Aayudh

Israel Hamas Ceasefire: गाजा पीस डील के तहत हमास ने 7 इजराइली बंधक किए रिहा, 13 और होंगे आजाद; ट्रंप बोले – गाजा जाना गर्व की बात

Israel Hamas Ceasefire

Israel Hamas Ceasefire: गाजा पीस डील के तहत हमास ने सोमवार को 7 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया। इन्हें रेड क्रॉस के जरिये इजराइली सेना को सौंपा गया और फिर अस्पताल ले जाया गया। बाकी 13 बंधकों को भी जल्द रिहा किया जाएगा। इसके बाद 28 और बंधकों की वापसी होगी जिनमें से 2 की स्थिति अब भी अज्ञात है। सीजफायर डील के तहत इजराइल करीब 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। हालांकि, ये रिहाई तभी होगी जब सभी बंधक इजराइल पहुंच जाएंगे। रिहा किए गए 7 बंधकों के नाम हैं: गाय गिलबोआ दलाल, एइटन मोर, मतान एंगरेस्ट, एलोन ओहेल, गली और जिव बर्मन, और ओमरी मिरान। #WATCH | US President Donald Trump and Israeli PM Benjamin Netanyahu leave together after the US President landed in Israel. (Source: GPO VIA REUTERS) pic.twitter.com/ebeXmb667s — ANI (@ANI) October 13, 2025 इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इजराइल पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उन्हें खुद रिसीव किया। ट्रम्प बंधकों के परिवारों से मिलेंगे और संसद में भाषण देंगे। उन्होंने कहा कि गाजा जाना उनके लिए गर्व की बात होगी। READ MORE: करूर भगदड़ की जांच अब सीबीआई करेगी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

Dhanteras 2025: धनतेरस पर इस लिस्ट के बिना ना करें शॉपिंग, छूट जाएगा सौभाग्य का साथ! 

Dhanteras 2025

Dhanteras 2025:  18 अक्टूबर 2025 को दस्तक दे रहा है धनतेरस, समृद्धि, शुभता और रोशनी का त्यौहार! दिवाली की रौनक की शुरुआत इसी दिन से होती है, जब घर-आंगन गूंजते हैं लक्ष्मी माँ के स्वागत में और बाजार सजते हैं सोने-चांदी की चमक से। इसे ‘धन त्रयोदशी’ और ‘धन्वंतरि जयंती’ के रूप में भी मनाया जाता है, और मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी कई गुना बढ़कर सौभाग्य बनकर लौटती है। तो चलिए, इस साल 9 चीजों की लिस्ट के साथ  Dhanteras Shopping को बनाते हैं खास! ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, धनतेरस पर कुछ चीजें खरीदने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। आइए जानें वो 9 चीजें जो इस धनतेरस जरूर खरीदनी चाहिए: सोना और चांदी (Gold & Silver): यह दिन धातु खरीदने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। चांदी का सिक्का, सोने की अंगूठी या लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति ज़रूर लें। कुबेर यंत्र (Kuber Yantra): इसे तिजोरी या दुकान में रखें और मंत्र जप करें। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है। तांबे और पीतल के बर्तन (Copper & Brass Vessels): ये सेहत और पॉजिटिव एनर्जी दोनों के लिए शुभ माने जाते हैं। नई झाड़ू (New Broom): इसे लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इससे दरिद्रता दूर होती है। शंख और रुद्राक्ष (Conch & Rudraksha): शंख की पूजा और सात मुखी रूद्राक्ष घर लाने से शांति और लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। लक्ष्मी-गणेश मूर्ति: Diwali Puja के लिए धनतेरस पर ही नई मूर्तियाँ खरीद लें। नमक और धनिया (Salt & Coriander): नमक दरिद्रता हटाता है और साबुत धनिया समृद्धि लाता है। घर का सामान (Home Decor Items): Home Decoration for Diwali इस दिन घर को सजाने के लिए डेकोरेशन का सामना खरीदना चाहिए। खास तौर पर नए पर्दे, किचन अप्लायंसेज़, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की खरीदारी करना शुभ होता है। वाहन या इलेक्ट्रॉनिक्स (Car, Bike, Electronics): अगर आप Best Time to Buy Car on Diwali सर्च कर रहे हैं, तो धनतेरस से बेहतर दिन कोई नहीं! तो तैयार हो जाइए इस Dhanteras 2025 को खास बनाने के लिए। खरीदारी शुरू करें और मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाएं! READ MORE: शिल्पा से लेकर रवीना ने लुक्स से लूटी महफिल; देखें बॉलीवुड दीवाज़ का ग्लैमरस करवा चौथ लुक!

