14 साल बाद भारत लौटे लियोनेल मेसी, कोलकाता में उमड़ा फैंस का सैलाब

अर्जेंटीना के फेमस फुटबॉलर लियोनेल मेसी 13 दिसंबर की देर रात भारत पहुंचे। वे तीन दिन के GOAT इंडिया टूर 2025 के तहत कोलकाता आए हैं। मेसी अपने साथियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डे पॉल के साथ प्राइवेट प्लेन से रात 2:26 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। Messi arrives in kolkata!!!!#messiindiatour #messi #kolkata pic.twitter.com/RNjOUN3vFJ — Sagnik (@blaugranasagnik) December 12, 2025 मेसी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाहर हजारों फैंस जमा थे। ठंडी रात में भी लोग अर्जेंटीना के झंडे लहराते हुए मेसी का नाम चिल्ला रहे थे। ढोल-नगाड़ों और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। कड़ी सुरक्षा के बीच मेसी को VIP एग्जिट से सीधे होटल ले जाया गया। वे सुबह करीब 3:30 बजे हयात रीजेंसी होटल पहुंचे, जहां भी बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे। READ MORE: पन्ना में निकला 15.34 कैरेट का सबसे बड़ा हीरा; कीमत जानकर उड़ जाएगें होश यह मेसी का 2011 के बाद भारत का दूसरा दौरा है। इस बार वे वर्ल्ड कप जीतने और 8वां बैलन डी’ओर हासिल करने के बाद भारत आए हैं, जिससे प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ गया है। कोलकाता में मेसी दिन भर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही साल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित ट्रिब्यूट प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे, जहां एक प्रदर्शनी मैच भी खेला जाएगा। इसके अलावा, वे बच्चों के लिए मास्टर क्लास लेंगे, खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और सम्मान समारोह में शामिल होंगे। वर्चुअली उनकी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। Messi messi messi in kolkata ❤️😲❤️❤️#messi#GOATIndiaTour #lm10 pic.twitter.com/qL8o9wdqHl — anirban D Messi (@anirbanpatra16) December 12, 2025 दोपहर बाद मेसी हैदराबाद रवाना होंगे, जहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद वे मुंबई और दिल्ली भी जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। मेसी के आगमन से कोलकाता पूरा मेसी मेनिया में डूबा हुआ है और फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह पल यादगार बन गया है। READ MORE: टीएमसी सांसद संसद में पी रहे थे ई-सिगरेट; अनुराग ठाकुर ने लगाई क्लास
टीएमसी सांसद संसद में पी रहे थे ई-सिगरेट; अनुराग ठाकुर ने लगाई क्लास

11 दिसंबर 2025 को लोकसभा में ई-सिगरेट को लेकर हंगामा मच गया। बीजेपी के सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन में कहा कि तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद पिछले कई दिनों से लोकसभा में ई-सिगरेट पी रहे हैं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन टीएमसी सांसद का इशारा किया। Delhi: BJP MP Anurag Thakur says, "I want to raise a question regarding the system. E-cigarettes are banned across the entire country have they been allowed inside Parliament? Some TMC MPs have been sitting and using e-cigarettes for several days. This is a matter concerning the… pic.twitter.com/fQx2JTuz6L — IANS (@ians_india) December 11, 2025 ठाकुर ने सवाल किया कि क्या संसद में ई-सिगरेट पीना अनुमति है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसद में कोई सांसद ई-सिगरेट नहीं पी सकता और अगर ऐसा मामला सामने आता है तो नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी। ठाकुर के आरोप के बाद भाजपा सांसदों ने विरोध जताया और सदन में हंगामे जैसी स्थिति बनी। अध्यक्ष ने सभी से शांत रहने की अपील की। READ MORE: फेड रेट कटौती के बाद सोना-चांदी उछला, निवेशकों को मिला बढ़िया मौका टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा, “अनुराग ठाकुर कोई गुरु नहीं हैं, किसी अनुशासनहीनता की जांच संसद के नियमों के अनुसार होगी।” केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कहा कि सांसदों को सार्वजनिक जीवन में कानून का पालन करना चाहिए। भारत में ई-सिगरेट पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत इसका निर्माण, बिक्री, आयात और प्रचार अवैध है। संसद परिसर में धूम्रपान भी सख्त वर्जित है। READ MORE: पन्ना में निकला 15.34 कैरेट का सबसे बड़ा हीरा; कीमत जानकर उड़ जाएगें होश
पन्ना में निकला 15.34 कैरेट का सबसे बड़ा हीरा; कीमत जानकर उड़ जाएगें होश

