Aayudh

Golu Shukla: विधायक के बेटे ने उड़ाई खजराना गणेश मंदिर में नियमों की धज्जियां, गर्भग्रह में की दूसरी शादी..

Golu Shukla: विधायक के बेटे ने उड़ाई खजराना गणेश मंदिर में नियमों की धज्जियां, गर्भग्रह में की दूसरी शादी..

Golu Shukla: इंदौर में बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला का परिवार फिर विवादों में आया है। उनके बड़े बेटे अंजनेश शुक्ला ने हाल ही में शादी के बाद खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया और अपनी पत्नी सिमरन को वरमाला पहनाई। यह स्थान आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है, लेकिन विधायक परिवार को विशेष छूट मिली। अंजनेश और सिमरन की शादी 11 दिसंबर को हुई थी, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने यह रिवाज पूरा किया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश पर प्रशासन ने कोरोना काल के बाद से रोक लगा रखी है, जिससे लोगों में नाराजगी और सवाल उठ रहे हैं कि नियम सभी पर समान रूप से लागू क्यों नहीं होते। READ MORE: बांके बिहारी मंदिर में पहली बार टूटी सैकड़ों साल पुरानी परंपरा, ठाकुरजी को नहीं लगाया बालभोग; जाने क्या है वजह? यह पहला मामला नहीं है जब विधायक शुक्ला का परिवार मंदिर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में आया है। उनके छोटे बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर भी पहले देवास के चामुंडा माता मंदिर और उज्जैन के महाकाल मंदिर में जबरन प्रवेश करने के आरोप लगे थे। अब खजराना गणेश मंदिर का यह नया मामला प्रशासन और भक्तों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मंदिर समिति और इंदौर प्रशासन ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक कदम नहीं उठाया है। लोगों का कहना है कि नियम तोड़ने की यह घटना समानता और अनुशासन के लिए चिंता का विषय है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है और भविष्य में ऐसी छूट किस तरह दी जाती है। READ MORE: संतोष वर्मा का नया वीडियो वायरल, विचारधारा को लेकर दिया बड़ा बयान; कांग्रेस ने किया पलटवार

मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: स्थायी-अस्थायी अंतर खत्म, वन विज्ञान केंद्र और सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

mp cabinet

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की कैबिनेट ने कई बड़े और जनता के लिए अहम फैसले लिए हैं। सबसे बड़ा फैसला राज्य में स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों के बीच अंतर खत्म करने का है। अब 10 श्रेणियों की बजाय केवल 5 श्रेणियां रहेंगी: नियमित, संविदा, आउटसोर्स और अंशकालिक। अस्थायी पदों को स्थायी में बदला जाएगा और सेवा भर्ती नियमों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। कैबिनेट ने भोपाल-इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए बजट आवंटन को मंजूरी दी है। इससे दोनों शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना को 2026-27 तक जारी रखने की भी मंजूरी दी गई है, जिसके लिए 905 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। READ MORE: विधायक के बेटे ने उड़ाई खजराना गणेश मंदिर में नियमों की धज्जियां, गर्भग्रह में की दूसरी शादी वन क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए गए हैं। कैबिनेट ने छह नए वन विज्ञान केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिन पर कुल 48 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा राघवपुर परियोजना के लिए 1782 करोड़ और मुख्यमंत्री सड़क परियोजना के तहत 3810 कार्यों को भी स्वीकृति मिली है। सरकार के दो साल पूरे होने पर सभी मंत्री अपने-अपने विभागों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कामकाज का ब्यौरा साझा करेंगे और दो साल की उपलब्धियों की लिखित जानकारी जनता को देंगे। ये फैसले प्रदेश के विकास, रोजगार, पर्यावरण और कर्मचारियों के हित में अहम माने जा रहे हैं। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि यह निर्णय जनता की भलाई और प्रदेश की प्रगति के लिए लिए गए हैं। READ MORE: संतोष वर्मा का नया वीडियो वायरल, विचारधारा को लेकर दिया बड़ा बयान; कांग्रेस ने किया पलटवार

संतोष वर्मा का नया वीडियो वायरल, विचारधारा को लेकर दिया बड़ा बयान; कांग्रेस ने किया पलटवार

