Aayudh

MP के पुलिसकर्मियों को शिवराज सरकार की बड़ी सौगात

मध्य प्रदेश में मामा के नाम से मशहूर शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पुलिस कर्मियों को बड़ी सौगात दी.अक्सर आम तौर पर पुलिसकर्मियों को कोई निश्चित अवकाश नहीं मिलता जिसके कारण वह अक्सर अपने परिवार के साथ भी समय नहीं गुज़ार पाते पर अब मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक छुट्टी देने का फैसला लिया गया है.साथ ही उन्होंने भोजन,पेट्रोल और वर्दी का भत्ता भी बड़ा दिया है. पुलिसकर्मियों की माँग होंगी पूरी अब मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों की बहुप्रतिक्षित माँग पूरी होने वाली है.प्रदेश के मुखिया ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि अब सभी पुलिसकर्मियों को वीकली छुट्टी दी जाएगी.यह छुट्टी सभी को रोटेशन के हिसाब से दी जाएगी.इसके साथ ही ऐसे अधिकारी जन जिनके पास शासकीय वाहन नहीं हैं उनके हर माह 15 लीटर पेट्रोल भत्ता दिया जाएगा. बढ़ेगा भत्ता पौष्टिक आहार के भत्ते के रूप में 1000 रुपये महीना दिया जाएगा.भोजन भत्ता 100 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा.इसके साथ ही आरक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक तक के अधिकारियों की वर्दी के लिए भत्ता 5000 दिया जाएगा.राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को पाँचवा वेतनमान दिया जाएगा. बनेंगे नए आवास ऐसे अधिकारी जिनकी जो 45 वर्ष से अधिक के हैं उनका मेडिकल चैकअप मिफ्त में किया जाएगा.सभी का रोटेशन के हिसाब से वीकली अवकास तय किया जाएगा.इसके अलावा पुलिसकर्मियों को 25000 नए आवास बनवाए जाएगें.  

कौन है सिरनाम सिंह “TREE MAN OF DATIA “

अक्सर आपने ऐसे नेताओं के बारे में सुना होगा जो पेड़ लगाते हैं लेकिन शायद ही फिर दोबारा उस पेड़ की ओर देखते हों पर आज हम आपको “TREE MAN OF DATIA ” के बारे में.यह दतिया जिले में रहने वाले एक ऐसे बूढ़े दादा हैं जो प्रतिदिन कई पेड़ लगाते हैं और उनकी देखभाल भी करते हैं. 25 साल से लगा रहे हैं पेड़ आयुध मीडीया की एक रिपोर्ट के अनुसार दतिया जिले के रहने वाले सिरनाम सिंह आज से करीब 25 साल पहले से लगातार, रोज़ाना कई पेड़ लगाते हैं. कैसे किया शुरू दरअसल सिरनाम सिंह के गाँव में एक बार कथा हुई थी.कथा में  व्यास ने कहा था कि यदी कोई व्यक्ति एक पेड़ भी लगाता है तो उसे 1000 यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है. फिर क्या था जैसे ही सिरनाम को यह बात मालुम हुई तो तभी से उनने पेड़ लगाना शुरू कर दिया.वह एक दिन में एक या दे नहीं बल्कि कई पेड़ लगाने लगे.और इस तरह उनका “TREE MAN OF DATIA ” बनने का सफर शुरू हुआ. सिरनाम रोज़ाना सुबह 5 बजे उठकर घर से निकल जाते है और अपने साथ नाश्ता बाँध लेते है.दादा घर से निकलकर फिर दिन भर पेड़ लगाते हैं.वह सिर्फ पेड़ों को लगाते नहीं बल्कि उनका ध्यान भी रखते हैं.वह पेड़ों को पानी भी डाला करते हैं. बना दिेए कई बाग सिरनाम बताते है कि उन्होने ना केवल अपने गाँव भरसूला में पेड़ लगाए हैं बल्कि आस-पास के कई गाँव में भी हरियाली को कायम रखा है वह आस-पास के गाँवों में भी पेड़ लगाते रहते हैं.आज यह दादा पूरे भारत में “TREE MAN OF DATIA ” के नाम से जाने जाते हैं. ये भी देखें-