मध्य प्रदेश की हीरों की नगरी पन्ना ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। जिले के कृष्णा कल्याणपुर ग्राम में एक युवक द्वारा खोली गई हीरा खदान से 15 कैरेट 34 सेंट वजन का हीरा निकला है। शुरूआत में हुई जांच के अनुसार इसकी कीमत 60 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। हीरा खदान के संचालक सतीश खटीक ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पहले खुदाई शुरू की थी। मंगलवार को खुदाई के दौरान चमकदार पत्थर दिखाई दिया। जांच कराने पर यह अच्छी क्वालिटी का हीरा निकला। खदान में दो साझेदार हैं, जिनकी दोनों की दो-दो बहनें हैं। सतीश ने कहा कि इस पैसों का इस्तेमाल परिवारिक खर्च और बहनों की शादी में किया जाएगा। READ MORE: अमेरिकी संसद में दिखाई मोदी-पुतिन की कार सेल्फी; ट्रंप की नीतियों पर डेमोक्रेट ने खड़े किए सवाल नियम के अनुसार हीरे को पन्ना जिला हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है। यहा विशेषज्ञ इसका सही मूल्य के आधार पर नीलामी करेंगे। जिले के अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि यह हीरा इस साल अब तक निकला सबसे बड़ा और बेहतरीन हीरा है। इस खोज से क्षेत्र के खान मालिकों और स्थानीय लोगों में उत्साह बढ़ गया है। पन्ना की धरती पहले भी कई दुर्लभ और विशाल हीरे दे चुकी है। READ MORE: फेड रेट कटौती के बाद सोना-चांदी उछला, निवेशकों को मिला बढ़िया मौका
फेड रेट कटौती के बाद सोना-चांदी के रेट में उछल, निवेशकों को मिला बढ़िया मौका

भारत में सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने हाल ही में ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की, जिससे वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। स्पॉट मार्केट में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 13,032 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 11,946 रुपये प्रति ग्राम पर पहुच गई है। 100 ग्राम 24 कैरेट सोना 13,03,200 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, चांदी की कीमत भी उछलकर 1 किलो के लिए 1,99,000 रुपये हो गई। 100 ग्राम चांदी 19,900 रुपये और 10 ग्राम चांदी 1,990 रुपये में मिल रही है। READ MORE: ‘बेख्याली’ को लेकर विवाद: सचेत – परंपरा ने अमाल के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा – माफी मांगें वरना कोर्ट में मिलेंगे देश के प्रमुख शहरों में भी तेजी देखी गई। दिल्ली में सोने के भाव 1 लाख 30 हजार के पार, मुंबई में 1 लाख 30 हजार के ऊपर और चेन्नई व बेंगलुरु में भी कीमतों में 900 से 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई। चांदी के दाम भी मुंबई में 1 लाख 92 हजार, चेन्नई में 1,92,800 और बेंगलुरु में 1,92,400 रुपये प्रति किलो पहुच गए। READ MORE: अमेरिकी संसद में दिखाई मोदी-पुतिन की कार सेल्फी; ट्रंप की नीतियों पर डेमोक्रेट ने खड़े किए सवाल
US: अमेरिकी संसद में दिखाई मोदी-पुतिन की कार वाली सेल्फी; ट्रंप की नीतियों पर डेमोक्रेट ने खड़े किए सवाल

US: अमेरिकी संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार में खिंचाई गई फोटो चर्चा का विषय बनी। डेमोक्रेट सांसद सिडनी कैमलेगर-डोव ने इस तस्वीर को दिखाते हुए कहा कि यह “हजारों शब्दों के बराबर” है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति और टैरिफ नीतियों ने भारत को रूस के करीब कर दिया है। डोव ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका अपनी नीतियां नहीं बदलता, तो वह भारत को खोने वाला राष्ट्रपति बन जाएगा। कामलागर-डोव ने ट्रंप के नोबेल शांति पुरस्कार अभियान पर भी तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका अपने सहयोगियों को दुश्मनों के पास भेजकर पुरस्कार नहीं जीत सकता। उन्होंने कहा कि अमेरिका को तुरंत कदम उठाने होंगे ताकि भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत रहे। READ MORE: गोवा नाइटक्लब आग कांड: लूथरा ब्रदर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार; पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद थाईलैंड में फंसे सांसद प्रमिला जयापल ने व्यापार और आव्रजन नीतियों से भारत-अमेरिका संबंधों पर पड़ रहे असर को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उच्च टैरिफ और नीतियों के कारण दोनों देशों के व्यापारिक और लोगों के बीच संबंध प्रभावित हो रहे हैं। बैठक में कई अमेरिकी किसानों ने भी शिकायत की कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड से सस्ते आयात के कारण घरेलू कीमतें गिर रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पुतिन का हालिया भारत दौरा और ट्रंप की टैरिफ नीतियां अमेरिका-भारत संबंधों में खटास ला रही हैं। 10-11 दिसंबर को अमेरिकी व्यापार टीम भारत में वार्ता करने पहुंचेगी, लेकिन टैरिफ विवाद और बाजार तक पहुंच को लेकर बातचीत में कठिनाई आ सकती है। यह घटनाक्रम अमेरिका-भारत रणनीतिक और व्यापारिक सहयोग के लिए गंभीर संकेत माना जा रहा है। READ MORE: ‘बेख्याली’ को लेकर विवाद: सचेत – परंपरा ने अमाल के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा – माफी मांगें वरना कोर्ट में मिलेंगे
‘बेख्याली’ को लेकर विवाद: सचेत – परंपरा ने अमाल के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा – माफी मांगें वरना कोर्ट में मिलेंगे

