CM सम्मान में न आने पर मंत्री विजय शाह ने लाड़ली बहनों को दी जांच की धमकी; कहा – सरकार करोड़ों रुपये दे रही, धन्यवाद तो बनता है

रतलाम में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के दौरान मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री विजय शाह का एक बयान बड़ा विवाद बन गया है। लाड़ली बहना योजना को लेकर दिए गए उनके बयान को दबाव और धमकी के रूप में देखा जा रहा है। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बैठक में मंत्री विजय शाह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी से जिले में लाड़ली बहनों की संख्या पूछी। अधिकारी ने बताया कि जिले में करीब ढाई लाख लाभार्थी महिलाएं हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को दो साल हो गए हैं, ऐसे में कम से कम 50 हजार लाड़ली बहनों को सम्मान कार्यक्रम में आना चाहिए। READ MORE: एमपी में मंत्री प्रतिमा बागरी का भाई गांजा तस्करी में गिरफ्तारी, भाजपा ने लगाई फटकार मंत्री शाह ने मंच से कहा कि सरकार हर महीने 1500 रुपये के हिसाब से करोड़ों रुपये दे रही है, इसलिए धन्यवाद तो बनता है। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं कार्यक्रम में नहीं आएंगी, उनकी जांच कराई जाएगी और अगर आधार लिंक जैसी कोई कमी होगी तो जांच पेंडिंग कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो महिलाएं आएंगी, उनके खाते में 250 रुपये अतिरिक्त डाले जाएंगे। इस बयान के बाद बैठक में मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि असहज नजर आए। मामला सामने आते ही विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने इसे महिलाओं को धमकाने वाला बयान बताया और कहा कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं का हक है, कोई एहसान नहीं। कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह की बर्खास्तगी की मांग की है और आरोप लगाया है कि योजना को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस बयान को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। READ MORE: शिक्षा व्यवस्था शर्मसार, शराब के नशे में धुत शिक्षक पहुंचा स्कूल; वीडियो वायरल
राजगढ़ में यूरिया की कमी से किसान परेशान, खिड़की पर मन्नत की तरह बांधी पर्चियां

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में रबी सीजन के बीच यूरिया खाद की किल्लत ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खिलचीपुर की सहकारी विपणन समिति कार्यालय के बाहर शुक्रवार को किसानों की मजबूरी साफ नजर आई। सुबह से ही किसान आधार कार्ड और जमीन के दस्तावेजों की फोटोकॉपी लेकर पहुंच गए और उन्हें खिड़की पर डोरी से बांध दिया। यह दृश्य मंदिरों में मन्नत बांधने जैसा लग रहा था, फर्क सिर्फ इतना था कि यहां किसान खाद मिलने की उम्मीद कर रहे थे। सुबह 8 बजे से किसानों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। महिलाएं और बुजुर्ग भी लाइन में खड़े दिखे। कई किसानों ने अपनी पर्चियां जमीन पर रखकर पत्थरों से दबा दी, ताकि हवा से उड़ न जाए। 10 बजे तक पर्चियों की लाइन खिड़की से सड़क तक फैल गई। भीड़ बढ़ने पर व्यवस्था संभालने के लिए दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। READ MORE: कोलकाता में मेसी की झलक न मिलने पर भड़के फैंस, स्टेडियम में की तोड़फोड़; वीडियो वायरल देहरा गांव के किसान राम नारायण तंवर ने बताया कि वे चार दिनों से रोज समिति आ रहे हैं, लेकिन यूरिया नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि खिड़की देर से खुलती है और जब नंबर आता है तो स्टॉक खत्म होने की बात कही जाती है। मजबूरी में किसान रात में ही पर्चियां बांधकर चले जाते हैं, ताकि नंबर सुरक्षित रहे। किसानों का कहना है कि खाद मिलना अब मन्नत पूरी होने जैसा हो गया है। वहीं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के.के. जाटव ने बताया कि एक दिन सप्लाई न आने से परेशानी बढ़ी थी। अब तीन गाड़ियां यूरिया की पहुंच चुकी हैं और स्थिति सामान्य हो रही है। फिलहाल एक आधार कार्ड पर दो बोरी यूरिया दी जा रही है और सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी। READ MORE: शिवराज की सुरक्षा बढ़ाने पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया
शिक्षा व्यवस्था शर्मसार, शराब के नशे में धुत शिक्षक पहुंचा स्कूल; वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला मानपुर जनपद क्षेत्र के करौंदी टोला गांव स्थित सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शिक्षक नशे में पूरी तरह धुत है। न तो उसे खुद का होश है और न ही बच्चों की चिंता। स्कूल खुलने के बाद शिक्षक किसी तरह स्कूल तो पहुंच गया, लेकिन पढ़ाने की स्थिति में नहीं था। ठंड के कारण धूप में लगी कक्षा में वह कुर्सी पर बैठा रहा, लेकिन आंख तक नहीं खोल पा रहा था। READ MORE: शिवराज की सुरक्षा बढ़ाने पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया बताया जा रहा है कि शिक्षक का नाम चंद्रभान रौतेल है और वह पहले भी कई बार इसी हालत में स्कूल आता रहा है। गांव के एक जागरूक युवक ने जब यह हाल देखा तो उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही विभाग ने तुरंत जांच टीम को स्कूल भेजा। टीम के पहुंचने पर शिक्षक नशे की हालत में ही मिला। हैरानी की बात यह रही कि जांच के दौरान भी उसे किसी बात की परवाह नहीं थी। जांच टीम ने पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित किया जा सकता है। इस घटना ने सरकारी स्कूलों की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग ऐसे मामलों पर सख्त कदम उठाकर व्यवस्था में सुधार कर पाता है या नहीं। READ MORE: एमपी में मंत्री प्रतिमा बागरी का भाई गांजा तस्करी में गिरफ्तारी, भाजपा ने लगाई फटकार
MP में मंत्री प्रतिमा बागरी का भाई गांजा तस्करी में गिरफ्तारी, भाजपा ने लगाई फटकार

