UP बिहार के बाद अब “MP में काबा”बीजेपी हुई हमलावर

UP और बिहार के बाद अब भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने MP में काबा गीत गया. इसके पहले नेहा ने UP विधानसभा चुनाव के दौरान UP में काबा गया था. गीत काफी लोकप्रिय हुआ था.नेहा के गीत के कारण UP में बीजेपी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा.और अब MP में भी इसका असर देखने को मिल सकता है.गायिका ने गाने में सीधी पेशाब कांड और पटवारी परीक्षा जैसे कई मुद्दे उठाये हैं. MP में काबा में उठाये ये मुद्दे नेहा ने इस बार MP में काबा गाकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है.वह लोकगीत के ज़रिये कई बार सरकारों पर निशाना साधती रहती है.इसी कारण उनपर कई मुक़दमे भी दर्ज होते हैं.ऐसे ही मुक़दमे अब मध्य प्रदेश में भी दर्ज होने लगें हैं. लोकगायिका ने अपने गीत में प्रदेश के सभी ताज़ा मुद्दे उठाये हैं. इसके द्वारा एक तरह से इन मुद्दों को हवा दी जारही है.नेहा ने महाकाल लोक के निर्माण में हुई गड़बड़ी.सतपुड़ा भवन में लगी आग और पटवारी परीक्षा में हुई गड़बड़ी का ज़िक्र किया है. नेहा ने गीत में शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना की भी बात की.गीत में कहा गया की लाडली बहनों को शिक्षा और रोज़गार. देने की जगह मामा उन्हें 1OOO रुपये दे रहे है.इतना ही नहीं लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने शिवराज सिंह चौहान की.शकुनी और कंस मामा से भी तुलना की है. पहले भी किया विवादित ट्वीट इसके पहले भी नेहा ने सीधी पेशाब कांड पर एक ट्वीट किया था. ट्वीट में आदिवासी पर पेशाब करने वाले व्यक्ति को RSS से जोड़ा जा रहा था.जिसके बाद भोपाल और इंदौर में लोकगायिका नेहा सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करायी गयी. लोकगायिका के गाने पर जहाँ एक ओर कांग्रेस सरकार के पीसीसी चीफ वीडियो शेयर कर रहे है, साथ ही पार्टी के कई नेता शेयर कर रहे है.और लिख रहे हैं कि गीत में प्रदेश की सच्चाई बताई है. वहीं दूसरी तरफ शिवराज सरकार के नेता इसे पक्षपात बता रहे हैं.
चुनाव के पहले ही कुर्सी को लेकर हुआ कांग्रेस के नेताओं में झगड़ा

मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव नज़दीक हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी चाहे कितना ही एकता और समन्वय दिखाने की कोशिश कर ले पर पार्टी के नेताओं की आपसी रंजिश सामने आ ही जाती है. जोबट और ग्वालियर के बाद अब मध्य प्रदेश की राजधानी से भी कांग्रेस में गुट्बाज़ी की खबरे सामने आई. जहाँ प्रेसकांफ्रेंस के दौरान कुर्सी को लेकर कांग्रेस के नेताओं में झगड़ा हुआ. कुर्सी को लेकर कांग्रेस के नेताओं में झगड़ा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव की मौजूदगी में नेता आपस में लड़ गए. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शहरयार खान और कोंग्रेस के नेता शावर का झगड़ा हुआ .कारन था अरुण यादव के नज़दीक वाली कुर्सी पर बैठना . कांफ्रेंस ख़तम होते ही दोनों नेता एक दूसरे को धमकी देते हुए नज़र आये. दोनों ने एक दूसरे को तेरेको देख लूँगा और तेरे को बताता हूँ जैसे शब्द बोले. हालांकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राहुल राठौर ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया. अब मामले की खबर कमलनाथ तक पहुँच गयी है. जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि कमलनाथ शावर के खिलाफ एक्शन लेंगे. कांग्रेस के सभी नेताओं ने मिलकर पीसीसी से शावर की शिकायत भी की है. दरअसल पटवारी परीक्षा में घोटाला होने की बात कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार उठा रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कांफ्रेंस की . साथ ही कांग्रेस के और कई नेता कांफ्रेंस में शामिल हुए.इसी दौरान अरुण यादव की पास वाली कुर्सी पर बैठने को लेकर कांग्रेस के नेताओं में झगड़ा शुरू हुआ था. पहले भी दिखी कांग्रेस की गुटबाजी ये पहला मामला नहीं है जब कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ते नज़र आये .इसके पहले जोबट में और ग्वालियर में भी कांग्रेस की गुट बजी नज़र आई. कांग्रेस पार्टी के नेताओं का ये झगड़ालू अंदाज़ प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भरी पढ़ सकता है.
राहुल गाँधी का भाषण चलाने वाले स्कूल ने बच्चों को तिलक लगाने से रोका

