Aayudh

कमलनाथ को भारी पढ़ा हिंदूत्व का दाव,कांग्रेसियों ने साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को बुलाकर सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति करने का प्लान अब उन पर ही भारी पड़ता नज़र आ रहा है.क्योंकि अब उनकी ही पार्टी के कई नेता और पार्टी के शुभचिंतक पत्रकार भी उनकी अवहेलना करते दिखाई दे रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के नेता न केवल कमलनाथ की निन्दा कर रहे हैं बल्कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को भी कई बार ढोगीं करार चुके हैं. कमलनाथ ने अपने क्षेत्र में कराई कथा दरअसल मध्यप्रदेश में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा शुरू हो गई है.यह कथा कमलनाथ ने अपने क्षेत्र छिंदवाड़ा में आयोजित कराई है.जब धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री छिंदवाड़ा पहुँचे तो पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ अपने पूरे परिवार और समर्थकों के साथ शास्त्री जी का स्वागत करने पहुँचे और उनकी आरती भी उतारी. लेकिन जब उनकी ही पार्टी के नेताओं ने कमलनाथ की ये सोफ्ट हिंदुत्व की राजनीति देखी तो वह खौल पढ़े.साथ ही कमलनाथ पर तरह तरह के सवाल भी उठाने लगे.जिसके बाद कांग्रेस के झूठे हिंदुत्व का सच सबके सामने आ गया. पार्टी के लिए लिखने वाले पत्रकारों ने उठाए सवाल अजीत अंजुम पत्रकार अजीत अंजुम ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कांग्रेस पार्टी के नेता पवन खेड़ा से सवाल पूछते नज़र आ रहे हैं.जब अंजुम ने कमलनाथ द्वारा हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले बागेश्वर बाबा के स्वागत सत्कार करने पर सवाल उठाए. तो पवन खेड़ ने जवाब दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी का बाबा के निजी से कोई सरोकार नहीं है.कमलनाथ और पार्टी दोनों केवल संविधान से चलती है हम केवल संविधान को मानते हैं. सुजाता वहीं सुजाता नामक एक पत्रकार ने नकुल नाथ के ट्वीट पर कहा कि “गुरुदेव !?  यह नालायक धीरेन्द्र  शास्त्री जो हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करता है, अविवाहित औरतों को ख़ाली प्लॉट कहता है उसका स्वागत कर रहे हैं और चरण छू रहे हैं आप? मोहब्बत और सद्भाव की पॉलिटिक्स पर इतना अविश्वास है कांग्रेसियों को कि ऐसे जाहिलों का सहारा लेना पड़ रहा है? शर्मनाक.” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी किया ट्वीट इतना ही नहीं कांग्रेस के सीनियर लीडर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर कहा कि मुसलमानों के ऊपर बुलडोजर चढ़ाने और आरएसएस के एजेंडे हिंदू राष्ट्र की खुल्लम खुल्ला वकालत कर संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले भाजपा के स्टार प्रचारक की आरती उतारना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शोभा नहीं देता.आज रो रही होगी गांधी की आत्मा तड़प रहे होंगे पंडित नेहरू और भगत सिंह, लेकिन सेक्युलरिज्म के ध्वजवाहक जयराम रमेश,दिग्विजय सिंह,मल्लिकार्जुन खड़गे सब खामोश हैं. पहले भी कई बार किया शास्त्री का अपमान जनवरी 2023 साल की शुरूआत में ही कांग्रेस पार्टी के नेता डॉ गोविंद सिंह ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जादूटोना करने वाला और ढोंगी बताया था.जिसके बाद पार्टी ने निजी विचार बताकर अपने आप को मामले से अलग बता दिया था. मई 2023 देवास में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बड़ा बयान दिया था.उन्होंने मंच से कहा कि धर्म की भी दुकानें खुल गई हैं.एक बागेश्वर धाम बाबा पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दुकान खुली है.एक सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा की दुकान खुल गई है.पहले दुकान छोटी थी अब बड़ा जनरल स्टोर खुल गया है. ये भी पढ़ें- मुस्लिम रूममेट ने किया हिंदू लड़की के धर्मपरिवर्तन का प्रयास https://aayudh.org/muslim-roommate-tried-to-convert-hindu-girl/

