Javed Akhtar: तालिबान मंत्री के स्वागत पर भड़के जावेद अख्तर, बोले – “मेरा सिर शर्म से झुक गया”

Javed Akhtar: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी इन दिनों भारत दौरे पर हैं। शनिवार को वे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस पर मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने नाराजगी जताई है। जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मेरा सिर शर्म से झुक जाता है जब मैं देखता हूं कि दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन तालिबान के प्रतिनिधि का इतना सम्मान किया जा रहा है। वो भी उन्हीं लोगों द्वारा जो आतंकवाद के खिलाफ बोलते हैं।” उन्होंने देवबंद की भी आलोचना की और कहा, “देवबंद को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ऐसे व्यक्ति को ‘इस्लामी हीरो’ कहकर सम्मानित किया, जिसने अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर रोक लगाई है। मेरे भारतीय भाइयों और बहनों, आखिर हमारे साथ क्या हो रहा है?” इससे पहले मुत्तकी की दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को नहीं बुलाया गया था, जिससे विवाद हुआ। बाद में दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को बुलाया गया और उन्होंने मुत्तकी से तीखे सवाल पूछे। READ MORE: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित, नंद किशोर यादव का टिकट कटा
BJP Candidate List: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित, नंद किशोर यादव का टिकट कटा

BJP Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस लिस्ट में कुल 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने पटना साहिब से सात बार के विधायक नंद किशोर यादव का टिकट काटकर रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। लंबे समय से विधायक रहे नंद किशोर यादव ने कहा कि वे पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा ने मुझे बहुत कुछ दिया है, मुझे कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।” इस सूची में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सिवान से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि जेडीयू के पूर्व सांसद सुनील पिंटू की घर वापसी हुई है और उन्हें सीतामढ़ी से टिकट दिया गया है। औराई से रामसूरत राय और रीगा से मोतीलाल प्रसाद का टिकट काटा गया है। बीजेपी की इस लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। प्रमुख नामों में सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह और विजय सिन्हा शामिल हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर तय की गई है। READ MORE: राहुल गांधी बोले – दलितों को दबाना बंद करें, परिवार को मिले न्याय; पीएम और सीएम से वादे पूरे करने की अपील
ADGP Suicide Case: राहुल गांधी बोले – दलितों को दबाना बंद करें, परिवार को मिले न्याय; सीएम से वादे पूरे करने की अपील की

ADGP Suicide Case: हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को उनके परिवार से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने करीब 50 मिनट तक परिवार से बातचीत की और संवेदना जताई। राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है, बल्कि देशभर के करोड़ों दलितों से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा, “दलितों को संदेश जा रहा है कि चाहे आप कितने भी सफल या ताकतवर क्यों न हों, अगर आप दलित हैं तो आपको दबाया जा सकता है। ये बहुत गलत है।” राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से अपील की कि परिवार से किए गए वादों को पूरा किया जाए और मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आरोपी अधिकारियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, कुमारी शैलजा और अन्य कांग्रेस नेता भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे। पूरन कुमार के परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें जातिगत उत्पीड़न के कारण आत्महत्या करनी पड़ी। परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से इनकार किया है। READ MORE: गाजा समिट में ट्रंप ने की मोदी की तारीफ, शहबाज शरीफ से पूछा ये सवाल?
Gaza Summit: गाजा समिट में ट्रंप ने की मोदी की तारीफ, शहबाज शरीफ से पूछा ये सवाल?

