Rahul Gandhi Indore Visit: 17 जनवरी को इंदौर पहुंचेगे राहुल गांधी; जहरीले पानी से पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi Indore Visit: भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी को इंदौर आएंगे और दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। इसी दिन कांग्रेस मध्य प्रदेश के हर ब्लॉक में सामूहिक उपवास का कार्यक्रम भी आयोजित कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मृतकों की संख्या 23 हो गई है। आईसीयू में मरीजों की संख्या बढ़ी भागीरथपुरा में दूषित पानी का खतरा अभी भी जारी है। लोग आरओ, बोतल या उबला हुआ पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। आईसीयू में इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जबकि पिछले कई दिनों से 3 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। READ MORE: थाईलैंड में ट्रेन हादसा; 65 फीट ऊंचाई से क्रेन गिरने से 22 की मौत, दर्जन घायल कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन दूषित पानी मामले में कांग्रेस ने रविवार को इंदौर में न्याय यात्रा निकाली। इस यात्रा में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही दोषियों पर केस और मृतकों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजे की मांग की। ये खबर अपडेट की जा रही है…. READ MORE: छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी; रायपुर होगा RCB का घरेलू मैदान
RCB Home Ground: छत्तीसगढ़ में IPL की वापसी; रायपुर होगा RCB का घरेलू मैदान

Highlight RCB Home Ground: लंबे इंतजार के बाद अब छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों को रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की गूंज सुनाई देगी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) रायपुर को अपना घरेलू मैदान बनाएगी और यहां IPL 2026 के 2 मुकाबले खेले जाएंगे। RCB का होम ग्राउंड रायपुर RCB रायपुर में 2 मैच खेलेगी। अगर बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम NOC नहीं देता है तो रायपुर को 3 और मैच मिल सकते हैं। शेष दो मैच इंदौर में कराए जा सकते हैं। RCB ने अभी तक कर्नाटक क्रिकेट संघ से संपर्क नहीं किया है। READ MORE: खुदा के खिलाफ जंग छेड़ने वाले इरफान सुल्तानी को सरेआम हो सकती है फांसी; ट्रंप बोले अगर ईरानी सरकार ने ऐसा किया तो…. पिछली बार बेंगलुरु में हुई भगदड़ RCB ने IPL 2025 का खिताब जीतने के बाद 4 जून को बेंगलुरु में ट्रॉफी सेलिब्रेशन किया था। भीड़ नियंत्रण की कमी के कारण भगदड़ हुई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद बड़े आयोजनों में कड़े नियम लागू किए गए। अन्य टीमें के होम ग्राउंड मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स इस बार अपने कुछ होम मैच पुणे में खेल सकती है। जयपुर स्टेडियम में रेनोवेशन और सुरक्षा कारणों से यह बदलाव किया जा रहा है। रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। मैच के दौरान 350 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मी और 45 अधिकारी तैनात होंगे। स्टेडियम के सभी 13 प्रवेश द्वारों पर लोहे की रेलिंग और सुरक्षा कर्मी लगाए जाएंगे। दर्शकों की सुरक्षा और मैदान में प्रवेश पर कड़ा नियंत्रण रहेगा। READ MORE: थाईलैंड में ट्रेन हादसा; 65 फीट ऊंचाई से क्रेन गिरने से 22 की मौत, 80 घायल
Thailand Accident: थाईलैंड में ट्रेन हादसा; 65 फीट ऊंचाई से क्रेन गिरने से 22 की मौत, 80 घायल

