Aayudh

Mohsin Naqvi Trophy Controversy: मोहसिन नकवी ने रखी अजीब शर्त, बोले- ट्रॉफी तभी दूंगा जब टीम इंडिया खुद….

Mohsin Naqvi Trophy Controversy

Mohsin Naqvi Trophy Controversy: एशिया कप 2025 जीतने के बाद भी टीम इंडिया को अब तक ट्रॉफी और मेडल नहीं मिले हैं। इसकी वजह बने हैं एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार में मंत्री मोहसिन नकवी, जो फाइनल के बाद ट्रॉफी अपने साथ होटल ले गए थे। अब नकवी ने ट्रॉफी और मेडल देने के लिए हामी भर दी है, लेकिन साथ में अजीब शर्त भी रख दी है। उन्होंने आयोजकों से कहा है कि भारतीय टीम को ट्रॉफी तभी मिलेगी, जब एक कार्यक्रम आयोजित हो और वह खुद अपने हाथों से टीम को ट्रॉफी और मेडल सौंपें। भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए ऐसा कार्यक्रम होना लगभग नामुमकिन है। भारतीय टीम ने फाइनल जीतने के बाद नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिस पर नकवी ने मैदान से ट्रॉफी लेकर निकल जाने का फैसला किया। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा कि नकवी को ट्रॉफी अपने पास रखने का कोई हक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ट्रॉफी जल्द नहीं सौंपी गई, तो मामला ICC तक पहुंचाया जाएगा। READ MORE: आरबीआई का बड़ा फैसला; नहीं सस्ती होंगी आपकी लोन की EMI, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

Sonam Kapoor Expecting Second Child: कपूर खानदान में फिर गूंजेगी किलकारी; सोनम कपूर दोबारा बनने वाली हैं मां!

Sonam Kapoor

Sonam Kapoor Expecting Second Child: बॉलीवुड से एक और खुशखबरी सामने आ रही है! रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को वेलकम करने वाले है। बताया जा रहा है कि सोनम प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं। हालांकि अभी तक सोनम या आनंद ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन परिवार में खुशी का माहौल है। सोनम और आनंद ने मई 2018 में शादी की थी। चार साल बाद, अगस्त 2022 में उन्होंने अपने बेटे वायु का स्वागत किया। सोनम तब से ही सोशल मीडिया पर मां बनने के अपने अनुभव साझा करती रही हैं। वायु के तीसरे जन्मदिन पर सोनम ने एक इमोशनल नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने बेटे के लिए ढेर सारा प्यार जताया था। वहीं, अनिल कपूर भी वायु के लिए बेहद एक्साइटेड रहते है। सोनम ने बताया था कि अनिल कपूर अब सिर्फ फैमिली ग्रुप में वायु की तस्वीरें और वीडियो ही देखते हैं! सोनम का कहना है कि मां बनने के बाद वो पहले से ज्यादा मजबूत और सहनशील हो गई हैं। अब बस फैन्स को है सोनम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार! वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द ही बैटल ऑफ बिट्टोरा में नजर आएंगी। READ MORE: जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी, आयोजक और मैनेजर दिल्ली से पकड़े गए

RBI Announce Repo Rate: आरबीआई का बड़ा फैसला; नहीं सस्ती होंगी आपकी लोन की EMI, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

