Aayudh

Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा का खुलासा; शादी के दूसरे महीने ही चहल को चीटिंग करते हुए पकड़ा 

Dhanashree Verma

Dhanashree Verma: कोरियोग्राफर और यूट्यूबर धनश्री वर्मा इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रही हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अपने पूर्व पति और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। धनश्री ने दावा किया कि उन्होंने शादी के सिर्फ दूसरे महीने में ही चहल को धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। View this post on Instagram A post shared by dhanashree 🕊️ (@dhanashreefever) शो में जब को-कंटेस्टेंट कुब्रा सैत ने पूछा कि उन्हें कब लगा कि यह रिश्ता नहीं चलेगा, तो धनश्री ने कहा, “पहले साल, दूसरे महीने में पकड़ा।” उनकी ये बात सुनकर कुब्रा हैरान रह गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धनश्री ने कहा कि उन्होंने रिश्ते में हमेशा सम्मान बनाए रखा, भले ही उन्हें बहुत कुछ कहना था। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को नीचा दिखाकर खुद को बेहतर साबित करना सही नहीं है। धनश्री और चहल की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। फरवरी 2025 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। एलिमनी को लेकर चल रही अफवाहों पर भी धनश्री ने सफाई दी कि ऐसी बातें झूठी हैं और वे केवल अपने करीबी लोगों को जवाब देना जरूरी समझती हैं। READ MORE: दीपिका पादुकोण और फराह खान के बीच अनबन? 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर उठे सवाल, फराह ने दी सफाई

Deepika Padukone: दीपिका और फराह के बीच अनबन? 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर उठे सवाल, फराह ने दी सफाई

Deepika Padukone

Deepika Padukone: इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा है कि दीपिका पादुकोण और फिल्ममेकर फराह खान के बीच अनबन हो गई है। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है, जिससे फैंस को लगने लगा कि रिश्तों में दरार आ गई है। इस बीच फराह खान ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है। फराह खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने और दीपिका ने पहले से ही तय किया था कि वे इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “हमने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की शूटिंग के दौरान यह फैसला लिया था कि हमारी बातचीत कॉल या मैसेज के जरिए होगी। दीपिका को इंस्टाग्राम पर विश करना पसंद नहीं है।” हाल ही में फराह खान के एक व्लॉग में भी दीपिका को लेकर मजाक सामने आया था। व्लॉग में फराह ने अपने कुक दिलीप से कहा था कि दीपिका अब सिर्फ 8 घंटे की शिफ्ट करती हैं, इसलिए उनके पास शो में आने का समय नहीं है। इस पर भी लोगों ने यह मान लिया कि यह तंज है। लेकिन फराह ने साफ किया कि यह सिर्फ मजाक था और दिलीप को छेड़ने के लिए कहा गया था। दीपिका के प्रोफेशनल डिमांड्स को लेकर भी खबरें आई थी कि उन्होंने फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी क्योंकि वह सिर्फ हफ्ते में 5 दिन और दिन में 8 घंटे काम करना चाहती थी। हालांकि, दीपिका 2024 में मां बनी हैं और फिलहाल अपनी नई फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फराह ने कहा कि फर्जी अफवाहें फैलाने की यह आदत अब बंद होनी चाहिए। READ MORE: पाकिस्तान के क्वेटा में जोरदार बम धमाका, 8 की मौत, 15 घायल; अस्पतालों में आपातकाल घोषित

Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा में जोरदार बम धमाका, 8 की मौत, 15 घायल; अस्पतालों में आपातकाल घोषित

Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को जोरदार बम धमाका हुआ। यह धमाका जरघून रोड पर फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के हेडक्वार्टर के पास हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और अफरा-तफरी मच गई। #BREAKING Blast in Pakistaan बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में पाकिस्तानी सेना पर आत्मघाती हमला…तीन की मौत #Bigbreking #CCTV #pakistan #Army #Blast #ISI #Exclusive #sucidebomber #RDX pic.twitter.com/AaeDaQj074 — Mukund Shahi (@Mukundshahi73) September 30, 2025 पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 3 पैरामिलिट्री जवान भी शामिल हैं। धमाके की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर अचानक तेज विस्फोट होता है और लोग उसकी चपेट में आ जाते हैं। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने क्वेटा के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी है। सभी डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ को तुरंत ड्यूटी पर बुला लिया गया है। घायलों को सिविल अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है। READ MORE: 26/11 हमले पर चिदंबरम का खुलासा; अमेरिका के दबाव में नहीं दी गई पाकिस्तान को सजा, BJP ने कांग्रेस को घेरा

26/11 हमले पर पी.चिदंबरम का खुलासा: अमेरिका के दबाव में नहीं दी गई पाकिस्तान को सजा, BJP ने कांग्रेस को घेरा

