Aayudh

Cow Slaughter Case: भोपाल सांसद ने अपनी ही सरकार के विभाग के कामकाज पर उठाए सवाल

Cow Slaughter Case

Highlights Cow Slaughter Case: भोपाल के सांसद एवं पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने स्लाटर हाउस की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर जारी होने के समय के अफसरों से पूरी जांच होनी चाहिए। नगर निगम का कामकाज सवालों के घेरे में सांसद ने बताया कि नगर निगम केवल आदेश का पालन करता है, जबकि टेंडर और मंजूरी की प्रक्रिया नगरीय प्रशासन विभाग में होती है। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय जांच के लिए ACS से पत्र भी लिखा गया है। आलोक शर्मा ने कहा, “जब मैं महापौर था, तब स्लाटर हाउस चालू करने के लिए मुझ पर दबाव था, लेकिन मैंने किसी के दबाव में नहीं आकर इसे मंजूर नहीं किया। अब जांच कर यह पता लगाया जाए कि किसने किन नियमों के तहत मंजूरी दी।” READ MORE: जबलपुर में सड़क किनारे बछड़े का कटा सिर मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी अधिकारियों से पूछताछ जरूरी सांसद ने ACS, CS और निगम कमिश्नर से पूछताछ की मांग की है। निगमायुक्त संस्कृति जैन ने भी ACS नगरीय विकास को पत्र लिखा है और निगम कमिश्नर ने आयुक्त नगरीय प्रशासन को पत्र भेजा है। जांच के लिए 20 पेज की रिपोर्ट भी तैयार की गई है। READ MORE: ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी साइबर ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी से 24.76 लाख की ठगी

Cyber Crime: ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी साइबर ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी से 24.76 लाख की ठगी

Cyber Crime

Cyber Crime: भोपाल में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। कोहेफिजा क्षेत्र के रहने वाले 67 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख 76 हजार 389 रुपये की ठगी कर ली गई है। ठगों ने भारी मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाया। व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुई ठगी सूत्रों की माने तो पीड़ित को व्हाट्सएप पर “Fyers VIP Trading” नाम के एक ग्रुप में जोड़ा गया था। यहां शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा कमाने का दावा किया भी किया गया। जिसके बाद ठगों ने पीड़ित को एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया, और मुनाफा होता हुआ दिखाया। READ MORE: फिर से खुले लाड़ली बहना योजना के फॉर्म! कलेक्ट्रेट में लगा महिलाओं का जमावड़ा कई खातों में करवाई रकम ट्रांसफर बताया जा रहा है कि ठगों के निर्देश पर पीड़ित ने UPI, IMPS, NEFT और RTGS के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की। ट्रेडिंग के दौरान ऐप पर लगातार मुनाफा दिखाया जाता रहा, जिससे पीड़ित का भरोसा बढ़ता गया। जब पीड़ित ने मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने कमीशन, कैपिटल गेन टैक्स और रिस्क कवर के नाम पर और पैसे मांगे। जिसके बाद शक होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की तकनीकी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। READ MORE: जबलपुर में सड़क किनारे बछड़े का कटा सिर मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर में सड़क किनारे बछड़े का कटा सिर मिलने से हड़कंप, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी

Jabalpur

Highlights Jabalpur: जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपाल गार्डन के पास गुरुवार सुबह सड़क किनारे गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले लोगों ने जब यह देखा तो तुरंत आसपास के लोगों और हिंदू संगठनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए इसे शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। माहौल खराब करने का आरोप विहिप के जिला सहमंत्री विशाल नामदेव ने कहा कि भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के मौके पर इस तरह की घटना करना गंभीर साजिश हो सकती है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। READ MORE: भोजशाला में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा होगी या पढ़ी जाएगी नमाज, जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला? गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन विहिप के पदाधिकारी विकास खरे ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो संगठन उग्र प्रदर्शन करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना पर गोरखपुर और मदन महल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बछड़े के कटे सिर को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। एफआईआर दर्ज पुलिस ने हिंदू संगठनों की शिकायत पर बीएनएस की धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द खुलासे का भरोसा दिया है। READ MORE: फिर से खुले लाड़ली बहना योजना के फॉर्म! कलेक्ट्रेट में लगा महिलाओं का जमावड़ा

कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, कहा – भगवान हनुमान आदिवासी, राम की सेना भी आदिवासी

