दीवाली-छठ पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी: आसमान छू रहे हवाई किराए, होटल बुकिंग में 25% उछाल, IRCTC भी डाउन

दीवाली और छठ के मौके पर घर लौटने वालों और घूमने वालों की परेशानी बढ़ गई है। हवाई किराए और होटल बुकिंग दोनों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। लोकप्रिय रूटों पर टिकटों के दाम दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। हैदराबाद से नागपुर और कोलकाता की उड़ानों का किराया ₹4,500 से बढ़कर ₹16,000 तक पहुंच गया है। इंदौर, दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे रूटों पर भी टिकटों के दाम ₹25,000 तक पहुंच चुके हैं। ट्रेवल एजेंसियों के अनुसार, त्योहारों के समय सीटें सीमित और मांग कई गुना बढ़ जाने से एयरलाइंस ने डायनामिक प्राइसिंग के तहत किराया बढ़ा दिया है। जबकि एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि दरें सिस्टम से अपने आप तय होती हैं। होटल बुकिंग में भी 20 से 25% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बीच आज (17 अक्टूबर) सुबह IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप तकनीकी कारणों से डाउन हो गए, जिससे हजारों यात्री टिकट बुक नहीं कर पाए। सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जता रहे हैं।त्योहारों की भीड़ और तकनीकी दिक्कतों ने यात्रियों की टेंशन और बढ़ा दी है। READ MORE: धनतेरस से पहले सोना-चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहली बार ₹1.30 लाख पार
Bhopal News: भोपाल में रेप पीड़िता पर एसिड अटैक, आरोपी लिव-इन पार्टनर पर शक

Bhopal News: भोपाल के पिपलानी इलाके में गुरुवार रात एक युवती पर एसिड अटैक हुआ। युवती सब्जी खरीदने निकली थी, तभी स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उस पर एसिड फेंक दिया। हमले में युवती के कपड़े जल गए, लेकिन चेहरे पर मामूली चोट आई। इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती ने कुछ समय पहले अपने लिव-इन पार्टनर आकाश गांगल पर रेप का केस दर्ज कराया था। उसी पर इस हमले का शक है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना से इलाके में दहशत और गुस्सा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। एसिड हमले के बाद से इलाके में डर का माहौल है और स्थानीय लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। READ MORE: धनतेरस से पहले सोना-चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहली बार ₹1.30 लाख पार
Gold Price: धनतेरस से पहले सोना-चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहली बार ₹1.30 लाख पार

Gold Price: धनतेरस से ठीक पहले सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार 17 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹3,403 बढ़कर ₹1,30,874 पर पहुंच गया जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, चांदी भी ₹3,192 बढ़कर ₹1,71,275 प्रति किलो बिक रही है। इस साल सोने की कीमत ₹54,712 और चांदी की ₹85,258 बढ़ चुकी है। 2024 के अंत में जहां सोना ₹76,162 था, वहीं अब ₹1.30 लाख का हो गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि धनतेरस और दिवाली पर मांग और बढ़ने से दामों में और तेजी आ सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोना अगले कुछ महीनों में ₹1.44 लाख से ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है, जबकि चांदी ₹2.3 लाख प्रति किलो के पार पहुंच सकती है। धनतेरस पर सोने की खरीद को शुभ माना जाता है ऐसे में कीमतें रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद बाजारों में रौनक बनी रहने की उम्मीद है। READ MORE: मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए पूजा में रखें ये चीजें, वरना धन और खुशहाली हो सकती है दूर!
गुजरात: नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण, हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम, रिवाबा जडेजा को भी मिला मंत्रीपद

