Aayudh

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत; एकादशी पर गिरी रेलिंग से मचा हड़कंप

वेंकटेश्वर मंदिर

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के मौके पर मची भगदड़ में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के दबाव से मंदिर परिसर की रेलिंग गिर गई, जिससे लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े और अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। శ్రీకాకుళం జిల్లాలోని కాశీబుగ్గ వెంకటేశ్వర ఆలయంలో తొక్కిసలాట ఘటన కలచివేసింది. ఈ దురదృష్టకర ఘటనలో భక్తులు మరణించడం అత్యంత విషాదకరం. మృతుల కుటుంబాలకు ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తున్నాను. గాయాల పాలైన వారికి మేలైన సత్వర చికిత్స అందించాలని అధికారులను ఆదేశించాను. ఘటనా స్థలానికి వెళ్లి… — N Chandrababu Naidu (@ncbn) November 1, 2025 मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज देने और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जिसे ‘उत्तरा तिरुपति’ कहा जाता है। एकादशी और कार्तिक मास जैसे विशेष अवसरों पर यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। प्रशासन ने घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है। READ MORE: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी – आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है

PM Modi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी – आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है

PM Modi Chhattisgarh Visit

PM Modi Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ ने आज अपना 25वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचे और नवा रायपुर में ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि “आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है।” उन्होंने कहा कि राज्य का विकास ही देश के विकास का रास्ता है और भारत अब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। #WATCH | Nava Raipur, Chhattisgarh: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the new building of Chhattisgarh Vidhansabha, which has been built on the Green Building concept, planned to be fully powered by solar energy and equipped with a rainwater harvesting system PM Modi also… pic.twitter.com/c3shfCY0Qd — ANI (@ANI) November 1, 2025 नए विधानसभा भवन के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भवन न केवल आधुनिक भारत की सोच को दर्शाता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। हरित भवन अवधारणा पर आधारित यह परिसर पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित होगा और इसमें वर्षा जल संचयन की अत्याधुनिक व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने बताया कि भारत हमेशा विश्व शांति और मानवता के लिए खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था देश में आध्यात्मिक शक्ति का संचार कर रही है। प्रधानमंत्री ने साईं हॉस्पिटल में बच्चों से मुलाकात की और एक बच्चे को गले लगाया, जिनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। पीएम मोदी ने पद्म विभूषण तीजन बाई और लेखक विनोद कुमार शुक्ल से भी मुलाकात की। उन्होंने देश के तीनों राज्यों छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत की संस्कृति का मूल भाव ही “विश्व कल्याण और सद्भावना” है। READ MORE: RSS पर खरगे के बयान से भड़की BJP: धर्मेंद्र प्रधान बोले – कांग्रेस की दमनकारी सोच अब भी ज़िंदा

Shreyas Iyer Injury Update: अस्पताल से मिली छुट्टी, सिडनी में रहकर लेंगे आगे का इलाज

Shreyas Iyer Injury Update

Shreyas Iyer Injury Update: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के फैंस के लिए राहत की खबर है। बीसीसीआई ने बताया कि अय्यर को सिडनी के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी हालत अब स्थिर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कैच पकड़ते समय उन्हें पसलियों में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उनकी तिल्ली (स्प्लीन) में चोट और आंतरिक रक्तस्राव हुआ था। चोट की पहचान होते ही उनका छोटा ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद ब्लीडिंग रुक गई। बीसीसीआई ने कहा कि सिडनी और भारत की मेडिकल टीम ने मिलकर अय्यर का इलाज किया। अब वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। फिलहाल श्रेयस सिडनी में ही रहेंगे और जब डॉक्टर उन्हें यात्रा के लिए फिट घोषित करेंगे, तब वे भारत लौटेंगे। 🚨 Medical update on Shreyas Iyer The BCCI Medical Team, along with specialists in Sydney and India, are pleased with his recovery, and he has been discharged from the hospital today. Details 🔽 | #TeamIndia https://t.co/g3Gg1C4IRw — BCCI (@BCCI) November 1, 2025 30 वर्षीय श्रेयस फिलहाल केवल वनडे टीम का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 61 रन की पारी खेली थी। बीसीसीआई ने इलाज में सहयोग करने वाले सभी डॉक्टरों का आभार जताते हुए कहा कि अय्यर जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर टीम में वापसी करेंगे। READ MORE: RSS पर खरगे के बयान से भड़की BJP; धर्मेंद्र प्रधान बोले– कांग्रेस की दमनकारी सोच अब भी ज़िंदा

MP Foundation Day: मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर तीन दिन तक होगा भव्य उत्सव, आज जारी होगा ‘विजन 2047’

