Aayudh

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के पीएम से की मुलाकात; भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर्स नहीं बल्कि एक परिवार है – पीएम मोदी 

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ आज वाराणसी में मुलाकात की, साथ ही दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी की। दोनों नेताओं ने कई नए समझौते पर मौहर भी लगाई। जिनमें 100 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति, ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग और शिक्षा में साझेदारी भी शामिल हैं।  दोनो नेताओं की मुलाकात के बाद भारत और मॉरीशस के संबंध और ज्यादा गहरे होंगे। साथ ही भारत ने आश्वासन दिया है को वो मॉरिसश के विकास में सहयोग देगा। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने कहा, यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि मुझे अपने संसदीय क्षेत्र में मॉरीशस के पीएम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम का स्वागात करने का अवसर मिला। पीएम मोदी ने कहा कि प्राचीन काल से काशी भारत की सांस्कृतिक आत्मा और सभ्यता का प्रतीक रही है। हमारी संस्कृति और संस्कार सदियों पहले भारत से मॉरीशस पहुंच चुके हैं और वहां के जीवन में बस गए है।  साथ ही पीएम ने बताया कि काशी में मां गंगा के प्रवाह की तरह, भारत की संस्कृति का प्रवाह मॉरीशस को समृद्ध करता रहा है और आज भी कर करा है। और आज जब हम मॉरीशस के साथियों का काशी नगरी में सत्कार कर रहे हैं, तो यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आत्मिक मिलन है इसलिए मैं बहुत गर्व के साथ ये कहता हूं कि भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं बल्कि एक परिवार है। प्रधानमंत्री ने बाताया कि आज हमने द्विपक्षीय सहयोग के पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की साथ ही वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार सामने रखे। साथ पीएम मोदी ने कहा कि मॉरीशस की जरूरतों के अनुसार खास आर्थिक पैकेज पर फैसला किया है जो  इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देगा, रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करेगा।  मॉरीशस के पीएम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने भव्य स्वागत करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से ही मॉरीशस की उन्नती और विकास की यात्रा में साथ रहा है। READ MORE: नेपाल को जल्द मिलेंगी अंतरिम सरकार, Gen Z के साथ सेना की बातचीत जारी

IND VS PAK Asia Cup: इंडिया पाकिस्तान मैच के खिलाफ याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज; 14 सितंबर को होगा मुकाबला 

IND VS PAK Asia Cup

IND VS PAK Asia Cup: एशिया कप में भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है। यह मैच 14 सितंबर को दुबई में खेला जाना है। याचिकार्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की थी।  याचिकाकर्ताओं की मांग याचिका में मांग की गई थी कि भारत पाकिस्तान के बीच होने जा रहे इस मैच को रद्द किया जाए। जिसकी वजह पहलगाम में आतंकी हमला है। याचिकार्ताओं का तर्क है कि आंतकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक मैच राष्ट्र की गरिमा और देशवासियों की भावानाओं खिलाफ है।  साथ ही याचिकाकर्ताओं ने मांग की थी कि पाकिस्तान के साथ तब तक मैच ना खेले जाए जब तक वो आंतकवादियों को पनाह देना बंद ना कर दें।  कोर्ट ने क्या कहा याचिका को सुचीबद्ध करने से पहले न्यायमूर्ती जेके माहेश्वरी और न्यायमुर्ती विजय बिश्नोई ने कहा कि ये सिर्फ एक मैच है, इसे होने दीजिए। वकील ने निवेदन किया कि अगर इस याचिका को शुक्रावार तक नहीं सुना गया तो फिर कुछ नहीं किया जा सकेगा। हालांकि न्यायमूर्ती जेके माहेश्वरी और न्यायमुर्ती विजय बिश्नोई ने इस पर सुनवाई से इंकार करते हुए कहा हम क्या कर सकता है?  याचिकाकर्ताओं का कहना है कि भारत – पाकिस्तान का मैच दोस्ती का प्रतीक है। लेकिन दब देश के आम नागरिको पर हमला किया जाता है और सेना के जवान अपनी जान की बाजी लगाकर आतंकवादियों से लड़ते समय प्राण त्याग देते है, ऐसे में पाकिस्तान के साथ मैच खेलना सही नहीं है।  14 सितंबर को होगा मैच याचिका में उठाए गए सवाल देशभक्ति और राष्ट्रवाद से जुड़े है लेकिन सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इन विषयो पर हस्तक्षेप मुमकिन नहीं। मैच रोकना कोर्ट के अधिकाक्षेत्र से बहार है। साथ ही केंन्द्र सरकार ने इस मैच को लेकर पहले ही मंजूरी दे दी थी। सरकार का कहना था कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ खेल पर रोक नहीं लगा सकते।  एशिया कप के दौरान 14 सिंतबर को भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। READ MORE: करिशमा कपूर के बच्चों के सपोर्ट में उतरी संजय कपूर की बहन; बोली – भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास है

