Aayudh

Supreme Court On Waqf Act: वक्फ कानून की वैधता पर नहीं लगेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा – पूरे कानून पर रोक लगाने का कोई आधार नहीं 

Waqf Act

Supreme Court On Waqf Act: सुप्रीम कोर्ट में आज वक्फ कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतरिम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कानून पर रोक लगाने की मांग पर विचार करने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। सीजेआई ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर कहा कि पूरे वक्फ एक्ट पर रोक लगाने का कोई आधार नहीं है, लेकिन तीन अहम प्रावधानों पर रोक लगाई गई है। कोर्ट ने कहा कि जिला कलेक्टर यह तय नहीं कर सकता कि कोई संपत्ति वक्फ है या नहीं। ये तो विधायिका और न्यायपालिका की भूमिका में हस्तक्षेप करना है। इसके अलावा कोर्ट ने उस प्रावधान पर रोक लगाई है जिसके अनुसार संपत्ती वक्फ करने के लिए किसी व्यक्ति को 5 वर्षों तक इस्लाम का अनुयायी होना जरूरी था। जानकारी के लिए बता दें कि यह रोक तब तक लागू रहेगी जब तक राज्य सरकारें यह तय करने के लिए नियम नहीं बना लेती कि कौन व्यक्ति इस्लाम का अनुयायी है और कौन नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जहां वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी की CEO मुस्लिम होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने 22 मई को इस मामले पर दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।  सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कानून पर रोक केवल दुर्लभ मामलों में ही लगाई जा सकती है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि राज्य वक्फ बोर्डों और केंद्रीय वक्फ परिषदों में गैर-मुस्लिमों की संख्या तीन से अधिक नहीं हो सकती। याचिकाकर्ताओं ने अधिनियम में वक्फ संपत्तियों को हटाने के अधिकार, राज्य वक्फ बोर्डों की संरचना और जिला कलेक्टर की शक्तियों को लेकर आपत्तियां उठाई थी। इससे पहले 22 मई को चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाही के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। चीफ जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा कि वक्फ कानून के कुछ सेक्शन को लेकर अधिक विवाद है। कोर्ट ने कहा पूरे कानून को रोक लगाने का कोई आधार नहीं है। READ MORE: अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति की निर्मम हत्या, ट्रंप ने जताया शोक; बोले – अवैध प्रवासियों पर सख्ती होगी, कड़ी सजा दिलाएंगे

Donald Trump: अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति की निर्मम हत्या, ट्रंप ने जताया शोक; बोले – अवैध प्रवासियों पर सख्ती होगी, कड़ी सजा दिलाएंगे

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिका के डलास में 10 सितंबर को भारतीय मूल के नागमल्लैया की कुलहाड़ी से सर काटकर हत्या कर दी गई। वॉशिंग मशीन को लकेर हुए विवाद के चलते नागमल्लैया पर हमला किया गया था। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना की निंदा की और अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। ट्रंप का रिएक्शन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के चंद्र नागमल्लैया की हत्या पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह हत्या डलास, टेक्सास में उनकी पत्नी और बेटे के सामने हुई, जो बेहद भयावह है। ट्रंप ने बताया कि चंद्र की हत्या एक अवैध प्रवासी ने की, जो क्यूबा से आया था और पहले भी कई गंभीर अपराधों में गिरफ्तार हो चुका था। ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों को देश में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके प्रशासन में ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाया जाएगा। ट्रंप ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या का मुकदमा चलेगा। क्या है पूरा मामला? अमेरिका के टेक्सास राज्य के डलास शहर में 10 सितंबर को 50 वर्षीय भारतीय मूल के चंद्र मौली नागमल्लैया की उनके काम की जगह पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। कर्नाटक के रहने वाले नागमल्लैया डाउनटाउन सूट्स मोटल में मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे और वहीं अपने परिवार के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक, मोटल के कर्मचारी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज के साथ वॉशिंग मशीन को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से नागमल्लैया पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश कर रहे नागमल्लैया को उनकी पत्नी और बेटे के सामने मौत के घाट उतार दिया। आरोपी गिरफ्तार इस दर्दनाक घटना से भारतीय-अमेरिकी समुदाय में गहरा शोक और आक्रोश फैल गया है। आरोपी योर्डानिस को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, उसे पहले भी गंभीर अपराधों के चलते हिरासत में लिया गया था, लेकिन क्यूबा द्वारा निर्वासन से इनकार करने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने उसे जनवरी 2025 में रिहा कर दिया था। 13 सितंबर परिवार ने किया अंतिम संस्कार 13 सितंबर को नागमल्लैया का अंतिम संस्कार फ्लावर माउंड, टेक्सास में किया गया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने भाग लिया। पीड़ित परिवार की मदद के लिए चलाए गए ऑनलाइन फंडरेज़र में अब तक 3 लाख 21 हजार डॉलर से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी है।  READ MORE: वक्फ संशोधन कानून से जुड़े तीन मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट में होगा अंतरिम फैसला, याचिकाकर्ताओं ने की रोक की मांग

