Aayudh

Modi Gifted Gita To Putin: गर्मजोशी से मिले मोदी-पुतिन; पीएम ने दी वह गीता, जिसे 2011 में रूस में बैन करने का प्रस्ताव आया था

Modi gifted the Gita to Putin

Modi Gifted Gita To Putin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर हैं। 4 दिसंबर की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने आवास पर डिनर के लिए आमंत्रित किया। दोनों नेता एयरपोर्ट से एक ही कार में बैठकर पीएम आवास पहुंचे। यहां करीब ढाई घंटे तक उनकी महत्वपूर्ण बैठक चली। Presented a copy of the Gita in Russian to President Putin. The teachings of the Gita give inspiration to millions across the world.@KremlinRussia_E pic.twitter.com/D2zczJXkU2 — Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025 बैठक के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में अनूदित श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट की। यह वही गीता है, जिसके रूसी अनुवाद पर 2011 में साइबेरिया के टॉम्स्क शहर में विवाद हुआ था और इसे उग्रवादी किताब घोषित करने की कोशिश की गई थी। आज उसी गीता का उपहार दोनों देशों के बीच मजबूत और भरोसेमंद रिश्तों का संकेत बना। READ MORE: इंडिगो में भारी संकट; 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द, कई एयरपोर्ट पर हंगामा पीएम मोदी ने कहा कि गीता का ज्ञान दुनिया को प्रेरणा देता है और इसकी सीख हर युग में प्रासंगिक रहती है। पुतिन ने भी इस उपहार को भारतीय संस्कृति से जुड़ी मजबूत भावना के रूप में देखा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें अपने “मित्र राष्ट्रपति पुतिन” का स्वागत कर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि भारत-रूस दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है और दोनों देशों के लोगों को इसका बड़ा फायदा मिला है। READ MORE: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Indigo Crisis: इंडिगो में भारी संकट; 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द, कई एयरपोर्ट पर हंगामा

Indigo Crisis

Indigo Crisis: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों गंभीर अव्यवस्था से जूझ रही है। नए DGCA सुरक्षा नियमों और क्रू की भारी कमी के कारण पिछले चार दिनों में उड़ानों में लगातार देरी और रद्द होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। गुरुवार को अकेले 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं, जिससे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और गोवा एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर 172 उड़ानें, मुंबई में 118, बेंगलुरु में 100, हैदराबाद में 75 और कोलकाता में 35 उड़ानें रद्द हुईं। कई यात्री 10–14 घंटे तक फंसे रहे। यात्रियों ने शिकायत की कि ना खाना मिला, ना पानी, और स्टाफ सही जानकारी भी नहीं दे रहा था। दिल्ली में तो हजारों बैग बिखरे पड़े नजर आए। READ MORE: सुप्रीम कोर्ट BLO के साथ, राज्यों को दिया SIR के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने का निर्देश हैदराबाद में गुस्साए यात्रियों ने एयर इंडिया की एक उड़ान के सामने बैठकर विरोध किया। गोवा में भी पुलिस को हालात संभालने पड़े। इंडिगो ने स्वीकार किया कि नए नियमों के बाद क्रू की जरूरत का गलत अनुमान लगाया गया। सर्दी, धुंध और तकनीकी दिक्कतों ने समस्या को और बढ़ा दिया। एयरलाइन ने DGCA से कुछ नियमों में अस्थायी छूट मांगी है। नाइट ड्यूटी की समय सीमा और रात में दो लैंडिंग की सीमा को फिलहाल वापस लिया गया है। सरकार ने एयरलाइन से स्थिति तुरंत सुधारने को कहा है और यात्रियों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इंडिगो ने बताया कि उड़ानों का शेड्यूल ठीक होने में 2–3 दिन और लग सकते हैं। 8 दिसंबर से एयरलाइन ने उड़ानों की संख्या कम कर दी है ताकि व्यवस्था सामान्य हो सके। एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा है कि वह हालात सुधारने में पूरी कोशिश कर रही है। READ MORE: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

