Aayudh

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 7 बच्चों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती; दो दवाओं पर रोक

Chhindwara

Chhindwara News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दूषित कफ सिरप पीने से पिछले 20 दिनों में 7 बच्चों की मौत हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि इन बच्चों की किडनी फेल हो गई थी। जिन दो सिरप को मौत की वजह माना जा रहा है, उनके नाम Coldrif और Nexa DS हैं। इन पर अब अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। पता चला है कि ये सिरप सरकारी डॉक्टरों ने अपने निजी क्लिनिक पर मरीजों को लिखे थे। ये दवाएं सिर्फ चुनिंदा मेडिकल स्टोर्स पर ही मिलती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि सिरप में डायएथिलीन ग्लायकॉल नामक जहरीला पदार्थ मिला हुआ था, जिससे बच्चों की किडनी पर असर पड़ा। अब तक इन दवाओं के 13 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बच्चों की मौत की असली वजह जानने के लिए सैंपल पुणे लैब भेजे गए हैं। 5 बच्चे अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तमिलनाडु और हिमाचल सरकार को चिट्ठी लिखकर इन दवाओं का प्रोडक्शन रुकवाने की मांग की है। भोपाल में भी एहतियातन इन दोनों दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मामले की जांच जारी है। READ MORE: खंडवा में बड़ा हादसा; मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रॉली तालाब में गिरी, 11 की मौत

Zubeen Garg: जुबीन गर्ग केस में दो और गिरफ्तारियां, अब तक चार आरोपी सलाखों के पीछे

Zubeen Garg

Zubeen Garg: असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। असम पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने जुबीन के दो करीबी – बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी और को-सिंगर अमृतप्रावा महांता को गिरफ्तार किया है। इससे पहले जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और इवेंट आयोजक श्यामकानु महंता को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जुबीन की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में एक यॉट पार्टी के दौरान हुई थी। वह स्विमिंग के लिए पानी में उतरे थे और कुछ देर बाद उनका शव पानी में तैरता मिला। जांच में सामने आया कि उस वक्त शेखर पास ही तैर रहे थे और अमृतप्रावा वीडियो बना रही थी। पुलिस को इन दोनों के खिलाफ अहम सबूत मिले हैं। SIT ने अब हत्या, साजिश और लापरवाही से मौत के मामले में FIR दर्ज की है। जुबीन की पत्नी गरिमा ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और वे न्याय की उम्मीद कर रही हैं। SIT की टीम जल्द ही सिंगापुर जाकर जांच करेगी। सिंगापुर पुलिस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जुबीन के परिवार को दी जाएगी, जबकि गुवाहाटी की रिपोर्ट का इंतजार है। यह मामला अब और भी गंभीर होता जा रहा है। READ MORE: खंडवा में बड़ा हादसा; मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रॉली तालाब में गिरी, 11 की मौत

Khandva: खंडवा में बड़ा हादसा; मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रॉली तालाब में गिरी, 11 की मौत

Khandva

Khandva: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दशहरे के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें कई नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव में हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग 30 श्रद्धालु सवार थे, जो दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब की ओर जा रहे थे। ट्रॉली जब एक पुलिया पार कर रही थी, तभी वह संतुलन खो बैठी और तालाब में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण, पुलिस और SDRF की टीम ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 14 लोग लापता हो गए थे, जिनमें से 11 के शव अब तक मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और प्रशासन घटना के कारणों की जांच कर रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। READ MORE: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को पत्नी गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को पत्नी गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

Sonam Wangchuk

Sonam Wangchuk: लद्दाख में हाल ही में हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने सोनम की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए उनकी रिहाई की मांग की है। याचिका संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर की गई है। गीतांजलि का आरोप है कि वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया, लेकिन अब तक उन्हें गिरफ्तारी का आदेश नहीं दिखाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति को जोधपुर जेल में रखा गया है और उनका अब तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। लद्दाख में 24 सितंबर को प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। इस हिंसा के बाद वांगचुक को हिरासत में लिया गया। हालांकि, गीतांजलि का कहना है कि वांगचुक घटना के समय भूख हड़ताल पर थे और हिंसा से उनका कोई लेना-देना नहीं था। Sonam Wangchuk's wife Gitanjali Angmo approaches SC seeking his release Read @ANI story | https://t.co/0SNsDHZp3w#SonamWangchuk #GitanjaliAngmo #SupremeCourt pic.twitter.com/CDJopCs75u — ANI Digital (@ani_digital) October 3, 2025 गीतांजलि ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से भी अपील की है कि वे मामले में हस्तक्षेप करें और वांगचुक को रिहा करवाएं। उन्होंने कहा कि उनके पति को बदनाम कर आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। READ MORE: पुतिन बोले- भारत कभी अपमान नहीं सहेगा, अमेरिका का टैरिफ बेअसर; पीए मोदी को बताया बुद्धिमान

