Aayudh

Indore News: इंदौर में शूर्पणखा पुतला दहन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सोनम रघुवंशी के पुतले को लेकर विवाद

Indore News

Indore News: इंदौर में विजयादशमी के मौके पर शूर्पणखा के पुतले जलाने पर एमपी हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। पौरुष नामक संस्था ने इस आयोजन में 11 महिलाओं के पुतले बनवाए थे, जिनमें सोनम रघुवंशी का चेहरा भी शामिल था। सोनम पर हत्या और हत्या की साजिश का केस चल रहा है। सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने आयोजन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनकी बहन अभी दोषी नहीं ठहराई गई है और पुतले में उसका चेहरा लगाना मानसिक उत्पीड़न जैसा है। उन्होंने इंदौर कलेक्टर से शिकायत कर कार्यक्रम रोकने की मांग की। रघुवंशी समाज ने भी इस पुतले का विरोध किया। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर रघुवंशी ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक मंच पर ‘रघुवंशी’ नाम का प्रयोग गलत और अनुचित है, इससे समाज की गरिमा को ठेस पहुंचती है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। हालांकि आयोजक संस्था पौरुष का कहना है कि यह किसी महिला का अपमान नहीं है। राजा रघुवंशी के परिवार ने आयोजन का समर्थन किया और कहा कि यह कदम समाज में सख्त संदेश देगा। इस विवाद के बीच हाईकोर्ट ने पुतला दहन पर रोक लगा दी है, जिससे आयोजन फिलहाल नहीं हो पाएगा। READ MORE: ICC ने पाकिस्तान के रऊफ और फरहान पर की कार्रवाई, मैच में विवादित इशारों और सेलिब्रेशन पर दिया कड़ा संदेश

IND VS PAK Asia Cup: फाइनल से पहले हार्दिक-पंड्या और तिलक वर्मा की फिटनेस पर सस्पेंस, टीम इंडिया में होने वाले संभावित 2 बदलाव

IND VS PAK Asia Cup

IND VS PAK Asia Cup: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया पर चोट का साया है। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मैच में हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा चोटिल हो गए थे। हार्दिक की मांसपेशियों में खिंचाव है, जबकि तिलक के पैर में चोट आई है। दोनों की फिटनेस पर फाइनल से पहले अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस कारण टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हो सकते हैं। सुपर-4 में जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की जगह अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा खेले थे। अब फाइनल में बुमराह और शिवम की वापसी की संभावना है। अन्य खिलाड़ियों में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव शामिल हो सकते हैं। पाकिस्तान अपनी वही प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरने की योजना बना रहा है, जो सुपर-4 में भारत के खिलाफ खेली थी। फाइनल में दोनों टीमों की रणनीति और फिटनेस को देखकर मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद है। टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि हार्दिक और तिलक की चोट का शनिवार को रिव्यू किया जाएगा। अभिषेक शर्मा अब पूरी तरह फिट हैं। भारत-पाकिस्तान फाइनल क्रिकेट फैंस के लिए हाई-वोल्टेज मुकाबला साबित होगा। READ MORE: ICC ने पाकिस्तान के रऊफ और फरहान पर की कार्रवाई, मैच में विवादित इशारों और सेलिब्रेशन पर दिया कड़ा संदेश

Asia Cup Controversy: ICC ने पाकिस्तान के रऊफ और फरहान पर की कार्रवाई, मैच में विवादित इशारों और सेलिब्रेशन पर दिया कड़ा संदेश

Asia Cup Controversy

Asia Cup Controversy: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए विवाद पर कार्रवाई की है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया। वहीं, पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को उनके ‘गन शॉट सेलिब्रेशन’ के लिए चेतावनी दी गई। सूर्यकुमार ने अपनी जीत को ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिकों और पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को समर्पित किया था, जिसे पाकिस्तान बोर्ड (PCB) ने ICC में शिकायत के रूप में पेश किया। रऊफ ने मैच में भारतीय फैंस द्वारा कोहली के नारे लगाने पर आसमान में विमान गिराने का इशारा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ICC ने इसे अभद्र और आक्रामक व्यवहार माना। फरहान ने अपने सेलिब्रेशन का बचाव करते हुए कहा कि यह उनकी पख्तून जनजाति की पारंपरिक शैली है। मैच रेफरी रिचर्डसन ने सुनवाई के बाद रऊफ पर जुर्माना लगाया और फरहान को चेतावनी दी। ICC ने दोनों बोर्डों को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जाए। इससे पहले, बीसीसीआई ने भी शिकायत की थी कि रऊफ ने भारतीय खिलाड़ियों को अपशब्द कहे और विवाद बढ़ाया। ICC की यह कार्रवाई खेल में अनुशासन और आचार संहिता को बनाए रखने के लिए की गई है। READ MORE: संयुक्त राष्ट्र में शहबाज के झूठे दावों पर भारत का करारा जवाब, ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की नापाक सच्चाई सामने आई

