Anmol Bishnoi: अमेरिका से भारत लाया जा रहा गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचेगा; कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांटेड

Anmol Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बुधवार को अमेरिका से भारत लाया जाएगा। उसे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सुबह उतारा जाएगा। अमेरिकी अधिकारियों ने उसे अवैध तरीके से प्रवेश करने पर हिरासत में लिया था और डिपोर्ट कर दिया है। अनमोल के खिलाफ देशभर में 32 से ज्यादा केस दर्ज हैं, जिनमें से 20 राजस्थान के हैं। वह फिरौती, अपहरण, हत्या की कोशिश और टार्गेट किलिंग जैसे अपराधों में शामिल रहा है। केंद्र सरकार यह तय करेगी कि उसे सबसे पहले किस एजेंसी की कस्टडी में दिया जाए। READ MORE: दिल्ली कार ब्लास्ट: पाक हैंडलर ने किया ब्रेनवॉश, हमले से पहले पुलवामा गया था आतंकी उमर, भाई से कहा ‘खबर आई तो फोन फेंक देना’ अनमोल सलमान खान के घर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी की हत्या, और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र में भी आरोपी है। NIA ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग की ओर से ईमेल मिला, जिसमें बताया गया कि अनमोल को अमेरिका से निकाल दिया गया है। जीशान ने कहा कि अनमोल को भारत लाकर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि उनके पिता की हत्या के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। मुंबई पुलिस और NIA दोनों ही उसके मामलों की जांच के लिए कस्टडी मांग सकती हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां उसके भारत आने के बाद की कानूनी प्रक्रिया की तैयारी कर रही हैं। READ MORE: कड़ाके की ठंड से कांपा मध्यप्रदेश, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
MP Weather Today: कड़ाके की ठंड से कांपा मध्यप्रदेश, कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP Weather Today: मध्यप्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बर्फीली हवाओं के चलते सुबह-शाम ही नहीं, बल्कि दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित कई जिलों में शीतलहर का असर जारी है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई और शाम होते ही हल्की धुंध भी दिखाई दी। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, धार, खंडवा, शिवपुरी, पन्ना, सतना, कटनी और उमरिया जैसे जिले शामिल हैं। राजगढ़ मंगलवार को सबसे ठंडा जिला रहा, जहां तापमान 5.8 डिग्री दर्ज हुआ। पचमढ़ी में 6.4 डिग्री और इंदौर में 7.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में भी लगातार 11वें दिन शीतलहर चली और यहां का तापमान 8.2 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटों में 18 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे गिर गया। तेज उत्तरी हवाओं और साफ मौसम के कारण ठंड सामान्य से ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 22 नवंबर के बाद मौसम में कुछ बदलाव संभव है, लेकिन तब तक ठंड और बढ़ने की संभावना है। उधर, हिमाचल प्रदेश में भी ठंड बढ़ती जा रही है। लाहौल और कुल्लू में झरने जमने लगे हैं और कई जगह तापमान शून्य से नीचे है मध्यप्रदेश में फिलहाल ठंड का असर और तेज होने की उम्मीद है और कोहरे का प्रभाव भी बढ़ सकता है। READ MORE: दिल्ली कार ब्लास्ट: पाक हैंडलर ने किया ब्रेनवॉश, हमले से पहले पुलवामा गया था आतंकी उमर, भाई से कहा ‘खबर आई तो फोन फेंक देना’
दिल्ली कार ब्लास्ट: पाक हैंडलर ने किया ब्रेनवॉश, हमले से पहले पुलवामा गया था आतंकी उमर, भाई से कहा ‘खबर आई तो फोन फेंक देना’

दिल्ली कार ब्लास्ट: दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट के मास्टरमाइंड आतंकी डॉ. उमर मोहम्मद को लेकर नए तथ्य सामने आए हैं। हमले से करीब दो हफ्ते पहले वह पुलवामा के कोइल गांव गया था। यहां उसने अपने भाई जहूर इलाही को अपना एक मोबाइल फोन देकर कहा कि “अगर मेरे बारे में कोई खबर आए तो इस फोन को पानी में फेंक देना।” धमाके के बाद जांच एजेंसियों ने जब फोन तलाशा तो वह तालाब में मिला। फोन खराब था, लेकिन उससे एक वीडियो बरामद हुआ जिसमें उमर अपने आत्मघाती हमले को शहादत का ऑपरेशन बता रहा है। यह वीडियो उसने यूनिवर्सिटी से भागने से पहले 30 अक्टूबर को बनाया था। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो से साफ है कि पाकिस्तानी हैंडलर ने उसका ब्रेनवॉश कर दिया था। READ MORE: विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर बोले – हमने पैसे से वोट नहीं खरीदे; हार की जिम्मेदारी मेरी उमर ने 10 नवंबर को i20 कार में धमाका किया था, जिसमें 15 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा घायल हुए। अब तक इस केस में 8 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें 5 डॉक्टर हैं। नूंह की हिदायत कॉलोनी में उमर को कमरा दिलाने के आरोप में एक महिला को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने बताया कि उमर अक्सर ड्यूटी से गायब रहता था, केवल शाम या नाइट शिफ्ट में ही आता था। मरीज आने पर भी उसे बार-बार कॉल करना पड़ता था। कई महीनों तक उसका गायब रहना किसी ने नोटिस नहीं किया। जांच एजेंसियों का मानना है कि उमर लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल था और इस हमले की प्लानिंग कई दिनों पहले ही कर चुका था। READ MORE: शाह की रणनीति कारगर: 30 नवंबर की तय समयसीमा से पहले ही हिडमा ढेर, नक्सल समाप्ति मिशन को बड़ी सफलता
MP SIR: MP में SIR पर विवाद बढ़ा; निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची पर सवाल, हाईकोर्ट की सख्ती