Putin: पुतिन बोले- भारत कभी अपमान नहीं सहेगा, अमेरिका का टैरिफ बेअसर; पीए मोदी को बताया बुद्धिमान

Putin

Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी को एक “बुद्धिमान और राष्ट्र हित में काम करने वाला नेता” बताया। पुतिन ने कहा कि भारत कभी किसी के आगे झुकेगा नहीं और न ही अपना अपमान सहन करेगा। दक्षिण रूस के सोची शहर में एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलते हुए पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं और दोनों देशों के बीच कभी कोई तनाव नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और वह अपने फैसले खुद लेता है। पुतिन ने अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका भारत पर रूस से तेल न खरीदने का दबाव बना रहा है, लेकिन भारत ऐसा कोई फैसला नहीं करेगा जिससे उसे नुकसान हो। उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद करता है तो उसे अरबों डॉलर का नुकसान होगा। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस भारत से और अधिक दवाइयां और कृषि उत्पाद खरीदने को तैयार है ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि रूस और भारत के बीच आर्थिक सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी कि भारत और चीन जैसी प्राचीन सभ्यताएं किसी के दबाव में नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि अब उपनिवेशवाद का दौर खत्म हो चुका है और कोई भी देश भारत को दबा नहीं सकता। READ MORE: बरेली में फिर इंटरनेट बंद, सुरक्षा कड़ी – जुमा और दशहरा को लेकर अलर्ट

Bareilly: बरेली में फिर इंटरनेट बंद, सुरक्षा कड़ी जुमा और दशहरा को लेकर अलर्ट

Bareilly

Bareilly: बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दशहरा और उसके बाद आने वाले शुक्रवार (जुमा) को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही जिले में एक बार फिर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इंटरनेट दोबारा बंद प्रशासन ने आदेश जारी कर बताया है कि बृहस्पतिवार, 2 अक्टूबर दोपहर 3 बजे से शनिवार, 4 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इस दौरान लोग न तो इंटरनेट चला पाएंगे और न ही एसएमएस भेज सकेंगे। बीएसएनएल के जीएम पंकज पोरवाल ने बताया कि यह फैसला शासन के निर्देश पर लिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम दशहरा और जुमा को लेकर पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। बरेली के संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात है। महिला सुरक्षा के लिए महिला एसओजी और महिला क्यूआरटी की छह टीमें लगाई गई हैं। हर टीम में 30-35 सदस्य हैं। ड्रोन से निगरानी और फ्लैग मार्च शहर में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। एसपी साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखी जा रही है। अगर किसी जगह भीड़ जमा होती है तो तुरंत अलर्ट जारी किया जाएगा और सुरक्षा बल वहां भेजे जाएंगे। पिछली हिंसा के बाद अलर्ट बता दें कि 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बरेली के कोतवाली क्षेत्र में हिंसा हुई थी। मस्जिद के बाहर दो हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पथराव और लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए थे। यह बवाल ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद और प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के रद्द होने के बाद शुरू हुआ था। बरेली मंडल के चार जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। शहर में फिलहाल स्थिति सामान्य है लेकिन प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। READ MORE: कोलंबिया में राहुल गांधी बोले, भारत में लोकतंत्र खतरे में, संस्थाएं कमजोर की जा रही हैं

Rahul Gandhi: कोलंबिया में राहुल गांधी का बयान: “भारत में लोकतंत्र पर गंभीर खतरा”

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस समय लैटिन अमेरिका दौरे पर हैं। कोलंबिया के EIA यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत के लोकतंत्र और मौजूदा हालात पर चिंता जताई। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देश की अहम संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और विपक्ष की आवाज को जानबूझकर दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत उसकी भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता में है और यह ताकत लोकतंत्र के सहारे ही टिक सकती है। लेकिन वर्तमान में इन दोनों पर संकट है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “जो लोग सत्ता में हैं, वे चाहते हैं कि देश की सभी संस्थाएं केवल उनके आदेशों पर काम करें। यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ है।” छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मतलब होता है सभी विचारों को सुनना और सम्मान देना, लेकिन आज के हालात में विरोध की आवाजों को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम चीन जैसे नहीं हो सकते जो लोगों को चुप करवा देता है, क्योंकि भारत की पहचान आजादी और विविधता से है।” READ MORE: भारत-पाक मैच से पहले बड़ा फैसला, भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी हाथ

Women’s World Cup 2025: भारत-पाक मैच से पहले बड़ा फैसला, भारतीय महिला टीम भी नहीं मिलाएगी हाथ

