Maharashtra Deputy CM : Ajit Pawar की पत्नी बनेंगी डिप्टी सीएम, बेटे पार्थ संग मुंबई पहुंचीं सुनेत्रा पवार

हाइलाइट्स Maharashtra Deputy CM : मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीति ने नया करवट लिया है। दिवंगत एनसीपी नेता अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली हैं। यह घटना पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है। सुनेत्रा पवार शनिवार सुबह मुंबई पहुंच चुकी हैं। वे अपने बेटे पार्थ के साथ दक्षिण मुंबई में अपने दिवंगत पति के आधिकारिक आवास देवगिरी पहुंचीं। दोपहर में विधायक दल की बैठक सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र विधानमंडल की सदस्य नहीं हैं। दोपहर में मुंबई में एनसीपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में उन्हें विधानमंडल दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद वे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनकर शपथ लेंगी। कैबिनेट मंत्री का बयान वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि एनसीपी विधायक दल दोपहर में बैठक करेगा। इस बैठक में सुनेत्रा पवार को नेता चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी और महायुति गठबंधन के हित में है। पवार परिवार को नहीं थी जानकारी अजित पवार की मौत 28 जनवरी को विमान हादसे में हुई थी। उनकी मौत के बाद एनसीपी और शरद पवार गुट के विलय की बातें चल रही थीं। लेकिन शरद पवार परिवार और एनसीपी (एसपी) के सूत्रों का कहना है कि उन्हें महायुति सरकार में शामिल होने के फैसले की कोई जानकारी नहीं थी। मुख्यमंत्री फडणवीस का समर्थन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर में मीडिया से कहा कि एनसीपी जो भी फैसला लेगी, उसका समर्थन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे अजित पवार के परिवार और पार्टी के साथ खड़े हैं। लोकसभा हार के बाद राज्यसभा सुनेत्रा पवार ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामती से चुनाव लड़ा था। वे अपनी भाभी और एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले से हार गई थीं। इसके बाद उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया। अब वे उपमुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचने जा रही हैं। यह फैसला महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है। एनसीपी और महायुति गठबंधन में नई ताकत आएगी। सुनेत्रा पवार की शपथ के बाद नई कैबिनेट में उनकी भूमिका पर सबकी नजर है।
Bhopal Knife Attack : भोपाल में सनकी युवक का कहर, राह चलती युवतियों पर बरसा रहा चाकू

हाइलाइट्स Bhopal Knife Attack : मध्य प्रदेश। भोपाल में गुरुवार देर रात एक नकाबपोश युवक ने तीन युवतियों पर चाकू से हमला किया। तीनों वारदात अलग-अलग जगहों पर हुईं। पुलिस इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है। कहां-कहां हुई वारदात दो युवतियों पर पिपलानी इलाके में हमला हुआ। एक युवती पर अयोध्या नगर में चाकू मारा गया। तीनों युवतियां 19 से 21 साल की हैं। हमलावर ने नकाब बांध रखा था। युवतियां नहीं जानतीं आरोपी को तीनों पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि वे हमलावर को बिल्कुल नहीं जानतीं। हमला अचानक हुआ। बदमाश ने चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर कोतवाली और अन्य थानों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। टीमों को इलाके में छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी और गवाहों से सुराग पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आसपास के गवाहों से पूछताछ की जा रही है। हमलावर के नकाब की वजह से चेहरा पहचानना मुश्किल हो रहा है। पिपलानी और अयोध्या नगर इलाके में लोग डरे हुए हैं। रात में बाहर निकलने से लोग हिचक रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा। क्या है वजह पुलिस अभी तक हमले की वजह नहीं बता पाई है। छेड़छाड़, पुरानी रंजिश या कोई और वजह हो सकती है। जांच जारी है। तीनों युवतियां अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए हैं। यहां देखिये घटना का वीडियो
Silver Price Crash: बजट सत्र के पहले चांदी धड़ाम; एक दिन में 60 हजार टूटी