RBI Announce Repo Rate

RBI Announce Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने आम जनता को उम्मीद के विपरीत झटका देते हुए रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि आपकी होम लोन या पर्सनल लोन की EMI में फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी। यह लगातार दूसरी बार है जब आरबीआई ने ब्याज दरों को जस का तस बनाए रखा है। क्या है मौजूदा रेपो रेट? आरबीआई ने रेपो रेट 5.5% पर स्थिर रखा है। छह में से पाँच सदस्यों ने रेपो रेट में कोई बदलाव ना करने के पक्ष में वोट किया। इससे पहले अगस्त में भी कोई बदलाव नहीं किया गया था। कई जानकारों को उम्मीद थी कि इस बार 0.25% की कटौती हो सकती है, लेकिन महंगाई, टैरिफ और वैश्विक हालात को देखते हुए आरबीआई ने यह कदम नहीं उठाया।  महंगाई के अनुमान में राहत आरबीआई ने इस साल महंगाई के अनुमान को घटाकर 2.6% कर दिया है, जो पहले 3.1% था। खासकर दूसरी और तीसरी तिमाही में CPI आधारित महंगाई 1.8% रहने का अनुमान है, जबकि चौथी तिमाही में यह 4% तक जा सकती है। ग्रोथ का अनुमान बढ़ा जहां महंगाई घटने की उम्मीद है, वहीं विकास दर (GDP Growth) का अनुमान बढ़ा है। आरबीआई ने इस वित्त वर्ष के लिए ग्रोथ रेट का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% कर दिया है। दूसरी तिमाही के लिए यह 7%, और तीसरी व चौथी तिमाही के लिए क्रमशः 6.4% और 6.2% रहने की संभावना है। फिलहाल राहत नहीं, लेकिन उम्मीद बाकी फरवरी से अब तक आरबीआई रेपो रेट में 1% की कटौती कर चुका है। हालांकि इस बार कटौती नहीं हुई है, लेकिन अगर दिसंबर में हालात ठीक रहे तो EMI में राहत मिल सकती है। READ MORE: “नोबेल पुरस्कार नहीं मिला तो अमेरिका का अपमान होगा”- ट्रंप

Donald Trump: “नोबेल पुरस्कार नहीं मिला तो अमेरिका का अपमान होगा”- ट्रंप

Donald Trump On Nobel Prize

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें यह पुरस्कार नहीं दिया गया तो यह सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे अमेरिका का अपमान होगा। ट्रंप का दावा है कि उन्होंने अब तक सात अंतरराष्ट्रीय संघर्ष खत्म कराए हैं। उनका कहना है कि अगर गाजा में चल रहा युद्ध भी शांत हो जाता है, तो यह उनकी आठवीं बड़ी सफलता होगी। ट्रंप ने कहा, “आठ महीने में आठ जंग खत्म करना कोई मामूली बात नहीं है, फिर भी मुझे नोबेल नहीं मिलेगा?” यह बयान उन्होंने वर्जीनिया के एक सैन्य मुख्यालय में दिया। ट्रंप ने यह भी कहा कि नोबेल पुरस्कार ऐसे लोगों को दे दिया जाता है जिन्होंने कुछ खास नहीं किया। उन्होंने एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बिना कुछ किए ही यह पुरस्कार मिल गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक सात देशों ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। इनमें पाकिस्तान, इजराइल, अजरबैजान, आर्मेनिया, कंबोडिया, रवांडा और गैबॉन शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 10 अक्टूबर को होनी है। READ MORE: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच महिला वर्ल्ड कप मुकाबला, इंदौर में खेले जाएंगे मैच

AUS VS NZ: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच महिला वर्ल्ड के लिए टक्कर, आज इंदौर में होगा मुकाबला

AUS VS NZ

AUS VS NZ: इंदौर के होलकर स्टेडियम में आज महिला वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मैच से पहले अभ्यास में जुटी हैं। ऑस्ट्रेलिया, जो पिछले 8 सालों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 मुकाबलों में जीत चुका है, इस बार भी अपनी जीत की लय कायम रखना चाहेगा। 2017 में न्यूजीलैंड को एकमात्र जीत मिली थी। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2-1 से एकदिवसीय शृंखला जीती है। ऑस्ट्रेलिया, वर्ल्ड कप में सबसे अधिक टाइटल जीतने वाली टीम है और इस बार भी वह जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम की कप्तान एलिसा हीली के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं, न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व अनुभवी सोफी डिवाइन करेंगी, जिन्होंने अपनी टीम को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीत दिलाई है। होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जिससे इस मैच में अच्छे स्कोर की उम्मीद है। इंदौर में हल्की बारिश और उच्च ह्यूमिडिटी की संभावना जताई जा रही है, जिससे मैच का रोमांच और बढ़ सकता है। READ MORE: जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी, आयोजक और मैनेजर दिल्ली से पकड़े गए