मुस्लिम रूममेट ने किया हिंदू लड़की के धर्मपरिवर्तन का प्रयास

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हूबहू द केरल स्टोरी जैसा ही मामला सामने आया है.अनुसूचित जाति से आने वाली पीड़िता की रूममेट अनम पहले उसका ब्रेनवॉश करती है फिर उसपर धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाती है.इतना ही नहीं अनम का साथी भी पीड़िता के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करता था.जिसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पूरा मामला बालाघाट की रहने वाली एक अनुसूचित जाति की लड़की भोपाल पढ़ने के लिए आती है.कॉलेज के प्रथम वर्ष में आई पीड़िता अपने रहने के लिए रूम ढूँढ रही थी इसी बीच उसकी दोस्ती साथ में पढ़ने वाली अनम से होती है. अनम पीड़िता से कहती है कि रूम ढूँढने में वह उसकी मदद करेगी.जब रूम मिल गया तो अनम ने कहा कि वो भी उसी रूम में रहना चाहती है.पीड़िता को अनम का स्वभाव ठीक लगा तो उसने भी हां कह दिया. अनम ने किया था पीड़िता का ब्रेनवॉश धीरे-धीरे अनम पीड़िता का ब्रेनवॉश करने लगी.उसने हिंदू धर्म और देवी देवताओं पर सवाल उठाना शुरू कर दिया.और पीड़िता को नमाज़ पढ़ना भी सिखा दिया.अनम के बहकावे में आकर पीड़िता ने भी हिजाब पहनना शुरू कर दिया. कुछ दिन बाद से रूम पर एक हामिद नामक लड़के की आवाजाही होने लगी.अनम के साथ हामिद रूम पर आने लगा.अनम उसे अपना भाई बताती थी.जब पीड़िता सो जाती थी तब हामिद आ जाता था. पीड़िता पर डाला धर्मपरिवर्तन का दबाव पीड़िता को कई बार एहसास हुआ जैसे की कोई उसे छू रहा हो.जिस पर पीड़िता ने हामिद को भी डाटा पर वह उल्टा पीड़िता पर हावी हो गया.उसने पीड़िता का गला दबाया और उसके साथ मारपीट की. आरोपी ने पीड़िता को गंदी गंदी गालियाँ भी दी.और फिर उसपर धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाया.जब पीड़िता धर्म बदलने को राजी नहीं हुई तो दोनों ने मिलकर उसे बंधक बना लिया.किसी प्रकार पीड़िता वहां से भागने में कामयाब हो गई और इन सबसे बचने के लिए दोबारा अपने घर चली गई. पीड़िता ने ये आरोप लगाए करीब एक महीने बाद पीड़िता दोबारा भोपाल आई और महिला पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया.पीड़िता ने अपने आवेदन पत्र में बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने,छेड़खानी करने,जातिसूचक गालियां देने का उल्लेख किया है.पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. ये भी पढ़ें- आरपीआई ने सीमा हैदर को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर https://aayudh.org/rpi-offers-to-contest-elections-to-seema-haider/

राहुल गांधी को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत,सजा पर लगाई रोक

राहुल गांधी की अधिकतम सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है.खबर सुनकर मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी नेता खुशी जाहिर करते नज़र आ रहे हैं.राहुल को यह सज़ा मोदी सरनेम मानहानी वाले मामले में सूरत कोर्ट ने सुनाई थी जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. कमलनाथ ने दी बधाई राहुल गांधी के हित में फैसला आने के बाद से ही मध्य प्रदेश कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.सभी नेता राहुल को बधाईयाँ देते नज़र आ रहे हैं.इसी बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी.  ‘देश में लोकतंत्र की आवाज, जन-जन के चहेते और कांग्रेस के सम्मानित नेता श्री राहुल गांधी को माननीय उच्चतम न्यायालय से सजा में राहत मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं. माननीय न्यायालय के इस फैसले से न्यायपालिका के प्रति देश की जनता का सम्मान और भरोसा दोनों बढ़ेंगे. मुझे पूरा भरोसा है कि अंतिम फैसला भी श्री राहुल गांधी के पक्ष में आएगा और देश में लोकतंत्र मजबूत होगा.सत्यमेव जयते’.    आईपीसी के 200 साल में ऐसा नहीं हुआ कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि आईपीसी के 200 साल में आज तक किसी को भी मानहानी मामले में अधिकतम सज़ा नहीं दी गई.पर सूरत कोर्ट ने उनको टारगेट किया हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल को राहत मिल गई है. दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को दी बधाई दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर कहा कि  ‘हमारे सम्मानीय नेता श्री राहुल गांधी जी को सुप्रीम कोर्ट से न्याय की राहत मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ. सत्य सदैव उज्ज्वल रहे’ साथ ही राजधानी भोपाल में रोशनपुरा चौराहे पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी ढोल बजाकर जश्न मनाया जा रहा है.– ये भी पढ़ें- आरपीआई ने सीमा हैदर को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर https://aayudh.org/rpi-offers-to-contest-elections-to-seema-haider/

