Bihar Election: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी को मिलेगा डिप्टी सीएम का ताज!

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन ने बड़ा ऐलान किया है। गुरुवार को पटना के मौर्या होटल में हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इस घोषणा के साथ कहा कि सरकार बनने पर मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे और एक अन्य उपमुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से बनाया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी और वाम दलों के नेता मौजूद थे। गहलोत ने कहा कि हमारा नेता तय है, तेजस्वी यादव। अब एनडीए बताए कि उनका सीएम फेस कौन है। तेजस्वी यादव ने भरोसा जताने के लिए सभी सहयोगी दलों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को हटाने का। हमें मिलकर बिहार को नई दिशा देनी है। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि हम पिछले साढ़े तीन साल से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। हमने प्रण लिया था कि भाजपा को तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। आज वह समय आ चुका है। #WATCH | #BiharElection2025 | "Tejashwi khud Bihar sarkaar nahi chalaega balki poora Bihar milkar Bihar sarkaar chalane ka kaam karega. Tejashwi CM banega toh saath mein sabhi Bihar ke log CM banenge…" says RJD leader and Mahagathbandhan's CM face, Tejashwi Yadav pic.twitter.com/QTS3Mr4ENh — ANI (@ANI) October 23, 2025 महागठबंधन के नेताओं ने दावा किया कि वे पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और इस बार भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे। READ MORE: मेहुल चोकसी के लिए मुंबई की आर्थर रोड जेल में तैयार हुई खास बैरक, भारत ने बेल्जियम को भेजी तस्वीरें
Hina Khan On Bigg Boss 19: हिना खान का फूटा गुस्सा! बिग बॉस 19 के मेकर्स पर लगाया फिक्सिंग का आरोप

Hina Khan On Bigg Boss 19: टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 19 एक बार फिर विवादों में है। हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क के बाद एक्ट्रेस हिना खान ने शो के मेकर्स पर फिक्सिंग के आरोप लगाए हैं। दरअसल, नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स को लॉकर खोलने थे, जिनमें घरवालों की तस्वीरें रखी गई थी। जिसे तस्वीर मिलती, उसे नॉमिनेट करने या बचाने का अधिकार था। इस टास्क के बाद नेहल चुडासमा, प्रणीत मोरे, बसीर अली और गौरव खन्ना नॉमिनेट हुए। हिना खान ने एक्स पर लिखा, “अगर ‘फिक्स्ड नॉमिनेशन’ का चेहरा होता, तो यही टास्क होता। सबसे पहले किसे बॉक्स खोलने भेजा गया, वही सब तय करता है। क्या तस्वीरें बाद में बदली जा रही थी? जनता जानना चाहती है।” हिना की पोस्ट के बाद फैंस ने भी यही सवाल उठाए। कई लोगों का कहना है कि मेकर्स ने अपनी मर्जी से तस्वीरें बदली ताकि प्रणीत मोरे को बाहर किया जा सके और नीलम को बचाया जा सके। अब देखना होगा कि शो के मेकर्स इस विवाद पर क्या सफाई देते हैं। READ MORE: दिवाली पर दीपिका-रणवीर ने दी सरप्राइज गिफ्ट! पहली बार दिखाया बेटी दुआ का चेहरा
एशिया कप ट्रॉफी विवाद: बीसीसीआई और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ा तनाव, अब आईसीसी बैठक में होगा फैसला!

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: एशिया कप ट्रॉफी विवाद अब और गर्म हो गया है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था, लेकिन एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के चेयरमैन और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। बीसीसीआई ने हाल ही में नकवी को ईमेल कर ट्रॉफी देने को कहा था, लेकिन नकवी ने शर्त रखी कि इसके लिए दुबई में 10 नवंबर को एक भव्य समारोह आयोजित किया जाए, जहां वह खुद ट्रॉफी सौंपेंगे। बीसीसीआई ने इस शर्त को ठुकरा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई अब यह मुद्दा 4 से 7 सितंबर के बीच दुबई में होने वाली आईसीसी बैठक में उठाएगा। दूसरी ओर, पीसीबी ने अपने कानूनी विभाग को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं ताकि अगर बीसीसीआई इस मामले में सख्त रुख अपनाए, तो जवाब दिया जा सके। फिलहाल ट्रॉफी दुबई के एसीसी दफ्तर में रखी हुई है और अब इस विवाद का फैसला आईसीसी के हाथों में है। READ MORE: मेहुल चोकसी के लिए मुंबई की आर्थर रोड जेल में तैयार हुई खास बैरक, भारत ने बेल्जियम को भेजी तस्वीरें
मेहुल चोकसी के लिए मुंबई की आर्थर रोड जेल में तैयार हुई खास बैरक, भारत ने बेल्जियम को भेजी तस्वीरें