Highlights Silver Price Crash: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। खासतौर पर चांदी के दामों में एक ही दिन में जबरदस्त गिरावट आई, जिससे बाजार में हलचल मच गई। चांदी के दाम में भारी गिरावट गुरुवार को चांदी ने MCX पर ₹4.20 लाख प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। लेकिन शुक्रवार को इसमें तेज बिकवाली देखने को मिली। चांदी की कीमत करीब 15 फीसदी गिर गई और लोअर सर्किट लग गया। कीमत सीधे करीब ₹60 हजार टूटकर ₹3,39,910 प्रति किलो तक आ गई। रिकॉर्ड से 80 हजार सस्ती पिछले कारोबारी सत्र में चांदी ₹3,99,893 प्रति किलो पर बंद हुई थी। शुक्रवार को यह ₹3,83,898 पर खुली। रिकॉर्ड भाव ₹4,20,048 के मुकाबले अब चांदी करीब ₹80 हजार प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। READ MORE: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: स्कूलों में लड़कियों के लिए मुफ्त सैनेटरी पैड और अलग शौचालय अनिवार्य अचानक क्यों गिरी कीमत? बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के चलते चांदी में भारी बिकवाली हुई। एक ही दिन में इतनी बड़ी गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया। सोने में भी दबाव चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना पिछले बंद भाव ₹1,83,962 प्रति 10 ग्राम से करीब 1.88 फीसदी गिरकर ₹1,80,499 पर खुला। दिन के दौरान बिकवाली बढ़ने से सोना और नीचे फिसल गया। निवेशकों में बढ़ी चिंता हाल ही में सोने ने भी ₹1,93,096 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब तेज गिरावट से निवेशक सतर्क हो गए हैं। बाजार में आगे उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई जा रही है। READ MORE: राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद शशि थरूर की सफाई; कहा – मेरा रूख BJP के पक्ष में नहीं…
Shashi Tharoor: राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद शशि थरूर की सफाई; कहा – मेरा रूख BJP के पक्ष में नहीं…

Highlights Shashi Tharoor: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने साफ किया है कि उनका रुख भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों पर उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया और उन्हें सरकार या देश के समर्थन के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि किसी पार्टी के समर्थन के रूप में। मीडिया की व्याख्या पर नाराजगी तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर देश के हित में बोलते हैं। उन्होंने कहा कि वह राजनीति से ज्यादा राष्ट्र की बात करना पसंद करते हैं और यह कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस में ही रहूंगा: थरूर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद थरूर ने स्पष्ट कहा कि वह कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस में हूं और कहीं नहीं जा रहा। मैं केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की जीत के लिए काम करूंगा।” READ MORE: पाक नहीं खेलेगा T20 वर्ल्ड कप 2026? आइसलैंड-युगांडा ने कहा – हम पाक की जगह खेलने को तैयार! पार्टी लाइन का सम्मान जरूरी थरूर ने माना कि किसी भी नेता को पार्टी की विचारधारा के खिलाफ नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद में उन्होंने हमेशा पार्टी के साथ खड़े होकर काम किया है, इसलिए उनकी निष्ठा पर सवाल उठाने की जरूरत नहीं है। केरल चुनाव से पहले अहम मुलाकात यह मुलाकात केरल विधानसभा चुनावों से पहले हुई है, जो कांग्रेस के लिए बेहद अहम हैं। पार्टी पिछले 10 सालों से राज्य में सत्ता से बाहर है और इस बार पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। READ MORE: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; स्कूलों में लड़कियों के लिए मुफ्त सैनेटरी पैड और अलग शौचालय अनिवार्य
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; स्कूलों में लड़कियों के लिए मुफ्त सैनेटरी पैड और अलग शौचालय अनिवार्य

