Aayudh

PM Modi: बिहार की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की सौगात, पीएम मोदी बोले – “नरेंद्र और नीतीश है आपके दो भाई”

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (26 सितंबर) को बिहार की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत करते हुए 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। पीएम मोदी ने इस योजना को बिहार की बहन-बेटियों के सपनों को पंख देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला रोजगार या स्वरोजगार शुरू करती है, तो उसका आत्मविश्वास और समाज में सम्मान दोनों बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा,“नवरात्रि के पावन अवसर पर मुझे बिहार की नारी शक्ति के साथ जुड़ने का सौभाग्य मिला। आपके दो भाई  नरेंद्र और नीतीश मिलकर आपके लिए काम कर रहे हैं।” पीएम मोदी ने राजद (RJD) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लालटेन के राज में अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। सबसे ज्यादा मार महिलाओं को ही झेलनी पड़ी थी। लेकिन आज, नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज है और महिलाएं बेखौफ होकर घर से बाहर निकलती हैं। उन्होंने बताया कि जनधन योजना के तहत जो खाते खुले, उनकी वजह से आज यह पैसा सीधे महिलाओं तक पहुंच सका। “अब कोई पैसा बीच में नहीं लूट सकता,” पीएम ने कहा। इस मौके पर पीएम ने उज्ज्वला योजना और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान जैसी योजनाओं का भी ज़िक्र किया, जिनसे महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है। इस योजना से करीब 22% महिला वोटर्स को सीधा लाभ मिलेगा। READ MORE: समीर वानखेड़े को कोर्ट से झटका, आर्यन खान की वेब सीरीज पर दायर मानहानि याचिका पर कोर्ट ने जताई आपत्ति

Zubeen Garg: जुबीन गर्ग की मौत की जांच में नया मोड़, म्यूजिशियन शेखर ज्योति गोस्वामी हिरासत में

Zubeen Garg

Zubeen Garg: फेमस असमिया सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई रहस्यमयी मौत की जांच कर रही एसआईटी ने बड़ा कदम उठाया है। जुबीन के करीबी और उनके बैंड के ड्रमर शेखर ज्योति गोस्वामी को हिरासत में लिया गया है। शेखर, जुबीन के साथ उस यॉट ट्रिप पर मौजूद थे जहां सिंगर की मौत हुई थी। अधिकारियों ने अभी तक खुलासा नहीं किया है कि शेखर को किन आरोपों में पकड़ा गया है। एसआईटी की टीम ने इससे पहले पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के आयोजक श्यामकानु महंत और जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के घर पर छापा मारा था। लोगों ने सिद्धार्थ की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया और पथराव किया, जिसके चलते दो लोगों को हिरासत में लिया गया। जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में तैरते समय हुई थी। पहले स्कूबा डाइविंग में डूबने की बात सामने आई थी, लेकिन पत्नी गरिमा सैकिया ने बताया कि उन्हें तैरते समय दौरा पड़ा था। असम सरकार ने जांच के लिए 10 सदस्यीय एसआईटी बनाई है और मुख्यमंत्री ने जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच का भरोसा भी दिलाया है। फिलहाल जांच जारी है और कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। READ MORE: एमी अवॉर्ड्स में चमके दिलजीत दोसांझ, ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट

Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े को कोर्ट से झटका, आर्यन खान की वेब सीरीज पर दायर मानहानि याचिका पर कोर्ट ने जताई आपत्ति

