Amit Shah Bihar Election: अमित शाह का लालू पर वार; कहा- लालू राज में लूट और हत्या थी आम, एनडीए 160 से ज्यादा सीटें जीतेगा

Amit Shah Bihar Election: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पूर्णिया के बनमनखी में जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान से महागठबंधन कमजोर हो चुका है और इस बार एनडीए 160 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगा। #WATCH | Purnea, Bihar | Addressing a public rally in Banmankhi, HM Amit Shah says, "… Should the infiltrators be expelled or not?… Rahul Baba and Lalu's son just started a "Save the Infiltrators" Yatra. They want Seemanchal to become a stronghold of infiltrators. But…we… pic.twitter.com/fNtZJN6RtX — ANI (@ANI) November 8, 2025 अमित शाह ने लालू-राबड़ी के दौर का ज़िक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस समय दिनदहाड़े हत्या, लूट और अपहरण जैसी घटनाएँ आम थी और उन पर इंडस्ट्री चलती थी। वे बोले कि नीतीश कुमार ने जंगलराज खत्म किया, लेकिन अब वही झूठा रूप लेकर वापस आना चाहता है। इसलिए लोगों से कहा कि एक-एक वोट से जंगलराज को रोकें। गृहमंत्री ने सीमांचल क्षेत्र में घुसपैठियों के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सीमांचल को घुसपैठियों का अड्डा बनाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि घुसपैठिये नौकरियाँ छीनते हैं और राशन का हक भी लेते हैं, इसलिए उन्हें वहां से हटाया जाएगा। अमित शाह ने आरजेडी की टिकट पर शहाबुद्दीन के बेटे का नाम उठाया और कहा कि सिवान में ऐसे लोगों की जगह नहीं रहेगी। उन्होंने लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान कर बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाने की अपील की। रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोग मौजूद रहे। READ MORE: एशिया कप ट्रॉफी विवाद सुलझाने के लिए ICC ने बनाई कमेटी, पंकज खिमजी को मिली जिम्मेदारी
Asia Cup Trophy Controversy: एशिया कप ट्रॉफी विवाद सुलझाने के लिए ICC ने बनाई कमेटी, पंकज खिमजी को मिली जिम्मेदारी

Asia Cup Trophy Controversy: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के बाद शुरू हुए ट्रॉफी विवाद को सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है। इस समिति की अगुवाई ओमान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन पंकज खिमजी करेंगे। खिमजी दोनों क्रिकेट बोर्डों के करीब माने जाते हैं और पहले भी कई विवादों में मध्यस्थ की भूमिका निभा चुके हैं। 𝗖. 𝗛. 𝗔. 𝗠. 𝗣. 𝗜. 𝗢. 𝗡. 𝗦 🏆 A dominant performance capped by an unbeaten campaign 💪 Congratulations to #TeamIndia on winning #AsiaCup2025 🇮🇳 🥳 Scorecard ▶️ https://t.co/0VXKuKPkE2#Final pic.twitter.com/n9fYeHfByB — BCCI (@BCCI) September 28, 2025 विवाद तब शुरू हुआ जब फाइनल में जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, और भारत में आतंकवाद को लेकर उनकी भूमिका पर आपत्ति जताई गई थी। इसके बाद सूर्यकुमार ने मजाकिया अंदाज़ में “काल्पनिक ट्रॉफी” उठाकर जश्न मनाया। बीसीसीआई ने इस मामले को आईसीसी बोर्ड मीटिंग में उठाया, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि दोनों देश आपसी बातचीत से मसला सुलझाएं। अब यह जिम्मेदारी खिमजी को दी गई है। आईसीसी को उम्मीद है कि उनकी मध्यस्थता में विवाद शांतिपूर्वक खत्म होगा और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट रिश्ते फिर सामान्य हो सकेंगे। Asia Cup Trophy Controversy READ MORE: 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी
Parliament Winter Session: 1 से 19 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Parliament Winter Session: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को जानकारी दी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के शीतकालीन सत्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा। रिजिजू ने कहा कि यह सत्र रचनात्मक और सार्थक होगा, जो लोकतंत्र को मजबूत करेगा और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। इस बार संसद में कुल 15 बैठकें होंगी। इससे पहले मानसून सत्र में भारी हंगामे के कारण 166 घंटे बर्बाद हुए थे, जिससे करीब 248 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 37 घंटे और राज्यसभा की 41 घंटे चली थी। हालांकि अंतिम दिनों में दोनों सदनों ने तेजी से काम करते हुए कई बिल पारित किए थे लोकसभा में 12 और राज्यसभा में 15 बिल। भारत में हर साल संसद के तीन सत्र होते हैं बजट सत्र (फरवरी से मई), मानसून सत्र (जुलाई से अगस्त) और शीतकालीन सत्र (नवंबर से दिसंबर)। इस बार के मानसून सत्र के दौरान देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बीच सत्र में इस्तीफा दे दिया था, जो अपने कार्यकाल के बीच पद छोड़ने वाले पहले उपराष्ट्रपति बने। शीतकालीन सत्र में कई अहम विधेयकों पर चर्चा की उम्मीद है। READ MORE: सीतामढ़ी रैली में पीएम मोदी बोले – जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा, अब नहीं चाहिए कट्टा सरकार
PM Modi Bihar Elections: सीतामढ़ी रैली में पीएम मोदी बोले – जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा, अब नहीं चाहिए कट्टा सरकार

