Aayudh

कर्नल सोफिया कुरैशी मामले पर SC बोला – माफी नहीं चलेगी! MP सरकार को विजय शाह पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया

Vijay Shah Controversy

Highlights Vijay Shah Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने के मामले में सख्ती दिखाई। कोर्ट ने कहा कि मंत्री की ऑनलाइन माफी में बहुत देर हो चुकी है। SIT की रिपोर्ट पर फैसला क्यों नहीं? सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने मध्य प्रदेश सरकार से पूछा कि SIT ने पांच महीने पहले विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की सिफारिश दी थी, लेकिन अब तक कोई फैसला क्यों नहीं लिया गया। कोर्ट ने कहा कि सरकार को दो हफ्ते में निर्णय करना होगा। विजय शाह का विवादित बयान पिछले साल 11 मई को महू के रायकुंडा गांव में मंत्री शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद FIR दर्ज हुई, जिसे शाह ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। READ MORE: मैं इस स्वार्थी महिला से तलाक लूंगा – अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव ने पत्नि अपर्णा यादव को बताया परिवार तोड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट ने कहा- माफी नहीं चलेगी सुनवाई के दौरान शाह की ओर से सीनियर वकील ने बताया कि मंत्री ने माफी मांगी है और जांच में सहयोग कर रहे हैं। कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया और कहा कि सार्वजनिक माफी कानूनी जिम्मेदारी से बचने का तरीका नहीं हो सकती। राज्य सरकार को निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करे और SIT की रिपोर्ट पर जल्द निर्णय लें। खुफिया विभाग के डीआईजी भी कोर्ट में मौजूद थे। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में अन्य मामलों का भी जिक्र है, जिस पर कार्रवाई जरूरी है। READ MORE: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में बवाल; शंकराचार्य को पुलिस ने गंगा स्नान से रोका

मैं इस स्वार्थी महिला से तलाक लूंगा – अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव ने पत्नि अपर्णा यादव को बताया परिवार तोड़ने वाली

प्रतीक यादव

Highlights उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और बीजेपी नेता अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया। प्रतीक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अपर्णा ने उनके पारिवारिक रिश्तों को खराब किया और वह जल्द तलाक देंगे। अपर्णा का रुख सूत्रों के मुताबिक अपर्णा यादव ने अभी फोन नहीं उठाया और कोई बयान नहीं दिया। उनके सहयोगियों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। अपर्णा वर्तमान में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और बीजेपी में शामिल हैं। READ MORE: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में बवाल; शंकराचार्य को पुलिस ने गंगा स्नान से रोका शादी और परिवार अपर्णा और प्रतीक ने 2011 में शादी की थी। अपर्णा मुलायम परिवार की बहू हैं और समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थी। प्रतीक यादव राजनीति से दूर हैं और रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस करते हैं। दोनों की एक बेटी प्रथमा है। राजनीतिक चर्चाए अपर्णा के बीजेपी में शामिल होने और समाजवादी पार्टी की आलोचना करने के बाद उनके तलाक की खबर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। प्रतीक ने अपर्णा को परिवार तोड़ने वाली महिला बताया। कौन है अपर्णा? अपर्णा ने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री ली है। प्रतीक ने लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की। दोनों एनिमल लवर हैं और सामाजिक कार्यों में भी जुड़े हैं। READ MORE: इतिहास में पहली बार चांदी 3 लाख पार, सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर!

Silver Price Today: इतिहास में पहली बार चांदी 3 लाख पार, सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर!

Silver Price Today

Highlights Silver Price Today: 19 जनवरी 2026 को चांदी की कीमत MCX पर पहली बार 3 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई। सिर्फ एक दिन में चांदी में 14,000 से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई। जनवरी की शुरुआत में चांदी 2.35 लाख प्रति किलो थी, जो अब 3.01 लाख तक पहुंच गई। तेजी का कारण विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और यूरोप के बीच बढ़ते व्यापार तनाव, ट्रंप की ग्रीनलैंड नीति और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्पों की ओर खींचा। इसके चलते सोना और चांदी दोनों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही हैं। सोने में भी उछाल सोना भी पीछे नहीं रहा। MCX पर फरवरी सोना 1,45,500 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। जनवरी महीने में सोने की कीमत लगभग 9,700 बढ़ चुकी है। READ MORE: कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाओ” – पूर्व विधायक के बयान से मचा बवाल  निवेशकों को फायदा पिछले 9 महीनों में चांदी में निवेश करने वालों को 200% से अधिक रिटर्न मिला। सिर्फ जनवरी में चांदी में 25% की तेजी आई। निवेशक शेयर या प्रॉपर्टी के बजाय अब चांदी को सबसे बेहतर विकल्प मान रहे हैं। वैश्विक बाजार की स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी 94.35 प्रति औंस और सोना 4,698 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमेरिका-यूरोप के बीच तनाव बढ़ा, तो धातुओं के दाम और ऊंचाई छू सकते हैं। READ MORE: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में बवाल; शंकराचार्य को पुलिस ने गंगा स्नान से रोका