कूनो में फिर मिले अनहोनी के संकेत,लापता हुई मादा चीता

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से मुसीबतें हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं.पहले चीतों में झड़प हुई फिर कॉलर से संक्रमण हुआ और अब नेशनल पार्क में एक मादा चीता लापता है.जिसकी खोज फिलहाल जारी है. पूरा मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क के सभी चोतों को मौनसून के चलते वापस बाड़े में शिफ्ट किया जा रहा है. कुल 15 चीतों में से 13 चीते अभी तक बाड़े में आ चुके हैं.पर दो मादा चीता अभी भी खुले में मौजूद है. मादा चीते धात्री और निर्वा अभी भी खुले में ही घूम रहे हैं.इनमें से धात्री की लेकेशन तो पार्क के प्रबंधन को मालूम है पर निर्वा का कुछ पता नहीं है.जिसके बाद से पार्क प्रबंधन के पसीने छूट रहा हैं. ऐसे हो रही खोज दरअसल निर्वा का रेडियो कॉलर खराब हो गया है जिसके कारण उसकी लोकेशन ट्रेक करने में परेशानी आ रही है हालाँकि निर्वा अभी भी पार्क की सीमा के अंदर है. ट्रेकिंग टीम चाते को ड्रोन और पगमार्ग के ज़रिए ढूँड रही है.इसके साथ ही उन्होने कॉलर आईडी ठीक करने के लिए तकनीकी टीम से सहियोग माँगा है.पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ असीम श्रीवास्तव ने बताया है की 13 चीते स्वस्थ है और बाकी दो की जाँच बाकी हैं.

इस बड़े आदिवासी नेता की हुई बीजेपी में एन्ट्री !

बीजेपी ने गुरूवार को एक पूर्व न्यायाधीश को प्रदेश महामंत्री और प्रदेश संगठन महामंत्री की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई. इसके अलावा जनजाति सुरक्षा मंच के संयोजक भी अब पार्टी का हिस्सा बन चुके हैं. इस महामंत्री ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता बुधवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने अंग वस्त्र पहनाकर रिटायर्ड जज प्रकाश भाऊ उइके सहित महाकोशल प्रांत के जनजातीय सुरक्षा मंच के संयोजक सोहन सिंह को उनके समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता दिलवाई. प्रकाश भाऊ उइके पार्टी की सदस्यता लेते वक्त प्रकाश भाऊ उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के बढ़ते विस्तार से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूँ. सोहन सिंह का बयान आया सामने जनजातीय सुरक्षा मंच के संयोजक सोहन सिंह का कहना है कि जनजातीय वर्ग के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार काम कर रही है. भाजपा की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूँ. ये है बीजेपी का प्लान कई राजनैतिक जानकारों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासी बहुमूल्य इलाकों के ऐसे लोगों को खोज रही है जिन्होने बड़े पदों पर काम किया हो.पार्टी इन लोगों की मदद से आदिवासी इलाकों तक भाजपा द्वारा उनके लिए के गए कार्य़ों को पहुँचाएगी.

बच्चों को तिलक के बाद अब स्कूल में गायत्री मंत्र पढ़ने से भी रोका

मध्य प्रदेश के स्कूलों से लगातार हिंदू बच्चों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के मामले सामने आ रहे हैं.कभी बच्चों के माथे पर लगे तिलक हटवा दिए जाते हैं तो कभी उनसे उर्दु की कहानियाँ पढ़वाई जाती हैं. और अब प्रदेश के एक स्कूल में बच्चों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने का मामला सामने आया है.जिसका वीडियो सोशल मीडीया पर जम के वायरल हो रहा है. पूरा मामला राजगढ़ के ब्यावरा में स्थित सीएम राईस स्कूल में प्रातःकाल की प्रार्थना चल रही थी.बच्चे एक स्वर से गायत्री मंत्र का गायन कर रहे थे.इसी बीच बच्चों की पंक्तियों को चीरती हुई एक शिक्षक माजीदा सिद्दीकी प्राचार्य के पास आई और धीरे से राणा प्राचार्य दुष्यंत के कान में कुछ कहा. जिसे सुनकर प्राचार्य ने तुरंत बच्चों को ज़ोरसे डाँटते हुए रुकवा दिया.इसी दौरान एक शिक्षक ने प्राचार्य की वीडियो बना ली.फिर प्राचार्य शिक्षक पर भड़क गया और वीडीयो डिलीक करवाने लगा.लेकिन शिक्षक ने वीडियो डिलीट करने की जगह उसे सोशल मीडीया पर पोस्ट कर दिया. एबीवीपी ने उठाया कदम खबर की जानकारी लगते ही  अखिल भारतीय विद्धयार्थी परिषद ने क्षेत्र के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.जिसमें स्कूल के अंदर गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने वाले शिक्षकों पर कारवाई करने की माँग की.उनका कहना है कि कही ना कही ऐसी गतिविधियाँ हिंदू संस्कृति को ठेस पहुँचाती हैं. नियमित रूप से स्कूल में गायत्री मंत्र का जाप कराया जाएगा क्षेत्र के एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी का कहना है कि प्रार्थना के दौरान बच्चों गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने की शिकायत आई थी, जिस पर स्कूल प्राचार्य प्राचार्य दुष्यंत को तलब किया गया था। हमने प्राचार्य से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा है। इसके लिए बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें तय हुआ है कि अब नियमित गायत्री मंत्र का जाप कराया जाएगा। किसी को रोकने का अधिकार नहीं है। बाकी पूरे घटनाक्रम की जांच करा रहे हैं।  