IAS Santosh Verma

विवादों में घिरे आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी जाति या धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि विचारधारा के खिलाफ है। उन्होंने ईद की नमाज और जकात की तारीफ की और सुझाव दिया कि कमाई का 15 प्रतिशत समाज को देना चाहिए। साथ ही, उन्होंने दलित अधिकारियों से भीख न मांगने की अपील की। संतोष वर्मा पहले भी विवादों में रहे हैं। कुछ समय पहले उनके ब्राह्मण बेटियों पर कथित आपत्तिजनक बयान से विवाद हुआ था, जिसके बाद ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन किया और सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया था। READ MORE: बड़ी सरकारी अस्पताल के ICU में चूहों का आतंक; मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ इस नए वीडियो पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि अगर यह केवल विचारधारा की लड़ाई है, तो बहन-बेटियां इसमें क्यों शामिल हुई। उन्होंने वर्मा के बयान को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया और भाजपा सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस का कहना है कि वर्मा का बयान समाज में विभाजन पैदा कर सकता है और पार्टी ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करती है। राजनीतिक हलकों में इस वीडियो को लेकर चर्चा है कि यह बयान सामाजिक तनाव बढ़ा सकते हैं। वीडियो की प्रामाणिकता अभी पुष्टि नहीं हुई है। सरकार और प्रशासन की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। READ MORE: बांके बिहारी मंदिर में पहली बार टूटी सैकड़ों साल पुरानी परंपरा, ठाकुरजी को नहीं लगाया बालभोग; जाने क्या है वजह?

बांके बिहारी मंदिर में पहली बार टूटी सैकड़ों साल पुरानी परंपरा, ठाकुरजी को नहीं लगाया बालभोग; जाने क्या है वजह?

बांके बिहारी मंदिर

बांके बिहारी मंदिर में आज सैकड़ों साल पुरानी परंपरा पहली बार टूट गई। मंदिर में रोजाना ठाकुरजी को चार भोग लगते है जिसमें सुबह बालभोग, दोपहर राजभोग, शाम उत्थापन भोग और रात का शयन भोग शामिल हैं। लेकिन सालों बाद आज ये परंपरा टूट गई। मंदिर के सेवा अधिकारी और सेवायतों के अनुसार, इस बार बालभोग बनाने की जिम्मेदारी ठेकेदार मयंक गुप्ता को दी गई थी। लेकिन पिछले माह का भुगतान न मिलने के कारण हलवाई समय पर नहीं पहुंचे और ठाकुरजी को बालभोग नहीं लग सका। इस वजह से मंदिर में गरमा-गरमी का माहौल बन गया। READ MORE: शक्ति प्रदर्शन; बीजेपी विधायक के बेटे की शादी में 70 लाख की आतिशबाजी, दिग्गजों का जमावड़ा बांके बिहारी मंदिर की उच्चाधिकार प्रबंधन समिति के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि पहली बार उनके जीवन में ऐसा हुआ है कि ठाकुरजी को बालभोग नहीं लगाया जा सका। उन्होंने कहा कि हलवाई से बात हो गई है और अब आगे किसी प्रकार की व्यवधान नहीं आएगा। सुप्रीम कोर्ट ने इसी साल अगस्त में मंदिर के प्रबंधन के लिए हाई पावर कमेटी गठित की थी। गठन के बाद से ही इस कमेटी को लेकर विवाद चल रहा है। आज के मामले ने फिर से यह मुद्दा उभारा कि समय पर भुगतान और भोग की व्यवस्था सुनिश्चित करना कितना जरूरी है। सेवायतों ने कहा कि अब सुनिश्चित किया गया है कि ठाकुरजी को भविष्य में सभी भोग समय पर मिलें और सैकड़ों साल पुरानी परंपरा बनी रहे। READ MORE: विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज; तय होगी सरकार को घेरने की रणनीति

विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज; तय होगी सरकार को घेरने की रणनीति

mp news

Mp News: मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम 7:30 बजे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर होगी। बैठक में सभी कांग्रेस विधायक शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही किसानों की समस्याएं, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़े वर्गों और अन्य कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार किया जाएगा। कांग्रेस का मानना है कि इन वर्गों की अनदेखी हो रही है और सरकार जमीनी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। READ MORE: संबल योजना से श्रमिक परिवारों को मिलेगी राहत, सीएम मोहन यादव आज जारी करेंगे 160 करोड़ की सहायता विधानसभा के विशेष सत्र में ‘मध्यप्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने’ के विषय पर चर्चा प्रस्तावित है। कांग्रेस इसे सरकार की उपलब्धियां गिनाने का मंच बता रही है। पार्टी का कहना है कि सरकार विकास के नाम पर केवल दावे कर रही है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे अलग है। विधायक दल की बैठक में विशेष सत्र के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस नेता सरकार के दावों का जवाब देने के लिए तथ्य और आंकड़े जुटाएंगे। पार्टी का फोकस किसानों, बेरोजगार युवाओं और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर रहेगा। READ MORE: बड़ी सरकारी अस्पताल के ICU में चूहों का आतंक; मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अगुवाई में कांग्रेस सदन में सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। विशेष सत्र केवल एक दिन का होने के कारण कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाने की योजना बना रही है। प्रदेश में विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है। विपक्ष और सरकार दोनों ही अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। READ MORE: शक्ति प्रदर्शन: बीजेपी विधायक के बेटे की शादी में 70 लाख की आतिशबाजी, दिग्गजों का जमावड़ा