Prayagraj Magh Mela: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में बवाल; शंकराचार्य को पुलिस ने गंगा स्नान से रोका

Prayagraj Magh Mela: मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेले में बवाल; शंकराचार्य को पुलिस ने गंगा स्नान से रोका

Highlights Prayagraj Magh Mela: प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के पावन स्नान के दौरान ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को संगम स्नान से रोक दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। शंकराचार्य पालकी से संगम जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें भीड़ का हवाला देकर रोक लिया। शिष्यों और पुलिस में धक्का-मुक्की 📍 Prayagraj, Uttar Pradesh | CLASH at Magh Mela 🚨Police stopped Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati’s chariot amid heavy crowding. Disciples refused to proceed on foot.The Shankaracharya returned without taking the holy dip on Mauni Amavasya. pic.twitter.com/j4KNNiVOSF — The Alternate Media (@AlternateMediaX) January 18, 2026 पुलिस ने शंकराचार्य से पालकी छोड़कर पैदल जाने का आग्रह किया, लेकिन शिष्य नहीं माने और आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान पुलिस और शिष्यों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। आरोप है कि एक साधु को चौकी में पीटा गया और कई शिष्यों को हिरासत में लिया गया। पालकी खीची, क्षत्रप टूटा विवाद बढ़ने पर पुलिस ने शंकराचार्य की पालकी को खींचते हुए संगम से करीब एक किलोमीटर दूर ले गई। इस दौरान पालकी का क्षत्रप भी टूट गया। लगभग दो घंटे तक अफसरों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन शंकराचार्य नाराज रहे और स्नान नहीं किया। READ MORE: कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाओ” – पूर्व विधायक के बयान से मचा बवाल  धरने पर बैठे शंकराचार्य घटना से आहत शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें ससम्मान प्रोटोकॉल के साथ नहीं ले जाया जाएगा, तब तक वे गंगा स्नान नहीं करेंगे। उन्होंने इसे सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताया। प्रशासन का पक्ष प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि शंकराचार्य बिना अनुमति पालकी पर आए थे। उस समय संगम पर भारी भीड़ थी। समर्थकों ने बैरियर तोड़े और पुलिस से धक्का-मुक्की की। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मौनी अमावस्या पर संगम तट पर रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। शाम तक करीब साढ़े चार करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके थे। सुरक्षा के लिए AI, CCTV और ड्रोन से निगरानी की गई, मेला क्षेत्र को सात सेक्टरों में बांटा गया था। READ MORE: MP से 20 नेता बनेंगे प्रस्तावक-समर्थक; नितिन नबीन की निर्विरोध जीत लगभग तय

BJP National President: MP से 20 नेता बनेंगे प्रस्तावक-समर्थक; नितिन नबीन की निर्विरोध जीत लगभग तय

BJP National President

Highlights BJP National President: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके निर्विरोध चुने जाने की पूरी संभावना है। औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी। एमपी से 20 नेताओं की अहम भूमिका मध्य प्रदेश से कुल 20 नेता नितिन नबीन के समर्थक और प्रस्तावक बनेंगे। इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला शामिल हैं। इसके अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, राज्यसभा सदस्य, पांच केंद्रीय मंत्री और पांच वरिष्ठ नेता भी प्रस्तावक होंगे। सीएम मोहन यादव दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के संगठन चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे और पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। READ MORE: AI का गलत इस्तेमाल; AI से बने फेक विमान हादसों के वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार दोपहर में होगा नामांकन नितिन नबीन दोपहर 2 से 4 बजे के बीच नामांकन दाखिल करेंगे। शाम 4 से 5 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और 5 से 6 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। सभी राज्यों से समर्थन बीजेपी ने इस बार सभी राज्यों से प्रस्ताव मंगाए हैं, ताकि राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता नितिन नबीन के प्रस्तावक होंगे। 20 जनवरी को होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा होगी। इसके अगले दिन 21 जनवरी को वे सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे। READ MORE: कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाओ” – पूर्व विधायक के बयान से मचा बवाल 

RD Prajapati Controversy: कथावाचकों को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाओ” – पूर्व विधायक के बयान से मचा बवाल 

