Aayudh

Shigeru Ishiba Reigns: जापान के पीएम शिगेरू इशिबा ने किया इस्तीफे का ऐलान, संसदीय चुनाव हार के बाद बढ़ा संकट

Shigeru Ishiba Reigns

Shigeru Ishiba Reigns: जापान की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने रविवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया। यह फैसला उन्होंने जुलाई में हुए संसदीय चुनावों में करारी हार और पार्टी के अंदर बढ़ते दबाव के बाद लिया। चुनावी हार बनी बड़ी वजह 248 सीटों वाले ऊपरी सदन में सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत हासिल नहीं कर पाया। चुनावी नतीजों के बाद पार्टी के दक्षिणपंथी धड़े ने लगातार इशिबा से इस्तीफे की मांग की। पिछले महीने से उन पर दबाव बढ़ता जा रहा था। आखिरकार उन्होंने पद छोड़ने का रास्ता चुना। पार्टी में फूट से बचना चाहते थे इशिबा इशिबा ने अक्टूबर 2024 में प्रधानमंत्री पद संभाला था। लेकिन एक साल के भीतर ही उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) सोमवार को नेतृत्व परिवर्तन पर वोट करने वाली थी। इससे पहले ही इशिबा ने इस्तीफा देकर राजनीतिक टकराव से बचने की कोशिश की। अब क्या होगा? LDP जल्द ही नया नेता चुनेगी। पार्टी के किसी भी उम्मीदवार को अपनी उम्मीदवारी पेश करने के लिए कम से कम 20 सांसदों का समर्थन चाहिए। प्रधानमंत्री बनने के लिए संसद में भी बहुमत साबित करना होगा। उत्तराधिकारी कौन? संभावित उम्मीदवारों में पूर्व आंतरिक मंत्री साने ताकाइची, कृषि मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी, पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री ताकायुकी कोबायाशी, मुख्य कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी और वित्त मंत्री कात्सुनोबु काटो शामिल हैं। राजनीतिक अनिश्चितता बरकरार इशिबा के इस्तीफे के बाद जापान में नई सरकार बनने तक राजनीतिक अस्थिरता बनी रहेगी। LDP के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी और गठबंधन को एकजुट करना है। READ MORE: SCO समिट के बाद बदले ट्रंप के सुर, बोले- मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा

Ashish Kapoor: महिला संग दुष्कर्म के आरोप में टीवी एक्टर आशीष कपूर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में, पुलिस ने पुणे से किया था गिरफ्तार

Ashish Kapoor

Ashish Kapoor: टीवी एक्टर आशीष कपूर मुश्किलों में हैं। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन पर एक महिला ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। क्या है मामला? पीड़िता का आरोप है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली की एक हाउस पार्टी के दौरान आशीष कपूर ने बाथरूम में उसका दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि वह सोशल मीडिया के जरिए आशीष से जुड़ी थी। शुरुआती एफआईआर में आशीष कपूर समेत उनके एक दोस्त, दोस्त की पत्नी और दो अज्ञात लोगों के नाम भी शामिल थे। बाद में महिला ने बयान बदलते हुए केवल आशीष कपूर पर आरोप लगाया। उसने यह भी दावा किया कि घटना का वीडियो बनाया गया था। हालांकि, पुलिस को अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। कैसे हुई गिरफ्तारी? दिल्ली पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की पुष्टि नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी राजा बंथिया ने की। बताया गया कि आशीष लोकेशन बदलते हुए कई जगहों पर छिपकर रह रहे थे। पोटेंसी टेस्ट कराया गया गिरफ्तारी के बाद आशीष कपूर का एम्स में मेडिकल पोटेंसी टेस्ट भी कराया गया। दुष्कर्म मामलों में यह टेस्ट अहम माना जाता है, क्योंकि कई बार आरोपी खुद को नपुंसक बताकर बचने की कोशिश करते हैं। इस टेस्ट की रिपोर्ट केस को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाएगी। कौन हैं आशीष कपूर? आशीष कपूर टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है और देखा एक ख्वाब जैसे सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा वह टेबल नंबर 21, कुर्बान और इनकार जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। आगे क्या होगा? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे चार्जशीट दाखिल की जाएगी। यह हाई प्रोफाइल केस अब कोर्ट के फैसले पर निर्भर है। READ MORE: कपिल शर्मा शो छोड़ने की खबरों पर किकु का खुलासा, कृष्णा संग झगड़े का सच बताया

