माघ पूर्णिमा पर इन चार राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

सनातन पर्वों में बेहद खास माने जाने वाली बसंत पंचमी के बाद अब माह की पूर्णिमा करीब है। माघ मास में आने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। फरवरी मास में यह पूर्णिमा कल यानी 24 फरवरी को पड़ने वाली है। इस वर्ष माघ पूर्णिमा पर 13 साल बाद कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस वर्ष यह पूर्णिमा चार राषियों के लिए बेहद शुभ साबित होगी। माघ पूर्णिमा पर बन रहा यह संयोग इस साल माघ पूर्णिमा पर 13 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब इस दिन महालक्ष्मी और रोचक साथ में आएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा योग एक बेहतरीन संकेत देता है। इस शुभ तिथी के समय चार राशियों की चांदी ही चांदी हो जाएगी। इन राशियों की होगी चांदी इन राशियाँ में पहली भाग्यशाली राशी है मेष, मेष राशी वालों के अच्छे दिन आने वाले हैं, यह समय छात्रों के लिए भी अच्छे संकेत लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में भी सुख शांति बनी रहेगी। दूसरी राशी है मिथुन राशी इस राशी के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाला है। वह परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। तीसरी राशी है सिंह राशी इस राशी के लोगों के पूर्णिमा के दिन रूके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे साथ ही सेहत में भी सुधार होगा। चौथी राशी है तुला राशी इस राशी के लोगों के लिए भी यह पूर्णिमा बेहद लाभकारी होगी। धन लाभ होगा और नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यह भी पढ़ें- महाभारत से जुड़ी ये बात शायद ही किसी को पता होगी
क्या हुआ जब नेहा धूपिया टाईगर श्रॉफ के साथ फंस गई लिफ्ट में

इन दिनों नेहा धूपिया अपने चैट शो नो फिल्टर नेहा के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। नेहा का ये चैट शो हमेशा फैंस को अपनी ओर खीचंता है। नेहा के चैट शो का यह छठा सीजन होने वाला है। अपने शो के बारे में बात करते हुए एक बार नेहा ने एक ऐसा किस्सा लोगों के सामने खोलकर रख दिया जिसके कारण नेहा और टाईगर श्रॉफ की बातें होने लगीं। नेहा के शो में टाईगर श्रॉफ के साथ शूट करने वाला किस्सा सांझा किया जब वह दोनों लिफ्ट में अकेले थे और लिफ्ट अचानक बंद हो गई थी फिर जो हुआ उसका किस्सा काफी दिलचस्प है। नेहा धूपिया और टाईगर फंसे लिफ्ट में नेहा धूपिया के चैट शो नो फिल्टर नेहा में उन्होंने कई मशहूर हस्तियों से साझात्कार किया है। वह अपने शो में बड़े बड़े कलाकारों को बुलाती रहती हैं। इसी तरह एक बार उनका टाईगर श्रॉफ के साथ एपिसोड शूट होना था। शो की शूटिंग के लिए नेहा और टाईगर साथ में ही आए थे और सेट की ओर जा रहे थे। दोनों लिफ्ट में एंटर होते हैं और लिफ्ट चल देती है पर अचानक से बीच में ही लिफ्ट रूक जाती है जिसके बाद नेहा से सब्र नहीं होती। लिफ्ट अंदर क्या हुआ नेहा बताती है कि जब लिफ्ट बंद हुई तो मैं बेसब्र हो गई। एक तो सेट पर जाने के लिए लेट हो गया था और मुझे घबराहट भी होने लगी थी। अब नेहा की तो लिफ्ट में जान सूख रही थी, लेकिन टाईगर को देख कर ऐसा लग रहा था जैसे उसे पता ही नहीं है कि कुछ हुआ है। उसने अपने सनग्लासिस निकाले और पहन लिए। टाईगर ने स्टाईल मारने में कोई कसर नहीं छोड़ा थी। लोगों को लग रहा था कि ये तो खास मूमेंट था, लेकिन मुझे पता था कि मेरी इसमें कोई रुचि नहीं थी। मैं तो एक प्रोड्यूसर के तौर पर बस यही सोच रही थी कि कैसे भी जल्दी बाहर निकले और शूट पूरा करें।’ यह भी पढ़ें- फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर कश्मीर में क्या बोले पीएम मोदी
श्रीराम द्वारा समुद्र पर चलाए गए बाण का प्रभाव आज भी इस स्थान पर दिखता है