फिल्म कबीर सिंह के सुपरहिट गाने ‘बेख्याली’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने हाल ही में दावा किया था कि यह गाना मूल रूप से उन्हीं ने बनाया था और उनकी धुन को इस्तेमाल कर लिया गया। अब इस दावे पर गाने के असली क्रिएटर म्यूजिक जोड़ी सचेत–परंपरा भड़क उठे हैं। सचेत–परंपरा ने एक लंबा वीडियो जारी कर अमाल के आरोपों को झूठा बताया और कहा कि ‘बेख्याली’ पूरी तरह हमारा बनाया हुआ गाना है। परंपरा ने कहा कि यह कंपोजिशन शाहिद कपूर, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और पूरी टीम की मौजूदगी में तैयार हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमाल झूठ बोलकर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। READ MORE: सलमान खान ने ISPL 2025 ऑक्शन में रोबोट से मिलाया हाथ, फैंस बोले – एआई भी भाईजान का फैन! वीडियो में उन्होंने अमाल की पुरानी चैट्स भी दिखाई, जिनमें अमाल उन्हें गाने की तारीफ करते हुए मैसेज कर रहे हैं। सचेत ने कहा, “अगर यह आपका गाना था, तो आप हमें बधाई क्यों दे रहे थे?” दोनों ने कहा कि लगातार झूठे आरोपों के कारण उनकी मानसिक शांति प्रभावित हो रही है। सचेत–परंपरा ने साफ कहा कि अमाल मलिक सार्वजनिक माफी मांगें, वरना वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। उनका कहना है कि बिना सबूत किसी पर चोरी का आरोप लगाना गलत है। अमाल ने पहले दावा किया था कि ‘बेख्याली’ उनकी दी गई रेफरेंस धुन से मिलता है और उनकी एलबम में से कई गाने हटा दिए गए थे।2019 में रिलीज फिल्म कबीर सिंह सुपरहिट रही थी और इसके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। READ MORE: गोवा नाइटक्लब आग कांड: लूथरा ब्रदर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार; पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद थाईलैंड में फंसे
गोवा नाइटक्लब आग कांड: लूथरा ब्रदर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार; पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद थाईलैंड में फंसे

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। गोवा के अरपोरा स्थित इस क्लब में 6 दिसंबर की रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए। अब जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के दौरान जब पुलिस और फायर ब्रिगेड बचाव कार्य कर रहे थे, उसी समय रात 1:17 बजे लूथरा ब्रदर्स ने मेकमाईट्रिप पर लॉग-इन करके थाईलैंड के लिए टिकट बुक किए। दोनों भाई 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट 6E 1073 से फुकेट रवाना हुए। READ MORE: सागर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, BDS के 4 जवान शहीद, 1 गंभीर गोवा पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए उनके पासपोर्ट सस्पेंड करा दिए हैं। विदेश मंत्रालय को गोवा सरकार ने पासपोर्ट रद्द करने की भी सिफारिश भेज दी है। पासपोर्ट एक्ट 1967 की धारा 10A के तहत सरकार ऐसा कदम उठा सकती है। पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद लूथरा ब्रदर्स अब थाईलैंड से बाहर नहीं जा सकते। इंटरपोल पहले ही दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है। लूथरा परिवार का दावा है कि यात्रा पहले से प्लान थी और वे काम से थाईलैंड गए थे। दोनों भाइयों ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत भी मांगी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि गोवा की अदालत उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर चुकी है। इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें क्लब के पार्टनर अजय गुप्ता, चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और कर्मचारी भरत कोहली शामिल हैं। READ MORE: सलमान खान ने ISPL 2025 ऑक्शन में रोबोट से मिलाया हाथ, फैंस बोले – एआई भी भाईजान का फैन!
Amit Shah Speech: अमित शाह ने लोकसभा में चुनाव सुधार पर विपक्ष पर साधा निशाना, पीएम मोदी ने भाषण की तारीफ की