आरपीआई ने सीमा हैदर को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब राजनीति में उतरेंगी .आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सीमा को ऑफर दिया था.उपाध्यक्ष ने सीमा को पार्टी सिंबल से चुनाव लड़ाने और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने जैसी बातें कहीं थी. लेकिन अब सीमा को टिकट देने पर राम दास अठावले का बड़ा बयान सामने आया.अठावले ने अपनी पार्टी से टिकट देने वाले दावे को खारिज कर दिया है.उन्होंने सीमा को कहीं और से टिकट देने की बात कही. आरपीआई देगी टिकट आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर मासूम ने कहा था कि अगर सीमा हैदर को जाँच एजेंसियों द्वारा जैसे क्लीन चिट मिल गई वैसे ही अगर सीमा को भारत की नागरिकता भी मिल जाती है तो वह उसे अपनी पार्टी का हिस्सा बना सकते हैं. साथ ही किशोर ने यह भी कहा था कि वह सीमा को अपने पार्टी सिंबल से चुनाव लड़ वाँएगे. इतना ही नहीं उनका कहना तो यह भी था कि वह सीमा हैदर को उत्तर प्रदेश महिला विंग का अध्यक्ष और पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाएंगे. अठावले ने दावा किया खारिज केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हम चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं देंगे.उनने कहा कि पाकिस्तान को ज़रूर टिकट देंगे.आरपीआई के नेता द्वारा सीमा को टिकट दिलाने पर अठावले ने कहा कि पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने की पेशकश का तो सवाल ही नहीं उठता. ये भी पढ़ें- सचिन के बच्चे की माँ बनेंगी सीमा हैदर,पाँचवी बार हुई प्रेगनेंट https://aayudh.org/seema-haider-will-become-the-mother-of-sachins-child-pregnant-for-the-fifth-time/

ज्ञानवापी का कल से शुरू होगा ASI सर्वे

ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर वाराणासी कोर्ट ने हिंदु पक्ष में फैसला लिया. कोर्ट ने मस्जिद परिसर के एएसआई(ASI) सर्वे करने की इजाज़त दे दी है. यह फैसला चीफ जस्टिस प्रितिंकार दिवाकर की एकल पीठ द्वारा लिया गया था. वहीँ दूसरी तरफ फैसले से नाखुश मुस्लिम पक्ष ने अब सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है. कुछ शर्तों के साथ शुक्रवार से यहाँ एएसआई सर्वे की शुरुआत की जाएगी. ज्ञानवापी का पूरा मामला गुरूवार को वाराणासी कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले में ASI सर्वे को मंज़ूरी दे दी है. चीफ जस्टिस ने फैसला लेते हुए इसे ज़रूरी बताया. बता दें फैसला कुछ शर्तों के आधार पर लिया गया है. इन शर्तों में मस्जिद की इमारतों को नुकसान ना पहुँचाने की बात कही है परिसर में किसी भी प्रकार की खुदाई ना करने की बात भी शामिल है. यानी यह सर्वे पूर्ण रूप से आधुनिक तकनीक के उपकरणों से किया जाएगा. ASI सर्वे के पक्ष में हिंदुओ की राय ये भी पढ़ें- MP के पूर्व आईपीएस अधिकारी थाम सकते हैं BJP का दामन ASI सर्वे के पक्ष में मुसलमानों की राय

