SC Stray Dog Case: जज बोले – ‘कुत्ते इंसानी डर को पहचान कर हमला करते हैं’, बिल्लियो को लेकर भी कही ये बात

Highlight SC Stray Dog Case: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आवारा कुत्तों के मामले पर लगातार दूसरे दिन सुनवाई की। जस्टिस नाथ ने कहा कि कुत्ते इंसानों का डर पहचानते हैं इसलिए काटते हैं। वकील ने इनकार किया, लेकिन न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि यह उनके व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित है। शेल्टर की कमी और इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि देश में सिर्फ 5 सरकारी शेल्टर हैं, हर शेल्टर में 100 कुत्ते ही रखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों से कुत्तों को हटाने के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। कुत्तों को हटाने पर चिंता एनिमल वेलफेयर की ओर से सीयू सिंह ने तर्क दिया कि कुत्तों को हटाने से चूहों और बंदरों की संख्या बढ़ सकती है। कोर्ट ने कहा, “तो क्या बिल्लियों को बढ़ाना चाहिए?” और यह स्पष्ट किया कि हर कुत्ते को हटाने का आदेश नहीं है। READ MORE: इंदौर के बाद भोपाल के पानी में मिला जानलेवा बैक्टीरिया; 4 सैंपल टेस्ट में फैल रोकथाम ही बेहतर उपाय वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि सभी कुत्तों को पकड़ना संभव नहीं है और आर्थिक रूप से भी मंहगा होगा। कोर्ट ने कहा कि रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर है। सरकार के पास नहीं हैं आंकड़े ध्रुव मेहता ने बताया कि सरकार के पास आवारा कुत्तों और डॉग बाइट के सही आंकड़े नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बीमार और स्वस्थ कुत्तों को एक साथ रखने से नई समस्याएं हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सभी पक्षों को सुझाव रखने का मौका मिलेगा ताकि समाधान निकाला जा सके। READ MORE: अग्निवेश के निधन पर छलका पिता अनिल का दर्द; 75% संपत्ति समाज को दान का वादा दोहराया
Agnivesh Agarwal: अग्निवेश के निधन पर छलका पिता अनिल का दर्द; 75% संपत्ति समाज को दान का वादा दोहराया

Agnivesh Agarwal: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे अग्निवेश के निधन के बाद समाज को 75% संपत्ति वापस देने का वादा फिर से दोहराया। 49 वर्षीय अग्निवेश का अमेरिका में माउंट सिनाई अस्पताल में अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे स्कीइंग दुर्घटना में लगी चोटों से जूझ रहे थे। अनिल अग्रवाल ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे दुखद दिन बताया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि – अग्निवेश अग्रवाल के निधन की खबर दुखद है। भगवान से प्रार्थना है कि अनिल अग्रवाल, आपको और आपके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति और साहस मिले। पिता अनिल का भावुक संदेश बेटे की मौत के गहरे दुख को साझा करते हुए अनिल ने सोशल मीडिया पर लिखा – आज मेरे जीवन का सबसे कठिन दिन है। मेरा प्यारा बेटा अग्निवेश हमसे बहुत जल्दी चला गया। वह केवल 49 साल का था। उसका जाना हमारे लिए अपूरणीय दर्द है। अग्निवेश न सिर्फ मेरा बेटा था, बल्कि मेरा दोस्त भी था। उनका सपना था कि कोई बच्चा भूखा न रहे, हर महिला आत्मनिर्भर बने और हर युवा को अवसर मिले। मैंने उनका सपना पूरा करने का संकल्प दोबारा लिया है। बेटा, तुम्हारी याद हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। तुम्हारी रोशनी को हम आगे बढ़ाएंगे। बेटे की मौत के गहरे दुख के बावजूद अनिल अग्रवाल ने कहा कि वे समाज से किए आपने वादे को निभाएंगे और सादा जीवन जीने का संकल्प लेंगे। PM मोदी ने जताया शोक The untimely passing of Shri Agnivesh Agarwal is deeply shocking and saddening. The depth of your grief is evident in this touching tribute. Praying that you and your family find continued strength and courage. Om Shanti.@AnilAgarwal_Ved https://t.co/qn0DBuBj2S — Narendra Modi (@narendramodi) January 8, 2026 READ MORE: इंदौर में 20 की मौत पर कांग्रेस का मेगा प्रोटेस्ट; CM ने कहा हम आकड़ों में नहीं पड़ रहे… अग्निवेश का सपना अनिल और अग्निवेश ने समाज को बेहतर बनाने का सपना देखा। उन्होंने यह वादा किया था कि वे अपनी दौलत का 75% से ज्यादा हिस्सा समाज की भलाई में देंगे। यह रोडमैप चार मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित था – पोषण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार। अग्निवेश का जीवन और उपलब्धियां अग्निवेश का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था। उन्होंने मेयो कॉलेज से पढ़ाई की और बिजनेस में कदम रखा। वे फुजैराह गोल्ड के फाउंडर और हिंदुस्तान ज़िंक के पूर्व चेयरमैन थे। अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनका बेटा सरल, दयालु और मेहनती इंसान था। अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके बेटे का सपना था कि कोई बच्चा भूखा न सोए, हर महिला आत्मनिर्भर बने और युवा भारतीयों के पास सार्थक काम हो। उनका परिवार और कर्मचारी इस कठिन समय में एक दूसरे का सहारा बन रहे हैं। READ MORE: इंदौर के बाद भोपाल के पानी में मिला जानलेवा बैक्टीरिया; 4 सैंपल टेस्ट में फैल
Bhopal Polluted Water: इंदौर के बाद भोपाल के पानी में मिला जानलेवा बैक्टीरिया; 4 सैंपल टेस्ट में फैल

