Govinda Hospitalised: अचानक बेहोश हुए गोविंदा; अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में हैं, अभिनेता की हालत स्थिर

Govinda Hospitalised: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा को मंगलवार रात मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 61 वर्षीय अभिनेता अपने घर पर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद परिवार ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गोविंदा के करीबी दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने बताया कि अभिनेता अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी तबीयत स्थिर है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सभी जरूरी जांचें कर रहे हैं और रिपोर्ट का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, गोविंदा को रात करीब 1 बजे अस्पताल में एडमिट किया गया। फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि अस्पताल में भर्ती होने से एक दिन पहले गोविंदा धर्मेंद्र से मिलने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल गए थे। वहां से उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वे भावुक नजर आए थे। पिछले साल भी गोविंदा एक हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे, जब उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर गलती से चल गई थी और उनके पैर में गोली लग गई थी। फिलहाल, उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है और एक्टर की हालत धीरे-धीरे सुधार रही है। READ MORE: ईशा देओल बोली- पापा धर्मेंद्र ठीक हैं, निधन की खबरें झूठी
Dharmendra Discharged From Hospital: धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज, अब घर पर होगा इलाज; बॉबी एंबुलेंस में पिता लेकर पहुंचे घर

Dharmendra Discharged From Hospital: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हुआ है। उन्हें बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अभिनेता को बेटे बॉबी देओल एंबुलेंस से घर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक, अब धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही जारी रहेगा। View this post on Instagram A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama) डॉक्टर ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले कुछ हफ्तों से कभी अस्पताल में भर्ती हो रहे थे, तो कभी घर लौट रहे थे। परिवार ने अब फैसला किया है कि वे घर पर ही इलाज कराएंगे। सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें डिस्चार्ज किया गया। धर्मेंद्र की तबीयत 10 नवंबर को बिगड़ी थी, जब उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी। उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया था। फैंस के लिए यह राहत भरी खबर है। सोशल मीडिया पर अभिनेता के घर लौटने के वीडियो वायरल हो रहे हैं और लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच, हाल ही में धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें फैलने पर ईशा देओल और हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। परिवार ने मीडिया से झूठी खबरें न फैलाने और प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। READ MORE: ‘जूटोपिया 2’ में श्रद्धा कपूर देंगी जुडी हॉप्स को अपनी आवाज, डिज्नी इंडिया ने किया ऐलान
MP Weather Update: एमपी में ठंड का कहर; 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, भोपाल-इंदौर में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में नवंबर की शुरुआत में ही ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मंगलवार रात राज्य के 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक शीतलहर (कोल्ड वेव) का अलर्ट जारी किया है। भोपाल और इंदौर में तो 25 साल का ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। डिंडौरी और मंडला में रात का तापमान करीब 11 डिग्री रहा। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम में तेज ठिठुरन महसूस की जा रही है। लोगों ने अब अलाव जलाना और गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचने की सलाह दी है। देवास में गिरते तापमान को देखते हुए कलेक्टर ने सभी स्कूलों का समय बदल दिया है। अब नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से पहले नहीं लगेंगी। राजस्थान में भी ठंड बढ़ गई है। सीकर और टोंक में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को AQI 425 दर्ज किया गया, जिसके बाद सरकार ने निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी और कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई का आदेश दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में जल्दी सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है, जिसका असर अब एमपी और राजस्थान तक दिख रहा है। READ MORE: बिहार एग्जिट पोल 2025: नीतीश के नाम फिर बहार, एनडीए को बहुमत के आसार
बिहार एग्जिट पोल 2025: नीतीश के नाम फिर बहार, एनडीए को बहुमत के आसार

बिहार एग्जिट पोल 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। अब सबकी नजरें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। इस बीच आए एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है, जबकि महागठबंधन पिछड़ता दिख रहा है। पोल के अनुसार, एनडीए को बहुमत मिलने की संभावना है। महागठबंधन को 73 से 91 सीटें मिल सकती हैं, जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी 5 सीटों पर कड़ा मुकाबला कर रही है। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM सिर्फ एक सीट तक सीमित रह सकती है। विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल्स भी एनडीए के पक्ष में हैं। JVC के मुताबिक, एनडीए को 135-150 सीट, महागठबंधन को 88-103 और अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है। TIF रिसर्च के अनुसार, एनडीए को 145-163 सीटें, महागठबंधन को 76-95 सीटें और अन्य को 3-6 सीटें मिल सकती हैं। PRAJA POLL ANALYTICS ने एनडीए को 186 सीटें दी हैं, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 50 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं POLL DIARY के अनुसार, एनडीए को 184-209 सीटें और महागठबंधन को 32-49 सीटें मिल सकती हैं। कुल मिलाकर, सभी एग्जिट पोल्स में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। READ MORE: इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, 12 लोगों की मौत और 36 घायल; शाहबाज शरीफ ने भारत पर लगाया आरोप
Suicide Attack In Pakistan: इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, 12 लोगों की मौत और 36 घायल; शाहबाज शरीफ ने भारत पर लगाया आरोप

