Aayudh

Indore MY Hospital: एमवाय अस्पताल के चूहा कांड को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- यह हादसा नहीं हत्या है

Indore MY Hospital

Indore MY Hospital: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) में नवजात बच्चों की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। दो दिन में दो शिशुओं की मौत के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस घटना को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चूहों के काटने से दो नवजातों की मौत हुई। यह घटना भयावह, अमानवीय और असंवेदनशील है। राहुल गांधी का सरकार पर हमला राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल अब जीवनदायी नहीं, मौत के अड्डे बन गए हैं। उनका कहना है कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को जानबूझकर प्राइवेट हाथों में सौंप दिया है। अब इलाज सिर्फ अमीरों के लिए रह गया है और गरीबों से स्वास्थ्य का अधिकार छीन लिया गया है। राहुल ने पीएम मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “जब आप नवजात बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकते तो सरकार चलाने का क्या हक है?” प्रशासन का बयान इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने बच्चों की मौत का कारण चूहे का काटना मानने से इनकार किया। उनका कहना है कि दोनों बच्चों की हालत पहले से गंभीर थी। एक बच्चे की सर्जरी भी की गई थी और उनका वजन बहुत कम था। रेहाना के बच्चे का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया, जबकि मंजू के बच्चे की रिपोर्ट में चूहे के कुतरने से मौत का कारण नहीं बताया गया है। जांच और कार्रवाई मामला सामने आने के बाद भोपाल से टीम इंदौर पहुंची। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण राठी ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज और एमवाय अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने पेस्ट कंट्रोल एजेंसी और अस्पताल की व्यवस्था की बारीकी से जांच की। घटना के बाद सहायक अधीक्षक मुकेश जायसवाल और नर्सिंग प्रभारी प्रवीणा सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पीडियाट्रिक यूनिट हेड डॉ. बृजेश लाहोटी को नोटिस जारी किया गया है। मानवाधिकार आयोग ने भी घटना पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उच्च अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।अब सवाल उठ रहा है कि आखिर मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। READ MORE: दवाएं, कार-AC सस्ते लेकिन ये चीजें हो गई महंगी, किसका फायदा किसका नुकसान; देखें पूरी लिस्ट

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट नहीं हो रहा है बंद: एक्ट्रेस ने किया दो नए आउटलेट का ऐलान

Shilpa Shetty's famous restaurant Bastion

Shilpa Shetty: पिछले दिन शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट बंद होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इन अफवाहों पर एक्ट्रेस ने खुद सफाई दी है और बताया है कि न केवल उनका रेस्टोरेंट बंद नहीं हो रहा, बल्कि वे इसके दो नए आउटलेट खोले जा रहे हैं। शिल्पा ने वीडियो में दी सफाई View this post on Instagram A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने बताया कि, “नहीं मैं बैस्टियन बंद नहीं कर रही हूं, मैं वादा करती हूं। मुझे कई कॉल्स आए हैं और मैं बैस्टियन के लिए प्यार जरूर महसूस कर सकती हूं। लेकिन इस प्यार को किसी टॉक्सिक चीज में मत बदलिए।” एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस मामले में 450 कॉल्स आई हैं, जिससे पता चलता है कि लोग कितना परेशान थे। शिल्पा ने अपने वीडियो में आगे कहा, “मैं ये कहना चाहती हूं कि बैस्टियन कहीं नहीं जा रहा है। हमने हमेशा नया खाना पेश किया है। हम उसी जुनून को जारी रखते हुए एक नहीं, बल्कि दो नए लोकेशन का ऐलान करते हैं।” एक्ट्रेस ने बताया कि बांद्रा स्थित आउटलेट अब ‘अम्माकाई’ नाम से एक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में बदल रहा है। बैस्टियन का नया रूप शिल्पा के अनुसार, मुख्य बैस्टियन ब्रांड अब जुहू में शिफ्ट हो रहा है और बैस्टियन बीच क्लब भी दोबारा खुलेगा। एक्ट्रेस ने कहा, “मैं कुछ नया और शानदार करने जा रही हूं। अपने रूट्स से जुड़कर अम्माकाई ला रही हूं, जो प्योर साउथ इंडियन फूड है। मैं इंतजार नहीं कर सकती हूं कि आप सब कुछ नया ट्राय करो।” 2016 में हुई थी शुरुआत View this post on Instagram A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) शिल्पा शेट्टी ने साल 2016 में रंजीत बिंद्रा के साथ मिलकर इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। यह जगह मुंबई की नाइट लाइफ में काफी पॉपुलर थी और बड़े सेलिब्रिटीज से लेकर VIP लोगों की भीड़ अक्सर यहां देखने को मिलती थी। साल 2023 में इसे री-लोकेट किया गया था। शिल्पा ने अपने फैंस की चिंता को समझते हुए कहा, “गाइज 4 हजार 450 कॉल..लेकिन एक बात तो है बैस्टियन के लिए ये प्यार मैं महसूस कर सकती हूं, लेकिन इस प्यार को टॉक्सिक मत बनाओ यार। मैं ये सच कह रही हूं कि बैस्टियन कहीं नहीं जा रहा है।” शिल्पा का वर्कफ्रंट एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भले ही फिल्मी पर्दे पर कम नजर आती हों, लेकिन वे एक सफल बिजनेसवुमन हैं। फिलहाल वे सोनी टीवी पर ‘सुपरस्टार डांसर सीजन 5’ को जज कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी वे काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। शिल्पा शेट्टी की इस सफाई के बाद यह साफ हो गया है कि बैस्टियन रेस्टोरेंट बंद नहीं हो रहा, बल्कि नए अवतार में वापसी की तैयारी में है। अम्माकाई साउथ इंडियन रेस्टोरेंट की शुरुआत के साथ ही बैस्टियन बीच क्लब का री-ओपनिंग एक्ट्रेस के बिजनेस को और मजबूत बनाएगा। READ MORE: रेप के आरोप में पुलिस ने “ये रिश्ता क्या कहलाता है” फेम एक्टर आशीष को किया गिरफ्तार, CCTV से मिले अहम सबूत