मध्य प्रदेश के इंदौर के बाद अब आगर मालवा क्षेत्र से भी स्कूल में बच्चों को तिलक लगाकर आने पर रोकने का मामला सामने आया है .आगर मालवा जिले के डोंगरगांव के जय किसान स्कूल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमे प्रिंसिपल कहती दिखाई दे रही है कि स्कूल में तिलक नहीं लगाने देंगे. मामले की जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठनो सहित पुलिस स्कूल पहुंच. बच्चों को रोका स्कूल में तिलक लगाने से आगर मालवा क्षेत्र के अंतर्गत डोंगरगांव के जय किसान नामक एक स्कूल में जब बच्चे तिलक लगाकर आये तो प्रिंसिपल ने कहा कि स्कूल में टिका लगाकर नही आने देंगे जिसका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया.जिसके बाद हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस स्कूल पहुँच गयी. स्कूल में कई देर तक चर्चा चली जिसके बाद स्कूल स्कूल प्रशासन ने लिखित तौर पर दिया कि किसी भी विद्यार्थी को तिलक लगाकर आने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है.इसी के साथ हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बच्चों की क्लास में जाकर समझाया कि अगर कोई उन्हें तिलक लगाकर स्कूल आने से रोकता है तो बच्चे उन्हें सूचना दें. इसी स्कूल में दिया राहुल गाँधी ने भाषण आपको जानकार हैरानी होगी यह स्कूल सुसनेर विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व विधयक वल्लभ भाई अंबावतीया के परिवार का है. इसी स्कूल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांघी ने भी आमजनता को संबोधित कर भाषण दिया था. इंदौर में भी हुआ ऐसा मामला इसके पहले इंदौर में बच्चों को रोका स्कूल में तिलक लगाने से दराह्जसल यहाँ स्कूल में बच्चे के तिलक लगाकर आने पर शिक्षक ने मारा और फिर स्कूल से भगा दिया था.मामले की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग ने स्कूल को चेतावनी देते हुई कहा था कि स्कूल को विद्यार्थियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए साथ ही स्कूल में सर्व धर्म समभाव भी बरक़रार रखना चाहिए.इस के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने पत्र जरी किया जिसमे उसने लिखा कि तिलक लगाने पर स्कूल में बैन नहीं है पर हम स्कूल में धर्मवाद नही चाहते.
शाह ने बताया BJP को चुनावी रोडमैप,मंत्रियों को दिया जीत का मंत्र

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में चार महीने बाकी हैं .जिसके लिए मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने चुनावी रोडमैप का फाइनल ब्लूप्रिंट दे दिया है.शाह ने ये भी साफ़ कर दिया है की टीम में कोई बदलाव नहीं होगा और चुनावी तैयारियों पर निगरानी दिल्ली से रखी जाएगी. शाह का चुनावी रोडमैप गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनावी रोडमैप तैयार किया गया है .जिसमे चुनावी घोषणा पत्र से लेकर मैनेजमेंट तक की रणनीति तय की गयी.जिसमे इन मुद्दों पर चर्चा हुई- टीम में कोई बदलाव नहीं :मंगलवार को भाजपा कार्यालय में चली करीबन 3 घंटे की बैठक में केवल 13 नेता ही शामिल हुए. बैठक के दौरान गृह मंत्री ने साफ़ किया कि टीम में कोई बदलाव नहीं होगा .सभी को एक दुसरे से समन्वय और तालमेल बनाकर कार्य करना होगा. चुनावी रोडमैप में आदिवासी पर ध्यान: शाह ने तय किया की अब आदिवासी क्षेत्रों में ज्यादा ध्यान देना होगा. आदिवासी और अन्य क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नेताओं को ज़िम्मेदारी दी . साथ ही चुनावी रोडमैप सम्बंधित समितियां भी जल्द बनायीं जायेंगी. विजय बूथ अभियान का बड़ा प्लान:शाह ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को विजय बूथ अभियान का बड़ा प्लान बनाकर. काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं. वीडी शर्मा ने बताया कि यह अभियान बूथ स्तर पर चलाया जायेगा. ये दिग्गज हुए शामिल गृहमंत्री ने चुनावी रोडमैप से जुडी बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव व अश्विनी वैष्णव ,सीएम शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा,. प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व नरेन्द्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते प्रहलाद पटेल, .कैलाश विजयवर्गीय व मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र मौजूद रहे.
झाबुआ डिप्टी कलेक्टर ने की आदिवासी छात्रा से छेड़खानी,निलंबित कर हुई जेल