Nepal Interim Government: नेपाल को जल्द मिलेंगी अंतरिम सरकार, Gen Z के साथ सेना की बातचीत जारी

Nepal Interim Government

Nepal Interim Government: नेपाल में भ्रष्ट सरकार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ विरोध जारी है। इस प्रदर्शन से फैली हिंसा और आगजनी रोकने के लिए सेना सड़को पर है। इसके साथ ही प्रदर्शनों पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध के आदेश के साथ कर्फ्यू लगाया गया। इसी बीच देश में अतरिंम सरकार बनाने के प्रयास शुरू हो चुके है।  Gen Z प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार बनाने के लिए आर्मी और राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के साथ दूसरे दौर की बातचीत समाप्त की। जिसमें अंतरिस सरकार का नेतृतव के लिए नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायधीश सुशीला कार्की के नाम को प्रस्तावित किया है। इसके पहले बुधवार को पहले दौर की बातचीत में कोई हल नहीं निकल पाया था।  हालांकि सुशीला कार्की के नाम पर अभी तक पूर्ण सहमती नहीं बनी है। तो वहीं दूसरी ओर  मीडिया रिपोर्टस की माने तो नेपाल के लाइट मैन कहे जाने वाले कुलमान घिसिंग का नाम भी पीएम की रेस में टॉप पर है। आखरी फैसला होना अभी बाकी है।  मेयर बालेंद्र का कहना है कि पहले बिना समय बर्बाद किए संसद को भंग कर देना चाहिए, जिसके बाद अंतरिम सरकार का गठन किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने भी ऐसे ही विचार व्यक्त किए है।  जानकारी के लिए बता दें कि प्रमुख ने सरकार गठन की कवायद के लिए कार्की को बुलावा भेजा है। कार्की और सेना प्रमुख में बात बनने के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से मुलाकात भी करेंगे। अभी तक नेपाल में हुई हिंसा में कुल 31 मौतें हुई जबकि एक हजार से ज्यादा लोग घायल है।अब इस  प्रदर्शन का असर भारत पर भी दिखाई देने लगा है। फिलहाल भारत और नेपाल बार्डर को सील कर दिया गया है।  READ MORE: प्रधानमंत्री मोदी और इटली की PM मेलोनी के बीच फोन पर बातचीत, भारत-EU व्यापार समझौते और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Indore MY Hospital: इंदौर एमवाय अस्पताल के चूहा कांड पर हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान; जांच में देरी के चलते राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

Indore MY Hospital

Indore MY Hospital: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (MYH) में नवजात बच्चों की मौत के मामले पर अब हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दर्ज की। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 15 सितंबर तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए है। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति जे.के. पिल्लई ने इस घटना को नवजातों के मौलिक अधिकारों और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा मानते हुए इस पर संज्ञान लिया है।  महाराजा यशवंतराव अस्पताल की सफाई और पेस्ट कंट्रोल कर रही एजाइल कंपनी पर अभी कर किसी भी प्रकार का कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया है, इस बात पर भी कोर्ट ने नोट किया। कोर्ट का मानना है कि एजाइल कंपनी की गैरजिम्मेदार रवैये के चलते ये गंभीर हादसा हुआ है। जिसके वजह से एजाइल कंपनी को हटाने के निर्देश दिए है।   आपको बता दें कि महाराजा यशवंतराव अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज जोशी को भी निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागअध्यक्ष डॉ लाहोटी का विभाग बदला गया है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा आयुक्त का कहना है कि नवजात बच्चों के साथ लापरवाही बरती गई। जिसके चलते ऐसी घटना सामने आई है। इसी वजह से विभाग अध्यक्ष को निलंबित किया गया है।  इस मामले को शुरूआत से ही दबाने की कोशिश की जा रही थी, जिसमें कई वरिष्ट आधिकारी शामिल थे। शुरूआत में यह तक दावा किया गया कि बच्चों के अंग विकसित नहीं थे जिसके चलते बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। मानवाधिकार आयोग ने भी घटना पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उच्च अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों के परिजनो को पांच लाख का चेक दिया गया है। परिजनों का कहना है कि इस घटना में दोषी पाए जानें वाले अफसरों पर सख्त एक्शन लिया जाए।  READ MORE: प्रधानमंत्री मोदी और इटली की PM मेलोनी के बीच फोन पर बातचीत, भारत-EU व्यापार समझौते और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Sunjay Kapur Property Dispute: करिशमा के बच्चों के सपोर्ट में उतरी संजय कपूर की बहन; बोली – भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास 

