Aayudh

Mukesh Nayak Resigns: मध्य प्रदेश कांग्रेस में उथल-पुथल; मीडिया विभाग प्रमुख ने दिया इस्तीफा, टेलेंट हंट विवाद वजह?

Mukesh Nayak Resigns

Mukesh Nayak Resigns: मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर आंतरिक विवाद सामने आया है। प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस्तीफा दे दिया है, जो पार्टी के टेलेंट हंट कार्यक्रम को लेकर बढ़ते विवाद का परिणाम माना जा रहा है। नायक की बनाई 13 सदस्यीय टेलेंट हंट कमेटी को प्रदेश महासचिव अभय तिवारी ने निरस्त कर दिया था, जिससे पार्टी में आपसी खींचतान और नियमों के पालन को लेकर असहमति उजागर हुई है। वहीं, कांग्रेस संगठन प्रदेश स्तर पर ‘गांव चलो–बूथ चलो’ अभियान की तैयारी कर रही है, लेकिन इस्तीफे ने पार्टी में सामंजस्य बनाए रखने की चुनौती को और बढ़ा दिया है। READ MORE: टिंबर मार्केट में भीषण आग; 22 फायर वाहनों ने 5 घंटे की शक्कत के बाद बुझी आग

Salman Khan Birthday: भाईजान के 60वें जन्मदिन की धूम; फार्महाउस में सितारों का मेला, एक्स गर्लफ्रेंड ने लूटी मैहफिल

Salman Khan Birthday

Highlights Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में भव्य पार्टी आयोजित की। सेलेब्स का जमावड़ा View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) सलमान की पार्टी में उनके परिवार के अलावा कई सेलिब्रिटी शामिल हुए। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ पहुंचे। संजय दत्त, करिश्मा कपूर, आदित्य रॉय कपूर, सोहेल और अरबाज खान भी नजर आए। रकुल प्रीत सिंह, हुमा कुरैशी, तब्बू, डायरेक्टर कबीर खान और मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारे भी जश्न में शामिल हुए। इनके अलावा सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी ग्लैमरस लुक में पार्टी में शामिल हुई। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) READ MORE: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर फूटा जाह्नवी का गुस्सा; बोली – दोहरी मानसिकता हमें तबाह कर देगी मीडिया के साथ काटा केक #WATCH | Panvel, Maharashtra | Actor Salman Khan cuts a cake as he celebrates his 60th birthday today. pic.twitter.com/8k3MqjpPWF — ANI (@ANI) December 26, 2025 आधी रात सलमान ने फार्महाउस के बाहर पैपराजी के साथ केक काटा। इस दौरान उनके माता-पिता सलीम और सलमा खान, बहन अर्पिता और बच्चे, भाई अरबाज और सोहेल के परिवार भी मौजूद रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) सलमान को मिली धमकियों के कारण मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर थी। उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों में पुलिस फोर्स दोगुनी कर दी गई। हेलिकॉप्टर और ड्रोन से भी निगरानी रखी गई। बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोशन सलमान की चैरिटी पहल ‘बीइंग ह्यूमन’ के तहत उनके जन्मदिन से एक दिन पहले बांद्रा-वर्ली सी लिंक को रोशन किया गया। सलमान के 60वें जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस ने उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दी हैं। READ MORE: मशहूर सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भड़की हिंसा, कई घायल; देंखे वीडियो

James Concert Violence: मशहूर सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भड़की हिंसा, कई घायल; देंखे वीडियो