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 13,850 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोपी भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी तेज हो गई है। भारत सरकार ने बेल्जियम कोर्ट को मुंबई की आर्थर रोड जेल की तस्वीरें भेजी हैं ताकि यह दिखाया जा सके कि प्रत्यर्पण के बाद चोकसी को मानवीय परिस्थितियों में रखा जाएगा। बेल्जियम कोर्ट ने माना है कि चोकसी पर लगाए गए अपराध भारत और बेल्जियम दोनों देशों में प्रत्यर्पण योग्य हैं। कोर्ट के इस फैसले के बाद उसके भारत आने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। चोकसी को बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा, जहां पहले 26/11 हमले के आतंकवादी अजमल कसाब भी बंद था। यह 46 वर्ग मीटर का बैरक है, जिसमें दो कमरे, अटैच टॉयलेट, पंखा और टीवी जैसी सुविधाएं हैं। यहां हाई सिक्योरिटी जोन बनाया गया है और पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी रहेगी। चोकसी को मेडिकल या अदालत में पेशी के दौरान ही जेल से बाहर ले जाया जाएगा। भारत की ओर से अदालत में कहा गया कि जेल में उसे सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिलेगा। बेल्जियम पुलिस ने चोकसी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया था जब वह स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश कर रहा था। उसके खिलाफ भारत में धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और साजिश जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। READ MORE: दिवाली के बाद सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, जानिए कितने सस्ते हुए
Gold Silver Price: दिवाली के बाद सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, जानिए कितने सस्ते हुए

Gold Silver Price: दिवाली के बाद सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 3,726 रुपए सस्ता होकर 1,23,907 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी के दाम 10,549 रुपए घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। यानी सोना अपने ऑल टाइम हाई से 5,677 रुपए और चांदी 25,599 रुपए सस्ती हुई है। अगस्त 2020 के बाद यह सोने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। ज्वेलर्स का कहना है कि लोग इस मौके का फायदा उठाकर शादी-ब्याह के लिए सोना खरीद रहे हैं। इससे आभूषणों की बिक्री में 10-15% की बढ़ोतरी हो सकती है। जानकारों के अनुसार, बाजार में मुनाफावसूली, अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक सुधार और भारत-अमेरिका वार्ता में सकारात्मकता की वजह से कीमतों में यह गिरावट आई है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती या वैश्विक तनाव बढ़ने पर सोने में फिर से तेजी देखी जा सकती है। READ MORE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर का हेलीपैड पर पहिया फंसने से सुरक्षा में हुई चूक
Govardhan Puja 2025: आज गोवर्धन पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा-विधि

Govardhan Puja 2025: दीपावली की रौनक के बीच 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। यह सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि भगवान श्री कृष्ण के प्रति हमारी कृतज्ञता का दिन है। लोग सुबह स्नान कर घर और आंगन में गोबर या मिट्टी से गोवर्धन पर्वत बनाते हैं, उसे फूलों और दीपों से सजाते हैं और अन्नकूट का भोग अर्पित करते हैं। इसी दिन गौमाता की पूजा और दान-पुण्य करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है: गोवर्धन पूजा का पौराणिक महत्व भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा है। ब्रजवासियों पर इंद्रदेव की भारी बारिश के दौरान भगवान कृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर लोगों और गोवंश को सुरक्षित बचाया। इसी घटना के स्मरण में यह पर्व मनाया जाता है। पूजा विधि सरल है। सुबह स्नान कर गोबर या मिट्टी से गोवर्धन पर्वत बनाएं, दीपक जलाएं, अन्नकूट का भोग अर्पित करें और फूल-माला से सजाएं। गोवंश की पूजा और दान करने से विशेष पुण्य मिलता है। शाम को घर, आंगन और मंदिर में दीपक जलाएं और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन दान करें। इस दिन क्या नहीं करना चाहिए: गोवर्धन पर्वत को पैर न लगाएं, अपशब्द और क्लेश से बचें, भोजन व्यर्थ न जाए और किसी जानवर को हानि न पहुंचाएं। पूजा हमेशा खुले स्थान या आंगन में करें, ताकि ऊर्जा का संचार सही रूप से हो। READ MORE: ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, पीएम मोदी को बताया अच्छा दोस्त; रूस से तेल खरीद पर किया बड़ा दावा
Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर का हेलीपैड पर पहिया फंसने से सुरक्षा में हुई चूक

