Congress Protest: कांग्रेस करेगी भाजपा कार्यालय का घेराव, राहुल सोनिया से जुड़े प्रदर्शन के तार

Congress Protest: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अदालत से राहत मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी आज भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे कांग्रेस कार्यालय से भाजपा मुख्यालय की ओर कूच करेंगे। दरअसल, नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राहुल और सोनिया गांधी सहित पांच अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। लेकिन दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज ED की चार्जशीट पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। न्यायाधीश ने कहा कि मामला एक व्यक्ति की निजी शिकायत से जुड़ा है, न कि मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत आने वाले अपराध से। ED ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करेगी। READ MORE: भोपाल में आज से शुरू होगा 11वां अंतरराष्ट्रीय हर्बल वन मेला, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा डराने और दबाव की राजनीति कर रही है और एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि अदालत ने गांधी परिवार को राहत दी है, लेकिन भाजपा की साजिश जारी है। इसलिए आज का घेराव किया जा रहा है ताकि सरकार को संदेश दिया जा सके। सुरक्षा के कारण भोपाल में पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है और बैरिकेडिंग की गई है। कांग्रेस का कहना है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा और इसका उद्देश्य सिर्फ लोकतंत्र और एजेंसियों के सही इस्तेमाल के लिए आवाज उठाना है। वहीं, भाजपा का कहना है कि ED स्वतंत्र संस्था है और कानून अपना काम कर रही है। इस प्रदर्शन से भोपाल की राजनीतिक हलचल बढ़ सकती है और दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी रहेंगे। READ MORE: 77 खिलाड़ियों पर 215 करोड़ का खर्च, ग्रीन सबसे महंगे, प्रशांत-कार्तिक चमके
भोपाल में आज से शुरू होगा 11वां अंतरराष्ट्रीय हर्बल वन मेला, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Herbal Van Mela: राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आज से 11वें अंतरराष्ट्रीय हर्बल वन मेले की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार शाम 5 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। यह मेला 17 से 23 दिसंबर तक चलेगा और आम लोगों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। ‘समृद्ध वन, खुशहाल जन’ थीम पर आयोजित इस मेले का उद्देश्य वन संसाधनों का सही उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मेले में देश के 24 राज्यों से आए करीब 350 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां जड़ी-बूटियां, वन उत्पाद, हस्तशिल्प, जैविक वस्तुएं और पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध होंगे। READ MORE: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, जनजीवन प्रभावि; 22 जिलों में अलर्ट जारी मेले की खास बात यह है कि यहां 200 से अधिक आयुर्वेद चिकित्सक और विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे, जो लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श देंगे। साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से वन संरक्षण और जैव विविधता की जानकारी भी दी जाएगी। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ‘लघु वनोपज हमारी शान’ गीत का विमोचन, एमएफपी-पार्क के लोगो का अनावरण और वेलनेस किट का लोकार्पण भी करेंगे। इस मौके पर कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मेले में हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें पारंपरिक लोक नृत्य, गायन, योगा शो, कथक, सूफी संगीत, ऑर्केस्ट्रा, नुक्कड़ नाटक और फ्लैश मॉब जैसी प्रस्तुतियां शामिल हैं। 21 दिसंबर को प्रसिद्ध गायक नीरज श्रीधर और बॉम्बे वाइकिंग्स की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी। 23 दिसंबर को पारंपरिक नृत्य और पुरस्कार वितरण के साथ मेले का समापन होगा। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ मेले का आनंद लेने पहुंचेंगे। READ MORE: 69 वर्ष पूरे होने पर एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, विकास और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर फोकस
IPL 2026 Mini Auction: 77 खिलाड़ियों पर 215 करोड़ का खर्च, ग्रीन सबसे महंगे, प्रशांत-कार्तिक चमके