Highlights Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में लड़कियों के लिए मुफ्त सैनेटरी पैड और अलग शौचालय की सुविधा देने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि यह अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का हिस्सा है। कोर्ट ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों से तीन महीने के भीतर इस आदेश का पालन करने को कहा है। आदेश के मुख्य बिंदु READ MORE: सोना-चांदी के दाम में जोरदार गिरावट; आज ही खरीदें, कीमतों में 15000 तक की राहत प्राइवेट स्कूलों को चेतावनी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर प्राइवेट स्कूल लड़कियों के लिए अलग शौचालय और मुफ्त सैनेटरी पैड नहीं देंगे, तो उनकी मान्यता रद्द की जा सकती है। समाज और माता-पिता के लिए संदेश कोर्ट ने कहा कि यह आदेश सिर्फ स्कूल या शिक्षकों के लिए नहीं है, बल्कि माता-पिता और समाज के हर वर्ग के लिए है। अदालत ने जोर देकर कहा कि यह कदम लड़कियों को शिक्षा में पीछे न रहने देने और मासिक धर्म से जुड़े स्वास्थ्य अधिकारों की सुरक्षा के लिए है। वरिष्ठ न्यायाधीश जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए यह आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मासिक धर्म स्वास्थ्य का अधिकार जीवन के मौलिक अधिकार का हिस्सा है और इसे लागू करना हर स्कूल की जिम्मेदारी है। READ MORE: पाक नहीं खेलेगा T20 वर्ल्ड कप 2026? आइसलैंड-युगांडा ने कहा – हम पाक की जगह खेलने को तैयार!
T20 World Cup: पाक नहीं खेलेगा T20 वर्ल्ड कप? आइसलैंड-युगांडा ने कहा – हम पाक की जगह खेलने को तैयार!

Highlights T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खेलने को लेकर अनिश्चितता जारी है। बांग्लादेश के भारत में मैचों को लेकर हटने के बाद पाकिस्तान भी टूर्नामेंट से बाहर होने की चर्चाओं में आ गया। PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि अंतिम फैसला अगले कुछ दिनों में लिया जाएगा। युगांडा ने कसा तंज युगांडा क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होता है, तो युगांडा तैयार है। उन्होंने कहा, “पूरा सामान पैक है, पासपोर्ट तैयार हैं, कोई जहाज यू-टर्न नहीं करेगा, हम बोल्ड किट लेकर आएंगे।” आइसलैंड ने भी उडाया मजाक आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स पर मजाकिया अंदाज में कहा कि पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने का फैसला जल्द लेने की जरूरत है। उन्होंने लिखा कि जैसे ही पाकिस्तान दो फरवरी तक नाम वापस करेगा, वे तुरंत रवाना होने को तैयार हैं, लेकिन उड़ान का शेड्यूल इतना जटिल है कि सात फरवरी तक कोलंबो समय पर पहुंचना मुश्किल होगा। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्रेवल प्लान का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। READ MORE: सोना-चांदी के दाम में जोरदार गिरावट; आज ही खरीदें, कीमतों में 15000 तक की राहत सोशल मीडिया पर ट्वीट वायरल युगांडा और आइसलैंड के मजाक भरे पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस ने इसे पाकिस्तान के लिए सीधा संदेश माना। अब टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकले लगाई जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप में रिप्लेसमेंट की संभावना ICC ने पहले बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया था। अब पाकिस्तान के बहिष्कार की स्थिति में युगांडा रिप्लेसमेंट बनने को तैयार है। READ MORE: शंकराचार्य विवाद में सरकार का यू-टर्न! माफी मांगने को तैयार प्रशासन, अविमुक्तेश्वरानंद ने रखी दो शर्ते
Silver Price Crash: सोना-चांदी के दाम में जोरदार गिरावट; आज ही खरीदें, कीमतों में 15000 तक की राहत

