Blinkit New Rule: 10 मिनट में डिलीवरी पर लगा ब्रेक; सरकार की सख्ती के बाद लिया फैसला

Highlights Blinkit New Rule: क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट ने अपने प्लेटफॉर्म और विज्ञापनों से ‘10 मिनट में डिलीवरी’ का दावा हटा दिया है। यह फैसला केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद लिया गया। सरकार ने कहा कि इतनी कम समय के कारण डिलीवरी पार्टनर्स की जान जोखिम में रहती है। कंपनियों के साथ हुई अहम बैठक श्रम मंत्री मांडविया ने ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें डिलीवरी राइडर्स पर पड़ने वाले मानसिक दबाव और सड़क दुर्घटनाओं के खतरे पर चर्चा हुई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि कारोबार श्रमिकों की सुरक्षा की कीमत पर नहीं चल सकता। अन्य कंपनियां भी बदलेंगी पॉलिसी बैठक के बाद स्विगी, जोमैटो और जेप्टो ने भी भरोसा दिया कि वे ‘टाइम-बाउंड डिलीवरी’ वाले विज्ञापन नहीं करेंगे। कंपनियां अब किसी तय समय का वादा करने के बजाय ‘फास्ट डिलीवरी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करेंगी। READ MORE: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू ब्लिंकिट की नई टैगलाइन सूत्रों के अनुसार, ब्लिंकिट ने अपनी ब्रांडिंग बदल दी है। पहले जहां ‘10 मिनट में 10,000 से ज्यादा प्रोडक्ट’ कहा जाता था, अब इसे बदलकर ‘30,000 से ज्यादा प्रोडक्ट आपके दरवाजे तक’ कर दिया गया है। गिग वर्कर्स की लंबे समय से मांग गिग वर्कर्स लंबे समय से 10 मिनट डिलीवरी मॉडल का विरोध कर रहे थे। 25 और 31 दिसंबर को कई डिलीवरी पार्टनर्स ने हड़ताल भी की थी। उनका कहना था कि कम कमाई और तेज डिलीवरी का दबाव उन्हें जोखिम लेने को मजबूर करता है। सरकार गिग वर्कर्स के लिए बेहतर कार्य स्थितियां और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में नीति बनाने की तैयारी में है। यह फैसला क्विक कॉमर्स सेक्टर में सुरक्षा और जिम्मेदारी की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है। READ MORE: मध्यप्रदेश कांग्रेस में शुरू हुई राज्यसभा की लड़ाई; दिग्विजय सिंह को इस बार नहीं मिलेगा मौका…
Digvijay Singh: मध्यप्रदेश कांग्रेस में शुरू हुई राज्यसभा की लड़ाई; दिग्विजय सिंह को इस बार नहीं मिलेगा मौका…

Highlights Digvijay Singh: पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर नेता दिग्विजय सिंह का राज्यसभा कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को खत्म हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, वे तीसरी बार राज्यसभा नहीं जाएंगे और अगले ढाई साल तक मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर ध्यान देंगे। दिग्विजय छोटे कार्यक्रम और ब्लॉक-स्तरीय बैठकों के जरिए पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। READ MORE: 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें बदली, हिंदी और अन्य पेपर अब होंगे इन तारीख में… दलित नेता को राज्यसभा भेजने की मांग कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने दिग्विजय सिंह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मांग की है कि खाली हो रही राज्यसभा सीट पर अनुसूचित जाति वर्ग का प्रतिनिधित्व हो। अहिरवार ने दिग्विजय के हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि यह सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता दिखाता है। राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस में प्रतिस्पर्धा Digvijay Singh के इनकार के बाद कमलनाथ, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, मीनाक्षी नटराजन और अन्य वरिष्ठ नेताओं की नजर खाली राज्यसभा सीट पर है। कमलनाथ को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाने और राज्यसभा भेजने पर भी चर्चा चल रही है, ताकि वे केंद्र में सक्रिय भूमिका निभा सकें। READ MORE: भोपाल में शुरू हो रहा खेलो एमपी यूथ गेम्स; CM मोहन यादव आज करेंगे उद्घाटन
MP Board 2026: 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें बदली, हिंदी और अन्य पेपर अब होंगे इन तारीख में…