MP के पूर्व आईपीएस अधिकारी थाम सकते हैं BJP का दामन

1987 के बैच के आईपीएस अधिकारी पवन जैन अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.पवन जैन हाल ही में अपने पद से रिटायर्ड हुए हैं. मध्यप्रदेश के 1987 के बैच के आईपीएस अधिकारी पवन जैन अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.पवन जैन हाल ही में अपने पद से रिटायर्ड हुए हैं. पूर्व आईपीएस पवन ने अभी तक प्रदेश में रहकर सभी लोगों की हर संभव मदद की और अब वो राजनीती में आकर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर जनसेवा करना चाहते हैं. इसलिए बनना चाहते हैं नेता पवन जैन बताते हैं कि उनका परिवार सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है.साथ ही पवन अपनी कॉलिज की पढ़ाई के दौरान अखिल भारतीय विद्ध्यार्थी परिषद के सदस्य थे जिसके कारण भी वह बीजेपी का हिस्सा बनना चाहते हैं. पवन जैन ने ग्वालियर और चंबल के क्षेत्रों में रहकर सेवा के कई कार्य किए.उन्होंने क्षेत्र में चिकित्सा के कैंप लगवाए.जिसमें नेत्र चिकित्सा,दंत चिकित्सा आदी शामिल हैं.इन्होंने क्षेत्र में कई कवि सम्मेलन भी कराए. राजाखेड़ा से लड़ सकते हैं चुनाव पूर्व आईपीएस अधिकारी ने ये साफ कर दिया कि वह राजिस्थान के अपने स्थानीय क्षेत्र राजाखेड़ा से चुनाव में उतर सकते हैं.वह उस क्षेत्र से चुनाव जीतकर राजाखेड़ा को पारीवारिक तौर पर राज करने वालों के आतंक से मुक्त कराना चाहते हैं. वह बताते हैं कि राजाखेड़ा की जनता उनको अपना प्रतिनिधी मानती है और उन्हें जिताना चाहती है.ऐसे में क्षेत्र पर सालों से जीतती आए लोगों पर तंज कसते हुए बताया कि राजाखेड़ा को अपनी जागीर समझने वाले लोग कभी वहाँ एक रात भी नहीं रुके ऐसे में राजाखेड़ा को ऐसे नेता की ज़रूरत है जो वहाँ का स्थानीय हो. ये है पूर्व आईपीएस अधिकारी का सपना वह बताते हैं कि क्षेत्र की मौजूदा सरकार ने सरकारी स्कूलों तक की इमारतों का पुनर्निर्माण नहीं कराया.सभी इमारतें जरजर स्थिती में हैं.ऐसी स्थिती में वह आगे आकर जनसेवा के कार्य करना चाहते है.ताकी राजाखेड़ा का नाम राजिस्थान में ही नहीं बल्की पूरे हिन्दुस्तान में रोशन हो. ये भी पढ़ें- आदिल बना आदित्य,35 परिवारों की हुई घर वापसी https://aayudh.org/adil-becomes-aditya-35-families-return-home/

