MP Weather Update: 44 जिलों में बारिश का अलर्ट, 6 नवंबर से बढ़ेगी सर्दी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 44 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पूर्वी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएँ चल सकती हैं। राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और श्योपुर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को भी कई इलाकों में लगातार बारिश दर्ज की गई। श्योपुर में 2.2 इंच, दतिया में करीब 1 इंच, जबकि ग्वालियर, रतलाम और सीधी में आधा इंच से अधिक बारिश हुई। जलस्तर बढ़ने के कारण इटारसी स्थित तवा बांध के तीन गेट खोलकर 16,070 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दूसरी ओर, राजधानी भोपाल में सोमवार को दिन का तापमान 6°C बढ़कर 30.4°C हो गया, जबकि रात का तापमान 20.4°C दर्ज हुआ। इंदौर में भी दिन का तापमान 6.3°C बढ़कर 29.8°C तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 6 नवंबर से ठंडी हवाओं का असर तेज़ होगा और सर्दियों की शुरुआत हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर भारत की ठंडी हवाएँ मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगी, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। READ MORE: दिल्ली का एसिड अटैक केस निकला झूठा: पिता ने बेटी पर खुद डाला टॉयलेट क्लीनर, तीन युवकों को फंसाने रची साजिश
दिल्ली का एसिड अटैक केस निकला झूठा: पिता ने बेटी पर खुद डाला टॉयलेट क्लीनर, तीन युवकों को फंसाने रची साजिश

दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज के बाहर छात्रा पर हुआ कथित एसिड अटैक मामला झूठा निकला है। जांच में पता चला कि यह पूरी साजिश छात्रा के पिता अकील ने रची थी। उसने तीन युवकों को फंसाने के लिए खुद अपनी बेटी पर टॉयलेट क्लीनर फेंकने की योजना बनाई थी। दरअसल, अकील पर मुख्य आरोपी बताए गए युवक जितेंद्र की पत्नी ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया था। इसी से बचने के लिए अकील ने झूठा एसिड अटैक का ड्रामा रचा ताकि उन युवकों को फंसाया जा सके। पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस समय हमला बताया गया, उस वक्त जितेंद्र करोल बाग में मौजूद था। उसकी लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स में इसकी पुष्टि हुई। पुलिस को मौके से कोई एसिड की बोतल या निशान नहीं मिले। जांच में यह भी पता चला कि छात्रा और उसके पिता ने घटना की झूठी कहानी गढ़ी थी। फिलहाल पुलिस ने अकील को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की बारीकी से जांच जारी है। READ MORE: जयपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस; दो की मौत, 12 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
जयपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस; दो की मौत, 12 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

जयपुर ग्रामीण जिले के मनोहरपुर इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। टोडी गांव के पास ईंट भट्टे पर जा रही मजदूरों से भरी बस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। करंट लगते ही बस में आग भड़क गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग झुलस गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मनोहरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक टीमें तुरंत पहुंची और घायलों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत में पांच मजदूरों को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जयपुर में मजदूरों से भरी बस में आग, हाईटेंशन लाइन को छूने से बस में आग लगी, हादसे में 10 से अधिक मजदूर झुलसे..#Jaipur pic.twitter.com/0cfVIIUrYz — Ankit Rawal (@ankitrawal5454) October 28, 2025 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस यूपी से मजदूरों को लेकर ईंट भट्टे जा रही थी। जांच में सामने आया कि बस हाईटेंशन लाइन के बहुत करीब से गुजरी, जिससे यह हादसा हुआ। प्रशासन ने ईंट भट्टा संचालक और बस चालक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। बस में रखे गैस सिलेंडर भी धमाके से फट गए थे। READ MORE: श्रेयस अय्यर ICU से बाहर, हालत में सुधार; कुछ दिनों में डिस्चार्ज संभव, सिडनी अस्पताल में जारी इलाज
Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ICU से बाहर, हालत में सुधार; कुछ दिनों में डिस्चार्ज संभव, सिडनी अस्पताल में जारी इलाज

Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की तबीयत में सुधार हो रहा है। वे सिडनी के अस्पताल के ICU से बाहर आ गए हैं और अब उनकी हालत स्थिर है। बीसीसीआई ने उनके इलाज के लिए टीम डॉक्टर को सिडनी में ही नियुक्त किया है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। श्रेयस को तीसरे वनडे मैच के दौरान एलेक्स कैरी का कैच पकड़ते समय पसली में चोट लगी थी। गिरने के बाद उन्हें अंदरूनी ब्लीडिंग हुई, जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। अब डॉक्टरों की निगरानी में उनकी रिकवरी जारी है। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि श्रेयस अब ठीक हैं और उनके मैसेज का जवाब दे रहे हैं। बीसीसीआई ने कहा कि उनकी तिल्ली में चोट थी, लेकिन अब हालत खतरे से बाहर है। श्रेयस के माता-पिता भी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे ताकि वे उनके साथ रह सकें। READ MORE: 12 राज्यों में फ्रीज हुई वोटर लिस्ट; चुनाव आयोग ने शुरू किया SIR 2.0 अभियान
12 राज्यों में फ्रीज हुई वोटर लिस्ट: चुनाव आयोग ने शुरू किया SIR 2.0 अभियान

देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2.0) की प्रक्रिया सोमवार रात से शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट फ्रीज कर दी है। यह प्रक्रिया 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि अब राज्य सरकारें प्रशासनिक बदलाव के लिए आयोग से अनुमति लेंगी। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रपत्र देंगे और अधिकतम तीन बार विजिट करेंगे। जिनके नाम पहले की सूची में हैं, उन्हें कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा नहीं करना होगा। मतदाता ऑनलाइन भी फॉर्म भर सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, आधार कार्ड अब पहचान के लिए मान्य है, लेकिन इसे निवास या नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जाएगा। कुल 12 दस्तावेजों को पहचान के लिए स्वीकार किया गया है। बिहार के बाद यह दूसरा चरण है, जिसमें करीब 51 करोड़ मतदाताओं की सूची अपडेट होगी। 5.33 लाख बीएलओ और 7 लाख से अधिक बीएलए इस काम में जुटेंगे। अगले साल चुनाव वाले पश्चिम बंगाल में भी यह प्रक्रिया होगी, जबकि असम में नागरिकता जांच के कारण अलग तिथि तय की जाएगी। चुनाव आयोग का कहना है अब मतदाता सूची में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित की जाएगी। READ MORE: चक्रवात मोन्था का लैंडफॉल आज से शुरू, आंध्र प्रदेश में तबाही के आसार और स्कूल बंद
चक्रवात मोन्था का लैंडफॉल आज से शुरू, आंध्र प्रदेश में तबाही के आसार और स्कूल बंद

आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मोन्था’ के तट से टकराने की शुरुआत हो चुकी है। बंगाल की खाड़ी से उठा यह तूफान अब गंभीर चक्रवाती रूप ले चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हवा की रफ्तार 90 से 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कई तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। #WATCH | Odisha: Rough sea, strong winds and rainfall in Ganjam district this morning, due to the impact of cyclone #Montha Visuals from Aryapalli of Ganjam District. pic.twitter.com/SNRExjlOyi — ANI (@ANI) October 28, 2025 राज्य सरकार ने सभी तटीय जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। एनडीआरएफ की 22 टीमें, गोताखोर और पुलिस बल राहत कार्यों के लिए तैनात हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। तिरुपति, काकीनाडा, विशाखापत्तनम और चित्तूर समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से बात कर केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रशासन ने 180 पुनर्वास केंद्र बनाए हैं और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। तटीय इलाकों में तेज हवाओं और लगातार बारिश से सामान्य जीवन प्रभावित है। READ MORE: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, भक्ति और उल्लास से गूंजे घाट
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, भक्ति और उल्लास से गूंजे घाट

बिहार में लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। भोर होते ही गांवों से लेकर शहरों तक श्रद्धालु सूप-दौरा में ठेकुआ, फल और प्रसाद लेकर घाटों की ओर उमड़ पड़े। पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। #WATCH | Uttarakhand: Chhath Puja, symbolising deep faith and devotion, was celebrated with great enthusiasm across the state. Chief Secretary Anand Bardhan, along with his family, offered Arghya first to the setting sun and later to the rising sun at the Tons River ghat in… pic.twitter.com/otOrQhLsx8 — ANI (@ANI) October 28, 2025 मुजफ्फरपुर, पटना, दरभंगा, भागलपुर और जहानाबाद सहित पूरे राज्य में घाटों पर भारी भीड़ रही। व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भगवान सूर्य और छठी मईया को अर्घ्य अर्पित किया। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे और कई जगह अधिकारियों ने खुद निरीक्षण किया। 36 घंटे के निर्जल व्रत के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को छठ की शुभकामनाएं दी। आस्था, अनुशासन और उल्लास से भरे इस पर्व ने पूरे बिहार को भक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ पर्व के समापन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे।” प्रधानमंत्री के इस संदेश ने श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का भाव और गहरा कर दिया। READ MORE: लिव-इन पार्टनर ने की UPSC स्टूडेंट की हत्या: अश्लील वीडियो न डिलीट करने पर एक्स बॉयफ्रेंड संग रचा खौफनाक प्लान
लिव-इन पार्टनर ने की UPSC स्टूडेंट की हत्या: अश्लील वीडियो न डिलीट करने पर एक्स बॉयफ्रेंड संग रचा खौफनाक प्लान

