Aayudh

Budget Session 2026: राष्ट्रपति मुर्मू का संसद में संबोधन, किसान-स्टार्टअप से लेकर सुरक्षा तक सरकार का रोडमैप साझा किया

Budget Session 2026

Highlights Budget Session 2026: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त संबोधन से हुई। यह सत्र दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा, जिसमें बजट पर चर्चा की जाएगी। किसान और ग्रामीण विकास पर जोर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सरकार के लिए खुशहाल किसान विकसित भारत की पहली प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास के लिए ‘विकसित भारत–ग्राम विकास कानून’ बनाया गया है, जिससे गांवों में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। READ MORE: संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण से होगी शुरूआत; विपक्ष पहले दिन ही कर सकता है हंगामा  EU डील और रोजगार के अवसर राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ प्रस्तावित FTA से सेवा और विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इससे युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है और सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। स्टार्टअप और तकनीक में भारत राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत स्टार्टअप का बड़ा हब बनकर उभरा है। एक दशक पहले जहां करीब 500 स्टार्टअप थे, अब उनकी संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। तकनीक और AI के क्षेत्र में भी देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। सुरक्षा, वैश्विक भूमिका और नारी शक्ति राष्ट्रपति ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता देखी है। भारत ग्लोबल साउथ की एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है। उन्होंने NDA से महिला कैडेटों के पहले बैच के पासआउट होने को नारी शक्ति की बड़ी उपलब्धि बताया। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 29वीं मौत, हाईकोर्ट ने बनाया स्वतंत्र जांच आयोग

Indore Polluted Water Death: इंदौर में दूषित पानी से 29वीं मौत, हाईकोर्ट ने बनाया स्वतंत्र जांच आयोग

Indore Polluted Water Death

Highlights Indore Polluted Water Death: भागीरथपुरा में दूषित पानी से मंगलवार को 63 वर्षीय खूबसंद की मौत हो गई। इसके साथ ही दूषित पानी से हुई मौतों की संख्या 29 हो गई। मृतक पिछले 15 दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित था। हाईकोर्ट ने रिपोर्ट को आई-वॉश कहा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने कहा कि शासन और नगर निगम की रिपोर्ट पर्याप्त वैज्ञानिक आधार पर नहीं बनी है। पेश की गई रिपोर्ट केवल ‘आई-वॉश’ है। READ MORE: CCTV में कैद हुआ सोनमर्ग का खौफनाक एवलांच, कई होटल चपेट में, दहशत का माहौल; VIDEO स्वतंत्र जांच आयोग का गठन कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग गठित किया। आयोग जांच करेगा आयोग को विशेष अधिकार जांच आयोग अधिकारियों और गवाहों को तलब कर सकेगा, दस्तावेज मंगा सकेगा, जल गुणवत्ता की जांच करा सकेगा और स्थल निरीक्षण कर सकेगा। मुआवजा और राहत कार्य सरकार ने अब तक प्रभावित परिवारों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया। याचिकाकर्ता इसे बढ़ाकर 10-10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। अगली सुनवाई आयोग को चार हफ्ते में अंतरिम रिपोर्ट सौंपनी होगी। दैनिक जल गुणवत्ता जांच और स्वास्थ्य शिविर जारी रहेंगे। अगली सुनवाई 5 मार्च 2026 को होगी। READ MORE: संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण से होगी शुरूआत; विपक्ष पहले दिन ही कर सकता है हंगामा 

Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ी, जाने क्या है रिटायरमेंट की वजह और आगे का प्लान?