Sameer Wankhede

Sameer Wankhede: आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर दायर मानहानि मामले में पूर्व NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने वानखेड़े की याचिका को “गैर-गंभीर” बताते हुए संशोधन करने का आदेश दिया है और फिलहाल किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है। समीर वानखेड़े ने आर्यन खान, शाहरुख खान, गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। उनका आरोप था कि इस सीरीज में एक ऐसे NCB अधिकारी को दिखाया गया है, जो उनकी छवि से मिलता-जुलता है और इसे जानबूझकर अपमानजनक तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी। कोर्ट ने पूछा कि जब पूरा मामला मुंबई से जुड़ा है तो फिर इसे दिल्ली में क्यों दायर किया गया? इसी आधार पर अदालत ने याचिका में बदलाव करने को कहा। गौरतलब है कि समीर वानखेड़े वही अफसर हैं जिन्होंने 2021 में क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। अब जब आर्यन ने निर्देशन में कदम रखा है, तो वानखेड़े ने उनकी सीरीज पर अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि याचिका अभी विचारणीय नहीं है और समीर को पहले याचिका को सुधारना होगा। READ MORE: एमी अवॉर्ड्स में चमके दिलजीत दोसांझ, ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट

Diljit Dosanjh: एमी अवॉर्ड्स में चमके दिलजीत दोसांझ, ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट

Diljit Dosanjh Emmy Awards

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2025 में दो कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। दिलजीत को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है, वहीं फिल्म को टीवी मूवी/मिनी सीरीज कैटेगरी में भी जगह मिली है। यह इस साल की एमी अवॉर्ड्स में भारत की एकमात्र एंट्री है। View this post on Instagram A post shared by Sonali (@sonalisingh) दिलजीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए इस नॉमिनेशन की जानकारी दी और इसके लिए डायरेक्टर इम्तियाज अली का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, “ये सब इम्तियाज अली सर की वजह से हुआ है।” View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘अमर सिंह चमकीला’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में दिलजीत ने मशहूर पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया, जिनकी 1988 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिणीति चोपड़ा ने फिल्म में उनकी पत्नी और सिंगिंग पार्टनर अमरजोत का रोल निभाया है। View this post on Instagram A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal) परिणीति चोपड़ा ने भी इस नॉमिनेशन पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “टीम चमकीला पर गर्व है।” फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने भी दिलजीत के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। अब सभी की निगाहें 24 नवंबर को न्यूयॉर्क में होने वाले 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स इवेंट पर हैं, जहां विनर्स की घोषणा की जाएगी। READ MORE: आर्यन की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर फंसे शाहरुख-गौरी, समीर वानखेड़े ने ठोका मानहानि का मुकदमा

Donald Trump: पाकिस्तान को झटका; ट्रंप का बदला रुख, कश्मीर मुद्दे से अमेरिका ने बनाई दूरी

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिका ने कश्मीर मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह इस मामले में कोई दखल नहीं देगा। अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच सीधा मुद्दा है और अमेरिका इसमें मध्यस्थता करने में रुचि नहीं रखता। उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिका अपनी “अमेरिका फर्स्ट” नीति के तहत सिर्फ अपने हितों को देखते हुए निर्णय लेता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान लंबे समय से कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश करता रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर हाल ही में ट्रंप से मिलने अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन इस बयान ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत हमेशा से कश्मीर को द्विपक्षीय मसला मानता आया है और किसी तीसरे पक्ष की दखल का विरोध करता है। अब अमेरिका के इस रुख से भारत की कूटनीति को मजबूती मिली है। ट्रंप ने पहले दावा किया था कि उन्होंने भारत-पाक तनाव को कम करने में मदद की, लेकिन भारत ने इसे खारिज कर दिया था। इस घटनाक्रम से साफ है कि अमेरिका अब पाकिस्तान की बजाय भारत को अपना अहम रणनीतिक साझेदार मान रहा है। कश्मीर पर तटस्थ रुख अपनाकर अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह अब इस मुद्दे में नहीं पड़ेगा। READ MORE: ट्रंप का नया टैरिफ प्लान भारत पर भारी; दवाओं पर लगेगा 100% टैरिफ