India VS Aus: BCCI ने श्रेयस अय्यर को सौंपी इंडिया की कप्तानी, लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम; जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह

India VS Aus

India VS Aus: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को इंडिया-ए टीम का ऐलान किया। इस टीम की कमान स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को उपकप्तान बनाया गया है। कब और कहां होंगे मैच? इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेले जाएंगे। दोनों मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होंगे। टीम में कौन-कौन? बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। इस टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि ध्रुव जुरेल को उपकप्तान बनाया गया है। स्क्वॉड में अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और आयुष बडोनी जैसे युवा बल्लेबाजों को मौका मिला है। वहीं गेंदबाजी विभाग में प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद और यश ठाकुर जैसे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। टीम में हर्ष दुबे, नितीश रेड्डी, तनुष कोटियन, गुरनूर बराड़ और मानव सुथार भी चुने गए हैं। विकेटकीपर की जिम्मेदारी एन जगदीसन और ध्रुव जुरेल दोनों निभाएंगे। राहुल और सिराज जुड़ेंगे टीम से बीसीसीआई ने जानकारी दी कि केएल राहुल और मोहम्मद सिराज दूसरे चार दिवसीय मैच में टीम से जुड़ेंगे। ये दोनों खिलाड़ी पहले टेस्ट के बाद स्क्वॉड में शामिल होंगे। अय्यर को क्यों मिली कप्तानी? एशिया कप 2025 की टीम में श्रेयस अय्यर को शामिल नहीं किया गया था। आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वह स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बन पाए। अब उन्हें इंडिया-ए की कमान देकर बड़ा मौका दिया गया है। आगे और भी मुकाबले दोनों चार दिवसीय मैचों के बाद इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए की टीमें कानपुर में तीन वनडे मैच भी खेलेंगी। ये मुकाबले 30 सितंबर, 3 और 5 अक्टूबर को होंगे। इन मैचों के लिए अलग टीम का एलान किया जाएगा। READ MORE: 17,500 किसानों को मिली 20 करोड़ की मदद, सीएम बोले- किसानों की मुस्कान है हमारी ताकत

MP Flood Relief: 17,500 किसानों को मिली 20 करोड़ की मदद, सीएम बोले- किसानों की मुस्कान है हमारी ताकत

MP Flood Relief

MP Flood Relief:  मध्य प्रदेश के किसानों को बाढ़ और अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राहत दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को एक क्लिक में 20 करोड़ रुपये की राशि 17,500 किसानों के खातों में ट्रांसफर की। सीएम ने बताया कि यह सहायता 11 जिलों के किसानों को दी गई है। अब तक वित्त वर्ष 2025-26 में 188.52 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। इससे पहले सरकार 30 करोड़ रुपये की सहायता भी दे चुकी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम ने कई जिलों के किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसानों की मुस्कान ही मध्य प्रदेश की ताकत है। बारिश ने परेशानी दी है, लेकिन यही बारिश आने वाली फसलों से इसकी भरपाई भी करेगी। मुख्यमंत्री ने धार जिले के किसानों से खास चर्चा की। एक किसान ने बताया कि केले की फसल को नुकसान हुआ और 58 हजार रुपये मुआवजा मिला। इस पर सीएम ने कहा कि केले के तने से कपड़ा बनाने का उद्योग जल्द ही धार में शुरू होगा। इससे किसानों को अतिरिक्त आय होगी। सीएम ने कहा कि सरकार हर संकट में किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें नुकसान के हिसाब से राहत राशि मिली है या नहीं। इस पर किसानों ने मुआवजा मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि खेत में किसान और सीमा पर जवान दोनों मेहनत से देश की सेवा करते हैं। सरकार का दायित्व है कि हर आपदा में किसानों को सहारा दिया जाए। सीएम यादव ने अनंत चतुर्दशी और आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में और भी योजनाओं से किसानों की मदद की जाएगी। READ MORE: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम मुख्य आरोपी, SIT ने दाखिल की 790 पन्नों की चार्जशीट

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो छोड़ने की खबरों पर किकु का खुलासा, कृष्णा संग झगड़े का बताया सच

