Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तारीख तय, सगाई की खबर से फैंस खुश

Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ने अपने रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने 3 अक्टूबर को विजय के घर सगाई कर ली है। इस सगाई में परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। हालांकि, दोनों ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। विजय की टीम ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि रश्मिका और विजय फरवरी 2026 में शादी करेंगे। लंबे समय से दोनों के रिश्ते की खबरें चर्चा में थी, लेकिन वे हमेशा इसे दोस्ती बताते रहे। विजय और रश्मिका की जोड़ी पहली बार 2018 की फिल्म गीता गोविंदम में नजर आई थी, फिर 2019 की डियर कॉमरेड में साथ काम किया। इन फिल्मों से न सिर्फ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बल्कि ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग भी चर्चा में आ गई। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर एक ही कार से जाते देखा गया था, जिससे अफवाहों को और हवा मिली। सगाई की खबर से फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को ‘ड्रीम कपल’ और ‘पावर कपल’ कहा जा रहा है। READ MORE: गाजा शांति प्रस्ताव पर ट्रंप की पहल को मोदी ने सराहा, हमास बंधकों की रिहाई को तैयार
PM Modi On Gaza Peace Proposal: गाजा शांति प्रस्ताव पर ट्रंप की पहल को मोदी ने सराहा, हमास बंधकों की रिहाई को तैयार

PM Modi On Gaza Peace Proposal: गाजा संघर्ष में बड़ा मोड़ आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए शांति प्रस्ताव के कुछ हिस्सों को हमास ने स्वीकार करने की बात कही है। साथ ही हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को पकड़े गए इस्राइली बंधकों को रिहा करने की भी घोषणा की है। ट्रंप ने इस पहल का स्वागत करते हुए इजराइल से गाजा में बमबारी रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कदम सिर्फ गाजा ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य पूर्व में स्थायी शांति की दिशा में है। ट्रंप ने हमास को शांति प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए समय सीमा भी दी थी। We welcome President Trump’s leadership as peace efforts in Gaza make decisive progress. Indications of the release of hostages mark a significant step forward. India will continue to strongly support all efforts towards a durable and just peace.@realDonaldTrump @POTUS — Narendra Modi (@narendramodi) October 4, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गाजा में शांति की दिशा में यह निर्णायक प्रगति है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के प्रयासों का समर्थन करता रहेगा। शांति प्रस्ताव के तहत इजराइल ने भी गाजा में हमले रोकने और सेना की चरणबद्ध वापसी पर सहमति जताई है। अब सभी की निगाहें 72 घंटे के भीतर बंधकों की रिहाई पर टिकी हैं, जो गाजा में शांति लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। READ MORE: बरेली जाने से पहले सपा नेता माता प्रसाद पांडे हाउस अरेस्ट; सांसद बर्क भी नजरबंद
Mata Prasad Pandey House Arrest: बरेली जाने से पहले सपा नेता माता प्रसाद पांडे हाउस अरेस्ट; सांसद बर्क भी नजरबंद

Bareilly: उत्तर प्रदेश में बरेली हिंसा के बाद शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बरेली जाने वाला था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। सपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को लखनऊ में उनके घर में नजरबंद कर दिया गया। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के संभल स्थित आवास पर भी भारी पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा पार्टी नेताओं इकरा हसन और मुजतबा सिद्दीकी को भी रोका गया है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन लोकतांत्रिक आवाज को दबा रहा है। माता प्रसाद पांडे ने कहा कि उन्हें बरेली जाने से रोका गया क्योंकि प्रशासन अपनी कमियां छिपाना चाहता है। बरेली में हाल ही में “आई लव मोहम्मद” विवाद के बाद तनाव फैल गया था। सपा का कहना है कि 26 सितंबर को मुस्लिम समाज के लोग शांतिपूर्वक ज्ञापन देने जा रहे थे, तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। प्रशासन का कहना है कि सपा नेताओं की यात्रा से माहौल बिगड़ सकता है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। READ MORE: POK में पाक सेना की बर्बरता पर भारत ने जताई चिंता, MEA ने कहा – मानवाधिकार उल्लंघन पर हो जवाबदेही
MEA: POK में पाक सेना की बर्बरता पर भारत ने जताई चिंता, MEA ने कहा – मानवाधिकार उल्लंघन पर हो जवाबदेही