PM Modi Bihar Elections: बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान ने जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका दिया है। जनता के जोश से साफ है कि इस बार फिर एनडीए सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी ने नारा दिया – “नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार एनडीए सरकार।” #WATCH | Bihar | Addressing a public rally in Sitamarhi, PM Modi says, "Jungle Raj means Katta, Kroorta, Katuta, Kusanskar and corruption. These people have bad values. They want bad governance… As soon as the jungle raj came, the era of Bihar's downfall began. RJD ended all… pic.twitter.com/0LVqSKBhYQ — ANI (@ANI) November 8, 2025 प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव बिहार के विकास और आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके मंचों पर मासूम बच्चों से कहा जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है। मोदी ने सवाल किया – “बिहार का बच्चा रंगदार बने या डॉक्टर?” उन्होंने कहा कि अब बिहार के बच्चे कट्टा नहीं, बल्कि किताब, लैपटॉप और खेल के सामान उठाएंगे। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि 15 साल के जंगलराज में न कोई बड़ा अस्पताल बना, न कोई फैक्ट्री। उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस ने उद्योगों की एबीसीडी भी नहीं सीखी, सिर्फ ताले लगवाए। मिथिला की महिलाओं की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि बिहार की बेटियों की कला और कौशल पर उन्हें गर्व है। मधुबनी पेंटिंग और मखाने को दुनिया तक पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। READ MORE: TMC सांसद कल्याण बनर्जी के अकाउंट से 56 लाख की साइबर ठगी; फर्जी आधार-पैन से खाते का मोबाइल नंबर बदल जालसाजों ने उड़ाए पैसे
TMC सांसद कल्याण बनर्जी के अकाउंट से 56 लाख की साइबर ठगी; फर्जी आधार-पैन से खाते का मोबाइल नंबर बदल जालसाजों ने उड़ाए पैसे

