बिहार: नीतीश कुमार के आवास पर नेताओं का तांता, चिराग पासवान ने सीएम पर सवालों से किया किनारा

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर नेताओं का आना-जाना बढ़ गया है। जेडीयू को इस बार 85 सीटों पर जीत मिली है। दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के अन्य सहयोगी दलों ने उन्हें बधाई दी। आज सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर चहल-पहल देखने को मिली। एलजेपी नेता चिराग पासवान भी नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे और उन्हें एनडीए की प्रचंड जीत पर बधाई दी। चिराग ने कहा कि सभी सहयोगी दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा और इसलिए यह बड़ी जीत मिली। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने सहयोगी दलों की भूमिका की सराहना की। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि अगला मुख्यमंत्री कौन होंगे, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके अलावा जेडीयू नेता श्याम रजक ने कहा कि यह बिहार की जनता की जीत है। जनता ने नीतीश कुमार और एनडीए पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा वही है और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू और एनडीए के अन्य नेताओं की बैठक भी जारी है। एनडीए ने कुल 243 में से 202 सीटों पर जीत हासिल कर ऐतिहासिक बहुमत दर्ज किया है, जिससे बिहार में नीतीश कुमार की नई पारी तय नजर आ रही है। READ MORE: 17 नवंबर को शेख हसीना के खिलाफ आएगा फैसला, ढाका में हाई अलर्ट; देशभर में हो रहा प्रदर्शन
Sheikh Hasina: 17 नवंबर को शेख हसीना के खिलाफ आएगा फैसला, ढाका में हाई अलर्ट; देशभर में हो रहा प्रदर्शन

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की विशेष अदालत अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण 17 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ फैसले की तारीख तय की है। इस फैसले को लेकर बांग्लादेश में तनाव का माहौल है और राजधानी ढाका में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अवामी लीग ने बंद का ऐलान किया है, जिसके चलते सेना और पुलिस की तैनाती की गई है। शेख हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप है, जिसमें छात्र आंदोलन को कुचलने के दौरान हिंसा फैलाने का आरोप है। अभियोजन पक्ष ने उनके लिए मौत की सजा की मांग की है। हसीना ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज किया है। ढाका समेत पांच जिलों में अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए, जबकि कुछ इलाकों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुईं। इस बीच, ढाका के एयरपोर्ट के पास दो धमाके भी हुए। 17 नवंबर को फैसले के बाद और भी हिंसा की आशंका जताई जा रही है। READ MORE: शादी की सालगिरह पर राजकुमार के घर आई खुशियां; पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म
MP Weather: मध्यप्रदेश में शीतलहर का कहर, भोपाल समेत कई शहरों में 7 दिन से ठंड जारी

MP Weather: मध्यप्रदेश में इन दिनों शीतलहर से ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। खासकर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में सर्द हवाएं चल रही हैं। पिछले 7 दिनों से भोपाल में कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है, और प्रदेश के कई अन्य शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर चुका है। मौसम विभाग ने 15 और 16 नवंबर को कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। शहडोल में तापमान 7.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो कि सबसे ठंडा था। इंदौर में 8.2 डिग्री, जबलपुर में 9.4 डिग्री, और ग्वालियर में 10.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से यह ठंडी हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही हैं। राजस्थान में बने चक्रवात ने इन हवाओं को नीचे की दिशा में बहने में मदद की है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। हालांकि, 17 नवंबर से मौसम में हल्का सुधार होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान भोपाल, इंदौर, और अन्य जिलों में राहत मिल सकती है। MP Weather Update READ MORE: जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण ब्लास्ट, 9 की मौत और 29 घायल
Rajkumar Rao: शादी की सालगिरह पर राजकुमार के घर आई खुशियां; पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

Rajkumar Rao: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर खुशियां आई हैं। शनिवार को पत्रलेखा ने एक बेटी को जन्म दिया। खास बात यह है कि उनकी बेटी का जन्म उनकी शादी की चौथी सालगिरह पर हुआ है। कपल ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा किया और बताया कि उनकी बेटी उनके लिए भगवान का दिया हुआ सबसे बड़ा आशीर्वाद है। View this post on Instagram A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao) राजकुमार और पत्रलेखा की शादी 15 नवंबर 2021 को हुई थी। दोनों की मुलाकात फिल्म सिटीलाइट्स के सेट पर हुई थी। कपल ने 9 जुलाई को प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और अब वे अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए बेहद खुश हैं। पत्रलेखा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वे बच्चे के बाद न्यूजीलैंड की साउथ ट्रिप पर जाना चाहती हैं। इसके अलावा, राजकुमार राव ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें तोहफे के रूप में सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।” इस खूबसूरत मौके पर राजकुमार राव और पत्रलेखा को सेलेब्स और फैंस की तरफ से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। READ MORE: बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत, मोदी बोले- कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी बन गई, बिहार के विकास का किया वादा
Bomb Blast In Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण ब्लास्ट, 9 की मौत और 29 घायल