गुजरात में नई मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह आज हुआ। हर्ष संघवी को राज्य का नया डिप्टी सीएम बनाया गया है, जबकि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भी मंत्री बनी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 25 विधायकों को शपथ दिलाई, जिससे सीएम भूपेंद्र पटेल समेत मंत्रिपरिषद में कुल 26 मंत्री हो गए। इस कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरे शामिल हैं, 3 महिलाएं और जातिगत संतुलन का ध्यान रखा गया है। CM समेत 8 मंत्री पटेल समाज से हैं, 8 OBC, 4 ST और 3 SC विधायकों को भी मंत्री बनाया गया। पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए अर्जुन मोढवाडिया को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया। इससे पहले गुरुवार को मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था। नए मंत्रिमंडल में युवा नेताओं को जगह देकर पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को मजबूत किया है। मंत्रिपरिषद में कई पुराने चेहरों को बनाए रखा गया, जबकि कुछ को बाहर किया गया। शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर के महात्मा मंदिर में हुआ और इसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस विस्तार के साथ भाजपा ने गुजरात की राजनीतिक रणनीति को मजबूत किया और युवाओं व विभिन्न समुदायों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया गया। READ MORE: ‘किसी के बाप में ताकत नहीं…’ सेट पर लेट पहुंचने की बात पर भड़के गोविंदा
Dhanteras Puja: मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए पूजा में रखें ये चीजें, वरना धन और खुशहाली हो सकती है दूर!

Dhanteras Puja: इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन बर्तन खरीदने और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है। धनतेरस पर पांच देवताओं गणेश जी, मां लक्ष्मी, ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा होती है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन छह चीज़ों का प्रयोग करें: धनतेरस पर प्रदोष काल 07:16 से 08:20 बजे तक सबसे शुभ माना गया है। इस दौरान धन्वंतरि, कुबेर और यमराज की पूजा करें और मंत्र ‘ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः’ का जाप करें। ऐसा करने से स्वास्थ्य, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। READ MORE: धनतेरस पर बरसेगा धन-वैभव, अगर मूर्ति खरीदते समय नहीं की ये 5 गलतियां!
Govinda: ‘किसी के बाप में ताकत नहीं…’ सेट पर लेट पहुंचने की बात पर भड़के गोविंदा

Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वो हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने करियर और अफवाहों पर खुलकर बात की। गोविंदा ने कहा कि उन्हें हमेशा सेट पर देर से पहुंचने के लिए बदनाम किया गया, जबकि हकीकत कुछ और थी। उन्होंने कहा, “मैं बदनाम हुआ हूं कि मैं टाइम पर नहीं आता। लेकिन बताइए, किसके बाप में ताकत है जो दिन में पांच शिफ्ट करे और टाइम पर आ जाए। यह पॉसिबल ही नहीं है।” गोविंदा ने बताया कि इन अफवाहों ने उनके कुछ प्रोफेशनल रिश्तों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें सुनकर उन्हें दुख होता है क्योंकि उन्होंने हमेशा मेहनत से काम किया। अपने करियर पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “एक वक्त ऐसा आया जब जिंदगी ठहर सी गई थी। आर्टिकल छपते थे ‘गोविंदा गया।’ लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और ‘आ गया हीरो’ जैसी फिल्म शुरू की।” गोविंदा ने अपने तीन दशक लंबे करियर में ‘कुली नंबर 1’, ‘राजा बाबू’, और ‘पार्टनर’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। READ MORE: धनतेरस पर बरसेगा धन-वैभव, अगर मूर्ति खरीदते समय नहीं की ये 5 गलतियां!
Gujarat Cabinet: गुजरात में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण, रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा बनी मंत्री, 19 नए चेहरे शामिल

Gujarat Cabinet: गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट का गठन हो गया है। शुक्रवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 26 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इनमें क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया भी शामिल हैं। नई कैबिनेट में 3 महिलाएं, 8 पटेल समाज के मंत्री, 8 ओबीसी, 3 एससी और 4 एसटी वर्ग के नेता हैं। इस बार 19 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि यह फेरबदल 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। भाजपा युवा और नए सामाजिक समीकरणों पर फोकस करना चाहती है। नई कैबिनेट में ऋषिकेश पटेल, हर्ष संघवी, अर्जुन मोढवाडिया, रीवाबा जडेजा, दर्शना वाघेला, जयेश राडाडिया, अल्पेश ठाकोर सहित कुल 26 मंत्री शामिल हैं। Gujarat: CM Bhupendra Patel meets Governor to seek permission for swearing-in ceremony of new cabinet Read @ANI Story | https://t.co/pBz38BDMqX#Gujarat #BhupendraPatel #Governor #CabinetExpansion pic.twitter.com/u4VQin6nhC — ANI Digital (@ani_digital) October 17, 2025 भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल से मुलाकात कर नई मंत्रिपरिषद के गठन की अनुमति ली। पार्टी का कहना है कि यह नई टीम गुजरात के विकास को और गति देगी। READ MORE: दुर्गापुर केस में नया खुलासा; पीड़िता का एक आरोपी से था रिश्ता
Durgapur Rape Case: दुर्गापुर केस में नया खुलासा; पीड़िता का एक आरोपी से था रिश्ता