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के साथ एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने उनके बंद पड़े एसबीआई खाते से 56 लाख रुपये उड़ा लिए। यह खाता कई सालों से निष्क्रिय था और 2001 से 2006 के बीच विधायक रहते हुए उनके भत्ते इसी खाते में आते थे। पुलिस के मुताबिक, ठगों ने सांसद के फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाकर उनके खाते की KYC डिटेल्स अपडेट की और 28 अक्टूबर को खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर बदल दिया। इसके बाद उन्हें खाते का पूरा एक्सेस मिल गया और उन्होंने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 56 लाख 39 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। यह रकम कई अलग-अलग खातों में भेजी गई, एटीएम से निकाली गई और गहने खरीदने में भी खर्च की गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने खुद कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। कल्याण बनर्जी ने बताया कि यह खाता काफी पुराना था और लंबे समय से इसमें कोई लेनदेन नहीं हुआ था। फिलहाल उनका मुख्य खाता एसबीआई की कालीघाट शाखा में है। बैंक अधिकारियों ने जांच एजेंसी को सभी जरूरी दस्तावेज, KYC रिकॉर्ड और ट्रांजैक्शन डिटेल्स देने का आश्वासन दिया है। कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए ट्रांजैक्शन की ट्रेल खंगाली जा रही है। READ MORE: EOW की जांच में खुलासा; शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी में निवेशकों के करोड़ों रुपए का दुरुपयोग किया
Shami-Hasin Jahan: शमी की एक्स-वाइफ ने गुजारा भत्ता बढ़ाने की मांग की, सुप्रीम कोर्ट बोला – 4 लाख काफी नहीं क्या?

Shami-Hasin Jahan: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एक्स-वाइफ हसीन जहां ने गुजारा भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट से गुजारिश की है कि शमी हर महीने 10 लाख रुपये गुजारा भत्ता दें। फिलहाल कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें और उनकी बेटी को 4 लाख रुपये महीना देने का आदेश दिया था जिसमें से 1.5 लाख हसीन जहां और 2.5 लाख उनकी बेटी को मिलते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और मोहम्मद शमी को नोटिस जारी किया है और चार हफ्तों में जवाब मांगा है। हालांकि, कोर्ट ने टिप्पणी की “क्या हर महीने 4 लाख रुपये पर्याप्त नहीं हैं?” हसीन जहां का कहना है कि यह रकम उनके और बेटी के खर्च के लिए काफी नहीं है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें 7 लाख रुपये और बेटी को 3 लाख रुपये दिए जाएं। शमी और हसीन जहां की शादी 2014 में हुई थी, लेकिन 2018 में दोनों अलग हो गए। हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। शमी को हालांकि मैच फिक्सिंग के आरोपों से बीसीसीआई ने क्लीन चिट दे दी थी। फिलहाल कोर्ट ने अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद तय की है। READ MORE: EOW की जांच में खुलासा; शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी में निवेशकों के करोड़ों रुपए का दुरुपयोग किया
EOW की जांच में खुलासा; शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी में निवेशकों के करोड़ों रुपए का दुरुपयोग किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर मुश्किल में हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में निवेशकों के 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी हुई है। जांच में सामने आया कि कंपनी में निवेश किए गए पैसों का गलत इस्तेमाल किया गया और फर्जी बिजनेस खर्च दिखाए गए। EOW ने बताया कि राज कुंद्रा की कंपनियों के पूर्व CFO, अकाउंटेंट और डायरेक्टर्स के बयानों से पता चला है कि फंड को दूसरी कंपनियों में डायवर्ट किया गया। अब बैंक खातों का फोरेंसिक ऑडिट कराया जाएगा ताकि पैसों की हेराफेरी का पूरा पता लगाया जा सके। जांच में यह भी सामने आया है कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी ही कंपनी के विज्ञापन के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस ली थी। वहीं, राज कुंद्रा ने दावा किया कि यह रकम ब्रॉडकास्टिंग और प्रमोशन पर खर्च की गई। EOW को शक है कि कई खर्चे मनगढ़ंत दिखाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद जरूरत पड़ने पर शिल्पा और राज कुंद्रा को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इस मामले की शुरुआत बिजनेसमैन दीपक कोठारी की शिकायत से हुई थी, जिन्होंने आरोप लगाया था कि दोनों ने उनसे 60 करोड़ रुपये निवेश के नाम पर लिए और बाद में पैसा लौटाया नहीं। READ MORE: कटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारियां! शादी के 4 साल बाद बेटे का जन्म, कपल ने शेयर की खुशखबरी
Katrina Kaif: कटरीना और विक्की के घर गूंजी किलकारी! शादी के 4 साल बाद बेटे का जन्म, कपल ने शेयर की खुशखबरी