मध्यप्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके भाई अनिल बागरी को सतना जिले से 46 किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले उनके बहनोई पर भी इसी तरह के आरोप लगे थे। इस मामले के राजनीतिक प्रभाव के बीच भाजपा संगठन ने मंत्री बागरी को प्रदेश कार्यालय तलब किया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने करीब आधे घंटे तक उनसे चर्चा की और उन्हें फटकार लगाई। संगठन ने मंत्री से भाई की गिरफ्तारी पर विस्तार से जवाब मांगा। READ MORE: कोलकाता में मेसी की झलक न मिलने पर भड़के फैंस, स्टेडियम में की तोड़फोड़; वीडियो वायरल प्रतिमा बागरी ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उनके भाई के किसी भी कार्य से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने राजनीतिक और सरकारी कामकाज में व्यस्त हैं और परिवार के मामलों से दूर रहती हैं। संगठन ने सख्त लहजे में कहा कि ऐसी घटनाएं पार्टी की छवि के लिए नुकसानदेह हैं और भविष्य में सतर्क रहने के निर्देश दिए। अजय जामवाल और हितानंद शर्मा ने साफ किया कि पार्टी अनुशासन और छवि सबसे ऊपर है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने संगठन को आश्वासन दिया कि वे पार्टी की छवि खराब नहीं होने देंगी और परिवार के मामलों पर विशेष ध्यान रखेंगी। READ MORE: शिवराज की सुरक्षा बढ़ाने पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया
भोपाल: शिवराज की सुरक्षा बढ़ाने पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया

भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाए जाने के फैसले ने राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर सीधे हमला बोला है और कहा कि शिवराज को सुरक्षा देने में प्रदेश सरकार नाकाम रही, इसलिए केंद्र को हस्तक्षेप करना पड़ा। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने कहा कि कुछ लोग यह कह रहे हैं कि शिवराज सिंह चौहान को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है, इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। लेकिन यह सही नहीं है। असली वजह राज्य सरकार की चूक और कमजोर व्यवस्था है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार है, तो पूर्व मुख्यमंत्री को सुरक्षा देने में दिक्कत क्यों हुई। READ MORE: भोपाल में ऑनलाइन चालान नहीं काटने पर वाहन चालक और पुलिस में झड़प; देखे विडियो दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय को खुफिया इनपुट मिलने के बाद शिवराज की पहले से मौजूद Z+ सुरक्षा को और मजबूत किया गया। भोपाल और दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवासों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई। यह कदम इतनी गोपनीयता से लिया गया कि शुरू में किसी को इसके कारणों का पता नहीं चला। इस घटना के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में अटकलें लगने लगी थी कि शायद शिवराज को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की तैयारी है। लेकिन कांग्रेस ने इसे खारिज करते हुए राज्य सरकार की विफलता से जोड़ा। भाजपा ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा का फैसला केवल खुफिया इनपुट और सुरक्षा कारणों से लिया गया है और इसे राजनीतिक संदर्भ से जोड़ना गलत है। READ MORE: कोलकाता में मेसी की झलक न मिलने पर भड़के फैंस, स्टेडियम में की तोड़फोड़; वीडियो वायरल
कोलकाता में मेसी की झलक न मिलने पर भड़के फैंस, स्टेडियम में की तोड़फोड़; वीडियो वायरल

