Asaduddin Owaisi: ओवैसी बोले – हिजाब पहनने वाली बेटी एक दिन बनेगी देश की PM, संविधान की ताकत पर भरोसा

Highlights Asaduddin Owaisi: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में एक जनसभा के दौरान कहा कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। उन्होंने कहा कि यह भारत के संविधान की ताकत है, जो हर नागरिक को बराबर अधिकार देता है। भारत-पाक संविधान की तुलना ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान के संविधान में केवल एक विशेष धर्म के व्यक्ति को ही प्रधानमंत्री बनने की अनुमति है, जबकि भारत का संविधान किसी भी धर्म, जाति या पहनावे के आधार पर भेदभाव नहीं करता। उनके मुताबिक भारत में कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मेयर बन सकता है। नफरत फैलाने वालों पर हमला ओवैसी ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी और जब समाज में प्यार बढ़ेगा, तब लोगों को सच्चाई समझ आएगी। READ MORE: जयपुर में ऑडी कार का तांडव; सड़क पर रेसिंग के दौरान 16 को रौदा 1 की मौत भाजपा नेता नितेश राणे की प्रतिक्रिया महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने ओवैसी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है और यहां हिजाब या बुर्का पहनने वाली महिलाएं प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी। राणे ने विवादित बयान देते हुए कहा कि ऐसे सपने देखने वालों को इस्लामिक देशों में जाना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता की चुनौती भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि संविधान किसी को रोकता नहीं है, लेकिन ओवैसी को पहले अपनी पार्टी में किसी पसमांदा या हिजाब पहनने वाली महिला को अध्यक्ष बनाना चाहिए। AIMIM का जवाब AIMIM नेता वारिस पठान ने नितेश राणे के बयान का विरोध करते हुए कहा कि भारत संविधान से चलता है, किसी की सोच से नहीं। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत कोई भी भारतीय नागरिक बड़े पद पर पहुंच सकता है और AIMIM किसी धमकी से डरने वाली नहीं है। READ MORE: मकर संक्रांति से पहले सोने-चांदी की कीमत में उछाल; जानिए कितना है आपके शहर का भाव
Gold-Silver Price Today: मकर संक्रांति से पहले सोने-चांदी की कीमत में उछाल; जानिए कितना है आपके शहर का भाव

Highlights Gold-Silver Price Today: इस हफ्ते सोने की कीमतों में लगातार बढ़त देखी गई। 24 कैरेट सोना अब ₹1,40,460 प्रति 10 ग्राम और 100 ग्राम के लिए ₹14,04,600 पर पहुच गया है। 22 कैरेट सोना ₹1,28,750 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट ₹1,05,340 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जनवरी में सोने की कीमतों में करीब 4% तक की तेजी हुई है। चांदी में भी उछाल चांदी में दो दिन गिरावट के बाद तेजी आई। 1 किलो चांदी ₹2.60 लाख और 100 ग्राम ₹2,600 पर पहुंच गई है। जनवरी में चांदी की कीमतों में अब तक 9.2% से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। READ MORE: भोपाल के पानी में कैंसर वाले बैक्टीरिया; सीवेज के पास गुजर रही पाइपलाइन त्योहारों पर असर मकर संक्रांति, पोंगल और माघा बिहू जैसे त्योहारों के करीब सोने-चांदी की मांग बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतें ₹1,25,000 से ₹1,42,000 और चांदी ₹2,32,000 से ₹2,55,000 के बीच रह सकती हैं। वैश्विक घटनाओं का असर रिसर्च टीम के अनुसार, अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और रूस से तेल पर अमेरिकी टैरिफ की संभावित घोषणा से निवेशक सुरक्षित संपत्ति यानी सोना-चांदी खरीद सकते हैं। हालांकि, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कीमतों में तेजी सीमित हो सकती है। बाजार में तेजी जारी है और त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल की संभावना है। निवेशक सावधानी रखते हुए सोने-चांदी में निवेश कर सकते हैं। READ MORE: जयपुर में ऑडी कार का तांडव; सड़क पर रेसिंग के दौरान 16 को रौदा 1 की मौत
Bhopal Polluted Water: भोपाल के पानी में कैंसर वाले बैक्टीरिया; सीवेज के पास गुजर रही पाइपलाइन