Women's World Cup 2025

Women’s World Cup 2025: ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 5 अक्टूबर को बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इस हाईवोल्टेज मैच से पहले एक अहम खबर सामने आई है। भारतीय महिला टीम भी पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाएगी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि पुरुष टीम की तरह महिला टीम भी टॉस से लेकर मैच खत्म होने तक पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों से दूरी बनाए रखेगी। टॉस के समय कोई हैंडशेक नहीं होगा, मैच रेफरी के साथ कोई फोटोशूट नहीं किया जाएगा और खेल खत्म होने पर भी खिलाड़ी हाथ नहीं मिलाएंगे। इससे पहले एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय पुरुष टीम ने भी पाकिस्तान से खेलते वक्त ऐसा ही किया था। सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तानी खिलाड़ी सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था, और मैच के बाद भी भारतीय टीम ने विरोध के तौर पर हाथ नहीं मिलाया। तीनों मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, लेकिन विजेता ट्रॉफी भी नहीं ली थी। अब महिला टीम के इस फैसले से साफ है कि भारत सरकार और बीसीसीआई पूरी तरह एकमत हैं और पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 59 रन से हराया था, जिसमें दीप्ति शर्मा को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। READ MORE: पीओके में सरकार और सेना के खिलाफ भड़का जनविरोध, अब तक 12 नागरिकों की मौत, आंदोलन ने पकड़ा जोर

POK: पीओके में सरकार और सेना के खिलाफ जनविरोध, अब तक 12 नागरिकों की मौत, आंदोलन ने पकड़ा जोर

POK

POK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में सरकार और सेना के खिलाफ लोगों का गुस्सा उबल पड़ा है। बुनियादी जरूरतों पर सब्सिडी कटौती और सेना की मनमानी के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। अब तक हुई झड़प में कम से कम 12 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह आंदोलन जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) की अगुवाई में हो रहा है, जिसमें आम लोग, वकील, शिक्षक, व्यापारी और छात्र बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आंदोलनकारी 38 मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें सबसे अहम है, पाकिस्तान में रह रहे शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 विधानसभा सीटों को खत्म करना, बिजली और आटे पर सब्सिडी बहाल करना, और विकास कार्य पूरे करना। स्थिति बिगड़ने पर सरकार ने हजारों अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया है। बावजूद इसके, आंदोलन अब मुजफ्फराबाद से रावलकोट, कोटली, मीरपुर और नी़लम घाटी तक फैल चुका है। प्रदर्शन के दौरान 25 सैनिकों को बंधक बनाए जाने की खबर है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि खुफिया एजेंसियां आंदोलन को तोड़ने के लिए साजिशें कर रही हैं। 29 सितंबर से बाजार, दुकानें, मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। सोशल मीडिया पर लोग “कश्मीर हमारा है”, और “POK मांगे आज़ादी” जैसे नारे लगा रहे हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने वार्ता की पेशकश की है, लेकिन हालात अब सरकार और सेना दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। READ MORE: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में इंदौर के कारोबारियों ने किया चौंकाने वाला प्रदर्शन

Indore News: हुरुन रिच लिस्ट में इंदौर के कारोबारियों का जलवा, विनोद अग्रवाल टॉप पर

Indore News

Indore News: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 बुधवार को जारी हुई, जिसमें भारत के 1687 अमीर कारोबारियों के नाम शामिल हैं। मध्य प्रदेश से इस सूची में 13 नाम शामिल हुए हैं, जिनमें 10 इंदौर से और 3 भोपाल से हैं। सबसे ज्यादा चर्चा इंदौर के कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल की रही, जो एमपी में सबसे अमीर हैं। उनकी कुल संपत्ति 9500 करोड़ रुपए है। पिछले साल उनकी संपत्ति 7100 करोड़ रुपए थी, यानी एक साल में 2400 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। हर दिन औसतन 6.57 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। भोपाल से दूसरे नंबर पर दिलीप बिल्डकॉन के दिलीप सूर्यवंशी हैं, जिनकी संपत्ति 4430 करोड़ रुपए है। उनकी नेटवर्थ में भी 630 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। हाल ही में ईडी की कार्रवाई से चर्चा में आए पाथ ग्रुप के नितिन अग्रवाल की संपत्ति घटी है। पहले उनकी संपत्ति 1300 करोड़ थी, जो अब घटकर 1230 करोड़ रह गई है। शक्ति पंप्स के दिनेश पाटीदार और सुनील पाटीदार की संपत्तियों में भी उतार-चढ़ाव दिखा। वहीं, आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद की संपत्ति बढ़कर 1220 करोड़ हो गई है। इंदौर के अन्य कारोबारियों जैसे श्याम मूंदड़ा, सुनील चौरड़िया और विमल तोड़ी की रैंक और संपत्ति में भी हल्का बदलाव आया है। यह लिस्ट बताती है कि इंदौर अब सिर्फ सफाई में ही नहीं, बल्कि अमीरी में भी देश में अपनी खास जगह बना रहा है। READ MORE: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा – कराची का रास्ता सर क्रीक से होकर गुजरता है