America Shutdown:  फंडिंग बिल पर सहमति नहीं बनने से सरकारी कामकाज ठप, लाखों कर्मचारियों की छुट्टी पर जाने का खतरा

America Shutdown

America Shutdown: अमेरिका में 1 अक्टूबर से वित्तीय वर्ष की शुरुआत हुई, लेकिन सरकार का कामकाज ठप हो गया है। रिपब्लिकन सांसदों ने 21 नवंबर तक सरकार को अल्पकालिक तौर पर फंड देने के लिए एक बिल पेश किया था, लेकिन डेमोक्रेट सांसदों के विरोध के कारण यह बिल पारित नहीं हो सका। मंगलवार रात को बिल पर मतदान हुआ, जिसमें 55 के मुकाबले 45 वोट पड़े, लेकिन यह 60 वोट से कम था, जो पास होने के लिए जरूरी थे। इस फंडिंग बिल पर डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच मतभेद थे, खासकर ओबामा हेल्थ केयर सब्सिडी को लेकर। डेमोक्रेट्स चाहते थे कि हेल्थकेयर सब्सिडी बढ़ाई जाए, जबकि रिपब्लिकन इस पर खर्च बढ़ने का विरोध कर रहे थे। यही वजह रही कि बिल पर सहमति नहीं बन पाई और शटडाउन हो गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शटडाउन के लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया और सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने की धमकी दी। अब रिपब्लिकन पार्टी सीनेट में एक बार फिर इस बिल पर वोट कराने की तैयारी कर रही है। शटडाउन के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित हो गया है, और लाखों कर्मचारियों को अस्थायी छुट्टी पर भेजे जाने का खतरा है। READ MORE: जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी, आयोजक और मैनेजर दिल्ली से पकड़े गए

Zubeen Garg: जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी, आयोजक और मैनेजर दिल्ली से पकड़े गए

Zubeen Garg

Zubeen Garg: सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में डूबने से जुबीन की मौत के बाद असम सरकार ने जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। पूर्वोत्तर भारत महोत्सव (एनईआईएफ) के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंता और जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। #WATCH | Zubeen Garg death case | Assam: Shyamkanu Mahanta and Siddharth Sharma produced before the CJM (Chief Judicial Magistrate Court) at his residence in Guwahati. Shyamkanu Mahanta was the main organiser of the North East India Festival in Singapore, who took singer Zubeen… pic.twitter.com/uW750z3kh8 — ANI (@ANI) October 1, 2025 महंता को सिंगापुर से दिल्ली लौटते समय इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया, जबकि शर्मा को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से पकड़ा गया। दोनों को बाद में गुवाहाटी लाया गया। असम सरकार ने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया था, जो महंता, शर्मा और सिंगापुर असम संघ के कुछ सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि महंता और शर्मा के खिलाफ इंटरपोल के जरिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया और उन्हें 6 अक्टूबर तक CID के सामने पेश होने के लिए कहा गया। यह गिरफ्तारी जुबीन गर्ग की मौत के मामले में एक अहम कदम मानी जा रही है। READ MORE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Mallikarjun Kharge Hospitalized: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Mallikarjun Kharge Hospitalized