स्वराज कौशल का निधन

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का 4 दिसंबर 2025 को निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। दिल्ली बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की। पोस्ट के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। सांसद एवं प्रदेश मंत्री सुश्री बांसुरी स्वराज जी के पिताजी श्री स्वराज कौशल जी का आज 4 दिसम्बर, 2025 को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज 4 दिसम्बर, 2025 को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जायेगा। — BJP Delhi (@BJP4Delhi) December 4, 2025 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वराज कौशल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वराज कौशल का सार्वजनिक जीवन और विधि के क्षेत्र में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बांसुरी स्वराज और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। READ MORE: सुप्रीम कोर्ट BLO के साथ, राज्यों को दिया SIR के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने का निर्देश मिजोरम के गवर्नर जनरल वी.के. सिंह ने भी दुःख जताया और लिखा कि स्वराज कौशल का निधन बेहद पीड़ादायक है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें शांत, स्नेहिल और विद्वान व्यक्तित्व बताया। स्वराज कौशल देश के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ताओं में शामिल थे। 12 जुलाई 1952 को जन्मे कौशल ने दिल्ली और पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। वे राज्यसभा के सदस्य रहे और मिजोरम के राज्यपाल का पद संभाल चुके थे। वे देश के सबसे कम उम्र में नियुक्त होने वाले राज्यपालों में से एक थे। स्वराज कौशल, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति थे। सुषमा स्वराज का निधन 2019 में हुआ था। उनकी बेटी बांसुरी स्वराज वर्तमान में बीजेपी नेता और दिल्ली से सांसद हैं। READ MORE: इंडिगो ऑपरेशनल संकट: तीसरे दिन भी हज़ारों यात्री परेशान, 300 से ज़्यादा उड़ानें रद्द

इंडिगो ऑपरेशनल संकट: तीसरे दिन भी हजारों यात्री परेशान, 300 से ज़्यादा उड़ानें रद्द

इंडिगो ऑपरेशनल संकट

इंडिगो ऑपरेशनल संकट: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो भारी परिचालन संकट का सामना कर रही है। यह संकट लगातार तीसरे दिन भी जारी है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु एयरपोर्ट्स पर आज 300 से ज़्यादा फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी। इस वजह से हजारों यात्री हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं। मुख्य कारण क्रू की कमी और DGCA के नए फ्लाइट ड्यूटी नियम (FDTL) बताए जा रहे हैं। नए नियमों के अनुसार क्रू मेंबर्स और पायलट्स को अधिक आराम देने की बाध्यता है, जिससे उनकी उपलब्धता कम हो गई है। पायलट अब एक दिन में सीमित फ्लाइंग कर सकते हैं और उन्हें हर हफ्ते अनिवार्य आराम देना जरूरी है। इंडिगो की ऑन टाइम परफॉर्मेंस (OTP) भी बेहद गिर गई है। सामान्य दिनों में जहां OTP 80% के आस-पास रहती है, वहीं पिछले दिनों यह 19–35% तक आ गई। सिर्फ बुधवार को ही 1400 से ज़्यादा फ्लाइट्स डिले हुई थी। READ MORE: राहुल का आरोप – पुतिन दौरे पर सरकार नहीं चाहती विपक्षी नेताओं से मुलाकात; प्रियंका ने कहा प्रोटोकॉल…. पुणे एयरपोर्ट पर यात्री 8 घंटे से ज़्यादा इंतजार करते दिखे। तीन लोग बेहोश भी हुए। कई यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने की जानकारी आख़िरी समय पर मिली। आज जिन शहरों में सबसे ज़्यादा रद्द उड़ानें हुईं, उनमें दिल्ली में 95, मुंबई में 86, बेंगलुरु में 50, हैदराबाद में 70, जयपुर में 4 और इंदौर में 3 फ्लाइट्स रद्द हुईं। इंडिगो ने कहा है कि वह अगले 48 घंटे में शेड्यूल सुधारने की कोशिश करेगा। यात्रियों को रिफंड, वैकल्पिक फ्लाइट या अगली यात्रा के लिए क्रेडिट शेल का विकल्प दिया जा रहा है। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों से अपना PNR साझा करने की अपील भी की है। READ MORE: सुप्रीम कोर्ट BLO के साथ, राज्यों को दिया SIR के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट BLO के साथ, राज्यों को दिया SIR के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट BLO