RD Prajapati Controversy

Highlights RD Prajapati Controversy: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ST-SC-OBC संयुक्त मोर्चा के महासम्मेलन में छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कथावाचकों को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया। मंच से उन्होंने कहा कि कथावाचकों को “जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए।” यह सुनते ही सभा में सन्नाटा छा गया। अनिरुद्धाचार्य पर अभद्र टिप्पणी आरडी प्रजापति ने लोकप्रिय कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर भी गंदी टिप्पणी की। उन्होंने ‘WIFE’ शब्द को लेकर की गई व्याख्या का जिक्र करते हुए निजी और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे कई लोगों ने महिलाओं का अपमान बताया। बहन-बेटियों पर विवादित बयान पूर्व विधायक यहीं नहीं रुके। उन्होंने बहन-बेटियों को लेकर भी घिनौने शब्दों का प्रयोग किया। कथाओं में आने वाली युवतियों को लेकर कही गई उनकी बातें सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का कारण बन गई। READ MORE: AI का गलत इस्तेमाल: AI से बने फेक विमान हादसों के वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश आरडी प्रजापति के इस पूरे भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सनातन समाज, कथावाचकों और महिला संगठनों में इसे लेकर जबरदस्त नाराजगी है। लोग इसे धार्मिक भावनाओं और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बता रहे हैं। संतोष वर्मा के समर्थन में सम्मेलन यह सम्मेलन आईएएस संतोष वर्मा के समर्थन में आयोजित किया गया था, जिनके ब्राह्मण बेटियों पर दिए बयान को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। प्रजापति ने कहा कि पहले कथावाचकों पर कार्रवाई हो, फिर संतोष वर्मा को हटाया जाए। राजनीतिक पृष्ठभूमि आरडी प्रजापति 2013 में बीजेपी से विधायक रहे हैं। बाद में उन्होंने सपा जॉइन की और 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। फिलहाल उनके बयान ने उन्हें फिर विवादों के केंद्र में ला दिया है। वायरल वीडियो READ MORE: विदिशा में 4400 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, MP को मिलेगी नई रफ्तार

AI का गलत इस्तेमाल: AI से बने फेक विमान हादसों के वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur Viral Video

Jabalpur Viral Video: जबलपुर में विमान हादसों के फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से ऐसे वीडियो तैयार कर रहा था, जिनका उद्देश्य लोगों में डर और भ्रम फैलाना था। भीड़ दिखाकर फैलाई गई अफवाह AI जनरेटेड वीडियो में कभी विमान को रेल की पटरियों के बीच इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए दिखाया गया, तो कभी खेतों में उतारे जाने का दृश्य बनाया गया। वीडियो इतने वास्तविक प्रतीत हो रहे थे कि कई लोगों ने इन्हें असली हादसा मान लिया और तेजी से शेयर कर दिया । सूत्रों की मने तो फर्जी वीडियो में विमान के आसपास लोगों की भीड़ भी दिखाई गई थी, जिससे यह आभास दिया गया कि जबलपुर में कोई बड़ा विमान हादसा हुआ है। इससे क्षेत्र में अफवाहों का माहौल बन गया और लोग दहशत में आ गए। READ MORE: विदिशा में 4400 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, MP को मिलेगी नई रफ्तार खमरिया थाना पुलिस की कार्रवाई मामले की जानकारी मिलते ही खमरिया थाना पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या खबर को बिना पुष्टि के साझा न करें और फेक कंटेंट से सतर्क रहें। READ MORE: इंदौर में दूषित पानी कांड के बाद टीम इंडिया में डर का माहौल; शुभमन गिल ने 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर अपने कमरे में रखा

IND VS NZ: दूषित पानी कांड के बाद टीम इंडिया में डर का माहौल; गिल ने 3 लाख का वाटर प्यूरीफायर अपने कमरे में रखा

Highlights IND VS NZ: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 16 मरीज अस्पताल में इलाजरत हैं, जिनमें से कुछ को ICU में रखा गया है। यह संकट भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले से ठीक पहले आया है। टीम इंडिया के खास इंतजाम भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल ने 3 लाख रुपए कीमत का वाटर प्यूरीफायर अपने कमरे में रखा। यह मशीन आरओ और पैक्ड वाटर को भी दोबारा पूरी तरह शुद्ध कर देती है। होटल स्टाफ को इसके इस्तेमाल और तकनीक की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। READ MORE: सुनीता ने गोविंदा को सुनाई खरी-खरी, यश के करियर पर किया बड़ा खुलासा; बोली – तू बाप है कि क्या है?  बीसीसीआई ने भेजा शेफ टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस और डाइट का खास ध्यान रखते हुए BCCI ने शेफ भी साथ भेजे हैं। विराट कोहली की डाइट में हरी ग्रिल्ड सब्जियां, स्प्राउट्स और सूप शामिल हैं, जबकि रोहित शर्मा बादाम, ओट्स, पनीर, फ्रूट और हरी सब्जियां खाते हैं। सुरक्षित पानी और डाइट पर फोकस खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए फ्रांस के इवियन नेचुरल स्प्रिंग वॉटर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग 3-4 हजार रुपए प्रति लीटर है। टीम इंडिया का यह कदम इंदौर में दूषित पानी से होने वाले खतरे को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। READ MORE: बीजेपी सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर भेजेंगे – मालदा से बोले पीएम मोदी 

