Women’s World Cup: इंदौर में महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Women’s World Cup: इंदौर में महिला विश्व कप क्रिकेट के लिए आई ऑस्ट्रेलिया टीम की दो खिलाड़ी होटल से कैफे जा रही थी, तभी बाइक सवार युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद खिलाड़ी तुरंत सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस को संदेश भेजा और अपनी लाइव लोकेशन साझा की। पुलिस ने छह थानों को अलर्ट किया और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की। पुलिस ने आजाद नगर निवासी अकील को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले की जानकारी क्रिकेट बोर्ड और जिला प्रशासन को दे दी गई है। घटना के बाद होटल और स्टेडियम के रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी और मौके से भाग गया। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है। READ MORE: पद्मश्री एड गुरु पीयूष पांडे को दी गई अंतिम विदाई, अमिताभ-अभिषेक बच्चन समेत इंडस्ट्री के दिग्गज रहे मौजूद
Amitabh Bachchan: पद्मश्री एड गुरु पीयूष पांडे को दी गई अंतिम विदाई, अमिताभ-अभिषेक बच्चन समेत इंडस्ट्री के दिग्गज रहे मौजूद

Amitabh Bachchan: विज्ञापन जगत के दिग्गज और पद्मश्री सम्मानित एड गुरु पीयूष पांडे का 23 अक्टूबर को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया गया। अंतिम यात्रा में Amitabh Bachchan और उनके बेटे अभिषेक बच्चन सहित कई दिग्गज शामिल हुए। पीयूष पांडे हाल ही में दिल्ली गए थे, जहां उन्हें इन्फेक्शन हुआ। बाद में उन्हें निमोनिया और फिर चिकनपॉक्स हो गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ती गई। पीयूष कहा करते थे कि “जिंदगी और विज्ञापन दोनों का मकसद है जुड़ना, जीतना नहीं।” उनके बनाए विज्ञापनों में भारतीय संस्कृति और भावनाओं की गहराई झलकती थी। उनके निधन पर अभिनेत्री इला अरुण ने कहा, “पीयूष के जाने से हम अनाथ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने देश का नाम रोशन किया।” एड फिल्ममेकर प्रह्लाद कक्कड़ ने कहा कि पीयूष पांडे ने भारतीय विज्ञापन जगत में क्रांति लाई और क्षेत्रीय भाषाओं को सम्मान दिलाया। READ MORE: सतारा डॉक्टर आत्महत्या केस: मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार, सुसाइड नोट में सांसद और पुलिस अफसरों के नाम का जिक्र
सतारा डॉक्टर आत्महत्या केस: मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार, सुसाइड नोट में सांसद और पुलिस अफसरों के नाम का जिक्र

सतारा डॉक्टर आत्महत्या केस: महाराष्ट्र के सतारा में आत्महत्या करने वाली डॉक्टर संपदा मुंडे केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने डॉक्टर के मकान मालिक के बेटे प्रशांत बांकर को गिरफ्तार किया है। उस पर रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है। डॉक्टर ने 23 अक्टूबर को फलटण के एक होटल में सुसाइड किया था। पुलिस को 4 पेज का सुसाइड नोट और हाथ पर लिखे कुछ नाम मिले हैं, जिनमें सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदने, एक सांसद और उसके दो पीए का नाम शामिल है। संपदा ने पत्र में लिखा था कि उस पर गलत फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का दबाव बनाया जा रहा था। मना करने पर सांसद के पीए ने धमकाया था। उसने यह भी कहा था कि कुछ पुलिस अधिकारी उसे झूठे केस में फंसाने की कोशिश कर रहे थे। डॉक्टर के परिजनों का आरोप है कि उस पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट बदलने का दबाव भी था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच करा रही है और मामले में शामिल सभी लोगों से पूछताछ जारी है। READ MORE: CIA के पूर्व अफसर का खुलासा: मुशर्रफ ने अमेरिका को सौंप दिए थे पाकिस्तान के परमाणु हथियार, ओसामा भागा था महिला बनकर
CIA के पूर्व अफसर का खुलासा; मुशर्रफ ने अमेरिका को सौंप दिए थे पाकिस्तान के परमाणु हथियार, ओसामा भागा था महिला बनकर