सुप्रीम कोर्ट ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) पर बढ़ते दबाव को देखते हुए राज्यों को अहम निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि BLO के काम के घंटे कम करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाए। साथ ही, व्यक्तिगत आधार पर छूट के अनुरोधों पर विचार किया जाए और जरूरत पड़ने पर दूसरे कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि राज्य सरकारों और राज्य चुनाव आयोगों के कर्मचारी, जो SIR सहित अन्य वैधानिक कर्तव्यों के लिए ड्यूटी पर हैं, इन कर्तव्यों को निभाने के लिए बाध्य हैं। इसके बावजूद अगर BLO को स्वास्थ्य या निजी कारणों से कठिनाई हो रही है, तो उनके अनुरोधों पर तुरंत निर्णय लिया जाए। READ MORE: पश्चिम बंगाल; मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का ऐलान करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर सस्पेंड सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर किसी BLO को राहत नहीं मिल रही है, तो वह सीधे अदालत से संपर्क कर सकता है। इस मामले में तमिलगा वेत्री कझगम की ओर से याचिका दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि काम के दबाव के कारण BLO पर अनुचित कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि SIR जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था करें, ताकि BLO पर अत्यधिक दबाव न पड़े और उनका काम सही ढंग से पूरा हो सके। इस निर्देश से BLO को राहत मिलने की उम्मीद है और उनकी कार्य स्थिति में सुधार होने की संभावना है। READ MORE: राहुल का आरोप – पुतिन दौरे पर सरकार नहीं चाहती विपक्षी नेताओं से मुलाकात; प्रियंका ने कहा प्रोटोकॉल….

Putin India Visit: राहुल का आरोप – पुतिन दौरे पर सरकार नहीं चाहती विपक्षी नेताओं से मुलाकात; प्रियंका ने कहा प्रोटोकॉल….

Putain India Visit

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आज दो दिन के भारत दौरे पर दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस दौरे से पहले कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि विपक्षी नेता विदेश से आने वाले नेताओं से मिलें। राहुल गांधी ने बताया कि पहले यह परंपरा रही है कि विदेश से आने वाले नेता भी नेता प्रतिपक्ष से मिलते थे, जैसे अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के समय होता था। राहुल गांधी ने कहा, हम भी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, सिर्फ सरकार नहीं। हमारे सभी के साथ संबंध हैं, और नेता प्रतिपक्ष की मुलाकात से विदेशी नेताओं को अलग दृष्टिकोण मिलता है। लेकिन सरकार नहीं चाहती कि विदेशी नेता विपक्ष से मिलें। यह उनकी असुरक्षा का संकेत है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार परंपरा को तोड़ रही है और यह सिर्फ सरकार की नीति नहीं बल्कि उनकी इनसिक्योरिटी को दर्शाता है। READ MORE: पश्चिम बंगाल; मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का ऐलान करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर सस्पेंड कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी राय रखने और चर्चा करने का अधिकार होना चाहिए। सरकार की नीतियां किसी और की आवाज को दबाने पर आधारित हैं, जबकि सही प्रोटोकॉल के अनुसार विदेशी गणमान्य व्यक्ति नेता प्रतिपक्ष से मिलते हैं। READ MORE: सुधीर दलवी की हालत गंभीर, शिर्डी साई बाबा ट्रस्ट देगा 11 लाख रुपये का इलाज, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

सुधीर दलवी की हालत गंभीर, शिर्डी साई बाबा ट्रस्ट देगा 11 लाख रुपये का इलाज, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