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा को आदिवासी छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. SDM पर आरोप हैं कि छात्रावास निरक्षण के दौरान उन्होंने आदिवासी छात्रा से छेड़खानी की और उसे गलत तरह से छूने की कोशिश की .जिसके बाद आदिवासी छात्रा ने सुनील झा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी. आदिवासी लड़की से छेड़खानी सीधी पेशाब कांड में आदिवासी युवक के साथ आमानवीय व्यवहार के बाद .अब झाबुआ में भी सोमवार शाम को आदिवासी छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया .जिसका आरोपी क्षेत्र का SDM है . प्रदेश के झाबुआ जिले के बेलगाम प्रशासनिक अधिकारी सुनील झा पर आरोप है .कि SDM जिला मुख्यालय स्थित आदिम जनजाति के सीनियर बालिका छात्रावास में निरक्षण करने पहुंचे .उसी दौरान अधिकारी ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की और उसे बुरी नियत से छूने की कोशिश भी की. SDM को हुई जेल जब छात्रा ने शिकायत की तो कलेक्टर तन्वी हड्डा ने देर शाम इंदौर कमिश्नर को मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलने के तुरंत बाद तत्काल प्रभाव से SDM सुनील झा को पद से निलंबित कर दिया गया. साथ ही उन्हें बुरहापुर अटेच के आदेश दे दिए गए . मामले के जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मंगलवार सुबह ही आरोपी सुनील झा के खिलाफ छेड़खानी करने .और,पोस्को एक्ट समेत कई धाराओं सहित कोतवाली थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया.पुलिस ने विवेचना शुरू करने के पहले आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया है.
रतलाम जिले के मदरसे में हुई मासूम के साथ बेरहमी

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के अंतर्गत बिरियाखेढ़ी के दारुल उलूम गोसिया मदरसे में नाबालिग को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया.मदरसे में पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने मासूम बच्चे की बुरी तरह पिटाई की ,जिसके कारण उसके पूरे शरीर पर ज़क्म दिखाई दे रहे थे. बाद में परिजनों ने बेटे के शरीर पर निशान देख मदरसे के मौलाना और शिक्षक को खरी खोटी सुनाई. मदरसे में बच्चे के साथ बेरहमी प्रदेश के रतलाम जिले में गरीब नवाज मदरसे के शिक्षक ने मासूम बच्चे को बेरहमी से पीटा जिसके बाद आरोपी हाफिज तौफीक खान के खिलाफ जुवयिनल जस्टिस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.बताया जा रहा है कि बच्चा मंदसौर जिले का रहने वाला है .जब बच्चे के परिजनों ने अपने मासूम बच्चे की हालत देखी तो वह मदरसे के मौलवी पर अपना आक्रोश प्रकट करने लगे. आपको बता दे कि घटना के बाद परिजन अपने बच्चे को वापस ले गए. लेकिन परिजनों ने पुलिस से शिकायत नही करी लेकिन विडियो वायरल होने के कारण खबर पुलिस को पता चली तो पुलिस ने मामला अपने संज्ञान में ले लिया है. शिक्षक को किया मदरसे से बेदखल मदरसे के एक मौलाना हाफिज मोहोम्मद रफीक ने बताया कि जिस शिक्षक ने बालक को बेरहमी से मारा है वो 20 दिन पहले ही आया है और हमने इससे बच्चों के साथ मारपीट करने को मना किया. घटना के बाद कथित शिक्षक को मदरसे से निकाल दिया गया सूत्रों के मुताबिक मदरसा बिना अनुमति के चलाया जा रहा है साथ ही ये भी पता चला की जिस जमीन पर मदरसा बना है वह अतिक्रमण में आती है और मदरसा बोर्ड में भी इसका पंजीयन नहीं है. हालांकि अभी इन सभी की पुष्टि नहीं हुई है ये जांच के विषय हैं. ये भी पढ़ें – MP में भी सामने आया UP की ज्योति मौर्य जैसा मामला https://aayudh.org/jyoti-mauryas-case-is-repeated-in-mp/
UP की ज्योति मौर्य जैसी कहानी अब MP में भी आई सामने,पति निकला बेबफा