Durgapur Rape Case: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि पीड़िता का एक आरोपी के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर की रात दोनों कॉलेज परिसर से बाहर मिलने गए थे। पीड़िता और आरोपी छात्र जंगल के पास श्मशान भूमि तक गए, जहां तीन अन्य लोगों ने उन पर हमला किया और छात्रा से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और उसका दोस्त बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं, जिससे जांच में बाधा आ रही है। उनकी वॉट्सएप चैट से दोनों के रिश्ते की पुष्टि हुई है। आरोपी दोस्त को 14 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी सफीक एसके को पुलिस ने उसकी बहन की मदद से पकड़ा। बाकी चार आरोपी रियाजुद्दीन, अपू बरुई, फिरदौस एसके और वासिफ अली पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। READ MORE: दलित युवक की मौत के बाद राहुल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात; कहा – सरकार ने परिवार को बंधक..
Rahul Gandhi: दलित युवक की मौत के बाद राहुल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात; कहा – सरकार ने परिवार को बंधक..

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने रायबरेली में भीड़ हिंसा में मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात की। शुरुआत में परिवार ने मिलने से इनकार किया था, लेकिन बाद में अनुमति मिलने पर राहुल गांधी ने उनसे बातचीत की। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने परिवार को डराकर घर में बंद कर रखा है, जबकि अपराध परिवार ने नहीं बल्कि उनके खिलाफ हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। राहुल ने कहा, “हमारे बेटे को मारा गया है, यह परिवार सिर्फ न्याय मांग रहा है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हर संभव मदद करेगी। हरिओम वाल्मीकि की नृशंस हत्या ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। उनके परिवार की आंखों में दर्द के साथ एक सवाल था – क्या इस देश में दलित होना अब भी जानलेवा गुनाह है? उत्तर प्रदेश में प्रशासन पीड़ित परिवार को डराने में जुटा है। उन्होंने परिवार को मुझसे मिलने से रोकने की… pic.twitter.com/6a8mglGb8M — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 17, 2025 इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी परिवार से मिल चुके हैं और एक सदस्य को सरकारी नौकरी व आवास देने की घोषणा की थी। घटना के बाद 14 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 5 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। READ MORE: धनतेरस पर बरसेगा धन-वैभव, अगर मूर्ति खरीदते समय नहीं की ये 5 गलतियां!
धनतेरस 2025: धनतेरस पर बरसेगा धन-वैभव, अगर मूर्ति खरीदते समय नहीं की ये 5 गलतियां!

धनतेरस 2025: धनतेरस का त्योहार दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है ताकि घर में धन, सुख और समृद्धि बनी रहे। पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार लक्ष्मी जी भगवान विष्णु के साथ पृथ्वी पर आईं, लेकिन उनकी बात न मानकर दक्षिण दिशा में चली गईं और एक खेत में गन्ना चूसने लगी। यह देखकर विष्णु जी नाराज हो गए और उन्हें 12 साल एक गरीब किसान की सेवा करने का शाप दिया। 12 साल बाद जब लक्ष्मी जी जाने लगी, तो किसान ने उन्हें रोकना चाहा। तब लक्ष्मी जी ने कहा कि अगर तुम हर साल तेरस के दिन घर को साफ करके दीप जलाओगे और मेरी पूजा करोगे, तो मैं कलश में निवास करूंगी और तुम्हारे घर सुख-समृद्धि बनी रहेगी। तभी से धनतेरस पर लक्ष्मी पूजन की परंपरा है। धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखें: सही मूर्ति और पूजा से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। READ MORE: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट कोहली ने भाई को सौंपी करोड़ो की प्रॉपर्टी