Arijit Singh Retirement

Highlights Arijit Singh Retirement: पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि अब वे फिल्मों के लिए कोई नया प्लेबैक असाइनमेंट नहीं लेंगे। अरिजीत ने लिखा, “इतने सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद। यह एक खूबसूरत सफर रहा, जिसे मैं यहीं खत्म कर रहा हूं।” म्यूजिक नहीं छोड़ रहे अरिजीत View this post on Instagram A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh) अरिजीत ने साफ किया कि वे म्यूजिक बनाना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ पुराने कमिटमेंट्स पूरे करेंगे और 2026 में कुछ गाने रिलीज हो सकते हैं। उन्होंने लिखा, “मैं अच्छे म्यूजिक का फैन हूं और सीखते रहना चाहता हूं।” READ MORE: CCTV में कैद हुआ सोनमर्ग का खौफनाक एवलांच, कई होटल चपेट में, दहशत का माहौल; VIDEO रिटायरमेंट की वजह क्या है? एक इंटरव्यू में अरिजीत ने बताया कि इस फैसले के पीछे कई वजहें हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्दी बोर हो जाते हैं और अब कुछ नया करना चाहते हैं। वे इंडियन क्लासिकल म्यूजिक और अलग तरह के म्यूजिकल एक्सपेरिमेंट्स पर फोकस करेंगे। ‘आशिकी 2’ से बदली किस्मत 2013 में फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना “तुम ही हो” अरिजीत के करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। इसके बाद अगर तुम साथ हो, चाहूं मैं या ना, केसरिया जैसे गानों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। सेलेब्स और फैंस के रिएक्शन अरिजीत के फैसले से फैंस भावुक हो गए। रैपर बादशाह ने लिखा, “सदियों में एक।” वहीं संगीतकार अमाल मलिक ने कहा कि फिल्म म्यूजिक उनके बिना पहले जैसा नहीं रहेगा। आगे क्या करेंगे अरिजीत सिंह प्लेबैक से दूरी बनाकर अरिजीत इंडिपेंडेंट म्यूजिक, ग्लोबल कोलैबोरेशन, वर्ल्ड टूर और खास म्यूजिकल प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला अचानक नहीं, बल्कि सोच-समझकर लिया गया है। READ MORE: संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण से होगी शुरूआत; विपक्ष पहले दिन ही कर सकता है हंगामा 

Jammu-Kashmir Avalanche: CCTV में कैद हुआ सोनमर्ग का खौफनाक एवलांच, दहशत का माहौल; VIDEO

Jammu-Kashmir Avalanche

Highlights Jammu-Kashmir Avalanche: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में मंगलवार रात करीब 10:12 बजे बड़ा हिमस्खलन (एवलांच) हुआ। यह घटना मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग रिजॉर्ट क्षेत्र में हुई। एवलांच का वीडियो पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने बढ़ाई दहशत वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक पहाड़ी से बर्फ का तेज तूफान नीचे की ओर आता है और कुछ ही सेकंड में इमारतों को अपनी चपेट में ले लेता है। इस दृश्य को देखकर इलाके में रहने वाले लोगों और पर्यटकों में दहशत फैल गई। कई होटलों को हुआ नुकसान हिमस्खलन की चपेट में आने से कई होटलों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। READ MORE: बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन, लैंडिंग के दौरान हुआ भीषण हादसा रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल और प्रशासनिक टीमें घटनास्थल पर भेज दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। 11 जिलों में एवलांच अलर्ट JKU TDMA ने कश्मीर के 11 जिलों और जम्मू क्षेत्र के कई इलाकों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। लगातार बर्फबारी को देखते हुए लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। हाईवे, फ्लाइट और ट्रेन सेवाएं प्रभावित भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। वहीं श्रीनगर एयरपोर्ट पर 58 फ्लाइट्स रद्द की गईं। कुछ ट्रेन सेवाएं भी अस्थायी रूप से प्रभावित रहीं। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय जिला प्रशासन और पुलिस ने आम लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई है। READ MORE: संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण से होगी शुरूआत; विपक्ष पहले दिन ही कर सकता है हंगामा 

Budget Session 2026: संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण से होगी शुरूआत; विपक्ष पहले दिन ही कर सकता है हंगामा 