New GST Slab: दवाएं, कार-AC सस्ते लेकिन ये चीजें हो गई महंगी, किसका फायदा किसका नुकसान; देखें पूरी लिस्ट

New GST Slab

New GST Slabs: GST काउंसिल की 56वीं बैठक में टैक्स व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 सितंबर को घोषणा की कि अब GST के 4 स्लैब की जगह केवल 2 स्लैब होंगे – 5% और 18%। यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा। आम आदमी को मिलेगी बड़ी राहत नई GST व्यवस्था से रोजमर्रा की जरूरतों का सामान सस्ता हो जाएगा। साबुन, शैंपू से लेकर AC, कार तक की कीमतें कम हो सकती हैं। यह फैसला आम जनता के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी छूट स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में GST परिषद ने अहम फैसले लिए हैं। दवाओं की कीमतों में भारी कमी करते हुए 33 जीवनरक्षक दवाओं पर GST को हटा दिया, जिन पर पहले 12% GST लगता था। इसके अलावा कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर भी टैक्स को 5% से घटाकर 0% कर दिया गया है, जबकि अन्य दवाओं पर GST को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। बीमा के क्षेत्र में भी मरीजों को राहत मिली है, व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा पॉलिसी पर अब कोई GST नहीं लगेगा। किसानों के लिए खुशखबरी कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी पर GST को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है, जिससे किसानों को आधुनिक खेती के उपकरण खरीदने में आसानी होगी। बायो पेस्टिसाइड्स पर भी टैक्स 12% से कम करके 5% कर दिया गया है, जो जैविक खेती को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही प्राकृतिक मेंथॉल पर भी GST 12% से घटाकर 5% किया गया है। कौन सा सामान हुआ सस्ता? आम जनता की दैनिक जरूरतों के सामान में व्यापक कमी की गई है। घरेलू जरूरतों में दूध, रोटी, पराठा और छेना जैसे खाद्य पदार्थों को GST फ्री कर दिया गया है। TV और फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर कम दर लागू होगें, जबकि साबुन और साइकिल पर भी GST कम किया गया है। निर्माण क्षेत्र में सीमेंट पर GST को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जिससे घर बनाना सस्ता हो जाएगा। ग्रेनाइट पर टैक्स 12% से कम करके 5% किया गया है। हस्तशिल्प के क्षेत्र में भी राहत दी गई है, हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और लेदर गुड्स पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। लग्जरी आइटम्स पर भारी टैक्स अमीरों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लग्जरी सामान पर सरकार ने भारी टैक्स लगाया है। 40% GST अब मध्यम और बड़ी कारों, 350cc से ज्यादा इंजन वाली मोटरसाइकिलों, प्राइवेट जेट, हेलिकॉप्टर और यॉट्स पर लागू होगा। हानिकारक उत्पादों को महंगा करने के उद्देश्य से पान मसाला, गुटखा, सिगरेट और बीड़ी पर 40% GST लगाया गया है। इसके अलावा सुगर ड्रिंक्स पर भी 40% GST लागू होगा, जिससे इन हानिकारक पदार्थों का सेवन कम होने की उम्मीद है। कब से लागू होंगे नए नियम? नई GST दरों का लागू होना दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में 22 सितंबर 2025 से अधिकतर बदलाव प्रभावी हो जाएंगे। इस तारीख से दवाओं पर शून्य कर, कृषि उपकरणों पर कम दरें और घरेलू चीजों पर राहत मिलना शुरू हो जाएगी। द्वितीय चरण में तंबाकू पर 40% GST का प्रावधान लागू होगा।  PM मोदी की घोषणा का परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में टैक्स व्यवस्था को सरल बनाने की बात कही थी। GST परिषद का यह फैसला उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। READ MORE: रेप के आरोप में पुलिस ने “ये रिश्ता क्या कहलाता है” फेम एक्टर आशीष को किया गिरफ्तार, CCTV से मिले अहम सबूत

