BJP: बिहार और बंगाल चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए प्रभारी, धर्मेंद्र प्रधान को बड़ी जिम्मेदारी

BJP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार (25 सितंबर) को पार्टी ने दोनों राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की। बिहार चुनाव के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान का रणनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता बिहार में एनडीए के लिए अहम साबित हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया है, जबकि त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लव देव को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बंगाल में भाजपा को टीएमसी से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है, ऐसे में भूपेंद्र यादव के संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को मजबूती मिल सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए वैजयंत जय पांडा को प्रभारी और मुरलीधर माहोल को सह प्रभारी बनाया गया है। हालांकि चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा की यह घोषणा साफ करती है कि पार्टी पूरे जोश के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। READ MORE: फडणवीस का राहुल गांधी पर तंज; Gen-Z को नहीं भाएंगे नारे, भारत का युवा विकास में व्यस्त, जिन्हें नेपाल से प्रेम हो वो नेपाल जाएं’
Rahul Gandhi: फडणवीस का राहुल पर तंज; Gen-Z को नहीं भाएंगे नारे, भारत का युवा विकास में व्यस्त, जिन्हें नेपाल से प्रेम हो…

Rahul Gandhi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी की ‘वोट चोरी’ के आरोपों और युवाओं (Gen-Z) से की गई अपील को खारिज करते हुए कहा कि देश के युवाओं को राहुल की बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है। फडणवीस ने कहा कि आज का युवा स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीक जैसे क्षेत्रों में व्यस्त है। उनके पास प्रदर्शन और खोखले नारों के लिए समय नहीं है। राहुल गांधी अब जनता को सरकार गिराने के लिए तैयार नहीं कर पा रहे, इसलिए Gen-Z का सहारा ले रहे हैं, लेकिन ये चाल काम नहीं आएगी। उन्होंने नेपाल में हुए हालिया हिंसक आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा, “जिन्हें नेपाल से प्रेम है, वो नेपाल चले जाएं। भारत और नेपाल की स्थिति अलग है। भारत का Gen-Z प्रदर्शन नहीं, प्रगति में विश्वास करता है।” गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कर्नाटक में वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे और युवाओं से लोकतंत्र बचाने की अपील की थी। इसके जवाब में फडणवीस ने साफ कहा कि भारत का युवा अब समझदार है और ऐसे हथकंडों में नहीं आने वाला। READ MORE: वेस्टइंडीज टेस्ट के लिए टीम इंडिया घोषित, टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल होंगे कप्तान, जडेजा उपकप्तान
IND VS WI Test Sqaud: वेस्टइंडीज टेस्ट के लिए टीम इंडिया घोषित, टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल होंगे कप्तान, जडेजा उपकप्तान

IND VS WI Test Sqaud: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस बार टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जो पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज में कप्तानी करेंगे। ऋषभ पंत की गैरहाज़िरी में रवींद्र जडेजा उपकप्तान बनाए गए हैं। टीम से करुण नायर, अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, आकाशदीप और अंशुल कंबोज को बाहर कर दिया गया है। वहीं देवदत्त पडिक्कल और अक्षर पटेल की वापसी हुई है। विकेटकीपर की भूमिका ध्रुव जुरेल निभाएंगे, जबकि नारायण जगदीशन बैकअप के तौर पर टीम में शामिल हैं। India announce squad for home Test series against West Indies; Rishabh Pant misses out due to injury Read @ANI Story | https://t.co/uxfTyorOE6#India #WestIndies #Cricket pic.twitter.com/ExKqdsFxV5 — ANI Digital (@ani_digital) September 25, 2025 जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम नहीं दिया गया है। वह तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ नजर आएंगे। भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 2 अक्टूबर को अहमदाबाद और दूसरा 10 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा। भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), जडेजा (उपकप्तान), जायसवाल, केएल राहुल, पडिक्कल, साई सुदर्शन, जुरेल, सुंदर, बुमराह, अक्षर, रेड्डी, सिराज, कृष्णा, कुलदीप, जगदीशन। READ MORE: भारत-पाक मैच पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, कहा – “मेरी फिल्म हमले से पहले शूट हुई थी, लेकिन मैच तो बाद में हुआ”
Diljit Dosanjh: भारत-पाक मैच पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, कहा – “मेरी फिल्म हमले से पहले शूट हुई थी, लेकिन मैच तो बाद में हुआ”