Gaza Summit: मिस्र के शर्म-अल-शेख शहर में हुई गाजा पीस समिट के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “भारत एक महान देश है, जिसके शीर्ष पर मेरा अच्छा दोस्त है, जिसने शानदार काम किया है।” ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर भरोसा जताते हुए कहा कि दोनों देश अब अच्छे से साथ रह सकते हैं। उन्होंने यह बात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर मुस्कुराते हुए देख कर कही “राइट?” इस पर शरीफ ने सिर हिलाकर सहमति जताई। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए दोनों देशों को 200% टैक्स लगाने की धमकी दी थी, जिससे 24 घंटे में मामला शांत हो गया। Shehbaz Sharif caught in a classic damned if I do, damned if I don't moment. Asked if India and Pakistan can live in peace, he chooses to bow in obeisance to Donald Trump. pic.twitter.com/gfAZry0crw — Vishnu Som (@VishnuNDTV) October 13, 2025 शहबाज शरीफ ने भी ट्रंप की तारीफ करते हुए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग दोहराई। इस समिट में इजरायल-हमास युद्ध खत्म करने और शांति की पहल पर चर्चा हुई। READ MORE: हरियाणा IPS सुसाइड केस: DGP छुट्टी पर, 7 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम; आज राहुल गांधी की करेंगे मुलाकात
हरियाणा IPS सुसाइड केस: DGP छुट्टी पर, 7 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम; आज राहुल गांधी की करेंगे मुलाकात

हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या को 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। इस बीच सरकार ने हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है। वाई. पूरन कुमार की पत्नी और IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार, DGP और रोहतक के पूर्व SP नरेंद्र बिजारणिया की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हैं। सरकार ने बिजारणिया को पहले ही हटा दिया है, लेकिन अब तक उन्हें नई पोस्टिंग नहीं मिली। आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अमनीत कुमार से मुलाकात कर शोक जताएंगे। इधर, दलित समाज की 31 सदस्यीय कमेटी द्वारा दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम का समय आज खत्म हो रहा है। कमेटी ने चेतावनी दी थी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा प्रदर्शन होगा। राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी जिलों के अफसरों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार और अधिकारी लगातार परिजनों को पोस्टमॉर्टम के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। READ MORE: नेहा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, विवादित पोस्ट पर FIR बरकरार
Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के सबसे युवा उपकप्तान, क्रिकेट जगत में रचा नया रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: महज 14 साल की उम्र में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले दो मुकाबलों के लिए बिहार सीनियर टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इस तरह वे रणजी ट्रॉफी इतिहास में उपकप्तान बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। टीम की कप्तानी साकिबुल गनी करेंगे। बिहार को 15 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश और 25 अक्टूबर को मणिपुर से मुकाबला खेलना है। वैभव ने 12 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू कर लिया था और अब तक आईपीएल सहित कई अहम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंडिया अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए ब्रिसबेन में 78 गेंदों में शतक ठोका और यूथ टेस्ट सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने 5 वनडे में 355 रन बनाए थे। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने टी20 इतिहास का सबसे युवा शतकवीर बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। READ MORE: नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, विवादित पोस्ट पर FIR बरकरार
Neha Singh Rathore: नेहा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, विवादित पोस्ट पर FIR बरकरार

Neha Singh Rathore: भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया है। यह एफआईआर उनके विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दर्ज हुई थी, जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले, प्रधानमंत्री मोदी, बिहार चुनाव और हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर टिप्पणी की थी। नेहा पर आरोप है कि उन्होंने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और देश की एकता को खतरे में डालने वाला पोस्ट किया। हजरतगंज थाने में अभय प्रताप सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ था। नेहा की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में दलील दी कि उन पर देशद्रोह जैसे गंभीर आरोप गलत तरीके से लगाए गए हैं। उन्होंने मांग की थी कि कुछ धाराएं हटाई जाएं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वे ये मुद्दे ट्रायल के दौरान उठाएं। कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट भी एफआईआर रद्द करने से मना कर चुका है। कोर्ट ने कहा कि अभी हस्तक्षेप का समय नहीं है, नेहा को मुकदमे का सामना करना होगा। READ MORE: भोपाल में रेलवे ब्रिज के पास धंसी सड़क, 100 फीट सड़क गायब; 20 फीट गहरा गड्ढा बना खतरा
Bhopal News: भोपाल में बड़ा हादसा टला, रेलवे ब्रिज के पास 100 फीट सड़क गायब; 20 फीट गहरा गड्ढा बना खतरा