Sunjay Kapur Property Dispute

Sunjay Kapur Property Dispute: करिश्मा कपूर के एक्स हजबैंड और बिज़नेसमैंन संजय कपूर की मौत बाद से उनकी संपत्ती को लेकर विवाद जारी है। संजय की 30 हजार करोड़ की संपत्ती पर करिश्मा के बच्चों ने भी हिस्से की मांग की है, जबकि वसीयत में उन्हें कुछ भी नहीं दिया गया। अब इसे लेकर संजय कपूर की बहन मंदिरा ने रिएक्शन दिया है।  मंदिरा का कहना है कि संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा ने शुरू में बताया कि कोई वसीयत नहीं है, लेकिन बाद में ये पता चलता है कि संजय की वसीयत है जिसमें सारी संपत्ती प्रिया को नाम लिखी गई है। उन्होंने बताया कि प्रिया के अलावा इस वसीयत की कॉपी किसी के पास नहीं है। मंदिरा का मानना है कि जरूर इसके पीछे कोई राज़ छिपा हुआ है। जिसको सामने लाने के लिए वो भी कोर्ट का सहारा लेंगी।   मंदिरा ने एएनआई से बातचीत के दौरान ये खुलासा किया कि संजय कपूर के लिए उनके बच्चे ही सबकुछ थे। ऐसे में वसीयत में बच्चों का जिक्र ना होना नामुमकिन है। मंदिरा ने कहा कि उनके भाई संजय सभी बच्चों को एक जैसा प्यार करते थे, उन्होंने कभी भी भेदभाव नहीं किया है।  पूरा परिवार हमेशा से क्लोज रहा है, इतना ही नहीं बल्कि संजय और करिश्मा की बेटी समायरा के नाम पर उनके पिता ने पोलो टूर्नामेंट की शुरूआत भी की थी। मंदिरा ने कहा कि में करिश्मा के बच्चों की याचिका को स्पोर्ट करती हूं और में कियान और समायरा के साथ हूं। उन्होंने कम उम्र में अपने पिता को खो दिया है ऐसे में उनके साथ ऐसा बर्ताव सही नहीं है।  मंदिरा का कहना है कि मुझे भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मैं बहुत खुश हूं आखिरकार इस केस के जरिए परिवार को कुछ तो पता चलेगा। करिश्मा के बच्चों ने याचिका में दावा किया है कि सौतेली मां प्रिया सचदेवा ने वसीयत में अपने फायदे के लिए बदलाव किए है। जिसके बाद कोर्ट ने प्रिया को संजय की पूरी संपत्ती का खुलासा करने को कहा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी। आपको बता दें कि 12 जून को संजक की मौत हार्ट अटैक से हुई थी, उस समय वो प्रिया और अपने बेटे के साथ रहते है।  READ MORE: संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर संग्राम, करिश्मा के बच्चों और दूसरी पत्नी प्रिया में विवाद