जब श्रीराम द्वारा शांतिपूर्ण विनती करने पर भी समुद्र ने उन्हें रास्ता नहीं दिया तो क्रोध में आकर भगवान राम एक दिव्य अस्त्र का संधान करने लगे जिसके प्रभाव से समुद्र सूख जाता। श्री राम के द्वारा चलाए जा रहे अस्त्र से घबराकर समुद्र देवता हाथ जोड़ कर माफी मांगने लगे पर प्रभु ने अस्त्र प्रत्यंचा पर चढ़ा दिया था और अब उसे वापस नहीं लिया जा सकता था। लेकिन जब श्रीराम ने बाण चलाया पर समुद्र पर नहीं तो फिर किस पर और आज वह स्थान कहां है। इस स्थान पर चलाया श्रीराम ने बाण समुद्र के माफी मांगने के बाद प्रभु ने उन पर बाण नहीं चलाया लेकिन बाण को वापस नहीं लिया जा सकता था जिसके कारण श्रीराम ने समुद्र से पूछा कि इस बाण को कहां छोड़ा जाए। जब प्रभु ने यह बात समुद्र को बताई तो समुद्र के कहने पर प्रभु ने उत्तर की ओर द्रुमुकुल्य नामक देश में बाण चला दिया, इस देश में ऐसे दुष्ट मनुष्य रहते थे जो समुद्र को गंदा करते थे जिनके संहार के लिए श्रीराम ने बाण चलाया और माना जाता है कि यही द्रुमुकुल्य देश आज का कजाकिस्तान है। कजाकिस्तान पर चलाया बाण भगवान राम ये जानते थे कि उनके बाण से उस देश के दुष्ट मनुष्यों का संहार तो हो जाएगा पर वहाँ मौजूद वनस्पतियों और जानवरों को भी नुकसान होगा। इसी कारणवश प्रभु ने उस भूमि को वरदान दिया कि वहाँ विभिन्न प्रकार को जीव जन्तु आनंद पूर्वक रहेंगे। आज कजाकिस्तान में एक अलग प्रकार की लाल भूमि है और रेगिस्तान मौजूद है साथ ही यहाँ ऐसे जानवार पाए जाते हैं जिन्हें और कही नहीं देखा जाता। यह भी पढ़ें- ये हैं भारत देश के ऐसे मंदिर जहाँ साल के 365 दिन चलती हैं तांत्रिक क्रियाएं
ये हैं भारत देश के ऐसे मंदिर जहाँ साल के 365 दिन चलती हैं तांत्रिक क्रियाएं