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर चल रहे विवाद पर पहली बार खुलकर बयान दिया है। दिलजीत ने मलेशिया में अपने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कहा कि उनकी फिल्म की शूटिंग पहलगाम आतंकी हमले से पहले हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने दिया गया। वहीं, भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हमले के बाद खेला गया, जो कि सवाल खड़ा करता है। दिलजीत ने दी सफाई दिलजीत ने कहा, “मेरी फिल्म फरवरी में शूट हुई थी। लेकिन मैच अब खेला जा रहा है। मेरे पास बहुत से जवाब हैं लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा। किसी ने कुछ भी कहा, मैंने वह जहर अपने अंदर नहीं लिया। मैंने जिंदगी से यही सीखा है।” फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लेकर विवाद दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नजर आई थी। इसी वजह से फिल्म को भारत में रिलीज की इजाजत नहीं मिली। वहीं, फिल्म 27 जून को विदेशों में रिलीज हुई थी। दिलजीत का मीडिया पर निशाना सिंगर और एक्टर दिलजीत ने अपने बयान में मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “नेशनल मीडिया ने मुझे राष्ट्रविरोधी साबित करने की कोशिश की, लेकिन पंजाबी और सिख कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकते। वो मेरे देश का झंडा है, उसका मैं हमेशा सम्मान करता हूं।” भारत-पाकिस्तान मैच पर उठाया सवाल दिलजीत ने यह भी सवाल उठाया कि जब फिल्म को बैन किया गया क्योंकि उसमें पाकिस्तानी कलाकार थे, तो भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म हमले से पहले बनी, लेकिन मैच हमले के बाद खेला गया। READ MORE: UN में ट्रंप के साथ तीन हादसे, बोले- “ये इत्तेफाक नहीं, मेरे खिलाफ साजिश हुई”
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक; फिरोजाबाद में स्कूल के मैदान में रामलीला की अनुमति दी

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक स्कूल के मैदान में रामलीला कार्यक्रम जारी रखने की अनुमति दे दी है। साथ ही, इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिसमें रामलीला आयोजन को बंद करने के लिए कहा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रामलीला की तैयारियां पहले से चल रही थी और कार्यक्रम शुरू हो चुका है, इसलिए इसे बीच में नहीं रोका जा सकता। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि कार्यक्रम से स्कूल के बच्चों की पढ़ाई या दिनचर्या पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। यह मामला फिरोजाबाद के टुंडला क्षेत्र के जिला परिषद स्कूल से जुड़ा है, जहां के मैदान में पिछले 100 सालों से रामलीला होती आ रही है। हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आयोजन पर रोक लगाने की मांग की गई थी, जिस पर कोर्ट ने एकतरफा आदेश दे दिया था। रामलीला कमेटी का कहना था कि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिला। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी सुझाव दिया कि हाईकोर्ट जिला प्रशासन को निर्देश दे कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए स्कूल के मैदान की जगह कोई वैकल्पिक स्थान तय किया जाए। ताकि स्कूल का मैदान सिर्फ छात्रों की गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो। जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की और श्रीनगर रामलीला महोत्सव की याचिका का निपटारा करते हुए यह फैसला सुनाया। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट सभी पक्षों की बात सुनकर इस मामले का स्थायी समाधान निकालने की कोशिश करेगा। READ MORE: UN में ट्रंप के साथ तीन हादसे, बोले- “ये इत्तेफाक नहीं, मेरे खिलाफ साजिश हुई”
Donald Trump: UN में ट्रंप के साथ तीन हादसे, बोले- “ये इत्तेफाक नहीं, मेरे खिलाफ साजिश हुई”

