Aayudh

Bhopal News: भोपाल में थाने के अंदर गुंडागर्दी, जमकर चले लात घूसे

Bhopal News

Bhopal News: भोपाल के शाहजहांनाबाद थाने में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कार की डेंटिंग-पेंटिंग के काम को लेकर विवाद थाने तक पहुंचा और आरोपी पक्ष ने थाने के अंदर नाबालिग 15 साल के लड़के और उसके चाचा पर हमला कर दिया। विवाद कैसे शुरू हुआपीड़ित नाबालिग अपने चाचा के साथ कार रिपेयर का काम सीख रहा था। आरोपियों ने अपनी गाड़ी का काम कराया, लेकिन काम की क्वालिटी उनके अनुसार नहीं थी। पैसे देने से इनकार और विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। थाने में हुई मारपीट समझौते की कोशिश के दौरान आरोपी अचानक थाने में घुस आए और लात-घूंसे चलाने लगे। नाबालिग को सबसे ज्यादा चोट आई। चाचा ने बचाने की कोशिश की, तो उन्हें भी पीटा गया। यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। READ MORE: ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली युवक की जान, 30 लाख का कर्ज बना वजह वीडियो वायरलथाने में मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। परिवार की प्रतिक्रिया पीड़ित के पिता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सदमे में है और न्याय चाहता है। परिवार का कहना है कि आरोपी धमकी भी दे रहे हैं। शाहजहांनाबाद थाने ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पक्ष की पहचान की जा रही है। घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और तुरंत कार्रवाई की मांग उठ रही है। READ MORE: ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली युवक की जान, 30 लाख का कर्ज बना वजह

Online Gaming: ठेकेदार ने ऑनलाइन गेम में गवाए 30 लाख रुपए फिर मौत को लगाया गले

Online Gaming

Online Gaming: भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में ऑनलाइन गेमिंग की लत से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। घर बनाने का ठेका लेने वाले 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह ऑनलाइन गेम में बड़ी रकम हारने के बाद भारी तनाव में था। सुसाइड नोट से खुला मामलापुलिस को घर से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने लिखा कि उसने ऑनलाइन एविएटर गेम में करीब 30 लाख रुपये गंवा दिए थे। यह रकम उसने अलग-अलग लोगों से उधार ली थी। हार के बाद लेनदारों के दबाव से वह मानसिक तनाव में आ गया था। परिजनों ने बताया कि युवक ठेकेदारी का काम करता था और परिवार उसकी शादी के लिए लड़की तलाश रहा था। उसे ऑनलाइन गेम खेलने की आदत थी, इसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। READ MORE: भोपाल में मेट्रो का शुभारंभ आज; 7 साल बाद राजधानी को मिलेगी आधुनिक रफ्तार पुलिस जांच में जुटीपुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच के लिए भेजी जा रही है। साथ ही युवक का मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि गेम में पैसे लगाने का तरीका क्या था। साइबर एंगल की भी जांचभोपाल पुलिस साइबर सेल की मदद से ऑनलाइन गेम के सिस्टम और किसी संभावित अवैध गतिविधि की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। READ MORE: रतलाम मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजनों ने गार्ड को पीटा; वीडियो वायरल

रतलाम मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजनों ने गार्ड को पीटा; वीडियो वायरल

Ratlam news

डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह मरीज के अटेंडरों ने सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर दी। घटना गेट नंबर–2 पर सुबह करीब 9 बजे की है। गार्ड ने बिना पास के अंदर जाने से रोका और जांच कराने को कहा, इसी बात पर विवाद बढ़ गया। पास न होने पर हुआ विवाद ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड जितेंद्र परमार और बलवंत भूरिया ने गेट पास दिखाने को कहा। आरोप है कि इस पर तीन–चार लोग भड़क गए और गालियां देते हुए लात–घूंसे मारने लगे। मारपीट में दोनों गार्ड घायल हो गए। READ MORE: भोपाल में मेट्रो का शुभारंभ आज; 7 साल बाद राजधानी को मिलेगी आधुनिक रफ्तार सीसीटीवी में कैद हुई घटना घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। शोर सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज परिसर की पुलिस चौकी में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। तीनों आरोपियों पर केस दर्ज गार्ड जितेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने गांधी नगर निवासी जितेंद्र, अभय और संजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल गार्ड का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि नियमों का पालन जरूरी है। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। READ MORE: कोहरे की चादर में लिपटा एमपी; 20 जिलों में अलर्ट, ट्रेन-फ्लाइट पर ब्रेक