Karur Stampede CBI Investigation: करूर भगदड़ की जांच अब सीबीआई करेगी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

Karur Stampede CBI Investigation

Karur Stampede CBI Investigation: तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को अभिनेता-राजनेता विजय की रैली में मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यह आदेश दिया और जांच की निगरानी के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में एक पर्यवेक्षी समिति भी गठित की है। यह फैसला TVK पार्टी और भाजपा नेता उमा आनंदन की याचिकाओं पर आया, जिन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि SIT जांच से जनता का भरोसा नहीं बन रहा है और यह घटना पूर्व-नियोजित साजिश हो सकती है। इससे पहले मद्रास हाई कोर्ट ने SIT गठित की थी, जिसे TVK ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से यह भी पूछा कि जब AIADMK को रैली की इजाजत नहीं दी गई, तो TVK को कैसे दी गई। पुलिस का कहना है कि विजय की देरी से भीड़ बेकाबू हो गई और आयोजकों की लापरवाही से हादसा हुआ। अब CBI जांच से इस पूरे मामले में सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। READ MORE: IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय, कोर्ट ने कहा- टेंडर प्रक्रिया में की गई गड़बड़ी

Lalu Yadav IRCTC Case: IRCTC घोटाले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय, कोर्ट ने कहा- टेंडर प्रक्रिया में की गई गड़बड़ी

Lalu Yadav IRCTC Case:

Lalu Yadav IRCTC Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल घोटाला मामले में सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत अन्य के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि यह घोटाला लालू यादव की जानकारी में हुआ और उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में दखल दिया। इससे उनके परिवार को फायदा पहुंचा। राबड़ी और तेजस्वी को बहुत ही कम कीमत पर कीमती जमीनें मिलीं। कोर्ट ने लालू यादव से पूछा कि क्या वे आरोप स्वीकार करते हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया, “सभी आरोप गलत हैं, मैं निर्दोष हूं और ट्रायल का सामना करूंगा।” राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने भी खुद को निर्दोष बताया और किसी साजिश में शामिल होने से इनकार किया। कोर्ट ने IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120B (षड्यंत्र) के तहत आरोप तय किए हैं। सभी आरोपियों पर आपराधिक षड्यंत्र का आरोप है। आज ही ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में भी सुनवाई होनी है। बिहार चुनाव से पहले यह फैसला आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। READ MORE: कोल्ड्रिफ कफ सिरप केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, श्रीसन फार्मा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

कोल्ड्रिफ कफ सिरप केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, श्रीसन फार्मा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

कोल्ड्रिफ कफ सिरप केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, श्रीसन फार्मा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार, 13 अक्टूबर को बड़ी कार्रवाई की। चेन्नई में श्रीसन फार्मा के 7 ठिकानों और तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत की गई। कोल्ड्रिफ सिरप पीने से मध्य प्रदेश और राजस्थान में अब तक 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। जांच में सामने आया कि इस सिरप में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल नामक जहरीला केमिकल मिला था, जो किडनी को नुकसान पहुंचाता है। श्रीसन फार्मा को 2011 में लाइसेंस मिला था, लेकिन खराब बुनियादी ढांचे और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के बावजूद यह कंपनी एक दशक से चल रही थी। कंपनी के मालिक जी. रंगनाथन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस सिरप को बच्चों को खांसी-बुखार में दिया गया था, लेकिन यह उनकी जान का कारण बन गया। अब इस पूरे मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। READ MORE: ममता बनर्जी ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा- ‘बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया’

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा- ‘बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया’

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप की घटना पर दिए बयान को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विवादों में घिर गईं। उन्होंने रविवार को सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने सिर्फ सवाल का जवाब दिया था, लेकिन मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर दिखाया गया। कृपया मेरे साथ ऐसी राजनीति न करें।” इससे पहले ममता ने कहा था कि छात्राओं को देर रात बाहर निकलने से बचना चाहिए और कॉलेज प्रशासन को सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उनके इस बयान पर कई लोग नाराज हो गए और इसे महिला विरोधी बताने लगे। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने ममता सरकार की तुलना तालिबान से कर दी। इस पर भी ममता ने नाराजगी जताई। ममता ने यह भी कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और बाकी की तलाश जारी है। READ MORE: चंद्रशेखर आजाद पर रोहिणी घावरी के गंभीर आरोप, बोली- शादी का झांसा देकर किया शोषण, मायावती को कहे अपशब्द

West Bengal: बंगाल में फिर एक बार MBBS छात्रा के साथ रेप, पीड़िता बोली – रास्ता रोका, फोन छीना फिर सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म

West Bengal

West Bengal: पश्चिम बंगाल से फिर एक बार चौकाने वाली घटना सामने आई है। दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने बताया कि वो अपने दोस्त के साथ डिनर पर गई थी, वापस लौटते वक्त अचानक तीन लोगों ने रास्ता रोका। मौके पर पीड़िता का दोस्त वहां से भाग निकला,  फिर आरोपियों ने उसका फोन छीन लिया और उसे जंगल में ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।  पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे चुप रहने के लिए कहा और धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताने पर छात्रा को अंजाम भुगतना होगा। इतना ही नहीं बल्कि उसका मोबाइल फोन वापस करने के लिए पैसे भी मांगे।  पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है और दुर्गापुर के निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा है। साथ ही बताया कि छात्रा रात तकरीब 9 बजे बाहर गई और 10 बजे वापस लौटते समय गैंगरेप की घटना हुई। फिलहाल पीड़िता का इलाज जारी है। छात्रा के परिजनों को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। वे आज सुबह दुर्गापुर पहुंचे और दुर्गापुर थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। READ MORE: नोबेल नहीं मिला तो चीन पर फूटा ट्रंप का गुस्सा; चाइनीज प्रोडक्ट्स पर लगाया 100% टैरिफ