भारत देश के मंदिर अपनी कला और रहस्यमय तथ्यों के लिए मशहूर है। देश के ऐसे भी कई मंदिर है जहाँ तांत्रिक और अघोरियों को सिद्धियाँ प्राप्त होती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ मशहूर मंदिरों के बारे में बताएंगे जहाँ साल भर तांत्रिक क्रियाएं होती रहती हैं। ओडिशा का तांत्रिक मंदिर ओडिशा का वेताल मंदिर। इस मंदिर में बलशाली चामुण्डा की प्रतिमा की पूजा की जाती है। बलशाली चामुण्डा देवी दुर्गा का ही एक स्वरूप है जिसको तांत्रिक अलग अलग प्रकार की क्रियाओं से प्रसन्न करते हैं। वैजनाथ मंदिर हिमाचल प्रदेश का वैजनाथ मंदिर यह मंदिर भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग में शामिल है। यह मंदिर में भी तांत्रिक क्रियाएं के लिए और वहां के पानी में पाए जाने वाली जादुई ताकत के लिए प्रसिद्ध है। कालीघाट मंदिर कोलकाता का कालीघाट मंदिर यह मंदिर तांत्रिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण तीर्थ है। यहाँ तांत्रिक मां काली की आराधना करते हैं। माना जाता है कि इसी स्थान पर मां सती की अंगुलियाँ गिरी थी। तांत्रिक क्रियाओं का गढ़ कामाख्या देवी मंदिर असम का कामाख्या देवी मंदिर, यह स्थान तंत्र साधना का गढ़ माना जाता है। माना जाता है कि इस स्थान पर मां सती का योनी भाग गिरा था। भैरव मंदिर मध्य प्रदेश का काल भैरव मंदिर इस स्थान पर काल भैरव की श्याम मुखी प्रतिमा है। इस मंदिर में दूर दूर से तांत्र साधना करने वाले लोग और अघोरी सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए आते हैं। यह भी पढ़ें- महाभारत से जुड़ी ये बात शायद ही किसी को पता होगी
दिग्विजय सिंह ने किया महिला समर्थक के साथ दुर्व्यवहार,वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वरिष्ठ नेता अपनी ही महिला समर्थक के साथ निंदनीय बर्ताव करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देख लोग कांग्रेस पार्टी के नेता की कढ़ी आलोचना करते नज़र आ रहे हैं। दिग्विजय ने किया महिला के साथ दुर्व्यवहार मामला बुधवार का है जब दिग्विजय सिंह ग्वालियर के एक होटल में रुके हुए थे। होटल में उनसे मिलने के लिए कई नेता पहुँचे थे इसी बीच डॉ लीना शर्मा नामक एक समर्थक भी वहां पहुंची। उस वक्त दिग्विजय भिंड जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह से बात कर रहे थे जब महिला ने उनसे बात करने के लिए नेता के पास जाने का प्रयास किया तो सुरक्षाकर्मियों ने महिला को बुरी तरह डांट फटकार कर बाहर जाने के लिए कह दिया। नेता ने भी कहा कि ये औरत पागल हो गई है, इसे बाहर निकालो। यह महिला लड़ना चाहती है मोदी के खिलाफ चुनाव मीडिया से बात करते हुए महिला ने बताया कि वह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय किसान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष है वह गुना की रहने वाली है वहां से दिग्विजय से बात करने आई थी। वह उत्तर प्रदेश के बनारस से लोकसभा का टिकट चाहती हैं वह मोदी के विरोध में चुनाव लड़ना चाहती हैं। दिग्विजय के उनके साथ ऐसा बर्ताव करने पर उनका कहना था कि दिग्विजय उन्हें अपने बच्चों जैसा मानते हैं उनका हमेशा मुझ पर आशीर्वाद रहता है वह उनके आदर्श हैं। यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच बनी सहमति
इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच बनी सहमति

लम्बे समय से इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी सपा के गठबंधन से अलग होने के अनुमान लगाए जा रहे थे लेकिन अब इन चर्चाओं पर पार्टी प्रमुख अलिखेश यादव ने विराम लगा दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बाकी बातें तो पुरानी हो गई हैं अंत भला तो सब भला। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि आज शाम तक सपा और कांग्रेस पार्टी के सीट बंटवारे का ऐलान हो जाएगा। इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच सहमति इंडिया महागठबंधन को समाजवादी पार्टी की ओर से सहमति मिल गई है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ कहा है कि दोनों पार्टियों के बीच कोई दिक्कत नहीं हैं साथ ही उन्होंने साफ किया कि गठबंधन होगा। अखिलेश यादव कहते हैं कि उनकी पार्टी ज्यादा ये ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश करेंगी। जल्द ही सभी लोगों के उनके कार्य सौंप दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार आज शाम 5 बजे एक प्रेस वार्ता के माध्यम से सपा और कांग्रेस के बीच हुए सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे अखिलेश यादव माना जा रहा है अखिलेश यादव एक बार भी राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हुए हैं ऐसा इसलिए क्योंकि उनका कहना है कि जब तक सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो जाता तब तक वह इस यात्रा का हिस्सा नहीं बनेंगे। सीट बंटवारे के बाद ही वह कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा बनेंगे। यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन के बीच हरियाणा और पंजाब सरकार में दिखी भिड़ंत
किसान आंदोलन के बीच हरियाणा और पंजाब सरकार में दिखी भिड़ंत

