BLF 2026: भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल में बाबर का महिमामंडन… BLF सत्र को लेकर हंगामा

BLF 2026: भोपाल के भारत भवन में आयोजित भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल (BLF) एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार विवाद का कारण “बाबर: क्वेस्ट फॉर हिंदुस्तान” विषय पर रखा गया एक सत्र है। सोशल मीडिया पर इस सत्र को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि साहित्यिक मंचों पर ऐसे विवादित विषयों की बजाय सामाजिक हित और सकारात्मक विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। विवाद के बाद छुपाया पोस्टर विवाद बढ़ने के बाद कार्यक्रम स्थल पर लगे पोस्टर में सत्र के विषय के ऊपर सफेद कागज चिपका दिया गया। जब आयोजकों से सवाल किया गया तो उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि यह विषय बाबर की प्रशंसा से जुड़ा नहीं है और इससे ज्यादा वे कुछ नहीं कहेंगे। READ MORE: ईरान में महंगाई के खिलाफ उबाल Gen-Z का खून; 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन, 45 की मौत किताब का दावा क्या है? जिस पुस्तक पर सत्र प्रस्तावित है, वह बाबर की एक शोधपरक जीवनी बताई जा रही है। लेखक ने बाबरनामा और अन्य ऐतिहासिक स्रोतों के आधार पर बाबर को केवल विजेता नहीं, बल्कि शासक, कवि और इंसान के रूप में प्रस्तुत करने का दावा किया है। किताब में बाबर की सैन्य रणनीतियों, भारत विजय की प्रेरणाओं, मुगल काल की क्रूरता और अर्थव्यवस्था पर प्रभाव जैसे पहलुओं पर भी चर्चा है। पहले भी हो चुका है विरोध BLF इससे पहले भी विवादों में रहा है। वर्ष 2023 में लेखक ओनिर धर को “ब्रिंगिंग एलजीबीटीक्यू वॉयसेस इंटू लिटरेचर” सत्र में शामिल होने से रोका गया था। उनकी किताब “आई एम ओनिर एंड आई एम गे” को लेकर विरोध हुआ था, जिसके बाद वे भोपाल नहीं आ पाए। नियमों पर सवाल भारत भवन न्यास के तहत संचालित इस आयोजन में नियमों के पालन और विषयवस्तु की समीक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आयोजन में मध्य प्रदेश सरकार का आधिकारिक चिन्ह और कई सरकारी-निजी संस्थानों की सहभागिता भी चर्चा का विषय बनी हुई है। READ MORE: इंदौर MY अस्पताल में फिर लापरवाही, डेढ़ माह के नवजात का काट दिया अंगूठा
Indore MY Hospital Controversy: इंदौर MY अस्पताल में फिर लापरवाही, डेढ़ माह के नवजात का काट दिया अंगूठा

Indore MY Hospital Controversy: मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव (MY) अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। चेस्ट वार्ड में भर्ती डेढ़ माह के मासूम बच्चे का अंगूठा नर्स की गलती से कट गया। यह घटना अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। टेप काटते समय हुआ हादसा बेटमा क्षेत्र के बजरंगपुरा गांव निवासी अंजुबाई अपने डेढ़ माह के बच्चे को निमोनिया के इलाज के लिए MY अस्पताल लेकर आई थीं। बच्चे के हाथ में लगे इंट्राकैथ के टेप को बदलते समय नर्स ने कैंची का लापरवाही से इस्तेमाल किया। इसी दौरान कैंची बच्चे के अंगूठे पर लग गई और अंगूठा कटकर अलग हो गया। वार्ड में मचा हड़कंप बच्चे के जोर-जोर से रोने पर वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। हादसे के बाद नर्सिंग ऑफिसर को चक्कर आ गए। ड्यूटी डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक इलाज किया। READ MORE: ED रेड के खिलाफ TMC का दिल्ली से कोलकाता तक प्रदर्शन; 8 सांसद हिरासत में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सर्जरी बच्चे को तत्काल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया, जहां प्लास्टिक सर्जन की टीम ने ऑपरेशन कर कटे अंगूठे को जोड़ दिया। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे निगरानी में रखा गया है। नर्स सस्पेंड, जांच समिति गठित घटना की गंभीरता को देखते हुए डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने नर्सिंग ऑफिसर आरती श्रोत्रिय को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही तीन नर्सिंग इंचार्ज का एक माह का वेतन रोक दिया गया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति भी बनाई गई है। पहले भी आ चुके हैं मामले गौरतलब है कि इससे पहले भी MY अस्पताल में नवजातों को चूहों द्वारा कुतरने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही लापरवाहियां सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। READ MORE: ईरान में महंगाई के खिलाफ उबाल Gen-Z का खून; 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन, 45 की मौत
Iran Protest: ईरान में महंगाई के खिलाफ उबला Gen-Z का खून; 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन, 45 की मौत