Trump Tariff: ट्रंप का नया टैरिफ प्लान भारत पर भारी; दवाओं पर लगेगा 100% टैरिफ

Trump Tariff

Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आयात शुल्क को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर 2025 से दवाओं पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप का कहना है कि यह फैसला अमेरिका में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और बजट घाटा कम करने के लिए लिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ’ पर पोस्ट कर कहा कि जिन फार्मा कंपनियों ने अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं बनाई है, उनके ब्रांडेड या पेटेंटेड दवाओं पर 100 प्रतिशत आयात कर लगाया जाएगा। अगर कोई कंपनी अमेरिका में प्लांट बनाना शुरू कर देती है, तो उसे छूट मिल सकती है। ट्रंप ने अन्य उत्पादों पर भी टैरिफ की घोषणा की है। किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटी पर 50 फीसदी, फर्नीचर पर 30 फीसदी और भारी ट्रकों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिकी उद्योगों को सस्ती विदेशी वस्तुओं की प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए जरूरी है। इस फैसले का सबसे बड़ा असर भारत के दवा उद्योग पर पड़ सकता है। भारत अमेरिका को हर साल करीब 8.7 अरब डॉलर की दवाएं निर्यात करता है, और अमेरिका भारत का सबसे बड़ा फार्मा बाजार है। ऐसे में टैरिफ बढ़ने से भारतीय कंपनियों की सस्ती दवाएं अमेरिकी बाजार में महंगी हो जाएंगी, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धा पर असर पड़ेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज, लुपिन जैसी कंपनियों को नुकसान हो सकता है। भारत और अमेरिका के बीच पहले से ही व्यापार को लेकर तनाव है, लेकिन अब दोनों देशों के बीच नई ट्रेड डील की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं, क्योंकि भारत के विदेश और वाणिज्य मंत्री हाल ही में अमेरिका दौरे पर थे। READ MORE: एशिया कप का क्लासिक क्लैश; फाइनल में पहली बार भिड़ेंगे भारत-पाक

Asia Cup Final: एशिया कप का क्लासिक क्लैश; फाइनल में पहली बार भिड़ेंगे भारत-पाक

Asia Cup Final

Asia Cup Final: एशिया कप 2025 का फाइनल ऐतिहासिक होने वाला है। 41 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। यह ऐतिहासिक मुकाबला 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने सुपर-4 के अहम मुकाबले में बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर पहले ही फाइनल में एंट्री कर ली थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए, जिसमें मोहम्मद हारिस, शाहीन अफरीदी और नवाज की अहम पारियां शामिल रही। जवाब में बांग्लादेश की टीम 124 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के शाहीन और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी, लेकिन इससे पहले कभी भारत और पाकिस्तान फाइनल में नहीं भिड़े थे। भारत ने अब तक सबसे ज्यादा 8 बार एशिया कप का खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान ने 2 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। इस टूर्नामेंट में भारत अब तक अजेय रहा है और पाकिस्तान को एक बार ग्रुप स्टेज में हरा चुका है। ऐसे में फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। यह मुकाबला न सिर्फ टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच होगा, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक सपने के सच होने जैसा होगा। READ MORE: एयरफोर्स से मिग-21 की विदाई, 62 साल की सेवा के बाद हुआ रिटायरमेंट

MIG 21 Retirement: एयरफोर्स से मिग-21 की विदाई, 62 साल की सेवा के बाद हुआ रिटायरमेंट

MIG 21 Retirement

MIG 21 Retirement: भारतीय वायुसेना ने अपने ऐतिहासिक और पहले सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग-21 को 62 वर्षों की शानदार सेवा के बाद आधिकारिक रूप से रिटायर कर दिया है। इस खास मौके पर चंडीगढ़ एयरबेस पर एक भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और मिग-21 से जुड़े अनुभवी पायलट शामिल हुए। मिग-21 को 1963 में वायुसेना में शामिल किया गया था और यह भारत का पहला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान बना। इसने 1965, 1971, 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसे अहम सैन्य अभियानों में अपनी ताकत दिखाई। 2025 के ऑपरेशन सिंदूर में भी यह विमान पूरी तरह से अलर्ट मोड में तैनात रहा। सेवानिवृत्ति के बाद मिग-21 विमानों को तय प्रोटोकॉल के तहत हटाया जाएगा। इनके एवियोनिक्स जैसे रडार और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम निकाले जाएंगे, जिनका इस्तेमाल अन्य विमानों में किया जा सकता है। कुछ विमानों को संग्रहालयों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा ताकि युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। जो विमान प्रदर्शन के लिए उपयुक्त नहीं होंगे, उन्हें ‘बोनयार्ड’ या विमान कब्रिस्तान में भेजा जाएगा, जहां उनके पुर्जों को निकालकर बेचा या संग्रहित किया जाता है। छह दशकों तक भारत की वायु रक्षा में अहम भूमिका निभाने के बाद मिग-21 अब इतिहास का हिस्सा बन गया है, लेकिन इसका योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। READ MORE: सोनम वांगचुक की संस्था पर सीबीआई जांच, विदेशी फंडिंग को लेकर उठे सवाल