Highlights Bhopal Polluted Water: इंदौर में दूषित पानी से 20 मौतों के बाद अब भोपाल में भी पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। नगर निगम ने शहर के करीब 250 जगहों से पानी के सैंपल लिए, जिनमें से 4 सैंपल फेल पाए गए। इनमें खानूगांव, आदमपुर छावनी और बाजपेई नगर के अंडरग्राउंड पानी में खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया। नगर निगम ने दी चेतावनी नगर निगम ने प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को भूगर्भ जल का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह बैक्टीरिया इंदौर में लोगों की मौत का कारण बना था, लेकिन भोपाल में यह सप्लाई का पानी नहीं बल्कि ग्राउंड वाटर है। READ MORE: इंदौर में 20 की मौत पर कांग्रेस का मेगा प्रोटेस्ट; CM ने कहा हम आकड़ों में नहीं पड़ रहे… लोगों में दहशत, स्वास्थ्य विभाग सतर्क ई-कोलाई बैक्टीरिया से उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार और डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गो और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग इसके प्रति अधिक संवेदनशील हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने और प्रभावित इलाकों में वैकल्पिक जल आपूर्ति की व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया है। क्या है ई-कोलाई और क्यों खतरनाक? ई-कोलाई आमतौर पर इंसानों और जानवरों की आंतों में पाया जाता है। लेकिन जब यह पीने के पानी में मिल जाता है, तो पानी मल या गंदगी से प्रदूषित होता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। सुरक्षा के लिए कदम नगर निगम ने सभी संदिग्ध जल स्रोत बंद कर दिए हैं। खानूगांव और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक जल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारी लगातार सैंपलिंग और निगरानी में जुटे हैं। READ MORE: ICC ने बांग्लादेश को दिया अल्टीमेटम कहा – भारत में ही खेलो, नहीं तो अंक कटेंगे
Indore Polluted Water: इंदौर में 20 की मौत पर कांग्रेस का मेगा प्रोटेस्ट; CM ने कहा हम आकड़ों में नहीं पड़ रहे…