साई बाबा

फिल्म शिर्डी के साई बाबा में साई बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुधीर दलवी लंबे समय से बीमार हैं। 86 वर्षीय सुधीर दलवी को 8 अक्टूबर से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें जानलेवा सेप्सिस इंफेक्शन है, जिसके इलाज में काफी खर्च आ रहा है। परिवार ने अब तक 10 लाख रुपये खर्च किए हैं, लेकिन इलाज के लिए कुल 15 लाख रुपये की जरूरत है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने सार्वजनिक तौर पर मदद की गुहार लगाई थी। इस पर साई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने आगे आकर सुधीर दलवी के इलाज के लिए 11 लाख रुपये देने की पेशकश की। चूंकि ट्रस्ट को किसी भी अन्य काम के लिए फंड देने की अनुमति नहीं होती, इसलिए उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से मंजूरी लेनी पड़ी। READ MORE: पश्चिम बंगाल; मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का ऐलान करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर सस्पेंड हाईकोर्ट ने ट्रस्ट को सुधीर दलवी के इलाज के लिए 11 लाख रुपये देने की अनुमति दे दी। न्यायाधीशों ने कहा कि सुधीर दलवी ने फिल्म और टीवी में खास भूमिका निभाई है और लोगों के लिए विशेष आस्था का केंद्र रहे हैं। इसलिए उनका इलाज कराने में मदद की जा सकती है। सुधीर दलवी ने सिर्फ शिर्डी के साई बाबा ही नहीं, बल्कि रामायण, भारत एक खोज जैसी टीवी सीरीज और कई फिल्मों जैसे आशा, कर्मयोगी, क्रांति, तूफान, हुकूमत में अहम भूमिकाएँ निभाई हैं। फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों ने भी उनके इलाज के लिए मदद की पेशकश की है। इस बीच रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी आर्थिक मदद दी थी। READ MORE: भोपाल के बड़े तालाब में अब शिकारा की सवारी, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का ऐलान करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर सस्पेंड

हुमायूं कबीर

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के TMC विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया था, जिसके बाद वे विवादों में आ गए। उन्होंने कहा था कि 6 दिसंबर 2025 को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किया जाएगा और जो लोग 1992 में अयोध्या में मस्जिद तोड़ने में शामिल थे, वे अगर हिम्मत रखते हैं तो इसे गिराने आएं। उनके इस बयान के बाद पार्टी ने उनसे दूरी बना ली, लेकिन कबीर ने बयान जारी रखना जारी रखा। इसी वजह से तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। TMC नेता फिरहाद हाकिम ने इसे पुष्टि की और बताया कि यह कदम उनके विवादित बयानों के कारण उठाया गया है। READ MORE: DGCA के नए नियम और क्रू की कमी से इंडिगो का ऑपरेशन प्रभावित, देशभर में 100+ फ्लाइट्स रद्द इस मामले में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी सवाल उठाया कि अगर विधायक के बयानों से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सांप्रदायिक भावनाएं भड़कती हैं, तो राज्य मूक दर्शक नहीं बनेगा। निलंबन के बाद हुमायूं कबीर ने कहा कि वे कल TMC से इस्तीफा देंगे और 22 दिसंबर को नई पार्टी का ऐलान करेंगे। उन्होंने प्रशासन और विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि एनएच-34 उनके नियंत्रण में रहेगा। बिजेपी और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने भी मुर्शिदाबाद में अयोध्या की तर्ज पर राम मंदिर बनाने का ऐलान किया है। मुर्शिदाबाद का यह इलाका संवेदनशील माना जाता है, जहां इस साल अप्रैल में वक्फ कानून के विरोध में हिंसा भी हुई थी। READ MORE: इंटरनेशनल चीता दिवस पर CM मोहन यादव कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता और दो शावकों को छोड़ेंगे

Bhopal News: भोपाल के बड़े तालाब में अब शिकारा की सवारी, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Bhopal News