आदिल बना आदित्य,35 परिवारों की हुई घर वापसी

खंडवा जिले में आदिल नाम के एक मुस्लिम युवक की घर वापसी हुई.इसके पहले नेमावर में 35 परिवारों के 190 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की. मध्य प्रदेश में धर्म परिवर्तन की साज़िशों के बीच लगातार घर वापसी की खबरें भी आ रही हैं.सोमवार को प्रदेश के खंडवा जिले में आदिल नाम के एक मुस्लिम युवक की घर वापसी हुई.इसके पहले भी देवास जिले के नेमावर में 35 परिवारों के 190 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की. आदिल से बना आदित्य आर्य आदिल पठान रामनगर का रहने वाला है.आदिल 8 सालों से अपने परिवार से दूर है.दरअसल जब आदिल 15 महीने का था तब ही उसकी माँ की मौत हो गई थी.जिसके बाद आदिल के पिता ने दूसरी शादी कर ली. आदिल उर्फ आदित्य की सौतेली माँ का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था.साथ ही आदिल के पिता ने भी इश्तेहार देकर ये घोषित कर दिया की उनका आदिल से कोई नाता नहीं है. जिसके बाद भी आदिल को विश्वास था कि उसके पिता उसे घर ज़रूर बुलाएंगे पर ऐसा नही हुआ. आदिल को बचपन से ही हिंदू धर्म में दिलचस्पी थी जिसके कारण उसने घर वापसी की. आदिल का कहना है कि उसे अकसर भगवान शिव के स्वप्न में दर्शन होते हैं. इस कारण उसने महादेवगढ़ मंदिर में हवन कर अपना मुंडन कराया और फिर घर वापसी की. 190 मुसलमानों ने की घर वापसी हरदा और देवास जिले की सीमा पर नर्मदा नदी के किनारे नेमावर में भी सोमवार को संतों के सानिध्य में के 35 परिवारों के 190 सदस्यों ने हिंदू धर्म स्वीकार किया. सभी लोगों ने जीवन दायिनी मां नर्मदा में स्नान कर जय जय सियाराम के नारे लगाए. पहले मंत्रोच्चारण से शुद्धीकरण किया गया फिर मुंडन संस्कार कर माँ नर्मदा में स्नान कराया. जिसके बाद जनेऊ संस्कार हुआ. फिर माँ नर्मदा के पावन किनारे पर ही सभी का नामकरण संस्कार किया. ये भी पढ़ें- सचिन के बच्चे की माँ बनेंगी सीमा हैदर,पाँचवी बार हुई प्रेगनेंट

सचिन के बच्चे की माँ बनेंगी सीमा हैदर,पाँचवी बार हुई प्रेगनेंट

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब पाँचवे बच्चे की माँ बनने जा रही है.कई मीडीया रिपोर्ट्स का दावा है कि सीमा की कोख में सचिन का बच्चा है. पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब पाँचवे बच्चे की माँ बनने जा रही है.कई मीडीया रिपोर्ट्स का दावा है कि सीमा की कोख में सचिन का बच्चा पल रहा है.सचिन सीमा को चैकप कराने डॉक्टर के पास ले गए थे तभी से यह खबर सुर्खियों में है.खैर अभी तक खबर की पुष्टी सीमा या सचिन किसी ने नहीं की है क्यों हुई सचिन को चिंता सीमा हैदर जब पाकिस्तान से भोपाल आई तो अपने 4 बच्चों को भी अपने साथ लेकर आई.और अब वो अपने पाँचवे बच्चे को जन्म देंगी.खबर के मुताबिक अब सचिन भी चिंतित है कि यदी सीमा वापस पाकिस्तान चली गई तो उसके बच्चे का क्या होगा.कही सीमा उसके बच्चे को भी पाकिस्तान तो नहीं ले जाएगी. ये हैं सीमा हैदर के 4 बच्चे सीमा के 4 बच्चों में तीन लड़कियाँ हैं और एक लड़का है.इनमें सीमा का बेटा फरहान उर्फ राज उम्र 7 वर्ष,और बेटियाँ हैं फरवाह उर्फ प्रियंका उम्र 6 वर्ष,फरीहा उर्फ परी उम्र 5 वर्ष और सबसे छोटी है मुन्नी जिसकी उम्र 3 वर्ष है.इन सभी बच्चों को सचिन ने अपना लिया है और अब तो सचिन का अपना बच्चा भी आने वाला है. ये भी पढ़ें- कौन है सिरनाम सिंह “TREE MAN OF DATIA “ https://aayudh.org/who-is-tree-man-of-datia/ अब बढ़ेगी कहानी आगे सीमा हैदर की साल 2020 में सचिन के साथ दोस्ती हुई थी जिसको बाद उसी साल सीमा पाकिस्तान से नेपाल सचिन से मिलने के लिए आई.फिर सीमा पाकिस्तान गई.फिर 10 मई को सीमा अपने 4 बच्चों के साथ दोबारा पाकिस्तान से नेपाल आई और इसके बाद गैरकानूनी तरीके से भारत में दाखिल हुई.

