Aayudh

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास आज, सैकड़ों लोग ईट लेकर पहुंचे; सुरक्षाबल तैनात

बाबरी मस्जिद

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में शनिवार को बाबरी मस्जिद की नींव रखी जा रही है। इसे सस्पेंड किए गए TMC विधायक हुमायूं कबीर बना रहे हैं। कार्यक्रम की संवेदनशीलता के चलते इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन घोषित किया गया है। करीब 3,000 सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं, जिसमें पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और BSF की टीमें शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने मस्जिद बनने वाली जगह के आसपास गश्त की और रूट मार्च भी किया। हुमायूं कबीर ने कहा कि वे दोपहर 2 बजे तक मस्जिद की नींव रख देंगे और यह कार्यक्रम शांति से संपन्न होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी इसे रोक नहीं सकता और सभी वॉलंटियर्स प्रशासन के साथ काम कर रहे हैं। यह कार्यक्रम 6 दिसंबर को आयोजित किया गया है, जो बाबरी मस्जिद विध्वंस की 33वीं वर्षगांठ का दिन भी है। READ MORE: राष्ट्रपति भवन में पुतिन का शाही डिनर; कश्मीर से बंगाल तक के ऐसे व्यंजन परोसे गए जिन्हें देखकर सब रह गए हैरान! स्थानीय लोग भी मस्जिद निर्माण में सहयोग के लिए ईटें लेकर पहुंचे। हुमायूं कबीर ने भरोसा जताया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहेगा और हिंसा भड़काने की कोशिशें नाकाम होंगी। बेलडांगा और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के तहत केंद्रीय और स्थानीय बल तैनात किए गए हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने से इनकार किया है और कहा कि शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। READ MORE: कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की मौत, CM ने जंगल में छोड़ा था एक दिन पहले

कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की मौत, एक दिन पहले ही CM ने छोड़ा था जंगल में

कूनो नेशनल पार्क

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता वीरा के 10 महीने के शावक की मौत हो गई। यह वही शावक है जिसे एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पारोंद क्षेत्र के खुले जंगल में छोड़ा था। छोड़े जाने के कुछ घंटे बाद शावक अपनी मां और भाई से अलग हो गया। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को खोज अभियान के दौरान उसका शव बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी चोट, संघर्ष या हमले के संकेत नहीं मिले हैं। शावक की मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। चीता प्रोजेक्ट के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि मादा चीता वीरा और उसका दूसरा शावक सुरक्षित हैं और उनकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। कूनो में सभी चीतों की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। READ MORE: पाचंवे दिन भी इंडिगो का ऑपरेशन ठप; 2000 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, सरकार ने कहा – एयरलाइन को भुगतनी होगी सजा शावक की मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या घटकर 28 हो गई है। इसमें 8 वयस्क (5 मादा और 3 नर) और 20 भारत में जन्मे शावक शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि अन्य सभी चीतों का स्वास्थ्य सामान्य है। वन विभाग ने शावक की मौत की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, जिसमें शावकों के प्राकृतिक व्यवहार, संभावित खतरों और निगरानी प्रणाली की समीक्षा शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि शावक का अपनी मां से अलग होना जंगली व्यवहार का हिस्सा हो सकता है, लेकिन ऐसे मामलों में सुरक्षा चुनौती बढ़ जाती है। READ MORE: राष्ट्रपति भवन में पुतिन का शाही डिनर; कश्मीर से बंगाल तक के ऐसे व्यंजन परोसे गए जिन्हें देखकर सब रह गए हैरान!

करोड़ों की ओपनिंग के साथ रणवीर की धुरंधर ने तोड़े 16 फिल्मों के रिकॉर्ड; जाने पहले दिन की कितनी किमाई