MP SIR: मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इंदौर हाईकोर्ट बेंच में कांग्रेस के पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने याचिका दायर कर पूरे पुनरीक्षण कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की है। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, नगरीय प्रशासन विभाग, इंदौर कलेक्टर और सभी विधानसभा क्षेत्रों के रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। याचिका में कई गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। इसमें बताया गया है कि इंदौर में 1761 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से कई केंद्रों पर 1200 से ज्यादा या 500 से कम मतदाता दर्ज हैं। यहां तक कि एक केंद्र पर केवल 40 वोटर ही पाए गए। याचिका में कहा गया कि एक ही भवन पर हजारों लोगों को मतदाता दिखाया जा रहा है और कई मतदाताओं का पता भवन क्रमांक 0 दर्ज है। READ MORE: विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर बोले – हमने पैसे से वोट नहीं खरीदे; हार की जिम्मेदारी मेरी याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि नए जुड़े या हटाए गए नामों की सूची सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे नागरिक आपत्ति दर्ज नहीं कर पा रहे। साथ ही अपात्र कर्मचारियों को बीएलओ बनाने और निर्वाचन आयोग के नियमों के खिलाफ मतदान केंद्र बनाने जैसी शिकायतें भी शामिल हैं। याचिका के अनुसार, पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन नियम 1994 के कुछ प्रावधान संविधान और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के विपरीत हैं। कोर्ट ने सभी पक्षों से जवाब मांगते हुए अगली सुनवाई 26 नवंबर को तय की है। माना जा रहा है कि इसका असर केवल इंदौर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की मतदाता सूची और निकाय चुनावों पर पड़ सकता है। READ MORE: शाह की रणनीति कारगर; 30 नवंबर की तय समयसीमा से पहले ही हिडमा ढेर, नक्सल समाप्ति मिशन को बड़ी सफलता
Hidma Killed: शाह की रणनीति कारगर; 30 नवंबर की तय समयसीमा से पहले ही हिडमा ढेर, नक्सल समाप्ति मिशन को बड़ी सफलता

Hidma Killed: देश के सबसे खतरनाक और वांछित नक्सली कमांडर माड़वी हिडमा को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश के जंगलों में एक बड़ी मुठभेड़ में मार गिराया। गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को 30 नवंबर 2025 तक हिडमा को खत्म करने का लक्ष्य दिया था, लेकिन बलों ने यह मिशन 12 दिन पहले ही पूरा कर दिया। हिडमा बस्तर का रहने वाला था और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की बटालियन नंबर-1 का कमांडर था। वह माओवादी केंद्रीय समिति का सदस्य भी था और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। माना जाता है कि वह बस्तर से माओवादी संगठन का हिस्सा बनने वाला एकमात्र आदिवासी सदस्य था। READ MORE: विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर बोले – हमने पैसे से वोट नहीं खरीदे; हार की जिम्मेदारी मेरी हिडमा 26 से ज़्यादा बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड था। 2010 के दंतेवाड़ा हमले, 2013 के झीरम घाटी हमले, 2017 के सुकमा हमले और 2021 के तर्रेम हमले में उसकी भूमिका रही थी। दो दशक से अधिक समय तक वह सुरक्षाबलों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना रहा और कई बार घेराबंदी से बच निकला। मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश के मरेदुमिल्ली इलाके में हुई मुठभेड़ में हिडमा और उसकी पत्नी समेत छह नक्सली मारे गए। अधिकारियों का कहना है कि हिडमा का मारा जाना माओवादी आतंक के “ताबूत की आखिरी कील” साबित हो सकता है। नक्सलवाद खत्म करने की समयसीमा 31 मार्च 2026 तय है और अब सुरक्षाबल बाकी करीब 200 नक्सलियों को पकड़ने की तैयारी में जुट गए हैं। READ MORE: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस हुए रोमांचित
Dhurandhar Trailer Released: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस हुए रोमांचित