UN: संयुक्त राष्ट्र में शहबाज के झूठे दावों पर भारत का करारा जवाब, ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की नापाक सच्चाई सामने आई

UN

UN: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत पर झूठे आरोप लगाए और “ऑपरेशन सिंदूर” में जीत का दावा किया। भारत ने तुरंत इसका करारा जवाब दिया। भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने शरीफ के बयानों को झूठा और हास्यास्पद बताया। #WATCH | New York | Exercising the right of reply of India on Pakistan PM Shehbaz Sharif's speech, Indian diplomat Petal Gahlot says, "Mr President, this assembly witnessed absurd theatrics in the morning from the Prime Minister of Pakistan, who once again glorified terrorism… pic.twitter.com/ALR2AnDoA9 — ANI (@ANI) September 27, 2025 गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद को बढ़ावा देता आ रहा है और यह उसकी विदेश नीति का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने याद दिलाया कि पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को सालों तक छिपाए रखा और उसके मंत्री खुद मान चुके हैं कि वहां दशकों से आतंकी कैंप चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक आतंकी संगठन को बचाने की भी कोशिश की थी। भारत ने साफ कर दिया कि आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों में कोई फर्क नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरीदके में कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए और पाकिस्तानी सेना को युद्ध रोकने की गुहार लगानी पड़ी। गहलोत ने पाकिस्तान से सभी आतंकी शिविर तुरंत बंद करने और भारत में वॉन्टेड आतंकियों को सौंपने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है और किसी भी तरह के “परमाणु ब्लैकमेल” के आगे झुकेगा नहीं। भारत ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि पाकिस्तान झूठ और नफरत की राजनीति करता है, जबकि भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा। READ MORE: ओडिशा को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 60 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

PM Modi Odisha Visit: ओडिशा को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 60 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास 

PM Modi Odisha Visit

PM Modi Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा पहुंचे और यहां 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन योजनाओं में रेलवे, दूरसंचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ग्रामीण आवास से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। #WATCH | झारसुगुड़ा, ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और ग्रामीण आवास सहित विभिन्न क्षेत्रों में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। राष्ट्रीय संचार अवसंरचना को एक… pic.twitter.com/SSbq1OrF9P — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025 पीएम मोदी ने देशभर में 97,500 से ज्यादा मोबाइल 4जी टावरों का उद्घाटन किया, जो 37,000 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी तकनीक से तैयार हुए हैं। इन टावरों से दूरदराज और नक्सल प्रभावित 26,000 से ज्यादा गांवों में नेटवर्क पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आठ आईआईटी के विस्तार की नींव भी रखी, जिससे आने वाले वर्षों में 10,000 नए छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा। रेलवे क्षेत्र में कोरापुट-बैगुड़ा और मनाबार-कोरापुट-गोरापुर रेल डबलिंग लाइन का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा संबलपुर में 273 करोड़ रुपये की लागत से बने 5 किमी लंबे फ्लाईओवर का भी लोकार्पण हुआ। पीएम मोदी ने एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज, ब्रह्मपुर और वीआईएमएसएआर, संबलपुर को सुपर-स्पेशियलिटी का दर्जा दिया। VIDEO | Odisha: PM Narendra Modi (@narendramodi) arrives in Jharsuguda to lay foundation stone and inaugurate development works worth Rs 60,000 crore. (Source: Third Party)#Odisha (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/MCecWOsTUM — Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2025 अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने अंत्योदय योजना के तहत लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी सौंपे। मोदी ने कहा कि ओडिशा डबल इंजन की सरकार के साथ तेजी से विकास कर रहा है। यह प्रधानमंत्री का पिछले 15 महीनों में छठा ओडिशा दौरा है और उन्होंने इसे राज्य के विकास की नई शुरुआत बताया। READ MORE: बरेली बवाल पर CM योगी की सख्त चेतावनी – “ऐसा सबक सिखाएँगे कि पीढ़ियाँ याद रखेंगी”

Bareilly Violence: बरेली बवाल पर CM योगी की सख्त चेतावनी – “ऐसा सबक सिखाएँगे कि पीढ़ियाँ याद रखेंगी”