Bhopal News: भोपाल-विदिशा रोड (NH 46) पर सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिलखिरिया रेलवे ट्रैक के पास सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था। लेकिन हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई। इतने बड़े हादसे के बावजूद मौके पर सिर्फ एक पुलिसकर्मी ट्रैफिक संभालता दिखा और समय पर बैरिकेडिंग भी नहीं की गई। यह सड़क एमपीआरडीसी के अंतर्गत आती है, जो इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर, जयपुर और सागर को जोड़ती है। एनएचएआई ने साफ किया कि यह सड़क उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। फिलहाल ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है और पुलिस बल तैनात है। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें रिटेनिंग वॉल गिरती दिख रही है। READ MORE: जन सुराज ने जारी की दूसरी उम्मीदवारों की सूची, 65 नामों का ऐलान; अभयकांत झा को भागलपुर से टिकट
Jan Suraaj Candidate List: जन सुराज ने जारी की उम्मीदवारों दूसरी सूची, 65 नामों का ऐलान; अभयकांत झा को भागलपुर से टिकट

Jan Suraaj Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जन सुराज पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सोमवार, 13 अक्टूबर को सूची जारी करते समय प्रशांत किशोर, पार्टी अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती मौजूद थे। भागलपुर से वरिष्ठ वकील अभयकांत झा को टिकट दिया गया है, जिन्होंने भागलपुर दंगे में मुस्लिम पक्ष की ओर से केस लड़ा था। शिवहर से नीरज सिंह, नरपतगंज से जनार्दन यादव, हरलाखी से रत्नेश्वर ठाकुर, इस्लामपुर से तनुजा कुमारी, कल्याणपुर से मंतोष सहनी और संदेश से राजीव रंजन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। Jan Suraaj releases another list of 65 candidates for the upcoming Bihar elections 2025. pic.twitter.com/ccpS2gj2Zr — ANI (@ANI) October 13, 2025 पहली सूची 9 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसमें 51 उम्मीदवार थे। उसमें कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर (मोरवा), RCP सिंह की बेटी लता सिंह (अस्थावां), और गणितज्ञ केसी सिन्हा (कुम्हरार) जैसे नाम शामिल थे। READ MORE: गाजा पीस डील के तहत हमास ने 7 इजराइली बंधक किए रिहा, 13 और होंगे आजाद; म्प ने कहा- गाजा जाना गर्व की बात
Salman Khan On Sikandar: सलमान ने ‘सिकंदर’ के डायरेक्टर को दिया करारा जवाब, बोले- लेट आता था तो उनकी फिल्म सुपरफ्लॉप क्यों हुई?

Salman Khan On Sikandar: सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ होस्ट कर रहे हैं और साथ ही अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में भी बिजी हैं। हाल ही में ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान ने ‘सिकंदर’ फिल्म के डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस के बयान पर पलटवार किया। मुरुगादॉस ने कहा था कि सलमान की देर से सेट पर आने की वजह से फिल्म को नुकसान हुआ। सलमान ने कहा, “मैं सेट पर रात 9 बजे आता था क्योंकि मेरी पसलियां टूटी थी। अगर मेरी वजह से फिल्म फ्लॉप हुई, तो उनकी नई फिल्म ‘मधरासी’ में तो हीरो 6 बजे सेट पर आता था, फिर वो भी क्यों फ्लॉप हुई?” Latest:- Bhaijaan blasts @ARMurugadoss for double standards! 🔥 #BiggBoss19 WKV "Sikandar pahle thi Sajid aur ARM ki lekin pahle Sajid kalti uske bad ARM hat gaya 😂 waha se sidha south picture Madrasi banaya jisme actor 6 baje ata tha lekin Sikandar se bhi badi…."😭😭😂 pic.twitter.com/SwaPtfEk9X — 𝐆𝐮𝐥𝐚𝐛 𝐀𝐧𝐬𝐚𝐫𝐢 (@Only_4Salman) October 12, 2025 उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘मधरासी’ तो ‘सिकंदर’ से भी बड़ी फिल्म थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई। इस दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन रवि गुप्ता भी मंच पर मौजूद थे। सलमान ने मजाक में अपनी पुरानी फिल्मों ‘निश्चय’ और ‘सूर्यवंशम’ को भी खराब फिल्में बताया, लेकिन ‘सिकंदर’ को खराब नहीं माना। READ MORE: गाजा पीस डील के तहत हमास ने 7 इजराइली बंधक किए रिहा, 13 और होंगे आजाद; म्प ने कहा- गाजा जाना गर्व की बात