Highlights Indore Polluted Water: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से 20 लोगों की मौत के बाद सियासी बवाल छिड़ गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने इसे केवल लापरवाही नहीं, बल्कि सिस्टम की विफलता बताया है। 11 जनवरी को कांग्रेस का मेगा प्रदर्शन इंदौर दूषित पानी कांड के विरोध में कांग्रेस 11 जनवरी को इंदौर में बड़ा प्रदर्शन करेगी। इसकी तैयारियों के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 11 जनवरी से पहले बड़ी बैठक करेंगे। जीतू पटवारी ने सभी कांग्रेस विधायको को प्रदर्शन के लिए एक हजार लोग जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राहुल गांधी भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस की आला कमान ने सीएम मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफे मांगा। साथ ही मृतकों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की। 437 लोग बीमार, 20 की मौत भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से अब तक 437 लोग बीमार हुए। इनमें से 381 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। फिलहाल 56 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिग्विजय सिंह का सरकार पर हमला पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस मामले को “इंदौर के माथे पर कलंक” बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री बार-बार इंदौर आते हैं, तो सिर्फ मुआवजा देकर चुप क्यों हो जाते हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की है। READ MORE: ट्रंप का टैरिफ बम! रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 500% टैरिफ; भारत और चीन को चेतावनी जीतू पटवारी बोले- सिस्टम फेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पत्र लिखकर कहा कि यह प्रशासनिक नहीं, बल्कि शासन की असफलता है। उन्होंने जल आपूर्ति प्रणाली के स्वतंत्र ऑडिट और दोषियों पर आपराधिक कार्रवाई की मांग की। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने कहा कि इस घटना से शहर की छवि को गहरा नुकसान हुआ है। कोर्ट ने साफ किया कि स्वच्छ पानी जनता का मौलिक अधिकार है और जरूरत पड़ी तो दोषियों पर सिविल व क्रिमिनल कार्रवाई होगी। सीएम का बयान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे लिए हर एक व्यक्ति कष्टदायक है इसलिए हम आंकड़ों में नहीं पड़ रही है और हर पीड़ित परिवार को राहत दी जाएगी। READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार
Trump Tariffs: ट्रंप का टैरिफ बम! रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 500% टैरिफ; भारत और चीन को चेतावनी

Highlight Trump Tariffs: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई के लिए एक सख्त विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस बिल के तहत ऐसे देशों पर भारी टैक्स लगाया जा सकता है, जो रूस से तेल और यूरेनियम खरीद रहे हैं। 500 फीसदी तक टैरिफ का प्रस्ताव इस प्रस्तावित कानून का नाम “रूस पर प्रतिबंध अधिनियम 2025” है। इसमें प्रावधान है कि रूस से जुड़े व्यापार पर 500 फीसदी तक टैरिफ लगाया जा सकता है। इसका मकसद यूक्रेन युद्ध के बीच रूस पर आर्थिक दबाव बनाना है। अगले हफ्ते हो सकती है वोटिंग रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस विधेयक को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने संकेत दिया कि अगले सप्ताह अमेरिकी संसद में इस पर वोटिंग हो सकती है। READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार भारत, चीन और ब्राजील निशाने पर सीनेटर ग्राहम के अनुसार, इस कानून से ट्रंप को भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों पर दबाव डालने की ताकत मिलेगी। ये देश सस्ते रूसी तेल के बड़े खरीदार हैं, जिससे रूस को युद्ध के लिए पैसा मिलता है। भारत पर पहले भी बढ़ा था टैक्स पिछले साल अमेरिका ने भारत से आने वाले कुछ सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। रूसी तेल खरीदने के कारण अतिरिक्त टैक्स जोड़कर यह दर 50 फीसदी तक पहुंच गया था। भारत का साफ रुख भारत सरकार ने साफ कहा है कि वह अपने ऊर्जा फैसले राष्ट्रीय हित में लेती है। भारत ने ट्रंप के उस दावे को भी खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि पीएम मोदी ने रूसी तेल खरीद बंद करने का वादा किया था। READ MORE: मुरैना के मदरसों में पढ़ रहे 254 हिंदू बच्चे; शिक्षा विभाग ने खुद किया कबूल
Weather Update: शीतलहर का कहर: दिल्ली में 5 डिग्री से नीचे तापमान; MP में पारा 2.7 डिग्री; घना कोहरा, ट्रेनें 6 घंटे तक लेट