CJI Gavai: डिजिटल युग में बढ़ा लड़कियों पर खतरा, CJI गवई ने कहा- अब सुरक्षा के लिए नए कानून और ट्रेनिंग जरूरी

CJI Gavai on women safety

CJI Gavai: मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने कहा कि डिजिटल दौर में लड़कियां गंभीर खतरों का सामना कर रही हैं। ऑनलाइन हैरेसमेंट, साइबर बुलिंग, डिजिटल स्टॉकिंग, निजी डाटा का दुरुपयोग और डीपफेक जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने पुलिस और अधिकारियों को खास ट्रेनिंग देने और नए कानून बनाने की जरूरत बताई। CJI गवई सुप्रीम कोर्ट की किशोर न्याय समिति और यूनिसेफ इंडिया द्वारा आयोजित सम्मेलन ‘बालिकाओं की सुरक्षा’ में इस विषय पर बात की। उन्होंने कहा कि संविधान और कानून होने के बावजूद कई लड़कियों को अब भी बुनियादी अधिकार नहीं मिलते। बाल विवाह, तस्करी, कुपोषण और लिंग के आधार पर भेदभाव अब भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों की सुरक्षा सिर्फ शरीर की नहीं, आत्मा की भी होनी चाहिए। हमें पितृसत्तात्मक सोच को खत्म करना होगा, ताकि हर लड़की बिना डर के जी सके। उन्होंने रविंद्रनाथ टैगोर की कविता ‘व्हेयर द माइंड इज विदाउट फियर’ को याद करते हुए यह सपना साकार करने की बात कही। READ MORE: अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की नो एंट्री पर बवाल, MEA ने दी सफाई

Bigg Boss 19: कम वोटों ने किया गेम ओवर! बिग बॉस हाउस से बाहर हुए जीशान!

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। शो के मजबूत कंटेस्टेंट माने जाने वाले जीशान कादरी अब घर से बाहर हो चुके हैं। उन्हें शो का ‘मास्टरमाइंड’ कहा जाता था, लेकिन इस हफ्ते नॉमिनेशन में सबसे कम वोट मिलने के कारण उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया। इस हफ्ते नॉमिनेट हुए छह कंटेस्टेंट्स थे – बसीर अली, नीलम गिरी, प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर और जीशान कादरी। लेकिन जीशान को दर्शकों से कम समर्थन मिला। जीशान की दोस्ती नीलम गिरी, तान्या मित्तल और बसीर अली जैसे कंटेस्टेंट्स से थी। उनके बाहर होने से अब घर में नए समीकरण बन सकते हैं। इस वीकेंड सलमान खान शो में बताएंगे कि गेम में आगे क्या नया मोड़ आएगा। साथ ही तान्या मित्तल को उनकी इनसिक्योरिटी पर फटकार भी लग सकती है। गौरतलब है कि जीशान को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में डेफिनिट के रोल से पहचान मिली थी। READ MORE: शहंशाह अमिताभ बच्चन के 83वें बर्थडे पर जलसा के बाहर उमड़ा प्यार का सैलाब, ममता बनर्जी से लेकर फरहान अख्तर तक ने किया विश

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के 83वें बर्थडे पर जलसा के बाहर उमड़ा प्यार का सैलाब, ममता बनर्जी से लेकर फरहान अख्तर ने किया विश

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज 83 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उनके घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। किसी ने पोस्टर बनाए तो किसी ने बिग बी का लुक अपनाकर डांस किया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें फैंस ‘खईके पान बनारस वाला’ पर नाचते दिखे। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें खूब प्यार और शुभकामनाएं दी। ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा, “महानायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आपका और मेरा रिश्ता 1984 से है।” शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कर बधाई दी। फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अमित अंकल के साथ जन्मदिन मनाना सौभाग्य की बात है। Stay abundantly blessed. https://t.co/C8qkCfD7Sc#BirthdayCelebrations pic.twitter.com/WgnAcQoH8g — Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) October 11, 2025 धर्मा प्रोडक्शन ने एक स्पेशल वीडियो जारी कर उन्हें विश किया। हर साल की तरह इस बार भी बिग बी के जन्मदिन को फैंस ने किसी त्योहार की तरह मनाया। View this post on Instagram A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies) READ MORE: एशिया कप पर नकवी का कब्जा! बोले- मेरी मौजूदगी के बिना भारत को नहीं मिलेगी ट्रॉफी