Umang Singhar

Highlights Umang Singhar: मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने सेंधवा में आदिवासियों के एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान आदिवासी थे और भगवान राम की सेना में शामिल वानर भी आदिवासी थे। उनके अनुसार, राम को जो जीत मिली, वह आदिवासियों की वजह से संभव हुई। आदिवासियों की पहचान और संस्कृति पर जोर सिंघार ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस आदिवासियों को हिंदू बनाने की कोशिश करते हैं, जबकि उनकी अपनी अलग संस्कृति और परंपराएं हैं। आदिवासी सूरज, गाय और फसल की पूजा करते हैं। उन्होंने अपील की कि आदिवासियों को अपनी संस्कृति और पहचान बचानी चाहिए और इसमें गर्व महसूस करना चाहिए। READ MORE: भोजशाला में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा होगी या पढ़ी जाएगी नमाज, जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला? पीएम मोदी पर निशाना सिंघार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मोदी हनुमान की पतंग उड़ा रहे हैं, यानी आदिवासियों की पहचान को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पहले भी दे चुके है ऐसे बयान साल 2023 और 2025 में भी उमंग सिंघार ने हनुमान और वानर सेना को आदिवासी बताकर चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि रामायण में वानर सेना के रूप में दिखाए गए लोग असल में आदिवासी थे। आदिवासी वोट बैंक यह बयान ऐसे समय में आया है जब मध्यप्रदेश में आदिवासी वोट बैंक को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। सिंघार ने आदिवासियों से एकजुट होने और अपनी संस्कृति और अधिकारों की रक्षा करने की अपील की। वायरल वीडियो READ MORE: फिर से खुले लाड़ली बहना योजना के फॉर्म! कलेक्ट्रेट में लगा महिलाओं का जमावड़ा

Ladli Behna Yojana Form: फिर से खुले लाड़ली बहना योजना के फॉर्म! कलेक्ट्रेट में लगा महिलाओं का जमावड़ा

Ladli Behna Yojana Form

Highlights Ladli Behna Yojana Form: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना में हर माह 1500 रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। योजना का पंजीकरण बंद है, लेकिन मंगलवार को कटनी शहर और ग्रामीण इलाकों की सैकड़ों महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंच गई, और योजना के फॉर्म में जानकारी भरकर दस्तावेज जमा कराने लगी।  फिर से भर रहे है फॉर्म? दरसल कटनी में ये अफवाह फैली थी कि लाड़ली बहना योजना के फॉर्म फिर से भरे जा रहे है। इस अफवाह के पीछे मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर हुए प्रदर्शन का हाथ बताया जा रहा है। कांग्रेस और अन्य संगठनों ने योजना की राशि 1500 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान किसी ने यह खबर फैला दी कि पंजीकरण फिर से शुरू हो गया है। प्रशासन को भीड़ से परेशानी हुई, लेकिन महिलाएं अधिकारियों की समझाइश के बावजूद नहीं मानी। बुधवार तक दो हजार से अधिक महिलाओं ने फॉर्म जमा कराए। READ MORE: ग्रीनलैंड पर नरम पड़े ट्रंप, यूरोप पर टैरिफ की धमकी वापस; टैरिफ लगाने का फैसला रद्द अधिकारी बोले- फॉर्म नहीं खुले महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया कि सरकार ने कोई नया पंजीकरण शुरू नहीं किया है। अफवाहों के बावजूद अधिकारियों ने महिलाओं के लिए फॉर्म जमा कराने की व्यवस्था कराई, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। जनता से अपील प्रशासन ने जनता से अपील की है कि सरकारी योजनाओं की जानकारी केवल सरकारी स्रोत से ही लें और अफवाहों में आकर भीड़ न लगाए। लाड़ली बहना योजना का लाभ वही महिलाएं उठा सकती हैं जिनका नाम पहले ही पंजीकृत है। READ MORE: भोजशाला में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा होगी या पढ़ी जाएगी नमाज, जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला?

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी के दाम गिरे, आज खरीदने पर होगी भारी बचत; जानें ताजा रेट

