Aayudh

Mirzapur Train Incident: मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा; कालका एक्सप्रेस की चपेट में आए श्रद्धालु, 6 की मौत

Mirzapur Train Incident

Mirzapur Train Incident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। चुनार रेलवे स्टेशन पर कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जब चोपन से आई पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची। भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुछ श्रद्धालु ट्रेन से उतरकर ट्रैक की दूसरी ओर जाने लगे। उसी समय तेज रफ्तार से कालका एक्सप्रेस वहां से गुजरी और श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे में कई शवों के टुकड़े बिखर गए, जिन्हें पुलिस ने बड़ी मुश्किल से एकत्र किया। फिलहाल रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की जा रही है। READ MORE: न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में भारतवंशी जोहरान ममदानी आगे, ट्रंप ने दी फंडिंग काटने की धमकी

Trump On Mamdani: ममदानी की बढ़त से भड़के ट्रंप! चेतावनी – जीते तो न्यूयॉर्क की फंडिंग रोक दूंगा

Trump On Mamdani:

Trump On Mamdani: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में मेयर चुनाव के लिए मतदान जारी है। ताजा सर्वे के अनुसार, भारतवंशी और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी को बढ़त मिल रही है। ममदानी निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन कर्टिस स्लीवा से आगे हैं। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ममदानी जीतते हैं, तो न्यूयॉर्क की फेडरल फंडिंग घटा दी जाएगी। ट्रंप ने ममदानी को कम्युनिस्ट बताते हुए कहा कि ऐसी सरकार को पैसा देना बर्बादी होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “अगर न्यूयॉर्क को बचाना है तो एंड्रयू कुओमो को वोट दें, ममदानी को नहीं।” ट्रंप के बयान पर ममदानी ने प्रतिक्रिया दी, “यह सिर्फ धमकी है, कानून नहीं।” उन्होंने खुद को डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट बताया और कहा कि वे अमेरिकी लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं। अगर ममदानी जीतते हैं, तो वे न्यूयॉर्क के इतिहास में पहले भारतवंशी और पहले मुस्लिम मेयर बनेंगे। READ MORE: फाइटर प्लेन वाला इशारा पड़ा भारी; ICC ने हारिस रऊफ को किया बैन

Haris Rauf Ban: हारिस रऊफ को फाइटर प्लेन वाला इशारा पड़ा भारी; ICC ने लगया बैन

Haris Rauf Ban

Haris Rauf Ban: एशिया कप 2025 के दौरान हुए विवाद को लेकर आईसीसी ने कड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में फाइटर प्लेन गिराने का इशारा किया था, जिसके बाद यह सजा दी गई। अब रऊफ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले आखिरी दो वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। आईसीसी ने बताया कि रऊफ को दो बार आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। उन्हें दो बार 30% मैच फीस का जुर्माना और चार डिमेरिट अंक मिले हैं। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी 30% फीस काटी गई है। उन पर मैच के बाद दिए गए बयान को “खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला” माना गया। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चेतावनी और एक डिमेरिट अंक मिला है, जबकि अर्शदीप सिंह और पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को निर्दोष पाया गया। आईसीसी ने कहा कि ये सभी मामले लेवल-1 के तहत आते हैं, जिनमें अधिकतम 50% जुर्माना और दो डिमेरिट अंक का प्रावधान है। READ MORE: SIR को लेकर ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोली – अगर वोटर लिस्ट झूठी है तो आपकी सरकार भी झूठी है

Mamata Banerjee: SIR को लेकर ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोली – अगर वोटर लिस्ट झूठी है तो आपकी सरकार भी झूठी है

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कोलकाता में निकाले गए विरोध मार्च में ममता ने कहा कि अगर वोटर लिस्ट झूठी है, तो केंद्र की सरकार भी झूठी है। उन्होंने कहा कि अब लोगों से जन्म प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है, जबकि पहले के समय में घरों में ही डिलीवरी होती थी और किसी को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पड़ती थी। ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी बंगाल के मतदाताओं के नाम काटकर 2026 के विधानसभा चुनाव में फायदा उठाना चाहती है। सीएम ने कहा, “अगर एक भी नाम जबरदस्ती काटा गया तो हम भाजपा सरकार को गिरा देंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा वोटों के दम पर नहीं, बल्कि नोटों के दम पर चुनाव जीतना चाहती है। वहीं, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता के मार्च को “संविधान विरोधी” बताया और कहा कि अगर उन्हें कोई आपत्ति है, तो वह सुप्रीम कोर्ट का रुख करें। READ MORE: इंदौर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, एमआर-9 लिंक रोड के लिए तोड़े गए 140 मकान