Kapil Sharma Show

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर हाल ही में कई खबरें सामने आई। कहा गया कि कॉमेडियन कीकू शारदा शो छोड़ रहे हैं और उनकी कृष्णा अभिषेक से लड़ाई हो गई है। इन चर्चाओं ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। View this post on Instagram A post shared by Kiku Sharda (@kikusharda) लेकिन अब कीकू शारदा ने सच्चाई सामने रख दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कृष्णा के साथ एक फोटो शेयर की। तस्वीर में दोनों चार्ली चैपलिन के लुक में हैं और चुप रहने का इशारा कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कीकू ने लिखा- “ये बंधन कभी नहीं टूटेगा। झगड़ा तो बस एक मजाक था।” कीकू ने साफ कर दिया कि उन्होंने शो नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा- “इन गॉसिप्स और अफवाहों पर ध्यान मत दो। मैं हमेशा इस शो और इस परिवार का हिस्सा रहूंगा।” उन्होंने यह भी बताया कि शो का मौजूदा सीजन जल्द खत्म होने वाला है। कीकू ने लिखा- “नेटफ्लिक्स पर शो देखो, सिर्फ़ 3 एपिसोड बचे हैं।” कैसे शुरू हुई झगड़े की अफवाह? कुछ दिन पहले शो के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कीकू और कृष्णा शूटिंग के दौरान बहस करते दिखे। वीडियो देखकर फैन्स को लगा कि दोनों के बीच गंभीर विवाद हुआ है। तभी से खबरें फैल गईं कि कीकू शो छोड़ने वाले हैं। लेकिन अब कीकू ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि उनका और कृष्णा का रिश्ता मजबूत है और यह कभी नहीं टूटेगा। नया शो भी करेंगे कीकू View this post on Instagram A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer) फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि कीकू जल्द ही एक नए रियलिटी शो राइज एंड फॉल में भी नजर आएंगे। इसमें अर्जुन बिजलानी, कुब्रा सैत, आदित्य नारायण और धनश्री वर्मा जैसे चेहरे होंगे। शो को अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं और यह एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है। READ MORE: कृति सेनन, कार्तिक आर्यन पहुंचे टी-सीरीज के ऑफिस, जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

Donald Trump: SCO समिट के बाद बदले ट्रंप के सुर, बोले- मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका रिश्तों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच खास रिश्ता है और वह हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोस्त रहेंगे। #WATCH | Washington DC | Responding to ANI's question on resetting relations with India, US President Donald Trump says, "I always will, I will always be friends with Modi, he is a great Prime Minister, he is great… I just don't like what he is doing at this particular moment,… pic.twitter.com/gzMQZfzSor — ANI (@ANI) September 5, 2025 ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “मोदी शानदार प्रधानमंत्री हैं। मैं हमेशा उनका दोस्त रहूंगा। हालांकि इस समय मुझे उनके कुछ फैसले पसंद नहीं आ रहे हैं। लेकिन हमारे रिश्ते मजबूत हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।” हाल ही में ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ नजर आ रहे थे। इसके साथ ट्रंप ने लिखा था, “लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।” ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर भी निराशा जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है और यह स्थिति रिश्तों में तनाव का कारण बनी है। जयशंकर ने दिया जवाब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से भारत-अमेरिका साझेदारी को गंभीरता से लेते आए हैं। मोदी और ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं। जयशंकर ने साफ किया कि भारत-अमेरिका साझेदारी केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि रणनीतिक और आर्थिक भी है। रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है। पीएम मोदी की प्रतिक्रिया Deeply appreciate and fully reciprocate President Trump's sentiments and positive assessment of our ties. India and the US have a very positive and forward-looking Comprehensive and Global Strategic Partnership.@realDonaldTrump @POTUS https://t.co/4hLo9wBpeF — Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं की कद्र करते हैं। मोदी ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच एक सकारात्मक और दूरदर्शी साझेदारी है। यह रिश्ता वैश्विक स्तर पर भी बेहद अहम है।” SCO समिट के बाद बदले तेवर हाल ही में पीएम मोदी चीन के तियानजिन में आयोजित SCO समिट में शामिल हुए थे। वहां उनकी मुलाकात पुतिन और शी जिनपिंग से हुई। इसके बाद से ही ट्रंप के बयान सुर्खियों में हैं। भारत और अमेरिका के बीच कई मुद्दों पर मतभेद रहे हैं। इनमें टैरिफ, व्यापार और वीजा पॉलिसी शामिल हैं। लेकिन इसके बावजूद दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी बेहद अहम मानी जाती है। भारत की ओर से साफ संदेश है कि अमेरिका के साथ रिश्ते विदेश नीति की प्राथमिकता में शामिल हैं। READ MORE: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम मुख्य आरोपी, SIT ने दाखिल की 790 पन्नों की चार्जशीट

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम मुख्य आरोपी, SIT ने दाखिल की 790 पन्नों की चार्जशीट

Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय पुलिस की एसआईटी ने इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी हत्या मामले में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल केस में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। इस साजिश में आकाश राजपूत, आनंद कुरमी और विशाल सिंह चौहान भी शामिल थे। शादी के 12 दिन बाद हत्या राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए। 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए। 2 जून को पुलिस ने सोहरा के वेइसाडोंग झरने के पास घाटी से राजा का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए प्लान पहले ही बना लिया था। सभी आरोपी जेल में सोनम, राज और अन्य तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल ये सभी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। आरोपियों पर हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। तीन और आरोपी भी जांच के घेरे में पुलिस ने बताया कि तीन और सह-आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इनमें प्रॉपर्टी डीलर सिलोमे जेम्स, बिल्डिंग मालिक लोकेन्द्र तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलबीर आहिरवार शामिल हैं। इन पर सबूत छिपाने और नष्ट करने का आरोप है। फिलहाल ये तीनों जमानत पर बाहर हैं। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को हिला दिया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इस वारदात ने पुलिस और समाज दोनों को चौंका दिया। अब कोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होगी और मामले की अगली कार्रवाई सामने आएगी। READ MORE: CM मोहन यादव के सामने मेयर के बेटे का तीखा भाषण, बुलेट ट्रेन और रेलवे विकास योजनाओं पर उठाए सवाल

Bhagwant Mann: पंजाब CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

Bhagwant Maan

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। पिछले दो दिनों से सीएम मान अस्वस्थ चल रहे थे। वह दवाइयाँ लेकर घर पर आराम कर रहे थे, लेकिन उनकी सेहत में खास सुधार नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि सीएम का ब्लड प्रेशर लगातार बढ़-घट रहा था। इसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। कैबिनेट बैठक टली सीएम मान की खराब तबीयत की वजह से आज चंडीगढ़ में होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक को टालना पड़ा। इस बैठक में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों पर चर्चा होनी थी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा नहीं कर पाए पंजाब में भारी बारिश के बाद कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करना था। लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वह दौरे पर नहीं जा सके। उनके साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी जाना था। बाद में केजरीवाल ने अकेले ही कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी का दौरा किया। अरविंद केजरीवाल ने जाना हाल AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सीएम मान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री की सेहत के बारे में जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पंजाब में बाढ़ से हाहाकार राज्य के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। सेना और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं। आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी बाढ़ प्रभावित लोगों तक मदद पहुँचा रहे हैं। फिलहाल, डॉक्टरों के मुताबिक सीएम भगवंत मान को वायरल बुखार और पाचन संबंधी परेशानी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। READ MORE: CM मोहन यादव के सामने मेयर के बेटे का तीखा भाषण, बुलेट ट्रेन और रेलवे विकास योजनाओं पर उठाए सवाल

Ganpati Darshan 2025: कृति सेनन, कार्तिक आर्यन पहुंचे टी-सीरीज के ऑफिस, जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद

Ganpati Darshan

Ganpati Darshan 2025: गणेश चतुर्थी के खास मौके पर टी-सीरीज ऑफिस में भव्य पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। सभी ने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मीडिया के लिए पोज भी दिए। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) सबसे पहले बात करें कार्तिक आर्यन की। एक्टर सफेद शर्ट में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश को फूल अर्पित किए और पुजारी से आशीर्वाद लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। View this post on Instagram A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan) एक्ट्रेस कृति सेनन भी पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने फ्लोरल प्रिंटेड कॉटन अनारकली सूट पहना था। कृति ने बप्पा को पुष्प अर्पित किए और पूजा के बाद फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। उनका यह सिंपल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) वहीं, जैकी श्रॉफ हमेशा की तरह अनोखे अंदाज में नजर आए। वह अपने साथ एक पौधा लेकर पहुंचे। जैकी ने बप्पा के दर्शन किए और फिर मीडिया को प्रसाद बांटा। इस दौरान उन्होंने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ था। View this post on Instagram A post shared by sreeleela's fangirl 🌸 (@sreeleelaxcore) साउथ एक्ट्रेस श्री लीला भी पूजा में शामिल हुईं। वह सफेद कुर्ता सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसके अलावा एकता कपूर, रवि दुबे-सर्गुन मेहता, डायरेक्टर मधुर भंडारकर, अहान शेट्टी और मीजान जाफरी समेत कई सेलेब्स ने बप्पा के दर्शन किए। इस मौके पर रामायण फेम रवि दुबे अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ पहुंचे। कपल ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहना और पूजा के बाद कैमरे के सामने पोज दिए। गणेश चतुर्थी के दसवें दिन हुई इस पूजा में बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। बप्पा के जयकारों के बीच सितारों का यह अंदाज फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। READ MORE: अमेरिका-भारत रिश्तों में दरार? ट्रंप बोले- “भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया”, SCO समिट के बाद बढ़ी टैरिफ टेंशन