Highlights Bhopal Polluted Water: भोपाल में पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। नगर निगम की हालिया सैंपलिंग में बाजपेई नगर, आदमपुर और खानूगांव सहित चार जगहों पर पानी दूषित पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टैंकर से आने वाला पानी पीला और ऊपर तेल जैसी परत वाला होता है। यदि रात भर रखा जाए तो उसमें सफेद पतली परत बन जाती है। नगर निगम की नियमित नल सुविधा न होने के कारण लोग मजबूरी में इस पानी को पी रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि इससे बच्चे और बुजुर्ग बार-बार बीमार पड़ रहे हैं। पानी में खतरनाक तत्व पर्यावरण विशेषज्ञ ने कहा कि शहर के कई इलाकों में पानी की पाइपलाइनें सीवेज लाइन के पास गुजर रही हैं, जिससे पानी में मल-मूत्र से आने वाले बैक्टीरिया मिल रहे हैं। साथ ही पानी में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पैदा करने वाले तत्व भी पाए गए हैं। उन्होंने चेताया कि अगर समय रहते ठोस कार्रवाई न हुई तो यह खतरा मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। READ MORE: बंगाल में ED रेड पर सियासी घमासान; ममता ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; सुवेंदु ने भेज दिया नोटिस नगर निगम की प्रतिक्रिया नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि मैदानी अमले को अलर्ट कर दिया गया है। पानी की सैंपलिंग और जांच खुद अधिकारी मॉनिटर कर रहे हैं। शिकायत वाले इलाकों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि पानी में रंग, स्वाद या बदबू में बदलाव दिखे तो तुरंत नगर निगम की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। सतर्क रहने की जरूरत भोपाल के कई इलाकों में साफ और सुरक्षित पानी की गंभीर कमी है। विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को हर घर में नल और शुद्ध पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। समय रहते कदम न उठाए जाने पर स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। READ MORE: जयपुर में ऑडी कार का तांडव; सड़क पर रेसिंग के दौरान 16 को रौदा 1 की मौत
Jaipur Audi Car Accident: जयपुर में ऑडी कार का तांडव; सड़क पर रेसिंग के दौरान 16 को रौदा 1 की मौत

Highlights Jaipur Audi Car Accident: जयपुर के मानसरोवर इलाके में शुक्रवार रात 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही ऑडी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क किनारे फूड स्टॉल्स में घुस गई। कार ने करीब 16 लोगों को रौंदा। हादसे में भीलवाड़ा के रमेश बैरवा की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। नशे में था ड्राइवर ऑडी कार चूरू के दिनेश रणवां चला रहा था। पुलिस के मुताबिक कार में चार लोग सवार थे और सभी नशे में थे। दिनेश ने दूसरी कार के साथ रेसिंग शुरू की थी। हादसे के बाद पप्पू नाम के एक साथी और एक पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया, जबकि दिनेश और एक अन्य आरोपी फरार हैं। READ MORE: ईरान में बेकाबू हालात: 180 शहरों में प्रदर्शन, 217 की मौत, इंटरनेट बैन और फ्लाइट्स रद्द स्थानीय लोगों में आक्रोश हादसे के दौरान स्टॉल संचालक और वहां खाना खा रहे लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया, बाद में पुलिस के समझाने पर स्थिति शांत हुई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पेड़ से टकराई कार ऑडी की तेज रफ्तार ने करीब 10 स्टॉल्स को क्षतिग्रस्त किया और कार लगभग 100 मीटर दूर एक पेड़ से टकरा कर रुकी। हादसे में घायल लोगों में जालौर, अलवर, मालपुरा और भीलवाड़ा के निवासी शामिल हैं। READ MORE: बंगाल में ED रेड पर सियासी घमासान; ममता ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; सुवेंदु ने भेज दिया नोटिस
Mamata Banerjee: बंगाल में ED रेड पर सियासी घमासान; ममता ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; सुवेंदु ने भेज दिया नोटिस

Highlights Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने ममता से 72 घंटे के भीतर अपने आरोपों के सबूत देने को कहा है। सुवेंदु ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में जवाब नहीं मिला तो वे मानहानि का मुकदमा करेंगे। यह नोटिस ममता के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सुवेंदु और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कोयला घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया था। ED रेड की दौरान ममता की मौजूदगी 8 जनवरी को कोलकाता में राजनीतिक सलाहकार संस्था I-PAC के दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। इसी दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गई। भाजपा का आरोप है कि ममता ने जांच में दखल दिया और दस्तावेज व डिजिटल सबूत अपने साथ ले गई। ममता का कहना है कि ED चुनावी रणनीति से जुड़ा डेटा चुरा रही थी। READ MORE: लालू परिवार को कोर्ट से नहीं मिली राहत; लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय ED का बड़ा दावा ED ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि कोयला तस्करी नेटवर्क से 2017-2020 के बीच 2,742 करोड़ रुपये का अवैध फंड बना, जिसमें से करीब 20 करोड़ रुपये हवाला के जरिए I-PAC तक पहुंचे। एजेंसी का आरोप है कि जांच के दौरान डिजिटल सबूत छीने गए और गवाहों पर दबाव डाला गया। हाईकोर्ट में हंगामा ED रेड के खिलाफ TMC की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन भारी हंगामे के कारण जज को बिना सुनवाई किए ही मामला 14 जनवरी तक टालना पड़ा। भाजपा के तीखे हमले भाजपा ने ममता पर जांच में बाधा डालने और संवैधानिक पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। कुछ नेताओं ने राष्ट्रपति शासन की मांग भी की है। वहीं, TMC इसे केंद्र की एजेंसियों के दुरुपयोग का मामला बता रही है। READ MORE: ईरान में हालात बेकाबू; 180 शहरों में प्रदर्शन, 217 की मौत, इंटरनेट बैन और फ्लाइट्स रद्द
Iran Protest: ईरान में हालात बेकाबू; 180 शहरों में प्रदर्शन, 217 की मौत, इंटरनेट बैन और फ्लाइट्स रद्द