Dhurandhar Trailer Released: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। 4 मिनट 7 सेकेंड के इस ट्रेलर में एक्शन, थ्रिलर और रोमांच का भरपूर डोज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त के दमदार किरदार नजर आए। ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन रामपाल के किरदार से होती है, जो ISI के मेजर इकबाल की भूमिका में हैं। उनके डायलॉग्स और इंटेंस लुक ने दर्शकों को हैरान कर दिया। रणवीर सिंह फिल्म में खुफिया एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं और उनके लुक और एक्शन ने फैंस को उत्साहित कर दिया। आर. माधवन के किरदार का डायलॉग ट्रेलर का आकर्षक हिस्सा है। वहीं अक्षय खन्ना ने नेगेटिव रोल में अपने इंटेंस लुक से सबका ध्यान खींचा। READ MORE: दिल्ली की चार कोर्ट और दो CRPF स्कूलों को बम धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जो इससे पहले ‘ऊरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बना चुके हैं। फिल्म जियो स्टूडियो के बैनर तले बनी है और 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। संगीत शाश्वत ने तैयार किया है, जबकि सिंगर जैस्मिन और हनुमानकाइंड ने अपनी आवाज दी है। फैंस ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर को बेहद पसंद किया और इसे रणवीर सिंह का जबरदस्त कमबैक बताया। यूजर्स ने कहा कि ट्रेलर देखकर “रोंगटे खड़े हो गए”। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। READ MORE: विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर बोले – हमने पैसे से वोट नहीं खरीदे; हार की जिम्मेदारी मेरी
Prashant Kishor: विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर बोले – हमने पैसे से वोट नहीं खरीदे; हार की जिम्मेदारी मेरी

Prashant Kishor: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद प्रशांत किशोर ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि, हम बिहार में व्यवस्था परिवर्तन और सत्ता परिवर्तन करने में नाकाम रहे, लेकिन बिहार की राजनीति को बदलने में जरूर थोड़ा योगदान दिया है। प्रशांत किशोर ने हार की जिम्मेदारी खुद लेते हुए कहा – “हमारे प्रयास और सोच में जरूर कही कोई कमी रह गई जिससे जनता ने विश्वास नहीं दिखाया, हार की जिम्मेदारी पूर्णतः मेरी है।” आगे उन्होंने कहा कि हम लोग सामूहिक रूप से हारे है, ये समय आत्मचिंतन का है। एनडीए को जीत की बधाई देते हुए कहा कि, बिहार की जनता ने अपने लिए अपना रास्ता चुना है। साथ ही कहा कि नई सरकार पर बड़ी जिम्मेदारी है, जिन मुद्दों को लेकर एनडीए ने सरकार बनाई है उस पर काम हो। पलायन बंद हो, भ्रष्टाचार का खात्मा हो, और बिहार की तरक्की हो। निराशाजनक परिणाम के बाद माफी मांगते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि, ‘जिन लोगों ने जनसुराज के विचार से जुड़कर सपना देखा, उन सभी की आशाओं पर खरा नहीं उतरने के लिए में माफी चाहता हूं’। READ MORE: छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर मुठभेड़: 1 करोड़ के इनामी नक्सली हिड़मा ढेर, पत्नी और 6 अन्य नक्सली भी मारे गए गौरतलब है कि चुनाव से पहले प्रशांत किशोर को जन सुराज पर बहुत भरोसा था, उन्होंने दावा भी किया था कि अगर जेडीयू 25 से ज्यादा सीटें जीतती है तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन ने इस पर कहा था, “एक रणनीतिकार के रूप में उनकी भूमिका ठीक थी, एक राजनेता के तौर पर सिर्फ बड़े-बड़े दावे करने से कोई नीतीश कुमार का विकल्प नहीं बन सकता।” इस पर PK का कहना है कि पहली बार बिहार में किसी सरकार ने 40 हजार करोड़ रूपये खर्च करने का बाद किया है। इसी वजह से एनडीए को बहुमत मिला है। आगे प्रशांत ने कहा, मैं अपने राजनीति से संन्यास की बात पर अडिग हूं। एनडीए ने 1.5 करोड़ महिलाओं को 2 लाख रुपए स्वरोजगार के लिए देने का वादा किया है। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो ये साफ तौर पर स्पष्ट हो जाएगा कि एनडीए ने वोट खरीदने के लिए 10-10 हजार रुपए दिए थे। एनडीए सरकार महिलाओं को वो 2-2 लाख रुपए दे, मैं राजनीति छोड़ दूंगा। READ MORE: दिल्ली की चार कोर्ट और दो CRPF स्कूलों को बम धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
ED का बड़ा एक्शन: अल-फलाह ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी पर छापेमारी, शेल कंपनियों और वित्तीय गड़बड़ियों का खुलासा