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन हो सकता है। शीतलहर के चलते सुबह और रात के समय भारी ठंड पड़ सकती है। IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे का डबल अटैक मध्यप्रदेश में ठंड ने और ज्यादा असर दिखाया है। कई जिलों में रात का तापमान 3 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। सीहोर, मुरैना और छिंदवाड़ा में पौधों पर हल्की बर्फ की परत तक जम गई है। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया, तो वहीं इंदौर में भी ठंड और कोहरे का असर जारी है। दिन में भी नहीं मिल रही राहत सिर्फ रात ही नहीं, दिन के समय भी ठंड का असर बना हुआ है। खजुराहो और नौगांव में दिन का तापमान 16 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल, ग्वालियर, रीवा और दतिया में ठंडी हवाओं के कारण कोल्ड डे जैसे हालात बने रहे। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 20 की मौत; कांग्रेस का 11 को विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी होंगे शामिल कोहरे से ट्रेन और फ्लाइट प्रभावित घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। दिल्ली से मध्यप्रदेश आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रोज 2 से 6 घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। वाराणसी में भी कोहरे के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। स्कूलों के समय में बदलाव ठंड को देखते हुए इंदौर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। वहीं नोएडा में 10 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आगे और बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। फिलहाल राहत के आसार कम हैं। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। READ MORE: मुरैना के मदरसों में पढ़ रहे 254 हिंदू बच्चे; शिक्षा विभाग ने खुद किया कबूल
मुरैना के मदरसों में पढ़ रहे सैकड़ों हिंदू बच्चे; शिक्षा विभाग ने खुद किया कबूल

Highlight Hindu Studying In Madrassas: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जिले के मदरसों में 254 हिंदू बच्चे पढ़ रहे हैं। यह मामला तब और अहम हो जाता है, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 अगस्त 2024 को मदरसों में गैर-मुस्लिम बच्चों के दाखिले पर रोक के आदेश दिए थे। जिले में मदरसों की स्थिति शिक्षा विभाग की जांच में सामने आया कि मुरैना में कुल 55 मदरसे दर्ज हैं। इनमें से 26 मदरसे अनुदान न मिलने के कारण बंद हैं, जबकि 29 मदरसे वर्तमान में संचालित हो रहे हैं। इन 29 में से 8 मदरसों में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के बच्चे पढ़ रहे हैं। छात्रों के आंकड़े इन 8 मदरसों में कुल 950 छात्र नामांकित हैं, जिनमें 254 हिंदू और 696 मुस्लिम बच्चे शामिल हैं। विभाग का कहना है कि हिंदू बच्चे अपने अभिभावकों की सहमति से शासन द्वारा तय पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा ले रहे हैं। शेष 21 मदरसों में केवल मुस्लिम छात्र पढ़ते हैं। READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार खडियार गांव का उदाहरण अंबाह विकासखंड के खडियार गांव स्थित मदरसा आयशा इस्लामिया में कुल 448 छात्रों में 135 हिंदू बच्चे पाए गए। अभिभावकों का कहना है कि पास में यही शिक्षण संस्थान उपलब्ध है, इसलिए बच्चे यहीं पढ़ रहे हैं। एनएचआरसी की चिंता एनएचआरसी सदस्य प्रियांक कानूनगो के अनुसार मुरैना और शिवपुरी में लगभग 550 हिंदू बच्चों के मदरसों में दाखिले की शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में धर्मांतरण की आशंका भी जताई गई है। आरटीई एक्ट के तहत स्कूलों की उपलब्धता के बावजूद हिंदू बच्चों का मदरसों में पढ़ना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या ठोस कदम उठाती है। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से 20 की मौत; कांग्रेस का 11 को विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी होंगे शामिल
Vicky Katrina Baby Name: विक्की-कटरीना ने बेटे का नाम किया रिवील; शादी के चार बाद बने पेरेंट्स

Highlights Vicky Katrina Baby Name: बॉलीवुड के पसंदीदा कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने आखिरकार अपने बेटे के नाम से पर्दा उठा दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए बेटे का नाम बताया, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। बेटे का नाम और उसका मतलब कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। यह नाम संस्कृत भाषा से लिया गया है। विहान का अर्थ होता है सुबह, भोर या नई शुरुआत। यह नाम सूर्य की पहली किरण और एक नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। शेयर की खास तस्वीर कपल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक तस्वीर शेयर की है। फोटो में विक्की और कटरीना अपने बेटे के नन्हे हाथ को थामे नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हमारी रोशनी की किरण, विहान कौशल।” READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार दिल छू लेने वाला कैप्शन कैप्शन में आगे लिखा गया, “दुआएं कुबूल हुई। जिंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई। शब्दों से परे कृतज्ञता।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। सेलेब्स और फैंस की बधाई इस पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा, श्रेया घोषाल, दीया मिर्जा, भूमि पेडनेकर और शिबानी दांडेकर समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है। फैंस भी नाम की खूब तारीफ कर रहे हैं और हार्ट इमोजी से प्यार लुटा रहे हैं। शादी और पैरेंटहुड विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद नवंबर 2025 में वे माता-पिता बने। अब बेटे के नाम के खुलासे के साथ उनकी खुशी और भी खास हो गई है। READ MORE: ऑल टाइम हाई पर चांदी, सोने के दाम में हल्की गिरावट; जाने आज के रेट
Indore Polluted Water Deaths: इंदौर में दूषित पानी से 20 की मौत; कांग्रेस का 11 को विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी होंगे शामिल