आज आंदोलन करने वाले किसानों ने दिल्ली की ओर कूच करने का एलान कर दिया है। एक ओर गुस्साए किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच जंग छिड़ी हुई है तो दूसरी ओर हरियाणा और पंजाब सरकार में भी भिड़ंत नज़र आ रही है। किसान आंदोलन के बीच पंजाब सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर हरियाणा और पंजाब कोर्ट सहित गृह मंत्रालय भी खफा है। हरियाणा -पंजाब बोर्डर पर बिगड़े हालात हरियाणा और पंजाब बोर्डर पर किसान आंदोलन के कारण कानूनी व्यवस्था लगातार बिगड़ती नज़र आ रही है। किसान अपने साथ ट्रैक्टर , ट्रॉली के आलावा कई बड़ी मशीनें लेकर चल रहे हैं। जिस के कारण ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वह सुरक्षाकर्मियों को नुकसान भी पहुँचा सकते हैं। किसानों ने दिल्ली पुलिस के हर वार से बचने का इंतजाम भी कर रखा है आंसु गैस के गोले से बचने के लिए उन्होंने मास्क और इयर बर्ड्स लगाए हुए हैं और बैरिगेडिंग और दीवारों को तोड़ने के लिए वह पोकलेन जैसी भारी मशीनें अपने साथ लेकर आगे बड़ रहे हैं। और यही वो कारण है जिसके कारण हरियाणा सरकार , पंजाब सरकार को बार बार प्रदेश की कानूनी व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दे रही है। हरियाणा- पंजाब हाईकोर्ट ने लिया किसान आंदोलन बड़ा फैसला हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट ने भी पंजाब सरकार को तलब कर दिया है। कार्ट ने पंजाब सरकार से कहा है कि सरकार को ये सुनिश्चित करना होगा कि कही भी लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा ना हो। उनका कहना है कि किसानों को विरोध करने का अधिकार है पर उचित प्रबंधों के साथ। इसके अलावा कोर्ट ने किसानों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत कहा है कि वह हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर नहीं जा सकते। कोर्ट ने कहा कि किसानों को विरोध करने का अधिकार है पर संविधान के मुताबिक उनके कुछ दायित्व भी हैं जिनका उन्हें पालन करना होगा। किसान आंदोलन में प्रतिबंधित हुई ये मशीनें पंजाब- हरियाणा बोर्डर पर गृह मंत्रालय की भी नज़र टिकी हुई है, मुख्य सचिव ने अव्यवस्था पैदा करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कारवाई के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने फैसला हरियाणा पुलिस के एक पत्र देने के बाद लिया है। हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को पत्र लिख कर ये अनुरोध किया कि वह किसानों द्वारा लाई जा रही पोकलेन जैसी मशीनों को जब्त करें। जिस के बाद पंजाब पुलिस ने ऐसी भारी मशीनों को बोर्डर तक ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है साथ ही बोर्डर पर 700 दंगा पुलिस जवानों को तैनात कर दिया है। यह भी पढ़ें- फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर कश्मीर में क्या बोले पीएम मोदी
फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर कश्मीर में क्या बोले पीएम मोदी

बॉलीवुड में आने वाली यामी गौतम स्टारर फिल्म आर्टिकल 370 जल्द ही रिलींज होने वाली है। फिल्म में धारा 370 से जुड़ी कहानी है जिस पर खुद पीएम मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम ने जम्मू कश्मीर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए फिल्म पर अपने रिएक्शन दिए। पीएम मोदी ने दिए अपने रिएक्शन जम्मू कश्मीर में एक सभा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने बॉलीवुड की आने वाली फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर बात की। पीएम ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैनें सुना है कि इस हफ्ते 370 को लेकर कोई फिल्म आने वाली है, वह आगे कहते हैं कि अच्छी बात है लोगों तक सही जानकारी पहुँच सकेगी। यामी गौतम स्टारर फिल्म आर्टिकल 370 जल्द होगी रिलीज़ एक्ट्रेस यामी गौतम ने पीएम का उनकी फिल्म आर्टिकल 370 के बारे में बोलते हुए वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंटाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए देखना मेरे लिए गर्व की बात थी। वह आगे कहती हैं कि मैं और मेरी टीम उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर केजरीवाल की फिसली ज़ुबान
चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर केजरीवाल की फिसली ज़ुबान