James Concert Violence

Highlights James Concert Violence: बांग्लादेश के मशहूर गायक जेम्स के कॉन्सर्ट पर शुक्रवार रात हमला हो गया। यह कार्यक्रम फरीदपुर जिला स्कूल की 185वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जाना था। रात करीब 9 बजे शुरू होने वाले इस कॉन्सर्ट से पहले ही हालात बिगड़ गए और आखिरकार शो रद्द करना पड़ा। आयोजकों ने जताई चिंता आयोजन समिति के अनुसार, कुछ बाहरी लोग बिना अनुमति कार्यक्रम स्थल में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्हें रोका गया, तो भीड़ ने ईट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हमलावर मंच पर कब्जा करने की भी कोशिश कर रहे थे। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने विरोध किया, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए। 15 से 20 छात्र घायल Today a violent mob attacked prominent singer James concert in Faridpur. He later left the venue immediately to save his life. Extremist are on a mission to make Bangladesh failed country like Pakistan. pic.twitter.com/muqb87s6tf — Redowan Ibne Saiful (@Redowanshakil) December 26, 2025 हमले में फरीदपुर जिला स्कूल के 15 से 20 छात्र घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर रात करीब 10 बजे कॉन्सर्ट रद्द करने की घोषणा की गई। आयोजन समिति के सदस्य राजिबुल हसन खान ने कहा कि कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी थी, लेकिन हमला क्यों हुआ और इसके पीछे कौन था, यह अब तक साफ नहीं है। READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का डर से घबराया पाक; LoC और POK पर तैनात किया ड्रोंन सिस्टम  कौन हैं गायक जेम्स फारुक महफूज अनम, जिन्हें जेम्स के नाम से जाना जाता है, बांग्लादेश के सबसे लोकप्रिय रॉक सिंगर हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों ‘गैंगस्टर’ का भीगी भीगी और ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का अलविदा जैसे मशहूर गाने भी गाए हैं। READ MORE: कुलदीप सेंगर की जमानत पर विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन

Bhopal Timber Market Fire: टिंबर मार्केट में भीषण आग; 22 फायर वाहनों ने 5 घंटे की शक्कत के बाद बुझी आग

Bhopal Timber Market Fire

Highlights Bhopal Timber Market Fire: भोपाल के भारत टॉकीज रोड स्थित पात्रा पुल के पास टिंबर मार्केट में शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले एक फर्नीचर शोरूम में लगी, जो तेजी से पास की आरा मशीन और अन्य दुकानों तक फैल गई। कुछ ही देर में आग ने तीन से ज्यादा जगहों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की 22 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा आग की सूचना मिलते ही नगर निगम, भेल और पुलिस की करीब 22 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए पानी के टैंकर, पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद ली गई। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दीवार गिरने से 4 लोग घायलआग बुझाने के दौरान आरा मशीन की एक पक्की दीवार अचानक गिर गई। हादसे में 2 कर्मचारी समेत कुल 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले निजी अस्पताल और फिर हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। READ MORE: कुलदीप सेंगर की जमानत पर विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन 50 फीट ऊंची उठीं लपटेंप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें करीब 50 फीट तक ऊंची उठी और धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आग इतनी तेज थी कि लोहे की टिन तक पिघल गया। एक करोड़ से ज्यादा का नुकसानआग में फर्नीचर, लकड़ी और मशीनरी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। व्यापारियों के अनुसार इस हादसे में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। भोपाल डेकोरेटर के मालिक ने बताया कि दुकान में रखा सारा सामान जल गया। आग के कारणों की जांच जारीफिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी है। शॉर्ट सर्किट या साजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि डेढ़ महीने पहले भी इसी टिंबर मार्केट में आग लग चुकी है। READ MORE: कड़ाके की ठंड से होगी एमपी में नए साल की शुरुआत

MP Weather Today: कड़ाके की ठंड से होगी एमपी में नए साल की शुरुआत

MP Weather Today

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में ठंड का असर लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से गिरा है। नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ होने के संकेत हैं। राजगढ़ सबसे ठंडा, कई शहर पचमढ़ी से भी सर्द प्रदेश में सबसे ठंडा शहर राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, नौगांव और उमरिया का तापमान पचमढ़ी से भी नीचे चला गया। भोपाल और नौगांव में 4.6 डिग्री, उमरिया में 4.7 डिग्री और पचमढ़ी में 4.8 डिग्री तापमान रहा। 31 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे ग्वालियर, रीवा, सागर, जबलपुर संभाग समेत प्रदेश के 31 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इंदौर में 6.2, ग्वालियर में 6.7, उज्जैन में 7.3 और जबलपुर में 7.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में दिन का तापमान भी 25 डिग्री से नीचे बना हुआ है। READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का डर से घबराया पाक; LoC और POK पर तैनात किया ड्रोंन सिस्टम  घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित प्रदेश के 16 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। भोपाल, ग्वालियर, रीवा, सतना, दतिया, छतरपुर, सीधी और सिंगरौली जैसे जिलों में दृश्यता कम रही। कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से चलीं। मौसम विभाग का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन रातें अभी भी काफी सर्द रहेंगी। READ MORE: कुलदीप सेंगर की जमानत पर विरोध, दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन

कुलदीप सेंगर की जमानत पर हाईकोर्ट के बाहर विरोध, पीड़िता की माँ का छलका दर्द

Kuldeep Sengar Bail

Highlights Kuldeep Sengar Bail: उन्नाव रेप केस में अपराधी पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया और फैसले पर रोक लगाने की मांग की। पीड़िता की मां का छलका दर्द पीड़िता की मां ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से उनका भरोसा टूट गया है। उन्होंने साफ कहा कि वे इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगी। उनका कहना है कि सेंगर को किसी भी हालत में राहत नहीं मिलनी चाहिए। READ MORE: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर फूटा जाह्नवी का गुस्सा; बोली – दोहरी मानसिकता हमें तबाह कर देगी सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका सेंगर की सजा निलंबित करने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली तीसरे पक्ष की याचिका सुप्रीम कोर्ट में मेंशन की जाएगी। याचिका में कहा गया है कि ट्रायल कोर्ट ने सेंगर को उम्रकैद की सजा दी थी और हाईकोर्ट ने गंभीर तथ्यों पर ध्यान नहीं दिया। महिला संगठनों का जोरदार प्रदर्शन जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में हाईकोर्ट गेट नंबर 5 पर प्रदर्शन हुआ। महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने कहा कि जिस जगह से अन्याय हुआ, वहीं से न्याय की मांग की जाएगी। उन्होंने जल्द सुनवाई की अपील की।  राजनीतिक प्रतिक्रिया कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह देशभर की महिलाओं के भरोसे को कमजोर करता है और गलत संदेश देता है। दिल्ली मेट्रो में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लेकर विरोध जताया और सोशल मीडिया पर पीड़िता के समर्थन की अपील की। पीड़ित परिवार और एक्टिविस्टों का कहना है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला, तो वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। READ MORE: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का डर से घबराया पाक; LoC और POK पर तैनात किया ड्रोंन सिस्टम 

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का डर से घबराया पाक; LoC और POK पर तैनात किया ड्रोन सिस्टम 

ऑपरेशन सिंदूर

Highlights ऑपरेशन सिंदूर से घबराया हुआ पाकिस्तान पीओके में काउंटर ड्रोंन सिस्टम तैयार कर रहा है। भारत की ओर से संभावित नए ड्रोन अभियानों की आशंका को लेकर LoC और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के आगे के इलाकों में बड़े पैमाने पर ड्रोन तैनात किए हैं। कहां-कहां तैनाती सूत्रों के मुताबिक रावलाकोट, कोटली और भिंबर सेक्टरों के सामने 30 से ज्यादा विशेष एंटी-ड्रोन यूनिट्स लगाई गई हैं। इनकी जिम्मेदारी मुर्री मुख्यालय वाली 12वीं इन्फैंट्री डिवीजन और कोटली–भिंबर क्षेत्र की 23वीं इन्फैंट्री डिवीजन संभाल रही हैं। सेक्टरवार जिम्मेदारी READ MORE: मध्य प्रदेश में 474 पदों पर सीधी भर्ती, 7 जनवरी तक करें आवेदन कौन से सिस्टम लगाए गए पाकिस्तान ने इलेक्ट्रॉनिक और हथियार आधारित दोनों तरह के सिस्टम तैनात किए हैं। ड्रोन-रोधी कमजोरियां दूर करने के लिए पाकिस्तान तुर्की और चीन से नए ड्रोन व एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की बातचीत कर रहा है। भारत की तैयारी से बढ़ी बेचैनी भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के लगातार संयुक्त अभ्यासों से पाकिस्तान की चिंता और बढ़ी है। यही वजह है कि LoC पर हवाई सुरक्षा को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। READ MORE: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर फूटा जाह्नवी का गुस्सा; बोली – दोहरी मानसिकता हमें तबाह कर देगी

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर फूटा जाह्नवी का गुस्सा; बोली – दोहरी मानसिकता हमें तबाह कर देगी