MP Board 2026: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का नया टाइमटेबल जारी किया है। 10वीं का हिंदी पेपर अब 6 मार्च 2026 को होगा, जबकि पहले यह 11 फरवरी को प्रस्तावित था। 12वीं के उर्दू और मराठी पेपर 6 मार्च को होंगे और हिंदी का पेपर 7 मार्च 2026 को आयोजित होगा। परीक्षा का समय सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी। 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी और 10वीं 13 फरवरी से। कुछ विषयों का क्रम भी बदला गया है ताकि छात्रों की तैयारी और प्रबंधन सुचारू हो। READ MORE: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा एमपी का मौसम, उत्तरी जिलों में बढ़ेगी ठंड और बारिश के संकेत छात्रों और स्कूलों को निर्देश बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि नया टाइमटेबल नोटिस बोर्ड, प्रार्थना सभा और अभिभावक समूहों के माध्यम से तुरंत साझा करें। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से संशोधित टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि यह बदलाव प्रैक्टिकल, अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और लॉजिस्टिक कारणों से किया गया है। READ MORE: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू
Khelo MP Youth Games: भोपाल में शुरू हो रहा खेलो एमपी यूथ गेम्स; CM मोहन यादव आज करेंगे उद्घाटन

Highlights Khelo MP Youth Games: मध्यप्रदेश के सबसे बड़े खेल आयोजन खेलो एमपी यूथ गेम्स का उद्घाटन आज शाम 6 बजे भोपाल के बोट क्लब, बड़े तालाब में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर शो और भव्य आतिशबाजी के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन समारोह में गायिका शेफाली अल्वारेस और दिव्या कुमार अपनी प्रस्तुति देंगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री होंगे मौजूद मंत्री विश्वास सारंग आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेंगे और सुरक्षा, यातायात एवं प्रबंधन को लेकर निर्देश देंगे। उन्होंने बताया कि यह देश में पहली बार खेल विभाग और सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के संयुक्त समन्वय से आयोजित हो रहा है। READ MORE: शिखर धवन ने विदेशी गर्लफ्रेंड से की रोमांटिक सगाई, फरवरी में होगी शादी चार चरणों में होगी प्रतियोगिता प्रतियोगिताएं 13 से 31 जनवरी तक चार चरणों विकासखंड, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर आयोजित होंगी। इसमें लगभग 1.50 लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय मुकाबलों में विजेताओं को कुल 4 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। 28 खेलों में मुकाबले इस वर्ष कुल 28 खेलों में प्रतियोगिताएं होंगी। ब्लॉक स्तर से चयन प्रक्रिया शुरू होगी और प्रदेश के 313 विकासखंड शामिल होंगे। राज्य स्तरीय मुकाबले भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदापुरम में आयोजित होंगे। उद्घाटन और समापन समारोह में राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। READ MORE: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा एमपी का मौसम, उत्तरी जिलों में बढ़ेगी ठंड और बारिश के संकेत
Shikhar Dhawan Engagement: शिखर धवन ने विदेशी गर्लफ्रेंड से की रोमांटिक सगाई, फरवरी में होगी शादी

Highlights Shikhar Dhawan Engagement: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली है। धवन ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें साझा कर यह खुशखबरी फैंस के साथ बांटी। उन्होंने लिखा कि वे सपनों और खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा करने के लिए हमेशा के लिए साथ रहने का फैसला कर चुके हैं। लंबे समय से रिलेशनशिप में थे दोनो शिखर धवन और सोफी शाइन पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मई 2025 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इससे पहले वे दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी मैच और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आ चुके हैं। आईपीएल के दौरान भी सोफी को पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते देखा गया था। कौन हैं सोफी शाइन? सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। वह अमेरिका की एक बड़ी फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं। उन्होंने मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिलहाल वह शिखर धवन फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई हैं। READ MORE: कोहली बने इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप रन स्कोरर; तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड फरवरी में शादी की चर्चा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर और सोफी फरवरी के तीसरे हफ्ते में शादी कर सकते हैं, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तलाक के बाद नया सफर शिखर धवन का अक्टूबर 2023 में आयशा मुखर्जी से तलाक हुआ था। तलाक के बाद वे एक मुश्किल दौर से गुजरे। अब सगाई के साथ धवन ने जिंदगी में नई शुरुआत की है। फैंस दे रहे बधाइयां सगाई की खबर सामने आते ही फैंस और क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने शिखर धवन को बधाइयां दी हैं और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। READ MORE: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू
Donald Trump Tariff: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू

Highlights Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर बताया कि यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से अभी इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। क्यों लिया गया फैसला? यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं और वहां हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच ईरान की मुद्रा रियाल की हालत बेहद कमजोर हो गई है। भारतीय मुद्रा में 1 रियाल की कीमत लगभग शून्य के बराबर रह गई है। भारत पर बढ़ेगा दबाव रॉयटर्स के मुताबिक ईरान से व्यापार करने वाले प्रमुख देशों में चीन, संयुक्त अरब अमीरात और भारत शामिल हैं। अमेरिका पहले ही भारत पर कुल 50% टैरिफ लगा चुका है। अगर ईरान से व्यापार को लेकर भी 25% टैरिफ लगाया गया, तो भारत पर कुल टैरिफ 75% तक पहुंच सकता है। इससे भारतीय निर्यातकों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। READ MORE: टैरिफ तनाव के बीच ट्रंप का भारत दौरा संभव, अमेरिकी राजदूत का ने दिया संकेत ट्रेड डील पर बातचीत भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद को सुलझाने के लिए ट्रेड डील पर बातचीत होनी है। भारत चाहता है कि कुल टैरिफ घटाकर 15% किया जाए और रूस से तेल खरीद पर लगाई गई अतिरिक्त पेनल्टी हटाई जाए। सुप्रीम कोर्ट का फैसला अहम ट्रंप के टैरिफ लगाने के अधिकार पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला सुना सकता है। ट्रंप का कहना है कि अगर उनके अधिकार सीमित किए गए, तो अमेरिका को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। ईरान के व्यापारिक साझेदार ईरान के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में चीन, भारत, तुर्की और UAE शामिल हैं। भारत-ईरान के बीच चावल, दवाइयों और केमिकल्स का बड़ा कारोबार होता है, जिस पर इस फैसले का सीधा असर पड़ सकता है। READ MORE: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, उत्तरी जिलों में बढ़ेगी ठंड और बारिश के संकेत
MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा एमपी का मौसम, उत्तरी जिलों में बढ़ेगी ठंड और बारिश के संकेत

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में संक्रांति के बाद मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 जनवरी से एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके असर से 2 से 3 दिन बाद प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में मावठा (हल्की बारिश) गिरने की संभावना है। उत्तर एमपी में कड़ाके की ठंड फिलहाल ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में तेज ठंड और ठिठुरन बनी हुई है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का असर और बढ़ गया है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे बना हुआ है। दतिया, श्योपुर जैसे जिलों में भी रातें बेहद ठंडी हो रही हैं। कोहरे की चादर से ढका प्रदेश मंगलवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम कोहरा रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, गुना, शिवपुरी, शाजापुर और सीहोर में भी कोहरे का असर देखा गया। ज्यादातर जगहों पर दृश्यता 1 से 2 किलोमीटर तक रही। READ MORE: टैरिफ तनाव के बीच ट्रंप का भारत दौरा संभव, अमेरिकी राजदूत का ने दिया संकेत कल्याणपुर सबसे ठंडा शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। दिन में भी नहीं मिली राहत दिन के तापमान में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। दतिया में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। ट्रेनों पर असर घने कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पर असर पड़ा है। READ MORE: दिग्विजय सिंह का दलित एजेंडा, भोपाल डिक्लेरेशन-2 पर मंथन शुरू
Bhopal Declaration-2: दिग्विजय सिंह का दलित एजेंडा, भोपाल डिक्लेरेशन-2 पर मंथन शुरू

Bhopal Declaration-2: दलित और आदिवासी वर्ग के अधिकारों को मजबूत करने के लिए भोपाल डिक्लेरेशन-2 बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का विचार-विमर्श आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से दलित और आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, ओमकार सिंह मरकाम सहित कई दलित-आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। भोपाल डिक्लेरेशन-1 तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सरकार के दौरान भोपाल डिक्लेरेशन-1 लाया गया था। इसे “दलित एजेंडा” का नाम दिया गया था। इस कमेटी का उद्देश्य अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के हितों पर काम करना है। READ MORE: 5 दिन बाद लौटी शेयर बजार की रौनक; सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद, जाने मार्केट का हाल दिग्विजय सिंह का बयान दिग्विजय सिंह ने कहा कि ST/SC वर्ग के बच्चों में बेरोजगारी की समस्या अब भी बनी हुई है। उन्होंने याद दिलाया कि इंदिरा गांधी ने अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों के लिए पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी जैसे कई कदम उठाए थे। उन्होंने कहा कि अब Gen-Z से संवाद करना जरूरी है। उनकी सरकार ने डिग्री होल्डर युवाओं को टेंडर देने की शुरुआत की थी। भोपाल डिक्लेरेशन-2 का लक्ष्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि भोपाल डिक्लेरेशन-2 लाया जाए, जिसे वर्ष 2027 में लागू करने का लक्ष्य है। संतोष वर्मा को लेकर दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया संतोष वर्मा के विवादित बयान पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “देखना होगा किस संदर्भ में उन्होंने अपनी बात कही है। अपनी बात को लेकर उन्होंने स्पष्टीकरण भी दे दिया। बात ये नहीं है कि उनका बयान क्या है, बात ये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अंदर ये क्यों भावना पैदा हो रही है। कहीं न कहीं कमी तो है, हम ही लोगों में कमी होगी। उन्होंने कहा कि लोगों में लोकतंत्र को लेकर चिंता है। साथ ही यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में ST/SC वर्ग का मुख्यमंत्री बने तो उन्हें खुशी होगी। आदिवासी वर्ग को जमीन के पट्टे तो मिल रहे हैं, लेकिन जमीन पर वास्तविक कब्जा नहीं मिल पा रहा है। READ MORE: टैरिफ तनाव के बीच ट्रंप का भारत दौरा संभव, अमेरिकी राजदूत का ने दिया संकेत
Share Market Today: 5 दिन बाद लौटी शेयर बजार की रौनक; बढ़त के साथ बंद मार्केट, जाने आज का हाल