MP Weather: कोहरे की चादर में लिपटा MP; 20 जिलों में अलर्ट, ट्रेन-फ्लाइट पर ब्रेक

MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग के करीब 20 जिले कोहरे की चपेट में हैं। कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर तक रह गई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई शहरों में बेहद कम दृश्यता शनिवार सुबह रीवा और खजुराहो में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक दर्ज की गई। दमोह में 200 से 500 मीटर, जबकि ग्वालियर, जबलपुर और सतना में 1 से 2 किलोमीटर तक दृश्यता रही। भोपाल, उज्जैन और सागर जैसे शहरों में भी कोहरे की वजह से 2 से 4 किलोमीटर तक ही दिखाई दिया। READ MORE: SIR! भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल ट्रेन और फ्लाइट पर असर घने कोहरे का सीधा असर रेल और हवाई सेवाओं पर पड़ा है। मालवा एक्सप्रेस करीब 6 घंटे और झेलम एक्सप्रेस साढ़े 9 घंटे देरी से चली। कई अन्य ट्रेनें भी 30 मिनट से 9 घंटे तक लेट रही। वहीं, भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया की मॉर्निग फ्लाइट को लगातार दूसरे दिन रद्द करना पड़ा। मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली सहित कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, कटनी, दमोह और शहडोल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सावधानी की अपील मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देर रात और सुबह के समय कोहरे का असर ज्यादा रहेगा। लोगों को यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और जरूरत न होने पर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। READ MORE: भोपाल में मेट्रो का शुभारंभ आज; 7 साल बाद राजधानी को मिलेगी आधुनिक रफ्तार

भोपाल मेट्रो का शुभारंभ आज; 7 साल बाद राजधानी को मिलेगी आधुनिक रफ्तार

Bhopal Metro Inauguration

Highlights Bhopal Metro Inauguration: भोपाल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। करीब 7 साल के लंबे इंतजार के बाद आज भोपाल मेट्रो का शुभारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना करेंगे। जिसके साथ ही भोपाल मेट्रो सिटी के रूप में अपनी नई पहचान बनाएगा। उद्घाटन समारोह उद्घाटन समारोह शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में शुरू होगा। कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्डेड संदेश भी प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मेट्रो में सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर का सफर करेंगे। READ MORE: एमपी सरकार के 2 साल पूरे; देखिए एदल कंसाना और प्रहलाद पटेल का रिपोर्ट कार्ड  पहले चरण में 8 स्टेशन भोपाल मेट्रो के पहले चरण में सुभाष नगर से एम्स तक कुल 8 स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स स्टेशन शामिल हैं। सभी स्टेशनों को फूलों से सजाया गया है। हालांकि कुछ बाहरी काम अगले तीन महीने तक चलते रहेंगे। 21 दिसंबर से आम जनता के लिए शुरू READ MORE: SIR! भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल मेट्रो सेवा 21 दिसंबर से आम लोगों के लिए शुरू होगी। सुबह 9 बजे पहला सफर एम्स स्टेशन से होगा। पूरे दिन में कुल 17 ट्रिप चलाई जाएंगी। सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर और रैम्प की सुविधा दी गई है। रानी कमलापति और एम्स स्टेशन को फुटओवर ब्रिज से जोड़ा गया है। किराया और बाकी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- भोपाल मेट्रो का इंतजार खत्म; 20 दिसंबर को उद्घाटन, 21 से शुरू होगा सफर; जाने किराया

SIR! भोपाल में 4 लाख से ज्यादा मतदाताओं के कटे नाम पहली सूची में नहीं होंगे शामिल