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अब झीलों का शहर होने के नाते एक और खूबसूरत अनुभव देने जा रही है। राजधानी के बड़े तालाब में अब पर्यटक और आम लोग शिकारा की सवारी का आनंद ले सकेंगे। गुरूवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोट क्लब से 20 नए शिकारों को हरी झंडी दिखाई और खुद भी एक शिकारे में बैठकर सवारी की। इस पहल के तहत हर शिकारा 2.3 किलोमीटर का राउंड करेगा और इसमें लगभग 6-8 लोग बैठ सकते हैं। सवारी सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। अनुमानित किराया प्रति व्यक्ति ₹150 होगा। शिकारे लकड़ी के बने हैं और रंग-बिरंगे कुशन व छतरी से सजाए गए हैं। चालक पीछे खड़े होकर चप्पू से शिकारा चलाते हैं, जिससे यह पूरी तरह पर्यावरण-अनुकूल है। READ MORE: DGCA के नए नियम और क्रू की कमी से इंडिगो का ऑपरेशन प्रभावित, देशभर में 100+ फ्लाइट्स रद्द इससे पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सितंबर 2024 में बड़े तालाब और अन्य जल निकायों में क्रूज व मोटरबोट पर रोक लगा दी थी। इसका कारण डीजल इंजन से निकलने वाले प्रदूषण और जलीय जीवन पर असर था। इसके बाद पर्यटन गतिविधियाँ ठप हो गई थी। नगर निगम और मध्य प्रदेश पर्यटन निगम की संयुक्त कोशिशों से अब यह नया विकल्प सामने आया है। जून 2024 में एक प्रायोगिक शिकारा चलाया गया था, जिसकी सफलता के बाद अब 20 शिकारे उतारे गए हैं। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा, “भोपाल की खूबसूरती को और निखारने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब कश्मीर जाने की जरूरत नहीं, बड़ा तालाब ही डल झील जैसा अनुभव देगा।” READ MORE: इंटरनेशनल चीता दिवस पर CM मोहन यादव कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता और दो शावकों को छोड़ेंगे

इंटरनेशनल चीता दिवस पर CM मोहन यादव कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता और दो शावकों को छोड़ेंगे

कूनो नेशनल पार्क

अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ‘वीरा’ और उसके दो 10 महीने के शावकों को खुले जंगल में छोड़ेंगे। इस कार्यक्रम के लिए श्योपुर और शिवपुरी जिले के प्रशासन ने सभी तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर और एसपी ने हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था और रिलीज प्वाइंट का निरीक्षण किया। सीएम यादव दोपहर करीब 2:30 बजे कूनो पहुंचेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और पर्यावरण नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए। वन विभाग ने उन्नत ट्रैकिंग सिस्टम और निगरानी टीम तैनात कर दी है, ताकि चीतों की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा सके। READ MORE: पुतिन का भारत दौरा: 30 घंटे में शिखर वार्ता, बड़े समझौते और दो डिनर; जाने पूरा शेड्यूल  कूनो नेशनल पार्क में फिलहाल 29 चीते हैं, जिनमें से 16 पहले से खुले जंगल में रह रहे हैं। तीन चीतों की रिलीज का उद्देश्य उन्हें प्राकृतिक वातावरण से और बेहतर तरीके से जोड़ना और जंगली व्यवहार के अनुकूल बनाना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कूनो नेशनल पार्क का वर्ष 2026 का कैलेंडर और “फ्री-रेंजिंग चीतों के क्लिनिकल मैनेजमेंट” से जुड़ा फील्ड मैनुअल भी जारी करेंगे। साथ ही पार्क में बनी नई सुवेनियर शॉप का उद्घाटन भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर वर्ष 2022 में नामीबिया से 8 चीतों को कूनो लाया गया था। आज कूनो और गांधीसागर अभयारण्य में कुल 32 चीते हैं। पिछले तीन वर्षों में पांच मादा चीतों ने छह बार शावकों को जन्म दिया है, जो प्रोजेक्ट चीता की बड़ी सफलता मानी जा रही है। READ MORE: DGCA के नए नियम और क्रू की कमी से इंडिगो का ऑपरेशन प्रभावित, देशभर में 100+ फ्लाइट्स रद्द