Bomb Blast In Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात करीब 11:22 बजे बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में एक तहसीलदार समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं, जिन्हें 92 आर्मी बेस, SKIMS सौरा और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 200 मीटर दूर तक जाकर गिरे और आसपास के घरों की खिड़कियां भी टूट गईं। अधिकारियों के अनुसार, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल से जब्त विस्फोटक की सैंपलिंग कर रही थी। यह विस्फोटक फरीदाबाद में किराए के घर से पकड़े गए डॉ. मुजम्मिल गनई के ठिकाने से मिला था। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि पूरा 360 किलो विस्फोटक वहां मौजूद था या उसका कुछ हिस्सा। READ MORE: बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत, मोदी बोले- कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी बन गई विस्फोट की आतंकी कड़ी की भी जांच हो रही है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ग्रुप PAFF ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस मॉड्यूल में डॉक्टरों का एक नेटवर्क शामिल था, जिसमें कई आरोपी गिरफ्तार और कुछ अभी फरार हैं। #WATCH | Srinagar, J&K | IG CRPF Pawan Kumar Sharma reaches the area near the premises of Nowgam police station, where a blast occurred last night. pic.twitter.com/CPGczLxMCt — ANI (@ANI) November 15, 2025 धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चौक तक सुनाई दी। थाने में लगी आग से 12 से अधिक वाहन जल गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रातभर राहत और बचाव कार्य चलाया। अधिकारी इस विस्फोट को दिल्ली के लाल किले के पास हुए हालिया धमाके जैसा बता रहे हैं और दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रहे हैं। READ MORE: बिहार में NDA की बंपर जीत, अमित शाह ने राहुल गांधी को घेरा, पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय में मनाएंगे विजय जश्न
Bihar Election Results: बिहार चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत, मोदी बोले- कांग्रेस मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी बन गई

Bihar Election Results: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भाजपा को 89 और जदयू को 85 सीटें मिलीं, जबकि महागठबंधन को केवल 35 सीटें ही मिल सकी। इस सफलता का जश्न भाजपा ने दिल्ली स्थित अपने हेडक्वार्टर में मनाया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्पीच दी। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया और अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। उन्होंने छठ पूजा को लेकर विरोध करने वालों पर भी तीखा हमला किया और कहा, “जो छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वे बिहार की इज्जत क्या करेंगे?” इसके साथ ही मोदी ने कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा, “कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी बन गई है, और इसके भीतर एक नया धड़ा उभर रहा है जो नेगेटिव राजनीति से अलग हो रहा है।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का विभाजन अब नजदीक है। मोदी ने यह भी कहा कि बिहार अब विकास के रास्ते पर है, और यहां निवेश व रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने बिहार के नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया और कहा कि आने वाले पांच सालों में बिहार तेज गति से आगे बढ़ेगा। इस जीत ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा दी है। मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा बंगाल में भी जीत हासिल करेगी और वहां जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी। READ MORE: 10/11 हमले के मास्टरमाइंड का घर सुरक्षाबलों ने किया तबाह; विस्फोटक से भरी कार में आतंकी उमर की मौत
Bihar Election Result 2025: बिहार में NDA की बंपर जीत, शाह ने राहुल गांधी को घेरा, पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय में मनाएंगे विजय जश्न

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में NDA ने शानदार प्रदर्शन किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, “राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बिहार में आखिरी पायदान पर पहुंच गई है।” उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता ने साफ संदेश दिया है कि राजनीति में केवल प्रदर्शन की राजनीति ही चलती है, न कि तुष्टीकरण और जंगलराज की। बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता… — Amit Shah (@AmitShah) November 14, 2025 अमित शाह ने जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और NDA के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, “बिहारवासियों ने हमें जो विश्वास दिया है, हम उसे और भी समर्पण के साथ पूरा करेंगे।” वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय में पहुंचेगे और NDA की जीत का जश्न मनाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। भाजपा और JDU गठबंधन को दो-तिहाई से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है। READ MORE: NDA की रिकॉर्ड जीत तय, बिहार में फिर बनी नीतीश सरकार, महागठबंधन 28 सीटों पर सिमटा
Bihar Election Result: NDA की रिकॉर्ड जीत तय, बिहार में फिर बनी नीतीश सरकार, महागठबंधन 28 सीटों पर सिमटा

