Aayudh

खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद मामले का क्या है कनेक्शन

खंडवा जिले के महादेवगढ़ मंदिर का ज्ञानवापी मस्जिद के एक सम्बंध है.महादेवगढ़ मंदिर का भी सर्वे कराया गया था.सर्वे में पता चला कि मंदिर 12वी शताब्दी के है.यदी एसे ही ज्ञानवापी का भी सर्वे कराया जाएगा तो फैसला अवश्य हिन्दू पक्ष के समर्थन में होगा. खंडवा जिले के इतवारा में महादेव मंदिर स्थित है.जब यहाँ सर्वे किया और मौजूद मंदिर की कार्बन डेटिंग करी तो पता चला कि वह 12 वी सदी की है.और फैसला हिन्दू पक्ष में आया. विष्णु शंकर फिर हिन्दू पक्ष के वकील भी खंडवा के इस मंदिर में गए.हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर का कहना है कि जब खंडवा में कार्बन डेटिंग कर शिवलिंग के ऐतेहासिक महत्व का पता लगाया जा सकता है तो ज्ञानवापी का क्यू नहीं विष्णु शंकर के इस ट्वीट को हजारों ने लाइक किया और सैंकड़ों ने रीट्वीट किया. हिन्दू पक्ष में आया फैसला महादेव मंदिर धीरे-धीरे अपना प्राचीन अस्तित्व खोता जा रहा था.मंदिर में मौजूद शिवलिंग के पास ही भैसों का तबीला बना दिया गया.और जब मंदिर की स्थिती ठीक करने की कोशिश की तो एक मुस्लिम युवक ने हाईकोर्ट में याचिका करदी कि यहाँ मंदीर के नाम पर अतिक्रमण हो रहा है.इस के बाद जाँच हुई जिसमें फैसला हिन्दू पक्ष में आया. क्या होगा ज्ञानवापी मस्जिद का फैसला मंदिर के संरक्षक का कहना है कि महादेवगढ़ मंदिर की तरह ही ज्ञानवापी का भी सर्वे कराया जाएगा तो फैसला अवश्य हिन्दू पक्ष के समर्थन में होगा.

Elon Musk ने ट्विटर ब्राँड और पक्षियों को किया गुड बॉय, “Twitter” बना “X “

ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने एक बार फिर ट्विटर का नाम बदल दिया है. एलन मस्क ने ट्विटर का नाम “X” रख दिया है.साथ ही एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो भी बदल दिया है.अब से लोगो में ब्लू बर्ड नहीं दिखेगा बल्की “X” लिखा हुआ होगा. ट्विटर ब्राँड और पक्षियों को गुड बॉय मस्क हमेशा अपने ट्विट को लेकर चर्चा में रहते हैं.उन्होने हर बार की तरह इस बार भी अपने फैसले से सबको हैरान कर दिया है.एलन मस्क ने कल ट्वीट कर लिखा कि वह लोगो के साथ ट्विटर के यूआरऐल में भी बदलाव किया जाएगा.(Elon Musk) ने वेबसाईट तक पहुंचने के लिए एक लिंक भी शेयर की थी. मस्क ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह जल्द ही ट्विटर ब्राँड और पक्षियों को गुड बॉय कर देंगे.ये भी बताया कि आज से नया लोगो भी लाइव हो जाएगा.आप को बतादें कि यह लोगो “X” का सिंबल है. मस्क को पसंद है “X” उन्होने कहा कि उन्हें “X” शब्द बहुत ज्यादा अच्छा लगता है और अभी मस्क की जितनी कंपनी है सबके नाम में “X” शब्द ज़रूर होता है.जैसे Xai और Xspace.इसके साथ ही मस्क ने एक वीडीयो भी शेयर किया था जिसमें X दिखाई दे रहा था