Highlights Thailand Accident: थाईलैंड के सिखियो जिले में बुधवार को एक भयंकर रेल हादसा हुआ। तेज रफ्तार से चल रही पैसेंजर ट्रेन पर निर्माणाधीन साइट की क्रेन 65 फीट की ऊचाई से गिर गई। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और 80 से ज्यादा लोग घायल हैं। ज्यादातर यात्री छात्र हादसे के समय ट्रेन में 195 लोग सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश यात्री स्कूल के छात्र थे। ट्रेन लगभग 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही थी, जिससे ड्राइवर को ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिला। ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे क्रेन का मलबा ट्रेन के डिब्बों पर गिरा और कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दौरान आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्रेन का मेटल टुकड़ा ट्रेन के बीच में जाकर टकराया, जिससे डिब्बा दो हिस्सों में कट गया। READ MORE: कांग्रेस MLA ने कुत्तों से की ST/SC विधायको की तुलना; बोले – काटने की बात छोड़िए, वो कुत्ता भौंक भी नहीं पाएगा बचाव कार्य जारी हादसे के कुछ मिनटों बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने कई फंसे यात्रियों को काटने और फैलाने वाले उपकरणों से बाहर निकाला। अब तक 12 शव बरामद किए गए हैं। सरकार ने जांच के आदेश दिए स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि क्रेन क्यों गिरी और सुरक्षा नियमों का पालन हुआ या नहीं। हादसे का वीडियो सामने आया #Thailand में चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन…20-22 लोगों की मौत।#Thailand #accident #trainaccident #news pic.twitter.com/Eu8MrBkr4b — Mahima Singh (@MahimaS45382990) January 14, 2026 राहत कार्य का वीडियो दिखा रहा है कि बचावकर्मी आग बुझाने और घायल यात्रियों को निकालने में लगे हुए हैं। READ MORE: खुदा के खिलाफ जंग छेड़ने वाले इरफान सुल्तानी को सरेआम हो सकती है फांसी; ट्रंप बोले अगर ईरानी सरकार ने ऐसा किया तो
खुदा के खिलाफ जंग छेड़ने वाले इरफान सुल्तानी को सरेआम फांसी; ट्रंप ने ईरान पर हमले की दी धमकी….

Highlights Iran Unrest: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों से जुड़े पहले फांसी के मामले में 26 वर्षीय इरफान सुल्तानी चर्चा में हैं। वे तेहरान के पास कराज शहर के फार्दिस इलाके के रहने वाले है। 8 जनवरी 2026 को उन्हें विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दो दिन में सुनाई गई मौत की सजा मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, इरफान को गिरफ्तारी के महज दो दिन बाद 11 जनवरी को मौत की सजा सुना दी गई। उन्हें न वकील मिला, न ढंग से ट्रायल हुआ। परिवार को बताया गया कि 14 जनवरी को फांसी दी जाएगी और अंतिम मुलाकात के लिए सिर्फ 10 मिनट का समय दिया गया। ‘खुदा के खिलाफ जंग’ का आरोप इरफान पर ‘मोहोरेबेह’ यानी ईश्वर के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया गया है। यह ईरान में सबसे गंभीर अपराधों में से एक है, जिसकी सजा फांसी होती है। परिवार का कहना है कि इरफान कोई बड़ा नेता नहीं, बल्कि हालात से नाराज एक आम युवा था। READ MORE: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू ट्रंप की धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को फांसी देता है तो अमेरिका सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों की मदद रास्ते में है। जवाब में ईरान ने ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को हत्यारा बताया। पूरे देश में हालात बेकाबू 28 दिसंबर 2025 से शुरू हुए ये प्रदर्शन अब ईरान के सभी 31 प्रांतों में फैल चुके हैं। मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक अब तक 2,000 से 2,500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और हजारों गिरफ्तार हैं। इंटरनेट और कॉलिंग सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि इरफान की फांसी सरकार की डर फैलाने की रणनीति का हिस्सा है, ताकि बाकी प्रदर्शनकारियों को चुप कराया जा सके। READ MORE: मकर संक्रांति 2026 पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना सौभाग्य का दरवाजा हो जाएगा बंद; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि
Makar Sankranti 2026 पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना सौभाग्य का दरवाजा हो जाएगा बंद