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने साथ हुई तीन घटनाओं को “साजिश” बताया है। ट्रंप का कहना है कि उनके खिलाफ जानबूझकर ऐसा किया गया और अब इसकी जांच अमेरिकी सीक्रेट सर्विस करेगी। ट्रंप के अनुसार, पहली घटना तब हुई जब वह और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी यूएन बिल्डिंग में एस्केलेटर से ऊपर जा रहे थे। अचानक एस्केलेटर रुक गया, जिससे दोनों गिरते-गिरते बचे। ट्रंप ने कहा कि अगर उन्होंने हैंडरेल न पकड़ा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। दूसरी घटना में जब ट्रंप भाषण देने पहुंचे, तो उनका टेलीप्रॉम्प्टर बंद हो गया। ट्रंप को बिना टेलीप्रॉम्प्टर के 57 मिनट तक भाषण देना पड़ा। हालांकि 15 मिनट बाद मशीन दोबारा चालू हुई। तीसरी घटना में ट्रंप ने कहा कि जब वह भाषण दे रहे थे, तब उनकी आवाज हॉल में सही से नहीं सुनाई दी। केवल वही लोग उन्हें सुन पाए, जिनके पास ईयरफोन थे। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी पत्नी मेलानिया भी भाषण नहीं सुन पाईं। इन तीनों घटनाओं को ट्रंप ने “ट्रिपल सैबोटाज” बताया और कहा कि ये कोई सामान्य गलतियां नहीं थी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र भेजकर जांच की मांग की है और CCTV फुटेज को सुरक्षित रखने के लिए कहा है। संयुक्त राष्ट्र ने इन आरोपों को तकनीकी कारण बताया है, लेकिन ट्रंप मानने को तैयार नहीं हैं। READ MORE: वांगचुक पर भड़काऊ भाषण का आरोप, राज्य की मांग ने लिया उग्र रूप, लेह में कर्फ्यू और जांच शुरू
Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर चूहा कांड! यात्री को पैंट में घुसकर काटा, इलाज के बिना जाना पड़ा बेंगलुरु, डॉक्टर पर गिरी गाज

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक यात्री की पैंट में चूहा घुस गया और उसने यात्री को काट लिया। पीड़ित यात्री अरुण मोदी अपनी पत्नी के साथ इंडिगो फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पहुंचे थे। फ्लाइट का समय होने तक वे पैसेंजर ब्लॉक में बैठे थे, तभी एक चूहा उनकी पैंट में घुस गया और पैर पर काट लिया। घटना के बाद जब वे मेडिकल रूम पहुंचे तो वहां न तो रैबीज का इंजेक्शन मिला और न ही टिटनेस का। काफी नाराजगी जताने के बाद मुश्किल से टिटनेस का इंजेक्शन मिल सका, लेकिन रैबीज का इंजेक्शन उन्हें बेंगलुरु जाकर लगवाना पड़ा। इस लापरवाही के चलते एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह को हटा दिया गया है और उन्हें नोटिस भी दिया गया है। हालांकि सफाई का काम संभाल रही पेस्ट कंट्रोल एजेंसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस ने इस मामले में सफाई एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है और कहा है कि यह घटना ‘स्वच्छ इंदौर’ की छवि को खराब करती है। एयरपोर्ट पर पहले भी चूहों, कुत्तों और गंदगी की शिकायतें मिलती रही हैं। फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन ने पेस्ट कंट्रोल शुरू कर दिया है। READ MORE: वांगचुक पर भड़काऊ भाषण का आरोप, राज्य की मांग ने लिया उग्र रूप, लेह में कर्फ्यू और जांच शुरू
Ladakh Violence: वांगचुक पर भड़काऊ भाषण का आरोप, राज्य की मांग ने लिया उग्र रूप, लेह में कर्फ्यू और जांच शुरू