IPL 2026 Mini Auction: IPL 2026 की मिनी ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी में हुआ। 10 टीमों ने मिलकर 77 खिलाड़ियों को खरीदने पर कुल 215.45 करोड़ रुपए खर्च किए। ऑक्शन में 48 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे। IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही साथी मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। हालांकि, नियमों के अनुसार उन्हें सिर्फ 18 करोड़ रुपए मिलेंगे, बाकी 7.20 करोड़ BCCI के वेलफेयर फंड में जाएंगे। युवाओं में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने धमाल मचाया। ये दोनों अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी IPL इतिहास में सबसे महंगे बिके। CSK ने दोनों को 14.20-14.20 करोड़ रुपए में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस केवल 30 लाख रुपए था। READ MORE: 69 वर्ष पूरे होने पर एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, विकास और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर फोकस KKR ने तेज गेंदबाजों में जमकर निवेश किया। श्रीलंका के मथीशा पथिराना को 18 करोड़ और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स ने रवि बिश्नोई को 7.20 करोड़ रुपए में लिया। RCB ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ में अपनी टीम में जोड़ा। कुछ बड़े नाम इस बार अनसोल्ड रहे। इसमें डेवोन कॉन्वे, जैक फ्रेजर-मैगर्क, गेराल्ड कोएट्जे और महीश तीक्ष्णा शामिल हैं। इस ऑक्शन के बाद सभी 10 टीमें आगामी IPL सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हो गई हैं। खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट में युवा सितारों की चमक देखने को मिली। READ MORE: 69 वर्ष पूरे होने पर एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, विकास और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर फोकस
69 वर्ष पूरे होने पर एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, विकास और आत्मनिर्भरता के संकल्प पर फोकस

MP Vidhan Sabha Special Session: भोपाल में आज मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। यह सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा और इसमें आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश के विषय पर चर्चा की जाएगी। यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि 17 दिसंबर 1956 को मध्यप्रदेश विधानसभा की पहली बैठक हुई थी। इस अवसर पर विधानसभा की स्थापना के 69 वर्ष पूरे हो गए हैं। विशेष सत्र में सरकार प्रदेश के विकास से जुड़ा अपना रोडमैप प्रस्तुत करेगी। सदन में पक्ष और विपक्ष के विधायक बिना प्रश्नकाल के इस विषय पर अपने विचार रखेंगे। चर्चा का केंद्र यह रहेगा कि विकसित भारत के लक्ष्य में मध्यप्रदेश किस तरह अपनी भूमिका निभा सकता है। READ MORE: टॉयलेट में मिला नवजात का शव, माँ ने की मारने की कोशिश इससे पहले राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने विशेष सत्र से पहले अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, किसान, युवा, महिला, आदिवासी और कमजोर वर्गो से जुड़े मुद्दों पर रणनीति तय की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। विशेष सत्र के साथ विधानसभा परिसर में ‘विधानसभा की सात दशक की यात्रा’ विषय पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल मंगूभाई पटेल करेंगे। प्रदर्शनी में प्रथम विधानसभा से लेकर वर्तमान 16वीं विधानसभा तक के महत्वपूर्ण क्षणों और उपलब्धियों को 136 चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी 18 से 25 दिसंबर तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। सत्र की शुरुआत में सदन में शोक प्रस्ताव भी रखे जाएंगे, जिनमें हाल ही में दिवंगत प्रमुख हस्तियों और शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सत्र के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धारा 163 लागू की गई है और विधानसभा परिसर के आसपास हथियार लेकर चलने और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने लोगों से सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील की है। READ MORE: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, जनजीवन प्रभावि; 22 जिलों में अलर्ट जारी
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, जनजीवन प्रभावि; 22 जिलों में अलर्ट जारी

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शीतलहर के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। राजधानी भोपाल में इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह बीते 10 सालों में तीसरी सबसे ठंडी रात मानी जा रही है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। शाजापुर में सबसे कम 4.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मंदसौर में 4.6 डिग्री, इंदौर में 5.4 डिग्री, पचमढ़ी में 5.2 डिग्री और रीवा में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ग्वालियर और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, जबकि उज्जैन में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। READ MORE: टॉयलेट में मिला नवजात का शव, माँ ने की मारने की कोशिश ठंड के साथ-साथ घना कोहरा भी बड़ी परेशानी बन गया है। कई जिलों में सुबह के समय विजिबिलीटी बेहद कम रही। रीवा, मुरैना और रायसेन में कही-कही 50 मीटर तक ही दिखाई दिया। भोपाल में विजिबिलिटी 500 मीटर से 1 किलोमीटर के बीच रही। कोहरे का असर सड़क और रेल यातायात पर साफ नजर आया। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर सहित 22 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और वाहन धीरे चलाने की सलाह दी है। फिलहाल प्रदेश में ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। READ MORE: पन्ना में किसानों का प्रदर्शन, धान खरीदी में गड़बड़ी का आरोप
Panna News: पन्ना में किसानों का प्रदर्शन, धान खरीदी में गड़बड़ी का आरोप

Panna News: जिले के अमानगंज क्षेत्र में धान खरीदी में अव्यवस्था के चलते किसानों का गुस्सा फूटा। रावत वेयरहाउस स्थित खरीदी केंद्र पर समय पर तुलाई न होने से नाराज किसानों ने पन्ना–कटनी मुख्य मार्ग जाम कर सड़क पर लेटकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि वे पहले से स्लॉट बुक कर केंद्र पर आते हैं, लेकिन 7 से 10 दिन तक उनकी धान की तुलाई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीदी केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। मापदंडों के अनुसार धान को साफ कराने के बावजूद क्वालिटी खराब बताकर तुलाई से रोका जा रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। READ MORE: MPPSC ने जारी किया 2026 का परीक्षा कैलेंडर, असिस्टेंट प्रोफेसर के 1500 पदों पर होगी भर्ती किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि व्यापारियों की धान बिना जांच के तौली जा रही है, जबकि किसानों को परेशान किया जा रहा है। जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार ममता मिश्रा और थाना प्रभारी रवि जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया गया। तहसीलदार ने खरीदी केंद्र के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिए कि किसानों की धान की तुलाई समय पर की जाए। उन्होंने कुछ खराब धान के सैंपल जांच के लिए भेजे और कहा कि यदि यह किसी व्यापारी की पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के कारण पन्ना–कटनी मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के बाद मार्ग सामान्य हो गया। READ MORE: टॉयलेट में मिला नवजात का शव, माँ ने की मारने की कोशिश
MP News: टॉयलेट में मिला नवजात का शव, माँ ने ही किया बेटी का कत्ल

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया सिविल अस्पताल में सोमवार को एक बेहद दुखद और शर्मनाक घटना सामने आई। अस्पताल के महिला शौचालय के कमोड में एक नवजात बच्ची का शव फंसा हुआ मिला। इस घटना से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक महिला कर्मचारी जब शौचालय गई और फ्लश किया तो पानी नीचे नहीं उतरा। संदेह होने पर उसने कमोड के अंदर झांककर देखा, जहां नवजात का हाथ और सिर दिखाई दिया। यह देखकर वह घबरा गई और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने एएनसी, पीएनसी कक्ष और लेबर रूम की जांच की, लेकिन कोई भी ऐसी महिला नहीं मिली, जिसने हाल ही में डिलीवरी की हो और बच्चा उसके साथ न हो। इसके बाद परासिया पुलिस थाने को सूचना दी गई। READ MORE: MPPSC ने जारी किया 2026 का परीक्षा कैलेंडर, असिस्टेंट प्रोफेसर के 1500 पदों पर होगी भर्ती शाम करीब 4:30 बजे पुलिस, अस्पताल स्टाफ और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। नवजात का शव कमोड के पाइप में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिससे उसे निकालना आसान नहीं था। काफी कोशिशों के बाद आखिर में कमोड को तोड़ना पड़ा। करीब 7 घंटे की मेहनत के बाद रात 8 बजे शव को बाहर निकाला जा सका। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी गर्भवती महिला ने अस्पताल में ही टॉयलेट में डिलीवरी की और सबूत छिपाने के लिए नवजात को फ्लश करने की कोशिश की। पुलिस अस्पताल के रजिस्टर, मरीजों की जानकारी और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। READ MORE: राष्ट्रीय पर्वो पर मांस दुकानें बंद करने के आदेश से भोपाल में राजनीति गरमाई, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
राष्ट्रीय पर्वो पर मांस दुकानें बंद करने के आदेश से भोपाल में राजनीति गरमाई, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

