Saudi Bus Accident: उमरा के लिए गए 45 भारतीयों की मौत, शव सऊदी में ही दफनाए जाएंगे, सिर्फ एक युवक बचा

Saudi Bus Accident: सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही उमरा यात्रियों की बस देर रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। एक तेज रफ्तार फ्यूल टैंकर ने सड़क किनारे खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा मदीना से करीब 25 किलोमीटर दूर मुहरास क्षेत्र में हुआ। बस में कुल 46 लोग सवार थे, जिनमें से 45 की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। केवल 24 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल शोएब ही जिंदा बच पाए। READ MORE: शेख हसीना को फांसी की सजा, बांग्लादेश ने भारत से तत्काल प्रत्यर्पण की मांग शोएब हादसे के वक्त जाग रहे थे और ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठे थे। टक्कर होते ही बस में आग लग गई। शोएब और ड्राइवर ने तुरंत खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। बाकी यात्री गहरी नींद में थे और बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। शोएब को चोट लगी है और उन्हें मदीना के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। मारे गए अधिकतर लोग हैदराबाद के रहने वाले थे। एक ही परिवार के 18 सदस्य भी इस हादसे में मौत का शिकार हुए। कई परिवारों ने अपने सभी प्रियजनों को खो दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन हैदराबाद के हज हाउस और ट्रैवल एजेंसियों के दफ्तरों में पहुंचकर जानकारी लेते रहे। तेलंगाना सरकार ने फैसला किया है कि सभी मृतकों को धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सऊदी अरब में ही दफनाया जाएगा। हर परिवार से दो लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने सऊदी भेजा जाएगा। सऊदी कानून के मुताबिक, तीर्थयात्रियों के शव आमतौर पर वापस नहीं लाए जाते। मुआवजा भी तभी मिल सकता है जब जांच में टैंकर ड्राइवर की गलती साबित हो, जो लंबी प्रक्रिया होती है। READ MORE: धमाके से पहले आतंकी उमर का वीडियो आया सामने, ड्रोन और रॉकेट हमलों की भी थी प्लानिंग
Delhi Blast: लाल किला धमाके से पहले आतंकी उमर ने बनाया था वीडियो, ड्रोन से हमला करने की थी प्लानिंग

Delhi Blast: दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के हाथ आतंकी डॉक्टर उमर का एक नया वीडियो लगा है, जिसे उसने धमाके से पहले खुद रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उमर आत्मघाती हमले की सोच और उसकी खतरनाक मानसिकता पर बात कर रहा है। इससे साफ है कि उमर काफी समय से सुसाइड अटैक की तैयारी में था। 🚨 New video surfaces of Delhi terror attack mastermind Dr. Umar calmly justifying suicide bombing moments before the blast. The chilling clip shows the Jaish linked bomber speaking about his “mission,” hours before killing 15 in Delhi and triggering the Nowgam tragedy. pic.twitter.com/dFhsLtlwSu — The News Drill (@thenewsdrill) November 18, 2025 सूत्रों के मुताबिक उमर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला और पेशे से डॉक्टर था, लेकिन गुप्त रूप से जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था। उसकी मां ने भी जांच टीम को बताया कि उमर कई दिनों तक घर वालों से संपर्क नहीं रखता था और उनके कॉल तक नहीं उठाता था। परिवार को उसके कट्टरपंथी होने का शक तो था, लेकिन उन्होंने कभी पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। READ MORE: मौत की सजा पर शेख हसीना की पहली प्रतिक्रिया, बोली – फैसला पक्षपाती और राजनीति से प्रेरित इस मामले में NIA ने एक और आरोपी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया है। दानिश ड्रोन को मॉडिफाई करने का तकनीकी अनुभव रखता है। NIA के अनुसार यह मॉड्यूल हमास की तरह ड्रोन और रॉकेट से हमला करने की योजना बना रहा था। दानिश भीड़भाड़ वाले इलाके में विस्फोटक से भरे ड्रोन गिराने की तैयारी में था। उमर की गैंग से पहले ही करीब 2900 किलो विस्फोटक बरामद किया जा चुका है। दिल्ली ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जांच एजेंसियां अब मॉड्यूल के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हैं। READ MORE: शेख हसीना को फांसी की सजा, बांग्लादेश ने भारत से तत्काल प्रत्यर्पण की मांग
Bangladesh: शेख हसीना को फांसी की सजा के बाद बांग्लादेश ने भारत से तत्काल प्रत्यर्पण की मांग की तेज