Budget Session 2026

Highlights Budget Session 2026: 18वीं लोकसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। यह सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा और इसमें कुल 30 बैठकें प्रस्तावित हैं। दो हिस्सों में चलेगा सत्र बजट सत्र दो हिस्सों में होगा। पहला हिस्सा 28 जनवरी से 13 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। पहले हिस्से में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बजट पर चर्चा होगी। 1 फरवरी को पेश होगा बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। इसके बाद 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। 28 जनवरी और 1 फरवरी को शून्यकाल नहीं होगा। READ MORE: बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन, लैंडिंग के दौरान हुआ भीषण हादसा हंगामेदार सत्र के आसार इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। विपक्ष वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), VB-G RAM G कानून, अमेरिका के भारत पर लगाए गए टैरिफ, विदेश नीति, वायु प्रदूषण और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है। सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष की कुछ मांगों को खारिज कर दिया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कानून पास हो चुका है, उसे वापस नहीं लिया जा सकता – हम गियर को रिवर्स नहीं कर सकते। इन विधेयकों पर हो सकती है चर्चा लोकसभा में 9 विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान संशोधन विधेयक शामिल हैं। सरकार और विपक्ष दोनों की रणनीतियों के बीच, बजट सत्र में अहम बहसों और टकराव के आसार बने हुए हैं। READ MORE: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंड: शंकराचार्य ने धर्म क्षेत्र में बड़े पद का प्रस्ताव दिया

Ajit Pawar Death: बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन; भीषण हादसे में 6 की मौत

Ajit Pawar Death

Highlights Ajit Pawar Death: बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक निजी विमान हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार समेत सभी 6 लोगों की मौत हो गई। मुंबई से बारामती जा रहे थे अजीत पवार अजित पवार मुंबई से निजी चार्टर्ड विमान से बारामती आ रहे थे। उन्हें जिला परिषद चुनावों के प्रचार के लिए जनसभाओं में शामिल होना था। लैंडिंग के समय विमान रनवे से उतर गया और आग लग गई। READ MORE: बजट सत्र के दिन पहली बार खुलेगा शेयर बाजार; 1 फरवरी रविवार को पेश होगा बजट विमान पूरी तरह जलकर खाक हादसा इतना भयावह था कि विमान पूरी तरह जल गया। दुर्घटना के बाद इलाके में धुआं फैल गया। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। लो विजिबिलिटी बनी वजह प्राथमिक जांच में हादसे की वजह लो विजिबिलिटी बताई जा रही है। पुलिस और DGCA मामले की जांच कर रहे हैं। प्रशासन ने की मौत की पुष्टि पुणे जिला प्रशासन और DGCA ने अजित पवार समेत सभी 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। SP ग्रामीण के अनुसार अब तक कई शव बाहर निकाले जा चुके हैं। परिवार बारामती के लिए रवाना हादसे की सूचना मिलते ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, सांसद सुप्रिया सुले और परिवार के अन्य सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। घटना से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर है। READ MORE: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंड: शंकराचार्य ने धर्म क्षेत्र में बड़े पद का प्रस्ताव दिया

Alankar Agnihotri: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को शंकराचार्य ने धर्म क्षेत्र में बड़े पद का प्रस्ताव दिया

Alankar Agnihotri

Highlights Alankar Agnihotri: गणतंत्र दिवस पर इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को यूपी सरकार ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। उन्हें शामली अटैच किया गया और मामले की जांच बरेली कमिश्नर भूपेंद्र एस. चौधरी को सौंप दी गई। सरकारी आवास पर सस्पेंशन का नोटिस चस्पा किया गया। धरने पर बैठे अग्निहोत्री मंगलवार को अग्निहोत्री डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन अंदर नहीं जाने दिया गया। वे करीब दो घंटे धरने पर बैठे रहे। इसके बाद उन्होंने कहा कि वे इस्तीफा वापस नहीं लेंगे और कहा कि सरकार से मोहभंग हो गया है। शंकराचार्य ने दिया बड़ा ऑफर इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अग्निहोत्री को फोन कर कहा कि उनका निर्णय सनातन धर्म के प्रति निष्ठा दिखाता है और समाज गर्वित है। उन्होंने धर्म के क्षेत्र में बड़ा पद देने का प्रस्ताव भी रखा। READ MORE: महाकाल गर्भगृह में प्रवेश पर SC का फैसला; VIP दर्शन के खिलाफ याचिका खारिज; कलेक्टर तय करेंगे किसे मिलेगा प्रवेश उमा भारती की प्रतिक्रिया पूर्व मंत्री उमा भारती ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शंकराचार्य से प्रमाण मांगना गलत है। यह अधिकार केवल शंकराचार्य और विद्वत परिषद का है। उन्होंने प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी, लेकिन मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। अलंकार अग्निहोत्री ने क्यो दिया था इस्तीफा अलंकार अग्निहोत्री ने UGC के नए नियम और शंकराचार्य के शिष्यों की पिटाई के विरोध में इस्तीफा दिया था। उनका कहना है कि वे सरकार से मोहभंग महसूस कर रहे हैं। READ MORE: बजट सत्र के दिन पहली बार खुलेगा शेयर बाजार; 1 फरवरी रविवार को पेश होगा बजट

