Aayudh

Donald Trump: कनाडा से नाराज ट्रंप; 634 करोड़ के फर्जी विज्ञापन पर सभी व्यापार वार्ताएं रद्द

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ताएं रद्द कर दी हैं। ट्रंप कनाडा में टीवी पर चलाए गए विज्ञापनों से नाराज हैं, जिसमें अमेरिकी टैरिफ का विरोध दिखाया गया था। इस विज्ञापन में पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का भाषण एडिट करके प्रस्तुत किया गया था।   ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह विज्ञापन भ्रामक है और रीगन के 1987 के भाषण को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। विज्ञापन की लागत लगभग 75 मिलियन डॉलर (634 करोड़ रुपए) थी। इस वजह से अमेरिका-कनाडा के बीच स्टील और एल्यूमीनियम समेत कई क्षेत्रों में समझौते की बातचीत पूरी तरह ठप हो गई है।   कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अगर व्यापार वार्ता में प्रगति नहीं हुई तो अमेरिका को कनाडा के बाजार में मनमाने ढंग से प्रवेश नहीं मिलेगा। ट्रंप प्रशासन पहले ही कनाडा पर 35% टैरिफ लगा चुका है और मेटल व ऑटोमोबाइल पर अतिरिक्त शुल्क भी है।   इस विवाद से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों पर असर पड़ा है और समझौते की दिशा अनिश्चित हो गई है।   READ MORE: पीएम मोदी समस्तीपुर में बोले- “अब बिहार को लालटेन की जरूरत नहीं”, लालू परिवार पर साधा निशाना, एनडीए की जीत की अपील

PM Modi Bihar Elections: पीएम मोदी समस्तीपुर में बोले- “अब बिहार को लालटेन की जरूरत नहीं”, लालू परिवार पर साधा निशाना

PM Modi Bihar Elections

PM Modi Bihar Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर से विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी और बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद और लालू यादव के परिवार पर जमकर निशाना साधा।   पीएम मोदी ने कहा कि “अब बिहार को लालटेन की जरूरत नहीं है, जब हर हाथ में मोबाइल की रोशनी है।” उन्होंने लोगों से मोबाइल की लाइट जलाने को कहा और बोले, “इतनी लाइटें हैं तो लालटेन क्यों चाहिए?” मोदी ने कहा कि मिथिला का मूड बता रहा है कि इस बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी और बिहार नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा।   उन्होंने राजद पर हमला बोलते हुए कहा, “ये लोग हजारों करोड़ के घोटालों में जमानत पर चल रहे हैं। चोरी इनकी आदत है और अब जननायक की उपाधि की भी चोरी कर रहे हैं। बिहार के लोग कर्पूरी बाबू का यह अपमान कभी नहीं सहेंगे।”   पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार गरीबों, पिछड़ों और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। किसान सम्मान निधि के तहत बिहार के किसानों को 28 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने कहा कि “राजद और कांग्रेस ने बिहार का विकास रोका, लेकिन अब बिहार रुकने वाला नहीं है।”   #WATCH | Begusarai | #BiharElection2025 | PM Narendra Modi says, "We transformed 'jungle raj' into good governance. Now the time has come to transform good governance into prosperity. I have come to seek your blessings for Bihar's prosperity… It was the month of October 2005,… pic.twitter.com/gWUpuqTibx — ANI (@ANI) October 24, 2025 मोदी ने जनता से अपील की कि 6 और 11 नवंबर को मतदान कर एनडीए को दोबारा सरकार में लाएं और जंगलराज वालों का “डिब्बा गुम” करें।   READ MORE: इंदौर की डॉ. रोहिणी का चंद्रशेखर पर नया आरोप, बोली – “फर्जी नेता की उलटी गिनती शुरू”

Indore News: इंदौर की डॉ. रोहिणी का चंद्रशेखर पर नया आरोप, बोली – “फर्जी नेता की उलटी गिनती शुरू”

Indore News

Indore News: इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट करते हुए दावा किया कि वह जल्द ही “सच्चाई” सामने लाएंगी। साथ ही उन्होंने चुनौती दी कि जो उनके सबूतों को फेक या एआई जनरेटेड साबित करेगा, उसे एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।   रोहिणी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कल जो सच्चाई मैं समाज को दिखाऊंगी, उसे कोई भी फेक साबित नहीं कर पाएगा। कल से फर्जी नेता की उल्टी गिनती शुरू।” उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर बसपा सुप्रीमो बनना चाहता था और बहन मायावती व कांशीराम के रिश्ते पर गलत टिप्पणियां करता था। उन्होंने कहा कि उनके पास इन आरोपों के वीडियो सबूत हैं, जिन्हें वह जल्द पेश करेंगी।   जनपावर मिशन की प्रमुख रोहिणी ने बताया कि वे धोखेबाजों से लड़ने के लिए 1000 महिलाओं का एक समूह बना रही हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने सोशल मीडिया पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी उन्होंने चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाकर आत्महत्या की धमकी दी थी।   डॉ. रोहिणी, जो वर्तमान में स्विट्जरलैंड में रहती हैं, ने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है।   READ MORE: आंध्र प्रदेश में चलती बस में आग, 20 यात्रियों की जलकर मौत; बाइक टकराने से फ्यूल टैंक फटा, दरवाजा जाम होने से नहीं बच सके लोग

Kurnool Bus Accident: आंध्र प्रदेश में चलती बस में आग, 20 यात्रियों की जलकर मौत; बाइक टकराने से फ्यूल टैंक फटा

Kurnool Bus Accident

Kurnool Bus Accident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। चिन्नाटेकुर गांव के पास बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही एक प्राइवेट बस में आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे की वजह एक बाइक से टक्कर बताई जा रही है।   पुलिस के अनुसार, बस हाईवे (NH-44) पर जा रही थी तभी अचानक सामने से आ रही बाइक बस से टकरा गई और उसके नीचे फंस गई। इससे बस के फ्यूल टैंक का ढक्कन खुल गया और आग लग गई। कुछ ही सेकंड में आग पूरी बस में फैल गई। हादसे में बाइक सवार शिवशंकर की भी मौत हो गई।   आग लगने के बाद बस का दरवाजा जाम हो गया, जिससे कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए। करीब 19 यात्रियों ने खिड़कियों और इमरजेंसी गेट तोड़कर अपनी जान बचाई, लेकिन वे बुरी तरह झुलस गए हैं। सभी घायलों को कुरनूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   पुलिस ने बताया कि बस में सवार ज्यादातर लोग 25 से 35 साल के थे और हादसे के वक्त सो रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस शवों की पहचान में जुटी है क्योंकि कई शव पूरी तरह जल चुके हैं।   READ MORE: एड गुरु पीयूष पांडे का 70 साल की उम्र में निधन, ‘अबकी बार मोदी सरकार’ और ‘ठंडा मतलब कोका कोला’ जैसे मशहूर विज्ञापनों के थे निर्माता

Piyush Pandey: एड गुरु पीयूष पांडे का 70 साल की उम्र में निधन, ‘अबकी बार मोदी सरकार’ और ‘ठंडा मतलब कोका कोला’ जैसे मशहूर विज्ञापनों के थे निर्माता

Piyush Pandey

Piyush Pandey: भारतीय विज्ञापन जगत को बड़ा झटका लगा है। मशहूर एड गुरु और पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित पीयूष पांडे का 70 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। वे ‘अबकी बार मोदी सरकार’, ‘ठंडा मतलब कोका कोला’, ‘हमारा बजाज’ और ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ जैसे मशहूर विज्ञापनों के लिए जाने जाते थे।   राजस्थान के जयपुर में जन्मे पीयूष पांडे ने 27 साल की उम्र में विज्ञापन की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने 1982 में ओगिल्वी कंपनी से काम शुरू किया और आगे चलकर कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए। उन्होंने अपने भाई प्रसून पांडे के साथ कई यादगार जिंगल्स बनाए।   पीयूष पांडे ने 50 दिन में “अबकी बार मोदी सरकार” कैंपेन तैयार किया था, जिसमें 200 से ज्यादा टीवी और 100 रेडियो विज्ञापन बनाए गए थे। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और फिल्ममेकर हंसल मेहता समेत कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया।   रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा।   READ MORE: भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: लता वानखेड़े और सुमेर सोलंकी बने महामंत्री, आशीष अग्रवाल दोबारा मीडिया प्रभारी

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित: लता वानखेड़े और सुमेर सोलंकी बने महामंत्री, आशीष अग्रवाल बने मीडिया प्रभारी

मध्यप्रदेश भाजपा

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से नई टीम की सूची जारी की। इस कार्यकारिणी में कुल 25 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इनमें 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री और 1 मीडिया प्रभारी शामिल हैं। इसके अलावा 4 मोर्चों के अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए हैं। चार महामंत्रियों में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल को दोबारा मौका मिला है। कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश जैन, जबकि कार्यालय मंत्री के रूप में श्याम महाजन नियुक्त हुए हैं। उपाध्यक्षों में रणबीर सिंह रावत, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरूआ, मनीषा सिंह, निशांत खरे, प्रभुलाल जाटव, सुरेंद्र शर्मा, कांतदेव सिंह और नंदिता पाठक शामिल हैं। प्रदेश मंत्री के तौर पर रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, अर्चना सिंह, राजो मालवीय और बबीता परमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। READ MORE: जानिए क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व और सूर्य देव-छठी मैया का क्या है संबंध

Chhath Puja 2025: जानिए क्यों मनाया जाता है छठ महापर्व और सूर्य देव-छठी मैया का क्या है संबंध

Chhath Puja 2025

Chhath Puja 2025: छठ पूजा भारत के बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में बड़े श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है। यह पर्व इस साल 27 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। छठ का मुख्य उद्देश्य सूर्य देव और छठी मैया की कृपा प्राप्त करना है, जिससे जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि, लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली बनी रहे। पर्व चार दिन तक चलता है, जिसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। व्रती इस दौरान निर्जल व्रत रखते हैं और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह पर्व न केवल भक्ति का प्रतीक है, बल्कि शरीर और मन की शुद्धि, अनुशासन और संयम का माध्यम भी है। छठ पूजा परिवार और समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और विश्वास को भी मजबूत करती है। सूर्य देव और छठी मैया का रिश्ता भाई-बहन के समान माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, छठी मैया सूर्य देव की बहन हैं। व्रती उनकी संयुक्त पूजा करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, जिससे जीवन में शक्ति, स्वास्थ्य और समृद्धि आती है। यह पर्व भक्ति, संयम और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। READ MORE: एडिलेड में शून्य पर आउट, विराट कोहली ने दर्शकों को किया अलविदा; वनडे करियर से रिटायरमेंट की अटकलें तेज

Virat Kohli: एडिलेड में शून्य पर आउट, विराट कोहली ने दर्शकों को किया अलविदा; वनडे करियर से रिटायरमेंट की अटकलें तेज

Virat Kohli

Virat Kohli: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। पर्थ में पहला वनडे खेलने के बाद उन्होंने खाता खोले बिना आउट होकर एडिलेड में भी शून्य पर पवेलियन लौटे। यह उनके वनडे करियर में पहली बार है जब लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट हुए। एडिलेड में आउट होकर पवेलियन लौटते समय कोहली ने हाथ दिखाकर दर्शकों का अभिवादन किया। इस जेस्चर ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी और लोगों ने इसे वनडे से संन्यास के संकेत के तौर पर देखा। कोहली पहले ही टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पावरप्ले में कप्तान शुभमन गिल और कोहली को जेवियर बार्टलेट ने आउट किया। कोहली डीआरएस लेना चाहते थे, लेकिन रोहित शर्मा की सलाह पर उन्होंने पवेलियन लौटना ही सही समझा। कोहली का लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप खेलना है, लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन और एडिलेड में उनका यह व्यवहार फैंस में चिंता पैदा कर रहा है। क्रिकेट विश्लेषक भी मान रहे हैं कि यह उनके वनडे करियर के अंतिम पड़ाव की तरफ इशारा हो सकता है। READ MORE: एशिया कप ट्रॉफी विवाद: बीसीसीआई और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ा तनाव, अब आईसीसी बैठक में होगा फैसला!

इंदौर पेंटाहाउस आग: उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल की दम घुटने से मौत, बड़ी बेटी गंभीर, पत्नी-छोटी बेटी सुरक्षित

इंदौर पेंटाहाउस आग

इंदौर पेंटाहाउस आग: इंदौर के देवास नाका इलाके में गुरुवार सुबह पेंटाहाउस में आग लगने से उद्योगपति और कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगते समय वे अपने परिवार के साथ सो रहे थे। आग से धुआं भर जाने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए। फायरब्रिगेड ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे में उनकी बड़ी बेटी सौम्या झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पत्नी श्वेता और छोटी बेटी मायरा को गार्ड्स ने सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पेंटाहाउस के किचन या मंदिर में जल रहे अखंड दीपक से लगी हो सकती है, जांच जारी है। प्रवेश अग्रवाल महिंद्रा कार शोरूम के मालिक थे और राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने नर्मदा सेना भी बनाई थी। पेंटाहाउस में सुरक्षा लॉक और डिजिटल लॉक लगे थे, जिससे धुएं के कारण बचाव मुश्किल हो गया। पुलिस और फायरब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। READ MORE: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी को मिलेगा डिप्टी सीएम का ताज!

ASEAN Summit: पीएम मोदी नहीं जाएंगे मलेशिया, आसियान सम्मेलन में वर्चुअली लेंगे हिस्सा

ASEAN Summit

ASEAN Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में होने वाले 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में वर्चुअली शामिल होंगे। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दीपावली के चलते प्रधानमंत्री मोदी कुआलालंपुर नहीं आएंगे, बल्कि ऑनलाइन माध्यम से सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।   अनवर इब्राहिम ने बताया कि उनकी बातचीत प्रधानमंत्री मोदी के एक करीबी सहयोगी से हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत और मलेशिया व्यापार, निवेश, तकनीक, शिक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में मजबूत साझेदार हैं।   प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मेरे प्रिय मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी भरी बातचीत हुई। मैं आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्सुक हूं।”   गौरतलब है कि 47वें आसियान सम्मेलन की मेजबानी मलेशिया कर रहा है। इस सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई बड़े देशों के नेता शामिल होंगे। आसियान में कुल 10 देश सदस्य हैं, जिनमें भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार के रूप में जुड़ा हुआ है।   READ MORE: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी को मिलेगा डिप्टी सीएम का ताज!