MP में शादी के नाम पर नहीं होगा धोखा,प्री-मैरिज काउनसिलिंग की व्यवस्था

मेट्रीमोनियल सीईट्स और वैवाहिक विज्ञापन पर दी गई फेक जानकारी के कारण ज्यादातर शादियाँ टूट जाती हैं और इसके कारण ही घरेलू हिंसा के मामले भी बड़ जाते हैं.मध्य प्रदेश में ऐसे मामलों की बड़ती संख्या देख पीएचक्यू की महिला शाखा में प्री-मैरिज काउनसिलिंग की व्यवस्था की जा रही है.जिससे दावा किया जा रहा है कि घरेलू हिंसा के मामले कम होंगे. PHQ की महिला शाखा में प्री-मैरिज काउनसिलिंग की व्यवस्था भागदौड़ भरी ज़िदगी में परिवार और रिश्तेदारों से बनी दूरी के कारण युवा अब शादी-ब्याह के लिए मेट्रीमोनियल सीईट्स और वैवाहिक विज्ञापन पर अपने साथी की तलाश करते है.लेकिन एस के कारण वो ज्यादातर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं. प्रदेश में घरेलू हिंसा के 8336 केस दर्ज हैं,इनमें से 40 फीसदी केंस शादी के दौरान दी गलत जानकारी के कारण हुए हैं.और ऐसे केसों की बड़ती संख्या देख ही पीएचक्यू की महिला शाखा में प्री-मैरिज काउनसिलिंग की व्यवस्था की जा रही है.जिससे घरेलू हिंसा और शादी के दौरान होने वाले फ्रॉड के मामलों में गिरावट हो. क्या है प्री-मैरिज काउनसिलिंग प्री-मैरिज काउनसिलिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा लड़का और लड़की शादी के पहले एक दूसरे को अच्छी तरह जान सकते हैं.इस काउनसिलिंग के दौरान पीएचक्यू महीला शाखा के द्वारा लड़का और लड़की एक दूसरे के बारे में सही और पूरी जानकारी ले सकेंगे.जिससे आगे जाकर उनका रिश्ता मजबूत हो जाएगा. मेट्रीमोनियल सीईट्स और वैवाहिक विज्ञापन के मामले केस-1 प्रदेश की राजधानी में रहने वाली एक युवती ने विज्ञापन देखकर शादी करली.वह कार शोरूम में बड़े पद पर थी.शादी के बाद मालुम हुआ कि पति की पहले ही तीन शादियाँ हो चुकी थी.जिसके बाद युवती ने शिकायत करी. केस-2 इंदौर की एक युवती की शादी मेट्रीमोनियल सीईट्स से हुई.युवक ने खुद को मल्टीनेश्नल कंपनी का कर्मचारी बताया.शादी के बाद पता चला कि 10वी पास है.शादी करने के लिए बोला था झूठ.

MP की सीमा हैदर प्रेमी के लिए गई पाकिस्तान

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मामला जहाँ सुर्खियों में है .तो अब वहीं मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी ऐसा ही मामला सामने आया है.बस फर्क इतना है कि यहाँ महीला भारत की है और उसका प्रेमी पड़ोंसी मुल्क पाकिस्तान का है. पूरा मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर की अंजू अपने ससुराल राजिस्तान के भिवाड़ी में रहती थी.अंजू दो बच्चों की माँ है.बताया जा रहा है कि अंजू की फेसबुक के ज़रिए पाकिस्तान के नसरुल्लाह से बात हुई .प्रेमी से मिलने भारत की अंजू पाकिस्तान के पख्तूनख्वा पहुँच गई. प्रेमी है छः साल छोटा इस मामले में भी प्रमी प्रेमिका से उम्र में छोटा है. दरअसल सीमा हैदर की तरह अंजू की उम्र भी नसरुल्लाह से छः साल बड़ी है. अंजू का एक 6 साल का लड़का है और एक 14 साल की लड़की है.हालाँकि फिलहाल दोनों ही बच्चे पिता के पास हैं. पति से कहा जयपुर जा रही हूँ मामले की जानकारी पाकिस्तान अथोरिटी ने भारत के उच्च अधिकारियों को दी .जिससे इस मामले का खुलासा हुआ.साथ ही पता चला है कि नसरुल्लाह एक निजी स्कूल में पढ़ाता है. अंजू ने साल 2020 में पास पासपोर्ट बनवाया था .महिला अपने पति से जयपुर का कहकर गई थी.अभी मामले की जाँच जारी है.पता लगाया जा रहा है कि दोनों का एक दूसरे से सम्पर्क कैसे हुआ.