आज सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। बयान में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इंडिया ब्लॉक को लेकर बड़ी बात कह दी है जिसको लेकर अब चर्चाएं शुरू हो गई है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आया फैसला मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर फैसला सुना दिया है। फैसले के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर को नतीजों के खारिज कर जज ने खुद चुनावी नतीजे दिए हैं। कार्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का मेयर बनाया है। साथ ही रिटर्निंग आफिसर पर कार्यवाई के निर्देश दिए। केजरीवाल की फिसली ज़ुबान केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंसिंग कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर बड़ा फैसला किया है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन को 20 वोट मिले थे जबकि भाजपा को 16 वोट जिए गए थे लेकिन 8 वोट खराब बताकर आप नेता कुलदीप कुमार को हारा हुआ घोषित कर दिया वहीं भाजपा को जीता हुआ बताया था। केजरीवाल ने आगे कहा कि यह फैसला लोकतंत्र की जीत है। यह भी पढ़ें- अब कोई नेता नहीं छोड़ सकेगा कांग्रेस पार्टी ,रोकने के लिए होगा रूद्राभिषेक
एसएएफ में पदस्थ जवान ने किया रेप ,कराया गर्भपात

इंदौर में पदस्थ एसएएफ के जवान ने युवती के साथ रेप कर, अबॉर्शन की वारदात को अंजाम दिया । पीड़िता ने आरौपी पर शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए है । युवती ने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ती थी तब से रिलेशनशिप में थे । तब से ही आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार शोषण कर रहा था । जब मैंने उसे शादी के लिए दवाव बनाया तो वह मुझे धमकाने लगा। खंडवा की रहने वाली युवती ने इंदैौर में पदस्थ एसएएफ के जवान के खिलाफ रेप व गर्भपात करवाने की शिकायत की है । युवती ने शिकायत आवेदन में जिक्र किया कि आरोपी कसरावद क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल इंदौर बटालियन में एसएएफ जवान है। शादी का झांसा देकर रेप किया और प्रेंग्नेंट होने पर अबॉर्शन करवा दिया । सहेली के जरिए हुई थी एसएएफ जवान से दोस्ती पीड़िता ने बताया कि वह 2017-18 में एमए की पढा़ई कर रही थी तब पॉलिटेक्निक कॉलेज में एक सहेली के जरिए आरोपी प्रकाश नरगावे से पहचान हुई थी । एक ही समाज के होने के कारण दोस्ती अब शादी के बात तक पहुंच गई । उसने कहा कि हम एक ही समाज से है तो शादी करना चाहता है मैने भी हां कह दिया । फिर नजदीकियां बढती गई और हम पति- पत्नी की तरह रिलेशनशिप में रहने के लगे । वह अक्सर खंडवा में पुलिस लाइन स्थित अपने भाई के सरकारी आवास में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था। 4 माह के गर्भ का कराया गर्भपात आरोपी ने खंडवा में अलग-अलग जगह के बाद 2019-20 में जब मैं खरगोन में थी तब भी मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाएं । जब मैं 2020-21 में आगे की पढ़ाई के लिए इंदौर चली गई तो वहां भी आकर मेरे किराये के मकान पर आने लगा क्योंकि उस समय प्रकाश भी बटालियन पुलिस में एसएएफ की नौकरी इंदौर मे ही करता था । एक-दो हफ़्ते में शादी कर लूंगा कहकर शारीरिक संबंध बनाता रहा । मई-जून 2023 में प्रकाश के शारीरिक संबंध होने से 4 महीने का गर्भ हो गया था । इसके बाद वह मुझे प्राइवेट क्लीनिक ले गया और बेहोशी का इंजेक्शन लगवा कर मेरा गर्भपात करवा दिया और मेरा मोबाइल भी छीन लिया । रिपोर्ट की धमकी दी तो सगाई कर, शादी से मुकर गया प्रकाश ने शादी से इंकार कर दिया तो मैने उसे रिपोर्ट करने की धमकी दी तो प्रकाश ने और उसके माता-पिता ने मेरे परिवार वालों से बातकर जनवरी 2024 में हमारी सगाई कर दी । फिर आगे जब मेरी उससे बात हुई तो कहने लगा कि तेरे को घर पर रखूगां और मेरे साथ दूसरी लड़की रहेगी । ऐसा कहकर बाद उसने मेरा फोन भी उठाना बंद कर दिया । वह धमकियां देता है कि मेरा भाई वही थाने में है पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी । वही मामले की शिकायत को लेकर टीआई बृजभूषण हिरवे का कहना हे कि आवेदन की जांच चल रही है । यह भी पढ़े -UP police paper leak 2024 को लेकर हुआ एक बड़ा खुलासा