Rajnath Singh: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा – कराची का रास्ता सर क्रीक से होकर गुजरता है

Rajnath Singh: गुजरात के कच्छ में विजयादशमी के मौके पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने सर क्रीक इलाके में कोई दुस्साहस किया, तो उसे ऐसा जवाब मिलेगा कि “इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे।” #WATCH | Kachchh, Gujarat: Defence Minister Rajnath Singh says, "During Operation Sindoor, our armed forces demonstrated that the forces challenging India's sovereignty, no matter where they are hiding, we have the power to find them and eliminate them. No power in the world, if… pic.twitter.com/U8rdrk1eDi — ANI (@ANI) October 2, 2025 राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने भारत की सुरक्षा प्रणाली को भेदने की नाकाम कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने उसे करारा जवाब दिया और पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी पाकिस्तान सर क्रीक क्षेत्र में सीमा विवाद को हवा दे रहा है। भारत ने हमेशा बातचीत से हल निकालने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान की नीयत साफ नहीं है। #WATCH | Kachchh, Gujarat: Defence Minister Rajnath Singh says, "Even after 78 years of independence, a dispute over the border in the Sir Creek area is being stirred up. India has made several attempts to resolve it through dialogue, but there is a flaw in Pakistan's intentions;… pic.twitter.com/aCRdorcb9A — ANI (@ANI) October 2, 2025 रक्षामंत्री ने साफ किया कि भारत शस्त्रों की पूजा ही नहीं करता, समय आने पर उनका उपयोग करना भी जानता है। उन्होंने कहा, “कराची का रास्ता सर क्रीक से होकर गुजरता है। पाकिस्तान को यह बात याद रखनी चाहिए।” राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना और बीएसएफ देश की सीमाओं की मुस्तैदी से रक्षा कर रही हैं और कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। READ MORE: आरएसएस का शताब्दी समारोह; मोहन भागवत ने सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और भारत की वैश्विक भूमिका पर दिया जोर
Kantara Chapter 1 Review: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने मचाया धमाल, ऋषभ शेट्टी की फिल्म को मिल रही जबरदस्त तारीफें

Kantara Chapter 1 Review: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ आज यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के पहले शो से ही दर्शकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यह फिल्म 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसमें कांतारा की कहानी से पहले की घटनाएं दिखाई गई हैं। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और खुद ही लीड रोल में नजर आ रहे हैं। This time they cooked even harder 💀 #KantaraChapter1 pic.twitter.com/rWYMocZfmg — Lucif3r. (@Luci_twtz) October 1, 2025 फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “एक और नेशनल अवॉर्ड लोड हो रहा है। ऋषभ शेट्टी ने फिर कमाल कर दिया।” वहीं, दूसरे ने कहा, “पूरी फिल्म में रोंगटे खड़े हो गए। यह एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव है।” #KantaraChapter1 = Pure Fire! 🔥🔥Standing ovation by the audience! 🙌💥Next stop: 1000cr club 🤑💯#RishabShetty #KantaraChapter1Review pic.twitter.com/SZAOrRWuNH — SumanG (@iAmSumanGX) October 1, 2025 कई लोगों ने फिल्म के क्लाइमैक्स की भी जमकर तारीफ की और कहा कि यह अब तक के सबसे बेहतरीन क्लाइमेक्स में से एक है। एक और यूजर ने लिखा, “Kantara Chapter 1 = Pure Fire! लोग खड़े होकर तालियां बजा रहे थे।” Early review blockbusters🔥 #Kantara ⭐️⭐️⭐️⭐️Cameo🔥🔥🔥🔥Action Topnotch 🔥 🔥🔥Story 👌Visuals super 👍#KantaraChapter1Review #KantaraChapter1 #RishabShetty #KantaraInCinemasNow pic.twitter.com/GkGuId0Med — Firoz Alam (@FirozAl54010590) October 2, 2025 फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग भी पहले से ही शुरू हो चुकी थी, जिससे साफ है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर कितना उत्साह था। छुट्टी वाले दिन रिलीज होने का भी फिल्म को बड़ा फायदा मिला है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन सकती है। READ MORE: आरएसएस का शताब्दी समारोह; मोहन भागवत ने सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और भारत की वैश्विक भूमिका पर दिया जोर
Mohan Bhagwat: आरएसएस का शताब्दी समारोह; मोहन भागवत ने सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और भारत की वैश्विक भूमिका पर दिया जोर