Highlights Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश और उत्तरायण की शुरुआत का पर्व है। इसे खिचड़ी पर्व और तिल संक्रांति भी कहा जाता है। इस दिन स्नान, दान और सूर्य पूजा का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति 2026 कब है? मकर संक्रांति 14 जनवरी 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन दोपहर 3:13 बजे सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी समय से पुण्य काल शुरू होगा। स्नान और दान का शुभ समय 14 जनवरी को स्नान-दान करना सबसे उत्तम माना गया है। यदि इस दिन संभव न हो, तो 15 जनवरी की सुबह सूर्योदय के बाद भी स्नान और दान किया जा सकता है। नदी में स्नान श्रेष्ठ है, वहीं घर पर स्नान करते समय जल में गंगाजल मिलाना शुभ माना जाता है। READ MORE: उज्जैन में मकर संक्रांति की धूम, महाकाल दरबार से शिप्रा घाट तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब पूजा विधि दान क्यों है जरूरी? मकर संक्रांति को अक्षय पुण्य का दिन कहा गया है। इस दिन तिल, गुड़, अनाज, कंबल और कपड़ों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। जरूरतमंद की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। इन गलतियों से बचें व्रत कथा का महत्व भीष्म पितामह ने उत्तरायण में देह त्याग कर मोक्ष पाया। मां गंगा का सागर से मिलन भी इसी दिन माना जाता है। ये कथाएं इस पर्व को आत्मिक शुद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक बनाती हैं। ध्यान रखें दिन को शांति, सद्भाव और कृतज्ञता के भाव में बिताएं। यही मकर संक्रांति का सच्चा संदेश है। READ MORE: महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा का यू-टर्न; अध्यात्म को छोड़कर फिर से ग्लैमरस वर्ल्ड में लेगी एंट्री
कांग्रेस MLA ने कुत्तों से की ST/SC विधायकों की तुलना; बोले – काटने की बात छोड़िए, वो कुत्ता भौंक भी नहीं पाएगा

Highlights Phool Singh Baraiya Viral Video: मध्य प्रदेश के भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने भोपाल में दिए एक बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति (SC-ST) के विधायकों और सांसदों की स्थिति की तुलना कुत्ते से करते हुए कहा कि जॉइंट इलेक्टोरल सिस्टम के कारण वे खुलकर बोल भी नहीं पाते। भोपाल डिक्लेरेशन-2 बैठक में बयान बरैया यह बयान 13 जनवरी को भोपाल के समन्वय भवन में कांग्रेस की ‘भोपाल डिक्लेरेशन-2’ की ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक के दौरान दिया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद उदित राज सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद थे। READ MORE: महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा का यू-टर्न; अध्यात्म को छोड़कर फिर से ग्लैमरस वर्ल्ड में लेगी एंट्री जॉइंट इलेक्टोरल पर सवाल विधायक बरैया ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने जॉइंट इलेक्टोरल को लेकर चिंता जताई थी। उनके अनुसार, इस व्यवस्था में चुने गए जनप्रतिनिधि मजबूरी में रहते हैं और अपनी बात मजबूती से नहीं रख पाते। उन्होंने सेपरेट इलेक्टोरल सिस्टम लागू करने की मांग की। सेपरेट इलेक्टोरल की मांग बरैया ने कहा कि यदि सेपरेट इलेक्टोरल सिस्टम लागू होता है, तो SC-ST समुदाय का सही प्रतिनिधित्व होगा और बाबा साहब अंबेडकर का सपना पूरा हो सकेगा। उन्होंने दावा किया कि इससे समाज की सामाजिक और आर्थिक बराबरी की दिशा में कदम बढ़ेगा। आदिवासियों को बन रहें हिंदू – बरैया अपने भाषण में बरैया ने आदिवासियों के धर्म को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को हिंदू बनने से रोकने की कोशिश होनी चाहिए और नहीं वे जिंदा ही मर जाएगे। यदि वे सरना धर्म अपनाएं, तो उनकी मुक्ति का मार्ग निकल सकता है। READ MORE: उज्जैन में मकर संक्रांति की धूम, महाकाल दरबार से शिप्रा घाट तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