Nitin Gadkari Vidisha Visit: विदिशा में 4400 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, MP को मिलेगी नई रफ्तार

Nitin Gadkari Vidisha Visit

Highlights Nitin Gadkari Vidisha Visit: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को विदिशा में 4400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। कुल 181 किलोमीटर लंबी इन परियोजनाओं से मध्य भारत और बुंदेलखंड की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। भव्य रोड शो गडकरी दोपहर में हेलीकॉप्टर से विदिशा पहुंचे। इसके बाद बड़ा बाजार से कृषि उपज मंडी तक भव्य रोड शो निकाला गया। हजारों लोगों ने नेताओं का स्वागत किया। मुख्य समारोह में रिमोट बटन दबाकर परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इन मार्गों को मिलेगा फायदा इन सड़कों के बनने से भोपाल, विदिशा, सागर, राहतगढ़, ब्यावरा जैसे प्रमुख शहरों के बीच यात्रा आसान होगी। फोर-लेन सड़कों से समय और ईधन की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और सड़क सुरक्षा बढ़ेगी। READ MORE: राहुल गांधी बोले: इंदौर में दूषित पानी से 24 की मौत, ये है सरकार का ‘अर्बन मॉडल’; मृतकों को दिए 1-1 लाख रुपये के चेक प्रमुख शिलान्यास परियोजनाएं भोपाल–विदिशा, विदिशा–ग्यारसपुर, ग्यारसपुर-राहतगढ़ और राहतगढ़–बेरखेड़ी खंड का 4-लेन चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा सागर वेस्टर्न बायपास का निर्माण और भोपाल–ब्यावरा मार्ग पर 5 अंडरपास बनाए जाएंगे। रातापानी वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में अब्दुल्लागंज–इटारसी 4-लेन सड़क और देहगांव–बम्होरी मार्ग का निर्माण कार्य लोकार्पित किया गया। ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विदिशा और सागर जिलों में 3 आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों का शिलान्यास भी हुआ। ये युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग और रोजगार के अवसर देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये परियोजनाएं प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति देंगी। नितिन गडकरी ने कहा कि अच्छी सोच और नेतृत्व से बड़ा बदलाव संभव है। READ MORE: बीजेपी सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर भेजेंगे – मालदा से बोले पीएम मोदी 

BJP सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर भेजेंगे – मालदा से बोले पीएम मोदी 

PM Modi West Bengal Visit

Highlights PM Modi West Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर घुसपैठियों को संरक्षण देने, उन्हें वोटर बनाने और गरीबों के अधिकार छीनने के गंभीर आरोप लगाए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल में सुशासन और विकास की नई शुरुआत होगी। घुसपैठियों को वोटर बनाने का आरोप #WATCH | Malda, West Bengal | Prime Minister Narendra Modi says, "West Bengal faces a huge challenge from infiltrators. Look at the developed countries of the world, where there is no shortage of money; even they are expelling illegal immigrants. It is absolutely essential that… pic.twitter.com/8jo1xRM3Fm — ANI (@ANI) January 17, 2026 पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि TMC अवैध घुसपैठियों को वोटर बना रही है। इससे गरीबों का हक छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा। आयुष्मान भारत पर TMC को घेरा प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दी गई। TMC को गरीबों की तकलीफ से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने इसे “पत्थर दिल सरकार” बताते हुए कहा कि ऐसी सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है। READ MORE: CM यादव ने यूनियन कार्बाइड का किया निरीक्षण; विवादित बयान वाले बरैया पर भी दी प्रतिक्रिया विकास परियोजनाओं की सौगात पीएम मोदी ने मालदा में 3250 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन भी किया, जो हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर और बच्चों से बातचीत भी की। भाजपा के सुशासन का दावा पीएम ने कहा कि देश के कई राज्यों असम, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार और महाराष्ट्र में जनता ने भाजपा के सुशासन मॉडल पर भरोसा जताया है। उन्होंने दावा किया कि अब बंगाल में भी विकास और सुशासन की बारी है। जनता से अपील प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि बंगाल के हर परिवार को पक्का घर, मुफ्त राशन और मुफ्त बिजली मिले। उन्होंने जनता से अपील की कि TMC की भ्रष्ट सरकार को हटाकर भाजपा को मौका दें, ताकि बंगाल में भी विकास की गंगा बहे। READ MORE: राहुल गांधी बोले: इंदौर में दूषित पानी से 24 की मौत, ये है सरकार का ‘अर्बन मॉडल’; मृतकों को दिए 1-1 लाख रुपये के चेक