Bangladesh: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को ढाका की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने मौत की सजा सुनाई है। सोमवार, 17 नवंबर 2025 को दिए गए इस फैसले में कोर्ट ने उन्हें जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं के लिए ज़िम्मेदार माना। ट्रिब्यूनल के मुताबिक हसीना ने हिंसा रोकने के बजाय कार्रवाई के आदेश दिए, जिससे कई छात्रों की मौत हुई। इसी मामले में पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान को भी दोषी पाया गया और फांसी की सजा सुनाई गई। तीसरे आरोपी और पूर्व पुलिस प्रमुख अब्दुल्ला अल-ममून को मामले में सरकारी गवाह बनने के बाद 5 साल जेल की सजा हुई। कोर्ट ने हसीना और असदुज्जमान की संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया। READ MORE: उमरा यात्रा पर जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, हादसे में 42 भारतीय की मौत, 11 बच्चे शामिल फैसले के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने भारत से शेख हसीना और असदुज्जमान को तुरंत बांग्लादेश को सौंपने की मांग की। बयान में कहा गया कि 2013 की भारत–बांग्लादेश प्रत्यर्पण संधि दोनों देशों को दोषियों को एक-दूसरे को सौंपने के लिए बाध्य करती है। अंतरिम सरकार का कहना है कि यदि कोई देश दोषियों को शरण देता है, तो यह अनुचित और न्याय के खिलाफ होगा। तख्तापलट के बाद 5 अगस्त 2024 को हसीना और असदुज्जमान देश छोड़कर भारत आ गए थे। तब से दोनों भारत में रह रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बाद हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। दिलचस्प बात यह है कि जिस ICT कोर्ट ने हसीना के खिलाफ फैसला सुनाया, उसकी स्थापना खुद शेख हसीना ने 2010 में युद्ध अपराधों की सुनवाई के लिए की थी। READ MORE: मौत की सजा पर शेख हसीना की पहली प्रतिक्रिया, बोली – फैसला पक्षपाती और राजनीति से प्रेरित
MP Weather: MP में कड़ाके की ठंड, भोपाल-इंदौर में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर; कई जिलों में शीतलहर अलर्ट और स्कूल टाइमिंग बदली

MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंडी हवाओं के कारण कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। भोपाल, इंदौर और कई अन्य शहरों में पारा रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया। भोपाल में नवंबर में अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जब तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के आधे हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में तीव्र शीतलहर की चेतावनी है। वहीं धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, देवास, सीहोर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, सागर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर और शहडोल में भी ठंड के कारण अलर्ट जारी किया गया है। READ MORE: भोपाल SIR: SIR में लापरवाही पर सुपरवाइजर और BLO सस्पेंड, हर 2 घंटे देनी होगी रिपोर्ट ठंड को देखते हुए इंदौर में स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से तय किया गया है। भोपाल में नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 8:30 बजे से पहले नहीं लगेंगी। ग्वालियर, देवास, झाबुआ, छिंदवाड़ा, सागर, शहडोल और खंडवा में भी स्कूलों की टाइमिंग बढ़ाई गई है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, राजगढ़ में 5 डिग्री और भोपाल में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य जिलों में पारा 7 से 11 डिग्री के बीच रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी हवाओं के कारण ठंड का असर अगले दो दिनों तक बना रहेगा। प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे है। READ MORE: शेख हसीना को फांसी की सजा के बाद बांग्लादेश ने भारत से तत्काल प्रत्यर्पण की मांग की तेज
भोपाल SIR: SIR में लापरवाही पर सुपरवाइजर और BLO सस्पेंड, हर 2 घंटे देनी होगी रिपोर्ट

भोपाल SIR: भोपाल में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर ने एक सुपरवाइजर और एक बीएलओ को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित कर्मचारियों में सुपरवाइज़र अनंत लाल मिश्रा और बीएलओ शुभम प्रताप सिंह शामिल हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने BLO ऐप पर एक भी गणना पत्र डिजिटलाइज नहीं किया। कलेक्टर ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण काम है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रविवार रात कलेक्टर ने सभी ADM, ERO, EPFO, डिप्टी कलेक्टर और सुपरवाइज़रों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अब सुपरवाइज़र हर दो घंटे में रिपोर्ट देंगे। लक्ष्य है कि 10 दिन में सभी फॉर्म भरने का काम पूरा हो जाए। सोमवार को कलेक्ट्रेट में भी बैठक बुलाई गई है, जिसमें SIR की प्रगति पर चर्चा होगी। कलेक्टर ने सभी ERO को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों के बीएलओ की लगातार निगरानी करें और उन्हें समय पर काम पूरा करने के लिए प्रेरित करें। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण चुनाव प्रक्रिया का संवेदनशील चरण है। इसलिए किसी भी कर्मचारी की गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को तय समयसीमा में काम पूरा करना ही होगा। READ MORE: मौत की सजा पर शेख हसीना की पहली प्रतिक्रिया, बोली – फैसला पक्षपाती और राजनीति से प्रेरित
Sheikh Hasina On Death Sentence: मौत की सजा पर शेख हसीना की पहली प्रतिक्रिया, बोली – फैसला पक्षपाती और राजनीति से प्रेरित