Waqf Amendment Act: वक्फ संशोधन कानून पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगा अंतरिम फैसला, याचिकाकर्ता बोले – आज हमें बहुत उम्मीद है

Waqf Amendment Act

Waqf Amendment Act: सुप्रीम कोर्ट में आज वक्फ कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतरिम फैसला होगा। याचिकाकर्ताओं ने अधिनियम में वक्फ संपत्तियों को हटाने के अधिकार, राज्य वक्फ बोर्डों की संरचना और जिला कलेक्टर की शक्तियों को लेकर आपत्तियां उठाई थी। इससे पहले 22 मई को चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाही के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी मुद्दे वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान उठे थे। केन्द्र सरकार ने इस कानून का बचाव करते हुए कहा कि वक्फ एक ‘धर्मनिरपेक्ष’ व्यवस्था है। इसलिए इसे रोका नहीं जा सकता।  याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि यह अधिनियम ऐतिहासिक कानूनों और सांविधानिक सिद्धांतों के विपरीत है और इसका उद्देश्य सिर्फ वक्फ संपत्ति पर गैर-कानूनी तरीके से नियंत्रण करना है। संसद से पारित होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अधिनियम को मंजूरी दी थी। कोर्ट में होने जा रहे इस अंतरिम फैसला को लेकर AIMPLB के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा, आज हमें बहुत उम्मीद है जिन चीजों को हमने इंटिरिम रिलीफ के तौर पर मांगा है वो आज हमें मिल जाएंगी। वक्फ बाय यूजर और वक्फ काउंसिल में नॉन मुस्लिम की नियुक्ति पर स्टे लगा हुआ है। हमें उम्मीद है कि कोर्ट हमें राहत देगा। READ MORE: भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से नहीं मिलाया हाथ, सुर्यकुमार यादव बोले – कुछ बातें खेल भावना से ऊपर 

IND VS PAK: भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम से नहीं मिलाया हाथ, सुर्यकुमार यादव बोले – कुछ बातें खेल भावना से ऊपर 

IND VS PAK

IND VS PAK Asia Cup: एशिया कप 2025 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर प्रचंड जीत दर्ज की। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए भारत 127 रन का टार्गेट दिया। जिसके बाद भारत ने लक्ष्य को सिर्फ 15.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल किया। आमतौर पर टॉस के दौरान और मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाते है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। टॉस के वक्त तो भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कैप्टन सलमान अली आगा से हाथ तक नहीं मिलाया। जीत के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम को भाव नहीं दिया। विनिंग शॉर्ट मारने के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ड्रेसिंग रूम लौट गए। पाकिस्तानी खिलाड़ी ग्राउंड पर टीम इंडिया का इंतजार करते रह गए, लेकिन भारतीय प्लेयर्स आए ही नहीं और ड्रेसिंग रूम भी बंद कर लिया।जिसकों लेकर पाकिस्तान ने भारतीय टीम की शिकायत की है।  सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये बताया कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ क्यों नहीं मिलाया। सूर्यकुमार यादव ने कहा – हमने एक टीम के रूप में फैसला लिया कि हम यहां सिर्फ खेल के लिए आए थे। साथ ही कहा कि कुछ चीजें खेल की भावना से ऊपर होती है। हमारी टीम पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ खड़ी है। आगे सूर्यकुमार ने बाताया कि यह जीत हम देश के उन सैनिकों को समर्पित करते है जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हिस्सा लिया और पराक्रम दिखाया।  पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाने पर पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर भी बुरी तरह नराज़ है। उनका कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों को ऐसा नहीं करना चाहिए। मल्टीटीम टूर्नामेंट होने के वजह से भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना पड़ा, लेकिन इंडियन प्लेयर्स पहलगाम आतंकी हमले को भूले नहीं थे। खेल के मैदान और प्रेस कांफ्रेंस में टीम इंडिया पाकिस्तान को मुह तोड़ जवाब दिया। READ MORE: बिग बॉस के घर पहुंचे अक्षय और अरशद; कंटेस्टेंट्स के बीच में डाली फूट 