धुरंधर

रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर गई। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। पहले ही दिन 27 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई के साथ यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। फिल्म ने ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुमान भी पीछे छोड़ दिए। जहां इसकी ओपनिंग 20 करोड़ के आसपास रहने का अनुमान था, वहीं धुरंधर ने उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई की। पहले दिन 27 करोड़ की कमाई कर इसने सैयारा (22 करोड़) को पछाड़ते हुए साल 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई। हालांकि यह ‘छावा’ (31 करोड़) और ‘वॉर 2’ (29 करोड़) से पीछे रही। कमाई के मामले में धुरंधर ने रणवीर सिंह की 16 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसने पद्मावत (24 करोड़), सिंबा (20.72 करोड़), गली बॉय (19.40 करोड़), गुंडे (16.12 करोड़), राम-लीला (16 करोड़), बाजीराव मस्तानी (12.80 करोड़) और 83 (12.64 करोड़) समेत उनकी लगभग सभी फिल्मों को मात दे दी। लेकिन कमाई से आगे एक चीज और चर्चा में है-फिल्म का असली खिलाड़ी! हालांकि फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन ने दमदार काम किया है, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं अक्षय खन्ना ने। फिल्म में उनके किरदार रहमान डकैत की एंट्री, स्टाइल, एक्सप्रेशन और खतरनाक अंदाज ने दर्शकों के दिल जीत लिए। विलेन होते हुए भी वे पूरी फिल्म पर छा गए। कई दर्शकों का कहना है कि अक्षय खन्ना ने हर सीन में रणवीर सिंह तक को पीछे छोड़ दिया। कुल मिलाकर, धुरंधर ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, बल्कि अपने शानदार अभिनय और मजबूत किरदारों से दर्शकों का दिल भी जीत लिया है। READ MORE: राष्ट्रपति भवन में पुतिन का शाही डिनर; कश्मीर से बंगाल तक के ऐसे व्यंजन परोसे गए जिन्हें देखकर सब रह गए हैरान!

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का शाही डिनर; कश्मीर से बंगाल तक के ऐसे व्यंजन परोसे गए जिन्हें देखकर सब रह गए हैरान!

पुतिन का शाही डिनर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में 5 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्टेट डिनर का आयोजन किया। चार साल बाद भारत आए पुतिन के दो दिवसीय दौरे का यह अंतिम कार्यक्रम था। इस भोज में भारत की सांस्कृतिक विविधता को खास तौर पर प्रदर्शित किया गया। PHOTO | The state banquet hosted by President Droupadi Murmu for Russian President Vladimir Putin at Rashtrapati Bhavan featured a meticulously curated menu. pic.twitter.com/hyj3Ud7Gu3 — Press Trust of India (@PTI_News) December 5, 2025 READ MORE: मोदी-पुतिन की हैदराबाद हाउस बैठक: भारत शांति का पक्षधर, यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होने की अपील डिनर की शुरुआत दक्षिण भारत के मुरुंगेकाई चारू (रसम) से हुई। स्टार्टर में कश्मीरी गुच्ची दून चेटिन, काले चने के शिकमपुरी कबाब और वेज झोल मोमोज परोसे गए। मेन कोर्स में पुतिन को वेज थाली परोसी गई, जिसमें जाफरानी पनीर रोल, पालक-मेथी-मटर का साग, लच्छा पराठा, मगज नान और केसर पुलाव शामिल थे। मिठाई में बंगाल का गुर संदेश, कुल्फी, हलवा और सूखे मेवे दिए गए। दक्षिण भारत का लोकप्रिय मुरुक्कू भी मेन्यू का हिस्सा था। भोज का एक बड़ा आकर्षण था संगीत। नेवी बैंड और क्लासिकल कलाकारों ने राग अमृतवर्षिणी, यमन, भैरवी, और रूसी धुन कालिंका जैसी प्रस्तुतियों से माहौल को खास बना दिया। बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ भी बजाया गया। भोज के अंत में बादाम का हलवा परोसा गया, जिसे सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए चुना गया। इस स्टेट डिनर ने भारतीय व्यंजनों और संगीत के माध्यम से भारत-रूस की सांस्कृतिक दोस्ती को एक नई मिठास दी। READ MORE: पाचंवे दिन भी इंडिगो का ऑपरेशन ठप; 2000 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, सरकार ने कहा – एयरलाइन को भुगतनी होगी सजा

पाचंवे दिन भी इंडिगो का ऑपरेशन ठप; 2000 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, सरकार ने कहा – एयरलाइन को भुगतनी होगी सजा