Ashish Kapoor Arrested: रेप के आरोप में पुलिस ने “ये रिश्ता क्या कहलाता है” फेम एक्टर आशीष को किया गिरफ्तार, CCTV से मिले अहम सबूत

Ashish Kapoor Arrested

Ashish Kapoor Arrested: टीवी एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से पकड़ा है। उनके खिलाफ अगस्त की शुरुआत में दिल्ली की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस कार्रवाई की जानकारी डीसीपी (उत्तर) राजा बंथिया ने दी और गिरफ्तारी की पुष्टि भी की। महिला का आरोप पीड़िता का आरोप है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान आशीष कपूर ने वॉशरूम में उसके साथ रेप किया। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। FIR में शुरुआत में कपूर, उनके दोस्त, दोस्त की पत्नी और दो अन्य लोगों के नाम शामिल थे। बाद में महिला ने बयान बदलते हुए केवल आशीष कपूर पर रेप का आरोप लगाया। वीडियोग्राफी का दावा महिला ने दावा किया कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई थी। हालांकि पुलिस को अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला। पीड़िता का कहना है कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद उसके साथ मारपीट भी हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के दोस्त की पत्नी ने ही PCR कॉल की थी। गिरफ्तारी की प्रक्रिया पुलिस ने आशीष कपूर को पकड़ने के लिए दिल्ली से गोवा और फिर पुणे तक ट्रैक किया। आखिरकार बुधवार को उन्हें पुणे से हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि केस की जांच जारी है और अब गैंगरेप के आरोपों को रेप के आरोपों में बदला जाएगा। बार-बार बदले गए बयान पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 11 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई थी। 18 अगस्त को महिला ने दूसरा बयान दिया, जिसमें उसने आशीष कपूर और उनके दोस्त पर रेप का आरोप लगाया। हालांकि, बाद की सुनवाई में महिला ने दोस्त का नाम नहीं लिया। सबूत और गवाह जांच में पता चला कि पार्टी के समय आशीष कपूर और महिला साथ में वॉशरूम गए थे। देर तक बाहर न निकलने पर मेहमानों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद बहस शुरू हुई, जो गेट तक पहुंच गई। पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान मौजूद हैं। READ MORE: पंजाब बाढ़ पर शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने जताई चिंता, सोनू सूद ने मदद का बढ़ाया हाथ

PM Mitra Park: पीएम मित्र पार्क से मध्य प्रदेश बनेगा मॉडल प्रदेश; द्योगपतियों और युवाओं के लिए सुनहरा मौका