IND VS PAK Controversy: भारत-पाक मैच को लेकर केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना; बोले – मैच कराने की क्या जरूरत? 

IND VS PAK Controversy

IND VS PAK Controversy: एशिया कप में होने जा रहे भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मैच से एक दिन पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। इतना ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मैच को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।  प्रधान मंत्री जी को पाकिस्तान के साथ मैच करवाने की आख़िर क्या ज़रूरत है? सारा देश कह रहा है कि ये मैच नहीं होना चाहिए। फिर ये मैच क्यों करवाया जा रहा है? क्या ये भी ट्रम्प के दबाव में किया जा रहा है? आख़िर ट्रम्प के आगे कितना झुकोगे? https://t.co/Wy8LPOBlHE — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 13, 2025 आम आदमी पार्टी का आरोप है कि सरकार ने आतंकवाद और क्रिकेट को अलग-अलग मानकर देश की भवनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा, “प्रधान मंत्री जी को पाकिस्तान के साथ मैच करवाने की आख़िर क्या ज़रूरत है? सारा देश कह रहा है कि ये मैच नहीं होना चाहिए। फिर ये मैच क्यों करवाया जा रहा है?” साथ ही उन्होंने अंदेशा जताते हुए लिखा कि, “कहीं ये फैसला भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में तो नहीं लिया गया।” अरविंद केजरीवाल के अलावा सौरभ भारद्वाज ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा “ पहलगाम आतंकी हमले में हमारी 26 बहनों का सिंदूर मिटा दिया गया। आतंकियों ने उनके सुहाग को चुन-चुनकर मारा। सरकार ने कहा था कि हम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करेंगे… तो ऐसे में हमारी क्रिकेट टीम ऐसे लोगों के साथ कैसे मैच कैसे खेल सकती है? साथ ही उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार कहा करती थी कि व्यापार और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते तो क्रिकेट और आतंकवाद कैसे साथ-साथ चल सकते है?”   आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ये साफ किया है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने का फैसला देश की शहादत और जनता की भावनाओं का कड़ा अपमान है। उनका कहना है कि सरकार को तुरंत इस मैच को रद्द करना चाहिए। साथ ही पार्टी नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने मैच का फैसला वापस नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में विरोध और तेज किया जाएगा। READ MORE: मणिपुर पहुंचे पीएम मोदी, कहा – सरकार आपके साथ है, सभी से शांति के रास्ते पर बढ़ने अपील की

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर पहुंचे अक्षय और अरशद; कुनिका, तान्या और नीलम के बीच में डाली फूट 