उत्तर प्रदेश की SDM ज्योति मौर्य का मामला देश भर में चर्चित हो रहा है ऐसे में मध्य प्रदेश के देवास से भी हूबहू ज्योति मौर्य जैसा ही एक मामला सामने आया है बस फर्क सिर्फ इतना है कि ज्योति मौर्य केस में पति ने पत्नी को पढ़ाया और अफसर बनने पर पत्नी ने पति को ठुकराया वहीँ देवास के मामले में एक पत्नी ने अपने पति को पढ़ाया और अफसर बनने पर उसे छोड़कर चला गया. पति को पढ़ाने मांजती थी बर्तन दरअसल प्रदेश के देवास की रहने वाली ममता नाम की एक युवती ने बताया कि उसकी शादी 2015 में कमरू नाम के एक युवक से हुई.कमरू अफसर बनना चाहता था तो ममता ने दिन रात मेहनत कर दूसरों के घर के बर्तन मांजे और कमरू को अफसर बनाया. ममता ने कमरू पर आरोप लगाया है कि कमरू ने उसे धोखा दिया है ,कमरू ने अफसर बनने के बाद किसी और महिला के साथ अवैध संबंध बनाये और जब इसका पता ममता को चला तो उसने कमरू का विरोध किया जिसके बाद उसने ममता को परेशान करना शुरू कर दिया. ममता पति की हर प्रकार की प्रताड़ना सहती रही पर उसे छोड़कर नहीं गयी. कमरू ने किया ममता को रखने से इनकार ममता से पीछा छुड़ाने के लिए अब कमरू ने उससे झूठ बोला कि वो प्लाट लेने की सोच रहा है जिसकी बात करने के लिए ममता को अपने मायके जाना पड़ा. ममता को बातों में फसकर मायके भेजकर कमरू रतलाम के मकान पर ताला डाल अपने घर चला गया और जब ममता ने बात करने की कोशिश कि तो उसने ममता को रखने से इनकार कर दिया साथ ही उसे अनपढ़ गवार और बर्तन मांजने वाली भी कहा. SDOP ने करी ममता की मदद ममता के लाख कहने पर भी कमरू उसे स्वीकारने को तैयार नहीं हुआ तो ममता ने SDOP के घर काम किया. SDOP ने ममता की मदद करने एक आवेदन पत्र लिख वाया जिसके बाद उन्होंने कमरू को भी बुलवाकर समझाया और SDOP की समझाईश पर कमरू ने जिंदिगी भर ममता को रखने का वादा किया पर महज 4 महीने बाद ही वो दोबारा ममता को छोड़कर चला गया. नहीं मिलती भरणपोषण की राशी ममता के फ़ोन करने कमरू ने कहा कि अगर ममता उसके घर आई तो वो उसे मरवा देगा .जिसके बाद से ये केस कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट के कहने के बावजूद भी अभी तक कमरू ममता के भरणपोषण के लिए पैसा नहीं देता है.तभी से ममता कोर्ट से न्याय दिलाने ली गुहार लगा रही है.
महिला को भगा ले गया तीन बच्चों का बाप,नौकरी का दिया था फर्जी लैटर

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है जिसमे बैंक में काम करने वाले युवक ने पहले महिला को नौकरी का फर्जी लैटर दिया फिर उसे भगा ले गया.महिला एक सप्ताह से लापता है ,वहीँ रविवार को महिला के परिजनों सहित समाजजन एसपी थाना पहुंचे. परिजनों और समाजजनों ने बैंक में काम करने वाले तीन बच्चों के पिता अकरम पर बेटी को नौकरी का फर्जी लैटर भेजकर फसाने और उसे लेकर जाने का आरोप लगाया है. महिला अपने साथ करीब 4 लाख रुपये के आभूषण भी लेकर गयी है. अकरम ने भेजा था फर्जी लैटर महिला के परिजनों ने शिकायत कर बताया कि आरोपी अकरम SBI बैंक का कर्मचारी है साथ ही तीन बच्चों का पिता भी है. परिवार के खाते SBI बैंक की बिस्टान शाखा में ही हैं जिसके कारण बेटी का वहां आना जाना रहता था. इसी तरह महिला की अकरम से जान पहचान हुई .बाद में अकरम महिला की बैंक में जॉब लगवाने भी बात कहने लगा यही नहीं उसने बेटी को नौकरी का फर्जी लैटर भी भेजा . पिता ने बताया कि डेढ़ साल पहले ही बेटी की शादी हुई है और अब वह सप्ताह भर से लापता है. एसपी ने दिया महिला को जल्द तलाशने का आश्वासन लापता महिला के परिजनों ने अकरम पर बेटी को नौकरी का झांसा देकर और उसे बरगलाकर लेकर जाने का आरोप लगया है . परिजनों को बेटी की चिंता सता रही है उन्हें डर है कि उनकी बेटी सुरक्षित है या नहीं.परिजनों की बात सुनकर एसपी ने महिला को जल्द से जल्द तलाशकर उसे सभी के सामने पेश करने की बात कही है.
आदिवासी युवती से निकाह का वादा कर फरार हुआ दानिश