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने नागपुर के रेशमबाग मैदान में अपना शताब्दी वर्ष समारोह मनाया। इस विशेष अवसर पर 21,000 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए। संघ प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया भारत को उम्मीद की नजर से देख रही है। पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोषों की हत्या की, लेकिन हमारी सेना और सरकार ने इसका करारा जवाब दिया। #WATCH | During the centenary celebrations of the Rashtriya Swayamsewak Sangh, Sarsanghachalak Mohan Bhagwat says, "… Complete acceptance and respect of diversity and our culture that binds us all together in one thread, is nationalism, which we call Hindu Nationalism. This is… pic.twitter.com/1sKCwATWb8 — ANI (@ANI) October 2, 2025 उन्होंने कहा कि हमें सजग और समर्थ रहकर ही अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर भी जोर दिया और कहा कि हमें ऐसी निर्भरता नहीं चाहिए जो हमारी मजबूरी बन जाए। मोहन भागवत ने कहा कि अमेरिका की टैरिफ नीति का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, ऐसे में भारत को अपने हितों की रक्षा करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन बनाए रखना होगा। उन्होंने नेपाल की हिंसा, नक्सलवाद और संविधान विरोधी गतिविधियों पर चिंता जताई और कहा कि देश के विकास और शांति के लिए न्याय, सद्भाव और सेवा जरूरी है। कार्यक्रम में दलाई लामा का संदेश भी पढ़ा गया और आरएसएस को शुभकामनाएं दी गईं। READ MORE: पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर; पीएम ने ली संवेदना जताई
Pandit Chhannulal Mishra: पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, पीएम ने जताई संवेदना

Pandit Chhannulal Mishra: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार सुबह 4:15 बजे मिर्जापुर स्थित अपनी बेटी नम्रता मिश्रा के घर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में दिल का दौरा भी पड़ा था। पंडित छन्नूलाल मिश्र का जन्म 3 अगस्त 1936 को आजमगढ़ के हरिहरपुर गांव में हुआ था। उन्होंने अपने पिता से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली और बनारस घराने की ख्याल और ठुमरी गायकी में महारत हासिल की। उनके ‘खेले मसाने में होली…’ जैसे गीत आज भी लोकप्रिय हैं। सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जीवनपर्यंत भारतीय कला और संस्कृति की समृद्धि के लिए समर्पित रहे। उन्होंने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने में भी अपना अमूल्य योगदान… pic.twitter.com/tw8jb5iXu7 — Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारतीय कला और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने याद किया कि 2014 में पंडित जी वाराणसी से उनके लोकसभा नामांकन के प्रस्तावक भी थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। पंडित जी को पद्म भूषण (2010), पद्म विभूषण (2020), यश भारती और कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज शाम काशी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। READ MORE: पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और नेताओं ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि, बापू और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का संकल्प
Gandhi Jayanti: पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू और कई नेताओं ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि, बापू और शास्त्री के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Gandhi Jayanti: आज 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के मौके पर देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेता राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays tribute to #MahatmaGandhi at Raj Ghat, on his birth anniversary today. (Source: DD) pic.twitter.com/fONpuXeJa2 — ANI (@ANI) October 2, 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गांधीजी ने दिखाया कि साहस और सादगी से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने सेवा और करुणा की शक्ति में विश्वास रखा। पीएम मोदी ने कहा कि हम उनके दिखाए रास्ते पर चलकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपने संदेश में कहा कि गांधीजी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा और स्वदेशी को अपनाकर देश को आजादी दिलाई। President Murmu pays tribute to Mahatma Gandhi, Lal Bahadur Shastri on their birth anniversary Read @ANI Story | https://t.co/WEwPo8MKbd#PresidentMurmu #MahatmaGandhi #LalBahadurShastri #Birthanniversary pic.twitter.com/hm245hxwX8 — ANI Digital (@ani_digital) October 2, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा से भी आजादी मिल सकती है। सत्य, अहिंसा और सौहार्द के सिद्धांतों से भारत को एकजुट करने वाले बापू के आदर्श हमें नफ़रत के सामने शांति, भाईचारे, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। pic.twitter.com/ezSBZAPHqG — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2025 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बापू के आदर्श हमें भाईचारे और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है। पीएम मोदी ने उन्हें भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका “जय जवान, जय किसान” का नारा आज भी प्रेरणा देता है। गांधी जयंती को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। READ MORE: केंद्र सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट; गेहूं की MSP ₹160 बढ़ी, दाल मिशन को भी मंजूरी
MSP: केंद्र सरकार का किसानों को दिवाली गिफ्ट; गेहूं की MSP ₹160 बढ़ी, दाल मिशन को भी मंजूरी