भोपाल में गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नगर निगम ने मांस की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस फैसले को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। भोपाल नगर निगम ने आदेश जारी किया है कि 26 जनवरी और 30 जनवरी को शहर की सभी मांस की दुकानें बंद रहेंगी। यह नियम नगर निगम क्षेत्र में आने वाली सभी दुकानों पर लागू होगा। आदेश नहीं मानने पर दुकान का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है और पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी। नगर निगम का कहना है कि राष्ट्रीय महत्व के दिनों पर शांति और सम्मान बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। READ MORE: MPPSC ने जारी किया 2026 का परीक्षा कैलेंडर, असिस्टेंट प्रोफेसर के 1500 पदों पर होगी भर्ती इस फैसले पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस प्रवक्ता राहुल राज ने कहा कि भाजपा हमेशा धर्म, मांस और शराब जैसे मुद्दों पर विवाद खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान खाद और बीज की कमी से परेशान हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार को इन गंभीर मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को गलत बताया है। भाजपा प्रवक्ता अजय धावले ने कहा कि यह फैसला जनभावनाओं का सम्मान करने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसमें कोई राजनीति नहीं है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बेवजह इस मुद्दे को तूल दे रही है। इस आदेश के बाद मांस दुकानदारों में भी चिंता है। दुकानदारों का कहना है कि वे नियमों का पालन करेंगे, लेकिन दो दिन दुकान बंद रहने से होने वाले नुकसान की भरपाई पर सरकार को भी विचार करना चाहिए। यह मामला अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। READ MORE: मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: स्थायी-अस्थायी अंतर खत्म, वन विज्ञान केंद्र और सड़क परियोजनाओं को मंजूरी
MPPSC ने जारी किया 2026 का परीक्षा कैलेंडर, असिस्टेंट प्रोफेसर के 1500 पदों पर होगी भर्ती

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने वर्ष 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इससे प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की योजना बनाने में सुविधा मिलेगी। आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं, राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 22 मार्च 2026 को प्रस्तावित है। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 में तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 12 जुलाई, दूसरा चरण 2 अगस्त और तीसरा चरण 30 अगस्त 2026 को होगा। इस भर्ती के माध्यम से करीब 1500 पदों पर नियुक्तियां होने की संभावना है। यह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। खास बात यह है कि तीन वर्षों में यह चौथी बार असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होगी। READ MORE: लापरवाही से मासूम हुए HIV पॉजिटिव; थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को चढ़ा गया HIV वाला खून हालांकि, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आयोग ने बताया कि यह मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है। जैसे ही कोर्ट से निर्णय आएगा, मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी। MPPSC ने यह भी जानकारी दी है कि मार्च से दिसंबर 2026 के बीच 10 से 12 अन्य परीक्षाओं के विज्ञापन जारी किए जाएंगे। इनमें विभिन्न विभागों की भर्तियां शामिल होंगी। हर विज्ञापन में पदों की संख्या, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी दी जाएगी। READ MORE: मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: स्थायी-अस्थायी अंतर खत्म, वन विज्ञान केंद्र और सड़क परियोजनाओं को मंजूरी
लापरवाही से मासूम हुए HIV पॉजिटिव; थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को चढ़ाया गया HIV वाला खून

सतना के जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे चार मासूम बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ा दिया गया, जिससे वे अब HIV पॉजिटिव हो गए हैं। बच्चों को यह रक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से दिया गया था, लेकिन डोनर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। थैलेसीमिया के मरीजों को नियमित रूप से ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत होती है। नियमों के अनुसार हर ब्लड यूनिट की HIV और अन्य संक्रमणों के लिए जांच अनिवार्य है। इसके बावजूद, इन चार बच्चों को बिना पूरी जांच के खून चढ़ा दिया गया। बच्चों के माता-पिता का ब्लड टेस्ट कराया गया, जिसमें संक्रमण नहीं पाया गया। इसका मतलब है कि संक्रमण डोनेड रक्त से ही हुआ। READ MORE: संतोष वर्मा का नया वीडियो वायरल, विचारधारा को लेकर दिया बड़ा बयान; कांग्रेस ने किया पलटवार ब्लड बैंक प्रभारी देवेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है और डोनर को ट्रेस करने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पहले से ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों को अब HIV जैसी घातक बीमारी भी मिली है, जिससे उनकी जिंदगी और मुश्किल हो गई है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। READ MORE: विधायक के बेटे ने उड़ाई खजराना गणेश मंदिर में नियमों की धज्जियां, गर्भग्रह में की दूसरी शादी..