MP Foundation Day

MP Foundation Day: मध्य प्रदेश आज अपना 70वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है। इस वर्ष का थीम है ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम लाल परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह का शुभारंभ करेंगे और इस मौके पर सरकार का ‘विजन 2047’ दस्तावेज़ भी जारी करेंगे। केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और अर्जुन राम मेघवाल विशेष अतिथि होंगे। तीन दिन चलने वाले इस उत्सव में संस्कृति, कला और तकनीक का संगम देखने को मिलेगा। पहले दिन कृष्ण लीला पर आधारित नृत्य-नाटिका, 2,000 ड्रोन का शो, जुबिन नौटियाल का लाइव कॉन्सर्ट और आतिशबाजी होगी। दूसरे दिन लोक कलाकार और युवा प्रतिभाएं मंच सजाएंगे, साथ ही शिल्प मेला और खान-पान स्टॉल रहेंगे। तीसरे दिन 150 कलाकार ‘विक्रमादित्य महानाट्य’ पेश करेंगे और समापन गायिका स्नेहा शंकर के संगीत कार्यक्रम से होगा। यह आयोजन प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का अनोखा उत्सव बनेगा। READ MORE: RSS पर खरगे के बयान से भड़की BJP; धर्मेंद्र प्रधान बोले– कांग्रेस की दमनकारी सोच अब भी ज़िंदा

RSS पर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से भड़की BJP: धर्मेंद्र प्रधान बोले – कांग्रेस की दमनकारी सोच अब भी ज़िंदा

मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आरएसएस पर लगाए गए आरोपों के बाद बीजेपी ने कड़ा जवाब दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आपातकाल से लेकर आज तक कांग्रेस की दमनकारी सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाने के लिए सरदार पटेल के नाम का इस्तेमाल कर रही है और आरएसएस जैसे राष्ट्रसेवी संगठन पर झूठ फैला रही है। प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पहले भी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन संघ ने मां भारती की सेवा में 100 साल पूरे किए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी कहा कि खरगे का बयान कांग्रेस की घबराहट दिखाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की छठ पूजा पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। वहीं, पार्टी नेताओं ने कहा कि सरदार पटेल आरएसएस का सम्मान करते थे और किसी भी कीमत पर संघ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। READ MORE: Dharmendra Health Update; सांस लेने में तकलीफ के बाद ICU में भर्ती, अब हालत स्थिर

Dharmendra Health Update: सांस लेने में तकलीफ के बाद ICU में भर्ती, अब हालत स्थिर

Dharmendra Health Update

Dharmendra Health Update: 89 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत के बाद शुक्रवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके ICU में भर्ती होने की खबर सामने आते ही फैंस चिंतित हो गए। हालांकि, परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और यह सिर्फ उम्र से जुड़ी रूटीन जांच का हिस्सा है। अस्पताल के एक स्टाफ सदस्य ने बताया कि अभिनेता के सभी पैरामीटर सामान्य हैं हार्ट रेट 70 और ब्लड प्रेशर 140/80 है। सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र पूरी तरह ठीक हैं और जल्द ही घर लौट सकते हैं। धर्मेंद्र जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी हैं। अभिनेता ने अपने फैन्स को संदेश दिया, “मैं मजबूत हूं, अभी भी धर्मेंद्र में बहुत दम है।” उनके चाहने वालों के लिए यह राहत की खबर है कि वे स्वस्थ हैं और जल्द ही फिल्मों में दिखाई देंगे। READ MORE: 33 साल बाद अमेरिका फिर करेगा परमाणु परीक्षण, ट्रंप ने दिया आदेश

Nuclear Test: 33 साल बाद अमेरिका फिर करेगा परमाणु परीक्षण, ट्रंप ने दिया आदेश

Nuclear Test

Nuclear Test: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 33 साल बाद फिर से परमाणु परीक्षण शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि रूस और चीन लगातार परमाणु गतिविधिया बढ़ा रहे हैं, इसलिए अब अमेरिका भी पीछे नहीं रहेगा। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्रालय को तुरंत टेस्टिंग की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अमेरिका ने आखिरी बार 1992 में नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था। उसके बाद इन परीक्षणों पर रोक लगा दी गई थी। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका के पास दुनिया में सबसे ज़्यादा और आधुनिक परमाणु हथियार हैं, लेकिन दूसरे देशों की गतिविधियों को देखते हुए अब टेस्ट जरूरी हो गया है। इस फैसले के बाद दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे नई हथियार दौड़ शुरू हो सकती है और अंतरराष्ट्रीय शांति को खतरा हो सकता है। IAEA ने भी चेतावनी दी है कि यह कदम वैश्विक स्थिरता के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। वहीं, ट्रंप के समर्थक इसे अमेरिका की ताकत दिखाने वाला फैसला बता रहे हैं। READ MORE: सुप्रीम कोर्ट नाराज: आवारा कुत्तों पर कार्रवाई में लापरवाही, राज्यों के मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को पेश होने का आदेश