पी.चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि 2008 में हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई इसलिए नहीं की, क्योंकि उस वक्त अंतरराष्ट्रीय दबाव था। चिदंबरम के मुताबिक, अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस हमले के कुछ दिन बाद भारत आईं और उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और चिदंबरम से मुलाकात कर पाकिस्तान पर कार्रवाई न करने की सलाह दी। चिदंबरम ने कहा कि उन्होंने बदले की भावना जरूर महसूस की थी, लेकिन सरकार ने विदेश मंत्रालय और राजनयिक सलाह को मानते हुए सैन्य कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया। इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश को यह बात 17 साल बाद बताई जा रही है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर अमेरिकी दबाव में काम करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि 26/11 को पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई में कई जगह हमला किया था, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। पुलिस ने एक आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा था, जिसे 2012 में फांसी दी गई। READ MORE: DAVV IET में ‘रैगिंग’ के बहाने आंदोलन की प्लानिंग, फर्जी अकाउंट से करवाए जा रहे थे ट्वीट!

DAVV Indore: DAVV IET में ‘रैगिंग’ के बहाने आंदोलन की प्लानिंग, फर्जी अकाउंट से करवाए जा रहे थे ट्वीट!

DAVV Indore

DAVV Indore: इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के IET कॉलेज में रैगिंग के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच में सामने आया है कि सीनियर छात्रों ने नेपाल के ‘जेन-जी प्रोटेस्ट’ की तरह आंदोलन की तैयारी शुरू करवाई थी। इसके लिए उन्होंने फर्स्ट ईयर के छात्रों पर फर्जी ईमेल और ट्विटर अकाउंट बनाने का दबाव बनाया। रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों से सीनियर्स के मैसेज रीट्वीट करवाए गए और खास हैशटैग वायरल करने को कहा गया। मना करने पर बैच आउट करने की धमकी दी गई। व्हाट्सऐप ग्रुप “सीनियर इंट्रोडक्शन” के जरिए यह दबाव बनाया गया। शिवसागर रेस्टोरेंट में सीनियर्स की मीटिंग हुई, जिसमें अमन पटेल, आदर्श मकवाना, आदित्य शर्मा सहित कई छात्र शामिल थे। अमन ने छात्रों से डिजिटल सबूत मिटवाए और हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे तोड़ने की बात भी की। कमेटी ने सिफारिश की है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो और साइबर सेल से जांच करवाई जाए। रिपोर्ट में इसे सिर्फ रैगिंग नहीं, बल्कि एक साजिश बताया गया है, जो विश्वविद्यालय के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। READ MORE: इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित; सभी यात्री सुरक्षित

Indigo Flight Bomb Threat: इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित सभी यात्री सुरक्षित

Indigo Flight Bomb Threat

Indigo Flight Bomb Threat: मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को मंगलवार सुबह बम की धमकी मिली, जिससे दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। यह फ्लाइट इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 762 थी, जिसमें करीब 200 यात्री सवार थे। विमान एयरबस A321 नियो था, जिसने सुबह 7:53 बजे दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की। बम की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पूरी जांच की। जांच में यह धमकी गैर-विशिष्ट पाई गई, यानी कोई ठोस खतरा नहीं मिला। इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि, “30 सितंबर को मुंबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट में सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मिली थी। हमने तुरंत सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे जरूरी है।” प्रवक्ता ने यह भी बताया कि फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए उन्हें जलपान और जरूरी अपडेट दिए गए। फिलहाल, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य हो गई है। एयरलाइंस और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर स्थिति को संभाल लिया। RAED MORE: वरिष्ठ BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Vijay Kumar Malhotra: वरिष्ठ BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Vijay Kumar Malhotra

Vijay Kumar Malhotra: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह 94 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे और अस्पताल में इलाज चल रहा था। वीके मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने जनसंघ काल से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और दिल्ली में संघ की विचारधारा को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। वे पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। 1999 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दक्षिण दिल्ली से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें “दिल्ली का पहला विकास पुरुष” बताया और बताया कि उनके कार्यकाल में पटेल नगर-मोती नगर को जोड़ने वाला पहला फ्लाईओवर बना। ਸ਼੍ਰੀ ਵਿਜੈ ਕੁਮਾਰ ਮਲਹੋਤਰਾ ਜੀ ਇੱਕ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਨੇਤਾ ਸਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਨਤਕ ਮੁੱਦਿਆਂ ਦੀ ਡੂੰਘੀ ਸਮਝ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਸਾਡੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ​​ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸੰਸਦੀ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦਖਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਲਈ ਵੀ ਯਾਦ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਬਹੁਤ ਦੁਖਦਾਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ… pic.twitter.com/UmcpVDsDNS — Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2025 पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया। पीएम मोदी ने कहा कि वे जमीन से जुड़े नेता थे और जनता की समस्याओं को गहराई से समझते थे। शिक्षा, राजनीति और खेल के क्षेत्र में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। READ MORE: प्रशांत किशोर ने बताई अपनी कमाई, तीन साल में कमाए 241 करोड़, सरकार को दिया 51 करोड़ टैक्स