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: इस हफ्ते बिग बॉस के वीकेंड का वार फाफी दिलचस्प होने वाला है। क्योंकि इस बार सलमान की जगह अक्षय कुमार, अरशद वारसी और फराह खान शो होस्ट करते नजह आएंगे। शो पर आते ही अक्षय ने कंटेस्टेंट्स की परीक्षा ली और सभी के बीच में फूट डालना शुरू कर दिया है।  View this post on Instagram A post shared by ColorsTV (@colorstv) सोशल मीडिया पर मेकर्स ने वीकेंड के वार का नया प्रोमो जारी कर दिया है। जिसमें अक्षय घरवालों के रिश्तों की पोल खोलते दिखाई दे रहे है। नीलम, कुनिका और बसीर के साथ अरशद और अक्षय ने जमकर मस्ती की, जिसे देखने के बाद दर्शको की हंसी छूठ गई। दोनों एक्टर अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का प्रमोशन करने इस शो में आए है।  अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने शो एंट्री के साथ ही सभी से कहा, ‘आप लोग इतना क्यों तैयार होकर बैठे है, शादी में जाना है। प्रोमों में बताया गया कि अक्षय कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल को आमने-सामने खड़ा करते हुए नीलम को बीच में कर देते है, जिसके बाद नीलम से कुछ सवाल पूछते है और उन्हें जवाब में ये बताना होता है कि दोनों में से वो काम कौन करता है। साथ ही अक्षय नीलम से कहते है कि तुम्हें सही स्टेंड लेना है।  View this post on Instagram A post shared by ColorsTV (@colorstv) फिर अक्षय पूछते है कि नीलम तान्या और कुनिका में से सबसे ज्यादा गिल्टी कौन है? साथ ही पूछा आपकी कौन-सी सखी की पीठ-पीछे बात करने की आदत ज्यादा है? इस सवाल का जवाब देते हुए नीलम तान्या का नाम लेती है। अपना नाम सुनते ही तान्या के तोते उड़ जाते है। इसके बाद तान्या और नीलम में बहस छिड़ जाती है।  अक्षय नीलम से अगला सवाल पूछते है कि कौन है वो जो अपनी ही बात से अक्सर पलट जाता है। इस पर नीलम कुनिका का नाम लेती है। इस बार वीकेंड के वार में हर चीज डब्ल होने वाली है मस्ती भी, एंटरटेनमेंट भी और ड्रामा भी। आपको बता दें कि अक्षय और अरशद की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। READ MORE: दिशा पाटनी के घर पर हुई 5 राउंड की फायरिंग; प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य से जुड़ा है कनेक्शन

PM Modi Manipur Visit: मणिपुर पहुंचे पीएम मोदी, कहा – सरकार आपके साथ है, सभी से शांति के रास्ते पर बढ़ने अपील की 

PM Modi Manipur Visit

PM Modi Manipur Visit: 2023 में हुई जातीय हिंसा के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार मणिपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया साथ ही विस्थापित लोगो से मुलाकात की। मणिपुर में हुई हिंसा के दौरान चूड़ाचांदपुर सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। यहां पहुचने के बाद पीएम मोदी ने कहा, मणिपुर के लोगों को सलाम और सिर झुकाकर नमन करता हूं।  मणिपुर की जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम सभी से वादा किया कि, “मैं आपके साथ हूं, भारत सरकार आपको साथ है।” साथ ही पीएम ने कहा में आपके जज्बे को सलाम करता हूं। भारी बारिश होने के बावजूद भी आप लोग भारी संख्या में यहां मौजूद है। साथ ही उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से जब हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका तो मैंने सड़क के यहां पहुंचने का विक्लप चुना। सड़क के किनारे लोगो ने हाथों में तिरंगा लेकर मेंरा सत्कार किया। पीएम ने कहा मुझे जो प्यार यहां मिला है मैं उसे कभी नहीं भूल पाऊंगा।  साथ ही पीएम ने कहा कि मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है, जो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ-ईस्ट की चमक को बढ़ाने वाली है। पीएम मोदी बोले मणिपुर की विकास यात्रा को गति देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कुछ समय पहले मैंने इसी मंच से 7,000 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का उद्घाटन किया, जो मणिपुर के लोगों की जिंदगी को और बेहतर बनाएंगे।  पीएम मोदी का स्वागत मणिपुर के लोगों ने पारंपरिक नृत्य से किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने एम बीरेन सिंह ने बताया कि पीएम का यह दौरा शांति और प्रगति की ओर ले जाने वाला क्षण है। इस खास मौके पर पीएम ने 8500 करोड़ी रूपये की विकास परियोजनाओं की सौगाद दी।  प्रधानमंत्री ने बताया कि यहां गांवों तक पहुंचना काफी मुश्किल था लेकिन अब सैकड़ो गांवों में यहां रोड कनेक्टिविटी पहुंचाई गई है। इस लाभ पहाड़ी के लोगों को हुआ है।  पीएम ने कहा कि हमें इस बात पर संतोष है कि हाल ही में यहां के अलग-अलग समुदायों में समझौतों की बातचीत हुई। ये भारत सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति की स्थापना के लिए काम किया जा रहा है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा मैं सभी संगठनों से ये अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करें। मैं आपके साथ हूं। भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है। READ MORE: मिजोरम हुआ इंडियन रेल मैप पर शामिल; पीएम मोदी बोले ये रेल लाइन नहीं बदलाव की लाइफलाइन है