Indore: CM मोहन यादव के सामने मेयर के बेटे का तीखा भाषण, बुलेट ट्रेन और रेलवे विकास योजनाओं पर उठाए सवाल

Indore

Indore: इंदौर में बीजेपी महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बेटे संघमित्र भार्गव का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संघमित्र ने वाद-विवाद प्रतियोगिता के मंच से केंद्र सरकार की योजनाओं पर सवाल खड़े किए। खासकर उन्होंने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट और रेलवे में हो रहे कामों को लेकर सरकार को घेरा। बुलेट ट्रेन पर साधा निशाना संघमित्र ने कहा कि सरकार ने अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का वादा किया था। 2022 तक ट्रेन दौड़ने की बात कही गई थी। लेकिन आज तक यह प्रोजेक्ट सिर्फ पीपीटी से बाहर नहीं आ पाया है। जमीन अधिग्रहण में घोटालों के आरोप लगे और करोड़ों रुपये खर्च हो गए, लेकिन ट्रेन अभी तक पटरियों पर नहीं आई। रेल हादसों का मुद्दा उठाया संघमित्र ने कहा कि सरकार कवच सिस्टम का दावा करती है। कहा जाता है कि इससे रेल हादसे रुकेंगे। लेकिन हकीकत यह है कि पिछले 10 साल में करीब 20 हजार लोगों की मौत रेल हादसों में हुई है। उन्होंने कहा, “जब रेल हादसा होता है तो सिर्फ डिब्बे नहीं टूटते, बल्कि किसी मां की गोद सूनी हो जाती है और बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाता है।” रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट पर सवाल उन्होंने रेलवे स्टेशन विकास योजनाओं पर भी तंज कसा। संघमित्र ने कहा कि सरकार कहती है कि 400 स्टेशन एयरपोर्ट जैसे बनाए जाएंगे। लेकिन अब तक सिर्फ 20 स्टेशन ही तैयार हो पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “सबका साथ सबका विकास” के नाम पर असल में “दलाल का साथ, जनता का विनाश” हो रहा है। CM मोहन यादव की मौजूदगी में दिया भाषण इंदौर में भाजपा महापौर के पुत्र संघमित्र भार्गव केंद्र सरकार पर खूब बरसे! अवसर था इंदौर में स्व. निर्भय सिंह पटेल स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता का। बड़ी बात ये है कि जब महापौर पुत्र केंद्र सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा रहे थे तब मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, सांसद, मंत्री एवं… pic.twitter.com/ih4U6ZTVMi — Yogendra Singh Parihar (@Yogendra_INC) September 5, 2025 यह भाषण इंदौर के देवी अहिल्या बाई ऑडिटोरियम में हुआ। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे। भाषण के बाद CM मोहन यादव ने माहौल हल्का करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “हमारा भतीजा अच्छा बोला। लोकतंत्र में सबको बोलने का हक है, लेकिन मैं इसके कुछ विषय जरूर सुधरवाऊंगा।” कांग्रेस नेताओं ने की तारीफ संघमित्र भार्गव के इस भाषण पर कांग्रेस नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी। दिग्विजय सिंह ने उन्हें प्रभावशाली वक्ता बताया। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने लिखा कि संघमित्र सच की राह पर चलने वाले युवा हैं और उन्हें इस सोच पर कायम रहना चाहिए। विक्रांत भूरिया ने भी कहा कि यह भाषण दिखाता है कि आज का युवा जाग चुका है। लाइव स्ट्रीमिंग से हटाया हिस्सा संघमित्र का यह भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि विवाद से बचने के लिए कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग से उनके भाषण का हिस्सा हटा दिया गया। CM बोले- प्रतियोगिताओं से आते हैं अच्छे वक्ता मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को मजबूत वक्ता बनाती हैं। भारतीय संस्कृति में पहले शास्त्रार्थ होते थे, आज उसी परंपरा को वाद-विवाद प्रतियोगिता आगे बढ़ा रही है। READ MORE: अमेरिका-भारत रिश्तों में दरार? ट्रंप बोले- “भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया”, SCO समिट के बाद बढ़ी टैरिफ टेंशन