Ladakh Violence: लद्दाख में पूर्ण राज्य और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहा शांतिपूर्ण आंदोलन अचानक हिंसक हो गया। यह आंदोलन जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के नेतृत्व में 10 सितंबर से भूख हड़ताल के रूप में शुरू हुआ था। लेकिन 25 सितंबर को प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक घायल हुए। गृह मंत्रालय ने हिंसा के लिए सोनम वांगचुक को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन्होंने अपने भाषणों में अरब स्प्रिंग और नेपाल के जन आंदोलनों का ज़िक्र कर युवाओं को भड़काया। मंत्रालय का कहना है कि सोनम वांगचुक ने भीड़ को उकसाया और हालात बिगड़ने पर खुद एम्बुलेंस से गांव लौट गए। प्रदर्शनकारियों ने लेह में बीजेपी ऑफिस और सरकारी इमारतों पर हमला किया, पुलिस वाहनों में आग लगा दी। पुलिस को हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज और फायरिंग करनी पड़ी। लद्दाख की प्रमुख मांगें हैं: पूर्ण राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची में शामिल करना, स्थानीयों के लिए नौकरियों व जमीन पर अधिकार, और अलग संसदीय सीटें। लद्दाख की 97% आबादी अनुसूचित जनजाति से है और वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए यह आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने जांच के दायरे में वांगचुक की पाकिस्तान यात्रा को भी लिया है। फिलहाल लेह में कर्फ्यू लागू है और भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। READ MORE: अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण; चलती ट्रेन से अब दुश्मनों पर हमला संभव
Agni Prime: अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण; चलती ट्रेन से अब दुश्मनों पर हमला संभव

Agni Prime: भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण किया है, जो 2000 किलोमीटर की रेंज में हमला करने में सक्षम है। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर में रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया, जो अपनी तरह का पहला प्रयास है। इस मिसाइल को अब चलती ट्रेन से भी लॉन्च किया जा सकता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता पर DRDO, स्ट्रैटजिक फोर्स कमांड और सशस्त्र बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह तकनीक भारत को उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल करती है, जिनके पास मोबाइल रेल लॉन्चिंग सिस्टम है। अग्नि-प्राइम मिसाइल को कैनिस्टर में रखा जाता है, जिससे इसे तुरंत लॉन्च किया जा सकता है और मौसम का प्रभाव नहीं पड़ता। इसमें डुअल स्टेज सॉलिड फ्यूल, एडवांस्ड गाइडेंस सिस्टम, और हल्का कॉम्पैक्ट डिजाइन शामिल है। #WATCH | Raksha Mantri Rajnath Singh tweets, "India has carried out the successful launch of Intermediate Range Agni-Prime Missile from a Rail-based Mobile launcher system. This next-generation missile is designed to cover a range of up to 2000 km and is equipped with various… pic.twitter.com/kfDOjVpAeW — ANI (@ANI) September 25, 2025 यह मिसाइल अग्नि-1 की जगह लेगी और इसे खासतौर पर पाकिस्तान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका लक्ष्य कम समय में और कहीं से भी जवाबी हमला करने की भारत की क्षमता को और मजबूत बनाना है। इस परीक्षण ने भारत की रणनीतिक ताकत को और मजबूती दी है और भविष्य में परमाणु शस्त्रागार की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा। READ MORE: BCCI ने ICC से की हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की शिकायत, PCB ने सूर्यकुमार को बनाया निशाना
IND vs PAK Controversy: BCCI ने ICC से की हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की शिकायत, PCB ने सूर्यकुमार को बनाया निशाना

IND vs PAK Controversy: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीसीसीआई ने आईसीसी से पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान की शिकायत की है। आरोप है कि इन खिलाड़ियों ने मैच के दौरान भड़काऊ इशारे किए। फरहान ने अर्धशतक के बाद गन सेलिब्रेशन किया, जबकि रऊफ ने प्लेन गिराने जैसा इशारा किया। बीसीसीआई ने इस मामले में वीडियो सबूतों के साथ 24 सितंबर को शिकायत की थी। अब ICC इस मामले में सुनवाई कर सकता है। अगर दोनों खिलाड़ी आरोपों से इनकार करते हैं, तो उन्हें मैच रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना होगा। दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की शिकायत की है। पीसीबी का आरोप है कि सूर्या ने पाकिस्तान के खिलाफ राजनीतिक बयान दिए और टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया। ICC ने इस पर कार्रवाई करते हुए सूर्यकुमार को जवाब देने के लिए मेल भेजा है। इससे पहले भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बहस और टकराव देखे गए थे। अब देखना होगा कि ICC इस मामले में क्या फैसला करता है। READ MORE: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे में 41 छक्के लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया, सभी को पीछे छोड़कर बने नंबर 1 बल्लेबाज