Highlights Share Market Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 301.93 अंक यानी 0.36% चढ़कर 83,878.17 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 106.95 अंक यानी 0.42% की तेजी के साथ 25,790.25 के पार पहुंच गया। दिन में दिखी बड़ी रिकवरी कारोबार की शुरुआत में बाजार दबाव में रहा। सेंसेक्स करीब 715 अंक गिरकर 82,861 के निचले स्तर तक आ गया था, जबकि निफ्टी 25,500 से नीचे फिसल गया था। लेकिन दोपहर बाद अमेरिकी राजदूत के बयान के बाद बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली और सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 1000 अंक उछल गया। अमेरिकी बयान से बढ़ा जोश अमेरिका के राजदूत सर्गियो गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर सक्रिय बातचीत चल रही है। इस बयान से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार में तेजी लौट आई। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले एक-दो साल में भारत आ सकते हैं। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी से एक ही दिन में दो की मौत; कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 23 तक किन सेक्टरों में रही खरीदारी सोमवार को एनर्जी, मेटल और बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। टाटा स्टील, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल लाभ में रहे। वहीं इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी जैसे शेयरों में गिरावट रही। रुपये में हल्की मजबूती कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपया भी संभला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 2 पैसे मजबूत होकर 90.16 पर बंद हुआ। पिछले सत्रों की गिरावट के बाद राहत पिछले पांच कारोबारी दिनों की भारी गिरावट के बाद सोमवार की तेजी से निवेशकों को बड़ी राहत मिली और बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। READ MORE: कोहली बने इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप रन स्कोरर; तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड
India-US Trade Deal: टैरिफ तनाव के बीच ट्रंप का भारत दौरा संभव, अमेरिकी राजदूत का ने दिया संकेत

Highlights India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ और ट्रेड डील को लेकर चल रही बातचीत के दौरान अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती मजबूत और भरोसे पर आधारित है। अगले एक-दो साल में ट्रंप आ सकते हैं भारत राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप अगले एक या दो साल में भारत का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रंप और मोदी के बीच सीधा संवाद और आपसी समझ दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाती है। ट्रेड डील पर बातचीत जारी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर गोर ने कहा कि दोनों देशों के अधिकारी लगातार बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने माना कि भारत जैसे बड़े देश के साथ ट्रेड डील को अंतिम रूप देना आसान नहीं है, लेकिन दोनों पक्ष इसे पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। READ MORE: ट्रंप का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल; खुद को बताया वेनेजुएला का एक्टिंग राष्ट्रपति सिर्फ व्यापार नहीं, कई क्षेत्रों में साझेदारी राजदूत ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं हैं। दोनों देश सुरक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं। भारत को पैक्स सिलिका में मिलेगा न्योता गोर ने भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी दी। उन्होंने बताया कि अगले महीने भारत को अमेरिका की अगुवाई वाली पहल पैक्स सिलिका का पूर्ण सदस्य बनने का निमंत्रण मिलेगा। इसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर, AI, ऊर्जा और सप्लाई चेन को मजबूत करना है। भारत सबसे अहम साझेदार सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका के लिए भारत सबसे महत्वपूर्ण साझेदार है। उन्होंने कहा, “हम दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।” READ MORE: कोहली बने इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप रन स्कोरर; तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड