Aayudh

BJP MP: सुयश त्यागी बने बीजेपी मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया संयोजक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

BJP MP

BJP MP: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों को तेजी से पूरा कर रही है। इसी क्रम में सुयश त्यागी को पार्टी का सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 5 नवंबर को घोषित की गई थी और तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नियुक्ति के बाद सुयश त्यागी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के डिजिटल अभियानों को और प्रभावी बनाने में उनका अनुभव महत्वपूर्ण रहेगा। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा यह नियुक्ति की गई है। वे अपनी संगठनात्मक टीम को अंतिम रूप दे रहे हैं। पार्टी अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपनी विचारधारा और योजनाओं को जनता तक और मजबूती से पहुंचाने पर ध्यान दे रही है। सुयश त्यागी पहले बीजेपी मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग में राज्य सह-संयोजक के रूप में काम कर चुके हैं। उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी रहा है। वे आरएसएस के मध्यभारत प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख रह चुके हैं और बीजेपी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के करीबी माने जाते हैं। READ MORE: पीएम का RJD पर वार, बोले- जंगलराज का विकास रिपोर्ट कार्ड शून्य, भीड़ बता रही है चुनाव का नतीजा

बिहार चुनाव 2025: पीएम का RJD पर वार, बोले- जंगलराज का विकास रिपोर्ट कार्ड शून्य, भीड़ बता रही है चुनाव का नतीजा

बिहार चुनाव 2025

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अररिया में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने शुरुआत मैथिली भाषा में करते हुए कहा कि आज बिहार में पहले चरण का मतदान लोकतंत्र का त्योहार है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिख रही हैं, लोग NDA सरकार के लिए वोट कर रहे हैं। पीएम मोदी ने RJD और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके शासन में जंगलराज था, उन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया। 1990 से 2005 तक के 15 सालों में न एक्सप्रेसवे बने, न पुल, न मेडिकल कॉलेज सबकुछ शून्य रहा। उन्होंने कहा, उन 15 वर्षों में विकास का रिपोर्ट कार्ड ‘निल बट्टे सन्नाटा’ है। #WATCH | Araria, Bihar: Prime Minister Narendra Modi says, "In the NDA government, Nitish ji has worked tirelessly to pull Bihar out of jungle raj. After the double-engine government was formed in 2014, Bihar's development has gained new momentum. IIT has opened in Patna, IIM has… pic.twitter.com/8fSvDX1BRl — ANI (@ANI) November 6, 2025 प्रधानमंत्री ने कहा कि कट्टा और क्रूरता उस दौर की पहचान थी, जहां कानून दम तोड़ देता था। उन्होंने दावा किया कि NDA सरकार आने के बाद बिहार ने IIT, IIM, AIIMS, IIIT और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज जैसी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। पीएम मोदी ने कहा, जो लोग खुद को बिहार का माई-बाप समझते थे, वे जनता को भूल गए। मेरे लिए जनता ही मालिक है, वही मेरा रिमोट कंट्रोल है। सभा में भारी भीड़ देखकर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनसमुद्र खुद बता रहा है कि बिहार फिर NDA सरकार बनाने जा रहा है। READ MORE: जोहरान ममदानी की जीत पर भड़के ट्रंप; बोले ‘उनकी शुरुआत खराब हुई’

फरहाना को ‘आतंकवादी’ कहने पर बवाल; अमाल की बुआ पर मानहानि का केस, ₹1 करोड़ मुआवजे और सार्वजनिक माफी की मांग

फरहाना को 'आतंकवादी' कहने पर बवाल; अमाल की बुआ पर मानहानि का केस, ₹1 करोड़ मुआवजे और सार्वजनिक माफी की मांग

बिग बॉस 19 में झगड़ों के चलते चर्चा में चल रही फरहाना भट्ट अब एक नए विवाद में फंस गई हैं। दरअसल, सिंगर अमाल मलिक की बुआ रोशन गैरी भिंदर ने एक यूट्यूब इंटरव्यू में फरहाना को “आतंकवादी” कह दिया था। इस बयान के बाद फरहाना के परिवार ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। फरहाना की टीम ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि यह नोटिस रोशन गैरी, यूट्यूब चैनल Filfafce और YouTube इंडिया को भेजा गया है। परिवार ने वीडियो हटाने, सार्वजनिक माफी और ₹1 करोड़ के मुआवजे की मांग की है। नोटिस में कहा गया है कि परिवार ने ऑनलाइन झगड़े में पड़ने के बजाय कानूनी और सम्मानजनक रास्ता चुना है। फरहाना की टीम ने यह भी बताया कि नोटिस की कॉपी राष्ट्रीय महिला आयोग और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग को भी भेजी गई है। View this post on Instagram A post shared by filmymantratv (@filmymantratv) बता दें, विवाद तब शुरू हुआ जब शो के एक टास्क के दौरान अमाल मलिक और फरहाना के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद अमाल की बुआ ने यह विवादित बयान दिया था। READ MORE: जोहरान ममदानी की जीत पर भड़के ट्रंप; बोले ‘उनकी शुरुआत खराब हुई’