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। वे सबरीमाला यात्रा पर जा रही थी, जब उनका हेलीकॉप्टर केरल के प्रमदम हेलीपैड पर उतरते समय फंस गया। हेलीकॉप्टर के पहिए हेलीपैड में बने गड्ढों में धंस गए। सूत्रों के अनुसार, हेलीपैड का निर्माण अंतिम समय में किया गया था। मंगलवार रात को ही कॉन्क्रीट डाला गया, जो पूरी तरह सूखा नहीं था। राज्य खुफिया विभाग ने चेतावनी दी थी कि हेलीकॉप्टर को हेलीपैड पर न उतारा जाए, लेकिन यह नजरअंदाज कर दी गई। घटना के बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने हेलीकॉप्टर को निकालने में मदद की। राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और यह पहला मौका होगा जब कोई महिला राष्ट्रपति यहां दर्शन करेंगी। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मौसम और अंतिम समय में तय किए गए हेलीपैड के कारण यह स्थिति बनी। सौभाग्य रहा कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई। READ MORE: ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, पीएम मोदी को बताया अच्छा दोस्त; रूस से तेल खरीद पर किया बड़ा दावा
Trump Diwali Celebration: ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, पीएम मोदी को बताया अच्छा दोस्त; रूस से तेल खरीद पर किया बड़ा दावा

Trump Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिवाली का कार्यक्रम आयोजित किया और भारत समेत पूरी दुनिया में शांति की कामना की। इस मौके पर उन्होंने भारतीय समुदाय को दिवाली की शुभकामनाएं दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी एक महान व्यक्ति और उनके अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति और व्यापारिक मामलों पर चर्चा का भी उल्लेख किया। ट्रंप ने दिवाली का महत्व बताते हुए कहा कि यह अंधकार पर प्रकाश, अज्ञानता पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दीया जलाने का संदेश हमें मेहनत और ज्ञान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रूस से तेल खरीद को लेकर ट्रंप ने दावा किया कि भारत अब रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा और इसमें लगातार कटौती कर रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश युद्ध खत्म होने की उम्मीद में सहयोग कर रहे हैं। व्हाइट हाउस के कार्यक्रम में अमेरिकी प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर दिवाली की बधाई दी, जबकि मोदी ने भी X पर ट्रंप के संदेश के लिए धन्यवाद दिया और दोनों देशों की साझेदारी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। READ MORE: मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा कदम; हर जिले में होगी दवाओं की जांच, केंद्र को भेजा 211 करोड़ का प्रस्ताव
MP News: मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा कदम; हर जिले में होगी दवाओं की जांच, केंद्र को भेजा 211 करोड़ का प्रस्ताव

MP News: छिंदवाड़ा सिरप कांड और बैतूल में बच्चों की मौत के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने दवाओं की जांच के लिए नया एक्शन प्लान तैयार किया है। अब हर जिले में दवाओं में मिलावट की जांच माइक्रो लेवल पर की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र को 211 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा है। अब तक दवाओं की जांच सिर्फ भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर तक सीमित थी। नए योजना के तहत हर जिले में ड्रग इंस्पेक्टर का अलग कार्यालय होगा और मोबाइल लैब की मदद से दवाओं की जांच की जाएगी। इसके लिए 110 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। चारों स्टेट ड्रग लैब को 50 करोड़ की लागत से अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही एक माइक्रोबायोलॉजी लैब भी तैयार होगी, जहां जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे दवाओं की गुणवत्ता पर निगरानी मजबूत होगी और दवा निरीक्षण, लाइसेंसिंग और रिपोर्टिंग पूरी तरह ऑनलाइन होगी। READ MORE: तेजस्वी का बड़ा वादा; जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों को मिलेगा सरकारी दर्जा
Dua Padukone Singh: दिवाली पर दीपिका-रणवीर ने दी सरप्राइज गिफ्ट! पहली बार दिखाया बेटी दुआ का चेहरा

Dua Padukone Singh: दिवाली के खास मौके पर बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी ‘दुआ पादुकोण सिंह’ का चेहरा पहली बार दिखाया है। दोनों ने ट्रेडिशनल लुक में परिवार की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। View this post on Instagram A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone) तस्वीरों में दीपिका बेटी दुआ को गोद में लिए नजर आ रही हैं, जबकि रणवीर प्यार से दोनों को थामे हुए हैं। कैप्शन में दीपिका ने लिखा, “दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।” फैंस और सेलेब्स ने पोस्ट पर खूब प्यार जताया। राजकुमार राव ने लिखा, “बहुत मासूम, भगवान आप सबकी रक्षा करे,” जबकि पत्रलेखा ने दुआ को “क्यूट” बताया। 8 सितंबर 2024 को जन्मी दुआ पिछले महीने एक साल की हुई। इससे पहले अगस्त में एयरपोर्ट पर दुआ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे दीपिका ने हटाने की अपील की थी। अब दिवाली पर शेयर की गई इन तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर दुआ की तुलना दीपिका और रणवीर के बचपन की तस्वीरों से की जा रही है। फैंस कह रहे हैं “दुआ बिल्कुल रणवीर पर गई है।” READ MORE: शाहरुख से लेकर कियारा तक ने दिवाली पर शेयर की खास तस्वीरें, फैमिली और संग मनाया त्योहार