माँ क्षिप्रा ने किया बाबा महाकाल का अभिषेक

उज्जैन के बाबा महाकाल का अभिषेक करने पहुँची माँ क्षिप्रा.उज्जैन जिले में भारी बारिश के चलते क्षिप्रा नदी उफान पर है. जिसके कारण बाकी शहरों के साथ ही उज्जैन में भी कई चौराहों पर और मुख्य़ मार्ग पर भी पानी भर गया. क्षिप्रा का पानी अब मंदिर परिसर में भी पहुँच गया है. क्षिप्रा नदी उफान पर कल रात उज्जैन सहित कई जिलों में भारी बारिश के चलते क्षिप्रा नदी और गम्भीर डैम उफान पर आ गए.इसके कारण रात को ही डैम का एक गेट खोल दिया गया.जिसके बाद पानी परिसर और रैम्प से होकर नन्दी हॉल में पहुँच गया. रात करीब 10:30 बजे बाबा महाकाल की शयन आरती चल रही थी.उसी दौरान परिसर और रैम्प से होकर पानी नन्दी हॉल में पहुँच गया. जिससे हुआ बाबा महाकाल का अभिषेक .शयन आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया गया. श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर से बाहर नीकाल ने के बाद मंदिर कर्मचारियों ने पानी निकालना शुरू किया.तेज़ बारिश के चलते कलेक्टर ने भी 22 जुलाई को बच्चों के सरकारी एवं प्रायवेट स्कूलों की छुट्टी कर दी गयी. तेज़ बारिश के चलते सारा शहर जलमग्न हो गया है.साथ ही जितने भी यात्रि उज्जैन आए हैं वह सब भी परेशान हैं.मौसम विभाग का कहना है कि आज भी तेज़ बारिश हो सकती है.

स्कूल में छात्रा के त्रिपुंड पर मच गया बवाल,स्कूल से निकालने की दी धमकी

मेरठ के एक स्कूल में छात्रा के त्रिपुंड लगाकर आने पर बवाल हो गया.छात्रा के त्रिपुंड को देख प्रिंसिपल ने स्कूल से निकालने की धमकी दी.वह केवल सावन के दौरान स्कूल में त्रिपुंड लगाकर और रुद्राक्ष पहनकर आना चाहती थी. प्रिंसिपल का कहना है कि ऐसा करने से दूसरे धर्म के बच्चों को दिक्कत होगी इसलिए त्रिपुंड लगाकर या रुद्राक्ष पहनकर स्कूल आने की इजाज़त नहीं है. पहले शिक्षक ने डाँटा,फिर प्रिंसिपल ने दी धमकी उत्तरप्रदेश के मेरठ के मोदीपुरम स्थित सुभाष इंटर कॉलेज में त्रिपुंड पर मच गया बवाल.दरअसल स्कूल की 11वी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा त्रिपुंड लगाकर घर से निकलती है.स्कूल पहुँचने पर पहले तो शिक्षक ने डाँटा और फिर प्रिंसिपल ले भी डाँटा. छात्रा सावन के महिने में त्रिपुंड लगाकर साथ ही रुद्राक्ष का ब्रेसलेट पहनकर आना चाहती थी.लेकिन प्रिंसिपल ने उसे स्कूल से निकालने की धमकी दे दी.जिसपर परिजन भी आक्रोश में नजर आरहे हैं. प्रिंसिपल का पक्क्ष प्रिंसिपल ने छात्रा पर आरोप लगाए हैं कि वह स्कूल में लव जिहाद की बात करती है,मुस्लिमों से द्रोह करती है और स्कूल में त्रिपुंड लगाकर आने के मामले पर अड़ी हुई है.अगर उसकी बात मान लेंगे तो दूसरे धर्म के बच्चों को दिक्कत होगी.स्कूल का माहौल भी खराब हो जाएगा . परिजनों का पक्क्ष छात्रा के परिजनों की माने तो उनका कहना है कि प्रिंसिपल ने अभद्र व्यवहार किया साथ ही स्कूल से निकालने की धमकी भी दी.ये भी कहा कि लव जिहाद के बारे में बताना तो अच्छी बात है.