Budget 2026: बजट सत्र के दिन पहली बार खुलेगा शेयर बाजार; 1 फरवरी रविवार को पेश होगा बजट

Budget 2026

Budget 2026: संसद का बजट सत्र इस साल 28 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से इस सत्र की शुरुआत होगी। मना जा रहा है की इस बार का बजट सत्र खास रहने वाला है, इसकी वजह ये है कि भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे संसद में बजट 2026 पेश करेंगी। पहली बार रविवार को पेश होगा केंद्रीय बजट आमतौर पर एक फरवरी को ही बजट पेश किया जाता है, लेकिन हमेशा से ही यह कार्यदिवस रहा है। 2026 में 1 फरवरी को रविवार होने के बाद भी बजट पेश किया जाएगा। भारतीय संसद के इतिहास में यह पहली बार होने जा रह है, की केंद्रीय बजट रविवार के दिन सदन में रखा जाएगा। 29 जनवरी को पेश होगा इकोनॉमिक सर्वे 2026 दरसल बजट से ठीक एक दिन पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाता है, मगर इस बार इसमें कुछ बदलाव किये गए गया है। इकोनॉमिक सर्वे 2026 को 29 जनवरी 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जाएगा। इसे भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन संसद के दोनों सदनों में प्रस्तुत करेंगे। यह दस्तावेज वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा तैयार किया गया है। READ MORE: INDIA – EU FTA: ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर मुहर; लग्जरी कार- प्रीमियम शराब होगी सस्ती; PM मोदी बोले – गेम चेंजर डील क्या है इकोनॉमिक सर्वे? देश की अर्थव्यवस्था की सालाना रिपोर्ट को इकोनॉमिक सर्वे कहा जाता है। इसमें बीते वित्तीय वर्ष के आर्थिक प्रदर्शन की समीक्षा की जाती है। इस रिपोर्ट में विकास दर, महंगाई, रोजगार, उद्योग, व्यापार, निवेश और सरकारी वित्त से जुड़ी सभी जानकारी दी जाती है। और इसके साथ ही आने वाले वित्तीय वर्ष की आर्थिक चुनौतियों और संभावनाओं का भी आकलन किया जाता है। आर्थिक सर्वे तय करता है बजट की दिशा इकोनॉमिक सर्वे को बजट का माध्यम माना जाता है। सरकार बजट बनाते समय इस रिपोर्ट में बताये गए आंकड़ों और सुझावों को ध्यान में रखती है। इससे यह समझने में आसानी होती है की सरकार किन क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दे सकती है, और यह निर्धारित कर पति है की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए कौन से कदम जरूरी हैं। 2 अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू के मुताबिक, संसद का बजट सत्र 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस बीच बजट पर चर्चा, मंत्रालयों की मांगों पर बहस और कई अहम विधेयकों पर विचार किया जाएगा। विपक्ष सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाएगा, जो की सरकार अपनी योजनाओं का पक्ष रखेगी। इकोनॉमिक सर्वे की लाइव कवरेज कहां देखें Sansad TV और दूरदर्शन पर इकोनॉमिक सर्वे 2026 की लाइव कवरेज देखी जा सकेगी। इसके अलावा सरकार की आधिकारिक यूनियन बजट वेबसाइट, वित्त मंत्रालय और प्रेस सूचना ब्यूरो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाइव प्रसारण मौजूद रहेगा। READ MORE: गर्भगृह में प्रवेश पर SC का फैसला; VIP दर्शन के खिलाफ याचिका खारिज; कलेक्टर तय करेंगे किसे मिलेगा प्रवेश

Ujjain VIP Darshan: गर्भगृह में प्रवेश पर SC का फैसला; VIP दर्शन वाली याचिका खारिज; कलेक्टर तय करेंगे किसे मिलेगा प्रवेश