शक्ति प्रदर्शन: बीजेपी विधायक के बेटे की शादी में 70 लाख की आतिशबाजी, दिग्गजों का जमावड़ा

golu shukla wedding

इंदौर में हाल ही में हुई एक शादी पूरे देश में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह शादी इंदौर विधानसभा क्षेत्र-3 से बीजेपी विधायक राकेश उर्फ गोलू शुक्ला के बेटे अंजनेश शुक्ला की थी। शादी 11 दिसंबर को हुई थी, लेकिन अब इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। आरोप है मध्य प्रदेश में इंदौर के बीजेपी एमएलए के यहाँ शादी में 70 लाख से अधिक तो आतिशबाजी में खर्च की गई।हमेशा विपक्षी नेताओं का हिसाब लेने वाली ED को यहाँ के बारे में अब तक जानकारी पहुँची या नहीं ? या बस इनकी पूरी ताक़त विपक्षी नेताओं के लिए है। pic.twitter.com/MG2nH3VSEX — Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) December 16, 2025 इस शादी के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह इसकी भव्यता और शानदार आतिशबाजी बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सिर्फ आतिशबाजी पर ही करीब 70 लाख रुपये खर्च किए गए। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से इंदौर का आसमान कई मिनट तक रोशन रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। READ MORE: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 6 की मौत, 40 से अधिक घायल शादी समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए। खास बात यह रही कि कांग्रेस के भी कुछ नेता इस कार्यक्रम में पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी ने इस शादी को और भी खास बना दिया। शादी के वेन्यू की सजावट, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाएं बेहद शानदार थी। पूरा आयोजन किसी फिल्मी सेट जैसा नजर आ रहा था। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोग सिर्फ सजावट और आतिशबाजी देखने के लिए पहुंचे। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे शानदार आयोजन बता रहे हैं, तो कुछ लोग खर्च को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, 70 लाख रुपये की आतिशबाजी को लेकर किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, बीजेपी विधायक के बेटे की यह शादी अपनी भव्यता और आतिशबाजी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। READ MORE: MP के 22 जिलों में ठंड का अलर्ट जारी, घना कोहरा बना लोगों की मुसिबत 

MP Weather Update: MP के 22 जिलों में ठंड का अलर्ट जारी, घना कोहरा बना लोगों की मुसिबत 

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और शीतलहर के साथ अब मध्यप्रदेश में घना कोहरा भी छा रहा है। लगभग आधे प्रदेश में कोहरे का असर है। साथ ही मौसम विभाग ने मंगलवार को 22 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें से ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के 12 जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह सकती है।  सोमवार को भी ऐसा ही घना कोहरा छाया रहा साथ ही सुबह रीवा, मुरैना-रायसेन में इतना कोहरा था कि 50 मीटर के बाद कुछ नहीं दिखा। भोपाल में 500 से 1 हजार मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई। दिनभर कोहरा छाया रहा। दोपहर में भी यह स्थिति थी कि 2-ढाई किलोमीटर बाद कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने कोहरे के चलते वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने  फॉग लाइट का इस्तेमाल करकने की सलाह दी है। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। ठंड से बचाव के लिए शरीर को ढककर रखें और सर्दी-खांसी की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें। किसानों को फसल बुआई और देखरेख को लेकर कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेने की हिदायत दी गई है। READ MORE: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 6 की मौत, 40 से अधिक घायल

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 6 की मौत, 40 से अधिक घायल

Yamuna Expressway Accident

Yamuna Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद कई बसों और गाड़ियों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 के पास सुबह करीब चार बजे हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम थी। अचानक एक बस की रफ्तार धीमी हुई और पीछे से आ रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। टक्कर इतनी तेज थी कि धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते आग फैल गई। READ MORE: सागर में कथित लव जिहाद का मामला; प्रेम प्रसंग के विरोध पर दलित परिवार को किया आग के हवाले, दो की मौत VIDEO | Uttar Pradesh: Several people feared dead and dozens injured in multi-vehicle collision on Yamuna Expressway near Mathura. According to reports, a few buses caught fire after the accident. More details are awaited. #Mathura #Fog #YamunaExpressway (Full video available… pic.twitter.com/ZA3g8x6Fh5 — Press Trust of India (@PTI_News) December 16, 2025 हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। राहत और बचाव कार्य में पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमों ने करीब छह घंटे तक काम किया। आग पर काबू पा लिया गया है और सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में यात्री सो रहे थे। धमाके और आग लगने के बाद लोग शीशे तोड़कर बाहर निकलने लगे। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से कोहरे में सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है। READ MORE: संबल योजना से श्रमिक परिवारों को मिलेगी राहत, सीएम मोहन यादव आज जारी करेंगे 160 करोड़ की सहायता