विधानसभा चुनाव से पहले इन नेताओं के लगातार दौरे

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव नज़दीक है.ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं के मध्यप्रदेश दौरे आज से शुरू हो गए है.इन दौरों की श्रंखला में BJP,कांग्रेस सहित सपा भी शामिल होगी. आज ग्वालियर में हुए प्रियंका गाँधी के दौरे से शरुआत हो चुकी है.आने वाले समय में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी,सहित कई बड़े नेता प्रदेश के दौरे पर आने वाले हैं. विधानसभा चुनाव से पहले इन नेताओं के दौरे प्रियंका गाँधी आज कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गाँधी ग्वालियर आई.प्रियंका ने ग्वालियर पहुँचते ही पहले रानी लक्ष्मी बाई की समाधी पर पुष्पांजलि दी.जिसके बाद प्रियंका ने जन सभा को संबोधित किया. जेपी नड्डा प्रदेश में 22 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आरहे हैं.जेपी नड्डा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयेंगे.पार्टी अध्यक्ष भोपाल में कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे. अमित शाह पार्टी अध्यक्ष के बाद मध्य प्रदेश में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आगमन होगा.शाह 26 जुलाई को भोपाल आयेंगे.इसके पहले शाह 23 जुलाई या 30 जुलाई को आने वाले थे पर उनकी यात्रा में संसोधन हो गया. गृहमंत्री पार्टी की कोर बैठक लेंगे. बैठक में समितियां बनायीं जाएँगी साथ ही पिछली बैठक में दिए गए टास्क की भी जांच होगी. अखिलेश यादव इन्ही दौरों की श्रंखला में 6 अगस्त को सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मध्य प्रदेश आयेंगे.बताया जा रहा है कि वह 6 अगस्त को मध्य प्रदेश के ऐसे जिलों में जायेंगे जो उत्तर प्रदेश से लगे हुआ हैं.माना जा रहा है कि वह खजुराहो पहुँच सकते हैं. राहुल गाँधी सपा और भाजपा के साथ कांग्रेस पार्टी के राहुल गाँधी भी मध्य प्रदेश के शहडोल में दौरा करेंगे. अनुमान लगाया जा रहा है कि वह पेशाब कांड पर बात कर जनसभा को संबोधित करेंगे.पार्टी के नेताओं ने राहुल गाँधी के आने की सारी तैयारियां कर ली हैं. मिल्लिकार्जुन खरगे 13 अगस्त को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल्लिकार्जुन खरगे मध्य प्रदेश दौरे पर आयेंगे.खरगे सागर में आने वाले हैं वहीँ खरगे के आने की दूसरे दिन ही सागर में भाजापा ने भी एक बड़ा कार्य क्रम रखा है. प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी 14 अगस्त को bjp ने सागर में संत रविदास मंदिर निर्माण समारोह का आयोजन रखा है.आयोजन में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे.बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के द्वारा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जातियों को साधने का प्रयास करेगी.

ज्ञानवापी मस्जिद पर आया हिन्दुओं के पक्ष में बड़ा फैसला

राम मंदिर की तरह ही ज्ञानवापी मस्जिद में भी ASI सर्वे को मंजूरी मिल गई है.वाराणसी कोर्ट ने मस्जिद परिसर में ASI सर्वे करने की इजाजत दे दी है.ये सर्वे वजुखाने को छोड़ पूरी मस्जिद परिसर में किया जाएगा . आपको बतादे कि लंबे समय से हिंदू पक्ष द्वारा आर्कोलॉजिकल सर्वे की मांग की जा रही थी और वहीं मुस्लिम पक्ष सर्वे करने का विरोध कर रहा था.दरअसल हिंदू पक्ष का मानना है कि मस्जिद के नीचे भगवान विश्वनाथ का मंदिर है . हिंदू पक्ष की ओर से मत रखने वाले वकील का कहना है की उनके मुताबिक लगभग 3से 6 महीने में सर्वे पूरा हो सकता है और इसी के साथ ज्ञानवापी मस्जिद का सच भी सामने आ जाएगा .