MEA: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हो रहे प्रदर्शन और पाकिस्तानी सेना की बर्बरता पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने पीओके में पाक सेना द्वारा निर्दोष लोगों पर अत्याचार की खबरें देखी हैं। यह पाकिस्तान के दमनकारी रवैये और वहां के संसाधनों की लूट का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उसके भयावह मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। साथ ही यह भी दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा हैं। बता दें कि पीओके में बीते दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदर्शन कर रहे आम नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की। ये प्रदर्शन अवामी एक्शन कमेटी (AAC) के नेतृत्व में हो रहे हैं, जिनमें लोगों ने शहबाज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। रावलकोट, मीरपुर, कोटली और नीलम घाटी जैसे इलाकों में बंद और चक्का जाम चल रहा है। हालात काबू में करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों से अपील की है कि इस मुद्दे पर पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराया जाए। READ MORE: चैतन्यानंद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, यौन शोषण और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप
Chaitanyananda Saraswati: स्वामी चैतन्यानंद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, यौन शोषण और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप

Chaitanyananda Saraswati: दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित एक निजी संस्थान में 17 छात्राओं के यौन शोषण के आरोप में पकड़े गए स्वामी चैतन्यानंद को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने 28 सितंबर की रात आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया था। उस पर कई छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न, फर्जी नंबर प्लेट और जाली दस्तावेज बनाने के केस दर्ज हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बाबा छात्राओं को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ता था और योग करते हुए फोटो डालने का दबाव बनाता था। उन तस्वीरों पर वह अश्लील कमेंट करता था। छात्राओं की ओर से विरोध करने पर संस्था की तीन महिला स्टाफ श्वेता शर्मा, भावना कपिल और काजल बाबा का साथ देती थी, जिन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बाबा के कब्जे से कई आपत्तिजनक सामग्री, अश्लील वीडियो, सीडी और साहित्य भी बरामद किया है। इसके अलावा, उसके पास से नेताओं के साथ फर्जी एआई फोटो भी मिली हैं। अब तक की जांच में बाबा के खातों में 8 करोड़ रुपये की रकम भी जब्त की गई है। कोर्ट ने उसकी दवाइयों, कपड़ों और संन्यासी भोजन की मांग पर शनिवार को सुनवाई तय की है। READ MORE: केएल राहुल ने लंबे इंतजार के बाद घर पर जड़ा शतक, शुभमन गिल ने भी खेली शानदार पारी
KL Rahul: केएल राहुल ने लंबे इंतजार के बाद घर पर जड़ा शतक, शुभमन गिल ने भी खेली शानदार पारी

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में शानदार शतक जड़ दिया। यह राहुल के टेस्ट करियर का 11वां शतक और भारत में उनका सिर्फ दूसरा घरेलू शतक है। राहुल ने 3211 दिन बाद भारत में टेस्ट शतक लगाया, जो भारतीय खिलाड़ियों के बीच दो घरेलू शतकों के बीच सबसे लंबा अंतर है। राहुल का पिछला घरेलू शतक दिसंबर 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ आया था। इस बार उन्होंने रोस्टन चेज की गेंद पर एक रन लेकर शतक पूरा किया और हेलमेट उतारकर भारत का बैज चूमा। इस उपलब्धि से उनके चेहरे पर राहत और गर्व साफ झलक रहा था। इस पारी के साथ राहुल इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर भी बन गए हैं। उन्होंने 7 टेस्ट में 612 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इंग्लैंड के बेन डकेट को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार 50 रन की पारी खेली और अहम योगदान दिया। साथ ही, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी अच्छे फॉर्म में हैं और इस साल दो शतक लगा चुके हैं। राहुल की यह पारी न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि थी, बल्कि टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में भी अहम रही। READ MORE: राहुल गांधी के बयान पर BJP का हमला; सुधांशु त्रिवेदी बोले – कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं, राजशाही जिंदा
Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर BJP का हमला; सुधांशु त्रिवेदी बोले – कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं, राजशाही जिंदा

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकतंत्र पर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर देशविरोधी ताकतों के टूल बनने का आरोप लगाया। त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने फिर वही किया है, जो वह अक्सर विदेश जाकर करते हैं, भारत के खिलाफ बयान देना। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उस परिवार से हैं जिसने कांग्रेस में लोकतंत्र की जगह राजशाही को जिंदा रखा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “राहुल गांधी को भारत के किसी विश्वविद्यालय में नहीं बुलाया जाता, लेकिन विदेशी यूनिवर्सिटी उन्हें क्यों बुलाती हैं?” उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस में इतने विद्वान नेता हैं, मनीष तिवारी, पी. चिदंबरम, शशि थरूर, लेकिन विदेशों में सिर्फ राहुल गांधी को ही क्यों बुलाया जाता है? सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वो भारत विरोधी शक्तियों के झंडाबरदार बन चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ एक परिवार की पार्टी बन गई है, और सत्ता छिन जाने के बाद बदहवासी में देश के खिलाफ बोलने लगी है। BJP प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कांग्रेस अब ‘आलम-ए-बदहवासी’ में जी रही है और उसके नेता खुद भी समझ नहीं पा रहे कि पार्टी किस दिशा में जा रही है। READ MORE: पाक में 300 किमी अंदर हमला, IAF प्रमुख बोले- दुनिया को हमसे सीखना चाहिए
Operation Sindoor: पाक में 300 किमी अंदर हमला, IAF प्रमुख बोले- दुनिया को हमसे सीखना चाहिए

Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में 300 किलोमीटर अंदर घुसकर हमला किया था। इस हमले में पाकिस्तान के चार से पांच लड़ाकू विमान, जिनमें एफ-16 और जेएफ-17 जैसे अत्याधुनिक विमान शामिल हैं, तबाह कर दिए गए। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हमने पाकिस्तान के कई एयरबेस, रडार सिस्टम, कमांड सेंटर, रनवे और हैंगर्स को निशाना बनाया। इसके अलावा, एक C-130 विमान और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली (SAM) भी नष्ट की गई। उन्होंने कहा, “हमने इतनी सटीकता से हमला किया कि पाकिस्तान अपने ही इलाके में उड़ने से डर गया। पाकिस्तान को युद्धविराम की गुहार लगानी पड़ी। हमने अपने लक्ष्य पूरे कर लिए थे, इसलिए हमले रोक दिए।” उन्होंने पाकिस्तान के उस दावे को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि भारत का फाइटर जेट गिराया गया है। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ये सब झूठी कहानियां हैं। अगर उनके पास सबूत हैं तो दिखाएं। इस बीच, पीओके में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जनता का विरोध तेज हो गया है। सरकार की नीतियों, बेरोजगारी और संसाधनों की लूट से नाराज लोग सड़कों पर हैं। आंदोलन हिंसक हो चुका है और 10 नागरिकों की मौत हो चुकी है। अब पीओके में जनता बनाम सरकार की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। READ MORE: पीओके में बढ़ते प्रदर्शन के बीच शरीफ सरकार ने भेजी वार्ताकार समिति, अब तक 10 लोगों की मौत
POK: पीओके में बढ़ते प्रदर्शन के बीच शरीफ सरकार ने भेजी वार्ताकार समिति, अब तक 10 लोगों की मौत

POK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बढ़ते जनआंदोलन और हिंसा के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। बीते दिनों शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की गोलीबारी में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं। स्थिति बिगड़ते देख पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 8 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति को पीओके भेजा है। यह समिति जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JK-JAAC) से बातचीत कर रही है, जो इस आंदोलन का नेतृत्व कर रही है। लोगों की मुख्य मांगें प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पीओके में मिलने वाली वीआईपी सुविधाएं खत्म की जाएं, 12 रिफ्यूजी सीटों को हटाया जाए, हेल्थ कार्ड योजना लागू हो, और 2019 के हाईकोर्ट के फैसले को लागू किया जाए। साथ ही वे उन सुरक्षा अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं जिन्होंने निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई। अंतरराष्ट्रीय अपील JK-JAAC ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान सरकार ने 28 सितंबर से संचार सेवाएं बंद कर दी हैं, जिससे लोग बाहरी दुनिया से कट गए हैं। संगठन ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की है। यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक बताया जा रहा है, लेकिन अब तक पाकिस्तान सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। READ MORE: जुबीन गर्ग केस में दो और गिरफ्तारियां, अब तक चार आरोपी सलाखों के पीछे
Indore News: इंदौर में युवती से रेप, धर्म परिवर्तन का दबाव; आरोपी ने हिंदू बनकर जीता भरोसा

Indore News: इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने भोपाल निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर पहले दोस्ती की, फिर रेप किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा। पीड़िता के अनुसार, दो साल पहले भोपाल में उसकी मुलाकात आरोपी शाद सिद्दीकी से हुई थी, जिसने खुद को ‘सचिन’ नाम से पेश किया। नौकरी दिलाने के बहाने उसने नजदीकी बढ़ाई और समय के साथ युवती से शारीरिक संबंध बनाए। जनवरी 2025 में शाद इंदौर आया और युवती को माउथफ्रेशनर में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ जबरदस्ती की। इसी दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। कुछ समय बाद जब शाद ने अपने एक रिश्तेदार से मिलवाया, तब युवती को उसकी असली पहचान का पता चला। आरोपी ने कबूल किया कि वह मुस्लिम है और शादी के लिए युवती को धर्म बदलने को मजबूर किया। विरोध करने पर उसने जातिसूचक गालियां दी, धमकाया और वीडियो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल करता रहा। थक-हारकर पीड़िता ने करणी सेना से संपर्क किया और संगठन की मदद से पुलिस में शिकायत दी। विजयनगर पुलिस ने आरोपी शाद सिद्दीकी के खिलाफ बलात्कार, धमकी, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और जातिसूचक टिप्पणी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। READ MORE: छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 7 बच्चों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती; दो दवाओं पर रोक