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने बताई अपनी कमाई, तीन साल में कमाए 241 करोड़, सरकार को दिया 51 करोड़ टैक्स

Prashant Kishor

Prashant Kishor: जन सुराज पार्टी के प्रमुख और राजनीतिक रणनीतिकार Prashant Kishor ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी कमाई और टैक्स की पूरी जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने बताया कि पिछले 3 सालों में उन्होंने कंपनियों और राजनीतिक दलों को सलाह देकर 241 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें से उन्होंने 30.95 करोड़ रुपये जीएसटी और 20 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के रूप में सरकार को दिया है। प्रशांत किशोर ने बताया कि उन्होंने 98.5 करोड़ रुपये जन सुराज पार्टी को चेक के माध्यम से दान में दिए हैं। उन्होंने खुद को पारदर्शी बताते हुए कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें 6 हत्याओं का आरोपी बताया। वहीं मंत्री अशोक चौधरी पर 500 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और 5 दिन में माफी मांगने की मांग की। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे चोरी नहीं करते, बस सलाह देकर पैसा कमाते हैं और बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे। READ MORE: गाजा संघर्ष पर ट्रंप की योजना को मोदी का समर्थन, बोले- शांति की दिशा में बड़ा कदम

PM Modi On Gaza: गाजा संघर्ष पर ट्रंप की योजना को मोदी का समर्थन, बोले- शांति की दिशा में बड़ा कदम

PM Modi On Gaza

PM Modi On Gaza: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और हमास के बीच जारी गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए 20-सूत्रीय योजना पेश की है। यह योजना सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जारी की गई। ट्रंप ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि अब समय है हथियार छोड़ने का। इस योजना में गाजा के लोगों को वहीं बसाने और स्थायी समाधान की बात की गई है। यह अमेरिका की पिछली नीति से बड़ा बदलाव है, क्योंकि पहले गाजा के लोगों को कहीं और बसाने की बात हो रही थी। We welcome President Donald J. Trump’s announcement of a comprehensive plan to end the Gaza conflict. It provides a viable pathway to long term and sustainable peace, security and development for the Palestinian and Israeli people, as also for the larger West Asian region. We… — Narendra Modi (@narendramodi) September 30, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा संघर्ष को समाप्त करने की योजना का स्वागत करते हैं। यह फिलिस्तीनियों और इजराइलियों के लिए दीर्घकालिक शांति और विकास का रास्ता है।” यह दस्तावेज अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में कुछ अरब और मुस्लिम देशों के साथ साझा किया है। उम्मीद की जा रही है कि इससे गाजा में युद्ध खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। READ MORE: इंडोनेशिया में स्कूल की इमारत ढही, 1 छात्र की मौत, 65 अब भी मलबे में दबे

Indonesia: इंडोनेशिया में स्कूल की इमारत ढही, 1 छात्र की मौत, 65 अब भी मलबे में दबे

Indonesia

Indonesia: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा के सिदोअर्जो शहर में सोमवार को एक इस्लामिक स्कूल की इमारत ढह गई। हादसे में 13 साल के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 99 छात्र घायल हो गए हैं। मलबे में अब भी 65 छात्र दबे होने की आशंका है। हादसा उस समय हुआ जब छात्र दोपहर की नमाज अदा कर रहे थे। बचाव दल अब तक आठ छात्रों को सुरक्षित निकाल चुका है और लगातार ऑक्सीजन व पानी मलबे के अंदर पहुंचा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल इमारत का अनधिकृत विस्तार किया जा रहा था। पुरानी दो मंजिला इमारत पर दो और मंजिलें बना दी गई थी, जिससे नींव कमजोर हो गई और इमारत गिर गई। ❗️🇮🇩 – At least 65 students are presumed buried under the rubble after a multi-story Islamic boarding school building collapsed in Sidoarjo, East Java, Indonesia, while over 100 were gathered for afternoon prayers. One 13-year-old student has been confirmed dead, with 99 others… pic.twitter.com/UrqHsoWg50 — 🔥🗞The Informant (@theinformant_x) September 30, 2025 भारी कंक्रीट और मलबे के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है। परिजन घटनास्थल पर अपने बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि निर्माण में लापरवाही और नियमों की अनदेखी हादसे की वजह हो सकती है। READ MORE: करूर भगदड़ मामला; विजय की रैली में 41 की मौत, TVK के 3 पदाधिकारी गिरफ्तार