Suicide Attack In Pakistan: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार दोपहर बड़ा धमाका हुआ। यह विस्फोट जी-11 इलाके में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के पास हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हुए। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। A suicide attack 💥🔥took place near the District Court in Islamabad, Pakistan. Reports say that 21 people have been killed and 18 others injured. The explosion occurred around 1 PM, and the blast was so powerful that its sound was heard all the way to the Police Lines… pic.twitter.com/K6COT7gaVL — THE UNKNOWN MAN (@Theunk13) November 11, 2025 पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक आत्मघाती हमला था। पुलिस को मौके पर हमलावर का सिर मिला है, जिससे आत्मघाती विस्फोट की पुष्टि हुई है। धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा बलों और रेस्क्यू टीमों ने इलाके को घेर लिया और घायलों को पीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह भारत प्रायोजित आतंकी हमला है। उन्होंने दावा किया कि भारत पाकिस्तान में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहा है। शरीफ ने कहा कि इस घटना की जांच होगी और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। वहीं, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि देश अब जंग की स्थिति में है और इस घटना के लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद सिर्फ सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में फैल गया है। धमाके के समय कोर्ट परिसर में भारी भीड़ थी। सुरक्षा बलों ने तुरंत क्षेत्र को खाली कराया और सभी न्यायाधीशों, वकीलों और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। READ MORE: राम मंदिर चंदा मामला; दिग्विजय सिंह 27 नवंबर को इंदौर हाई कोर्ट में पेश होकर रखेंगे अपना पक्ष
Ram Mandir Controversy: राम मंदिर चंदा मामला; दिग्विजय सिंह 27 नवंबर को इंदौर हाई कोर्ट में पेश होकर रखेंगे अपना पक्ष

Ram Mandir Controversy: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राम मंदिर चंदा अभियान को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। साल 2021 में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए चंदा संग्रह अभियान के दौरान हुई कथित सांप्रदायिक घटनाओं पर जनहित याचिका दायर की थी। अब इस मामले की सुनवाई दोबारा शुरू होने जा रही है। सोमवार को हुई सुनवाई में याचिकाकर्ता के वकील रविंद्र छाबड़ा ने कोर्ट को बताया कि दिग्विजय सिंह खुद कुछ अहम तथ्य रखना चाहते हैं। इस पर हाई कोर्ट ने उन्हें 27 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की अनुमति दी। पिछली सुनवाई में वे कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन बोलने का मौका नहीं मिला था। दिग्विजय सिंह ने 2021 की अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि राम मंदिर के लिए चलाए गए चंदा अभियान के दौरान कई जिलों में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा हुई। उन्होंने कहा था कि यह अभियान पूरी तरह स्वैच्छिक होना चाहिए और किसी पर दबाव नहीं डाला जाना चाहिए। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद से पुराने चंदे का हिसाब सार्वजनिक करने की भी मांग की थी। साथ ही 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का चेक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेजकर अपील की थी कि अभियान में भड़काऊ नारे या हथियारों का प्रयोग न किया जाए। अब सबकी नजरें 27 नवंबर की सुनवाई पर हैं, जब दिग्विजय कोर्ट में अपने नए तथ्य पेश करेंगे। READ MORE: बिहार चुनाव दूसरे चरण में रिकॉर्ड वोटिंग, शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान; किशनगंज में सबसे ज्यादा वोट पड़े
Bihar Election Second Phase 2025: बिहार चुनाव दूसरे चरण में रिकॉर्ड वोटिंग, शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान; किशनगंज में सबसे ज्यादा वोट पड़े