Ujjain Mahakaal Darshan Today: उज्जैन में मकर संक्रांति की धूम, महाकाल दरबार से शिप्रा घाट तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Highlights Ujjain Mahakaal Darshan Today: उज्जैन में मकर संक्रांति और माघ कृष्ण एकादशी के पावन अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के चार बजे मंदिर के पट खुलते ही भगवान महाकाल की भव्य भस्म आरती संपन्न हुई। बाबा महाकाल को भस्म रमाकर दिव्य श्रृंगार किया गया और तिल से बने पकवानों का भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं को मिले दिव्य दर्शन भस्म आरती में जल, दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से अभिषेक किया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। ढोल-नगाड़े, शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने अलौकिक दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। READ MORE: मध्यप्रदेश कांग्रेस में शुरू हुई राज्यसभा की लड़ाई; दिग्विजय सिंह को इस बार नहीं मिलेगा मौका शिप्रा घाट पर आस्था की डुबकी मकर संक्रांति पर शिप्रा नदी के रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट सहित अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ठंड के बावजूद लोगों ने स्नान कर दान-पुण्य किया। सुरक्षा के लिए होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीमें लगातार निगरानी करते रहे। संक्रांति का समय और दान-पुण्य पंडितों के अनुसार सूर्य 14 जनवरी को दोपहर 3:05 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा, इसलिए दान-पुण्य का मुख्य पर्व 15 जनवरी को माना जाएगा। इस दिन चावल, मूंग दाल, तिल, गुड़, वस्त्र और सुहाग की वस्तुओं का दान श्रेष्ठ माना गया है। अमृत सिद्धि योग का महत्व इस वर्ष मकर संक्रांति अमृत सिद्धि योग में आई है। मान्यता है कि इस योग में किया गया दान अक्षय फल देता है और पितरों को प्रसन्न करता है। READ MORE: महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा का यू-टर्न; अध्यात्म को छोड़कर फिर से ग्लैमरस वर्ल्ड में लेगी एंट्री
Share Market Today: लाला निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज

Share Market Today: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 250.48 अंक गिरकर 83,628 अंक पर पहुंचा। एनएसई निफ्टी भी 57.95 अंक गिरकर 25,732 पर बंद हुआ। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे कमजोर होकर 90.21 पर बंद हुआ। कौन से शेयर रहे पीछे सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 में गिरावट रही। ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति और आईटीसी जैसे शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टीसीएस में निवेशकों ने खरीदारी की। फार्मा, रियल्टी, ऑटो और FMCG सेक्टर में दबाव रहा, जबकि मेटल, IT और बैंकिंग शेयरों में तेजी रही। टीसीएस के मुनाफे में गिरावट आईटी कंपनी टीसीएस का दिसंबर तिमाही मुनाफा 13.91% घटकर 10,657 करोड़ रुपये रहा। इसका कारण नए श्रम कानूनों का प्रभाव बताया गया। READ MORE: 10 मिनट में डिलीवरी पर लगा ब्रेक; सरकार की सख्ती के बाद लिया फैसला महंगाई का प्रभाव दिसंबर में खुदरा महंगाई 1.33% पर पहुंची। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी, जिससे बाजार में दबाव बना। आईपीओ अपडेट आज भारत कोकिंग कोल का आईपीओ का आखिरी दिन है। प्राइस बैंड ₹21-23 प्रति शेयर है। निवेशक कम से कम 600 शेयरों के लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं। READ MORE: महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा का यू-टर्न; अध्यात्म को छोड़कर फिर से ग्लैमरस वर्ल्ड में लेंगी एंट्री
Harsha Richhariya: महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा का यू-टर्न; अध्यात्म को छोड़कर फिर से ग्लैमरस वर्ल्ड में लेंगी एंट्री