SIR

Highlight मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में भोपाल में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने की तस्वीर साफ हो गई है। शहर के करीब 4 लाख 40 हजार से ज्यादा वोटर्स पहली संशोधित मतदाता सूची में शामिल नहीं होंगे। 79% मतदाता ही हो पाए मैप SIR प्रभारी भुवन गुप्ता के अनुसार भोपाल में कुल 21 लाख 25 हजार मतदाता हैं, जिनमें से सिर्फ 79 प्रतिशत का ही पुराने रिकॉर्ड से मिलान हो पाया है। बाकी मतदाता या तो अपने पते पर नहीं मिले या फिर शिफ्ट हो चुके हैं। READ MORE: एमपी सरकार के 2 साल पूरे; देखिए एदल कंसाना और प्रहलाद पटेल का रिपोर्ट कार्ड  ‘नो मैपिंग’ वाले 1.21 लाख वोटर्स सबसे बड़ी चिंता का विषय 1 लाख 21 हजार मतदाता हैं, जिनका 2003 की मतदाता सूची से कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इन्हें ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में रखा गया है। इन सभी को नोटिस भेजे जाएंगे और 50 दिन के अंदर जरूरी दस्तावेज पेश करने का मौका मिलेगा। 33 हजार से ज्यादा मृत मतदाता जांच में यह भी सामने आया कि 33 हजार से ज्यादा मतदाता मृत हो चुके हैं। इनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे। इसके अलावा एब्सेंट, शिफ्टेड और डबल वोटर्स भी सूची से बाहर होंगे। वार्ड स्तर पर होगी सुनवाई 23 जनवरी से 16 फरवरी तक वार्ड स्तर पर रोजाना सुनवाई होगी। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मतदाताओं की आपत्तियां सुनेंगे। हर वार्ड में प्रतिदिन करीब 50 मामलों की सुनवाई की जाएगी। मतदाताओं से अपील प्रशासन ने अपील की है कि जिन्हें नोटिस मिले, वे समय पर आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे दस्तावेज लेकर सुनवाई में पहुंचें, ताकि वोट देने का अधिकार सुरक्षित रह सके। READ MORE: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ दिखाने का विवाद, सवालों में घिरे अधिकारी 

एमपी सरकार के 2 साल पूरे; देखिए एदल कंसाना और प्रहलाद पटेल का रिपोर्ट कार्ड 

MP Govt Report Card

Highlights MP Govt Report Card: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार के दो साल पूरे होने पर कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने अपनी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारियां दी। कृषि बजट और रकबे में बड़ा इजाफा कृषि मंत्री ने बताया कि वर्ष 2002-03 में कृषि विभाग का बजट 600 करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 27,050 करोड़ रुपये हो गया है। प्रदेश में कृषि का रकबा बढ़कर 297 लाख हेक्टेयर और सिंचाई क्षमता 55 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। READ MORE: पूर्व सीएम दिग्विजय ने सिंह कैलाश विजयवर्गीय से कहा– बहुत  धन्यवाद कलाकार जी जानिए क्यों किसानों को राहत मध्य प्रदेश मक्का उत्पादन में देश में पहले और दलहन उत्पादन में तीसरे स्थान पर है। 29 जिलों के 27.28 लाख किसानों को 1,860 करोड़ रुपये की राहत राशि दी गई। वर्ष 2024-25 में 35 लाख से अधिक किसानों को 275.86 करोड़ रुपये का दावा भुगतान हुआ। सोयाबीन भावांतर योजना में 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 2.67 लाख किसानों को 482 करोड़ रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए। खाद संकट पर मंत्री का बयान कृषि मंत्री ने खाद की कमी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि खाद की लाइनों के वीडियो प्री-प्लान्ड होते हैं। प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है, नकली खाद पर अब तक 95 एफआईआर दर्ज की गई हैं। READ MORE: संतोष वर्मा का नया विवादित वीडियो वायरल; खुद को बताया ‘माई का लाल’ ग्रामीण विकास की बड़ी योजनाएं पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत दो साल में 1.07 लाख मामलों में 2333 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। पंचायत भवनों के लिए 922 करोड़ और जनपद भवनों के लिए 557 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। रोजगार और भविष्य की तैयारी सरकार ने 33 हजार ग्राम रोजगार सहायक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। पंचायत सचिवों के पद आधे रोजगार सहायकों से और आधे परीक्षा से भरे जाएंगे। मंत्री ने कहा कि सभी भुगतान सीधे लाभार्थियों के खातों में किए जाएंगे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। READ MORE: IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल, कहा – जातिगत पहचान और जातिवादी होना आज की सबसे बड़ी मांग

IAS मीनाक्षी सिंह का वीडियो वायरल, कहा – जातिगत पहचान और जातिवादी होना आज की सबसे बड़ी मांग