Trump On Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी की जीत पर भड़के ट्रंप; बोले ‘उनकी शुरुआत खराब हुई’

Trump On Zohran Mamdani

Trump On Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर जोहरान ममदानी की जीत के बाद उनकी विक्ट्री स्पीच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ममदानी ने अपने भाषण में ट्रंप पर सीधा हमला करते हुए कहा था, डोनाल्ड ट्रंप, मैं जानता हूं आप मुझे देख रहे हैं, तो आवाज तेज कर दीजिए। इसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, और अब यह शुरू होता है। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, ममदानी का भाषण बहुत गुस्से वाला था, उनकी शुरुआत खराब हुई है। उन्हें वॉशिंगटन का सम्मान करना चाहिए, नहीं तो सफल होने का कोई चांस नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ममदानी भ्रम में हैं, लेकिन वे चाहते हैं कि न्यूयॉर्क अच्छा करे। Trump says America "lost a little bit of its sovereignty" after Mamdani's NYC win, warns of "communist" shift Read @ANI Story | https://t.co/pZvVylDGxH#USPresident #Trump #ZohranMamdani #NYC #MayorElect #Sovereignty pic.twitter.com/J3Pq12u3yl — ANI Digital (@ani_digital) November 6, 2025 दरअसल, ममदानी ने अपने भाषण में ट्रंप की नीतियों और राजनीतिक वंशवाद पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क अप्रवासियों से चलता है और अब इसका नेतृत्व भी एक अप्रवासी करेगा। ममदानी ने भ्रष्टाचार और टैक्स चोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाने का ऐलान किया। ममदानी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं और न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर बने हैं। उनकी जीत को डेमोक्रेट्स के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ममदानी जीते तो वे न्यूयॉर्क की फंडिंग रोक देंगे, लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वे शहर की मदद करेंगे। READ MORE: वर्ल्ड कप जीत के बाद चैंपियन महिला टीम से मिले पीएम मोदी; देखिए पूरा वीडियो 

PM Modi Team India Meeting: वर्ल्ड कप जीत के बाद चैंपियन महिला टीम से मिले पीएम मोदी; देखिए पूरा वीडियो 

PM Modi Team India Meeting

PM Modi Team India Meeting: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार वनडे वर्ल्ड कप 2025 (One Day World Cup) का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की। पीएम ने अपने X हैंडल पर इस मुलाकात का पूरा वीडियो शेयर किया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और पीएम ने उन्हें बधाई दी। कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि टीम ने पिछले दो सालों में कड़ी मेहनत की है और अब उसका फल मिला है। कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कहा, “2017 में जब हम मिले थे, तब ट्रॉफी नहीं थी, लेकिन इस बार हम उसे आपके पास लेकर आए हैं।” स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने बताया कि पीएम के पुराने सुझावों से टीम को प्रेरणा मिली और आखिरकार उन्होंने वर्ल्ड कप जीत लिया। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि क्रिकेट भारत में एक भावना बन चुका है। उन्होंने ट्रोलिंग पर भी बात की और कहा कि “जब टीम हारती है तो पूरा देश बेचैन हो जाता है, लेकिन आपने सभी को गर्व महसूस कराया।” The victorious Indian Cricket Team met the Honourable Prime Minister of India, Shri Narendra Modiji, at his official residence. We extend our heartfelt gratitude to the Honourable Prime Minister for his words of encouragement and support that continues to inspire #TeamIndia… pic.twitter.com/8vcO4VgPf6 — BCCI Women (@BCCIWomen) November 6, 2025 दीप्ति शर्मा से पीएम ने उनके हनुमानजी के टैटू को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि “मुझे उन पर पूरा विश्वास है।” वहीं हरलीन देओल ने मज़ाकिया अंदाज़ में पीएम से स्किन ग्लो का राज पूछा, जिस पर मोदी ने कहा, “ये करोड़ों देशवासियों के प्यार का असर है।” भारत ने 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर ट्रॉफी जीती थी। शेफाली वर्मा ने 87 रन बनाकर और दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ बनी। READ MORE: पहले चरण में 13.13% मतदान, लालू परिवार ने पटना में डाला वोट; कई जगह ईवीएम खराब

Bihar Election 2025: पहले चरण में 13.13% मतदान, लालू परिवार ने पटना में डाला वोट; कई जगह ईवीएम खराब

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग जारी है। 18 जिलों की 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। सुबह 9 बजे तक 13.13 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा मतदान सहरसा में 15.27% और सबसे कम पटना में 11.22% रहा। #WATCH | "Badlaav hoga" says former Bihar CM and RJD supremo Lalu Prasad Yadav after casting his vote for the first phase of #BiharAssemblyElections at a polling station in Patna pic.twitter.com/CYh2Hv1gS9 — ANI (@ANI) November 6, 2025 पहले चरण में कुल 1314 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस फेज में तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और अनंत सिंह जैसे दिग्गजों की साख दांव पर है। वोटिंग के बीच कई जगह तकनीकी दिक्कतें भी सामने आई। वैशाली, दरभंगा, राघोपुर, दानापुर और बख्तियारपुर समेत कई इलाकों में ईवीएम खराब होने से मतदान कुछ समय के लिए रुका। बिहारशरीफ में पर्ची बांटने के आरोप में चार बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। मुजफ्फरपुर के गायघाट क्षेत्र में पुल और सड़क निर्माण की मांग को लेकर तीन बूथों पर मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। वहीं, पटना में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने परिवार सहित वोट डाला। पहले चरण में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई बूथों पर लंबी कतारें लगी हैं और महिला मतदाताओं की भागीदारी भी बढ़ी है। READ MORE: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत और आकाश दीप की वापसी