Indore Bulldozer Action: इंदौर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, एमआर-9 लिंक रोड के लिए तोड़े गए 140 मकान

Indore Bulldozer Action

Indore Bulldozer Action: मध्य प्रदेश के इंदौर में मंगलवार को नगर निगम ने एमआर-9 लिंक रोड चौड़ीकरण के लिए बड़ी कार्रवाई की। मालवीय नगर क्षेत्र में 100 फीट चौड़ी सड़क के रास्ते में आ रहे करीब 140 मकानों को तोड़ दिया गया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त के निर्देश पर की गई, ताकि एबी रोड से रिंग रोड तक सड़क निर्माण का काम शुरू किया जा सके। निगम की टीम ने सुबह से ही रिमूवल अभियान शुरू किया, जिसमें 5 जेसीबी और 5 पोकलेन मशीनों की मदद ली गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जिससे स्थिति शांतिपूर्ण रही। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह कदम मास्टर प्लान के तहत उठाया गया है ताकि सड़क निर्माण में कोई बाधा न रहे। कई रहवासियों ने पहले ही अपने घर खाली कर दिए थे, जबकि कुछ ने विरोध जताया। निगम का कहना है कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता और पुनर्वास की जानकारी दी जाएगी। अब निगम अगले माह सड़क निर्माण कार्य शुरू करेगा, जिससे इलाके की यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। READ MORE: बिलासपुर ट्रेन हादसे में 7 की मौत, रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसे में 7 की मौत, रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान

Bilaspur Train Accident

Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार (4 नवंबर 2025) को एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। जयराम नगर स्टेशन के पास गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन और एक मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और कई यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार का माहौल बन गया। #WATCH | Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai takes cognisance of the Bilaspur train accident from the District Collector Sanjay Agrawal over a video call. https://t.co/9gSUpe3gqT pic.twitter.com/5ugvFBSqPp — ANI (@ANI) November 4, 2025 रेलवे ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी हैं। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेल प्रशासन ने कहा कि हादसे की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त स्तर पर की जाएगी। साथ ही यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि उन्हें जरूरी जानकारी दी जा सके। फिलहाल रेल मार्ग पर ट्रेन संचालन रोका गया है और यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। READ MORE: बिहार चुनाव: अमित शाह बोले – ये चुनाव विधायक चुनने का नहीं, बिहार का भविष्य तय करने का है

अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश ने गर्लफ्रेंड नयनिका से की सगाई, परिवार संग मनाया खुशी का पल

अल्लू सिरीश

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और अभिनेता अल्लू सिरीश ने 31 अक्टूबर को अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई कर ली। यह खास समारोह परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुआ। सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें सिरीश और नयनिका एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर भाई को खास अंदाज में बधाई देते हुए लिखा, “हम इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मेरे प्यारे भाई को ढेर सारा प्यार और नयनिका का परिवार में स्वागत है।” So happy for you, @AlluSirish Congratulations! Wishing you and #Nayanika a lifetime of happiness, love and togetherness ❤️ pic.twitter.com/yLwwrqMfoO — Ram Charan (@AlwaysRamCharan) November 1, 2025 वहीं, अभिनेता राम चरण ने भी एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आप दोनों को बधाई, सदा खुश रहो।” सिरीश ने अपनी सगाई के दिन अपनी दिवंगत दादी को याद करते हुए लिखा, “वो ऊपर से मुझे जरूर आशीर्वाद दे रही होंगी।” बता दें, अल्लू सिरीश ने 2013 में फिल्म ‘गौरवम’ से तेलुगु फिल्मों में डेब्यू किया था और अब तक कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। READ MORE: बिहार चुनाव; अमित शाह बोले – ये चुनाव विधायक चुनने का नहीं, बिहार का भविष्य तय करने का है

बिहार चुनाव: अमित शाह बोले – ये चुनाव विधायक चुनने का नहीं, बिहार का भविष्य तय करने का है

अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को गोपालगंज की जनसभा को वर्चुअली संबोधित किया। खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर पटना से उड़ान नहीं भर सका, जिसके चलते उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनता से बात की। अपने भाषण में शाह ने कहा कि ये चुनाव केवल विधायक चुनने का नहीं, बल्कि बिहार का भविष्य तय करने का है। उन्होंने कहा कि बिहार को यह तय करना होगा कि राज्य फिर से ‘जंगलराज’ के हाथों में जाएगा या नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। शाह ने जंगलराज के दौर की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय बिहार में 34 नरसंहार हुए थे, जिनमें बथानी टोला, सोनारी और शंकरबीघा जैसे मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि साधु यादव के कारनामे गोपालगंज की जनता से बेहतर कोई नहीं जानता। केंद्रीय मंत्री ने वादा किया कि बिहार की सभी बंद पड़ी चीनी मिलें अगले पांच साल में दोबारा शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही रीगा चीनी मिल को चालू करने का काम किया है। वहीं, खराब मौसम की वजह से समस्तीपुर के दलसिंह सराय में अमित शाह की प्रस्तावित जनसभा रद्द कर दी गई। READ MORE: सायबर सुरक्षा आज की सबसे बड़ी चुनौती : डॉ. वरुण कपूर

सायबर सुरक्षा आज की सबसे बड़ी चुनौती : डॉ. वरुण कपूर

सायबर सुरक्षा

भोपाल। जेल महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर ने कहा कि सायबर सुरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। अपराधी हर दिन नए-नए तरीके अपनाकर आम लोगों को निशाना बना रहे हैं, इसलिए डिजिटल सतर्कता बहुत जरूरी है। वे बुधवार को रीजनल इंस्टिट्यूट, भोपाल में आयोजित “Black Ribbon Initiative” के 825वें सत्र में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेशभर से करीब 300 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। डॉ. कपूर ने कहा कि फिशिंग, बुलिंग, स्टॉकिंग और ऑनलाइन गेमिंग जैसे साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें, किसी अनजान लिंक या कॉल पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को दें। उन्होंने युवाओं में बढ़ती ऑनलाइन गेमिंग की लत को मानसिक और आर्थिक नुकसान का कारण बताया। डॉ. कपूर ने कहा, “डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए सोच और व्यवहार दोनों बदलने की जरूरत है।” कार्यक्रम में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने डॉ. वरुण कपूर को श्रीफल, शॉल, प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संचालन में सहायक जेल अधीक्षक शुभम मिश्रा और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। READ MORE: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी – आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है

Exclusive Interview: ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ की परिकल्पना पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव; सम्राट विक्रमादित्य के आदर्शों से मिली प्रेरणा

CM Mohan Yadav Exclusive Interview

Exclusive Interview: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुध से विशेष बातचीत में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, उनके आदर्शों पर आधारित भव्य नाटक ‘महानाट्य’ के बारे में चर्चा की। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य न सिर्फ उज्जैन बल्कि पूरे भारत की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं। डॉ. यादव ने बताया कि सम्राट विक्रमादित्य सुशासन, उदारता, वीरता और न्यायप्रियता के प्रतीक माने जाते हैं। उनका शासन रामराज्य की तरह आदर्श था, जिसमें नीति, चरित्र और सर्वांगीण विकास मुख्य आधार थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन उनकी कर्मभूमि रही है और वहीं से इस महानाट्य की परिकल्पना की शुरुआत हुई थी। जब वे उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने ‘विक्रम शोध संस्थान’ की स्थापना में सहयोग किया, जो अब सम्राट विक्रमादित्य से जुड़े ऐतिहासिक प्रमाण जुटाने का काम कर रहा है। ‘महानाट्य’ के बारे में उन्होंने बताया कि यह सामान्य नाटक नहीं, बल्कि एक भव्य अनुभव है। इसमें घोड़े, हाथी, युद्ध दृश्य और साउंड के अद्भुत प्रभावों के साथ दर्शकों को विक्रमादित्य के युग में ले जाया जाता है। प्रधानमंत्री ने भी इस प्रस्तुति की सराहना की है। यह नाटक दिल्ली, हैदराबाद और अब भोपाल में प्रस्तुत किया जा रहा है, आगे इसे मध्यप्रदेश के अन्य शहरों में भी ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नाटक युवाओं को निडरता, सत्य और जनकल्याण के आदर्शों से प्रेरित करता है। उन्होंने विक्रमादित्य के जीवन की घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि वे न्याय के लिए अपने संबंधियों पर भी दया नहीं दिखाते थे और अपराधियों को सुधारने की क्षमता रखते थे। डॉ. यादव ने बताया कि इस नाटक में डॉक्टर, वकील, इंजीनियर और छात्र जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लोग बिना किसी पारिश्रमिक के भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भोपाल में आयोजित इस ‘महानाट्य’ को देखें और भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ें। READ MORE: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी – आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है