Ladakh Protest: सोनम वांगचुक की संस्था पर सीबीआई जांच, विदेशी फंडिंग को लेकर उठे सवाल

Ladakh Protest

Ladakh Protest: लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की संस्था हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख (HIAL) सीबीआई जांच के घेरे में आ गई है। आरोप है कि संस्था ने बिना FCRA अनुमति के विदेश से फंड हासिल किया है। Sonam Wangchuk has appealed to GenZ of Ladakh not to resort to violent means. Hope they listen to him and there is no more damage to BJP's properties in Ladakh. 🙏 pic.twitter.com/aN5NgGkTo4 — PunsterX (@PunsterX) September 24, 2025 सोनम वांगचुक ने बताया कि करीब 10 दिन पहले सीबीआई की टीम HIAL पहुंची थी और 2022 से 2024 तक की फंडिंग से जुड़े दस्तावेज मांगे गए। हालांकि, अब जांच में 2020 और 2021 के दस्तावेजों की भी मांग हो रही है। वांगचुक का कहना है कि उन्होंने विदेशी फंडिंग नहीं ली, बल्कि संयुक्त राष्ट्र, एक स्विस यूनिवर्सिटी और एक इटैलियन संस्था के साथ सेवा समझौते किए थे, जिन पर टैक्स भी दिया गया। उन्होंने इस जांच को राजनीतिक दबाव की रणनीति बताया और कहा कि पहले उन पर राजद्रोह का केस दर्ज हुआ, फिर जमीन आवंटन रद्द किया गया और अब सीबीआई व आयकर विभाग सक्रिय हैं। हाल ही में लद्दाख में हिंसक प्रदर्शन के बाद वांगचुक पर माहौल भड़काने का आरोप भी लगा है। गृह मंत्रालय ने कहा कि वांगचुक के बयानों ने युवाओं को उकसाया, जिससे हिंसा भड़की। वहीं, वांगचुक छठी अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे। मामले में जांच जारी है, पर अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। READ MORE: आर्यन की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर फंसे शाहरुख-गौरी, समीर वानखेड़े ने ठोका मानहानि का मुकदमा

Bads Of Bollywood: आर्यन की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर फंसे शाहरुख-गौरी, समीर वानखेड़े ने ठोका मानहानि का मुकदमा

Bads Of Bollywood

Bads Of Bollywood: एनसीबी के पूर्व अफसर और आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान और उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। ये मामला हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से जुड़ा है, जिसका निर्देशन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने किया है। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। समीर वानखेड़े का आरोप है कि इस सीरीज में एक ऐसे एनसीबी अधिकारी का किरदार दिखाया गया है, जो उनके जैसा दिखता है और जिससे उनकी छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि शो में उनके जैसे अफसर को ड्रग्स रेड करते हुए दिखाया गया है, जिससे उनके करियर और समाज में उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। वानखेड़े ने कोर्ट में कहा है कि इस सीरीज में झूठी, अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण बातें दिखाई गई हैं। इसी कारण उन्होंने रेड चिलीज, नेटफ्लिक्स और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि समीर वानखेड़े वही अफसर हैं, जिन्होंने साल 2021 में मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। READ MORE: भारत-पाक मैच पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, कहा – “मेरी फिल्म हमले से पहले शूट हुई थी, लेकिन मैच तो बाद में हुआ”