Sheikh Hasina On Death Sentence: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों में दोषी ठहराते हुए इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल ने फांसी की सजा सुनाई है। फैसले के बाद शेख हसीना की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने इस निर्णय को पक्षपातपूर्ण, एकतरफा और राजनीति से प्रेरित बताया। हसीना ने कहा कि यह फैसला एक ऐसे न्यायाधिकरण ने सुनाया है जिसे एक गैर-निर्वाचित सरकार चला रही है, जिसके पास जनता का कोई जनादेश नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपना पक्ष रखने या अपने वकीलों से प्रतिनिधित्व कराने का मौका भी नहीं दिया गया। उनके अनुसार, ट्रिब्यूनल ने सिर्फ अवामी लीग के नेताओं पर मुकदमे चलाए और विपक्ष की हिंसा को नजरअंदाज किया। सोमवार को अदालत ने हसीना समेत पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान को सभी पांच मामलों में दोषी पाया और मौत की सजा सुनाई। आरोप था कि जुलाई 2023 में छात्र आंदोलनों पर की गई कार्रवाई में 1400 लोगों की मौत हुई और इसका आदेश हसीना ने दिया था। फैसले के बाद बांग्लादेश में तनाव बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हसीना की पार्टी अवामी लीग ने देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। हसीना का कहना है कि इस अदालत का इस्तेमाल उन्हें राजनीति से हटाने और उनकी पार्टी को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। READ MORE: गंभीर अपराधों में दोषी शेख हसीना को फांसी की सजा; प्रदर्शनकारियों को गोली मारने का दिया था आदेश
Azam Khan: दो पैन कार्ड केस में आज़म खान और बेटे अब्दुल्ला को 7-7 साल की सजा

Azam Khan: रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म को दो पैन कार्ड मामले में दोषी ठहराते हुए सात-सात साल की जेल की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। फैसला सुनते ही पुलिस ने दोनों को कोर्ट परिसर में ही हिरासत में ले लिया। यह मामला 2019 में दर्ज हुआ था। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने शिकायत दी थी कि अब्दुल्ला के दो अलग-अलग पैन कार्ड बने हैं। असली जन्म तिथि 1 जनवरी 1993 थी, जिससे 2017 के चुनाव में उनकी उम्र 25 साल नहीं होती। आरोप था कि चुनाव लड़ाने के लिए दूसरा पैन कार्ड बनवाया गया, जिसमें जन्म तिथि 30 सितंबर 1990 दर्ज की गई थी। कोर्ट ने इस मामले में IPC की धारा 467 के तहत 7 साल, धारा 120बी में 1 साल, और धारा 468 व 420 में 3-3 साल की सज़ा सुनाई है। धारा 471 में भी 2 साल की सज़ा दी गई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। आजम खान दो महीने पहले ही सीतापुर जेल से रिहा हुए थे, जबकि अब्दुल्ला नौ महीने पहले हरदोई जेल से बाहर आए थे। अब दोनों को फिर जेल जाना होगा। वे 30 दिन के भीतर हाईकोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। अदालत के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। फैसले को आज़म खान और उनके बेटे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। READ MORE: गंभीर अपराधों में दोषी शेख हसीना को फांसी की सजा; प्रदर्शनकारियों को गोली मारने का दिया था आदेश
Sheikh Hasina: गंभीर अपराधों में दोषी शेख हसीना को फांसी की सजा; प्रदर्शनकारियों को गोली मारने का दिया था आदेश