इंडिगो

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संकट पांचवें दिन भी जारी है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट पर रातभर यात्रियों की भीड़ लगी रही। पिछले चार दिनों में 2,000 से ज्यादा फ्लाइट रद्द हुई और करीब 3 लाख यात्री सीधे प्रभावित हुए। शनिवार और रविवार को भी 25–30% तक फ्लाइटें रद्द या लेट हो सकती हैं।  इंडिगो ने कहा है कि हालात सामान्य होने में 15 दिसंबर तक का समय लगेगा। लेकिन विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने साफ कहा कि समस्या नए FDTL नियमों की नहीं, बल्कि इंडिगो के क्रू मैनेजमेंट की गलती है। अन्य एयरलाइनों को ऐसी परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि जांच के लिए समिति बनाई गई है और जहां गलती होगी, कार्रवाई तय है। READ MORE: मोदी-पुतिन की हैदराबाद हाउस बैठक: भारत शांति का पक्षधर, यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होने की अपील मंत्री ने कहा कि यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए इंडिगो को कुछ छूट दी गई और एयरपोर्ट पर भीड़ कम करने के लिए कई उड़ानें रद्द करने को भी कहा गया। मंत्रालय की प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द सामान्य सेवा बहाल की जाए और यात्रियों को पूरी मदद मिले। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। उड़ान रद्द होने को लेकर दायर याचिका में इसे मानवीय संकट बताया गया है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था व मुआवजा मांगा गया है। CJI सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता के वकील को घर पर बुलाकर तत्काल सुनवाई का संकेत दिया है। उधर, DGCA ने कारणों की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई है। संकट कम करने के लिए स्पाइसजेट ने 100 अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं और रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें व अतिरिक्त कोच लगाए हैं। मंत्रालय 24 घंटे फ्लाइट और किराए की निगरानी कर रहा है। READ MORE: सिंगरौली में पेड़ कटाई पर सियासी विवाद, कांग्रेस ने विधानसभा से वॉकआउट किया

MP Vidhansabha: सिंगरौली में पेड़ कटाई पर सियासी विवाद, कांग्रेस ने विधानसभा से वॉकआउट किया

MP Vidhansabha

MP Vidhansabha: मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सिंगरौली में छह लाख पेड़ों की कटाई को लेकर हंगामा मच गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अडाणी समूह को खदानें देने के नाम पर बड़े पैमाने पर जंगल काटे जा रहे हैं और इससे आदिवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह और विक्रांत भूरिया ने कहा कि जंगल काटने का काम अवैध है और वन अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा। भूरिया ने कहा कि सिंगरौली में काटे गए पेड़ सागर और शिवपुरी में लगाए जा रहे हैं, जो न्यायपूर्ण नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों की जमीन से पेड़ काटकर बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि तीन कोल खदानें अडाणी समूह को दी गई हैं और इसके लिए बड़े पैमाने पर वन कटाई की जा रही है। READ MORE: राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पुतिन का स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि पेड़ काटने और लगाने का काम पूरी तरह नियमों के अनुसार हो रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र से अनुमति मिली है और जितने पेड़ काटे जा रहे हैं, उतने ही नए पेड़ लगाए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा। इसके बावजूद कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। भूरिया ने कहा कि आदिवासियों की पहचान जल, जंगल और जमीन से होती है। जंगल खत्म होने से उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पूरी तरह अडाणी के एजेंट के रूप में काम कर रही है। READ MORE: मोदी-पुतिन की हैदराबाद हाउस बैठक: भारत शांति का पक्षधर, यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होने की अपील

मोदी-पुतिन की हैदराबाद हाउस बैठक: भारत शांति का पक्षधर, यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होने की अपील