PM Mitra Park

PM Mitra Park: नई दिल्ली में आयोजित PM Mitra Park Conference में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश अब केवल मध्य प्रदेश नहीं, बल्कि मॉडल प्रदेश बन गया है। उन्होंने बताया कि राज्य कपास उत्पादन में अग्रणी है और यहां निवेश के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कपड़ा उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच तैयार हो रहा पीएम मित्र पार्क उद्योगपतियों के लिए बड़े मौके लेकर आएगा। इस पार्क में कच्चे माल से लेकर मजबूत कानून व्यवस्था और आधुनिक सुविधाएं आसानी से मिलेंगी, जिससे कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। निवेशकों को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री ने कहा कि धार जिले में बनने वाला पीएम मित्र पार्क युवाओं के लिए रोजगार और राज्य के लिए आर्थिक विकास का बड़ा केंद्र होगा। उन्होंने निवेशकों से प्रदेश में आकर उद्योग लगाने की अपील की। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मंत्रालय उद्योगपतियों की बातों को गंभीरता से सुन रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जीएसटी काउंसिल और कैबिनेट की बैठक के बाद निवेशकों के लिए राहत भरे फैसले आ सकते हैं। पीएम मित्र पार्क की खासियत उद्योगों को मिलेगा प्रोत्साहन राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया है। गारमेंट सेक्टर में प्रति श्रमिक 5 हजार रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। साथ ही 2030 तक राज्य की 50% ऊर्जा क्लीन एनर्जी से आएगी। मध्य प्रदेश सरकार का दावा है कि धार का पीएम मित्र पार्क न सिर्फ टेक्सटाइल इंडस्ट्री बल्कि रोजगार और निवेश के लिहाज से भी देश का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र बनेगा। READ MORE: इंदौर के MY अस्पताल में बड़ी लापरवाही; चूहों ने दो नवजातों की ली जान, जांच जारी 

India-US Tariff Row: ट्रंप ने फिर भारत पर साधा निशाना, कहा- रिश्ता था एकतरफा, भारत लगाता है 100% टैरिफ 

Donald Trump On India US Tariff

India-US Tariff Row: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक भारत और अमेरिका के बीच का रिश्ता एकतरफा रहा। ट्रंप ने दावा किया कि भारत अमेरिकी सामानों पर 100% तक टैरिफ लगाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर 200% ड्यूटी लगाई थी। उनका कहना है कि इस वजह से अमेरिकी कंपनी भारत में मोटरसाइकिल बेच ही नहीं पाई। बाद में कंपनी को भारत में ही प्लांट लगाना पड़ा। रूस से तेल खरीद पर भी आपत्ति ट्रंप ने बताया कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भी अमेरिका ने 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया। बाद में इसे बढ़ाकर 50% कर दिया गया। उन्होंने कहा कि टैरिफ उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इससे अमेरिका को बेहतर बातचीत की शक्ति मिलती है और कई विवाद टाले जा सकते हैं। मोदी सरकार का जवाब भारत ने साफ किया है कि व्यापार पर बातचीत जारी है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नवंबर तक द्विपक्षीय व्यापार समझौता संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अमेरिका में भी हो रही आलोचना ट्रंप की टैरिफ नीति की आलोचना अमेरिका में भी हो रही है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इससे अमेरिकी उपभोक्ताओं और कंपनियों को नुकसान हो रहा है। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि ट्रंप ने पाकिस्तान को तरजीह देकर भारत-अमेरिका संबंधों को कमजोर किया। READ MORE: पंजाब बाढ़ पर शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने जताई चिंता, सोनू सूद ने मदद का बढ़ाया हाथ

Punjab Flood: पंजाब बाढ़ पर शाहरुख खान और आलिया भट्ट ने जताई चिंता, सोनू सूद ने मदद का बढ़ाया हाथ