Mallikarjun Kharge Hospitalized: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। 83 वर्षीय खरगे को मंगलवार को बुखार और पैरों में दर्द की समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें बंगलूरू के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस पार्टी के अनुसार, खरगे को सुबह सांस लेने में थोड़ी परेशानी महसूस हुई थी। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि उनकी स्थिति में कोई गंभीर बात नहीं है, लेकिन निगरानी और कुछ जरूरी टेस्ट करने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। Congress president Mallikarjun Kharge has been admitted to a hospital in Bengaluru for treatment. More details awaited. — ANI (@ANI) October 1, 2025 अस्पताल में उनका चेकअप चल रहा है, और डॉक्टरों द्वारा उनकी स्थिति पर ध्यान रखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और जैसे ही टेस्ट रिपोर्ट आएंगे, तो उनकी स्थिति के बारे में अधिक जानकारी दी जाएगी। READ MORE: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट; 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता लिस्ट का हिस्सा

Bihar Voter List: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट; 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता लिस्ट का हिस्सा

Bihar Voter List

Bihar Voter List: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में चुनाव आयोग ने मंगलवार, 30 सितंबर को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में करीब 7 करोड़ 30 लाख मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार 14 लाख से ज्यादा नए वोटर जुड़ गए हैं। इनमें अधिकतर ऐसे युवा हैं, जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है। इससे पहले जून 2025 में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू हुआ था। उस समय कुल 7 करोड़ 89 लाख रजिस्टर्ड वोटर थे। जांच के बाद 65 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए। इनमें से 22 लाख से ज्यादा मृत, 35 लाख से अधिक बाहर चले गए, और करीब 7 लाख ऐसे थे जिनके नाम दो जगह थे। चुनाव आयोग ने सभी नाम हटाने से पहले 30 दिन का दावा-आपत्ति का समय भी दिया था। अब फाइनल लिस्ट के साथ ही सभी जिलों के निर्वाचन कार्यालयों में इसकी भौतिक प्रति भी उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों को भी यह सूची भेज दी गई है। फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद अब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और गति मिल गई है। READ MORE: महू में पाथ इंडिया ग्रुप पर ईडी का ताबड़तोड़ छापा; अनिल अंबानी से जुड़े निर्माण ठेकों में करोड़ों की कथित हेराफेरी की नई कड़ी खुली 

Indore ED Raid: महू में पाथ इंडिया ग्रुप पर ईडी का छापा; अंबानी से जुड़े ठेकों में करोड़ों की कथित हेराफेरी की नई कड़ी

Indore ED Raid

Indore ED Raid: मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश के महू में स्थित पाथ इंडिया लिमिटेड (प्रकाश एस्फाल्टिंग एंड टोल हाईवेज इंडिया लिमिटेड) के दफ्तर और निदेशकों के आवासों पर छापेमारी की। ईडी की टीम 5-6 गाड़ियों के साथ माल रोड स्थित बंगला नंबर 76 पहुंची, जहां कंपनी के एमडी नितिन अग्रवाल रहते हैं। छापे के दौरान दस्तावेज, कंप्यूटर और डिजिटल डिवाइसेज की गहन जांच की जा रही है। ईडी को शक है कि पाथ ग्रुप और अनिल अंबानी की एक कंपनी के बीच हुए निर्माण कार्यों के समझौतों की आड़ में करोड़ों रुपए की हेराफेरी की गई है। इस कार्रवाई को अंबानी से जुड़े बैंक लोन घोटाले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, टोल सड़कों और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थी। पाथ ग्रुप देशभर में सड़क निर्माण और टोल कलेक्शन का काम करता है। कंपनी सेना के लिए लड़ाकू ड्रोन भी बना रही है और इसका सहयोग आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप वीयू डायनामिक के साथ है। कंपनी के एमडी नितिन अग्रवाल के अलावा निपुण अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, नीति अग्रवाल और संतोष अग्रवाल डायरेक्टर हैं। पाथ इंडिया के डायरेक्टर नीतिन अग्रवाल इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) की मुंबई टीम के सह-मालिक भी हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन भी जुड़े हैं। फिलहाल, ईडी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला की आशंका जताई जा रही है। READ MORE: धनश्री वर्मा का खुलासा; शादी के दूसरे महीने ही चहल को चीटिंग करते हुए पकड़ा