PM Modi Mizoram Visit: मिजोरम हुआ इंडियन रेल मैप में शामिल; पीएम बोले – ये रेल लाइन नहीं बदलाव की लाइफ लाइन

PM Modi Mizoram Visit

PM Modi Mizoram Visit: प्रधानमंत्री मोदी दो दिनों के लिए नार्थ इस्ट के दौरे पर है। आज उन्होंने मिजोरम को 9,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जिसमें मिजोरम की पहली रेलवे लाइन भी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने मिजोरम की राजधानकी से तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। जिनमें से पहली ट्रेन आइजोल आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस है। यह ट्रेन हफ्ते में सिर्फ एक दिन चलेगी। उसके बाद दूसरी ट्रेन सैरंग से कोलकाता के बीच चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। तीसरी ट्रेन सैरंग से गुवाहाटी के बीच चलेगी। मिजोमर में 8,070 हजार करोड़ से अधिक लगात बनाई गई यह बैराबी-सैरांग रेल लाइन मिजोरम को सीधा दिल्ली से जोड़ेगी। मिजोरम के लोग हमेशा योगदान देने के लिए आगे – पीएम प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं यहां मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर हूं। दुर्भाग्य से खराब मौसम के कारण मैं आइजोल में आपके साथ शामिल नहीं हो पा रहा हूं, लेकिन मैं इस माध्यम से भी आप सभी के प्यार को महसूस कर सकता हूं।’ साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि चाहे स्वतंत्रता आंदोलन हो या राष्ट्र निर्माण, मिजोरम के लोग हमेशा योगदान देने के लिए आगे आए है।  प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि, ‘कुछ साल पहले मुझे आइजोल रेलवे लाइन की आधारशिला रखने का सौभाग्य मिला था। आज हम इसे देशवासियों को समर्पित करते हुए गर्व महसूस कर रहे है। यह सिर्फ एक रेल लाइन नहीं है, बल्कि यह लाइफलाइन है। यह मिजोरम के लोगों के जीवन और आजीविका में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। साथ ही मिजोरम के किसान और व्यवसाय को देश भर के ज्यादा बाजारों तक पहुंच सकेंगे।’ हेलीकॉप्टर सेवाएं भी होंगी शुरू – पीएम  प्रधानमंत्री ने आगे की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत सरकार ने सभी प्रकार की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मिजोरम को हवाई यात्रा के लिए उड़ान योजना का भी लाभ मिलेगा। बहुत जल्द, यहां हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी। इससे मिजोरम के दूरदराज के इलाकों तक पहुंच बेहतर होगी। READ MORE: रूस में 7.7 की तीव्रता से आया भूकंप, कांपी धरती; सुनामी का अलर्ट जारी

CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव के हॉए एयर बैलून में लगी आग, सुरक्षाकर्मीयों ने सीएम को सुरक्षित निकाला गया बहार