Milan 2026: विशाखापत्तनम में होगा ‘मिलन 2026’ नौसैनिक अभ्यास, 55 देशों की नौसेनाएं होंगी शामिल

Milan 2026

Milan 2026: भारतीय नौसेना अगले साल फरवरी में विशाखापत्तनम में ‘मिलन 2026’ नामक बड़े समुद्री अभ्यास की मेजबानी करेगी। इस अंतरराष्ट्रीय अभ्यास में अमेरिका, रूस समेत 55 देशों की नौसेनाएं भाग लेंगी। नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने बताया कि 19 से 26 फरवरी तक चलने वाले इस अभ्यास में कई देश अपने युद्धपोत और विमान भेजेंगे। यह आयोजन भारत के सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यासों में से एक होगा, जिसका उद्देश्य मित्र देशों के बीच सहयोग और सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर में मौजूद सभी विदेशी जहाजों पर भारतीय नौसेना लगातार नजर रखती है। चीन और अन्य बाहरी शक्तियों की गतिविधियों को भी पूरी सतर्कता से मॉनिटर किया जा रहा है। ‘मिलन 2026’ से पहले 18 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा करेंगी। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि अभ्यास के दौरान पनडुब्बी रोधी अभियान, हवाई और समुद्री मिशन भी शामिल होंगे। यह भारत की सामरिक शक्ति और वैश्विक साझेदारी का बड़ा प्रदर्शन होगा। READ MORE: खड़गे बोले – RSS पर लगे प्रतिबंध, देश में कानून-व्यवस्था की दिक्कतों के लिए भाजपा-आरएसएस जिम्मेदार

Zubeen Garg Last Film: जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ रिलीज, असम में जश्न का माहौल

Zubeen Garg Last Film

Zubeen Garg Last Film: असम के मशहूर गायक और अभिनेता जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ आज देशभर के 46 शहरों में रिलीज हुई। उनके निधन के बाद यह फिल्म फैंस के लिए एक भावनात्मक श्रद्धांजलि बन गई है। असम में सिनेमाघरों में सुबह 4:45 बजे से देर रात तक शो चल रहे हैं। फिल्म में जुबिन एक अंधे गायक की भूमिका में नजर आए हैं, जिसमें कुल 11 गाने हैं और इसका संगीत भी उन्होंने ही दिया है। फिल्म की कहानी एक कलाकार की जद्दोजहद और समाज से उसके रिश्ते को दिखाती है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि फिल्म से मिलने वाला राज्य का टैक्स जुबिन द्वारा स्थापित कलागुरु आर्टिस्ट फाउंडेशन को दिया जाएगा। रिलीज से पहले जुबिन की एक चिट्ठी वायरल हुई, जिसमें उन्होंने लिखा था, “रुको, मेरी नई फिल्म आ रही है। जरूर देखना।” फैंस इस आखिरी संदेश को याद करते हुए फिल्म देखने पहुंचे। READ MORE: खड़गे बोले – RSS पर लगे प्रतिबंध, देश में कानून-व्यवस्था की दिक्कतों के लिए भाजपा-आरएसएस जिम्मेदार

Mallikarjun Kharge: खड़गे बोले – RSS पर लगे प्रतिबंध, देश में कानून-व्यवस्था की दिक्कतों के लिए भाजपा-आरएसएस जिम्मेदार

Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनकी निजी राय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में कानून-व्यवस्था से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं भाजपा और आरएसएस की वजह से पैदा हो रही हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पर दिए बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर मोदी और अमित शाह सच में सरदार पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं, तो उन्हें आरएसएस पर बैन लगाना चाहिए। खड़गे ने सरदार पटेल के 1948 में लिखे एक पत्र का भी जिक्र किया, जिसमें पटेल ने कहा था कि आरएसएस ने ऐसा माहौल बनाया जिससे महात्मा गांधी की हत्या जैसी त्रासदी हुई। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह नेहरू और पटेल के बीच मतभेद दिखाने की कोशिश करती है, जबकि दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते थे। खड़गे का यह बयान पीएम मोदी की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पटेल जम्मू-कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन नेहरू ने ऐसा नहीं होने दिया। READ MORE: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता का दावा: “भाई ने सुसाइड नहीं किया, दो लोगों ने की हत्या”