modi-putin talk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस में शुक्रवार को बैठक हुई। इस दौरान मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन युद्ध पर निष्पक्ष नहीं रह सकता और शांति के पक्ष में है। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष के जल्द समाप्त होने जरूरी है और बताया कि भारत हर शांति प्रयास का समर्थन करता है। पुतिन ने भी कहा कि रूस शांतिपूर्ण समाधान के लिए काम कर रहा है और भारत के योगदान की सराहना की। दोनों नेताओं ने ट्रेड, डिफेंस और तकनीकी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। इस साल की 23वीं भारत-रूस समिट में 25 से ज्यादा समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। READ MORE: राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पुतिन का स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि मोदी ने पुतिन की पहली भारत यात्रा (2000) का जिक्र करते हुए कहा कि तब से भारत-रूस संबंध मजबूत हुए हैं। उन्होंने विश्वास और शांति को विश्व कल्याण के लिए जरूरी बताया। पुतिन ने भी भारत-रूस के गहरे और भरोसेमंद रिश्तों पर जोर दिया। #WATCH | In his meeting with PM Narendra Modi, Russian President Vladimir Putin says, "Over the past years, you have done a great deal of work to develop our relationship…We open additional areas for cooperation, including hi-tech aircraft, space exploration and artificial… pic.twitter.com/OH5WuWVgP2 — ANI (@ANI) December 5, 2025 रूस का यह दौरा दोनों देशों के आर्थिक, रक्षा और तकनीकी सहयोग के महत्व को दर्शाता है। बैठक में दुनिया में शांति कायम रखने और वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने पर जोर दिया गया। READ MORE: Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की कमाल की एक्टिंग, लेकिन लंबी रनटाइम ने दर्शकों को किया बोर

Puntin India Visit: राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पुतिन का स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Puntin India Visit

Puntin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत में हैं। उनके आगमन पर राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी दी गई और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन का औपचारिक स्वागत किया। #WATCH | Delhi | Russian President Vladimir Putin leaves from the forecourt of Rashtrapati Bhavan, where he was given a Guard of Honour. President Droupadi Murmu and PM Narendra Modi with the Russian President, before he departed from here. (Video: DD) pic.twitter.com/hHUz9c9wXc — ANI (@ANI) December 5, 2025 स्वागत समारोह के बाद पुतिन राजघाट पहुंचे और वहाँ उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुतिन के साथ सात मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। Delhi | Russian President Vladimir Putin lays a wreath at the Rajghat and pays floral tributes to Mahatma Gandhi. (Pics: DD) pic.twitter.com/35IKSWnhrs — ANI (@ANI) December 5, 2025 READ MORE: गर्मजोशी से मिले मोदी-पुतिन; पीएम ने दी वह गीता, जिसे 2011 में रूस में बैन करने का प्रस्ताव आया था आज दोपहर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठकें हुईं। इनमें से एक बैठक बंद कमरे में आयोजित हुई। बैठक में भारत और रूस के बीच 25 से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है और वह शांति के पक्ष में है। उन्होंने दुनिया में शांति की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि भारत शांति की हर कोशिश का समर्थन करता है। #WATCH | In his meeting with PM Narendra Modi, Russian President Vladimir Putin says, "First of all, thank you very much for inviting me…I could share a great deal of details about the events taking place in Ukraine. We are taking together with some partners, including the US,… pic.twitter.com/lVCmpIhELv — ANI (@ANI) December 5, 2025 रूस-भारत 23वीं समिट के तहत दोनों देश निवेश, व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर भी चर्चा करेंगे। पुतिन आज भारतीय उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे और दोनों देशों में व्यापार और निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे। पुतिन का यह दौरा भारत और रूस के बीच मजबूत साझेदारी को और आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आज का दिन दोनों नेताओं के लिए द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने और नए समझौतों पर चर्चा करने का महत्वपूर्ण अवसर है। READ MORE: RBI ने फिर घटाई रेपो रेट; लोन होंगे सस्ते, EMI में मिलेगी राहत

Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की कमाल की एक्टिंग, लेकिन लंबी रनटाइम ने दर्शकों को किया बोर