इंदौर फिर बना कट्टर पंथियों की नापाक हरकतों का शिकार

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कल कुछ मुसलमानों ने एक मंदिर के बाहर मोहोर्रम मुबारक के पोस्टर लगा दिए.साथ ही वहाँ नुकसान पहँचाने के उद्देश्य से काँच की बोतलें भी फोड़ी गई.जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए. लेकिन ये ऐसा पहला मामला नहीं है जब इस्लामिक कट्टर पंथियों द्वारा हिंदुओं की साम्प्रादायिक भावनाओं को ठेस पहुँचाया गया है.इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं. पूरा मामला दरअसल इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा इलाके से बुधवार देर रात मोहोर्रम निकल रहे थे. तभी कुछ मुसलमान लड़कों ने उस स्थान पर मौजूद शिव मंदिर पर मोहोर्रम की मुबारक वाले पोस्टर लगा दिए.जैसे ही घटना का पता चला तो हिंदु संगठनों के कार्यकर्ता वहाँ आ गए. कुछ देर बाद मुस्लिम संगठन के लोग भी वहाँ आए.दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए.इन सबके बाद फिर खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई.पुलिस ने ही आकर मामला सुलझाया. इंदौर थाना प्रभारी ने कहा थाना प्रभारी अभय नीमा के बताया कि बुधवार देर रात सराफा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा इलाके से मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। जुलूस निकलने के कुछ देर बाद ही पुसिस को झगड़े की जानकारी मिली. जानकारी के अनुसार जवाहर मार्ग स्थित तारकेश्वर महादेव मंदिर पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मुहर्रम मुबारक के पोस्टर लगा दिए हैं। हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया और दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इसके साथ ही स्थान पर काँच की बोतलें भी फेंकी गई थी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।पुलिस द्वारा कई जगह सर्चिंग भी की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो भी देखें-

गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे की ये थी खास वजह

बुधवार देर रात केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एमपी बीजेपी के आला नेताओं के साथ देर रात तक बैठक कर 2023 के चुनावों का फायनल रोड मैप तैयार किया इस बैठक में गृहमंत्री ने विधानसभावार सीटों का विश्लेषण किया और नेताओं को जीत का मंत्र दिया . अमित शाह की बैठक को लेकर प्रदेश कोर कमेटी ने पूर्व से ही कई जरूरी तैयारियां पूरी कर रखी थी. ये है अमित शाह का मास्टर प्लान गृह मंत्री अमित शाह 26 जुलाई को शाम 7.40 बजे पर ऐयरपोर्ट पहुँचे.शाह ऐयरपोर्ट से सीधा बीजेपी कार्यालय पहुँचे .जिसके बाद बैठक रात 8 बजे से करीब 12:30 बजे तक चली .बैठक में शाह ने विधानसभा की सभी 230 सीटों को गहनता से समझा जहां कमी लगी वहां सुधार के लिए टिप्स दी. साथ ही कई नेताओं से दो-दो के ग्रुप में वन टू वन चर्चा की इस दौरान शाह ने पूछा की हाशिये पर बैठे अनुभवी नेताओं का कहा कितना काम है. इसके पहले शाह 11 जुलाई को भोपाल आए थे. उस समय दिए गए टास्क की भी जानकारी ली और बची हुई तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए. होगा इन समितियों का गठन मध्य प्रदेश में जिन समितियों का गठन होने जा रहा है उसमे प्रधानमंत्री,राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी अलग अलग नेताओं को दी गई.बताया जा रहा है कि इन समीतियों की सूची आज झारी होगी. ये दिग्गज रहे शामिल बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव,राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, सी एम शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा,संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई नेता मौजूद रहे.

गृहमंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश दौरे के पीछे का मास्टर प्लान