Indore Polluted Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने 6 मौतों की पुष्टि की है, जबकि 18 परिवारों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। पीड़ितों की संख्या और मुआवजे में अंतर को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनके लिए एक भी जीवन की कीमत महत्वपूर्ण है, इसलिए आंकड़ों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। मरीजों की स्थिति दूषित पानी से अब तक 429 लोग बीमार हुए। इनमें से 330 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 99 अभी अस्पताल में भर्ती हैं। 16 मरीज आईसीयू में हैं। हाईकोर्ट ने मामले को हेल्थ इमरजेंसी करार दिया है। READ MORE: ऑल टाइम हाई पर चांदी, सोने के दाम में हल्की गिरावट; जाने आज के रेट सरकार की कार्रवाई सरकार ने प्रदेश के लगभग 6.5 लाख हैंडपंपों की जांच और जल स्रोतों की मासिक सफाई का निर्देश दिया है। PHE विभाग को दूषित पानी और पाइपलाइन लीकेज की शिकायतों का 24 घंटे में निपटारा करने को कहा गया है। कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस 11 जनवरी को इंदौर में बड़ा प्रदर्शन करेगी। पैदल मार्च गणपति चौक से अहिल्या चौक और राजवाड़ा तक निकलेगा। इसमें दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, कमलेश्वर पटेल और अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी से भी समय मांगा गया है। सभी जिलाध्यक्षों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि छह महीने से गंदे पानी की शिकायतें मिल रही थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब लोगों को जान-माल का खतरा है और सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार
Gold-Silver Price Today: ऑल टाइम हाई पर चांदी, सोने के दाम में हल्की गिरावट; जाने आज के रेट

Highlights Gold-Silver Price Today: 7 जनवरी 2026 को चांदी ने ऑल टाइम हाई छूकर ₹2,46,044 प्रति किलोग्राम का नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले ये ₹2,43,150 पर थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी आज ₹2,894 महंगी हुई। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹45 घटकर ₹1,36,615 पर आ गया। सोने ने 29 दिसंबर 2025 को ₹1,38,161 का ऑल टाइम हाई बनाया था। बाजार में सोने में हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली का असर दिखा। बाजार में उतार-चढ़ाव मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का मार्च अनुबंध ₹4,161 या 1.61% गिरकर ₹2,54,650 पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में चांदी ₹2,59,692 के रिकॉर्ड स्तर तक गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार मुनाफावसूली और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के इंतजार के कारण चांदी में यह उतार-चढ़ाव आया। READ MORE: ICC ने बांग्लादेश को दिया अल्टीमेटम कहा – भारत में ही खेलो, नहीं तो अंक कटेंगे अमेरिकी ब्याज दरों का असर अमेरिकी ब्याज दरों, बेरोजगारी और भू-राजनीतिक घटनाओं ने बुलियन बाजार में निवेशकों की सावधानी बढ़ा दी है। अमेरिका-वेनेजुएला तनाव और चीन-जापान विवाद के कारण सोना और चांदी में सुरक्षित निवेश की मांग बनी हुई है। आगे का रुख विशेषज्ञों का कहना है कि उच्च कीमतों पर मुनाफावसूली जारी रह सकती है, लेकिन वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण चांदी और सोने में बड़ी गिरावट की संभावना कम है। READ MORE: SC ने आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के दिए आदेश, कहा – दो जज भी हुए हादसे का शिकार