IND VS SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत और आकाश दीप की वापसी

IND VS SA

IND VS SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। तीन महीने बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है। वह उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे, जबकि शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे। तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं। टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी शामिल हैं जो वेस्टइंडीज सीरीज का हिस्सा थे। करुण नायर को एक बार फिर मौका नहीं मिला। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे, जबकि साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल को भी टीम में शामिल किया गया है। भारत के पास चार स्पिनर जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव और तीन तेज गेंदबाज बुमराह, सिराज और आकाश दीप होंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में और दूसरा 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। खास बात यह है कि गुवाहाटी में पहली बार कोई टेस्ट मैच आयोजित होगा। READ MORE: बिहार चुनाव में गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह बोले – राहुल गांधी सेना में आरक्षण की बात कर देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं

बिहार चुनाव में गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह बोले – राहुल सेना में आरक्षण की बात कर देश में अराजकता फैलाना चाहते

राजनाथ सिंह

बिहार चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सियासत तेज हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जमुई में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय सेना में आरक्षण की बात कर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। #WATCH | Banka, Bihar: On Rahul Gandhi's statement, Defence Minister Rajnath Singh says, "… Our army soldiers have only one religion. That religion is 'Sainya Dharma'. There is no other religion besides this. Don't drag our army into politics. Whenever this country has faced a… pic.twitter.com/WIeVrVkGPt — ANI (@ANI) November 5, 2025 राजनाथ सिंह ने कहा, “राहुल जी को क्या हो गया है? हमारी सेना किसी भी धर्म, जाति या आरक्षण से ऊपर है। सैनिकों का सिर्फ एक धर्म होता है – सैन्य धर्म।” उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि सेना को राजनीति में न घसीटें। रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “अब उनके पास कोई चारा नहीं बचा, इसलिए तालाब में मछली पकड़ने चले गए।” उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता और बिहार में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस शासन में सीमावर्ती इलाकों की उपेक्षा की गई, जबकि आज भारत किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। READ MORE: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम पीएम मोदी से मिलने पहुंची, पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम पीएम मोदी से मिलने पहुंची, पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंची। पीएम आवास पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। टीम के साथ बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद रहे। इस दौरान बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुईं प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर नजर आईं। #WATCH | Delhi: World Cup-winning Indian Women's Cricket Team reaches 7 LKM, the residence of Prime Minister Narendra Modi. Team India lifted its maiden ICC Women's World Cup trophy on November 2. pic.twitter.com/U4KoP9TJJY — ANI (@ANI) November 5, 2025 टीम इंडिया ने 2 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रचा था। यह पहली बार है जब भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता है। जीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई देते हुए कहा था कि खिलाड़ियों ने शानदार कौशल, आत्मविश्वास और टीम वर्क दिखाया। यह जीत आने वाली पीढ़ी की बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। दिल्ली पहुंचने पर महिला टीम का ढोल-नगाड़ों और फूलों से भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने कोच के साथ केक काटकर जश्न मनाया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने 52 साल बाद पहली बार यह ऐतिहासिक ट्रॉफी अपने नाम की। READ MORE: भाजपा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- विदेश जाकर लोकतंत्र को गाली देते हैं

BJP: भाजपा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- विदेश जाकर लोकतंत्र को गाली देते हैं

BJP

BJP: भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल संसद सत्र के दौरान छिपकर थाईलैंड और कंबोडिया चले जाते हैं और विदेशों से प्रेरणा लेकर भारत लौटते हैं। रिजिजू ने तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी कहते हैं कि एटम बम फटने वाला है, लेकिन उनका बम कभी फटता क्यों नहीं?” #WATCH | Delhi: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's claims of vote rigging in Haryana elections, Union Minister Kiren Rijiju says, "Rahul Gandhi is targeting not just the BJP, but our country's system and the credibility of its institutions. You'll see him target the army. Then, if… pic.twitter.com/1xOEw5xhL5 — ANI (@ANI) November 5, 2025 रिजिजू ने कहा कि बिहार में मतदान हो रहा है और राहुल हरियाणा की बात कर रहे हैं, ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भी कई बार चुनाव हारे हैं, लेकिन कभी चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। रिजिजू ने आगे कहा कि भाजपा अनुशासन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतती है, जबकि राहुल गांधी लोगों से नहीं जुड़ते। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं और विदेश जाकर भारत की छवि खराब करते हैं।” READ MORE: बिग बॉस 19 में मचा हंगामा; फरहाना और मृदुल की जमकर बहस, अमाल मलिक बने नए कैप्टन