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी और इटली की PM मेलोनी के बीच फोन पर बातचीत, भारत-EU व्यापार समझौते और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत-यूरोपीय संघ (EU) व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने और IMEEEC पहल के जरिए कनेक्टिविटी को मजबूत करने में मदद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत और यूरोप के बीच आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाई देगा। बातचीत में पीएम मोदी और मेलोनी ने निवेश, रक्षा, सुरक्षा, शिक्षा, अंतरिक्ष और विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद-रोधी प्रयासों को मजबूत करने और लोगों के बीच आपसी रिश्तों को बढ़ाने पर सहमति जताई। Had an excellent conversation with Prime Minister Giorgia Meloni. We reaffirmed our joint commitment to deepen India-Italy Strategic Partnership, and shared interest in bringing an early end to the conflict in Ukraine. Thanked PM Meloni for Italy’s proactive support for… — Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2025 मोदी ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई और यूक्रेन संघर्ष को जल्द खत्म करने में साझा रुचि दिखाई।” भारत और इटली ने रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 के तहत साझेदारी को और गहरा करने का भी वादा किया। गौरतलब है कि जून में जी7 समिट के दौरान भी मोदी और मेलोनी की मुलाकात हुई थी। उस समय दोनों नेताओं की दोस्ती और आपसी तालमेल चर्चा का विषय बनी थी। भारत-EU व्यापार समझौता भारत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। 2023-24 में भारत और EU के बीच व्यापार $137.41 बिलियन तक पहुंचा था। नई डील से यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। यह समझौता न केवल भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत करेगा बल्कि ऊर्जा और पेट्रोलियम जैसे क्षेत्रों में भी फायदा पहुंचाएगा। हालांकि, घरेलू उद्योगों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी रहेगी। READ MORE: तख्तापलट पर चीन की पहली प्रतिक्रिया, ओली के इस्तीफे पर चुप्पी, शांति की अपील

Nepal Crisis: तख्तापलट पर चीन की पहली प्रतिक्रिया, ओली के इस्तीफे पर चुप्पी, शांति की अपील

China Reaction On Nepal

Nepal Crisis: नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। Gen-Z आंदोलन और विरोध प्रदर्शनों के बीच राजनीतिक संकट गहरा गया। इस उथल-पुथल के चलते प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद छोड़ दिया। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए अब सेना ने अहम संस्थानों का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है। इस बीच चीन की ओर से पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। चीन ने जताई चिंता चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि नेपाल और चीन हमेशा से घनिष्ठ पड़ोसी और अच्छे दोस्त रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि नेपाल के लोग आपसी संवाद और समझदारी से अपने आंतरिक विवाद सुलझा लेंगे। लिन ने उम्मीद जताई कि जल्द ही देश में शांति लौटेगी और क्षेत्रीय स्थिरता भी बहाल होगी। ओली पर चुप्पी प्रवक्ता से जब ओली के इस्तीफे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब देने से इनकार किया। ओली को चीन का करीबी माना जाता है। उनके कार्यकाल में नेपाल और चीन के रणनीतिक संबंध काफी मजबूत हुए थे। चीनी नागरिकों के लिए एडवाइजरी लिन जियान ने कहा कि नेपाल में अब तक किसी भी चीनी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा है। फिर भी वहां मौजूद नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। चीन ने नेपाल स्थित अपने दूतावास में आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था भी शुरू कर दी है। हाल की घटनाएं प्रधानमंत्री ओली कुछ समय पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन और द्वितीय विश्व युद्ध की सैन्य परेड में शामिल हुए थे। लेकिन नेपाल में भ्रष्टाचार और नीतियों की पारदर्शिता को लेकर उठे Gen-Z आंदोलन ने सरकार की नींव हिला दी। विरोध प्रदर्शनों और झड़पों में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। हालात बिगड़ने पर लगाए गए सोशल मीडिया प्रतिबंध को भी बाद में हटा दिया गया। नेपाल में मौजूदा हालात पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ रही है। चीन ने साफ किया है कि वह नेपाल के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देगा, लेकिन उम्मीद करता है कि देश जल्द स्थिरता की ओर लौटे। READ MORE:  नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन ने लिया हिंसक मोड़,  20 की मौत-500 घायल; भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी

Sunjay Kapur Property Dispute: संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर संग्राम, करिश्मा के बच्चों और दूसरी पत्नी प्रिया में विवाद