Gold-Silver Rate Today

Highlights Gold-Silver Rate Today: गुरुवार, 22 जनवरी को सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर से गिरावट देखने को मिली। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, चांदी लगभग ₹15,000 प्रति किलो गिरकर ₹3.03 लाख पर आ गई, जबकि सोना ₹2,728 की कमी के साथ ₹1,51,499 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कल सोना ₹1,54,277 और चांदी ₹3,19,097 पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 0.8% गिरकर 4,799.79 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.9% गिरकर 92.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। ग्रीनलैंड को लेकर भू-राजनीतिक तनाव कम होने और डॉलर की मजबूती से सुरक्षित निवेश की मांग घट गई, जिसका असर कीमती धातुओं के दामों पर पड़ा। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स और स्पॉट सिल्वर भी पिछले ऑल-टाइम हाई से नीचे आ गए हैं। READ MORE: भोजशाला में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा होगी या पढ़ी जाएगी नमाज, जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला? घरेलू फ्यूचर मार्केट में गिरावट घरेलू फ्यूचर मार्केट में भी कीमतों में गिरावट देखने को मिली। MCX पर 5 फरवरी का गोल्ड फ्यूचर ₹1,51,557 प्रति 10 ग्राम पर खुला और शुरुआती कारोबार में ₹1,50,170 पर आ गया। सिल्वर का 5 मार्च का फ्यूचर ₹3,05,753 प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है। पिछले दिनों आई तेजी और मुनाफावसूली के कारण सोना-चांदी की कीमतों में कमी आई है। निवेशकों को सलाह विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल नई खरीदारी या निवेश के लिए थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। मुनाफावसूली का दौर जारी है और कीमतों में और गिरावट की संभावना है। जिन निवेशकों ने ऊंचे भाव पर सोना या चांदी खरीदी है, उन्हें घबराने की बजाय लंबी अवधि के लिए होल्ड करने की सलाह दी जा रही है। READ MORE: ग्रीनलैंड पर बदला ट्रंप का रूख, यूरोप पर 10% टैरिफ लगाने का फैसला किया रद्द

Bhojshala Controversy: भोजशाला में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा होगी या पढ़ी जाएगी नमाज, जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का फैसला?

Supeme Court On Bhojshala

Highlights Supeme Court On Bhojshala: सुप्रीम कोर्ट ने बसंत पंचमी के दिन धार में विवादित भोजशाला में हिंदुओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने मुस्लिम समुदाय को भी शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नमाज पढ़ने की अनुमति दी। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से आपसी सम्मान और सहयोग बनाए रखने की अपील की। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने कहा कि नमाज पढ़ने वालों की संख्या जिला प्रशासन को पहले ही सूचित की जाए। प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पास जारी कर सकता है या अन्य उचित व्यवस्था कर सकता है। READ MORE: ग्रीनलैंड पर नरम पड़े ट्रंप, यूरोप पर टैरिफ की धमकी वापस; टैरिफ लगाने का फैसला रद्द विवाद की वजह धार की यह एएसआई संरक्षित स्मारक हिंदू पक्ष के लिए देवी सरस्वती का मंदिर और मुस्लिम पक्ष के लिए मौलाना कमालुद्दीन की मजार है। हिंदू संगठनों ने बसंत पंचमी पर पूरे दिन पूजा करने की अनुमति मांगी थी। वहीं मुस्लिम पक्ष जुमे की नमाज अदा करना चाहता है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के मद्देनजर धार में 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी, वॉच टावर और गश्त व्यवस्था की गई है। भोजशाला में प्रवेश पर कड़े नियम लागू हैं। कोई हथियार, विस्फोटक या मीडिया सामग्री नहीं लाई जा सकती। दोनों समुदायों से शांति और आपसी विश्वास की अपील कोर्ट ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना दोनों समुदायों की जिम्मेदारी है। प्रशासन ने भी नागरिकों से शांति और भाईचारे बनाए रखने की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट के इस संतुलित आदेश से दोनों पक्ष अपने धार्मिक कर्तव्य निभा सकेंगे। READ MORE: गणतंत्र दिवस पर बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Republic Day Whether: गणतंत्र दिवस पर बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Republic Day Whether

Highlights Republic Day Whether: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में परेड देखने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए मौसम चिंता बढ़ा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 23 जनवरी को आंधी-बारिश का अलर्ट IMD के मुताबिक, 23 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण हो रहा है। इसका असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखेगा। 23 और 24 जनवरी को कई इलाकों में बारिश हो सकती है। 26 जनवरी को बारिश के आसार स्काईमेट वेदर के अनुसार, 26 जनवरी को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे गणतंत्र दिवस परेड प्रभावित होने की आशंका है। सुबह के समय कोहरा भी रह सकता है। READ MORE: भोजशाला विवाद: बसंत पंचमी पर पूरे दिन पूजा होगी या नहीं, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला पहाड़ों में बर्फबारी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23–24 जनवरी को अच्छी बर्फबारी की संभावना है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी। भोपाल में शीतलहर के आसार भोपाल में 26 जनवरी को शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, रात के तापमान में 3–4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन 26 से 28 जनवरी के बीच एक और सिस्टम सक्रिय होने से फिर मौसम बदल सकता है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। READ MORE: ग्रीनलैंड पर नरम पड़े ट्रंप, यूरोप पर टैरिफ की धमकी वापस; टैरिफ लगाने का फैसला रद्द