Sheikh Hasina: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने शेख हसीना को मानवता के खिलाफ गंभीर अपराधों में दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। आरोप है कि जुलाई विद्रोह के दौरान ढाका में प्रदर्शनकारियों को देखते ही उन्हें गोली मारने के आदेश दिए गए थे। कोर्ट ने उनके खिलाफ 458 पन्नों में विस्तृत फैसला सुनाया है और कहा कि उन्हें अधिकतम सजा मिल सकती है। हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध और वॉर क्राइम के 5 गंभीर आरोप हैं, जिनमें हत्या और सरकार की जिम्मेदारी में नाकामी शामिल है। कोर्ट ने हसीना का ऑडियो भी जारी किया, जिसमें वह पुलिस प्रमुख से प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के आदेश देती दिखती हैं। इस ऑडियो की पुष्टि के बाद केस की सुनवाई तेज हो गई। इस मामले में पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान और पूर्व पुलिस प्रमुख चौधरी अब्दुल्ला अल-ममून भी आरोपी हैं। अल-ममून सरकारी गवाह बन चुके हैं, जबकि शेष दोनों भारत में हैं। कोर्ट का फैसला सामने आने के बाद ढाका में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 15,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, और शहर में हिंसा की आशंका के चलते हाई अलर्ट घोषित किया गया है। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक हिंसक प्रदर्शन में दो बसों को आग लगाई गई। READ MORE: पाकिस्तानी रैपर तल्हा अंजुम ने मंच पर लहराया भारतीय झंडा, विवाद के बीच कहा- झंडा उठाने से विवाद होता है तो हो…
Pakistani Singer Viral Video: पाकिस्तानी रैपर तल्हा अंजुम ने मंच पर लहराया भारतीय झंडा, विवाद के बीच कहा- झंडा उठाने से विवाद होता है तो हो…

Pakistani Singer Viral Video: पाकिस्तानी रैपर और यंग स्टनर्स बैंड के सदस्य तल्हा अंजुम ने 16 नवंबर को नेपाल में अपने कॉन्सर्ट के दौरान भारतीय झंडा लहराया। एक फैन ने उन्हें मंच पर झंडा दिया, जिसे तल्हा ने खुशी-खुशी गले में डालकर परफॉर्म किया और गाना खत्म होने के बाद फैंस को दिखाया। Talha Anjum is waving the Indian flag at a Nepal concert while #India blocks his Spotify & likely his YouTube — is a sad reminder of our own national decay. No pride, no dignity… just performers desperate for applause from those who shut them out.@talhahanjum #Pakistan #Nepal pic.twitter.com/LzErLEwPfs — Rizwan Shah (@rizwan_media) November 16, 2025 इस कदम के बाद उनके भारतीय फैंस बहुत खुश हुए और सोशल मीडिया पर तारीफ करने लगे। वहीं, कुछ पाकिस्तानी फैंस ने उनकी आलोचना भी की, उन्हें भारत-पाकिस्तान के हालात की याद दिलाई। तल्हा अंजुम ने जवाब में कहा कि उनकी कला की कोई सीमा नहीं है और नफ़रत के लिए उनके दिल में जगह नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर भारतीय झंडा उठाने से विवाद होता है, तो होने दो, मैं फिर भी ऐसा ही करूंगा।” My heart has no place for hate. My art has no borders. If me raising an Indian flag sparks controversy so be it. I’ll do it again.. will never care about the media, the war mongering governments and their propagandas. Urdu Rap is and will always be borderless.. 🇵🇰 🇳🇵 🇮🇳 — Talha Anjum (@talhahanjum) November 16, 2025 तल्हा अंजुम के गाने भारत में काफी पॉपुलर हैं, लेकिन 2016 के उरी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा हुआ है, जिसके कारण वह भारत में शो नहीं कर सकते। नेपाल कॉन्सर्ट में उनके साथ म्यूजिक पार्टनर तल्हा यूनुस ने भी नेपाली झंडा लहराया, जिससे मेजबान देश के फैन्स भी खुश हुए। READ MORE: शादी की सालगिरह पर राजकुमार के घर आई खुशियां; पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म
MP Weather: भोपाल में नवंबर की ठंड का रिकॉर्ड टूटा; न्यूनतम तापमान 5.2°C, मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। रविवार रात भोपाल में नवंबर के इतिहास की सबसे ठंडी रात रही, जब तापमान केवल 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 84 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाला तापमान है। इससे पहले 30 नवंबर 1941 को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री था। इंदौर में पारा 7.2 डिग्री रहा, जो पिछले 25 साल में नवंबर की सबसे ठंडी रात मानी जा रही है। राजगढ़ में तापमान 5 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 9.6 डिग्री और जबलपुर में 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान 12 डिग्री से कम है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में नवंबर में ही दिसंबर–जनवरी जैसी ठंड महसूस हो रही है। राज्य के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, सतना, जबलपुर, रीवा, शहडोल, उमरिया सहित 23 जिलों में ठंड के कारण विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अभिभावक बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि स्कूल जाते समय वे ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है और ठंड के मद्देनज़र सतर्क रहने की हिदायत दी है। READ MORE: उमरा यात्रा पर जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, हादसे में 42 भारतीय की मौत, 11 बच्चे शामिल