Highlights Silver Price Crash: लगातार बढ़ती कीमतों के बाद सोने-चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 30 जनवरी को सराफा बाजार में मुनाफावसूली हावी रही, जिससे दाम एक झटके में नीचे आ गए। इससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। सोना हुआ सस्ता 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर करीब 8,230 रुपये गिर गई है। कल जहां इसका भाव 1,78,850 रुपये था, वहीं आज यह घटकर 1,70,620 रुपये रह गया। 22 कैरेट सोना भी लगभग 8,000 रुपये सस्ता होकर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी में 15 हजार की गिरावट चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। 1 किलो चांदी का भाव 15,000 रुपये टूटकर 3,95,000 रुपये रह गया है। वहीं 1 ग्राम चांदी अब 395 रुपये में मिल रही है। READ MORE: शंकराचार्य विवाद में सरकार का यू-टर्न! माफी मांगने को तैयार प्रशासन, अविमुक्तेश्वरानंद ने रखी दो शर्ते MCX पर भी भारी गिरावट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों में 5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। सोना 1,60,001 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया, जबकि चांदी 3,83,177 रुपये प्रति किलो पर फिसल गई। आपके शहर में सोने के दाम मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना 17,062 रुपये प्रति ग्राम है।दिल्ली, जयपुर, लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 17,077 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है। चेन्नई और मदुरै में यह दर 17,673 रुपये प्रति ग्राम है। चांदी का लेटेस्ट रेट दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में चांदी 3,95,000 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ शहरों में इसका भाव 4,15,000 रुपये प्रति किलो है। खरीदारी का मौका? रिकॉर्ड ऊंचाई से आई इस गिरावट को निवेश और आभूषण खरीदने वालों के लिए अच्छा मौका माना जा रहा है। READ MORE: अजित पवार के बाद महाराष्ट्र का अगला डिप्टी सीएम बनेगी सुनेत्रा पवार? जानें कौन-कौन है लिस्ट में सबसे आगे
शंकराचार्य विवाद में UP सरकार का यू-टर्न! माफी मांगने को तैयार प्रशासन, अविमुक्तेश्वरानंद ने रखी दी ये शर्तें

Highlights Shankaracharya Controversy: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से विवाद के बाद अब प्रयागराज प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन शंकराचार्य से माफी मांगने को तैयार हो गया है। उन्हें 1 फरवरी को माघी पूर्णिमा के अवसर पर संगम स्नान के लिए मनाने की कोशिश तेज हो गई है। लखनऊ के अधिकारी करेंगे मध्यस्थता लखनऊ से दो बड़े अधिकारी वाराणसी जाकर शंकराचार्य से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उन्हें ससम्मान प्रयागराज लाकर संगम स्नान कराया जाएगा। बातचीत लगभग अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है। शंकराचार्य की दो अहम शर्ते शंकराचार्य ने संगम स्नान के लिए दो शर्तें रखी हैं। पहली, जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा लिखित रूप में माफी मांगी जाए। दूसरी, चारों शंकराचार्यों के लिए तय प्रोटोकॉल को स्नान के दौरान पूरी तरह लागू किया जाए। READ MORE: अजित पवार के बाद महाराष्ट्र का अगला डिप्टी सीएम बनेगी सुनेत्रा पवार? जानें कौन-कौन है लिस्ट में सबसे आगे मीडिया प्रभारी ने की पुष्टि शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी योगीराज सरकार ने पुष्टि की है कि प्रशासन माफी के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को शंकराचार्य के अचानक माघ मेला छोड़कर वाराणसी जाने से प्रशासन हैरान रह गया था। विवाद की शुरुआत कैसे हुई 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज तक पालकी ले जाने को लेकर शंकराचार्य के शिष्यों और प्रशासन के बीच टकराव हुआ था। इसके बाद शंकराचार्य धरने पर बैठ गए और 12 दिन तक विरोध जारी रहा। सरकार पर बढ़ा दबाव संत समाज, सोशल मीडिया और सरकार के भीतर से विरोध के सुर उठने लगे थे। डिप्टी सीएम केशव मौर्य के समर्थन के बाद सरकार पर दबाव बढ़ा, जिसके चलते अब सुलह की कोशिश की जा रही है। READ MORE: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा – 2012 के नियम ही रहेंगे लागू…
अजित पवार के बाद महाराष्ट्र का अगला डिप्टी सीएम बनेगी सुनेत्रा पवार? जानें कौन-कौन है लिस्ट में सबसे आगे