MSP: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹160 प्रति क्विंटल बढ़ाकर ₹2,585 कर दिया गया है। पहले यह ₹2,425 था। सरकार ने छह प्रमुख रबी फसलों जैसै गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों और सूरजमुखी की MSP में भी इजाफा किया है। MSP बढ़ाने से किसानों को कुल ₹84,263 करोड़ का लाभ मिलेगा। सरकार 297 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का अनुमान लगा रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि MSP का निर्धारण कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर किया गया है ताकि किसानों को उनकी लागत पर कम से कम 50% लाभ मिल सके। इसके साथ ही केंद्र ने दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए 11,440 करोड़ रुपये के मिशन को भी मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य खेती का रकबा 275 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 310 लाख हेक्टेयर करना और उत्पादकता 881 किलो/हेक्टेयर से बढ़ाकर 1,130 किलो/हेक्टेयर करना है। सरकार ने तूर, उड़द और मसूर की 100% सरकारी खरीद का भी भरोसा दिलाया है। यह मिशन अगले छह वर्षों तक चलेगा और देश को दालों में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। READ MORE: शाहरुख खान की पहली बार अरबपति क्लब में मारी एंट्री, हॉलीवुड सितारों को छोड़ा पीछे
Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने पहली बार अरबपति क्लब में मारी एंट्री, रिच लिस्ट 2025 में अंबानी नंबर 1

Shahrukh Khan: हुरुन इंडिया ने 1 अक्टूबर को ‘M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025’ जारी की, जिसमें भारत के सबसे अमीर लोगों की जानकारी दी गई है। इस साल भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इस सूची में 68 वर्षीय मुकेश अंबानी और उनका परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। गौतम अडानी परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। इस बार 44 वर्षीय रोशनी नादर मल्होत्रा ने 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इतिहास रचते हुए टॉप-3 में जगह बनाई है। वह भारत की सबसे अमीर महिला और टॉप-10 में सबसे युवा सदस्य बनी। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये (1.4 अरब डॉलर) हो गई है। शाहरुख ने कमाई के मामले में टॉम क्रूज, टेलर स्विफ्ट और अर्नोल्ड श्वार्जनेगर जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों को पीछे छोड़ दिया है। सूची में 1,687 लोगों को शामिल किया गया है, जिनमें से 66% सेल्फ-मेड हैं। मुंबई से सबसे ज्यादा 451 लोग लिस्ट में शामिल हैं, इसके बाद दिल्ली और बेंगलुरु का नंबर आता है। टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, ऑटो और रियल एस्टेट जैसे सेक्टरों ने भारत के अमीरों की दौलत में बड़ा योगदान दिया है। READ MORE: एक बार फिर मां बनने जा रही हैं सोनम कपूर, कपूर खानदान में फिर गूंजेगी किलकारी!
DA Hike: दशहरा से पहले मोदी सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़ा; 1 जुलाई से होगा लागू

