Aayudh

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर फिर तकनीकी खराबी, 100 से ज्यादा उड़ानें लेट

Delhi Airport

Delhi Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से उड़ान लेट हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिस्टम में खराबी के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को उड़ानों के लैंडिंग और टेकऑफ का शेड्यूल नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से कई फ्लाइट्स 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक देरी से रवाना हो रही हैं। ऑटोमैटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में आई दिक्कत के चलते कंट्रोलर्स को अब मैन्युअली काम करना पड़ रहा है। यह सिस्टम फ्लाइट्स के टेकऑफ और लैंडिंग की जानकारी देता है। खराबी के कारण गुरुवार रात से ही उड़ानों का संचालन प्रभावित है। Passenger Advisory issued at 08:34 Hours#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory pic.twitter.com/ckfpibIazv — Delhi Airport (@DelhiAirport) November 7, 2025 एयरलाइंस कंपनियों जैसे इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया और अकासा ने यात्रियों से फ्लाइट अपडेट चेक करते रहने की अपील की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी कहा है कि तकनीकी टीम समस्या को जल्द ठीक करने में जुटी हुई है। पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी बार है जब दिल्ली एयरपोर्ट को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हाल ही में यहां GPS स्पूफिंग के फेक सिग्नल भी मिले थे, जिससे विमान नेविगेशन सिस्टम प्रभावित हुआ था। लगातार तकनीकी दिक्कतों से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। READ MORE: सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; सड़कों से हटें आवारा पशु-कुत्ते, शेल्टर होम में रखें जाएं

Supreme Court Stray Dog Case: सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; सड़कों से हटें आवारा पशु-कुत्ते, शेल्टर होम में रखें जाएं

Supreme Court Stray Dog Case

Supreme Court Stray Dog Case: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को देशभर में सड़कों और हाईवे पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश पूरे देश में लागू होगा। राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, नगर निगमों और NHAI को निर्देश दिया गया है कि सभी आवारा पशुओं को सड़कों से हटाकर शेल्टर होम में रखा जाए। कोर्ट ने कहा कि हर राज्य में हाईवे पर आवारा पशुओं की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किए जाएं। साथ ही, निगरानी के लिए पेट्रोलिंग टीमें बनाई जाएं जो 24 घंटे सड़कों की जांच करें। सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के लिए भी सख्त निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों से आवारा कुत्तों को हटाया जाए। इन स्थानों पर बाड़ लगाकर उनकी एंट्री रोकी जाए। पकड़े गए कुत्तों का वैक्सीनेशन और नसबंदी कर उन्हें शेल्टर होम में रखा जाए, लेकिन दोबारा उसी जगह पर छोड़ा न जाए। कोर्ट ने सभी राज्यों से 3 हफ्ते के भीतर स्टेटस रिपोर्ट और हलफनामा दाखिल करने को कहा है। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने यह आदेश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई अब 13 जनवरी को होगी। READ MORE: वंदे मातरम् के 150 साल पूरे: PM मोदी ने लॉन्च किया स्मरणोत्सव पोर्टल, जारी किए डाक टिकट और सिक्का; सालभर चलेगा स्मरणोत्सव 

MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार; रायसेन में पारा 5 डिग्री पर, इंदौर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। रायसेन जिले में ठंड तेजी से बढ़ रही है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार रात यहां का पारा गिरकर 5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, रायसेन सहित भोपाल, विदिशा और सीहोर जैसे जिलों में भी रातें काफी ठंडी हो गई हैं। दिन में हल्की धूप निकल रही है, लेकिन सुबह और शाम को सर्द हवाएं लोगों को कंपकंपा रही हैं। इंदौर में इस बार नवंबर में 10 साल की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वहीं, भोपाल में पारा 11 डिग्री, ग्वालियर में 11.3 डिग्री और उज्जैन में 13 डिग्री तक गिर गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में ताजा बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। फिलहाल राज्य में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड का असर बढ़ेगा। बाजारों में ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। किसानों के लिए यह ठंड लाभदायक मानी जा रही है क्योंकि इससे गेहूं, चना और सरसों की फसलों को फायदा मिल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 नवंबर तक ठंड का असर और तेज होगा। READ MORE: दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन

Sulakshana Pandit Passed Away: दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन

Sulakshana Pandit Passed Away

Sulakshana Pandit Passed Away: बॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 71 वर्षीय सुलक्षणा पंडित ने नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनके भाई और म्यूजिक डायरेक्टर ललित पंडित ने बताया कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई 1954 को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था। उनके पिता प्रताप नारायण पंडित शास्त्रीय गायक थे और उनके चाचा मशहूर गायक पंडित जसराज थे। उन्होंने महज 9 साल की उम्र में गायन शुरू कर दिया था। सुलक्षणा ने 1975 में फिल्म ‘उलझन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और राजेश खन्ना, जितेंद्र, शशि कपूर और विनोद खन्ना जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘हेरा फेरी’, ‘अपनापन’, ‘खानदान’ और ‘वक्त की दीवार’ शामिल हैं। गायकी में भी उन्होंने बड़ा नाम कमाया। उन्होंने लता मंगेशकर, किशोर कुमार और मोहम्मद रफी जैसे दिग्गजों के साथ कई हिट गीत गाए। फिल्म ‘संकल्प’ के गाने ‘तू ही सागर तू ही किनारा’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। READ MORE: KGF फेम एक्टर हरीश राय का निधन, थायरॉइड कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे

वंदे मातरम् के 150 साल पूरे: PM ने लॉन्च किया स्मरणोत्सव पोर्टल, जारी किए डाक टिकट और सिक्का; सालभर चलेगा स्मरणोत्सव 

वंदे मातरम् के 150 साल

वंदे मातरम् के 150 साल पूरे: नई दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने स्मरणोत्सव पोर्टल लॉन्च किया और स्मारक डाक टिकट व सिक्का भी जारी किया। यह कार्यक्रम 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक चलने वाले सालभर के राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव की औपचारिक शुरुआत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता की आत्मा की अभिव्यक्ति है।” उन्होंने कहा कि यह गीत आज भी देशवासियों को एकता और देशभक्ति की भावना से जोड़ता है। #WATCH | Delhi | PM Modi releases a Commemorative Stamp and Coin at the 150th anniversary commemoration of the National Song 'Vande Mataram' The Prime Minister will also release a Commemorative Stamp and Coin on the occasion. This programme marks the formal launch of a year-long… pic.twitter.com/IOzb1fpsaI — ANI (@ANI) November 7, 2025 वंदे मातरम् गीत बंकिमचंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के दिन लिखा था। इसे पहली बार 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया था। आजादी के बाद, 24 जनवरी 1950 को इसे भारत का राष्ट्रगीत घोषित किया गया। यह स्मरणोत्सव वंदे मातरम् की ऐतिहासिक यात्रा और उसकी देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रतीक बनेगा। READ MORE: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सुंदर की घातक गेंदबाजी से 2-1 की बढ़त पक्की

IND VS AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया, सुंदर की घातक गेंदबाजी से 2-1 की बढ़त पक्की

IND VS AUS

IND VS AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मैच में 48 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। गोल्ड कोस्ट में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में ही 119 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। शुभमन गिल ने 46 रन और अभिषेक शर्मा ने 28 रन बनाए। दोनों के बीच 56 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 10 गेंदों में 20 रन और शिवम दुबे ने 22 रन जोड़े। हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 3-3 विकेट झटके। गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने कमाल किया। उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 3 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके साथ शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली। एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन पर सिर्फ एक विकेट गंवाया था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की सटीक बॉलिंग के आगे बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए। ऑस्ट्रेलिया के आखिरी 7 विकेट सिर्फ 28 रनों के भीतर गिर गए। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा, जिसमें भारत सीरीज 3-1 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा। READ MORE: पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर विवाद: ममता बोली – जब तक हर व्यक्ति फॉर्म नहीं भरेगा, मैं भी नहीं भरूंगी

Mamata Banerjee On SIR: पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर विवाद: ममता बोली – जब तक हर व्यक्ति फॉर्म नहीं भरेगा, मैं भी नहीं भरूंगी

Mamata Banerjee On SIR

Mamata Banerjee On SIR: पश्चिम बंगाल में SIR (Summary Revision of Electoral Roll) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर बीएलओ (BLO) गणना फॉर्म लेकर पहुंचे, लेकिन उन्होंने फॉर्म भरने से इनकार कर दिया। ममता ने कहा कि जब तक बंगाल का हर व्यक्ति फॉर्म नहीं भरता, वह खुद भी ऐसा नहीं करेंगी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “बीएलओ प्रभारी कल मेरे निवास पर आए थे और फॉर्म दिए। मैंने कहा कि जब तक राज्य के सभी लोग फॉर्म नहीं भरते, मैं भी नहीं भरूंगी।” ममता ने साथ ही उन खबरों को गलत बताया जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने फॉर्म स्वीकार कर लिया है। वहीं, शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने ममता के इस कदम को गैरकानूनी बताया। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश के मुताबिक, किसी भी परिवार के सदस्य को फॉर्म लेना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री ने इनकार किया है, तो यह नियमों के खिलाफ है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस पहले से ही SIR प्रक्रिया का विरोध कर रही है। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर इस प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। READ MORE: लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की गाड़ी पर गोबर-चप्पल फेंकी, RJD कार्यकर्ताओं पर आरोप

लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की गाड़ी पर गोबर-चप्पल फेंकी, RJD कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