दिल्ली के गांधी विहार इलाके में यूपीएससी स्टूडेंट रामकेश मीणा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। 5 अक्टूबर की रात रामकेश की जली हुई लाश उसके फ्लैट में मिली थी। पहले यह हादसा लगा, लेकिन जांच में पता चला कि यह हत्या थी। पुलिस के अनुसार, 21 साल की अमृता फॉरेंसिक साइंस की छात्रा है और मई 2025 से रामकेश के साथ लिव-इन में रह रही थी। रामकेश के पास अमृता के अश्लील वीडियो और फोटो थे, जिन्हें वह डिलीट नहीं कर रहा था। इसी बात पर अमृता ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप और उसके दोस्त संदीप कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 5 अक्टूबर की रात तीनों ने मिलकर पहले रामकेश का गला घोंटा और फिर तेल, घी और शराब डालकर उसके शव को जला दिया। सुमित, जो LPG डिस्ट्रीब्यूटर है, उसने गैस सिलेंडर का वॉल्व खोलकर आग लगा दी ताकि मामला हादसे जैसा लगे। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से हार्ड डिस्क, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। READ MORE: बिहार के बाद अब 12 राज्यों में लागू होगा SIR, चुनाव आयोग ने किया ऐलान
EC Press Conference: बिहार के बाद अब 12 राज्यों में लागू होगा SIR, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

EC Press Conference: चुनाव आयोग ने देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का दूसरा चरण शुरू करने का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में SIR के सफल क्रियान्वयन के बाद अब इसे 12 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य योग्य मतदाताओं को सूची में जोड़ना और अयोग्य या दोहराए गए नामों को हटाना है। बिहार में SIR की सफलता के बाद देशभर के सभी 36 राज्य चुनाव आयुक्तों के साथ बैठकें की गईं, जिनमें अब तक के अनुभवों पर चर्चा हुई। ज्ञानेश कुमार ने बताया कि जिन राज्यों में SIR लागू होगा, वहां की मतदाता सूची आज रात 12 बजे फ्रीज कर दी जाएगी। हर बूथ पर एक BLO और विधानसभा क्षेत्र में एक ERO तैनात रहेगा। BLO कम से कम तीन बार हर घर जाकर मतदाता जानकारी जुटाएंगे। बाहर रहने वाले मतदाता ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे, इसके लिए किसी अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आखिरी बार SIR 21 साल पहले हुआ था। अब इसे दोबारा शुरू करना जरूरी है ताकि फर्जी वोटरों को हटाकर मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके। READ MORE: बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस का विवादित कदम, भारत के पूर्वोत्तर को दिखाया अपना हिस्सा
बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस का विवादित कदम, भारत के पूर्वोत्तर को दिखाया अपना हिस्सा

बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस एक बार फिर विवादों में हैं। यूनुस ने हाल ही में पाकिस्तान के ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शामशाद मिर्जा से मुलाकात के दौरान उन्हें ‘आर्ट ऑफ ट्रायम्फ’ नाम की किताब गिफ्ट की। विवाद तब शुरू हुआ जब इस किताब के कवर पर बने नक्शे में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया। सोशल मीडिया पर इस हरकत की कड़ी आलोचना हो रही है। लोग इसे ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ की मांग से जोड़कर देख रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर इलाके पर विवादित टिप्पणी की हो। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि भारत के ये राज्य समुद्र से कटे हैं और बांग्लादेश ही उनका एकमात्र समुद्री रास्ता है। हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय ने अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। बताया जा रहा है कि यह किताब अब तक कई विदेशी नेताओं को गिफ्ट की जा चुकी है, जिससे इसे कूटनीतिक संकेत माना जा रहा है। READ MORE: जामताड़ा 2 के एक्टर सचिन चांदवाड़े की मौत, फांसी लगाकर की खुदकुशी