Ujjain VIP Darshan

Highlights Ujjain VIP Darshan: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में सभी श्रद्धालुओं को प्रवेश देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। मंगलवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया और याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया कि गर्भगृह में किसे प्रवेश मिलेगा, इसका फैसला उज्जैन कलेक्टर ही करेंगे। क्या थी याचिका इंदौर के अधिवक्ता चर्चित शास्त्री और दर्पण अवस्थी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जा रहा, जबकि नेता और वीआईपी आसानी से अंदर जाकर पूजा कर रहे हैं। इसे समानता के अधिकार का उल्लंघन बताया गया था। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि मंदिर में किसे प्रवेश देना है, यह तय करना कोर्ट का काम नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं में न्यायालय दखल नहीं देगा और यह निर्णय प्रशासन पर ही छोड़ा जाना चाहिए। READ MORE: UGC के नए 2026 नियमों पर बवाल: सवर्ण छात्रों और शिक्षकों का विरोध, सुप्रीम कोर्ट में मामला, कुमार विश्वास बोले- मैं अभागा… कलेक्टर को अधिकार इससे पहले हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि गर्भगृह में प्रवेश का अधिकार उज्जैन कलेक्टर के पास रहेगा। यदि किसी दिन किसी व्यक्ति को अनुमति दी जाती है, तो उसी आधार पर उसे वीआईपी माना जाएगा। ढाई साल से बंद गर्भगृह महाकाल मंदिर का गर्भगृह 4 जुलाई 2023 से आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है। सावन माह और बढ़ती भीड़ के कारण यह फैसला लिया गया था। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। जनप्रतिनिधियों की मांग उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया और महापौर ने भी आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में दर्शन देने की मांग उठाई है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गर्भगृह में प्रवेश को लेकर स्थिति यथावत बनी रहेगी। READ MORE: UGC के नए इक्विटी नियमों पर बवाल: DAVV इंदौर में करणी सेना का प्रदर्शन, भारत बंद का ऐलान

Karni Sena Protest: UGC के नए इक्विटी नियमों पर बवाल; DAVV इंदौर में करणी सेना का प्रदर्शन, भारत बंद का ऐलान

Karni Sena Protest

Highlights Karni Sena Protest: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के खिलाफ इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) परिसर में मंगलवार को करणी सेना और छात्रों ने प्रदर्शन किया। आरएनटी मार्ग स्थित नालंदा परिसर में करीब 300 छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान UGC का पुतला भी फूंका गया और सरकार से नियम वापस लेने की मांग की गई। सरकार को “सद्बुद्धि” देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। क्या है नए नियम? UGC ने 13 जनवरी को ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस–2026’ जारी किया है, जिसे 15 जनवरी से लागू किया गया। इसके तहत हर कॉलेज और विश्वविद्यालय में Equal Opportunity Center (EOC), इक्विटी कमेटी और इक्विटी स्क्वाड बनाना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य कैंपस में जाति, धर्म, लिंग, विकलांगता आदि के आधार पर होने वाले भेदभाव को रोकना है। READ MORE: 20 साल बाद ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर मुहर; लग्जरी कार- प्रीमियम शराब होगी सस्ती; PM मोदी बोले – गेम चेंजर डील विरोध की वजह करणी सेना का कहना है कि नए नियमों में भेदभाव की परिभाषा में सवर्ण या जनरल कैटेगरी के छात्रों को शामिल नहीं किया गया है। इससे वे “स्वाभाविक अपराधी” की तरह देखे जाएंगे। संगठन ने इसे असमान और “काला कानून” बताया। प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रतापसिंह ने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज होगा। 1 फरवरी को भारत बंद और 2 फरवरी को सांसदों के निवास का घेराव किया जाएगा। सांसदों से लिखित आश्वासन भी मांगा जाएगा। आगे की राह UGC का दावा है कि इन नियमों से शैक्षणिक संस्थानों में भेदभाव खत्म होगा, जबकि विरोधी पक्ष बदलाव की मांग पर अड़ा है। READ MORE: UGC के नए 2026 नियमों पर बवाल: सवर्ण छात्रों और शिक्षकों का विरोध, सुप्रीम कोर्ट में मामला, कुमार विश्वास बोले- मैं अभागा…