Janhvi Kapoor

Highlight बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के मामले ने लोगों को झकझोर दिया है। आरोप है कि ईशनिंदा की अफवाह के बाद भीड़ ने उनकी जान ले ली। यह घटना 18 दिसंबर को ढाका के पास हुई बताई जा रही है। जाह्नवी कपूर की कड़ी प्रतिक्रिया एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह बर्बरता है और इसे नरसंहार कहा जाना चाहिए। जाह्नवी ने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की घटनाओं पर चुप न रहें और हर तरह के चरमपंथ का विरोध करें। जाह्नवी ने कहा कि अगर ऐसी अमानवीय घटनाओं के बावजूद लोगों को गुस्सा नहीं आता, तो यही पाखंड समाज को नुकसान पहुंचाएगा। उन्होंने अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार पर भी चिंता जताई। READ MORE: आज से आपकी ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानिए कितने रुपए एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे अन्य सेलेब्स ने भी उठाई आवाज इस मामले पर कई अन्य सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सांसद और एक्ट्रेस जया प्रदा ने घटना को बेहद क्रूर बताया और न्याय की मांग की। अभिनेता मनोज जोशी ने कहा कि कुछ मुद्दों पर आवाज उठाई जाती है, लेकिन इस तरह की घटनाओं पर चुप्पी दुखद है। सोशल मीडिया पर समर्थन सिंगर टोनी कक्कड़ और एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी इस घटना की निंदा की। सोशल मीडिया पर यूजर्स जाह्नवी कपूर की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। READ MORE: एमपी कांग्रेस की बड़ी बैठक शुरू; 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा तेज

मध्य प्रदेश में 474 पदों पर सीधी भर्ती, 7 जनवरी तक करें आवेदन

MP Government Jobs

Highlights MP Government Jobs: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राज्य के मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य संस्थान, निगम और विभागीय कार्यालयों में 474 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती स्वास्थ्य और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए बड़ा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। सभी पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। READ MORE: एमपी कांग्रेस की अह बड़ी बैठक शुरू; 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा तेज भर्ती में शामिल प्रमुख पद हैं: योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है, जैसे स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट या संबंधित डिप्लोमा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और SC/ST/OBC वर्ग के लिए 250 रुपये है। उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर जैसे पदों पर अच्छी सैलरी और स्थायी नौकरी मिल सकती है, जबकि लैब टेक्नीशियन और फिजियोथेरेपिस्ट जैसे पदों की मांग लगातार बढ़ रही है। READ MORE: महाकाल की कृपा बरसी! साढ़े 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; दान से 108 करोड़ रुपए आए और 13 करोड़ के आभूषण …

महाकाल की कृपा बरसी! साढ़े 5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; दान से 108 करोड़ रुपए आए और 13 करोड़ के आभूषण …

Ujjain Mahakaal

Ujjain Mahakaal: महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और दान में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। देश-विदेश से आए भक्त पहले से कही अधिक संख्या में दर्शन कर रहे हैं और दिल खोलकर दान कर रहे हैं। 5.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष 1 जनवरी से 15 दिसंबर तक करीब 5.5 करोड़ श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। आम दिनों में रोजाना 1.2 लाख, जबकि वीकेंड पर डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। READ MORE: आज से आपकी ट्रेन यात्रा हुई महंगी, जानिए कितने रुपए एक्स्ट्रा देने पड़ेंगे रिकॉर्ड दान और आभूषण भक्तों ने नकद दान के साथ-साथ सोना 1483 ग्राम और चांदी 592 किलो 366 ग्राम मंदिर को अर्पित किया। इसके आभूषणों की कीमत करीब 13 करोड़ रुपए मानी जा रही है। दान पेटियों से 43.43 करोड़ रुपए और शीघ्र दर्शन व्यवस्था से 64.50 करोड़ रुपए की आय हुई। कुल मिलाकर 11 महीने 15 दिन में 107.93 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड दान मंदिर को प्राप्त हुआ। पिछले साल की तुलना पिछले वर्ष 2024 में कुल दान 92 करोड़ रुपए था। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में लगभग 15 करोड़ रुपए अधिक दान बाबा महाकाल को मिला है। मंदिर का गर्भगृह पिछले दो साल से बंद है। यहां दर्शन और जल अर्पण से पिछले साल 21 करोड़ रुपए की आय हुई थी। गर्भगृह बंद होने के कारण मंदिर को करोड़ों रुपए के दान का नुकसान हो रहा है। प्रशासन की तैयारी महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया कि दिसंबर के अंत तक और श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मंदिर में आस्था और दान दोनों में लगातार वृद्धि जारी है। READ MORE: एमपी कांग्रेस की अह बड़ी बैठक शुरू; 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा तेज