Highlights Iran Protest: ईरान में बढ़ती महंगाई और आर्थिक बदहाली के खिलाफ पिछले 13 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन अब हिंसक रूप ले चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के 100 से ज्यादा शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। कई जगह आगजनी, सड़क जाम और झड़प हुई हैं। 45 की मौत, हजारों गिरफ्तार अमेरिकी मानवाधिकार एजेंसी के मुताबिक, हिंसा में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं। एक पुलिसकर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, 2,270 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। READ MORE: भोपाल में गौमांस तस्करी का भांड़ा फोड़; ट्रक से ले रहे थे 26 टन मांस के पैकेट; लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा खामेनेई को मौत के नारे लगे प्रदर्शनकारियों ने “खामेनेई को मौत” और “इस्लामिक रिपब्लिक का अंत” जैसे नारे लगाए। कुछ शहरों में लोग निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी के समर्थन में भी दिखे और “शाह पहलवी लौटेंगे” के नारे लगाए गए। इंटरनेट बंद, एयरपोर्ट सील हालात बिगड़ने के बाद सरकार ने देशभर में इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद कर दी हैं। तेहरान एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है और सेना को अलर्ट पर रखा गया है। महंगाई से गुस्सा GenZ दिसंबर 2025 में ईरानी मुद्रा रियाल गिरकर 1.45 मिलियन प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। साल की शुरुआत से रियाल की कीमत आधी हो चुकी है। खाद्य पदार्थ 72% और दवाइयां 50% तक महंगी हो गई हैं। 2026 के बजट में 62% टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव ने जनता में नाराजगी और बढ़ा दी। सरकार का पहला रिएक्शन ईरानी सरकारी मीडिया ने हिंसा के लिए अमेरिका और इजरायल के एजेंट्स को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि सरकार ने पहली बार माना है कि हालात गंभीर हैं और हिंसा में जान-माल का नुकसान हुआ है। ट्रम्प की चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान में प्रदर्शनकारियों की हत्या हुई, तो अमेरिका जवाबी हमला कर सकता है। रजा पहलवी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ईरानी जनता का साथ देने और संचार सेवाएं बहाल कराने में मदद की अपील की है। READ MORE: ED रेड के खिलाफ TMC का दिल्ली से कोलकाता तक प्रदर्शन; 8 सांसद हिरासत में
TMC Protest: ED रेड के खिलाफ TMC का दिल्ली से कोलकाता तक प्रदर्शन; 8 सांसद हिरासत में

TMC Protest: पश्चिम बंगाल में TMC के IT सेल प्रमुख प्रतीक जैन और पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म I-PAC पर ED की छापेमारी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दिल्ली से कोलकाता तक विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार सुबह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय के बाहर TMC के 8 सांसदों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान “मोदी-शाह की गंदी चाल नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए गए। हिरासत में लिए गए सांसद प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सांसदों के बीच धक्कामुक्की हुई। कुछ सांसद गिर भी गए। दिल्ली पुलिस ने डेरेक ओ’ब्रायन, महुआ मोइत्रा समेत 8 सांसदों को हिरासत में लेकर संसद स्ट्रीट थाने पहुंचाया। महुआ मोइत्रा ने कहा कि चुने हुए सांसदों के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, वह पूरा देश देख रहा है। READ MORE: I-PAC पर ED के छापे से बौखलाई ममता बनर्जी; कहा – अमित शाह कर रहे एजेंसियों का गलत इस्तेमाल चुनावी साजिश का आरोप TMC का आरोप है कि चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियां पार्टी के रणनीतिक दस्तावेज और डेटा जब्त करने की कोशिश कर रही हैं। पार्टी ने इसे राजनीतिक दबाव बनाने की साजिश बताया और कहा कि ED का इस्तेमाल भाजपा सरकार अपने फायदे के लिए कर रही है। कोलकाता में ममता का मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में दोपहर 2 बजे बड़ी रैली और मार्च का ऐलान किया है। ममता ने ED की कार्रवाई को एजेंसियों का गलत इस्तेमाल बताया और आरोप लगाया कि पार्टी के दस्तावेज उठाए जा रहे हैं। BJP का पलटवार भाजपा नेताओं ने TMC पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि TMC और भ्रष्टाचार पर्यायवाची हैं। वहीं सुभेंदु अधिकारी ने ममता पर जांच में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। क्या है मामला ED ने कोयला घोटाले की जांच में I-PAC के दफ्तर और प्रतीक जैन के घर छापेमारी की है। इसी कार्रवाई को लेकर देशभर में सियासत गरमा गई है। READ MORE: लैब टेस्ट में फेल 35 सैंपल; बोरिंग के पानी में भी मिले जानलेवा बैक्टीरिया; इंदौर का हाल बेहाल
MP Weather Update: MP में जारी शीतलहर का कहर; खजुराहो सबसे ठंड़ा, ट्रेंन घंटो लेट