Lionel Messi India Visit: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में लियोनेल मेसी की झलक पाने पहुंचे फैंस नाराज हो गए। मेसी स्टेडियम में केवल 10 मिनट के लिए रहे और फुटबॉल भी नहीं खेला। इससे नाराज होकर फैंस ने कुर्सियां और बोतलें फेंकनी शुरू कर दी और मैदान में घुसने की कोशिश की। फैंस का आरोप है कि मेसी के चारों ओर सिर्फ नेता और अभिनेता मौजूद थे, आम दर्शकों को उनसे दूर रखा गया। कई लोगों ने ₹2,000 से ₹12,000 तक खर्च करके टिकट खरीदी थी, लेकिन वे मेसी का चेहरा भी ठीक से नहीं देख पाए। इसके अलावा, आयोजन में शाहरुख खान के आने का वादा भी पूरा नहीं हुआ, जिससे नाराजगी और बढ़ गई। #WATCH | Kolkata, West Bengal: Police personnel use mild force to disperse the crowd. Angry fans vandalised the Salt Lake Stadium in Kolkata, alleging poor management of the event.#GOATIndiaTour2025 #LionelMessi https://t.co/I0iqMUJsiQ pic.twitter.com/cilRA1erP4 — ANI (@ANI) December 13, 2025 स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और मेसी को वीवीआईपी सुरक्षा के साथ जल्दी स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। आयोजकों और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि महंगे टिकट और घंटों इंतजार के बावजूद फैंस को मेसी की झलक नहीं मिल पाई। लियोनेल मेसी भारत में UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में ‘GOAT इंडिया’ टूर पर हैं। उनका दौरा कोलकाता से शुरू हुआ और अब वे हैदराबाद में एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लेंगे। इसके बाद मुंबई और नई दिल्ली में भी कार्यक्रम हैं। दौरे का समापन 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ होगा। फैंस ने आयोजन की खराब व्यवस्था और मेसी के कम समय में जाने पर गहरा निराशा जताई। सोशल मीडिया पर भी नाराजगी और हंगामे के वीडियो वायरल हो रहे हैं। READ MORE: 14 साल बाद भारत लौटे लियोनेल मेसी, कोलकाता में उमड़ा फैंस का सैलाब
भोपाल में ऑनलाइन चालान नहीं काटने पर वाहन चालक और पुलिस में झड़प; देखे विडियो

भोपाल के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और वाहन चालकों के बीच विवाद हुआ। पुलिस नियमित वाहन जांच कर रही थी। कुछ चालकों को हेलमेट न पहनने पर रोककर चालान काटने का प्रयास किया गया, लेकिन ऑनलाइन चालान न बनने की वजह से झड़प हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि वाहन चालक बार-बार पुलिस से पूछ रहे हैं कि ऑनलाइन चालान क्यों नहीं बनाया जा रहा। उनका कहना था कि नियम के अनुसार चालान डिजिटल तरीके से ही होना चाहिए। पुलिस कर्मी उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बनी। पुलिस को कुछ चालकों पर शराब पीने का शक हुआ। पुलिस ने सामान्य जांच की मांग की, लेकिन चालकों ने कहा कि केवल ब्रेथ एनालाइजर मशीन से ही जांच स्वीकार करेंगे। इस बात पर भी दोनों पक्षों में बहस हुई। घटना के दौरान आसपास के लोग जमा हो गए और किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाला और चालकों को समझाकर मामला शांत कराया। READ MORE: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी; गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद सुरक्षा कड़ी
शिवराज सिंह चौहान को लेकर अलर्ट जारी; गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को नए खुफिया इनपुट मिलने के बाद केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। शिवराज सिंह चौहान पहले से ही Z+ श्रेणी की सुरक्षा में हैं। अब उनके भोपाल स्थित सरकारी आवास 74 बंगला, बी-8 और दिल्ली के सरकारी आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों जगह पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग की है और राउंड-द-क्लॉक निगरानी शुरू कर दी गई है। READ MORE: पन्ना टाइगर रिजर्व में को बाघ दिखाने पर बवाल; मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों ने किया वन्यजीव संरक्षण नियमों का उल्लंघन? केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त और राज्य के मुख्य सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो। सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क मोड में हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम किसी संभावित खतरे की आशंका के आधार पर उठाया गया है। शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्रालय के साथ-साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय भी देख रहे हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भोपाल और दिल्ली में स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल मिलकर मंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने सुरक्षा को और सख्त करने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। इस तरह, शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है और सभी संबंधित अधिकारी सतर्क हैं। READ MORE: 14 साल बाद भारत लौटे लियोनेल मेसी, कोलकाता में उमड़ा फैंस का सैलाब
पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ देखने पर बवाल; मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों ने किया वन्यजीव संरक्षण नियमों का उल्लंघन?