मोहर्रम जलसे में नहीं हो सकेगी मुस्लिम महिलाएं शामिल, शहर काज़ी का फरमान

 उज्जैन जिले के बड़नगर के शहर काज़ी ने एक फरमान जारी किया है,फरमान में काज़ी ने मुस्लिम महिलाओं के मोहर्रम और तमाम मुस्लिम जलसों में शामिल होने पर पाबंदी लगा दी है.उनका कहना है कि महिलाओं का ऐसे जुलूसों में शामिल होना ना तो शरई ऐतबार के हिसाब से सही है और ना ही आज के दौर के हिसाब से. ये भी पढ़ें- MP के पुलिसकर्मियों को शिवराज सरकार की बड़ी सौगात काज़ी नासिर उद्दीन का फरमान मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आने वाले बड़नगर के काज़ी नासिर उद्दीन ने एक फरमान जारी किया है. जिसका फोटो तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस फरमान में ऐसी बातें लिखी है जिसमें महिलाओं को दिए गए सामान्य अधिकार भी छीनते नज़र आ रहे हैं. काज़ी साहब का कहना है कि अब से कोई भी मुस्लिम महिला किसी जुलूस में कभी भी शामिल नहीं होगी. वह कहते है कि हमारी माँ और बीवियाँ हमारे घर की इज़्जत हैं हमारी बहने हमारे सिर का ताज हमारी बीवियाँ हमारी ज़ीनत हैं. वह सबसे गुज़ारिश करते हैं कि सभी अपनी माँ बहनों को घर में रहकर इबादत करने की तोकीद दें.आगे वह लिखते हैं कि इनका बाज़ार में आना ना ही शरई ऐतबार के मुताबिक सही है और ना ही आज के दौर के मुताबिक,

मैहर के दरिंदो के घर चला बुलडोजर

मैहर शहर में  एक 10 साल की नाबालिग के साथ गैंग रेप हुआ.गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के घर बुलडोजर कारवाई की गई. मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है.सतना के मैहर शहर से भी निर्भया मामले की तर्ज. पर  एक 10 साल की नाबालिग के साथ गैंग रेप हुआ. गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलास ने जेल भेज दिया और  उन घर बुलडोजर कारवाई की गई. पूरा मामला प्रदेश के सतना जिले के मैहर में मंदिर प्रबंध समीती के दो युवकों ने एक 10 साल की नाबालिग के साथ रेप किया.पीड़ित बच्ची भीख माँगा करती थी. रवि चौधरी और अतुल बढोलिया ने उसके साथ दरिंदगी की और बच्ची को मरणासन्न हालत में छोड़ गए. पीड़िता की हालत गम्भीर है. अस्पताल में बच्ची के प्राईवेट पार्ट का ओपरेशन हुआ.बताया जा रहा है कि अभी भी नाबालिग की हालत नाज़ुक बताई जा रही है. आरोपियों के घर चला बुलडोजर आरोपियों के घर बुलडोजर की कारवाई करने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन दोनों पहुँचे थे.सबसे पहले आरोपी रवि चौधरी के घर को जमींदोज़ किया फिर जैसे ही पुलिस अतुल के घर पहुँची तो उसके परिजन इसका विरोध करने लगे. उनका कहना था कि पहले जाँच की जाए फिर कारवाई हो.लेकिन पुलिस ने घर वालों की एक ना सुनी और आखिर दूसरे आरोपी के घर भी बुडोज़र चलाया गया. मैहर जिला कलेक्टर ने की तत्काल मदद जैसे ही मामले का खुलासा हुआ तो मंदिर समीति ने आरोपियों को सेवा से हटा दिया.दूसरी ओर जब कलेक्टर को मामले की जानकारी हुई तो तात्कालिक सहायता करते हुए उसने बच्ची के इलाज हेतू रू 50,000 की राशि रेड क्रोस द्वारा दिलाई. बच्ची की हालत का जायज़ा लेने एडीजी के.पी. वेंकटेश्वर पहुँचे थे.उनेहोने बताया की पीड़िता का ओपरेशन हुआ है,यदि ज़रूरत लगती है तो उसे रीवा से शहर के किसी बड़े अस्पताल में भर्ती किया जाएगा. ये भी पढ़ें: MP के पुलिसकर्मियों को शिवराज सरकार की बड़ी सौगात https://aayudh.org/shivraj-governments-big-gift-to-the-policemen-of-mp/