Amit Shah Speech: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष SIR को लेकर झूठ फैला रहा है और एक भी घुसपैठिया वोट नहीं डाल पाएगा। शाह ने स्पष्ट किया कि घुसपैठियों के खिलाफ डिटेक्ट-डिलीट और डिपोर्ट नीति लागू है और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री केवल भारत के नागरिक तय करेंगे। READ MORE: पाकिस्तान के नए CDF आसिम मुनीर की चेतावनी; भारत किसी गलतफहमी में न रहे अमित शाह ने बताया कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और उसका काम लोकतंत्र की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने इतिहास की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि 1952 से एसआईआर होता रहा है और अब 2025 में भी यह प्रक्रिया की जा रही है। शाह ने कहा कि ईवीएम आने से चुनाव की चोरी रुक गई और विपक्ष इसे लेकर जनता को भ्रमित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह के भाषण को शानदार बताया और कहा कि इसमें विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश किया गया और लोकतंत्र की ताकत पर प्रकाश डाला गया। शाह ने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और वोटर सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। READ MORE: हेमा मालिनी ने दिल्ली में रखी धर्मेंद्र की बड़ी श्रद्धांजलि सभा, बेटियां भी होंगी शामिल
सलमान खान ने ISPL 2025 ऑक्शन में रोबोट से मिलाया हाथ, फैंस बोले – एआई भी भाईजान का फैन!

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) 2025 के ऑक्शन इवेंट में पहुंचे। इस इवेंट में कई फिल्मी सितारे मौजूद थे। खास बात यह रही कि स्टेज पर एक रोबोट भी आया और सलमान खान ने रोबोट से हाथ मिला। सलमान ने मजाकिया अंदाज में रोबोट के सिर पर हाथ भी फेरा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स ने कमेंट किया कि “एआई भी भाईजान का फैन निकला।” READ MORE: हेमा मालिनी ने दिल्ली में रखी धर्मेंद्र की बड़ी श्रद्धांजलि सभा, बेटियां भी होंगी शामिल सलमान खान इस लीग में दिल्ली टीम के ओनर हैं और साथ ही ब्रांड एंबेसडर भी हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान ने कहा कि उनकी टीम पहले से ही मोटिवेटेड है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ISPL में नया टैलेंट लाएंगे, तो सलमान ने मजाक में कहा, “जैसे फिल्म इंडस्ट्री में लाया था… उम्मीद है वैसा कुछ न हो।” इस इवेंट में बॉलीवुड के कई और सितारे भी मौजूद रहे। ऋतिक रोशन और अजय देवगन ग्रे और ब्लैक आउटफिट में नजर आए। अक्षय कुमार ब्लैक सूट में स्मार्ट लगे और उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ भी स्टेज साझा किया। वहीं सैफ अली खान, ऋतिक रोशन और अर्पिता खान शर्मा भी इस इवेंट का हिस्सा रहे। सलमान खान फिलहाल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट कर चुके हैं और उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ में वह एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फैंस को उनका यह इवेंट और रोबोट के साथ मुलाकात का पल बेहद पसंद आया। READ MORE: बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट; मंगलवार को फिर चमकी ‘धुरंधर’, धीमी पड़ी ‘तेरे इश्क में’ की रफ्तार
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंगलवार को फिर चमकी ‘धुरंधर’, धीमी पड़ी ‘तेरे इश्क में’ की रफ्तार

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते भी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का दबदबा जारी है। रिलीज के पहले दिन से ही यह मल्टी स्टारर फिल्म शानदार कमाई कर रही है। मंगलवार को भी फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाए रखी और 26.50 करोड़ रुपये कमाए। इसी के साथ 5 दिनों में ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन 152.79 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म ने शुक्रवार को 28 करोड़, शनिवार को 32 करोड़ और रविवार को 43 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी, जिससे यह पहले तीन दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। READ MORE: बिग बॉस 19 विजेता बने गौरव खन्ना, बोले – ‘सलमान सर के साथ खड़ा होना ही असली जीत’ दूसरी ओर, धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ अपनी दूसरी वीक में बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। हालांकि ‘धुरंधर’ के आने से फिल्म की रफ्तार कम हो गई है। मंगलवार यानी 12वें दिन फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सोमवार को 2.40 करोड़ की कमाई हुई थी। इस तरह 12 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 105.25 करोड़ रुपये हो गया है। मलयालम सुपरस्टार ममूटी की फिल्म ‘कलमकावल’ भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने 5वें दिन मंगलवार को 2.80 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ 5 दिनों का कुल कलेक्शन 22.20 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, लंबे समय से सिनेमाघरों में चल रही फिल्म ‘लालो – कृष्णा सदा सहायते’ अभी भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। रिलीज के 61वें दिन यानी 9वें मंगलवार को फिल्म ने 50 लाख रुपये कमाए। अब तक इसका कुल भारत कलेक्शन 91.05 करोड़ रुपये हो चुका है। READ MORE: हेमा मालिनी ने दिल्ली में रखी धर्मेंद्र की बड़ी श्रद्धांजलि सभा, बेटियां भी होंगी शामिल