US-Europe Dispute: ग्रीनलैंड पर बदला ट्रंप का रूख, यूरोप पर 10% टैरिफ लगाने का फैसला किया रद्द

US-Europe Dispute

Highlights US-Europe Dispute: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी वापस ले ली है। ट्रंप ने कहा कि अब ग्रीनलैंड मुद्दे को लेकर डेनमार्क समेत किसी भी यूरोपीय देश पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। पहले 8 यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ 1 फरवरी से लागू होने वाला था। दावोस में बदला रुख स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान ट्रंप ने कहा कि वे ग्रीनलैंड को लेकर सैन्य बल के इस्तेमाल से पीछे हट रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि ग्रीनलैंड पर नियंत्रण पाने की उनकी इच्छा अब भी बनी हुई है। NATO के साथ बना फ्रेमवर्क ट्रंप और NATO महासचिव मार्क रुटे के बीच ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र को लेकर एक फ्रेमवर्क पर सहमति बनी है। इसके तहत क्षेत्र की सुरक्षा अमेरिका और NATO मिलकर करेंगे। इसी सहमति के बाद ट्रंप ने टैरिफ न लगाने का फैसला किया। READ MORE: भोजशाला विवाद: बसंत पंचमी पर पूरे दिन पूजा होगी या नहीं, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला ग्रीनलैंड में अमेरिकी मौजूदगी रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका को ग्रीनलैंड में सीमित इलाकों में सैन्य ठिकाने बनाने की अनुमति मिल सकती है। इनका इस्तेमाल जमीन, समुद्र और हवा से निगरानी के लिए होगा। साथ ही ग्रीनलैंड के खनिज संसाधनों में भी साझेदारी होगी। गोल्डन डोम पर चर्चा जारी ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड अमेरिका के ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट के लिए अहम है। यह प्रोजेक्ट चीन और रूस जैसे देशों से सुरक्षा के लिए बनाया जा रहा है। इस पर बातचीत आगे भी जारी रहेगी। यूरोप पर दबाव बरकरार हालांकि टैरिफ की धमकी वापस ले ली गई है, लेकिन ट्रंप ने यूरोपीय देशों और NATO पर दबाव बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने राष्ट्रीय हितों को सबसे ऊपर रखेगा। READ MORE: सरकारी नोटिस पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, ‘शंकराचार्य का फैसला सिर्फ शंकराचार्य करेंगे; पुरी के दो शिविर कैसे लगे?

Bhojshala Controversy: भोजशाला में बसंत पंचमी पर पूरे दिन पूजा होगी या नहीं, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला

Bhojshala Controversy

Highlights Bhojshala Controversy: मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित विवादित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद में बसंत पंचमी को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अहम सुनवाई होगी। बसंत पंचमी 23 जनवरी को है और इसी दिन शुक्रवार भी पड़ रहा है, जिससे विवाद गहराया है। पूरे दिन पूजा की मांग हिंदू संगठनों ने मांग की है कि बसंत पंचमी पर भोजशाला परिसर में सूर्योदय से सूर्यास्त तक मां सरस्वती की अखंड पूजा की अनुमति दी जाए। साथ ही जुमे की नमाज पर रोक लगाने की अपील की गई है। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। नमाज को लेकर मुस्लिम पक्ष की दलील मुस्लिम समुदाय का कहना है कि जुमे की नमाज उनका संवैधानिक अधिकार है। कमाल मौला मस्जिद इंतजामिया समिति ने दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज की अनुमति मांगी है और इसे ऐतिहासिक मस्जिद बताया है। READ MORE: सरकारी नोटिस पर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, ‘शंकराचार्य का फैसला सिर्फ शंकराचार्य करेंगे; पुरी के दो शिविर कैसे लगे? प्रशासन अलर्ट, कड़े आदेश लागू संभावित तनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। भोजशाला में मोबाइल, बैग, कैमरा, बोतल और किसी भी तरह के हथियार ले जाने पर रोक है। पेट्रोल-डीजल की खुली बिक्री, भड़काऊ सामग्री के प्रसार और बिना अनुमति रैली-जुलूस पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। 8 हजार पुलिसकर्मी तैनात धार जिले में करीब 8 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी और 3D मैपिंग के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। भोजशाला के 300 मीटर क्षेत्र को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है। ASI के अनुसार, भोजशाला में मंगलवार को हिंदू पूजा और शुक्रवार को मुस्लिम नमाज की अनुमति है। पहले भी जब बसंत पंचमी शुक्रवार को पड़ी, तब विवाद और हिंसा हो चुकी है। READ MORE: ट्रम्प का ग्रीनलैंड दावा: मैक्रों, पुतिन और यूरोपीय नेताओं ने जताया विरोध, वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट का दौर