आज गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर आयेंगे.गृहमंत्री प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहुचेंगे.य़हाँ आकर शाह प्रदेश की बीजेपी पार्टी के नेताऔं के साथ बैठ करने वाले हैं.बैठक के दौरान बीजेपी के कई दिग्गज शामिल होंगे और विधानसभा चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी तैयारी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नज़दीक आरहे हैं ऐसे में सभी पार्टियों के वीवीआईपी नेताऔं के प्रदेश दौरे शुरू हो गए हैं.इसी बीच आज  गृहमंत्री अमित शाह भी मध्यप्रदेश दौरा पर हैं.गृहमंत्री प्रदेश की बीजेपी के कई बड़े नेताऔं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे. आज की शाह के नेत्रत्व वाली बैठक में चुनावी मुद्दे भी तय किये जा सकते हैं.शाह केंद्रियमंत्री भूपेंद्र यादव,अश्विन वैष्णव और नरेंद्र तोमर द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना पर मोहर भी लगा सकते हैं.वह पिछले दौरे में दिए गए टास्क की रिपोर्ट लेंगे.अलग-अलग समीतियों के लिए चुने गए नामों पर भी अंतिम फैसला लेंगे. ये दिग्गज रहेंगे मौजूद गृहमंत्री की इस बैठक के दौरान चुनाव प्रबंधन समिती के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर,मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान,केंद्रियमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,राष्ट्रिय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव,प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा,मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. शाह का पूरा शैड्यूल गृहमंत्री शाम 7.40 पर ऐयरपोर्ट पहुँचेंगे.वहाँ से 8 बजे सीधा प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुँचेंगे.शाह रात 8 बजे से बैठक लेना प्रारंभ करेंगे जो की देर रात 11.30 तक चलेगी.इसके बाद वह एक निजी होटल में रात्री विश्राम करेंगे.गृहमंत्री अमित शाह कल सुबह 10.45 पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे और 12.05 पर दिल्ली ऐयरपोर्ट पहुँचेंगे.

ना रजिस्टरी ना बच्चों के रिकोर्ड 37 साल से चल रहा था ये मिशिनरी अनाथालय

अलीराजपुर के जोबट में 37 साल से चल रहे मिशिनरी अनाथालय की नहीं है रजिस्टरी.सोमवार शाम को अनाथालय पर एफआईआर हुई.संस्था में कुल 71 लड़के-लड़कियाँ है ये बच्चे कहाँ से आए कोई रिकार्ड नहीं है.जिससे संस्था पर चाईल्ड ट्राफिकिंग के आरोप भी लगाए जा रहें हैं  पूरा मामला दरअसल अलीराजपुर जिले के जोबट में एक मिशिनरी अनाथालय है जब अनाथालय की सोमवार को जाँच हुई तो चौंका देमे वाले कई खुलासे हुए.सबसे पहले तो ये सामने आया कि अनाथालय की रजिस्टरी नहीं है.यानी यह अनाथालय पिछले 37 साल से बिना रजिस्टरी के ही चलता आ रहा है. मिशिनरी अनाथालय का सच अनाथालय में कुल 71 बच्चे है इनमें से 35 बच्चियाँ हैं और 59 नाबालिग लड़कियाँ हैं.देर रात बच्चियों को रेसक्यू किया गय़ा था जिसके कारण उन्हें ट्राईबल हॉस्टल नें रखा गया.आगे इनका फैसला बाल कल्याण समीति द्वारा लिया जाएगा. बाल आयोग के सदस्य ओंकार सिंह ने कहा कि संस्था के पास बच्चों का कोई रिकोर्ड नहीं है जिससे चाईल्ड ट्राफिकिंग का शक जताया जा रहा है.सभी बच्चों के बिस्तर पर से बाईबल की किताबें मिली हैं. साथ ही अनाथालय कॉन्डम जैसी आपत्तिजनक चीजें मिली थी.बच्चों को नॉन-वेज परोसा जाता था.इसके अलावा संस्था को स्वीज़रलैंड से पिछले कई सालों से करोड़ों रुपये ट्राँस्फर किए जाने के सबूत भी मिले हैं.

पटवारी ने चबाकर खाए रिश्वत के पैसे,लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा रंगे हाथ

हमने अकसर सुना है कि किस तरह से अधिकारी घूस खाते हैं पर कटनी में पहली बार यह देखने को भी मिला है.दरअसल कटनी में जब लोकआयुक्त की टीम ने पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ लिया जिसके बाद आरोपी ने रिश्वत के पैसे चबा लिए. पूरा मामला बताया जा रहा है कि ग्राम बलहरी में पदस्थ पटवारी गजेंद्र सिंह ने ज़मीन के काम से आए हुए फरियादी चंदन सिंह लोधी से काम करने की 5000 रुपये की रिश्वत मांगी.जिसके बाद चंदन सिंह लोधी ने लोकायुक्त टीम से शिकायत की. 500 के 9 नोट पटवारी ने चबा डाले शिकायत सुनकर टीम ने पीड़ित के साथ मिलकर एक प्लान बनाया कि जिसके तहत टीम आरोपी को रंगे हाथों पकड़ सकती थी.प्लान के मुताबिक चंदन सिंह पटवारी के पास पैसे लेकर जाता है और जैसे ही वह पैसे लेता है लोकायुक्त टीम उसे रंगे हाथों पकड़ लेती है. लेकिन चंदन सिंह लोधी द्वारा दिये गए 500 के 9 नोट पटवारी ने चबा डाले.जिसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ कर हॉस्पिटल गई.लेकिन फिर भी आरोपी ने नोट नहीं उगले. ये भी पढ़ें-Elon Musk ने ट्विटर ब्राँड और पक्षियों को किया गुड बॉय, “Twitter” बना “X “