Bareilly Violence

Bareilly Violence: लखनऊ में शनिवार को ‘विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली हिंसा और प्रदेश के विकास पर अपनी बात रखी। सीएम योगी ने कहा कि बरेली में हुए बवाल के दौरान मौलाना तौकीर रजा ने भूल कर दी कि प्रदेश में किसका शासन है। उन्होंने धमकी दी थी कि शहर जाम कर देंगे, लेकिन न जाम हुआ और न कर्फ्यू लगा। योगी ने सख्त लहजे में कहा – “ऐसा सबक सिखाएँगे कि आने वाली पीढ़ियाँ दंगा करना भूल जाएँगी।” पुलिस ने मौलाना समेत 50 लोगों को हिरासत में लिया है और 6 मुकदमे दर्ज किए हैं। योगी ने कहा कि पहले सरकारें हर जिले में माफिया खड़ा करती थी, लेकिन अब यूपी ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज और वन प्रोडक्ट’ की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि यूपी आज एक्सप्रेसवे, मेट्रो और एयरपोर्ट के मामले में देश में सबसे आगे है। ‘I Love Muhammad’ विवाद पर उन्होंने कहा कि समाज को धर्म और जाति के नाम पर बाँटने वाले लोग अब बख्शे नहीं जाएँगे। लखनऊ की सड़कों पर “I Love Yogi” और “I Love Bulldozer” जैसे होर्डिंग लगाए गए हैं, जबकि कई जगहों पर दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। READ MORE: लद्दाख में बढ़ता जनआक्रोश; प्रदर्शन, हिंसा और मौतों के बीच सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी, NGO का लाइसेंस भी रद्द

Sonam Wangchuk Arrested: लद्दाख में बढ़ता जनआक्रोश; प्रदर्शन, हिंसा और मौतों के बीच सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी, NGO का लाइसेंस भी रद्द

Sonam Wangchuk Arrested

Sonam Wangchuk Arrested: लद्दाख के सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लेह में हाल ही में हुई हिंसा के बाद की गई है, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सरकार का आरोप है कि वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों को उकसाया, जिससे हिंसा भड़की। एक दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने उनकी संस्था SECMOL का एफसीआरए लाइसेंस भी रद्द कर दिया था। मंत्रालय का कहना है कि संस्था के विदेशी फंडिंग में गड़बड़ी पाई गई, जिसमें स्वीडन से आए फंड भी शामिल हैं। हालांकि, वांगचुक ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने NDTV से बातचीत में कहा कि उनकी संस्था ने कभी विदेशी चंदा नहीं लिया, सिर्फ अंतरराष्ट्रीय संगठनों से व्यावसायिक लेन-देन किए हैं और सभी टैक्स नियमों का पालन किया है। लेह में छठी अनुसूची और पूर्ण राज्य की मांग को लेकर LAB (लेह एपेक्स बॉडी) ने प्रदर्शन किया था, जो हिंसा में बदल गया। इसके बाद पुलिस ने करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया और शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। हिंसा के कारण वांगचुक को अपनी भूख हड़ताल भी बीच में खत्म करनी पड़ी। उन्होंने हिंसा की निंदा करते हुए इसे लद्दाख के लिए “सबसे दुखद दिन” बताया। READ MORE: दिल्ली-NCR में पटाखों की बिक्री पर रोक, ग्रीन पटाखों के को मिली इजाजत

Chaitanyananda Saraswati: चैतन्यानंद की तलाश तेज, मुंबई में ट्रेस हुई आखिरी लोकेशन, 17 छात्राओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप

Chaitanyananda Saraswati

Chaitanyananda Saraswati: श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SRISIIM), वसंत कुंज, दिल्ली में पढ़ने वाली 17 ईडब्ल्यूएस (EWS) छात्राओं ने एक कथित धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती (उर्फ पार्थ सारथी, उम्र 62 वर्ष) पर यौन शोषण, धमकी और अश्लील मैसेज भेजने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उसकी आखिरी लोकेशन मुंबई में ट्रेस की गई है। पुलिस की टीमें अब मुंबई और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। आरोपी के देश छोड़कर भागने की आशंका को देखते हुए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। क्या हैं आरोप? छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उन्हें लगातार अश्लील मैसेज भेजता था, जैसे – “बेबी, आई लव यू”, “क्या तुम बॉयफ्रेंड के साथ सोई हो?”। वह उन्हें ब्लैकमेल भी करता था और किसी को बताने पर गंभीर अंजाम की धमकी देता था। कब हुई शिकायत? संस्थान की ओर से 19 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद वसंत कुंज नॉर्थ थाने में मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने CCTV फुटेज, हार्ड डिस्क आदि को FSL जांच के लिए भेज दिया है। पुराना है आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चैतन्यानंद का आपराधिक इतिहास नया नहीं है। साल 2009 में भी उस पर केस दर्ज हुआ था, जब उसने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दक्षिण दिल्ली की एक महिला को परेशान किया था। पहचान छिपा कर भागने की कोशिश जानकारी के अनुसार, चैतन्यानंद हाल ही में विदेश यात्रा कर चुका है और अब इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहा, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।  READ MORE: रोहिणी आचार्य की नाराजगी पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया  “बहनों पर उंगली उठाना बर्दाश्त से बाहर”