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) में मंत्रियों को बाघ दिखाने का मामला विवादों में आ गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कथित तौर पर दो हाथियों की मदद से बाघ का रास्ता रोककर जिप्सी में सवार मंत्रियों को बाघ दिखाया गया। इस मामले की शिकायत नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) से की गई है। आज प्रातः पन्ना टाइगर सफ़ारी में मा. मंत्री श्री @prahladspatel जी के साथ भ्रमण का अनुभव अत्यंत रोमांचक, आकर्षक और आनंददायक रहा। यह मेरे जीवन का पहला जंगल सफारी का अनुभव था। प्रकृति की गोद में चीतल, सांभर, शेर व अन्य वन्यजीवों को नजदीक से देखना अत्यंत आनंददायक एवं शिक्षाप्रद था। pic.twitter.com/8o3rW2d8sU — Lakhan Patel (@Lakhan_BJP) December 9, 2025 यह मामला तब सामने आया, जब राज्यमंत्री लखन पटेल ने 9 दिसंबर को खुद वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वायरल वीडियो और स्थानीय जानकारी के अनुसार, गश्ती दल के दो हाथियों ने बाघ को घेर रखा था और करीब 10 मिनट तक मंत्रियों ने बाघ का दीदार किया। इस सफारी में प्रहलाद पटेल, विजय शाह, इंदर सिंह परमार, लखन पटेल और दिलीप अहिरवार शामिल थे। READ MORE: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर बुलडोजर, एक और मालिक गिरफ्तार वन्यजीव एक्टिविस्ट अजय दुबे ने NTCA को भेजी शिकायत में इसे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और वन्यजीव संरक्षण नियमों का उल्लंघन बताया है। उनका कहना है कि मंत्रियों की सफारी के दौरान नियमों की अनदेखी की गई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, पन्ना टाइगर रिजर्व का प्रबंधन इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है। अधिकारियों ने इतना जरूर कहा है कि हाथियों के जरिए बाघ की निगरानी की जा रही थी, लेकिन पूरे प्रकरण पर आधिकारिक बयान का इंतजार है। इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए दोषी मंत्रियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि बाघ को हाथियों से घेरना वाइल्ड लाइफ एक्ट का गंभीर उल्लंघन है। वहीं, बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अब NTCA द्वारा संज्ञान लेने के बाद इस मामले में पर सबकी नजरें टिकी हैं। READ MORE: 14 साल बाद भारत लौटे लियोनेल मेसी, कोलकाता में उमड़ा फैंस का सैलाब
Bigg Boss 19 Success Party: सलमान के स्वैग और फरहाना के ग्लैमर ने लूटी महफिल; तान्या-नीलम की दोस्ती का कमबैक

Bigg Boss 19 Success Party: टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है। इस सीजन के विजेता बने टीवी एक्टर गौरव खन्ना, जिन्होंने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की। शो खत्म होने के बाद मुंबई में एक शानदार सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसमें शो से जुड़े लगभग सभी सितारे शामिल हुए। View this post on Instagram A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews) इस खास पार्टी में शो के होस्ट सलमान खान भी पहुंचे। सलमान खान का ऑल-ब्लैक कैजुअल लुक खूब चर्चा में रहा। वह कंटेस्टेंट्स से खुलकर मिले और हंसी-मजाक करते नजर आए। सलमान का पार्टी में मौजूद लोगों के साथ बातचीत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। READ MORE: ‘बेख्याली’ को लेकर विवाद: सचेत – परंपरा ने अमाल के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा – माफी मांगें वरना कोर्ट में मिलेंगे विजेता गौरव खन्ना पार्टी में अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ पहुंचे। उन्होंने शो के दौरान बने अपने दोस्तों मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे से भी मुलाकात की। View this post on Instagram A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews) वहीं रनर-अप फरहाना भट्ट अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींचती नजर आईं। फरहाना ने ब्लैक स्कर्ट और सिल्वर बैकलेस टॉप पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनके डांस और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। MOTHERR DANCING ON HER ANTHEM#farrhanabhatt #biggboss19 pic.twitter.com/V5uPDq7rCD — zay (@zayyyera) December 12, 2025 पार्टी में अमाल मलिक, तान्या मित्तल, नीलम गिरी, शहबाज बदेशा, अवेज दरबार, अभिषेक बजाज और कई अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए। खास बात यह रही कि शो के दौरान दूर हुईं तान्या और नीलम की दोस्ती इस पार्टी में फिर से देखने को मिली। दोनों ने आपस में बात की और साथ में डांस भी किया। #BaseerAli pics from bb after party. ❤️#biggboss19 #BB19 pic.twitter.com/K4koX3aG8m — suzi☆/dm limit (@defenderjeon) December 12, 2025 पार्टी के अंदर की तस्वीरें और ग्रुप फोटोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी ने शो की यादों को और भी खास बना दिया। READ MORE: 14 साल बाद भारत लौटे लियोनेल मेसी, कोलकाता में उमड़ा फैंस का सैलाब