Sunjay Kapur Property Dispute

Sunjay Kapur Property Dispute: बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में हुआ था। अब उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर पिता की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग की है। बच्चों का आरोप है कि उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर ने फर्जी वसीयत तैयार कर ली है, ताकि पूरी संपत्ति पर कब्जा कर सकें। प्रिया कपूर का जवाब कोर्ट ने सुनवाई के दौरान प्रिया कपूर से पूरी संपत्ति का ब्यौरा मांगा। प्रिया ने जवाब में कहा कि करिश्मा के बच्चों को पारिवारिक ट्रस्ट से पहले ही 1,900 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया, “इतना मिलने के बाद और क्या चाहिए?” मां रानी कपूर का भी दावा संजय की मां रानी कपूर ने भी वसीयत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस वसीयत में उनके लिए कुछ भी नहीं छोड़ा गया है। रानी ने कहा, “मेरे बेटे ने मुझे बिना छत के छोड़ दिया है। यह बेहद अपमानजनक है।” अदालत की टिप्पणी हाईकोर्ट ने प्रिया कपूर को नोटिस जारी किया है और उनसे 12 जून तक की सभी चल-अचल संपत्तियों की सूची मांगी है। अदालत ने कहा कि वसीयत पंजीकृत न होने के बावजूद यह अपने आप अमान्य नहीं होती। अगली सुनवाई मामले की अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी। तब तक कोर्ट ने सभी पक्षों से विस्तृत जवाब दाखिल करने को कहा है। यह विवाद न केवल कपूर परिवार में खटास पैदा कर रहा है बल्कि 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के भविष्य को भी अधर में डाल रहा है। READ MORE: तान्या-कुनिका की लड़ाई पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- ‘एक मां होकर किसी और की मां पर सवाल शर्मनाक’

Nepal Protest: नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन ने लिया हिंसक मोड़,  20 की मौत-500 घायल; भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी

Nepal Protest

Nepal Protest: नेपाल में युवाओं के विरोध प्रदर्शनों ने हालात को और बिगाड़ दिया है। सरकारी भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर पाबंदी के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है। राजधानी काठमांडो समेत कई शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। भारतीय लौटे सीमा पार नेपाल की स्थिति को देखते हुए कई भारतीय नागरिक और पर्यटक पानीटंकी बॉर्डर से भारत लौट आए। लौटे लोगों ने कहा कि अब उन्हें सुरक्षित महसूस हो रहा है। असम से आए कोहिला ने बताया कि नेपाल में हालात पूरी तरह बेकाबू हैं और हड़ताल लंबे समय तक चल सकती है। पीएम ओली ने दिया इस्तीफा प्रदर्शन के दबाव में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारी सरकार से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। हिंसा और भारी नुकसान काठमांडो में कर्फ्यू के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने सिंह दरबार, संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और कई नेताओं के घरों में आगजनी की। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से ज्यादा घायल हैं। त्रिभुवन एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। भारत ने बढ़ाई सुरक्षा भारत ने नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। सेना की सख्ती नेपाल आर्मी ने उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सेना ने नागरिकों से अपील की है कि वे हिंसा और आगजनी से दूर रहें और सुरक्षाबलों का सहयोग करें। READ MORE: पीएम ओली ने दिया इस्तीफा, राजधानी में हिंसक प्रदर्शन और आगजनी से हालात बेकाबू

Indore News: इंदौर के गोल्डन स्कूल में बम की धमकी से हड़कंप, बच्चों को सुरक्षित भेजा गया घर

Indore News

Indore News: इंदौर के गोल्डन स्कूल में मंगलवार सुबह बम की धमकी का ईमेल मिला। मेल में लिखा था कि स्कूल में बम प्लांट किया गया है, जो कभी भी फट सकता है। इस खबर से स्कूल प्रबंधन और स्टाफ में हड़कंप मच गया। बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया स्कूल प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए। क्लास के बीच में ही बच्चों को स्कूल बसों से सुरक्षित घर भेज दिया गया। अफरा-तफरी के बीच सभी बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। रात को आया था मेल एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि धमकी भरा मेल “नयनतारा आउटलुक” नाम से आया था। यह मेल रात 3:18 बजे भेजा गया था। स्कूल प्रबंधन ने सुबह 7 बजे मेल देखा। हालांकि, पुलिस को जानकारी करीब 10 बजे दी गई। पुलिस और डॉग स्क्वाड की तैनाती सूचना मिलते ही राउ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड और बम डिफ्यूज स्क्वाड को भी बुलाया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कैंपस में मौजूद हैं और पूरे परिसर की गहन जांच कर रहे हैं। अभिभावकों को आधिकारिक सूचना नहीं अब तक स्कूल प्रबंधन और पुलिस ने अभिभावकों को औपचारिक सूचना नहीं दी है। अधिकारियों का कहना है कि सर्चिंग पूरी होने तक स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। साइबर टीम जांच में जुटी पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ईमेल की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि धमकी कहां से भेजी गई और इसके पीछे कौन है। इस घटना के बाद शहर में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और कोई घटना नहीं हुई। READ MORE: संसद में वोटिंग जारी, शाम तक तय होगा सीपी राधाकृष्णन या बी सुदर्शन रेड्डी में कौन बनेगा उपराष्ट्रपति