DA Hike: केंद्र सरकार ने दशहरा और दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी और जुलाई, अगस्त व सितंबर का बकाया अक्टूबर 2025 के वेतन के साथ मिलेगा। इस फैसले से करीब 48 लाख कर्मचारी और 68 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। मान लीजिए किसी की बेसिक सैलरी ₹60,000 है, तो अब उसे ₹1,800 ज्यादा DA मिलेगा। महंगाई भत्ता हर साल जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है ताकि कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके। #WATCH | On Cabinet decisions, Union Minister Ashwini Vaishnaw says," The Union Cabinet has approved 57 new Kendriya Vidyalayas (KV) across 17 states/UTs, which are being covered. 20 KVs are proposed to be opened in districts where no KV presently exists. 14 KVs are proposed in… pic.twitter.com/dtFfrOs0T5 — ANI (@ANI) October 1, 2025 इसके साथ ही केंद्र सरकार ने देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को भी मंजूरी दी है, जिससे शिक्षा क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी। यह फैसला त्योहारों से पहले आम लोगों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी लेकर आया है। READ MORE: माफी मांगकर झुके PCB चीफ मोहसिन नकवी, बोले – ट्रॉफी ICC को भेजूंगा
Asia Cup Trophy Controversy: माफी मांगकर झुके PCB चीफ मोहसिन नकवी, बोले – ट्रॉफी ICC को भेजूंगा

Asia Cup Trophy Controversy: एशिया कप 2025 के फाइनल के बाद हुए ट्रॉफी विवाद पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ मोहसिन नकवी ने भारत से माफी मांग ली है। उन्होंने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की दुबई में हुई बैठक में कहा कि जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। नकवी ने कहा कि वह ट्रॉफी ICC को भेज देंगे, भारत वहां से ले सकता है। भारत ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नकवी ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले गए थे। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बैठक में नकवी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि नकवी का रवैया गलत था और उन्हें पहले से बात करनी चाहिए थी। इसके बाद नकवी झुक गए और माफी मांग ली। पाकिस्तान में भी नकवी की आलोचना हो रही है। पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने उन्हें इस्तीफा देने की सलाह दी है। अब उम्मीद है कि ट्रॉफी जल्द ही भारत पहुंचेगी। READ MORE: पीएम मोदी ने जारी किया स्मृति सिक्का और डाक टिकट; बोले संघ को दबाने के प्रयास हुए, लेकिन संघ ने हर चुनौती का सामना किया
संघ के 100 साल: पीएम मोदी ने जारी किया स्मृति सिक्का और डाक टिकट; बोले – संघ को दबाने के प्रयास हुए, लेकिन संघ ने हर चुनौती का सामना किया

संघ के 100 साल: दिल्ली में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संघ की 100 साल की यात्रा को देश के लिए प्रेरणादायक बताया और संघ के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संघ के शताब्दी वर्ष को चिह्नित करते हुए 100 रुपये का विशेष स्मृति सिक्का और डाक टिकट जारी किया। उन्होंने बताया कि इस सिक्के पर पहली बार भारत माता की तस्वीर छपी है, जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में अभूतपूर्व है। सिक्के पर संघ का बोध वाक्य “राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम” भी अंकित है। #WATCH | Delhi | At the centenary celebrations of RSS, PM Narendra Modi says, "In its journey of dedication to the nation, it's not as if RSS has not been targeted, or been conspired against. Even after Independence, efforts were made to crush the RSS. There were infinite… pic.twitter.com/ArMCacIDNl — ANI (@ANI) October 1, 2025 पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि संघ की यात्रा आसान नहीं रही। आजादी के बाद संघ को दबाने के प्रयास हुए, साजिशें रची गईं, लेकिन संघ ने हर चुनौती का शांतिपूर्ण और दृढ़ता से सामना किया। उन्होंने डॉ. हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है कि हम संघ का शताब्दी वर्ष देख पा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि संघ ने हमेशा देशभक्ति, सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम किया है। विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों में संघ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारें भले ही देर से पहुंचीं, लेकिन संघ ने हमेशा उनकी परंपराओं और संस्कृति को महत्व दिया। READ MORE: मोहसिन नकवी ने रखी अजीब शर्त, बोले- ट्रॉफी तभी दूंगा जब टीम इंडिया खुद….