ED: दिल्ली ब्लास्ट मामले और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह अल-फलाह ट्रस्ट और फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई PMLA के तहत चल रही जांच का हिस्सा है। सूत्रों के मुताबिक, ED की टीमें तड़के ओखला, जामिया नगर, ओखला विहार और फरीदाबाद सेक्टर-22 सहित कई स्थानों पर पहुंची। यूनिवर्सिटी के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक को सील कर दिया गया है। हरियाणा के कार्यवाहक DGP ओपी सिंह भी सुबह यूनिवर्सिटी पहुंचे और हालात की समीक्षा की। READ MORE: उमरा के लिए गए 45 भारतीयों की मौत, शव सऊदी में ही दफनाए जाएंगे, सिर्फ एक युवक बचा जांच में पता चला है कि अल-फलाह ग्रुप से जुड़ी 9 कंपनियां एक ही पते पर रजिस्टर्ड हैं, लेकिन वहां कोई ऑफिस मौजूद नहीं मिला। कई कंपनियों में एक ही मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और डायरेक्टर पाए गए। EPFO और ESIC में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला और HR से जुड़े दस्तावेज भी नहीं मिले। बैंक स्टेटमेंट में भी वेतन भुगतान बहुत कम दर्ज था। ED को शक है कि ये कंपनियां शेल कंपनियां हो सकती हैं, जिनका इस्तेमाल फंडिंग और वित्तीय गड़बड़ियों के लिए किया गया। जांच में UGC और NAAC मान्यता से जुड़े दावों पर भी सवाल उठे हैं। छापेमारी के दौरान एजेंसी ने कई दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई जारी है और अन्य स्थानों पर भी दबिश दी जा सकती है। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में बड़े खुलासे की उम्मीद है। READ MORE: दिल्ली ब्लास्ट; धमाके से पहले आतंकी उमर का वीडियो आया सामने, ड्रोन और रॉकेट हमलों की भी थी प्लानिंग
Delhi Bomb Threat: दिल्ली की चार कोर्ट और दो CRPF स्कूलों को बम धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के साकेत, पटियाला हाउस, तीस हजारी और रोहिणी कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मेल के जरिए भेजी गई थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सभी कोर्ट परिसरों की कड़ी जांच शुरू कर दी है। साकेत कोर्ट को तुरंत खाली करा लिया गया और आसपास का इलाका घेर लिया गया। भारी संख्या में पुलिस बल, बम निरोधक दस्ते और बम खोजी कुत्ते मौके पर तैनात किए गए हैं। रोहिणी और पटियाला हाउस कोर्ट में भी तलाशी अभियान जारी है। इसके अलावा, दिल्ली के द्वारका और प्रशांत विहार में स्थित दो CRPF स्कूलों को भी धमकी मिली है। पुलिस ने कहा है कि अभी तक कोई संदिग्ध सामने नहीं आया है। लाल किला ब्लास्ट के बाद यह धमकी दिल्ली में सुरक्षा के लिए गंभीर चेतावनी है। READ MORE: छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर मुठभेड़: 1 करोड़ के इनामी नक्सली हिड़मा ढेर, पत्नी और 6 अन्य नक्सली भी मारे गए
छत्तीसगढ़ – आंध्र प्रदेश सीमा पर मुठभेड़: 1 करोड़ के इनामी नक्सली हिड़मा ढेर, पत्नी और 6 अन्य नक्सली भी मारे गए

छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस एनकाउंटर में 1 करोड़ रुपये के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा मारा गया। मुठभेड़ में उसकी पत्नी और छह अन्य नक्सली भी ढेर हुए। सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेडुमिली इलाके में हुई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। घटनास्थल से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। READ MORE: लाल किला धमाके से पहले आतंकी उमर ने बनाया था वीडियो, ड्रोन से हमला करने की थी प्लानिंग इससे पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को तीन नक्सली मारे गए थे। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल थी। अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में मादवी देवा और पोडियाम गंगी जैसे खतरनाक कमांडर थे। राज्य पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। हाल ही में आंध्र–छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ने की जानकारी मिलने के बाद अभियान तेज किया गया। सुरक्षा बलों ने हिड़मा और अन्य नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है, हालांकि आधिकारिक बयान का इंतजार है। मुठभेड़ में बरामद हथियार और शवों की जानकारी से पता चलता है कि यह एनकाउंटर काफी प्रभावशाली रहा। READ MORE: सऊदी बस हादसा; उमरा के लिए गए 45 भारतीयों की मौत, मुआवजा तय नहीं; शव सऊदी में ही दफनाए जाएंगे, सिर्फ एक युवक बचा