MP News: संबल योजना से श्रमिक परिवारों को मिलेगी राहत, सीएम मोहन यादव आज जारी करेंगे 160 करोड़ की सहायता

MP News

MP News: असंगठित क्षेत्र के श्रमिक परिवारों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से 160 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि जारी करेंगे। यह राशि प्रदेश के 7,227 पात्र श्रमिक परिवारों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे भोपाल के वल्लभ भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इससे पहले सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक भी होगी, जिसमें विकास और जनकल्याण से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। READ MORE: भोपाल बना ‘अर्बन जंगल’: शहर के आसपास 30 टाइगर्स, तेंदुओं की संख्या तीन गुना बढ़ी संबल योजना प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार है। योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपये, स्थायी अपंगता पर 2 लाख रुपये और आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसके अलावा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रुपये भी प्रदान किए जाते हैं। महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के लिए 16 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बड़ा लाभ मिलता है। महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत उनकी पूरी शिक्षण फीस राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है। सरकार द्वारा DBT प्रणाली से राशि सीधे खातों में भेजी जा रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है। संबल योजना के जरिए सरकार जरूरत के समय श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहारा देने का काम कर रही है। READ MORE: सागर में कथित लव जिहाद का मामला; प्रेम प्रसंग के विरोध पर दलित परिवार को किया आग के हवाले, दो की मौत

Anuj Sachdeva: मुंबई में टीवी एक्टर अनुज सचदेवा पर हमला, सोसायटी के सदस्य ने की मारपीट; वीडियो वायरल

Anuj Sachdeva

Anuj Sachdeva: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अनुज सचदेवा पर रविवार शाम उनके ही रिहायशी परिसर में हमला हो गया। यह घटना मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित हार्मनी मॉल रेसिडेंसी की बताई जा रही है। अनुज ने खुद इस मारपीट का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह घायल हालत में नजर आ रहे हैं और उनके सिर से खून बहता दिख रहा है। Actor Anuj Sachdeva, known for his roles in hit TV shows Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Saath Nibhaana Saathiya, and Mann Kee Awaaz Pratigya, shared a shocking video on his Instagram on Sunday evening, December 14, showing him being attacked by a resident of his Goregaon, Mumbai,… pic.twitter.com/1OCNxDJg1P — Waahiid Ali Khan (@waahiidalikhan) December 15, 2025 वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोसायटी का ही एक व्यक्ति अनुज को गालियां देते हुए डंडे से मार रहा है। अनुज के मुताबिक यह विवाद सोसायटी की पार्किंग और कुत्ते को लेकर हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी ने गलत जगह पर गाड़ी खड़ी की थी, जिसकी शिकायत उन्होंने सोसायटी ग्रुप में की थी। इसी बात से नाराज होकर उस व्यक्ति ने उन पर और उनके डॉग पर हमला करने की कोशिश की। READ MORE: ‘बेख्याली’ को लेकर विवाद: सचेत – परंपरा ने अमाल के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा – माफी मांगें वरना कोर्ट में मिलेंगे अनुज ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह यह वीडियो सबूत के तौर पर शेयर कर रहे हैं, ताकि आगे उन्हें या उनकी प्रॉपर्टी को कोई नुकसान न पहुंचे। उन्होंने आरोपी का फ्लैट नंबर और विंग तक बताया और लोगों से कार्रवाई की अपील की। इस घटना के बाद टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स अनुज के समर्थन में सामने आए हैं। जया भट्टाचार्य, किश्वर मर्चेंट, विवेन भटेना समेत कई कलाकारों ने चिंता जताई और मुंबई पुलिस को टैग कर सख्त कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया यूजर्स भी अनुज की सेहत को लेकर फिक्र जता रहे हैं और आरोपी को सजा देने की बात कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुज सचदेवा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘स्वरागिनी’, ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। READ MORE: सलमान के स्वैग और फरहाना के ग्लैमर ने लूटी महफिल; तान्या-नीलम की दोस्ती का कमबैक