Dhurandhar Review

Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों में उत्साह बढ़ा दिया था, लेकिन कई शहरों में मॉर्निंग शो कैंसिल होने से फैंस नाराज भी दिखे। इसके बावजूद लोग फिल्म देखने पहुंचे और अब सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। कहानी और एक्शन को मिली तारीफ 🇮🇳 #Dhurandhar Review Just watched #Dhurandhar – and it’s a powerhouse! ⭐⭐⭐⭐/5A high-adrenaline patriotic drama that hits from the first frame.#RanveerSingh delivers one of his most intense performances as Major Mohit — gritty, emotional, absolutely commanding. Action is… pic.twitter.com/C74A0MN7LJ — Glitterica.in (@Glitterica_in) December 4, 2025 कई यूजर्स ने ‘धुरंधर’ को एक दमदार देशभक्ति फिल्म बताया है। लोगों ने रणवीर सिंह के इंटेंस अभिनय, संजय दत्त की दमदार एंट्री और अक्षय खन्ना के शानदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। दर्शकों के मुताबिक फिल्म के एक्शन सीन असली और हॉलीवुड लेवल के लगते हैं। कई लोगों ने इसे हाई-एड्रेनालाईन ड्रामा बताया। फिल्म की लंबाई ने परेशान किया It's almost 1 hour 20 mins into #Dhurandhar and the movie is extremely indulgent and not engaging! The movie just goes from one event to another with no solid flow, after a point you just stop caring about the ongoing on the screen. pic.twitter.com/UopM5MtvNO — 𝙿𝚘𝙼 🌶️ (@Instajustice13) December 5, 2025 कुछ दर्शक फिल्म की लम्बाई से निराश दिखे। करीब 3 घंटे 34 मिनट की रनटाइम वाली इस फिल्म को कई लोगों ने बहुत लंबी और बोझिल कहा। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म बिना फ्लो के एक घटना से दूसरी घटना की तरफ बढ़ती है, जिससे कहानी में रुचि कम हो जाती है। वहीं कुछ लोगों ने थिएटर खाली होने तक की शिकायत की। कलाकारों का मजबूत अभिनय Just Watched #DhurandharRating ⭐⭐⭐⭐/5#Dhurandhar is a high-adrenaline patriotic action drama that hits hard from the very first frame.#RanveerSingh delivers one of his most intense performances as Major Mohit, bringing grit, emotion, and raw power to every scene. The film… pic.twitter.com/ALNmmNK5G6 — GEN Z (@DilipKu57214508) December 5, 2025 फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई-थ्रिलर सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है। सेंसर बोर्ड ने इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। जहां एक ओर फिल्म की लंबाई दर्शकों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर एक्शन, देशभक्ति और रणवीर सिंह का परफॉर्मेंस धुरंधर को सोशल मीडिया पर काफी तारीफ दिला रहा है। READ MORE: सुधीर दलवी की हालत गंभीर, शिर्डी साई बाबा ट्रस्ट देगा 11 लाख रुपये का इलाज, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

RBI Reduces Repo Rate: RBI ने फिर घटाई रेपो रेट; लोन होंगे सस्ते, EMI में मिलेगी राहत

RBI Reduced Repo Rate

RBI Reduces Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने रेपो रेट में 0.25% यानी 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। नई रेपो रेट अब 5.50% से घटकर 5.25% हो गई है। यह फैसला 3 से 5 दिसंबर तक चली बैठक के बाद RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को घोषित किया। सभी सदस्य इस कटौती के पक्ष में थे। गवर्नर के अनुसार, देश की आर्थिक वृद्धि को और तेज करने के लिए ब्याज दर घटाना जरूरी था। इससे पहले फरवरी से जून के बीच भी RBI ने कुल 1% की कटौती की थी। हालांकि अगस्त और सितंबर-अक्टूबर की बैठकों में दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस साल अब तक कुल 1.25% की कमी हो चुकी है। READ MORE: इंडिगो में भारी संकट; 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द, कई एयरपोर्ट पर हंगामा EMI पर कितना असर होगा? रेपो रेट घटने का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। बैंक भी जल्द ही होम और ऑटो लोन पर ब्याज दरें कम करेंगे। हाउसिंग और ऑटो सेक्टर को बढ़ावा रेपो रेट घटने से बैंक सस्ता कर्ज देते हैं, जिससे ग्राहकों को भी फायदा मिलता है। ब्याज दरें कम होने पर घर खरीदने की मांग बढ़ती है। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूत बढ़ावा मिलेगा। RBI द्वारा लगातार की जा रही दरों में कटौती से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लोन और सस्ते होंगे और लोगों की EMI का बोझ कम होगा। READ MORE: गर्मजोशी से मिले मोदी-पुतिन; पीएम ने दिया वह गीता, जिसे 2011 में रूस में बैन करने का प्रस्ताव आया था