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA की रिकॉर्ड जीत लगभग तय हो गई है। कुल 243 सीटों में से NDA 193 सीटों पर आगे और 10 सीटें जीत चुका है। महागठबंधन सिर्फ 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस केवल 4 सीटों पर आगे है। जनता दल और बीजेपी को इस बार बड़े फायदे मिलते दिख रहे हैं। JDU जो पिछली बार 43 सीटों पर सिमट गई थी, इस बार 75 से ज्यादा सीटों पर आगे है। वहीं BJP 91 सीटों पर बढ़त और 2 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। जन सुराज और VIP का खाता अब तक नहीं खुला है। प्रचंड जीत के बीच जेडीयू अध्यक्ष सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं। JDU ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया “नीतीश मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे”, हालांकि 20 मिनट बाद पोस्ट डिलीट कर दिया गया। बड़े नेताओं की बात करें तो तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे चल रहे हैं, जबकि तेजप्रताप महुआ से पीछे हैं। NDA की बढ़त पर भाजपा नेता बेहद उत्साहित हैं। अमित शाह ने कहा – यह जीत विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि बिहार की जनता ने मोदी-नीतीश की जोड़ी पर भरोसा जताया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे शांति और विकास की जीत बताया। READ MORE: BBC ने ट्रंप से मांगी माफी, मानहानि के दावे को किया खारिज
Kamini Kaushal Passed Away: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन, 98 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Kamini Kaushal Passed Away: हिंदी फिल्मों की मशहूर और सबसे उम्रदराज अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी। उनके परिवार ने प्राइवेसी की अपील की है। कामिनी कौशल ने अपने लंबे करियर में बतौर हीरोइन और कैरेक्टर आर्टिस्ट, दोनों ही रूपों में शानदार काम किया। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ में भी उन्होंने दादी का किरदार निभाया था। 1940 के दशक की टॉप एक्ट्रेस कामिनी कौशल 40 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल थी। वे 1947 और 1948 में बॉक्स ऑफिस इंडिया की टॉप एक्ट्रेस रहीं। साल 2022 में उन्हें आउटलुक इंडिया की 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की सूची में भी जगह मिली। लाहौर में जन्म और शुरुआती सफर कामिनी का जन्म 1927 में लाहौर में हुआ। उनका असली नाम उमा कश्यप था। उनके पिता प्रो. एसआर कश्यप मशहूर वनस्पतिशास्त्री थे। कम उम्र में ही उन्होंने आकाशवाणी के लिए कार्यक्रम करने शुरू किए। उनकी प्रतिभा देखकर निर्देशक चेतन आनंद ने उन्हें 1946 में फिल्म ‘नीचा नगर’ में मौका दिया। यह फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन पाम जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी। इसी फिल्म ने 20 साल की उम्र में उन्हें स्टार बना दिया। चर्चित फिल्में उनकी प्रमुख फिल्मों में शहीद, नदिया के पार, आग, जिद्दी, शबनम, आरजू और बिराज बहू शामिल हैं। बिराज बहू के लिए उन्हें 1954 में फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। READ MORE: बिहार में NDA का दबदबा; नीतीश कुमार 10वीं बार CM बनने को तैयार; महागठबंधन रह गया पीछे
BBC Apologises To Trump: BBC ने ट्रंप से मांगी माफी, मानहानि के दावे को किया खारिज

BBC Apologises To Trump: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनकी 6 जनवरी 2021 की भाषण क्लिप में की गई ‘भ्रामक एडिटिंग’ के लिए माफी मांगी है। BBC ने कहा कि यह गलती जानबूझकर नहीं हुई थी, और मानहानि के ट्रंप के दावे का कोई कानूनी आधार नहीं है। इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब BBC ने ट्रंप के भाषण का संपादित वीडियो प्रसारित किया। इस वीडियो में उनके भाषण के दो हिस्सों को जोड़कर अलग संदर्भ में पेश किया गया था, जिससे ट्रंप की छवि को नुकसान पहुंचा और राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगा। ट्रंप ने BBC पर 1 अरब डॉलर का मुकदमा करने की धमकी दी थी और वकीलों के जरिए कानूनी नोटिस भेजा। BBC की ओर से चेयरमैन समीर शाह ने व्हाइट हाउस को पत्र भेजकर खेद जताया और कहा कि एडिटिंग एरर से गलतफहमी हुई। BBC ने स्पष्ट किया कि विवादित डॉक्युमेंट्री को दोबारा प्रसारित करने की कोई योजना नहीं है। इस घटना के बाद BBC के कई वरिष्ठ अधिकारियों पर विवाद बढ़ा और चैनल के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और हेड ऑफ न्यूज डेबोरा टर्नेस ने इस्तीफा दे दिया। यह विवाद ट्रंप के भाषण को गलत तरीके से पेश करने और मीडिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाने के मामले के रूप में देखा जा रहा है। READ MORE: नवंबर में रिकॉर्डतोड़ ठंड; शिवपुरी 8 डिग्री पर, भोपाल-इंदौर में पारा 10 से नीचे