Punjab Flood

Punjab Floods Update: पंजाब में बाढ़ का कहर जारी है। कई जिलों में पानी भरने से लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। घर टूट गए, फसलें बर्बाद हो गईं और हजारों लोग बेघर हो गए। इस आपदा से अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। शाहरुख खान ने भेजी दुआएं सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि पंजाब में आई इस विनाशकारी बाढ़ ने उनका दिल तोड़ दिया है। शाहरुख ने कहा कि वह प्रभावित परिवारों को दुआएं और हिम्मत भेज रहे हैं। साथ ही उन्होंने पंजाबियों की जज्बे की तारीफ करते हुए कहा कि “पंजाब का हौसला अटूट है।” आलिया भट्ट ने भी जताई संवेदना अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने लिखा कि वह प्रभावित लोगों को शक्ति और प्यार भेज रही हैं। साथ ही उन्होंने जमीनी स्तर पर राहत कार्य कर रहे लोगों का आभार भी जताया। सोनू सूद फिर बने मसीहा Thousands have lost everything in the devastating floods across Punjab and Jammu & Kashmir.Our teams are on the ground, delivering food, shelter, clothing, and care.Together, we can help rebuild lives.👉 https://t.co/YO6UJqAFP5One click. A world of difference. — sonu sood (@SonuSood) September 3, 2025 एक्टर सोनू सूद ने एक्स पर पोस्ट किया कि उनकी टीम पंजाब और जम्मू-कश्मीर में लगातार मदद पहुंचा रही है। वह पीड़ितों के लिए भोजन, कपड़े और आश्रय का इंतजाम कर रहे हैं। सोनू सूद ने कहा कि “पंजाब मेरी आत्मा है, हम सब मिलकर इसे फिर से खड़ा करेंगे।” अन्य सितारों की प्रतिक्रियाएं Heart goes out to everyone affected by the floods in Punjab. Praying for strength, safety and relief for all. 🙏 — Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) September 2, 2025 अभिनेता संजय दत्त ने भी पंजाब बाढ़ पर दुख जताया और हर संभव मदद करने का वादा किया। सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह, मीका सिंह और शहनाज गिल समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर प्रार्थनाएं की। मौसम विभाग की चेतावनी चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। राजपुरा, मोहाली, डेरा बस्सी और खरड़ जैसे इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने निचले इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। READ MORE: शिल्पा शेट्टी का मशहूर रेस्टोरेंट ‘बैस्टियन’ बंद, 60 करोड़ की ठगी के आरोपों के बीच किया ऐलान

Indore MY Hospital: इंदौर के MY अस्पताल में बड़ी लापरवाही; चूहों ने दो नवजातों की ली जान, जांच जारी

Indore MY Hospital

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के NICU में भर्ती दो नवजात शिशुओं को चूहों ने काट लिया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 2 दिन में गई दो मासूमों की जान सोमवार (1 सितंबर) को अस्पताल के आईसीयू में दो नवजातों को चूहों ने काट लिया था। मंगलवार को एक बच्ची की मौत हो गई। बुधवार को देवास की रहने वाली एक और नवजात ने भी दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों के हाथ-पैर और कंधों पर गहरे घाव थे। वीडियो से हुआ खुलासा इस घटना का वीडियो कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने इसे “नरसंहार” बताया और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। कार्रवाई और जांच घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने ड्यूटी पर मौजूद नर्स और नर्सिंग अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया। अस्पताल के अधीक्षक और HOD को नोटिस जारी किया गया। पेस्ट कंट्रोल कंपनी पर भी जुर्माना लगाया गया।मामले की जांच के लिए 5 डॉक्टरों की हाईलेवल कमेटी बनाई गई है। मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान मानवाधिकार आयोग ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने अस्पताल प्रबंधन से एक महीने में रिपोर्ट मांगी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी डीन से स्पष्टीकरण मांगा है। अस्पताल प्रबंधन का दावा अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नवजात की मौत चूहों के काटने से नहीं बल्कि इंफेक्शन से हुई है। हालांकि, परिजन और विपक्षी नेता इसे साफ लापरवाही मान रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल मंगलवार को मृत नवजात का पोस्टमार्टम कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी बाकी है। वहीं बुधवार को हुई मौत में परिवार ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। अस्पताल पर उठ रहे सवाल इंदौर का MY अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां NICU में चूहों की मौजूदगी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन लंबे समय से लापरवाही बरत रहा था। READ MORE: CAA विवाद के बीच सरकार का आदेश, 2024 तक गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारत में रहने की इजाजत

CAA विवाद के बीच सरकार का आदेश, 2024 तक गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारत में रहने की इजाजत