Highlights Iran Protest: ईरान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शनिवार को 13वें दिन भी जारी है। खराब अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और गिरती मुद्रा के विरोध में लोग सड़कों पर हैं। यह आंदोलन अब देश के सभी 31 प्रांतों में फैल चुका है। तेहरान में 217 मौतों का दावा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान के एक डॉक्टर ने दावा किया है कि राजधानी के सिर्फ छह अस्पतालों में 217 प्रदर्शनकारियों की मौत दर्ज की गई है। डॉक्टर के मुताबिक, ज्यादातर लोगों की मौत सुरक्षा बलों की गोलीबारी से हुई। हालांकि इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। 180 शहरों में हो रहा प्रदर्शन मानवाधिकार संगठन एचआरएएनए के अनुसार, ईरान के 180 शहरों में 512 से ज्यादा स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। अब तक 65 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि वास्तविक संख्या इससे ज्यादा हो सकती है। READ MORE: लालू परिवार को कोर्ट से नहीं मिली राहत; लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय इंटरनेट और फोन सेवा बंद सरकार ने देशभर में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं लगभग पूरी तरह बंद कर दी हैं। संस्था नेटब्लॉक्स के मुताबिक, कनेक्टिविटी सामान्य स्तर के सिर्फ 1% पर रह गई है। इसे सरकार की कार्रवाई छिपाने की कोशिश बताया जा रहा है। खामेनेई का सख्त रुख सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि विदेशी ताकतें ईरान को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं। उड़ानों पर असर अशांति के चलते दुबई और ईरान के बीच कम से कम 17 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। तुर्की एयरलाइंस ने भी ईरान के ऊपर से गुजरने वाली कई फ्लाइट्स को कैंसिल किया है। मौजूदा हालात को देखते हुए ईरान में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। READ MORE: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे; जाने आज का हाल
MP Weather Today: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 25 शहरों में पारा 10° से नीचे; जाने आज का हाल

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का असर तेज हो गया है। उत्तर भारत से आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में कंपकंपी बढ़ गई है। खासकर ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। खजुराहो सबसे ठंडा प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। छतरपुर जिले का खजुराहो लगातार दूसरी रात सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। शिवपुरी में 4 डिग्री, दतिया में 4.6, नौगांव में 5 और रीवा में 5.5 डिग्री तापमान रहा। READ MORE: भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल में बाबर का महिमामंडन… BLF सत्र को लेकर हंगामा बड़े शहरों का हाल पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 7.2, इंदौर में 6.9, उज्जैन में 9 और जबलपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कोल्ड डे का असर शनिवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली समेत 15 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है, जहां दिनभर ठंड बनी रह सकती है। ट्रेनें लेट घने कोहरे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। मालवा एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे लेट चल रही है। पंजाब मेल, सचखंड एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनें भी देरी से पहुंच रही हैं। आगे कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड और कोहरे का यह दौर जारी रहने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। READ MORE: लालू परिवार को कोर्ट से नहीं मिली राहत; लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय
Land For Job Case: लालू परिवार को कोर्ट से नहीं मिली राहत; लैंड फॉर जॉब मामले में आरोप तय