विजय सिन्हा

बिहार के लखीसराय में मतदान के दौरान बड़ा हंगामा हुआ। राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर गुरुवार को गोबर, चप्पल और पत्थर फेंके गए। यह घटना खोरियारी गांव के बूथ नंबर 404 और 405 के पास हुई। #WATCH | #BiharElection2025 | RJD supporters surrounded Deputy CM and BJP candidate from Lakhisarai constituency, Vijay Kumar Sinha's car, hurled slippers, pelted stones and cow dung and chanted "Murdabad", as he visited Khoriari village in his constituency. The Deputy CM spoke… pic.twitter.com/jkKl98Hkyz — ANI (@ANI) November 6, 2025 विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि RJD के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा, राजद के गुंडे दारू पीकर गुंडई कर रहे हैं। मैं बिहार में फिर से जंगलराज नहीं आने दूंगा। घटनास्थल पर RJD MLC अजय सिंह और डिप्टी सीएम के बीच सड़क पर बहस और झड़प भी हुई। विजय सिन्हा ने अजय सिंह पर शराब पीने का आरोप लगाया, जबकि अजय सिंह ने उन्हें गुंडा कहा। विजय सिन्हा ने कहा कि उनके पोलिंग एजेंट को धमकाया गया और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने प्रशासन पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि SP कायर हैं, कुछ नहीं कर रहे। #WATCH | Lakhisarai DM Mithilesh Mishra says, "The elections are going on. Every candidate has the right to visit their constituency. If we get any complaints, we will investigate them. We are ensuring peace is restored. Actions will be taken according to the situation…" https://t.co/cH4emaPloB pic.twitter.com/ueT7TbAVGw — ANI (@ANI) November 6, 2025 DM मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि हर उम्मीदवार को अपने क्षेत्र में जाने का अधिकार है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन काम कर रहा है। वहीं SP अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति अब नियंत्रण में है। READ MORE: 1xBat प्रमोशन केस में ED की बड़ी कार्रवाई; सुरेश रैना-शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच

1xBat Case: 1xBat प्रमोशन केस में ED की बड़ी कार्रवाई; सुरेश रैना-शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति अटैच

1xBat Case

1xBat Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की करीब 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई है। ईडी के मुताबिक, दोनों खिलाड़ियों ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़ी विदेशी कंपनियों के साथ प्रमोशन डील की थी। जांच में पता चला है कि रैना और धवन को इस डील का भुगतान विदेशी रास्तों से किया गया ताकि पैसों का असली स्रोत छिपाया जा सके। ईडी ने रैना के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश और धवन की 4.5 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। एजेंसी का कहना है कि 1xBet और इसके सरोगेट ब्रांड 1xBat और Sporting Lines भारत में बिना अनुमति के बेटिंग और जुए का प्रचार कर रहे थे। इन प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी रकम को प्रोसीड्स ऑफ क्राइम यानी अपराध से कमाई गई आय बताया गया है। जांच में सामने आया है कि 1xBet ने हजारों फर्जी बैंक खातों और पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल किया था। अब तक 6000 से अधिक खाते और 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मनी ट्रेल सामने आया है। ईडी जल्द दोनों खिलाड़ियों से पूछताछ करेगी और अन्य ब्रांड एंबेसडर्स पर भी शिकंजा कस सकती है। READ MORE: KGF फेम एक्टर हरीश राय का निधन, थायरॉइड कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे

Harish Rai Passed Away: KGF फेम एक्टर हरीश राय का निधन, थायरॉइड कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे

Harish Rai Passed Away

Harish Rai Passed Away: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हरीश राय का निधन हो गया है। वे थायरॉइड कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे। गुरुवार को उन्होंने बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरीश राय का कैंसर पेट तक फैल गया था। इससे उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी और पेट में पानी भर जाने के कारण उन्हें काफी दर्द होता था। आर्थिक तंगी की वजह से उनका इलाज समय पर नहीं हो सका, जिससे हालत और खराब हो गई। हरीश राय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म ‘KGF’ में उन्होंने अपनी गले की सूजन छुपाने के लिए लंबी दाढ़ी रखी थी। वे तीन साल से कैंसर से लड़ रहे थे। करीब तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हरीश ने कई यादगार किरदार निभाए। उन्होंने ‘ओम’, ‘जोड़ी हक्की’, ‘तयव्वा’ और ‘संजू वेड्स गीता’ जैसी फिल्मों में काम किया। नेगेटिव रोल में उनकी दमदार अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई। इलाज के दौरान कई सितारों ने उनकी मदद की, लेकिन वे जिंदगी की जंग हार गए। हरीश राय 63 साल के थे। READ MORE: फरहाना को ‘आतंकवादी’ कहने पर बवाल; अमाल की बुआ पर मानहानि का केस, ₹1 करोड़ मुआवजे और सार्वजनिक माफी की मांग