Supreme Court: दिल्ली-NCR में पटाखों की बिक्री पर रोक, ग्रीन पटाखों के को मिली इजाजत

Supreme Court

Supreme Court: दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में सभी तरह के पटाखों की बिक्री पर रोक जारी रखी है। हालांकि, ग्रीन पटाखों (कम प्रदूषण वाले पटाखे) के निर्माण की अनुमति दे दी गई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह सभी पक्षों से बात करके ग्रीन पटाखों की बिक्री को लेकर कोई समाधान निकाले। अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी, जिसमें इस पर अंतिम निर्णय हो सकता है। क्या कहा कोर्ट ने? मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि दिल्ली में दिवाली के समय वायु प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। पिछले साल नवंबर में राजधानी का AQI 494 तक पहुंच गया था, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। कोर्ट ने यह भी माना कि पूरे देश में पटाखों पर पूरी तरह रोक लगाना संभव नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार ने ऐसा कोई राष्ट्रीय कानून नहीं बनाया है। पटाखा कारोबारियों को राहत और शर्तें पटाखा बनाने वालों को केवल ग्रीन पटाखों के निर्माण की इजाजत दी गई है। लेकिन इसके लिए NEERI (नेशनल एनवायरमेंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट) और PESO (पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन) से सर्टिफिकेट लेना जरूरी होगा। साथ ही उन्हें लिखित में यह वचन देना होगा कि वे दिल्ली-एनसीआर में कोई पटाखा नहीं बेचेंगे। यह फैसला दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता सुधारने और दिवाली के समय बढ़ने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए लिया गया है। READ MORE: रोहिणी आचार्य की नाराजगी पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया  “बहनों पर उंगली उठाना बर्दाश्त से बाहर”

Tejaswi Yadav: रोहिणी आचार्य की नाराजगी पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया, “बहनों पर उंगली उठाना बर्दाश्त से बाहर”

Tejaswi Yadav

Tejaswi Yadav: बीते कुछ दिनों से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की नाराजगी और उन पर लगे आरोपों को लेकर बिहार की राजनीति गर्म है। अब इस पर तेजस्वी यादव ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार (26 सितंबर, 2025) को पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि,“कुछ लोग जो बीजेपी से जुड़े हैं या ट्रोलर हैं, वे तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। जो लोग हमारी बहन पर उंगली उठा रहे हैं, ये बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है।” #WATCH | Patna, Bihar | RJD leader Tejashwi Yadav says, "… This is not happening for the first time, but we do not make it a political issue… We are focused only on developing Bihar… Rohini didi is my elder sister. She has raised me. The sacrifice made by her is rare to… pic.twitter.com/mapFgvTCfE — ANI (@ANI) September 26, 2025 तेजस्वी ने साफ कहा कि रोहिणी आचार्य ने कभी न टिकट की मांग की, न किसी को दिलवाने की कोशिश की, न ही कोई पद मांगा। उन्होंने हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने और हमें संभालने का काम किया है। उन्होंने कहा,“रोहिणी हमारी बड़ी बहन हैं। उन्होंने हमें पाला-पोसा है। एक बहन का अपने ही पिता को किडनी देना कोई छोटी बात नहीं है। ऐसी कुर्बानी आज के समय में कोई नहीं देता।” तेजस्वी ने यह भी बताया कि रोहिणी को छपरा से टिकट जनता और कार्यकर्ताओं की मांग पर दिया गया था, न कि किसी पारिवारिक दबाव में। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि “किडनी देने जैसी भावनात्मक बात पर भी उन्होंने राजनीति की, ये बीजेपी की सोच दिखाता है।” इस बीच रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पर आलोचकों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ये साबित कर दे कि उन्होंने कभी कोई पद या टिकट मांगा है, तो वह राजनीति और सार्वजनिक जीवन छोड़ देंगी। उन्होंने इसे देश की हर बेटी का अपमान बताया। तेजस्वी ने अंत में कहा कि “हमारी बहन ने हमेशा परिवार और पार्टी के लिए बलिदान दिया है, और उस पर सवाल उठाना गलत है।” READ MORE: बिहार की 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की सौगात, पीएम मोदी बोले – “नरेंद्र और नीतीश हैं आपके दो भाई”