Highlights Who Is Next Deputy CM Of Maharashtra: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र के डीप्टी सीएम को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकले लगाई जा रही है। अजित के जाने से उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का पद खाली हो गया है। इससे एनसीपी (अजित गुट) और महायुति सरकार के सामने नया नेतृत्व चुनने की चुनौती खड़ी हो गई है। सुनेत्रा पवार का नाम सबसे आगे अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मानते हैं कि सहानुभूति लहर और बारामती की राजनीतिक पकड़ बनाए रखने के लिए उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाना सुरक्षित विकल्प हो सकता है। समर्थकों ने भी अंतिम संस्कार के बाद यह मांग तेज कर दी है। वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात से बढ़ी अटकलें एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद चर्चाओं को और हवा मिली है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के भीतर उनके नाम पर शुरुआती सहमति बनती दिख रही है। READ MORE: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा – 2012 के नियम ही रहेंगे लागू… रेस में पांच बड़े चेहरे सुनेत्रा पवार के अलावा प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे, धनंजय मुंडे और दिलीप वल्से पाटिल भी दावेदार माने जा रहे हैं। हर नेता की अपनी ताकत और सीमाए हैं, जिन पर पार्टी विचार कर रही है। डिप्टी सीएम के नाम पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और बीजेपी नेतृत्व से चर्चा के बाद होगा। बीजेपी ऐसा चेहरा चाहती है जो चुनावी लिहाज से मजबूत हो। शरद पवार कर सकते है खेल? एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय की चर्चा भी तेज है। ऐसे में शरद पवार की भूमिका अहम हो सकती है। फिलहाल, पार्टी की कोर कमेटी की बैठकें आने वाले फैसले की दिशा तय करेंगी। READ MORE: GDP ग्रोथ मजबूत, महंगाई नियंत्रित, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि में तेजी, रोजगार में बढोत्तरी
The Bads Of Bollywood Controversy: दिल्ली हाई कोर्ट ने समीर वानखेड़े याचिका की खारिज; बताई ये वजह

Highlights The Bads Of Bollywood Controversy: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन रेवेन्यू सर्विस अधिकारी समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनके कथित चित्रण को लेकर दायर की गई थी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई करने का उसके पास क्षेत्रीय अधिकार नहीं है। क्या था मामला? समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सीरीज के पहले एपिसोड में एक किरदार दिखाया गया है, जो उनसे मिलता-जुलता है और इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। कोर्ट का फैसला हाई कोर्ट ने याचिका लौटाते हुए कहा कि वानखेड़े इसे सही अधिकार क्षेत्र वाली अदालत में दोबारा दाखिल कर सकते हैं। कोर्ट ने इस स्तर पर मानहानि के दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की। बचाव पक्ष की दलील रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की ओर से कहा गया कि यह सीरीज पूरी तरह काल्पनिक और व्यंग्यात्मक है। इसमें समीर वानखेड़े का नाम या सीधा चित्रण नहीं है। साथ ही, मामला मुंबई से जुड़ा है, इसलिए याचिका वहीं दायर होनी चाहिए थी। READ MORE: पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, पार्थ और जय ने दी मुखाग्नि; आंसुओं के सैलाब के बीच हुआ अंतिम संस्कार… 2 करोड़ मुआवजे की मांग समीर वानखेड़े ने 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी। उनका कहना था कि यह राशि वह टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल को दान करना चाहते हैं। किस सीन पर विवाद सीरीज में एक सीन में एक अधिकारी को ड्रग केस में युवक को गिरफ्तार करते दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर इस किरदार की तुलना समीर वानखेड़े से की गई, जिसके बाद विवाद बढ़ा। आर्यन खान केस से जुड़ाव समीर वानखेड़े 2021 में आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी थे। बाद में पर्याप्त सबूत न मिलने पर आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी गई थी। READ MORE: UGC 2026 पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, 2012 के नियम ही रहेंगे लागू