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के चार साल बाद कपल माता-पिता बन गया है। शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को कटरीना ने बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी की जानकारी खुद विक्की और कटरीना ने सोशल मीडिया पर दी। View this post on Instagram A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) कटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। बेहद प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं।” पोस्ट के साथ कपल ने एक प्यारा सा कार्ड शेयर किया, जिसमें लिखा था ‘बेबी बॉय’। View this post on Instagram A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) कटरीना ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में विक्की के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लिखा था कि वे अपने जीवन का सबसे खूबसूरत चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। विक्की और कटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी। यह शादी बेहद निजी थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। View this post on Instagram A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) कटरीना और विक्की बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं, और अब उनके फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। READ MORE: दिग्गज गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 साल की उम्र में निधन
Air India Plane Crash: एअर इंडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा – तकनीकी खामी को नजरअंदाज कर पायलट पर आरोप लगाना गलत

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता पुष्कराज सभरवाल की याचिका पर सुनवाई की। उन्होंने हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। कोर्ट ने केंद्र सरकार और डीजीसीए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पायलट के खिलाफ कोई आरोप नहीं है। कोर्ट ने पायलट के 91 वर्षीय पिता से कहा, “आप मन पर बोझ न लें, आपके बेटे को दोषी नहीं ठहराया गया है। यह एक दुर्घटना थी।” अदालत ने यह भी कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट में पायलट को दोषी नहीं बताया गया है, केवल दोनों पायलटों के बीच बातचीत का उल्लेख है। कोर्ट ने कहा कि AAIB का उद्देश्य किसी को दोष देना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के उपाय सुझाना है। पायलट के पिता ने अपनी याचिका में कहा कि जांच निष्पक्ष नहीं रही और तकनीकी खामियों को नजरअंदाज कर दोष पायलटों पर डाला गया। उन्होंने मांग की कि जांच किसी पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में कराई जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस याचिका को पहले से लंबित याचिका के साथ सुनेगा। अब मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी। READ MORE: एशिया कप ट्रॉफी विवाद; बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी पर साधा निशाना, ICC में उठेगा मामला
एशिया कप ट्रॉफी विवाद: बीसीसीआई ने मोहसिन नकवी पर साधा निशाना, ICC में उठेगा मामला

एशिया कप ट्रॉफी विवाद: एशिया कप 2025 के ट्रॉफी विवाद पर अब नया मोड़ आ गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन मोहसिन नकवी के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की तैयारी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने नकवी के खिलाफ आरोपों की एक सूची तैयार की है, जिसे दुबई में होने वाली आईसीसी (ICC) बोर्ड मीटिंग में पेश किया जाएगा। बीसीसीआई का आरोप है कि नकवी ने आईसीसी के संचालन नियमों का उल्लंघन किया है। वह पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर होने के साथ-साथ पीसीबी और एसीसी दोनों पदों पर हैं, जो नियमों के खिलाफ है। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई को इस मामले में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का भी समर्थन मिल सकता है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब भारतीय टीम ने एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। टीम का कहना था कि ट्रॉफी मोहसिन नकवी से नहीं ली जा सकती, क्योंकि वह पाकिस्तान सरकार में मंत्री हैं। बीसीसीआई ने इस पर पहले ही एसीसी को औपचारिक शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि यह मामला आईसीसी मीटिंग में उठाया जाएगा। बोर्ड का कहना है कि यह सिर्फ ट्रॉफी का नहीं, बल्कि खेल भावना और पारदर्शिता का मुद्दा है। READ MORE: दिल्ली एयरपोर्ट पर फिर तकनीकी खराबी, 100 से ज्यादा उड़ानें लेट