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। शुक्रवार सुबह भी ग्वालियर, चंबल, दतिया, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर जैसे कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम विभाग की माने तो अब दिन में भी रात जितनी ठंड पड़ सकती है। सबसे ठंडे शहर पूरा प्रदेश फिलहाल ठंड की चपेट में है। गुरूवार रात छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंड़ा रहा, यहा पर न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद रीवा में 4.1 डिग्री, दतिया में 4.2 डिग्री, शिवपुरी में 5 डिग्री, उमरिया में 5.4 डिग्री और पचमढ़ी में 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही बना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, रीवा, छतरपुर, शहडोल और मऊगंज में शीतलहर का असर इसी तरह बना रहेगा। शहडोल संभाग के कुछ जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति भी बन सकती है। READ MORE: लैब टेस्ट में फेल 35 सैंपल; बोरिंग के पानी में भी मिले जानलेवा बैक्टीरिया; इंदौर का हाल बेहाल ट्रेंन घंटो लेट लगातार बढ़ती ठंड का सीधा असर यातायात पर दिखाई दे रहा है। खासतौर पर रेल से यात्रा करने वालों को ट्रेन लेट होने के कारण कई घंटे स्टेशन पर बीताने पड़ रहे है। एमपी की तरफ आने वाली अधिकांश ट्रेने चार से सात छंटे की देरी से चल रही है। रिकॉर्ड तोड़ सर्दी राजधानी भोपाल में ठंड ने 10 साल का रिकॉड तोड़ दिया है। जनवरी की शुरूआत भी कई रिकॉर्ड टूटने के साथ हुई है। कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल जनवरी में माइनस जैसी ठंड महसूस की जा रही है। आगे भी राहत नहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। फिलहाल राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। READ MORE: भोपाल में गौमांस तस्करी का भांड़ा फोड़; ट्रक से ले रहे थे 26 टन मांस के पैकेट; लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा…
Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 780 और निफ्टी 264 अंक फिसला, 7 लाख करोड़ का नुकसान

Share Market Today: 8 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 780 अंक टूटकर 84,181 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 264 अंक गिरकर 25,877 के स्तर पर आ गया। निफ्टी एक बार फिर 26,000 के अहम स्तर से नीचे बंद हुआ। दिनभर दबाव में रहा बाजार सुबह बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती घंटों में थोड़ी रिकवरी दिखी, लेकिन आखिरी सत्र में मेटल, बैंकिंग, ऑयल एंड गैस और आईटी शेयरों में तेज बिकवाली से बाजार फिसल गया। गिरावट की बड़ी वजह बाजार में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका से जुड़ी चिंताएं रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 500% तक टैरिफ लगाने की धमकी दी है। हालांकि यह बिल अभी संसद से पास नहीं हुआ है, लेकिन इस आशंका ने निवेशकों को सतर्क कर दिया। READ MORE: लैब टेस्ट में फेल 35 सैंपल; बोरिंग के पानी में भी मिले जानलेवा बैक्टीरिया; इंदौर का हाल बेहाल सेक्टरवार हाल आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। बैंकिंग और एफएमसीजी शेयर भी दबाव में नजर आए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी रही, जिससे बाजार की चौड़ाई नकारात्मक रही। कुछ शेयरों ने दी राहत गिरते बाजार में भी कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई। IDFC फर्स्ट बैंक का शेयर 2% चढ़ा। बालाजी एमाइंस में 14% और पेनेसिया बायोटेक में 13% की तेजी रही, डेंगू वैक्सीन ट्रायल पूरा होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान एक दिन में निवेशकों को करीब 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारों का कहना है कि आने वाले सत्रों में बाजार की चाल वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों और FII की गतिविधियों पर निर्भर करेगी। फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। READ MORE: भोपाल में गौमांस तस्करी का भांड़ा फोड़; ट्रक से ले रहे थे 26 टन मांस के पैकेट; लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा…
Indore Polluted Water Scandal: लैब टेस्ट में फेल 35 सैंपल; बोरिंग के पानी में मिले जानलेवा बैक्टीरिया; इंदौर का हाल बेहाल

Indore Polluted Water Scandal: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हालात गंभीर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्टस की माने तो यहां लिए गए पानी के 60 सैंपल में से 35 सैंपल लैब टेस्ट में फेल पाए गए हैं। जांच में बोरिंग के पानी में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है, जो हैजा, टाइफॉइड जैसी कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकता है। पार्षद का बोर भी दूषित चौंकाने वाली बात यह है कि वार्ड के बीजेपी पार्षद कमल वाघेला का बोरिंग भी दूषित पाया गया है। इससे इलाके में डर और बढ़ गया है। इलाके में लोग पानी को छानकर और उबालकर पी रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार अपील कर रहा है कि पीने के पानी को उबालकर ही इस्तेमाल करें। READ MORE: भोपाल में गौमांस तस्करी का भांड़ा फोड़; ट्रक से ले रहे थे 26 टन मांस के पैकेट; लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा… अब तक 20 लोगों की मौत दूषित पानी से अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल 437 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए थे। इनमें से 381 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल 56 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। नर्मदा पानी के इस्तेमाल पर रोक प्रशासन ने पहले ही मुनादी कराकर नर्मदा लाइन से आ रहे पानी का उपयोग न करने के निर्देश दिए हैं। यह प्रक्रिया कुछ दिन और जारी रहेगी, ताकि पूरी लाइन साफ हो सके। भोपाल का पानी भी दूषित भोपाल में भी पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। नगर निगम ने शहर के करीब 250 जगहों से पानी के सैंपल लिए, जिनमें से 4 सैंपल फेल पाए गए। इनमें खानूगांव, आदमपुर छावनी और बाजपेई नगर के भूगर्भ जल में खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया। READ MORE: खारिज होगी ईरानी डेरे के आरोपियों की जमानत; ऐसे किया था कोर्ट को गुमराह
Irani Gang Fake Bail: खारिज होगी ईरानी डेरे के आरोपियों की जमानत; ऐसे किया था कोर्ट को गुमराह

Highlights Irani Gang Fake Bail: राजधानी भोपाल की अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरे पर हुई पुलिस की हाई-रिस्क कार्रवाई अब विवादों में है। जिन आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी, वे मात्र 48 घंटे में फर्जी तरीके से ली जमानत पर बाहर आ गए। सुबह 4 बजे हुई थी कार्रवाई 27-28 दिसंबर की रात करीब चार बजे पुलिस ने ईरानी डेरे पर दबिश दी थी। महीनों की प्लानिंग के बाद 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान पथराव और मारपीट भी हुई, लेकिन पुलिस ने 22 पुरुषों और 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया। गंभीर अपराधों में शामिल आरोपी पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी कई राज्यों में चोरी, लूट, ठगी और संगठित अपराध में शामिल रहे हैं। सभी पर बलवा, शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए गए। READ MORE: गौमांस तस्करी का भंड़ाफोड़; ट्रक में मिला 26 टन मांस; लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा… मृत लोगों को बनाया जमानतदार सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि 14 आरोपियों को फर्जी जमानतदारों के जरिए जमानत दिलाई गई। जमानतदारों में से दो लोगों की मौत दो साल पहले ही हो चुकी थी। उनके नाम और दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने मानी गड़बड़ी भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने कहा कि जमानत के दस्तावेज प्रथम दृष्टया गलत पाए गए हैं। पुलिस अब ऊपरी अदालत में अपील कर जमानत रद्द कराने की तैयारी कर रही है। फिर जेल जा सकते हैं आरोपी यदि जमानत रद्द होती है तो आरोपी दोबारा जेल भेजे जाएंगे। हालांकि पुलिस के सामने उन्हें फिर से पकड़ना बड़ी चुनौती होगा। इस पूरे मामले ने कोर्ट में वेरिफिकेशन प्रक्रिया और पुलिस-न्याय तंत्र के तालमेल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। READ MORE: I-PAC पर ED के छापे से बौखलाई ममता बनर्जी; कहा – अमित शाह कर रहे एजेंसियों का गलत इस्तेमाल
Bhopal Beef Racket Exposed: गौमांस तस्करी का भंड़ाफोड़; ट्रक में मिला 26 टन मांस; लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा…

Bhopal Beef Racket Exposed: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर गौमांस तस्करी का एक बड़ा रैकेट चलाया जा रहा था, जिसका खुलासा अब लैब रिपोर्ट के जरिए हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि 18 दिसंबर 2025 की रात को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जहांगीराबाद इलाके में एक ट्रक पकड़ा था। जिसमें करीब 26 टन मांस के पैकेट लोड थे। ये ट्रक मांस लेकर शहर से बाहर जा रहा था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस ट्रक में गौमांस है। कई घंटों के विरोध और हंगामे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया। साथ ही मांस की पुष्टी के लिए कुछ सैंपल को लैब भेजा, जिसकी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें गौमांस होने की पुष्टि हुई है। READ MORE: इंदौर के बाद भोपाल के पानी में मिला जानलेवा बैक्टीरिया; 4 सैंपल टेस्ट में फैल स्लॉटर हाउस सील रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित स्लॉटर हाउस को सील कर दिया और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस 26 टन मांस की जांच कर रही है। ताकि ये पता सगया जा सके कि इसमें कितना हिस्सा गौमांस का है। जानकारी के लिए बता दें कि ट्रक विदेश निर्यात के लिए मांस ले जा रहा था, लेकिन अब यह साफ हो गया कि इसमें अवैध गौमांस शामिल था। विहिप के कार्यकर्ताओं ने किया भंडाफोड़ ये घटना 18 दिसंबर की है। विहिप कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि जहांगीराबाद से एक बड़ा ट्रक मांस लेकर निकल रहा है। कार्यकर्ताओं ने उस ट्रक को रोका और तलाशी ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हंगामा हो चुका था। पुलिस ने ट्रक को पुलिस मुख्यालय के बाहर खड़ा कराया और सैंपल लेकर लैब भेजे। साथ ही चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बड़े पैमाने पर गौमांस तस्करी भोपाल पुलिस ने इस मामले में गौवध निषेध कानून और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया। आरोपी स्लॉटर हाउस मालिक और सप्लायर हैं। जांच में पता चला कि भोपाल में बड़े पैमाने पर अवैध गाय कटाई हो रही थी। यह मांस विदेश भेजने की तैयारी में था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। READ MORE: I-PAC पर ED के छापे से बौखलाई ममता बनर्जी; कहा – अमित शाह कर रहे एजेंसियों का गलत इस्तेमाल
ED Raid: I-PAC पर ED के छापे से बौखलाई ममता बनर्जी; कहा – अमित शाह कर रहे एजेंसियों का गलत इस्तेमाल

Highlights ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला घोटाले की जांच में पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। प्रतीक जैन टीएमसी के IT सेल के हेड भी हैं। ममता बनर्जी ने जताया विरोध छापेमारी की जानकारी पाकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीधे प्रतीक जैन के घर पहुंची। उन्होंने कहा कि “ED मेरी पार्टी के दस्तावेज उठा रही है। क्या यह गृहमंत्री अमित शाह का काम है?” ममता ने इसे केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल बताया और कहा कि यह साजिश के तहत किया जा रहा है। READ MORE: अग्निवेश के निधन पर छलका पिता अनिल का दर्द; 75% संपत्ति समाज को दान का वादा दोहराया TMC आईटी सेल पर भी छापा ED ने TMC के IT सेल पर भी कार्रवाई की। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा SIR के जरिए मतदाताओं के नाम हटा रही है और चुनाव के नाम पर उनकी पार्टी से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। BJP का पलटवार भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने ममता पर ED के काम में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता ने जांच में बाधा डाली और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कौन है प्रतीक जैन? I-PAC को 2013 में प्रशांत किशोर और उनके साथियों ने शुरू किया था। प्रतीक जैन, जो IIT बॉम्बे के इंजीनियर हैं, कंपनी के मुख्य निदेशकों में से एक हैं। READ MORE: जज बोले – ‘कुत्ते इंसानी डर को पहचान कर हमला करते हैं’, बिल्लियो को लेकर भी कही ये बात