CM Mohan Yadav hot air balloon

CM Mohan Yadav Hot Air Balloon: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गांधी सागर पार्क में हॉट एयर बैलून में सवार हुए, लेकिन हवा की तेज रफ्तार के कारण बैलून उ़ड नहीं सका। जिसके चलते उसके निचले हिस्से में आग लग गई। गनीमत रही कि मौजूदा कर्मचारियों ने आग बुझाई और सिक्योरिटी गार्ड्स ने सीएम को बहार निकाला।  दरसल मुख्यमंत्री यादव शुक्रवार शाम को गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में गांधीसागर फेस्टिवल के चौथे संस्करण की शुरुआत की, और रात में वे  रिट्रीट के पास हिंगलाज रिसोर्ट में ही रुके। जिसके बाद शनिवार सुबह वे रिट्रीट पहुंचे। यहां बोटिंग का लुत्फ उठाया। मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई है। माननीय मुख्यमंत्री जी केवल एयर बैलून को देखने के लिए गए थे। हॉट एयर बैलून गर्म हवा का गुब्बारा होता है। इसे उड़ाने के लिए हवा को गर्म का उपयोग किया जाता है, जिससे गुब्बारा ऊपर उठ सके। आगे उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानक पूरी तरह से पालन किए गए है। साथ नागरिकों से निवेदन किया है कि वे असत्य और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।  हॉट एयर बैलून मैनेज करने वाली टीम ने भी इस बात की पुष्टी की है कि हादसे के समय हवा 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। जिसके चलते बैलून आगे नहीं बढ़ सका और निचले हिस्से में आग लग गई।  सीएम मोहन यादव का बयान आया सामने  इस हादसे के बारे में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया, “आज गांधी सागर में हॉट एयर बैलून देखने आए थे। आज यहां हवा बहुत तेज है, और जब ज्यादा हवा होती है तो पर्यटकों को सावधानी रखनी होती है। बैलून नीचे से ऊपर जाने की गति नहीं ले पाता है।  READ MORE: दिशा पाटनी के घर पर हुई 10 राउंड की फायरिंग; प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य से जुड़ा है कनेक्शन

Disha Patani: दिशा पाटनी के घर पर हुई 10 राउंड की फायरिंग; प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य से जुड़ा है कनेक्शन

Disha Patani

Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में हडकंप मच गया। दिशा के पिता और रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी ने बताया कि ये घटना 13 सितंबर सुबह 3 बजे की है, जब दो अज्ञात लोगों ने उनके घर पर 10 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए।  दिशा के पिता जगदीश ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। #WATCH | Bareilly, Uttar Pradesh: Retired CO Jagdish Patani (father of actor Disha Patani) says, "…Two unidentified assailants fired at my residence…Police are making all possible efforts…Bareilly Police, SSP, ADG are all working on it…The gunshots are not indigenous;… https://t.co/u7JkPBI8Sp pic.twitter.com/njdpE4bEt0 — ANI (@ANI) September 13, 2025 उस वक्त घर में दिशा की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी, पिता रिटायर्ड DSP जगदीश पाटनी, मां पद्मा पाटनी मौजूद थी। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। इस घटना के बाद उनके घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। दिशा के पिता यह भी बताया कि उनके घर पर जो गोलिया चलाई गई थी वो विदेश में बनी है।  पुलिस को दिशा के घर के बहार से 2 खाली कारतूस बरामद हुए है। इस हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदार और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली। दोनों ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते है। एक फेसबुक पोस्ट में लिखा गया – संत प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज पर खुशबू पाटनी द्वारा की टिप्पणी से नाराज होकर फायरिंग को अंजाम दिया गया है। साथ ही लिखा की यह सिर्फ एक ट्रेलर है। अगली बार ऐसी हरकत दोहराई गई तो परिवार में किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। बरेली के SSP ने बताया कि जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। साथ ही इलाके सभी CCTV खंगाले गए जिसमें दो संदिग्ध हमलावर बाइक से जाते दिखे है। पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बरार और उसके नेटवर्क को लेकर भी बरेली में अलर्ट जारी कर दिया है। जगदीश पाटनी ने एएनआई से की बातचीत में बताया कि उनकी बेटी खुशबू पाटनी के बयान को सोशल मीडिया पर तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उनके खिलाफ जो विवाद उसको भी गलत बताया। साथ ही खुशबू के पिता ने बताया कि हम लोग सनातनी है और जो हमारे जो साधु संत और गुरूजी महाराज उनका हम ससम्मान करते है। READ MORE: कंगना को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत; किसान आंदोलन पर टिप्पणी के खिलाफ शिकायत रद्द कराने की थी याचिका