Highlights Harsha Richhariya: महाकुंभ 2025 में साध्वी रूप में सुर्खियों में आई हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह छोड़ने का ऐलान किया है। इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में उन्होंने बताया कि लगातार विरोध और मानसिक दबाव के कारण अब वह अपने पुराने पेशे मॉडलिंग और एंकरिंग में लौटेंगी। मानसिक दबाव के कारण लिया फैसला हर्षा ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने के दौरान उनके चरित्र पर सवाल उठाए गए और विरोध किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई गलत या अनैतिक काम नहीं किया। हर्षा ने कहा, “मैं कोई सीता नहीं हूं जो बार-बार अग्नि परीक्षा दूं।” READ MORE: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू आर्थिक परेशानी का खुलासा हर्षा ने मीडिया में फैलाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि धर्म से करोड़ कमाने की बातें गलत हैं। वास्तव में वह आर्थिक रूप से कर्ज में हैं और अध्यात्म में आने से पहले अपने प्रोफेशन में काफी सक्सेसफुल थी। मौनी अमावस्या के बाद संकल्प समाप्त View this post on Instagram A post shared by Harsha richhariya (@sanatani_harsha_richhariya) हर्षा ने कहा कि इस माघ मेले की मौनी अमावस्या के स्नान के साथ वह धर्म पर चलने का संकल्प समाप्त करेंगी और ग्लैमरस दुनिया में लौट जाएंगी। उन्होंने अपने वीडियो में भावुक होकर बताया कि विरोध और मानसिक दबाव ने उनका मनोबल तोड़ दिया। महाकुंभ में चर्चा में आई हर्षा मॉडल, एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया महाकुंभ में साध्वी रूप में पेशवाई में शामिल हुई थी। उनके साध्वी रूप पर संत समाज के कुछ वर्ग ने आपत्ति जताई थी, जिससे विवाद बढ़ा और उन्होंने महाकुंभ बीच में छोड़ दिया। READ MORE: 10 मिनट में डिलीवरी पर लगा ब्रेक; सरकार की सख्ती के बाद लिया फैसला
Bhopal Council Meeting: नगर निगम बैठक में कांग्रेस का हंगामा; गौकशी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Highlights Bhopal Council Meeting: भोपाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने के आरोपों को लेकर मंगलवार को नगर निगम परिषद की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों के पार्षदों ने विरोध दर्ज कराया। बैठक के साथ-साथ हिंदू संगठन भी सड़क पर उतर आए और कार्रवाई की मांग की। बैठक शुरू होते ही हंगामा बैठक शुरू होते ही विपक्ष ने गौकशी का मुद्दा उठाया। कांग्रेस पार्षद बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे, जिन पर लिखा था – “गौ माता हम शर्मिदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं”। पार्षद अध्यक्ष की आसंदी के सामने पहुंच गए और नारेबाजी की। READ MORE: 10 मिनट में डिलीवरी पर लगा ब्रेक; सरकार की सख्ती के बाद लिया फैसला महापौर से इस्तीफे की मांग कांग्रेस पार्षदों ने महापौर मालती राय से इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि ठेकेदार ही नहीं, बल्कि इस मामले से जुड़े सभी अधिकारी और नेता जिम्मेदार हैं, जिनके नाम सार्वजनिक कर कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी के कई पार्षदों ने भी स्लॉटर हाउस में गोमांस के खिलाफ विरोध जताया। पार्षद देवेंद्र भार्गव ने जैकेट पर कागज चस्पा कर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने अपना इस्तीफा भी दिया, हालांकि अध्यक्ष ने उसे स्वीकार नहीं किया। सरकारी कार्रवाई मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि नगर निगम के पशु चिकित्सक डॉ. बेनी प्रसाद गौर को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर स्लॉटर हाउस की जिम्मेदारी थी। महापौर मालती राय ने कहा कि 2022 में प्रशासक काल के दौरान टेंडर हुआ था और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। READ MORE: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू 11 कर्मचारियों पर सवाल MIC सदस्यों और पार्षदों ने मांग की कि स्लॉटर हाउस से जुड़े 11 कर्मचारियों पर भी निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई हो। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सड़क पर प्रदर्शन इधर, हिंदू संगठनों ने स्लॉटर हाउस को हमेशा के लिए बंद करने और भोपाल को “मांस की मंडी” न बनने देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। READ MORE: मध्यप्रदेश कांग्रेस में शुरू हुई राज्यसभा की लड़ाई; दिग्विजय सिंह को इस बार नहीं मिलेगा मौका…