CIA: अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व अधिकारी जॉन किरियाकू ने पाकिस्तान और ओसामा बिन लादेन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि 9/11 हमलों के बाद ओसामा बिन लादेन तोरा बोरा पहाड़ियों से महिला बनकर भाग निकला था। किरियाकू ने दावा किया कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने अमेरिका को देश के परमाणु हथियारों का नियंत्रण दे दिया था। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने मुशर्रफ को करोड़ों डॉलर की मदद दी और बदले में वह अमेरिकी आदेशों का पालन करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि मुशर्रफ दोहरा खेल खेलते थे एक ओर अमेरिका का साथ दिखाते, तो दूसरी ओर भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देते थे। किरियाकू ने खुलासा किया कि पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान को अमेरिका ने इसलिए नहीं मारा क्योंकि सऊदी अरब ने उसे बचाने की गुजारिश की थी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब, पाकिस्तान और अमेरिका के बीच यह रिश्ता पूरी तरह लेन-देन पर आधारित था। READ MORE: छठी मइया सबको आशीर्वाद दें – पीएम मोदी ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, शारदा सिन्हा को किया याद
Chhath Mahaparva: छठी मइया सबको आशीर्वाद दें – पीएम मोदी ने दी छठ की शुभकामनाएं, शारदा सिन्हा को किया याद

Chhath Mahaparva: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नहाय-खाय से शुरू होने वाला यह चार दिवसीय पर्व सूर्यदेव की उपासना, आस्था और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा कि छठ पूजा सादगी और संयम का प्रतीक है, जिसकी पवित्रता और नियम-निष्ठा अतुलनीय है। छठ के घाटों पर दिखाई देने वाले दृश्य पारिवारिक और सामाजिक एकता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बताया कि आज यह पर्व न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में संस्कृति के महाउत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है। बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन! — Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2025 प्रधानमंत्री ने अपनी शुभकामनाओं में कहा, “मेरी कामना है कि छठी मइया सभी को भरपूर आशीर्वाद दें।” उन्होंने लोकगायिका शारदा सिन्हा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने और बिहार के कई कलाकारों ने अपने गीतों से छठ के उत्सव को विशेष भाव से जोड़ा है। मोदी ने कहा कि छठ पूजा में भक्ति, प्रकृति और उपासना का सुंदर संगम दिखाई देता है। READ MORE: गुजरात में फैक्ट्री, बिहार में जीत चाहिए; तेजस्वी यादव ने PM मोदी पर कसा तंज
Bihar Elections: गुजरात में फैक्ट्री, बिहार में जीत चाहिए; तेजस्वी यादव ने PM मोदी पर कसा तंज

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राजनीतिक मुकाबला तेज हो गया है। महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सहरसा में रैली में कहा कि गुजरात के लोग बिहार को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मोदीजी गुजरात में फैक्ट्री लगाएंगे, बिहार में जीत चाहिए। हम बिहारी हैं, बाहरियों से नहीं डरते। अगर लालूजी मोदी से नहीं डरते, तो क्या उनका बेटा डरेगा?” तेजस्वी ने यह भी दावा किया कि एनडीए के केंद्र और राज्य में लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद बिहार की प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है और किसान आज भी गरीब हैं। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार फिर से बनेगी। उन्होंने विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके नेता जमानत पर हैं और जनता उन पर भरोसा नहीं कर सकती। मोदी ने नया नारा दिया, “नयी रफ्तार से चलेगा बिहार, फिर जब आएगी राजग सरकार।” भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि तेजस्वी का भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का वादा उनके परिवार के इतिहास को देखते हुए झूठ है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ऐसे नेताओं को स्वीकार नहीं करेगी। READ MORE: दीवाली के बाद सोने-चांदी की चमक हुई कम, सोना 7 दिन में ₹8,455 सस्ता, चांदी में ₹30,000 की भारी गिरावट
Gold Silver Price: दीवाली के बाद सोने-चांदी की चमक हुई कम, सोना 7 दिन में ₹8,455 सस्ता, चांदी में ₹30,000 की भारी गिरावट

Gold Silver Price: वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की चमक फीकी पड़ गई है। सितंबर 2011 के बाद सोने की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। पिछले हफ्ते सोने का भाव 4,400 डॉलर प्रति औंस से घटकर 4,036 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिल्ली में सोना अब ₹1,22,419 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 17 अक्टूबर को इसकी कीमत ₹1,29,584 थी। यानी हफ्तेभर में करीब ₹8,455 की गिरावट आई है। चांदी भी 7% टूटकर ₹1,45,986 प्रति किलो पर आ गई है। इसके पहले यह ₹1,51,450 प्रति किलो पर थी। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 4,374 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि चांदी 47.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी-चीन व्यापार तनाव में कमी की उम्मीद और अमेरिकी सरकार की नीतियों के कारण कीमती धातुओं में यह गिरावट आई है। विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि पूरी बचत केवल सोने-चांदी में न लगाएं। READ MORE: भोपाल से आईएसआईएस आतंकी गिरफ्तार; दिल्ली में आईईडी ब्लास्ट की साजिश रच रहा
Bhopal News: भोपाल से आईएसआईएस आतंकी गिरफ्तार; दिल्ली में आईईडी ब्लास्ट की साजिश रच रहा था

Bhopal News: राजधानी भोपाल के करोंद इलाके से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान 21 वर्षीय सैयद अदनान उर्फ अबु मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि अदनान अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली में बड़े धमाके की योजना बना रहा था। सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले दिल्ली से पकड़े गए एक आईएसआईएस सदस्य से पूछताछ में भोपाल में छिपे अदनान का सुराग मिला था। इसके बाद एनआईए और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अदनान को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई। अदनान सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा फैलाता था और हर महीने अपना ठिकाना बदल लेता था। पुलिस को उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और संदिग्ध सामान मिले हैं। बताया जा रहा है कि वह पहले अशोका गार्डन क्षेत्र में रहता था और हाल ही में करोंद में शिफ्ट हुआ था। पड़ोसियों ने अदनान को पढ़ने-लिखने वाला शांत स्वभाव का युवक बताया। उनका कहना है कि वह सीए की तैयारी कर रहा था और हाल ही में मेरिट में आया था। पुलिस अब यह जांच रही है कि भोपाल में उसकी मदद कौन कर रहा था और वह किन लोगों के संपर्क में था। READ MORE: मोहसिन नकवी पर भड़के PSL टीम मालिक अली तारीन: सरेआम फाड़ा PCB का लीगल नोटिस, बोले– धमकियों से नहीं डरूंगा
PSL: मोहसिन नकवी पर भड़के PSL के मालिक; सरेआम फाड़ा PCB का लीगल नोटिस, बोले – धमकियों से नहीं डरूंगा

PSL: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में बड़ा विवाद सामने आया है। मुल्तान सुल्तान फ्रेंचाइजी के मालिक अली तारीन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा भेजा गया लीगल नोटिस सरेआम फाड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अली तारीन ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि PSL अब पांचवें या छठे दर्जे की लीग बन चुकी है, क्योंकि इसका संचालन अक्षम लोग कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद PCB ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा, जिसमें कहा गया था कि अगर उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो उनका टीम एग्रीमेंट रद्द कर दिया जाएगा और उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। वीडियो में अली तारीन ने कहा, “अगर आप सोचते हैं कि धमकियों से मैं चुप हो जाऊंगा, तो यह आपकी भूल है। PSL हमारी लीग है, फैंस की है, पाकिस्तान की है।” इसके बाद उन्होंने नोटिस को हाथ में लिया और फाड़कर कैमरे के सामने दो टुकड़े कर दिए। तारीन ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “मैं माफी मांगता हूं कि मैंने PSL की खामियों को उजागर किया। मेरी गलती है कि मैं औसत दर्जे की सोच से खुश नहीं हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ 10 मिनट लेट होने पर उन्हें नोटिस भेज दिया गया था। READ MORE: कनाडा से नाराज ट्रंप; 634 करोड़ के फर्जी विज्ञापन पर सभी व्यापार वार्ताएं रद्द
Sushant Singh Rajput: सुशांत केस फिर सुर्खियों में; परिवार के वकील बोले – CBI की रिपोर्ट अधूरी, कई अहम सबूत छिपाए गए

Sushant Singh Rajput: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह रिपोर्ट अधूरी है और कई अहम दस्तावेज अभी भी छिपाए गए हैं। वकील वरुण सिंह ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने एक अधूरी और अनिर्णायक रिपोर्ट दाखिल की है, जिससे एजेंसी के निष्कर्षों को कानूनी रूप से चुनौती देना मुश्किल हो गया है। सीबीआई ने मार्च 2025 में अपनी रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसमें रिया चक्रवर्ती और अन्य आरोपियों को क्लीन चिट दी गई थी। एजेंसी ने कहा था कि ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे यह साबित हो कि सुशांत को धमकाया गया या आत्महत्या के लिए उकसाया गया। हालांकि, सुशांत का परिवार इस रिपोर्ट से सहमत नहीं है और इसे अदालत में चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। वकील ने कहा कि पटना कोर्ट ने सीबीआई को सभी अहम दस्तावेज पेश करने के आदेश दिए थे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। परिवार का कहना है कि सच सामने लाने के लिए जांच दोबारा होनी चाहिए। READ MORE: कनाडा से नाराज ट्रंप; 634 करोड़ के फर्जी विज्ञापन पर सभी व्यापार वार्ताएं रद्द