Land For Job Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी (लैंड फॉर जॉब) मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. कोर्ट के इस फैसले से लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है. 41 आरोपियों पर तय हुए आरोप सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और बेटे तेजस्वी यादव समेत कुल 41 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं. कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि मामले में ट्रायल चलाने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं. कोर्ट की टिप्पणी जज विशाल गोग्ने ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लालू यादव ने सार्वजनिक नौकरियों को सौदेबाजी का जरिया बनाकर अपने परिवार के लिए अचल संपत्तियां जुटाई. कोर्ट ने यह भी कहा कि इस साजिश में उनके करीबी लोगों ने भी साथ दिया. READ MORE: ED रेड के खिलाफ ममता ने दर्ज कराई FIR; कोलकाता में जारी विरोध प्रदर्शन सीबीआई का क्या है आरोप? सीबीआई के मुताबिक 2004 से 2009 के बीच, जब लालू यादव रेल मंत्री थे, उस दौरान रेलवे के ग्रुप-डी पदों पर नियुक्तियों के बदले उम्मीदवारों से जमीन ली गई. ये जमीन लालू यादव के परिवार या उनके करीबी लोगों के नाम कराई गई. इस मामले में 52 आरोपियों को आरोप मुक्त किया गया है, जबकि 5 आरोपियों की मौत हो चुकी है. सीबीआई ने कुल 107 लोगों को आरोपी बनाया था. अब आगे क्या होगा? कोर्ट के आदेश के बाद अब इस मामले में नियमित ट्रायल शुरू होगा. अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ सबूत पेश करेगा, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया चलेगी. वहीं, लालू परिवार और राजद नेताओं ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है और कहा है कि वे अदालत में अपनी बेगुनाही साबित करेंगे. READ MORE: ट्रंप की ट्रैरिफ धमकी से सहमा भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 605 अंक टूटा, निफ्टी का भी हाल बेहाल
Share Market Today: ट्रंप की ट्रैरिफ धमकी से सहमा भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 605 अंक टूटा, निफ्टी का भी हाल बेहाल

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते दबाव में रहा। वैश्विक अनिश्चितता और ट्रंप की बयानबाजी के कारण निवेशकों में डर का माहौल दिखा। नतीजा यह रहा कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई। पांच दिन में 2000 से ज्यादा अंक टूटा सेंसेक्स पिछले पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 2,100 अंकों से ज्यादा टूट चुका है। शुक्रवार को सेंसेक्स 605 अंक गिरकर 83,576 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 193 अंक फिसलकर 25,683 के नीचे आ गया। किन शेयरों पर पड़ा ज्यादा असर प्राइवेट बैंक, वित्तीय सेवाएं, एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में कमजोरी दिखी। वहीं आईटी, तेल-गैस, पीएसयू बैंक और मेटल शेयरों में कुछ मजबूती रही। सेंसेक्स में NTPC, ICICI बैंक और बजाज फाइनेंस नुकसान में रहे। READ MORE: इंदौर MY अस्पताल में फिर लापरवाही, डेढ़ माह के नवजात का काट दिया अंगूठा विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली गिरावट की सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली रही। एक ही दिन में एफआईआई ने 3,300 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेच डाले। इससे बाजार की धारणा और कमजोर हो गई। ट्रंप की टैरिफ धमकी से बढ़ी चिंता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड और टैरिफ को लेकर सख्त बयानबाजी ने बाजार को सहमा दिया। रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ की आशंका से निवेशक सतर्क हो गए हैं। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है। पहले से लगे टैरिफ ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। तेल और रुपये की कमजोरी ब्रेंट क्रूड 62 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है। वहीं रुपया डॉलर के मुकाबले 90 के पार फिसल गया है। इन सभी कारणों से फिलहाल बाजार में दबाव बना हुआ है और निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। READ MORE: ED रेड के खिलाफ ममता ने दर्ज कराई FIR; कोलकाता में जारी विरोध प्रदर्शन
Mamata Banerjee Protest: ED रेड के खिलाफ ममता ने दर्ज कराई FIR; कोलकाता में जारी विरोध प्रदर्शन

Mamata Banerjee Protest: पश्चिम बंगाल में ईडी (ED) की कार्रवाई के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में मार्च की अगुवाई की। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। यह मार्च TMC के आईटी सेल प्रमुख और राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC से जुड़े ठिकानों पर हुई ईडी रेड के विरोध में निकाला गया। दिल्ली में TMC सांसदों का प्रदर्शन शुक्रवार सुबह TMC के 8 सांसदों ने दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। डेरेक ओ ब्रायन, महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की हुई, कुछ सांसद गिर भी गए। पुलिस ने सभी सांसदों को करीब दो घंटे के लिए हिरासत में लिया और बाद में छोड़ दिया। ममता का केंद्र पर हमला इस कार्रवाई के बाद ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है और सांसदों के साथ किया गया व्यवहार पुलिस के घमंड को दिखाता है। READ MORE: इंदौर MY अस्पताल में फिर लापरवाही, डेढ़ माह के नवजात का काट दिया अंगूठा हाईकोर्ट में सुनवाई टली ईडी रेड से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट में भारी भीड़ और हंगामा हुआ। स्थिति को देखते हुए अदालत ने मामले की सुनवाई 14 जनवरी तक के लिए टाल दी। ईडी ने ममता बनर्जी पर छापेमारी में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए FIR की मांग की थी। ईडी पर FIR दर्ज ममता बनर्जी ने ईडी के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कराई। ये शिकायतें I-PAC के ऑफिस और इसके प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर हुई रेड से जुड़ी हैं। इसके आधार पर कोलकाता और बिधाननगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। READ MORE: भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल में बाबर का महिमामंडन… BLF सत्र को लेकर हंगामा