Bihar Election Second Phase 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक कुल 67.14% वोटिंग दर्ज की गई। निर्वाचन आयोग के अनुसार, किशनगंज जिले में सबसे ज्यादा 76.26% मतदान हुआ, जबकि नवादा में सबसे कम 57.11% वोट पड़े। #WATCH | West Champaran, Bihar | EVMs and VVPAT machines are being sealed as the voting for the second and final phase concludes pic.twitter.com/UK8iGelJgu — ANI (@ANI) November 11, 2025 अन्य जिलों में भी अच्छी वोटिंग देखी गई पूर्णिया में 73.79%, कटिहार में 75.23%, सुपौल में 70.69%, पश्चिम चंपारण में 69.02%, औरंगाबाद में 64.48% और गया में 67.50% वोटिंग हुई। आयोग का कहना है कि संवेदनशील बूथों पर शांति से मतदान संपन्न हुआ। वोटिंग के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। अररिया में मां-बेटे दंडवत करते हुए वोट डालने पहुंचे, जबकि कटिहार में एक वोटर भैंस पर बैठकर मतदान केंद्र तक पहुंचा। गया में बीजेपी प्रत्याशी प्रेम कुमार साइकिल से वोट डालने आए, वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज ई-रिक्शा से बूथ पहुंचे। कई बूथों पर मतदाताओं का गुलाब के फूल और नाच-गाने से स्वागत किया गया। महिलाओं और युवाओं में मतदान को लेकर खास जोश दिखा। READ MORE: दिल्ली ब्लास्ट; अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, बोले- हर गुनहगार को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा
Amit Shah On Delhi Blast: अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग, बोले- हर गुनहगार को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा

Amit Shah On Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दो अहम बैठकों की अध्यक्षता की। इन बैठकों में दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। शाह ने कहा कि इस हमले के पीछे जो भी दोषी हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पहली बैठक में गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और एनआईए के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते मौजूद रहे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात भी ऑनलाइन शामिल हुए। दोपहर में हुई दूसरी बैठक में शाह ने जांच एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि “एक-एक गुनहगार को उसके अंजाम तक पहुंचाया जाए।” गृह मंत्रालय ने धमाके की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंप दिया है, जिससे साफ है कि इसे आतंकी वारदात माना जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में यूएपीए के तहत केस दर्ज किया है और कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इस ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 घायल हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि ब्लास्ट में इस्तेमाल कार का कनेक्शन फरीदाबाद में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से हो सकता है। गृह मंत्री ने कहा कि सच्चाई सामने लाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी। READ MORE: पुलवामा के उमर का दोस्त डॉ. सज्जाद गिरफ्तार, फरीदाबाद से महिला आतंकी डॉ. शाहीन भी पकड़ी गई
Delhi Blast Update: पुलवामा के उमर का दोस्त डॉ. सज्जाद गिरफ्तार, फरीदाबाद से महिला आतंकी डॉ. शाहीन भी पकड़ी गई

Delhi Blast Update: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए कार ब्लास्ट मामले में जांच आगे बढ़ गई है। अब इस केस की जिम्मेदारी NIA को सौंप दी गई है। धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। 20 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस जांच में पता चला कि धमाके में इस्तेमाल हुई सफेद i20 कार पुलवामा के डॉ. मोहम्मद उमर नबी चला रहे थे। CCTV फुटेज में वह काला मास्क पहने नजर आए। बताया जा रहा है कि उमर ने विस्फोटकों के साथ खुद को उड़ा लिया था। उसके परिवार के DNA सैंपल जांच के लिए गए हैं। इस बीच पुलवामा से उमर के दोस्त डॉ. सज्जाद को हिरासत में लिया गया है, जिसकी हाल ही में शादी हुई थी। वहीं, फरीदाबाद से एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के अनुसार, वह जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग ‘जमात-उल-मोमीनात’ की भारतीय प्रमुख थी। उमर के परिवार ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं होता कि वह किसी आतंकी गतिविधि में शामिल हो सकता है। वह पढ़ाई में डूबा रहने वाला शांत स्वभाव का युवक था। पुलिस को शक है कि यह धमाका फरीदाबाद में हाल ही में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है, जहां से 2,900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था। READ MORE: दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की सख्त चेतावनी; ‘गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा’
PM Modi On Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की सख्त चेतावनी; ‘गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा’, मरने वालों की संख्या 12

PM Modi On Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। घायलों का इलाज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि धमाके में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस को शक है कि पुलवामा का रहने वाला डॉ. मोहम्मद उमर नबी इस विस्फोट में शामिल था। CCTV फुटेज में वह धमाके वाली कार चलाते हुए दिखा है। माना जा रहा है कि उसने खुद को विस्फोट में उड़ा लिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान से घटना पर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। जो लोग इस साजिश में शामिल हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।” पीएम ने बताया कि वे रातभर जांच एजेंसियों के संपर्क में रहे और हर जरूरी निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों को निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश दिए गए हैं। इधर गृह मंत्रालय में आज दोपहर 3 बजे अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें एनआईए, आईबी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे। सोमवार शाम 6:52 बजे हुआ यह धमाका देशभर में दहशत का कारण बना हुआ है। READ MORE: ईशा देओल बोली- पापा धर्मेंद्र ठीक हैं, निधन की खबरें झूठी