CAA relief order

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2024 तक धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आए गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों को राहत दी है। अब वे देश में बिना पासपोर्ट और वीजा के रह सकेंगे। गृह मंत्रालय का आदेश गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि इन देशों से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोग भारत में रुक सकते हैं। अगर उनके पास पहले वैध दस्तावेज थे और उनकी अवधि खत्म हो चुकी है, तब भी उन्हें डिपोर्ट नहीं किया जाएगा। नागरिकता नहीं, सिर्फ डिपोर्टेशन से छूट यह आदेश नागरिकता देने के लिए नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल डिपोर्टेशन से छूट है। यानी 31 दिसंबर 2024 तक आए गैर-मुस्लिम विदेशियों को तत्काल देश से बाहर नहीं किया जाएगा। लेकिन अवैध मुस्लिम प्रवासियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। CAA की स्थिति नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत केवल वे ही लोग भारतीय नागरिकता पा सकते हैं जो 31 दिसंबर 2014 तक भारत आ चुके हों। इस कट-ऑफ डेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। CAA को मार्च 2024 में लागू किया गया था और मई में पहली बार 14 लोगों को नागरिकता दी गई थी। नेपाल और भूटान पर छूट जारी आदेश में कहा गया है कि नेपाल और भूटान के नागरिकों को भारत आने-जाने या यहां रहने के लिए पासपोर्ट-वीजा की जरूरत नहीं होगी, बशर्ते वे सीमा मार्ग से प्रवेश करें। हालांकि चीन, मकाऊ, हॉन्गकॉन्ग या पाकिस्तान से आने वालों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य होगा। राजनीतिक बहस इस फैसले ने सियासी बहस छेड़ दी है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार धार्मिक आधार पर भेदभाव कर रही है। वहीं, सत्तापक्ष का कहना है कि यह कदम पीड़ित समुदायों को सुरक्षा देने के लिए उठाया गया है। READ MORE: शिल्पा शेट्टी का मशहूर रेस्टोरेंट ‘बैस्टियन’ बंद, 60 करोड़ की ठगी के आरोपों के बीच किया ऐलान

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी का मशहूर रेस्टोरेंट ‘बैस्टियन’ बंद, 60 करोड़ की ठगी के आरोपों के बीच किया ऐलान

Shilpa Shetty's famous restaurant Bastion

Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पॉपुलर रेस्टोरेंट ‘बैस्टियन बांद्रा’ को बंद किया जा रहा है। शिल्पा ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसे “एक युग का अंत” बताया। शिल्पा का भावुक संदेश शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा,”इस गुरुवार एक युग का अंत होगा, जब हम मुंबई की सबसे आइकॉनिक जगह बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहेंगे। यह जगह हमें अनगिनत यादें और शहर की नाइट लाइफ को नई पहचान दे गई।” उन्होंने बताया कि आखिरी दिन एक खास नाइट आयोजित की जाएगी। इसमें पुराने मेहमानों के साथ इस जगह को अलविदा कहा जाएगा। नई शुरुआत भी होगी शिल्पा ने साफ किया कि ब्रांड खत्म नहीं होगा। इसका नया चैप्टर ‘बैस्टियन एट द टॉप’ नाम से आगे बढ़ेगा। यहां नए अनुभव और नई ऊर्जा के साथ यह सफर जारी रहेगा। 2016 में हुई थी शुरुआत View this post on Instagram A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) ‘बैस्टियन’ की शुरुआत शिल्पा शेट्टी और रंजीत बिंद्रा ने 2016 में की थी। यह जगह मुंबई की नाइटलाइफ और सी-फूड के लिए बेहद पॉपुलर रही। फिल्मी सितारे और बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियां यहां अक्सर नजर आती थी। 60 करोड़ की ठगी का मामला इसी बीच शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा पर 60.4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मुंबई के कारोबारी दीपक कोठारी ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका दावा है कि यह रकम लोन और इन्वेस्टमेंट के रूप में दी गई थी, लेकिन बाद में वापस नहीं की गई। यह मामला ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ से जुड़ा है। आरोप है कि इस रकम का इस्तेमाल व्यक्तिगत खर्चों में किया गया। जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कर रही है। शिल्पा-राज का बचाव शिल्पा और राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने आरोपों को “बेसलेस” बताया। उनका कहना है कि यह पुराना लेन-देन है और सिविल नेचर का मामला है। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी दस्तावेज पहले ही जांच एजेंसियों को दिए जा चुके हैं। READ MORE: बेंगलुरु भगदड़ पर 3 महीने बाद विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी; बोले ‘जिस दिन सबसे ज्यादा खुशी होनी थी, वो त्रासदी बन गया’