वन्दे भारत ट्रेन में बाथरूम जाना पड़ा महंगा,लगा 6000 का चूना

सीधी पेशाब कांड के बाद अब ट्रेन पेशाब कांड सुर्ख़ियों में है.दरअसल एक युवक को वन्दे भारत ट्रेन में बाथरूम जाना भारी पड़ गया.युवक भोपाल के स्टेशन पर खड़ी वन्दे भारत ट्रेन में बाथरूम करने चड़ा . लेकिन वापस आने तक ट्रेन के गेट बंद हो गए थे.बीवी और बच्चे स्टेशन पर बैठे रहे और युवक को ट्रेन के साथ उज्जैन जाना पड़ा.ट्रेन में बिना टिकट पकड़ाए जाने पर जुर्माना लगा और टिकट खरीदनी भी पड़ गई. पेशाब करने गया वन्दे भारत ट्रेन में फसा सिंगरौली के बैढन के रहने वाले 32 साल के अब्दुल कादिर 14 जुलाई को अपनी बीवी और बच्चे के साथ हैदराबाद से सिंगरोली के लिए दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुए.15 जुलाई शाम करीब 5:30 बजे भोपाल स्टेशन पहुँचे. भोपाल से कादिर दूसरी ट्रेन से सिंगरोली जाने वाले थे.ट्रेन को चलने में काफी समय था.जिसके बाद काफिर बीवी और बच्चे सहित ट्रेन से उतर गए और खाना खाने के लिए जाने लगे. तभी कादिर को पेशाब लगी और वो दूसरे प्लेटफार्म पर खड़ी वन्दे भारत एक्सप्रेस में बाथरूम करने चढ़ गया.पर जब लौटा तो देखा की गेट लग चुके हैं.गेट आटोमेटिक होने के कारण खुले भी नहीं और कादिर फस गया. सिंगरोली की जगह उज्जैन पहुँचा कादिर अलग-अलग बोगियों में मौजूद तीन टीटी, दो महिलाओं और 2 पुरूष पुलिस कर्मियों से मदद मांगी और ट्रेन को रुकवाने के लिए कहा.पर ट्रेन के गेट आटोमेटिक होने के कारण पुरूष पुलिस भी कुछ नहीं कर पाए.  कादिर ने कहा कि टीटी ने मेरा 1020 रुपए का टिकट (फाइन के साथ) बनाया गया.कादिर के ना होने पर उसकी बीवी भी ट्रेन पर नहीं छड़ी और इस तरह उनकी अगली ट्रेन भी छूट गयी. कुल 6000 रुपये का लगा चूना पूरे परिवार का सेकंड कोच AC में टिकट था जिसके 4000 रुपये भी डूब गए.स्टेशन पर कादिर के बच्चे को बुखार आ गया जिसके कारण दंपत्ति और परेशान हो गए . फिर कादिर को उजैन से दोबारा भोपाल आना पड़ा.जिसमे उसके 750 रुपये खर्च हुआ.इस तरह कुल मिलाकर कादिर को वन्दे भारत ट्रेन में बाथरूम जाने का लगभग 6000 रुपये का चूना लगा.

शिवराज मामा लाये भांजों के लिए बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने लाडली बहना योजना के अब प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए भी बड़ी घोषणाएं की है.मुख्य मंत्री अब तक अपनी लाडली बहनों या भांजियों के ही फेवरेट थे पर अब भांजों को भी मामा पर प्यार आने लगेगा क्यूंकि स्कूल में टॉप करने भांजे को मामा स्कूटी देने वाले हैं . मुख्यमंत्री अब सीबीएससी 12वी के मेधावी छात्रों को भी लैपटॉप देंगे.उनने 12वी की बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के खातों में लैपटॉप की राशि भी ट्रान्सफर की. सीबीएससी के छात्रों को भी देंगे लैपटॉप सीएम गुरूवार 20 जुलाई को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हुए समारोह में पहुंचे.प्रतिभाशाली  विद्यार्थियों सम्मान समारोह में पहुंचकर उन्होंने सभी विद्यार्थियों का फूलों से स्वागत किया था. इस दौरान मुख्य मंत्री ने सिंगल क्लिक से 78 हज़ार 641 खतों में राशी ट्रान्सफर की.साथ ही शिवराज ने बड़ी घोषणा करी कि अगले साल से वह सीबीएससी 12वी के मेधावी छात्रों को भी लैपटॉप देंग शिवराज देंगे भांजों को स्कूटी इसके बाद प्रदेश के मुखिया ने mp टॉपर का सम्मान किया और उनके साथ तस्वीर भी ली.फिर उन्होंने ऐसे छात्र जिनके mp बोर्ड में 75% आये हैं उनके खाते में लैपटॉप की क्रय राशी भी ट्रान्सफर की. मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि वह स्कूल टॉपर को स्कूटी देंगे.स्कूल टॉपर अगर भांजी होगी तो भी और भांजा होगा तो भी उसे स्कूटी दी जाएगी.यानि अब शिवराज मामा देंगे भांजों को स्कूटी.