प्यार में आदिवासी युवती ने आधार कार्ड पर अपना नाम हिन्दू से मुस्लिम किया फिर फरार हुआ दानिश मंडला | सोशल मीडिया प्लेटफार्म इन्स्टाग्राम पर एक आदिवासी युवती को प्यार हो गया प्यार के लिए निकाह करने को भी तैयार हो गयी पर आरोपी दानिश युवती को छोड़कर फरार हो गया. जिसके बाद पीड़ित युवती के कहने पर कोतवाली महिला पुलिस ने बालात्कार के साथ आदिवासी अत्याचार अधिनियम सहित धार्मिक स्वतंत्रता एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरा मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले की रहने वाली आरती {काल्पनिक नाम} इन्स्टाग्राम पर ही मंडला के दानिश से प्यार कर बैठी।पीड़ित के अनुसार वह पिछले आठ महीने में दो से तीन बार मंडला अपने प्रेमी आरोपी के कहने पर आई ओर एक होटल में दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं,पीडिता ने बताया कि आरोपी ने उससे विवाह करने का वादा किया और अपने परिवार के कारण पहले आधारकार्ड में पीडिता का हिन्दु नाम संशोधित कराकर मुसलमानी नाम रखा और कहा की ऐसा करने पर तुमसे निकाह करूँगा . दानिश ने शारीरिक सम्बन्ध बनाये और पीड़िता के मना करने पर निकाह का झांसा देता रहा . लेकिन उसके बाद भी आरोपी ने निकाह नहीं किया और पिछले दो माह से फोन नहीं उठा रहा है न ही मिल रहा है । पीडिता ने अपने शोषण की प्रथम शिकायत महिला थाना मंडला में की जहां प्रकरण एक्ट्रोसिटी एक्ट,धार्मिक स्वंत्रता अधिनियम तथा भारतीय दंड विधान की धारा 376 के तहत दर्ज कर लिया गया है। पीडिता के न्यायालयीन कथन भी हो चुके है। पुलिस ने क्या कहा पुलिस का कहना है कि आरोपी ने युवती से शादी का वादा किया था पर अब वो लापता है, साथ ही पुलिस ने स्वीकार किया है कि आरोपी दानिश फरार हो गया है और पीडिता के कथनों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। कार्यवाही जारी है। एक्ट्रोसिटी एक्ट,धार्मिक स्वंत्रता अधिनियम तथा भारतीय दंड विधान की धारा 376 के तहत दर्ज कर लिया गया है
इंदौर में अरमान और रईस ने किया 12 साल की आदिवासी लड़की के साथ रेप, चला बुलडोज़र

गुरुवार 6 अप्रैल को इंदौर के बड़ीयाकीमा गाँव में एक आदिवासी परिवार के घर पर अरमान उर्फ़ गुट्टू मुस्लिम और रईस सहित तीन मजदूर काम करने के लिए आये थे, इन्हें सरिया काटने बुलाया गया था . घर आये इन मुस्लिम मजदूरों को जैसे ही पता चला कि लड़की घर पर अकेली है और माँ भी बहार है तो वो दरिंदे लड़की को किसी तरह छत पर ले आये फिर तीनो ने मिलकर बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया . बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र महज़ 12 साल है साथ ही वो एक आदिवासी लड़की है और तीनो आरोपी मुसलमान हैं जिन्होंने नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.वारदात का खुलासा तो तब लगा जब शाम को लड़की की माँ घर आई. घटना की जानकारी मिलने पर आज सुबह इंदौर कलेक्टर इलय्या टी.राजा. ने तीनो आरोपी को गिरफ्तार करने और अरमान उर्फ़ गुट्टू मुस्लिम के घर अवैध अतिक्रमण पर बुलडोज़र चलाने के निर्देश दिए. भीम आर्मी जैसे संगठनों ने साधी चुप्पी जहाँ एक ओर सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ हुए बुलडोज़र एक्शन की सभी लोग तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं वहीं दलितों और आदिवासियों के नाम पर राजनीति करने वाले संगठनो ने चुप्पी साधी हुई है.वही विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ता सम्बन्धित खुडेल पुलिस थाने पर एकत्रित होकर अन्य दो आरोपी के खिलाफ भी कठोरतम कार्यवाही की मांग कर रहें है.