IAS Meenakshi Singh Viral Video

IAS Meenakshi Singh Viral Video: अजाक्स की सभा में IAS मीनाक्षी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि जातिगत पहचान और जातिवादी होना आज की सबसे बड़ी मांग है। जातिवाद पर जोर वीडियो में मीनाक्षी सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज के लोग सरनेम देखकर पक्षपात करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को जोड़ने के लिए सबसे पहले परिवार और जातिगत पहचान को समझाना जरूरी है। उन्होंने आदिवासी बच्चों को यह बताने पर जोर दिया कि वे किस जाति से आते हैं। READ MORE: मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरियों का सुनहरा अवसर, 474 पदों पर सीधी भर्ती शुरू अपने लोगों की मदद जरूरी मीनाक्षी ने कहा कि हमें अपने समुदाय के लोगों को ढूंढकर उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बड़े पदों पर होने के बावजूद आदिवासी भाई-बहन संकोच करते हैं, इसलिए समाज को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ जुड़ना जरूरी है। राजनीतिक प्रतिक्रिया IAS मीनाक्षी सिंह के बयान पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने प्रतिक्रिया दी। बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि उच्च पदों पर बैठे अधिकारी या नेता जातिगत बातें नहीं करें, सभी समाज के लोगों को साथ लेकर काम करना चाहिए। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि ऐसे बयान समाज में जात-पात बढ़ाते हैं और IAS अधिकारी को संविधान और महात्मा गांधी की विचारधारा का पालन करना चाहिए। IAS मीनाक्षी सिंह का यह वीडियो संतोष वर्मा के विवादित बयान के बाद आया है और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। READ MORE: संतोष वर्मा का नया विवादित वीडियो वायरल; खुद को बताया ‘माई का लाल’

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ दिखाने का विवाद, सवालों में घिरे अधिकारी 

Panna Tiger Reserve Controversy

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ दर्शन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था, जब 9 दिसंबर को पांच मंत्रियों को बाघ दिखाने के लिए कथित तौर पर हाथियों से बाघ का रास्ता रोका गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) तक पहुंचा। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि गश्ती दल के हाथियों की मदद से बाघ को घेरा गया और मंत्री उसे देख सकें। इस सफारी में शामिल थे प्रहलाद पटेल, दिलीप अहिरवार, इंदर सिंह परमार, विजय शाह और लखन पटेल। READ MORE: संतोष वर्मा का नया विवादित वीडियो वायरल; खुद को बताया ‘माई का लाल’ वन्यजीव विशेषज्ञों और एक्टिविस्टों का कहना है कि हाथियों से बाघ को रोकना उसके प्राकृतिक व्यवहार को प्रभावित कर सकता है और यह वन्यजीव संरक्षण नियमों का उल्लंघन है। NTCA ने पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों से मामले पर जवाब मांगा है। वहीं, पीटीआर के अधिकारी फिलहाल इस मामले पर मीडिया से बात करने से बच रहे हैं। राजनीतिक बवाल भी तेज हो गया है, और अब पूरे प्रकरण पर सबकी नजरें NTCA की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। READ MORE: पूर्व सीएम दिग्विजय ने सिंह कैलाश विजयवर्गीय से कहा– बहुत  धन्यवाद कलाकार जी जानिए क्यों?

टेक प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, भोपाल में होने जा रहा है WordCamp 2025; डिजिटल इनोवेशन सीखने का सुनहरा मौका

WordCamp 2025

भोपाल में 20 और 21 दिसंबर 2025 को WordCamp 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट है, जो वेब टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन और ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स पर केंद्रित है। 20 दिसंबर को SF Technologies में पहला सेशन आयोजित होगा। इस दिन डेवलपर्स, डिजाइनर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और तकनीकी पेशेवर मिलकर ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स पर सहयोग करेंगे, जैसे कोडिंग, डिजाइन, अनुवाद और डॉक्यूमेंटेशन। मुख्य कॉन्फ्रेंस 21 दिसंबर को Courtyard by Marriott, भोपाल में होगी। इसमें प्रेरक मुख्य भाषण, तकनीकी सत्र, वर्कशॉप और नेटवर्किंग का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में 400+ तकनीकी उत्साही, डेवलपर्स, डिजाइनर्स, ब्लॉगर्स, डिजिटल पेशेवर और व्यवसायी शामिल होंगे। READ MORE: संतोष वर्मा का नया विवादित वीडियो वायरल; खुद को बताया ‘माई का लाल’ इस साल के प्रमुख वक्ताओं में शामिल हैं: WordCamp 2025 वेब डेवलपमेंट, डिजाइन, डिजिटल मार्केटिंग और ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी में सीखने और नेटवर्किंग का एक अनूठा अवसर है। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को उद्योग के विशेषज्ञों से सीधे सीखने का मौका देगा। READ MORE: पूर्व सीएम दिग्विजय ने सिंह कैलाश विजयवर्गीय से कहा– बहुत  धन्यवाद कलाकार जी जानिए क्यों